Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 37

दरोगा छिपा रहा था घटना, कांस्टेबल बना “जिद्दी”, एसएसपी ने किया सस्पेंड

0

*ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम*

चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

NAINITAL:  पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।

पहला कारण, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा) ने 27/28-04-2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी, घटनास्थल से साक्ष्य नहीं जुटाए तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने जैसी गंभीर लापरवाही दिखाई।

वही कांस्टेबल 113 स0पु0 सुनील कुमार (पुलिस लाइन) 26-04-2025 को पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने, तथा पूर्व में भी कई बार सीओ लाइन एवम आर0आई0 द्वारा समझाए जाने व चेतावनी दिए जाने के बावजूद
पर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर निलंबित किया गया है।साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।

इस कारवाई के संदर्भ में कप्तान श्री मीणा ने बताया कि”जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें अन्यथा कारवाई की जाएगी।

धर्म संसद आयोजन में सीएम धामी का संकल्प, चार धाम यात्रा “फूल प्रूफ” सुरक्षित

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत आस्था पथ मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है, ताकि सालभर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ सकें। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी आगमन पर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर स्थल अपने आप में एक डेस्टिनेशन है।

मुख्यमंत्री ने कहा चारधाम यात्रा आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा है, इसका मूल स्वरूप को बनाए रखे। उन्होंने सभी से यात्रा के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम होने का आश्वासन देते हुए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए आमंत्रित किया।

CHAR DHAM YATRA UPDATE: भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

0

चारधाम यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

UTTARKASHI: चारधाम यात्रा 2025 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ व सुचारु बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 30.04.2025 से निम्न समयानुसार प्रतिबंधित किये गये हैं।

• उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र- प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
• विकास भवन रोड़/माण्डों तेखला बाईपास- प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
• गंगनानी से गंगोत्री- दोपहर 12:00 से रात्रि 8:00 बजे तक
• दोबाटा बडकोट से सिलक्यारा- प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
• पालीगाड़ से जानकीचट्टी प्रातः 10:00 से रात्रि 8:00 बजे तक

नोट- भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का उक्त आदेश 30 अप्रैल 2025 से एक माह तक लागू रहेगा।

बचोगे नहीं!! HAWK EYE निगरानी में होगी इस बार चार धाम यात्रा

0

HAWK EYE निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर

आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का एसएसपी देहरादून ने लिया जायजा

ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के दिये निर्देश

चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से चलायी जाएंगी चार धाम ट्रैफिक चीता मोबाइल

यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिये खोली जा रही पुलिस हैल्प डेस्क

निरीक्षण के दौरान चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ट्रांजिट कैंप पहुंचे एसएसपी देहरादून,

चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DEHRADUN: चारों धामों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने आज दिनांक: 28-04-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का भ्रमण कर यात्रा में आने वाले वाहनों के सचांलन एवं पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

01 : चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चार धाम के रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाये जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना न करना पडे।

02: चार धाम यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग पर लगने वाली ड्यूटियों के अतिरिक्त अलग से चीता मोबाइल चलायी जायें, जो सम्पूर्ण मार्ग पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए यातायात के सुचारू संचालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

03: चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिन्हित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

04: सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जायेगी, साथ ही अनावश्यक रूप से सडकों पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

05: पूर्व में चार धाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें।

06: यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिये पूर्व से यातायात प्लॉन तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिन्हित कर लिये जायें तथा यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को उक्त डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाये।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए गए यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया, तत्पश्चात चार धाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा यात्रा मार्ग पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 27×7 निगरानी रखने तथा हर छोटी बडी गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया गया, साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहन हेतु चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलो पर बिजली, पानी, सूचना सम्बन्धी बोर्ड तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

चारधाम मैनेजमेंट से लेकर गुड गवर्नेस तक सीएम धामी के “कड़क” आदेश

1

DEHRADUN: राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों तत्काल कार्रवाई की जाय और जिलाधिकारियों द्वारा सही जानकारी नियमित रूप् से विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ठेली, फड़ और झुग्गी झोपडियों में रहने वालों का भी सत्यापन किया जाए। राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली के कनेक्शन आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज अपात्र लोगों को देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी सत्यापन के लिए लगाई जाए। वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त पाये जाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है।

मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नियमित फॉगिंग के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। अस्पताओं में बिजली की रोस्टिंग न करने और ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कैंचीधाम वार्षिकोत्सव के दृष्टिगत भी सड़कों की बेहतर स्थिति के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि बहुद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकें नियमित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। विद्युत बिल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 10 करोड़ तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही मिले। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भी जिलाधिकारी नियमित संवाद बनाये रखें। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी जनपदों को टारगेट देकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन और सड़कों की स्थिति सही रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर के स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट चेक कर ली जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि आवररेटिंग की शिकायत न आये।

 

 

पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन, दरोगा और दो सिपाही नपे

0

DEHRADUN: आज विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन व सूचना मिलने के उपरांत भी समय से मौके पर पुलिस के न पहुंचने की शिकायत का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा स्वयं मौके पर अवैध खनन से ट्राली को पकड़ा गया था।

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

नियम कायदे ठेंगे पर, दिन में किया जा रहा था काम, मुकदमें दर्ज,

0


सक्रिय प्रशासन, जन सुरक्षा में लापरवाही पर मुकदमें दर्ज,

रात्रि की थी कार्य अनुमति दिन तमाम नियम कायदे दाव पर रख किया जा रहा था कार्य

लचर कार्यप्रणाली से बाज आने की सख्त हिदायत, चेताया दर्ज कर दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ठेकेदारों पर प्रतिबन्ध

ऐजेंसीस तीनः ब्लैकलिस्टिग माह भी तीनः

अनुमति सुरक्षित सड़क खुदान की थी, जनसुरक्षा से खिलवाड़ की नहींः-डीएम

जनसुरक्षा दाव पर रख रोड़ कटिंग; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर यूपीसीएल, जलसंस्थान, गेल के अधिकारियों ठेकेदारों पर मुकदमें दर्ज,

प्रशासन के वर्कस्टाईल को हल्के में लेना अब पड़ रहा मंहगा,

3 माह के लिए कार्य अनुमति सस्पेंड, संगीन, धाराओं में मुकदमे दर्ज;

जनमन की सुरक्षा शर्तों पर प्रदत्त अनुमति एवं निर्देर्शाेें के उल्लंघन पर 3 माह के लिए 3 एजेंसीस ब्लैकलिस्ट

कैनाल रोड पर जल संस्थान, माता मन्दिर रोड पर गेल, यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों, ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून:  कैनाल रोड पर निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं मानकों के उल्लंघन पर जल संस्थान के अधिकारियों एवं ठेकेदारों तथा माता मन्दिर रोड पर गेल, यूपीसीएल केे अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों पर मुकदमें दर्ज किये गए हैं। साथ ही समिति द्वारा दी गयी अनुमति शर्तों का उल्लंघन करने 3 माह के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब तीन माह तक इन कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों को कार्यों की अनुमति नही दी जाएगी।
एजेंसियों को पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के साथ सशर्त कार्य अनुमति दी गई थी किन्तु उनके द्वारा समस्त नियम कायदे दाव पर दिन ही कार्य किया जा रहा था, जिससे जनमानस को असुविधा के साथ ही दुर्घटना घटित होने की प्रबल स्थिति बनी हुई थी साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा आक्रोश प्रकट किया जा रहा है। नियम विरुद्ध राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं मार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र उत्पन्न करने, जिससे आमजन को जान एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का खतरा उत्पन्न करने के कारण, सम्बन्धित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।
प्रशासन के वर्कस्टाईल हल्के में लेना 3 एजेंसीस को मंहगा पड़ा है। 3 माह के लिए कार्य अनुमति सस्पेंड के साथ ही संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

3 ऐजेंसीस को तीन माह के लिए अनुमति सुरक्षित सड़क खुदान की थी लेकिन जनसुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे निर्माण कार्य जिस पर जिला प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन। जनसुरक्षा दाव पर रख सड़क खुदी छोड़ने व कई सुरक्षा मानकों की अहवेलना पर यूपीसीएल, जलसंस्थान, गेल के अधिकारियों ठेकेदारों पर यह कार्यवाही की गई है।

डीएम ने कहा कि जनमन की सुरक्षा शर्तों पर प्रदत्त अनुमति, एवं निर्देर्शाेें के उल्लंघन बर्दाश्त नही किया जाएगा। कैनाल रोड पर जल संस्थान, माता मन्दिर रोड पर गेल, यूपीसीएल द्वारा किया जा रहा था निर्माण कार्य सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों, ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किये गए।

खुदाई उपरान्त सड़क पर मलबा छोड़ने, समतलीकरण न करने, पर हुई कारर्रवाही। रात्रि में निर्माण हेतु दी गई शर्तों का उल्लंघन के साथ ही सड़क मलबा उपकरण छोड़ने, निर्माण कार्य उपरान्त सड़क को समतलीकरण न करने तथा जनमानस की सुरक्षा शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही हुई।

सीएम धामी ने उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा को फ्लैग ऑफ किया

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं की दी जा रही यह स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन के सहायक सिद्ध होगी।

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलास यात्रा , केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा , मध्यमहेश्वर यात्रा , तुंगनाथ यात्रा , रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आई सी यू उपकरण शामिल हैं।

 

संदिग्धों की तलाश में बड़ी कारवाई, 16 लाख का जुर्माना

0

नगर से देहात तक व्यापक स्तर पर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

एसएसपी दून के निर्देशो पर जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान

800 से अधिक बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदारों का किया सत्यापन

किराएदार/नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले 162 भवन/दुकान स्वामियों के विरुद्ध की गई चालान की कार्रवाई

83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए किया 16,20,000 रुपये का किया जुर्माना

130 से अधिक संदिग्धों को थाने पर लाकर की गई पूछताछ, 44 संदिग्धों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूल ₹ 14000 का जुर्माना

DEJRADUN: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से संदिग्धों के सत्यापन एवं धर पकड़ हेतु अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए हैं। आज नगर तथा देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 800 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया, इस दौरान किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले कल 162 दुकान एवं भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में 16,20,000 रुपये का चालान किया गया साथ ही 132 संदिग्धों को संबंधित थाने पर लाकर पूछताछ की गई, जिनमे से 44 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 14000/- का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान लगातार जारी है।

अस्थाई भर्तियों पर रोक, रिक्त पदों पर अब केवल नियमित भर्तियां

0

कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर – मुख्यसचिव*

मुख्य सचिव ने कहा शासनादेश का आशय भविष्य में रिक्त होने वाले पदों से है

DEHRADUN: सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, कार्यप्रभावित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक से, इस तरह की सेवा शर्तों के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यसचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि, इस रोक का आशय मात्र भविष्य में होने वाली भर्तियों से है।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा है कि सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, कार्यप्रभावित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक संबंधित ताजा शासनादेश का, इस तरह की व्यवस्था के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि, भविष्य में रिक्त पदों पर अब मात्र नियमित भर्तियां ही की जाएंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोई भी शासनादेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता, इस कारण इस शासनादेश का असर भी आगामी भतिर्यों पर होगा, पहले से कार्यरत कर्मचारी इससे प्रभावित नहीं होंगे।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors