Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 38

आंतरिक सुरक्षा को लेकर सीएम धामी के कड़े तेवर, यात्रा आयोजन पर कड़ी निगरानी

0

यात्रा मार्ग पर संदिग्धों पर निगरानी के आदेश 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया जाए जिससे आम लोग सम्बन्धित नंबर पर जानकारी साझा कर सकें।

 

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर

0

आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर

एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के सम्बंध में अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश

शिमला बाईपास क्षेत्र में स्थापित रजिस्ट्रेशन सेन्टर/होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा हेतु समय से सारी व्यवस्थाए पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

यात्रा डियूटी में आने वाले अर्द्वसेनिक बलों के रूकने हेतु की गई व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिये आवश्यक निर्देश।

DEHRADUN: आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शिमला बाईपास क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा नया गांव क्षेत्र में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिये बनाये गये रजिस्ट्रेशन सेन्टर, होल्डिंग एरिया तथा यात्री वाहनों के लिये बनायी गई पार्किंग का निरीक्षण करते हुए उक्त स्थान पर यात्रियों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा हेतु मार्ग की सूचना से सम्बन्धित फ्लैक्स व साइन बोर्डो को लगाने तथा यातायात का दबाव बढने की स्थिति में आवयश्यक डायवर्जन प्वाइन्टों को चिन्हित कर उनसे सम्बन्धित साइन बोर्डो को उक्त स्थानों पर लगाने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से चारधाम यात्रा हेतु आने वाले अर्द्वसैनिक बलों के रूकने हेतु चिन्हित किये गये स्थानों की जानकारी लेते हुए उक्त स्थानों पर बिजली पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

महिला दरोगा और कांस्टेबल पर गाज, दोनों निलंबित

0

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही

NAINITAL: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आज 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही की है।

इनमें उ0 नि0 बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त थीं, को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है।

वहीं कांस्टेबल आकाश कुमार धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का दोषी पाए जाने पर निलंबन किया गया है। का0 126 स0पु0 आकाश कुमार, जो यातायात सैल में नियुक्त हैं, को दिनांक 24-04-2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह आचरण न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है।

उत्तराखंड में 250 पाकिस्तानी, दो भेजे, एक प्रक्रिया में

0

247 Long Term Visa धारक उक्त आदेश से अवमुक्त रहेंगे

 

DEHRADUN: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारत सरकार द्वारा सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें सामान्य पाकिस्तानी वीजा धारकों को दिनांक 27 अप्रैल, 2025 तक तथा मेडिकल वीजा धारकों को दिनांक 29 अप्रैल, 2025 तक पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करनी होगी।
उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों (यथा देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल इत्यादि) में वर्तमान में लगभग 250 पाकिस्तानी नागरिक प्रवासरत हैं, जिनमें से 247 Long Term Visa पर भारत आए हुए अधिकांशतः पाक हिंदू नागरिक हैं। एवं 3 पाकिस्तानी नागरिक Short Term Visa पर प्रवासरत हैं।

यहां यह भी अवगत कराना है कि, Long Term Visa (LTV), Official तथा Diplomatic Visa को वर्तमान में निरस्त (revoke) नहीं किया गया है। 247 Long Term Visa धारक उक्त आदेश से अवमुक्त रहेंगे।

उत्तराखंड में Short Term Visa पर रह रहे 03 पाक नागरिकों में से 2 को वापस भेज दिया गया है एवं 1 को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।*

सीएम धामी का लक्ष्य, यात्रा व्यवस्था में चूक नहीं, खुद भी ग्राउंड जीरो पर

0

चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री धामी।*

ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है : मुख्यमंत्री।

यात्रियों को दिखाई जाएगी रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियां।

DEHRADUN: चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) के औचक निरीक्षण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केन्द्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल, पर्यटन, विद्युत, आदि विभागों का संयुक्त हेल्पडेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में बनाया जाए, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा हमने श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है, जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो एवं वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं गर्मी से बचाव के लिए कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप स्थित अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती हो। उन्होंने कहा भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष तौर पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से कार्य हो।

उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केन्द्र को संपूर्ण यात्रा मार्गो से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांज़िट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप के कार्यरत कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

वहीं आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउन्टर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त रिर्जव टीम की तैनाती भी की गई है। यात्रा चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया गया है।

स्व बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

25 अप्रैल 2025: जानिए आज कैसा रहेगा दिन, क्या लिखा है राशि में

109

🌤️ दिनांक – 25 अप्रैल 2025
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – द्वादशी सुबह 11:44 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद सुबह 08:53 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद
🌤️ योग – इन्द्र दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:01 से दोपहर 12:37 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:13
🌤️ सूर्यास्त – 07:00
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,पंचक
💥 विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 25 अप्रैल, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🙏🏻 – प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🙏🏻 – इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷
👉🏻 26 अप्रैल 2025 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।
🙏🏻 हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
🌷 1).ॐ शिवाय नम:
🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम:
🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:
🌷 4).ॐ हराय नम:
🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:
🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:
🌷 8).ॐ वामदेवाय नम:
🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
🌷 11).ॐ ईशानाय नम:
🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:
🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
🌷 15).ॐ प्रधानाय नम:
🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम:
🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
🙏🏻 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु 🙏🏻
👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
🙏🏻 प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।
🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞अप्रैल 2025 में पंचक 23 अप्रैल, बुधवार को रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा.

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका निवेश करने में भी खूब दिमाग चलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई पुरानी समस्या के बढ़ने से आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। यदि आप काम को लेकर कोई बैंक लोन दे रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी आदि करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी किसी गलती को छुपाने के लिए कार्यक्षेत्र में कोई झूठ बोल सकते हैं, जो आपके सामने आ सकता है। आपके मन में उलझनें रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने किसी दूर रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को आसानी से पूरा करके देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप कोई कदम बहुत ही सोच समझकर उठाएं। यदि आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए आपको मार्केट की चालों को ध्यान में रखकर इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आपकी संतान आपको किसी नई चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह पहले पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी अपने भाई बहनों से भी प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रहा था, तो उसे भी आप आसानी से दूर करने की कोशिश करेंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सरकारी काम यदि आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी। जो आपकी टेंशनों का कारण बनेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका डूबा धन आपको मिल सकता है और प्रॉपर्टी में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाएंगे। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को ढील बिल्कुल ना दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप उसमें एकजुटता बनाए रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ समय कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे कि आपके आपसी रिश्ते खराब हो। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी इनकम को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और किसी कानूनी मामले में भी आपको जीत मिलेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने पिताजी से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। आपको परिवार में किसी सदस्य से बेवजह की बहस हो सकती है। आज आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा न बोले।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आपको बिजनेस में नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जा सकते हैं। विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है

अब राज्य के सभी स्कूलों में माह में एक दिन बैग से मिलेगी मुक्ति

187


प्रदेश के सभी विद्यालयों में इसी सत्र से बैगलेस-डे लागूः डॉ. धन सिंह रावत

ब्लॉक, जनपद व राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नामित, योजना की करेंगे मॉनीटिरिंग

प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को पढ़ाई के बदले होंगी विभिन्न गतिविधियां

देहरादून: सूबे के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से बैगलेस-डे लागू कर दिया गया है, जो सात जुलाई से लागू होगा। प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को यह दिवस मनाया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बिना स्कूली बस्ते के अपने-अपने विद्यालय जायेंगे तथा पढ़ाई के बजाय अन्य सृजनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आज विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैगलेस-डे को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य में संचालित विभिन्न विद्यालयी बोर्डों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं निजी स्कूल संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप राज्यभर में संचालित सभी विद्यालयी शिक्षा बोर्डों के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में इसी सत्र से बैगलेस-डे लागू किये जाने की घोषणा की। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में संचालित समस्त विद्यालयों में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बैगलेस-डे रहेगा। इस दिन छात्र-छात्राएं बिना बस्ते के स्कूल जायेंगे तथा पढ़ाई के बदले विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन मुख्यतः तीन प्रकार की गतिविधियां संचालित की जायेंगी, जिसमें जैविक, मशीनी व मानवीय गतिविधियां शामिल रहेंगी। इसके इतर सभी बोर्ड इस दिवस पर अपने-अपने विद्यालयों में अन्य बेहतर गतिविधियों का भी संचालन कर सकते हैं।

इस व्यवस्था को प्रदेश भर में कड़ाई से लागू करने के लिये ब्लॉक स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकार, जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी व राज्य स्तर पर महानिदेशक शिक्षा नोडल अधिकारी रहेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी बैगलेस-डे पर अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

कार्यशाला में निजी एवं राजकीय विद्यालयों में बस्ते का बोझ कम करने पर भी चर्चा की गई। जिसको आगामी जुलाई माह से लागू करने पर सहमति बनी। विशेषकर सीबीएसई एवं आईसीएसई के स्कूल संचालकों को इस व्यवस्था को लागू करने के लिये आपस में विचार-विमर्श कर ठोस निर्णय लेने को कहा। -छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका हेल्थ रिकॉर्ड दर्ज किया जायेगा। जिसको लॉगइन शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों व महानिदेशक विद्यालय शिक्षा को दिया जायेगा। जो जरूरत पड़ने पर प्रत्येक छात्र-छात्राओं का हेल्थ रिकॉर्ड देख सकता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये 148 टीमों का गठन किया गया है, जो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में जाकर छा़त्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श के साथ ही उपचार के लिये निर्धारित चिकित्सालयों में भेजने की भी संस्तुति करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी इस संबंध में अपने-अपने विद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित करायेंगे।

 

चारधाम यात्रा-2025; सुरक्षा को लेकर चारों धामों का सघन निरीक्षण

0

 

पुलिस की व्यापक तैयारी, चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा मार्गों, सुरक्षा एवं सुविधाओं का किया सघन निरीक्षण

चारों धामों में पुलिस महानिरीक्षकों का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

DEHRADUN: चारधाम यात्रा-2025 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यात्रा मार्गों व धामों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के ठहराव, भोजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया जाने हेतु निम्न वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग धामों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु नामित किया गया है:

▪️ श्री यमुनोत्री धाम – पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री अनन्त शंकर ताकवाले
▪️ श्री गंगोत्री धाम – पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, श्री एन.एस. नपलच्याल
▪️ श्री केदारनाथ धाम – पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनन्द भरणे
▪️ श्री बद्रीनाथ धाम – पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, श्री योगेन्द्र रावत

इसी क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक-  योगेन्द्र रावत* द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने ज्योतिर्मठ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक यात्रा मार्ग, मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों, और दुर्घटना संभावित स्थलों का गहन अवलोकन किया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात एन.एस. नपलच्याल यात्रा व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्थाओं को परखने हेतु श्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने *देहरादून से लेकर नगुण, उत्तरकाशी तथा हीना बायोमैट्रिक केन्द्र तक के गंगोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संपूर्ण यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके अतिरिक्त, चारधाम यात्रा ड्यूटी में नियुक्त फोर्स को समय से ब्रीफ कर रवाना करने, ड्यूटी के दौरान सभ्य व्यवहार एवं यात्रियों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग स्थित श्री केदारनाथ धाम का भ्रमण कर आगामी यात्रा काल के दौरान की जाने वाली पुलिस तैयारियों का जायजा लिया गया। श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने यात्रा अवधि में नियुक्त किए जाने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं एवं वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भौतिक समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, लाइन प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण* को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले द्वारा श्री यमुनोत्री धाम का भ्रमण कर यात्रा मार्गों, सुरक्षा प्रबंधों एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यात्रा मार्ग पर लगे घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी संचालकों को केवल निर्धारित पड़ावों से रोटेशन के आधार पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ की स्थिति में घोड़ों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पैदल मार्गों पर पुलिस व SDRF की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान दोबाटा में स्थित बायोमैट्रिक पंजीकरण केन्द्र का भी दौरा किया गया, जहाँ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की चेकिंग प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए वाहनों को क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पार्क कराने के निर्देश जारी किए गए।

नशा मुक्ति केंद्र में चम्मच घोंप कर कर दी साथी की हत्या

0

मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत में।

हिरासत में लिए गए दोनो अभियुक्त भी उक्त नशा मुक्ति केन्द्र में थे भर्ती

02 दिन पहले हुए विवाद के दौरान मृतक द्वारा गाली दिये जाने से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा दिया गया घटना को अंजाम।

चम्मच से मृतक के गले तथा सीने पर वार कर की उसकी हत्या।

DEHRADUN: आज थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया।

अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त हरमनदीप सिंह को दिनांक: 13-04-25 को तथा अभियुक्त गुरदीप सिह को दिनाकं: 31-03-25 को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। 02 दिन पूर्व अभियुक्तों का किसी बात को लेकर मृतक अजय कुमार, जिसे उसके परिजनों द्वारा 08-04-25 को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था, से विवाद हुआ था, जिसे नशा मुक्ति केन्द्र संचालक व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि 02 दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा उसे मारने की योजना बनाई गयी थी तथा योजना के मुताबिक आज जब अजय कुमार कमरे पर अपने बिस्तर पर सोया था, इस दौरान उक्त दोनो युवक कमरे पर गये तथा उनमें से एक ने उसका मुहं दबाया तथा दूसरे युवक द्वारा चम्मच से उसके गले व छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो अभियुक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की फिराक में थे, पर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
1- हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र – 25 वर्ष।
2- गुरूदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र- 27 वर्ष।

बरामदगी:-

1- घटना में प्रयुक्त चम्मच

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors