Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 40

आज अंबेडकर शोभायात्रा जुलूस, रूट प्लान जानकर निकले आज वहां लेकर

0

आज दिनांक 14/04/2025 को अंबेडकर जयन्ती के दृष्टिगत यातायात रुट प्लान –

समय 14.00 बजे से

शोभा यात्रा रूट- डी०एल0 रोड -बेनी बाजार – सुभाष रोड (PHQ) -पैसेफिक तिराह – ग्लोब चौक – ऑरियन्ट चौक -गांधी पार्क – अम्बेडकर पार्क – पल्टन बाजार – राजा रोड – गाँधी रोड – तहसील चौक- दर्शन लाल चौक – लैसडॉन चौक – कनक चौक – रोजगार तिराह – सर्वे चौक – करनपुर बाजार – नालापानी रोड – अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउण्ड पर समाप्त

 अंबेडकर जयन्ती की शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के डीएल रोड से चलने पर सभी जगह से यातायात सामान्य रहेगा।

 यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ता है तो उक्त स्थिति पर यातायात के सकुशल संचालन के लिए यातायात को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के डीएल रोड से बेनी बाजार पहुँचने पर यातायात को बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर भेजा जायेगा। सर्वे चौक से बैनी बाजार की ओर जाने वाला ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के बेनी बाजार से सुभाष रोड पहुँचने पर पैसेफिक तिराहा से बेनी बाजार जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक की ओर भेजा जाएगा।

 शोभा यात्रा के पेसिफिक तिराहा पहुँचने पर कनक चौक से पेसिफिक तिराहा की ओर जाने वाले यातायात ओरियंट / सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के ग्लोब चौक पहुँचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक आने वाले यातायात को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के ओरियंट चौक पास करने पर ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियण्ट चौक से घण्टाघर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा एवं चकराता रोड से दर्शन लाल जाने वाले यातायात को ओरियंट चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी जगह से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।

 शोभा यात्रा के राजा रोड पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा तहसील चौक पहुँचने पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

 शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पहुँचने पर तहसील चौक और बुद्धा चौक से दर्शन लाल चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा।

 शोभा यात्रा के लैंसडाउन चौक पहुँचने पर दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

 शोभा यात्रा के कनक चौक पहुँचने पर ओरियण्ट चौक और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

 शोभा यात्रा के सर्वे चौक पहुँचने पर कनक चौक क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के करनपुर बाजार में पहुँचने पर सर्वे चौक से करनपुर बाजार की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा और सभी डायवर्ट प्वांइटो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।

लंबे वीकेंड और जुलूसों से ध्वस्त हुआ यातायात प्रबंधन, लागू हुए नए प्रयोग

0

लांग वीकेंड के दौरान अधिक संख्या में पर्यटकों के आने दृष्टिगत यातायात के बढ़ने वाले दबाव का जायजा लेने स्वयं सडक पर उतरे एसएसपी 

यातयात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु वीकेंड्स पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने कटो को अस्थाई रूप से बंद करने के लिए निर्देश

वीकेंड्स पर शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों को दिन के समय शहर के बाहरी मार्गो पर रोकने के दिए निर्देश

लॉग वीकेंड के दौरान मसूरी तथा ऋषिकेश क्षेत्र में विगत 02 दिनों में लगभग 01 लाख पर्यटक वाहनों के आने से भी पड़ा यातायात व्यवस्था में असर

नगर क्षेत्र अंतर्गत कोई धार्मिक जुलूस व शोभा यात्रा न होने तथा भारी वाहनों को शहर में प्रतिबंधित करने के कारण काफी संख्या पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के बावजूद भी नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव रहा कम

देहरादून: लांग वीकेंड के दौरान जनपद देहरादून में मसूरी व आस पास के पर्यटक स्थलों, टिहरी क्षेत्र में शिवपुरी, मुनि की रेती क्षेत्र में राफ्टिंग तथा हरिद्वार/ऋषिकेश क्षेत्र में बैसाखी के पर्व के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से भारी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण देहरादून के नगर क्षेत्र तथा ऋषिकेश/ रायवाला क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया, जिसका असर देहरादून के अन्य मार्गाे पर भी दिख रहा है। कल नगर क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक जूलूसों तथा शोभा यात्राओं के कारण शहर के विभिन्न मार्गाे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया था, साथ ही लॉग वीकेंड होने के कारण देहरादून में मसूरी, ऋषिकेश तथा उसके आसपास के पर्यटक स्थलों में भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के आने से भी यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लांग वीकेंड के दौरान विगत 2 दिनों में ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत लगभग 80 हजार पर्यटक वाहनों का आगमन हुआ, जिनमें से लगभग 20000 वाहन वापस गए, इस दौरान मसूरी में भी दो दिनों के दौरान 15 हज़ार पर्यटक वाहन आए तथा 08 हज़ार वाहन वापस गए। इस दौरान उक्त दोनों स्थानों पर होटलो के पैक होने के कारण भी होटल की तलाश में पर्यटक वाहनों का आवागमन बना रहा।

वहीं आज कोई शोभायात्रा व धार्मिक जूलुस न होने तथा भारी वाहनों का जनपद के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित करने के कारण काफी संख्या में पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के बावजूद भी आज यातायात के दबाव में काफी राहत रही और विभिन्न स्थानों पर यातायात का दबाव भी कम रहा।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो का जायजा लिया गया। इस दौरान एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो पर जोगीवाला, रानीपोखरी व डोईवाला आदि स्थानो में बने कटो को वीकेंड के दौरान अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र व ऋषिकेश की ओर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है, जिसका प्लॉन निम्नवत रहेगा।

1- रायपुर क्षेत्र से ऋषिकेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मालदेवता चेक पोस्ट तथा राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के पास बने ग्राउंड में रोका जाएगा तथा थानों से ऋषिकेश की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रानी पोखरी में रोका जाएगा, जिससे ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।

2- आशारोड़ी तथा शिमला बाईपास की ओर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को नया गांव तथा ट्रांसपोर्ट नगर पर रोका जाएगा।

3- डोईवाला की ओर से शहर की ओर आने वाले बाहरी गानों को लालतप्पड़, भनियावाला सर्विस लेन, हर्रा वाला/कुआं वाला पर रोका जाएगा।

4- सहसपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धर्मा वाला/सभावाला पर रोका जाएगा।

उक्त डाइवर्ट प्लान दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा तथा यातायात का दबाव बढ़ने पर उक्त समय अवधि को बढ़ाया भी जा सकता

सहस्त्रधारा के वायरल वीडियो पर दून पुलिस की तीव्र प्रतिक्रिया

0

युवती के साथ मारपीट के वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान

वीडियो में युवती के साथ मारपीट कर रहे 03 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, की गई वैधानिक कार्रवाई

DEHRADUN:  सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो, जिसमें तीन लड़के व एक लड़की सहस्रधारा में आपस मे झगड़ रहे थे, जिसमें तीन लड़के उक्त लड़की के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए। जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर उक्त वीडियो में लड़को के पास दिख रही 02 स्कूटीयो UK 07 DS 2972 व UK 07 FM 8491 के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनो युवकों

1- प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल,

2- आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल व

3- गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा दोनों स्कूटीयों को Mv Act में सीज किया गया।

घटनाक्रम के संबंध में यदि उक्त युवती के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो अभियुक्तो के विरुद्ध अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जेबें खाली होने के बाद स्कूलों को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश

0

शिक्षा के मंदिर को यदि बनाया व्यवसाय का अड्डा, तो प्रशासन कर देगा मान्यता निरस्त

निजी स्कूलों की मनमानी व कुटिल आचरण पर जिला प्रशासन सख्त

स्कूलों में अनियमितता की शिकायत, डीएम के निर्देशों पर जांच जारी

फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल को नोटिस, संत कबीर स्कूल प्रिंसिपल को किया तलब

बच्चों की किताबें, ड्रेस और फीस को लेकर स्कूल जारी करें स्पष्ट एडवाइजरी

किसी भी दुकान से बच्चों की किताबें व ड्रेस खरीद सकते अभिभावक

देहरादून: शैक्षिक सत्र शुरू होने एवं फीस,पुस्तक तथा ड्रेस बिक जाने बाद प्रशाशन ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है।  जिले में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ाने, किसी एक चिन्हित दुकान से कॉपी-किताब व ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख इख्तियार किया है। जिला प्रशासन की कोर टीम स्कूल में इन सभी प्रकरणों की छानबीन में जुटी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर स्कूल संचालकों द्वारा नियमों का पालन और शिकायतों का समाधान न करने पर ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त की जा सकती है।

शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शुक्रवार को सेंट जोसेफ, पायनियर, संत कबीर एकेडमी, फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल संचालकों को समीक्षा के लिए बुलाया। फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर दोनों स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। जबकि संत कबीर स्कूल से सक्षम अधिकारी नहीं भेजे जाने पर 15 अप्रैल को स्कूल प्रिंसिपल को तलब किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि स्कूल फीस के लिए आरटीई एक्ट और प्रोविजन के अनुसार तीन वर्षाे में अधिकतम 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ाई जा सकती है। स्कूल संचालक किसी भी दशा में अभिभावक और बच्चों को किसी एक निश्चित दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य न करें। फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों को स्पष्ट एडवाइजरी जारी करें कि अभिभावक अपने बच्चों के लिए किसी भी दुकान से किताबें और ड्रेस खरीद सकते है।

अपने ही स्कूल के विद्यार्थी को प्रवेश न देने पर कार्रवाई

वहीं ईसी रोड स्थित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा अपने ही स्कूल के कक्षा 8वीं के एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश न दिए जाने, अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत और इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संतोषजनक वार्ता न करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति से स्कूल प्रधानाचार्य के स्थान किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

चार धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद घोडे़-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण

0

मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री के निर्देश पर घोड़े-खच्चरों की हो रही सघन जांच

श्रीनगर स्थित रोग अनुसंधान केंद्र में रोजाना हो रही नमूनों की जांच

देहरादून: चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने संबंधी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में पशुपालन विभाग घोडे़-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुट गया है। इसी क्रम में पशुपालन विभाग की रोग अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा श्रीनगर यात्रा में आने वाले घोड़े-खच्चरों के रक्त सीरम की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला में ग्लैंडर्स और इक्विन इन्फ्ल्यूजा (ईआई) या हॉर्स फ्लू संक्रमण की जांच हो रही है। अब तक यहां पांच हजार से ऊपर नमूने जांच के लिए पहुंच चुके हैं।
यहां बता दें कि यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पैदल करनी पड़ती है। यहां तीर्थयात्रियों के आवागमन और सामान ले जाने के मुख्य साधन घोड़े-खच्चर हैं। भारी संख्या में विभिन्न स्थानों से घोड़े-खच्चर यात्रा के दौरान यहां पहुंचते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में लगभग आठ हजार, यमुनोत्री धाम में तीन हजार और हेमकुंड साहिब की यात्रा में एक हजार घोड़े-खच्चर आते हैं। ऐसे में उनमें आपस में संक्रमण का खतरा बना रहता है। प्रमुख पड़ावों में पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की फिटनेस देखी जाती है। कुछ वर्ष पूर्व घोड़े-खच्चरों में ग्लैंडर्स और एक्वाइन इन्फ्ल्यूजा सामने आए हैं। ग्लैंडर्स संक्रमण से ग्रसित पशु को आइसोलेट (पृथक) करना व यूथनाइज (इच्छा मृत्यु) मजबूरी हो जाती है, ताकि अन्य पशुओं में यह संक्रमण न फैले।
इसे देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर पशुपालन विभाग विभिन्न स्थानों पर स्थापित बैरियर्स पर घोड़े-खच्चरों के रक्त के नमूने ले रहा है। इन नमूनों को जांच के लिए पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अपर निदेशक गढ़वाल, पशुपालन विभाग डॉ‌‌‌. भूपेंद्र जंगपांगी ने बताया कि पहले नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार भेजा जाता था। लेकिन अब यह सुविधा उत्तराखंड में ही उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा को देखते हुए लैब में युद्धस्तर पर सीरम सैंपल की जांच की जा रही है। सहयोग के लिए एनआरसीई के दो विशेषज्ञ जांच में सहयोग कर रहे हैं।
लैब में बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून सहित अन्य जिलों से नमूने आ रहे हैं। लैब में जांच हेत 5,662 नमूने आए हैं। इनमें से 3,392 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यदि कोई नमूना संदिग्ध संक्रमित निकलता है, तो इसको पुष्टि के लिए रिपीट सैंपल एनआरईसी भेजा जाएगा। यदि किसी भी ग्लैंडर्स की दुबारा पुष्टि होती है, तो उसे इच्छामृत्यु दी जानी पडे़गी। वहीं, ईआई संक्रमण पाए जाने पर बीमार पशु को अन्य से अलग (क्वांरटीन) कर दिया जाएगा। 14 दिन बाद उसकी पुन: जांच होगी, स्वस्थ होने पर उसका यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।

विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में लगी आग

0

आज दिनांक 11/04/2025 को थाना नेहरू कालोनी तथा फायर स्टेशन देहरादून को विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल के दो वाहनों द्वारा विधानसभा कैंटीन के ऊपर द्वितीय तल पर बने कार्यालय में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से कार्यालय के खिड़की और दरवाजों पर लगे परदे जल गए तथा कार्यालय में रखी अन्य सामग्री को आंशिक नुकसान पहुँचा। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विधानसभा पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

11 अप्रैल 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बदल जाएगा भाग्य

0

🌤️ दिनांक – 11 अप्रैल 202
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – चतुर्दशी 12 अप्रैल रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
🌤️ नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी शाम 03:10 तक तत्पश्चात हस्त
🌤️ योग – ध्रुव शाम 07:46 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:40 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:24
🌤️ सूर्यास्त – 06:55
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष- चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 हनुमान जन्मोत्सव 🌷
🙏🏻 चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 अप्रैल, शनिवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
🌷 ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला 🌷
हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।
🙏🏻 चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।
🌷 मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
🌹 अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।
🌳 करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।
🏡 घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।
🔥 शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए
🙏🏻 हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?
🙏🏻 तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..(सब बोलना)
🌷 नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।
लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥
🙏🏻 इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।
‘ नाम पाहरू दिवस निसि ‘ ….. सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।
🙏🏻 तो ‘ जाहिं प्रान केहिं बाट ‘….. सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।
🌷 रक्षा कवच बनाने के लिए 🌷
🙏🏻 दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में समाज के श्रेष्ठ लोगों से पहचान होगी परन्तु घर के ही किसी सदस्य को इससे परेशानी हो सकती है फिर भी निकट भविष्य को देखते हुए लाभदायक रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी आज इनका कोई भेद पता लगने से नरम व्यवहार करेंगे। शेयर मार्केट एवं सट्टे में निवेश से आकस्मिक लाभ हो सकता है। वैसे भी आज मध्यान बाद आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। क्रोधी स्वभाव के कारण परिवारजनों के साथ व्यर्थ विवाद होने से रंग में भंग की स्थिति बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। अग्नि से सावधानी रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको अनुकूल फल देगा। आज आपका स्वभाव एवं व्यवहार बनावटी रहेगा दिखावा अधिक पसंद करेंगे। छोटी छोटी उपलब्धियों को भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगे समाज में दिखावे की प्रतिष्ठा बढ़ने से दिनभर मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा घर के लोग डरे सहमे से रहेंगे जिसके कारण शांति का वातावरण छाया रहेगा। आज बैठे बिठाए ही कार्य क्षेत्र पर नई योजनाएं हाथ में आएगी फिर भी आज आर्थिक लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा। परिवार जनों के साथ आपसी संबंधों को महत्व देने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। संतान का सुख संतोष प्रदान करेगा। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है। मादक एवं तले पदार्थो का परहेज रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के कुछ भाग को छोड़ शेष समय अशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद का भय रहेगा आज किसी की बातों में ना आए अन्यथा दांपत्यजीवन में कलह-क्लेश हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी स्वयं के निर्णय से ही कार्य करने में लाभ मिल सकेगा सहकर्मियों की लत लतीफी कार्यो में विलंब के साथ गरमा गरमी कराएगी। भागीदारी के कार्यो से आज हानि की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से कम फलदायक रहेगा। संतान की मनमानी से मन विचलित होगा। आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। शरीर के अंगों में दर्द एवं अकड़न की शिकायत रह सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं बनने लगेंगी लेकिन टलते टलते मध्यान के आस पाँच ही हो पाएगी। व्यापारियों को दैनिक लाभ के अतिरिक्त भी आय के अवसर मिलेंगे। नए अनुबंध मिलने से भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाएंगे लेकिन अधूरे कार्य पूर्ण होंने पर ही नयी योजनाएं बनाना शुभ रहेगा। आज आप आध्यत्म एवं गूढ़ रहस्यों में भी रुचि लेंगे। परिवार के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान से किसी मामूली बात पर मतभेद हो सकता है। गले अथवा मल मूत्र संबंधित विकार होने की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। आज दिन के आरम्भ से ही बे फिजूल की मानसिक दुविधाओं और उलझनों के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर काम करते समय भी मन कही और ही रहेगा शारीरिक रूप से भी शिथिलता और आलस्य अनुभव होगा। मध्यान पश्चात स्थिति सुधरेगी धन की आमद होने पर आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी। आज बीते कुछ दिनों से दाम्पत्य में बनी कड़वाहट भ्रम दूर होने पर जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन झगड़ा होबे के बाद ही। किसी पुराने मित्र से भेंट होने से हर्ष और खर्च होगा। सुख सुविधाएं जुटाने पर भी आज परिवार में सुख-शांति की कमी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन का अधिकांश भाग कार्य करते हुए भी आनंद, मनोरंजन में बीतेगा। कार्य क्षेत्र पर कई दिनों से बन रही बाधाएं दूर होने से नए प्रयोग अपनाएंगे फिर भी आज नये कार्यो का आरम्भ करने के लिए दिन शुभ नही है। व्यक्तिगत रूप से नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है धन लाभ की तुलना में सम्मान अधिक मिलेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख भी आज छोटी मोटी बातों को छोड़ उत्तम रहेगा। खर्च अधिक रह सकते है इन पर नियंत्रण करे अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। उत्तम भोजन वाहन पर्यटन सुख मिलेगा। खान पान संतुलित रखें अन्यथा पेट खराब होने पर अन्य रोगों को निमंत्रण देगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन प्रतिकूल रहने से लगभग सभी कामो में अड़चने आएंगी। पूर्व में किये निवेश का धन फंसने अथवा हानि होने से मानसिक व्याकुलता रहेगी। नए अनुबंध सोच-समझ कर हाथ मे लें। आज आत्मविश्वाश और सहयोग की कमी रहने से कार्य हानि की संभावना अधिक है। आर्थिक लेन-देन आज ना करें विशेषकर आज किसी से उधार लेने दें से बचे वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक कार्यों एवं सामाजिक समारोह में धन एवं समय लगेगा। परिवार का वातावरण उदासीन रहेगा छोटी छोटी बातों पर परिजनों के साथ मतभेद उजागर होंगे। सेहत में पल पल में नरम गरम रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आज भौतिक सुख के साधनो में वृद्धि होगी इसके ऊपर खर्च भी बजट से ज्यादा होगा फिर भी आज व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पुराने रुके धन की उगाही होने पर खर्च अखरेगा नही। आज आप अपनी कल्पना को साकार रूप देने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रेम प्रसंगों से बचकर रहे धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। मध्यान पश्चात का समय कार्य क्षेत्र पर अलग अलग राय बनने से भ्रम में डालेगा लेकिन तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भ्रम की स्थिति से बाहर निकाल लेगी। संध्या बाद कोई मनइच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। पेट मे जलन गैस एवं आँख संबंधित समस्या बन सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज के दिन आपका बुद्धि विवेक जाग्रत रहेगा प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज हानि अथवा धोखा होने की संभावना ना के बराबर रहेगी। आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी चुस्त रहेंगे। व्यापार अच्छा चलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी फिर भी आज आर्थिक विषयो में बड़ो की सलाह लेकर कार्य करें। किसी इच्छित कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी होगी। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार मिल सकता है। मित्रों अथवा परिजनों के साथ बाहर घूमने के प्रसंग बन सकते है। रक्तचाप अथवा अजीर्ण की शिकायत हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी अन्य के काम से भाग दौड़ करनी पड़ेगी फिर भी तुरंत कोई निष्कर्ष ना निकलने पर मायूस होंगे। आज अन्य लोगो की जगह अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा आज अपने काम से काम रखें। अर्थ लाभ के लिए आज विशेष परिश्रम करने पर ही आशा से कुछ कम सफलता मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा से थकान होगी। सर्जरी अथवा बीमारी पर खर्च होने की सम्भवना है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में बरती लापरवाही एवं असंयमित खान-पान एवं कार्य की अधिकता के कारण सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सर पेट, कमर, घुटनो की समस्या रहने से बेचैनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर भी इनका असर देखने को मिलेगा दिनचर्या आज धीमी ही रहेगी। धन अथवा किसी प्रियजन संबंधित अशुभ समचार मिलने से मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज अपनी गलतियों का दोष किसी अन्य पर थोपने पर निजी सम्बंधियों से अनबन भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की तुलना में अधिक खर्च वाला रहेगा। लोहे के औजार एवं अग्नि के कार्यो में विशेष सावधानी बरतें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन आपके लिए आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज प्रातःकाल के समय दिनचर्या थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन मध्यान आते आते गति पकड़ लेगी। कम समय मे बेहतर कार्य कर अधिकारी एवं सहकर्मी से प्रशंशा मिलेगी। आज कोई भी कार्य हो आप युक्तियों के बल पर उसे पूर्ण कर ही लेंगे। आज शेयर एवं सर्राफा व्यवसायियो को सरकारी कार्य से लाभ होगा। अन्य व्यवसाय से जुड़े जातको को भी संतोषजनक लाभ होगा। आज किसी सामाजिक कार्य अथवा धर्म क्षेत्र में अर्थ एवं श्रमदान से भी सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मित्र रिश्तेदारो के आगमन से चहल-पहल रहेगी।

बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया समझौता, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0

डेढ़ वर्षीय आवान को न्याय दिलाने के लिए खुद मुकदमा वादी बनी हरिद्वार पुलिस

सदोष मानव वध की गंभीर धारा में मुकदमा किय गया दर्ज

लापरवाह चालक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर हुई थी मौत

चालक खुर्शीद खाली ट्रैक्टर लेकर खेत से वापस लौट रहा था

त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालक को भेजा जेल, ट्रेक्टर ट्रॉली की सीज

HARIDWAR: कल सुबह करीब 9 बजे थाना बहादराबाद पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हलवाहेड़ी में बालक आवान पुत्र रिजवान उम्र 18 माह की महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगने की वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर थाना बहादराबाद पुलिस तत्काल ग्राम हलवाहेड़ी में घटना से संबंधित घर पर पहुंची जहां मृतक बालक का शव चारपाई पर रखा था।

जानकारी करने पर मृतक के माता-पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि ग्राम हलवा हेड़ी के ही ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत ने महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली मय ट्रॉली को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जानबूझ कर बालक आवान को टक्कर मार दी जिससे गंभीर चोट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। आरोपी चालक व ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने चालक खुर्शीद व महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को सांय कब्जे पुलिस लिया गया।

पुलिस द्वारा परिजनों से बार-बार घटना के संबंध में तहरीर देने हेतु कहा गया किंतु बालक के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी और कहा कि हम इसमें कुछ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली कि इस घटना में मृतक के परिजनों ने अभियुक्त पक्ष से कुछ धनराशी लेकर आपसी समझोता कर लिया है।

घटना संवेदनशील होने के कारण व मृतक बालक को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश पर बहादराबाद पुलिस द्वारा चालक खुर्शीद के खिलाफ स्वयं वादी बनकर थाना बहादराबाद पर संगीन धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 149/25 धारा 105,281 BNS पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रेमेंद्र डोभाल ने बताया कुछ न्यूज़ चैनलों एवं अराजक तत्वों द्वारा यह भ्रामक खबर फैलायी जा रही है कि उक्त वाहन (ट्रैक्टर) खनन सामग्री लेकर जा रहा था जबकि जांच में पता चला है कि उक्त खाली ट्रैक्टर चालक खुर्शीद अपने खेत से लेकर आ रहा था।

सीएम धामी की दो टूक, स्थानीय स्तर पर निराकरण करें जन समस्याओं का

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर या जनपद स्तर पर ही कर दिया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो। इस संबंध में किसी भी प्रकार के विलम्ब अथवा लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं भी जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी लें तथा उचित कार्रवाई करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम धामी के खास कार्यों में शुमार है अब “हरित चार धाम” यात्रा का एक्शन प्लान

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

डॉ. आर. राजेश कुमार ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, 25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

*पीपलकोटी में बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, योजनाएं बताई गईं क्षेत्र के लिए उपयोगी

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं बद्रीनाथ धाम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चमोली में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 अप्रैल तक अपनी समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें।

डॉ. राजेश कुमार ने विशेष रूप से नंदप्रयाग, कमेड़ा और पागलनाला में आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर प्रोटेक्शन वर्क व डामरीकरण कार्य पूर्ण करने तथा नंदप्रयाग के पार्थाडीप में पुरानी गैबियन वॉल पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जोगीधारा में सड़क किनारे मौजूद बड़े पत्थरों को एक सप्ताह के भीतर हटाने और हाथीपहाड़ के पास गैबियन वॉल का निर्माण जून माह तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इस वर्ष की यात्रा को “हरित चारधाम” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। सभी विभागों को इसके लिए डिस्पोजल प्लान तैयार करने को कहा गया है।

डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए नमक, चीनी और तेल के उपयोग में 10% की कमी लाने की सलाह दी।

मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीव पोस्ट की स्थापना हेतु स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं बद्रीनाथ में दीर्घकालिक पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान को दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि कमेड़ा से नंदप्रयाग तक कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। नंदप्रयाग में रैंप विकसित किए गए हैं जिससे सड़क पर मलबा नहीं आएगा। बद्रीनाथ में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विवेकानंद हॉस्पिटल, पीपलकोटी एवं बद्रीनाथ का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। सभी आवश्यक कार्य 25 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors