Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 39

सेना की वर्दी बेचने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई चलाया अभियान

0

पहलगाम में हुई आंतकी घटना के दृष्टिगत एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान।

सुरक्षा एजेन्सियों की वर्दी व अन्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों को किया जा रहा चिन्हित।

बिना आई0डी0 के किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा ऐजेन्सियों से जुडी सामग्रियों को विक्रय न किये जाने की दी जा रही है हिदायत।

DEHRADUN: पहलगाम घटना में शामिल आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों, जहां आर्मी/अद्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो, को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने तथा ऐसे सभी दुकान मालिकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसे सभी दुकानों को चिन्हित करते हुए उनके संचालकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित सामान की बिक्री न करने तथा उक्त निर्देशों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी जा रही है।

24 अप्रैल 2025: आज का आपका राशिफल और पंचांग

0

🌤️ दिनांक – 24 अप्रैल 2025
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – शतभिषा सुबह 10:49 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
🌤️ योग – ब्रह्म शाम 03:56 तक तत्पश्चात इन्द्र
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:49
🌤️ सूर्योदय – 06:13
🌤️ सूर्यास्त – 06:59
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- वरूथिनी एकादशी,पंचक
💥 विशेष- हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 वरूथिनी एकादशी 🌷
➡️ 24 अप्रैल 2025 गुरुवार को वरूथिनी एकादशी है ।
वरूथिनी एकादशी (सौभाग्य, भोग, मोक्ष प्रदायक व्रत; १०,००० वर्षों की तपस्या के समान फल | माहात्म्य पढ़ने-सुनने से १००० गोदान का फल )
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 आईना टूटे ना रखे, टूटे हुये कंचों में चेहरा देखना अपशकुन माना जाता है | घर में आईना टूट गया हो तो उसको निकाल देना चाहिये दूसरा लगा देना चाहिए |
~ वैदिक पंचाग ~

अप्रैल 2025 में पंचक 23 अप्रैल, बुधवार को रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2028, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बिजनेस को लेकर कुछ मीटिंग करेंगे, जिससे आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कोई समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा। धन भी अधिक खर्च होगा। आप अपनी संतान को किसी को नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी बॉस से खूब पटेगी और उनके दिए गए सुझाव पर बॉस के खूब कमाएंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप यदि किसी नए मकान के खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पारिवारिक बिजनेस में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे, जिन्हें आपको कम करने की कोशिश करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को छोटा नहीं समझना है। आप अपने बिजनेस में भी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा ही हाथ मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों में पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज के चक्कर में आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं ,लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने बॉस से तालमेल बिठाकर रखें, तभी आपका प्रमोशन आगे के लिए हो सकेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और उनकी चालों को समझें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां लोग आपको टिकने नहीं देंगे और आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज कुछ करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद में किसी अच्छे वकील से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी वह सुलझता दिख रहा है। सिंगल लोगों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, जिस कारण आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील दे सकते हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपकी अपने भाई और बहनों से खूब पटेगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप उनसे कोई पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलन में बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। माता-पिता से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहेंगे। बिजनेस में भी चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच समझकर दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नज़र

0

उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस

जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही सुनिश्चित

बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में डॉग स्क्वाड तथा बीडीएस टीम द्वारा भी लगतार की जा रही है सघन चेकिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार पुलिस द्वारा रखी जा रही सतर्क दृष्टि

DEHRADUN: कश्मीर के पहलगांव में हुयी दुखद घटना के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा वाहनो की चेकिंग के साथ साथ बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम डिस्पोजल टीम के साथ सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।

पहलगांव में हुई घटना के संबंध में आमजन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही पोस्टों के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाये व्यक्त की जा रही है, पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी सर्तक दृष्टि रखी जा रही है।

उक्त दुखद घटना पर आमजन द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दिया जाना स्वाभाविक है, परन्तु ऐसी पोस्टें, जिसमे लोगों द्वारा धार्मिक रूप से अथवा बदले की भावना से कटाक्ष किये गये है, ऐसी सभी पोस्टों की पुलिस द्वारा मॉनिटरिंग करते हुये उक्त सभी लोगों को ऐसी पोस्टे ना करने के सम्बन्ध में समझाया जा रहा है, साथ ही संयम बनाये रखने की अपील की जा रही है।

पुलिस द्वारा अब तक सोशल मीडिया के माध्यम से की गयी लगभग 25 आपत्तिजनक पोस्टों को हटवाते हुये उन्हे करने वाले व्यक्तियों की काउन्सलिंग की गयी है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है तो उसे नोटिस देते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

सीएम धामी के निर्देश पर शुरू एक और प्रोजेक्ट हुआ पुरस्कृत

0

उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया*

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किया गया था ये प्रोजेक्ट

उत्तराखंड सरकार की अभिनव पहल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को “नवाचार – राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य को पहली बार मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

UK-GAMS सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, पारदर्शिता की कमी और जवाबदेही से जुड़ी चुनौतियों का समाधान अत्याधुनिक तकनीक द्वारा करता है। यह एक AI आधारित जियोस्पेशियल निगरानी प्रणाली है, जो उच्च गुणवत्ता (50 सेंटीमीटर रिज़ॉल्यूशन) के सेटेलाइट डेटा और राज्य में ही विकसित AI मॉडल का उपयोग करते हुए सरकारी परिसंपत्तियों का डिजिटलीकरण, जियो-फेंसिंग और प्रभावी निगरानी करती है। पहले असंगठित रिकॉर्ड, कागजी नक्शे और विभागों के बीच जानकारी की कमी के कारण जमीनों का दुरुपयोग या अतिक्रमण समय रहते पकड़ना मुश्किल होता था। UK-GAMS ने सभी विभागों को एक एकीकृत, गतिशील डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर इस स्थिति में व्यापक बदलाव किया है।

अब तक, उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 66,000 से अधिक सरकारी परिसंपत्तियों को डिजिटलीकृत एवं UK-GAMS प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा चुका है। अब तक 188 भूमि उपयोग परिवर्तनों को चिन्हित कर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। इससे राज्य में पारदर्शिता बढ़ी है, अनधिकृत निर्माण रुके हैं और विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई की गति तेज हुई है।

यह सम्मान उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (USAC) के वैज्ञानिकों की टीम के सतत प्रयासों तथा राज्य में अंतरिक्ष व भू-स्थानिक (स्पेस / जियोस्पेशियल) तकनीकी समाधान के माध्यम से शासन को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। श्रीमती नितिका खंडेलवाल, निदेशक, USAC के नेतृत्व में इस परियोजना की संकल्पना, विकास और क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया। उनके इस उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस प्रणाली की सफलता के पीछे इसका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन मॉडल भी महत्वपूर्ण है। इसके तहत राज्य के 60 से अधिक विभागों एवं 47 स्वायत्त संस्थाओं के 6,600 से अधिक फील्ड अधिकारियों और लगभग 1,000 विभागीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

यह पुरस्कार उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय तो है ही, साथ ही AI और सेटेलाइट तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सुरक्षित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सक्रिय प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। UK-GAMS अन्य राज्यों और सेक्टरों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है, जो सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा डिजिटल गवर्नेस के भविष्य को सुदृढ करेगा।

“उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार न केवल हमारी सरकार की पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को मान्यता देता है, बल्कि यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी और नवाचार के माध्यम से किस प्रकार शासन को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है।हमारा लक्ष्य है कि इस मॉडल को और अधिक सशक्त बनाकर, इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए, ताकि उत्तराखंड एक डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन का अग्रणी राज्य बने। यह पुरस्कार हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

अपने स्कूल के ही उत्तीर्ण छात्र को नहीं दिया प्रवेश, प्रिंसिपल निलंबित

0

एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन और अभिभावकों से दुर्व्यवहार का आरोप

स्कूल प्रबंधन ने जारी किया निलंबन आदेश, जांच में करना होगा सहयोग

देहरादून: श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है।

निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा। प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश भी दिए गए है।

दरअसल, निर्वतमान प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी ने अपने ही स्कूल एसजीआरआर से 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना किया गया और अभिभावक पर अपने बच्चे को अन्यत्र स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनावश्यक दबाव डाला गया। इस पर अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी।

अभिभावक ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय उसके निवास स्थान के निकट होने के कारण वो अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढाना चाहते है। इसके अलावा कतिपय अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रधानाचार्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने प्रधानाचार्य से छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानाचार्य ने उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया।

इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस पर भी प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुई। प्रधानाचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा संतोषजनक वार्ता नहीं की गई।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच बैठते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

सनसनीखेज: पति पत्नी ने फांसी पर झूलकर दी जान

0

DEHRADUN: आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेम नगर पर सूचना प्राप्त हुई है कि ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में किसी दंपति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि भास्कर लाल पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी ग्राम कुआ, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़, उम्र 28 वर्ष, जो निर्माणाधीन भवन में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था, व उसकी पत्नी जनिक गौड़ उम्र 26 वर्ष के द्वारा मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस द्वारा मौके से मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शवो का पंचायतनामा भरकर शवों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों के कमरे में पिस्तौल, महंगा पड़ा शौक, सिर में लगी गोली

0

छात्र को गोली लगने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

DEHRADUN : 16अप्रैल को थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पेईंग गेस्ट (पी0जी) में रह रहे एवं एक निजी शिक्षण संस्थान के बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र श्री नंदकिशोर यादव, निवासी ग्राम छतर लोधमा, जिला रामगढ़, झारखंड, (आयु 21 वर्ष) को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पता लगा कि घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसके एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव जो कि उसी निजी इंस्टिट्यूट में ही बी0ए0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है का मौजूद था।
पूछताछ में शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के दिन वो दोनो शशि शेखर के कमरे में बैठे थे। शशि शेखर बैड़ के सिरहाने से एक पिस्तौल जो पिछले काफी समय से उसके पास था को निकालकर उसे दिखाने लगा। इसी बीच पिस्टल से छेडखानी के दौरान शशि रजंन के हाथ से गलती से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और अचानक चली गोली सीधे शशि शेखर के सर में बाई तरफ लगी। शशी शेखर के सिर से खून की तेज धार निकलने लगी और वह वहीं बिस्तर पर तडपने लग गया। जिससे शशि रजंन घबरा गया और हडबडाट में उसने पिस्टल, उसका मैगजीन तथा खोखा को उठाया और जहां से शशि शेखर ने पिस्तौल निकाली थी वहीं वापस डाल दिया और वहां से बाहर आ गया।

जिसके पश्चात अन्य दोस्तो की मदद से शशि शेखर को लेकर अस्पताल लाया गया।
घटना में अभियुक्त शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी ग्राम धुली पट्टी थाना जयनगर जिला मधूबनी बिहार उम्र 21 वर्ष की संलिप्तता प्रकाश में आने पर गिरफ्तार किया गया।

 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर साबित की श्रेष्ठता

0

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके लिए परिषद के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 83.23% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 तथा बालकों का 80.10 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं की सफलता दर 93.25% तथा बालकों की 88.20% रही। यह आंकड़े बालिकाओं की शिक्षा में निरंतर प्रगति और छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके लिए परिषद के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका।

सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।-

डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल

0

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति*

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल

DEHRADUN: देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।

 

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन

0

सूबे के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम

31 नर्सिंग ट्यूटर व 7 सोशल वर्कर का भी परिणाम घोषित

DEHRADUN: सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 34 नये एक्स-रे टैक्नीशियन मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित इन सभी एक्स-रे टैक्नीशियन को प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। जिससे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी। इसके अलावा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा 7 सोशल वर्कर के पदों पर भी भर्ती परिणाम घोषित कर दिये हैं। इनकी नियुक्ति राज्य के विभिन्न राजकीय नर्सिंग कॉलेजों व मेडिकल कॉलेजों में की जायेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सक्रियता एवं निरंतर समीक्षा का प्रतिफल है कि विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 34 एक्स-रे टैक्नीशियन का अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इन सभी चयनित एक्स-रे टैक्नीशियनों को शीघ्र ही पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी। उन्होंने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति से जहां चिकित्सा इकाईयों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड व सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाओं में सुधार होगा वहीं मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट भी मिल सकेगी। जिससे उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा एक्स-रे टैक्नीशियन के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 7 मेडिकल सोशल वर्कर के पदों का भी चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। विभागीय निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के बताया कि नर्सिंग ट्यूटर मिलने से नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयनित नर्सिंग ट्यूटरों को विभिन्न कॉलेजों तैनाती दी जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल सोशल वर्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जायेगी।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors