Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 4

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

0

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike :  पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है।

Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष

पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91
प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14
नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78

इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बढ़ोत्तरी संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि पेट्रोल कंपनियों द्वारा की गई है। जिसमें शुक्रवार सुबह छह बजे से यह बढ़ोत्तरी होगी।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निवासियों पर इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर पड़ेगा, खासकर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Delhi Gang Rape : फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष

0

Trump China Visit :  अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ चेतावनी दी है कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और यहां तक कि संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।

Delhi Gang Rape : फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दोनों के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों की सबसे संवेदनशील और अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे को सावधानी और समझदारी से संभाला गया, तो दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता बनी रह सकती है। लेकिन अगर इसमें दखल बढ़ा या गलत कदम उठाए गए, तो इससे पूरे द्विपक्षीय संबंध खतरे में पड़ सकते हैं।

जिनपिंग ने क्या कहा?

शी जिनपिंग ने कहा कि अगर ताइवान के सवाल को ठीक से संभाला गया, तो चीन और अमेरिका के संबंध स्थिर रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो टकराव और संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है।

जब पत्रकारों ने शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि शानदार। लेकिन उन्होंने बस इतना ही कहा। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने ताइवान के बारे में चर्चा की थी। ट्रम्प ने शी जिनपिंग के साथ स्वर्ग मंदिर पहुंचने के बाद तस्वीरें खिंचवाते समय कोई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि, ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले अमेरिका में स्थित चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में ‘चार लाल रेखाएं’ हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। चीन ने जिन चार मुद्दों को सबसे संवेदनशील बताया, उनमें ताइवान का सवाल, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार शामिल हैं। चीन ने साफ संकेत दिया कि इन मुद्दों पर किसी भी तरह का दबाव या हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्यों अहम है ताइवान का मुद्दा?

ताइवान लंबे समय से वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को सैन्य और राजनीतिक समर्थन देता रहा है। यही वजह है कि यह मुद्दा दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव का प्रमुख कारण बना हुआ है।

2017 के बाद ट्रंप का चीन दौरा (Trump China Visit)

इस अहम चेतावनी के बीच ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और चीन के रिश्तों में व्यापार, तकनीक, टैरिफ, इंडो-पैसिफिक रणनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है।

शी जिनपिंग ने ट्रंप का औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, जिसके बाद ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी इस बैठक में मौजूद रहे।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ऑनर गार्ड बटालियन ने ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई, जिसमें आर्थिक सहयोग, वैश्विक सप्लाई चेन, टैरिफ और भू-राजनीतिक हालात जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह ट्रंप का 2017 के बाद पहला चीन दौरा है। इससे पहले दोनों नेता पिछले साल बुसान में आमने-सामने मिले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात आने वाले समय में अमेरिका-चीन संबंधों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान

Delhi Gang Rape : फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0

Delhi Gang Rape :  रानीबाग इलाके में सोमवार रात चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला घटना के समय काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। पीड़िता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान

जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति को टीबी की बीमारी है। वह मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करती है। रानीबाग थाने में दर्ज (Delhi Gang Rape)  प्राथमिकी के मुताबिक सोमवार रात वह काम करने के बाद घर जा रही थी। सरस्वती विहार इलाके में वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से टाइम पूछा।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे बस के अंदर खींच लिया और चालक से बस चलाने के लिए कहा। इस दौरान बस में मौजूद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास महिला को बस से फेंककर वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बस को जब्त कर आरोपी बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

India Sugar Export Ban : भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान

0

UP Thunderstorm Alert :  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है।

India Sugar Export Ban : भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मरने वालों में भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक लोग शामिल हैं।

सीएम ने 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा रहा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म

प्रदेश में एक ओर जहां आंधी बारिश से नुकसान के अलावा गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी में 44.5, प्रयागराज में 43.5, हमीरपुर में 43.2 और उरई में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी

DHAMI CABINET MEETING : धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये डिटेल

India Sugar Export Ban : भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

0

India Sugar Export Ban :  भारत सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। निर्यात पर यह रोक 30 सितंबर या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने यह कदम देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है।

DHAMI CABINET MEETING : धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये डिटेल

भारत से चीनी निर्यात पर प्रतिबंध क्यों?

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार, यह प्रतिबंध कच्ची, सफेद और परिष्कृत चीनी पर लागू होता है। सरकार ने नीति में बदलाव करते हुए चीनी को निषिद्ध श्रेणी में रख दिया है। सरकार ने कहा कि यह प्रतिबंध मौजूदा टैरिफ-दर कोटा और व्यवस्थाओं के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिका को चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगा।

खरीदारों को अधिक शिपमेंट भेजने का अवसर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने स्थानीय कीमतों को नियंत्रित करने के लिए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार का यह कदम वैश्विक सफेद और कच्ची चीनी की कीमतों को सहारा दे सकता है। इससे ब्राजील और थाईलैंड जैसे प्रतिद्वंद्वी उत्पादकों को एशियाई और अफ्रीकी खरीदारों को अधिक शिपमेंट भेजने का अवसर मिलेगा। भारत, ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक है।

अगले सीजन का उत्पादन शुरुआती अनुमानों से कम?

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहले मिलों को 1.59 मिलियन टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी। लेकिन अब उत्पादन लगातार दूसरे वर्ष खपत से कम रहने की उम्मीद है। प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में गन्ने की पैदावार कमजोर हुई है। अल नीनो मौसम की स्थिति इस वर्ष के मानसून को बाधित कर सकती है। इससे अगले सीजन का उत्पादन शुरुआती अनुमानों से कम रहने का जोखिम बढ़ गया है।

उत्पादन और निर्यात की वर्तमान स्थिति

निर्यात के लिए स्वीकृत 1.59 मिलियन टन में से व्यापारियों ने लगभग 800,000 टन के अनुबंध किए थे। इसमें से 600,000 टन से अधिक चीनी पहले ही भेजी जा चुकी है। सरकार ने कच्ची और सफेद चीनी के निर्यात पर रोक लगाने की बात कही है। हालांकि, निर्यात पाइपलाइन में पहले से मौजूद शिपमेंट को कुछ शर्तों के तहत आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

Tamil Nadu floor test : फ्लोर टेस्ट में TVK को हासिल करनी होगी ‘विजय’, AIADMK ने विधायकों को दी वॉर्निंग

DHAMI CABINET MEETING : धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये डिटेल

0

देहरादून: DHAMI CABINET MEETING  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून सचिवालय में हुई. मंत्रिमंडल की बैठक बेहद खास रही. धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें ऊर्जा बचत, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण व्यवस्थाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों रहे.

Tamil Nadu floor test : फ्लोर टेस्ट में TVK को हासिल करनी होगी ‘विजय’, AIADMK ने विधायकों को दी वॉर्निंग

कैबिनेट के फैसले (DHAMI CABINET MEETING)

एक अधिकारी, एक वाहन का फॉर्मूला लागू
राज्य सरकार जल्द नई ईवी पॉलिसी लाएगी
सरकारी खरीद में 50% इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और नेटवर्क का विस्तार
बेड एंड ब्रेकफास्ट और होमस्टे प्रस्ताव को मंजूरी
घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “विजिट माय स्टेट” अभियान चलाएगी
इसके तहत धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण, विरासत और इको-टूरिज्म सर्किट का व्यापक प्रचार किया जाएगा.
डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने और सिंगल विंडो क्लियरेंस व्यवस्था लागू करने का फैसला
चकबंदी को मंजूरी, हर जिले में चुने जाएंगे 10 गांव
120 दिन के भीतर मामलों का निस्तारण किया जाएगा.

प्राकृतिक खेती और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

किसानों को नेचुरल फार्मिंग, जीरो बजट फार्मिंग और बायो-इनपुट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मिट्टी की गुणवत्ता को लेकर विशेष अभियान
पीएनजी कनेक्शन को मिशन मोड में बढ़ाया जाएगा
होटल, रेस्टोरेंट व सरकारी आवासों में पीएनजी को प्राथमिकता
पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर को भी दिया जाएगा बढ़ावा

बता दें पीएम मोदी ने हाल ही में ऊर्जा संसाधनों के कम उपयोग करने और अगले एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील जनता से की है. जिसका असर प्रदेश में देखने को मिला है क्योंकि मंत्री और विधायक अब काफिला छोड़ टू व्हीलर वाहनों पर आवाजाही करते दिखाई दिए. उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ऊर्जा संसाधनों के कम उपयोग किए जाने को लेकर कई ठोस निर्णय लिये हैं.

कैबिनेट ने वैश्विक आर्थिक और ईंधन संकट को देखते हुए कई बड़े फैसले लिये हैं. इन फैसलों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार के रूप में लागू किया जाएगा. सीएम धामी ने कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है. जिसका असर भारत पर भी पड़ा है. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है. सभी को ऊर्जा संरक्षण पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा हम सभी को सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग करना चाहिए. सीएम धामी ने कहा आज की कैबिनेट बैठक में इससे जुड़े कई फैसले लिये गये हैं.

Narendra Modi security convoy : पीएम मोदी ने एसपीजी काफिले को आधा करने का दिया निर्देश, सरकारी विभागों को दी नसीहत

Tamil Nadu floor test : फ्लोर टेस्ट में TVK को हासिल करनी होगी ‘विजय’, AIADMK ने विधायकों को दी वॉर्निंग

0

नई दिल्ली। Tamil Nadu floor test :  तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार तो बना ली है, लेकिन उसे फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। आज बुधवार को टीवीके 234 सदस्यों वाली विधानसभा में एक अहम फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार है।

Narendra Modi security convoy : पीएम मोदी ने एसपीजी काफिले को आधा करने का दिया निर्देश, सरकारी विभागों को दी नसीहत

सरकार के सामने पहली बड़ी चुनौती विश्वास प्रस्ताव है, क्योंकि उसे सदन में औपचारिक रूप से अपना बहुमत साबित करना है। इस अहम टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय ने गठबंधन का समर्थन मजबूत करने के लिए अपने सहयोगी दलों के साथ संपर्क बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

सीएम विजय करेंगे सत्यमूर्ति भवन का दौरा

मुख्यमंत्री का तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन का दौरा करने का कार्यक्रम है। टीएनसीसी प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगाई, एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडनकर और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के साथ उच्च-स्तरीय चर्चाएं होने की उम्मीद है।

एआईएडीएमके में आंतरिक कलह

वहीं, मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके आंतरिक कलह का सामना कर रहा है। एआईएडीएमके ने अपने सदस्यों को क्रॉस-वोटिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और महत्वपूर्ण विधानसभा फ्लोर टेस्ट से पहले कानूनी कार्रवाई तथा अयोग्यता की धमकी दी है।

हालांकि पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी ने सदस्यों को इस प्रस्ताव का विरोध करने का निर्देश दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर बढ़ता विद्रोह इसकी स्थिति को कमजोर कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विजय के कूटनीतिक कार्यक्रम में वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रमुख नेताओं के साथ एक निजी बैठक भी शामिल है। इससे पहले विजय ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, एमडीएमके संस्थापक वाइको और पीएमके नेता अंबुमणि रामदास जैसे क्षेत्रीय राजनीति के दिग्गज चेहरों के साथ रणनीतिक बैठक की थी।

विधानसभा सीटों का गणित

विधायी समीकरण अभी भी काफी कड़ा बना हुआ है। तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से विजय के इस्तीफे के बाद टीवीके के पास फिलहाल 107 सीटें हैं। सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को कांग्रेस, वीसीके, वामपंथी दलों और आईयूएमएल के 13 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन मिला है।

Prateek Yadav death : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

Narendra Modi security convoy : पीएम मोदी ने एसपीजी काफिले को आधा करने का दिया निर्देश, सरकारी विभागों को दी नसीहत

0

नई दिल्ली। Narendra Modi security convoy :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती और मितव्ययिता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाते हुए अपने काफिले का आकार आधिकारिक रूप से आधा करने का निर्देश दे दिया है। यह पहल न केवल सरकारी संसाधनों की बचत करेगी बल्कि मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भी उदाहरण बनेगी।

Prateek Yadav death : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को काफिले (Narendra Modi security convoy) में वाहनों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की इच्छा जताई है, लेकिन नए वाहन खरीदने पर रोक लगा दी है ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।

एसपीजी ने इस निर्देश का पालन शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार काफी छोटा देखा गया। सुरक्षा एजेंसी यह सुनिश्चित कर रही है कि ब्लू बुक में निर्धारित सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

रविवार को हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से सीधे अपील की थी कि ईंधन और सोने की खपत कम की जाए। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा खुद यह पहल शुरू करना पूरे सरकारी तंत्र के लिए मितव्ययिता अपनाने का स्पष्ट संकेत है।

सरकारी विभागों को भी खर्च घटाने के उपाय सुझाने को कहा गया है। इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग भी अपने खर्चों की समीक्षा करेंगे और अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएंगे।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकार आर्थिक अनुशासन और आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री का यह कदम प्रतीकात्मक रूप से काफी मजबूत माना जा रहा है, जो कहता है कि जो हम कहते हैं, उसे पहले खुद करके दिखाते हैं।

India Gold-Silver Duty Hike : भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

Prateek Yadav death : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

0

लखनऊ: Prateek Yadav death  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके मृत होने की पुष्टि की।

India Gold-Silver Duty Hike : भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं प्रतीक यादव

बता दें कि अपर्णा यादव भाजपा नेता होने के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान हैं। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपना बेटा बताया था।

राजनीति से दूर रहे प्रतीक

राजनीति से दूर प्रतीक यादव (Prateek Yadav death) अपने व्यवासायिक जीवन में व्यस्त रहते थे। लखनऊ में उनके अपने जिम हैं साथ ही खुद फिटनेस ट्रेनर भी थे। उनका राजनीति से कोई नाता नहीं रहा।

नवम्बर, 2012 में कुछ सपा कार्यकर्ता सपा कार्यालय में घुसकर लोकसभा चुनाव में प्रतीक को आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की मांग करने लगे थे।

प्रतीक की मां और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और चाचा शिवपाल ने भी इस बात का समर्थन किया था, हालांकि तब प्रतीक को टिकट नहीं दिया गया। प्रतीक मीडिया और राजनीति से दूर ज्यादातर समय शारीरिक और मानसिक फिटनेस में लगाते थे।

Assam CM Oath Ceremony : दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

India Gold-Silver Duty Hike : भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

0

India Gold-Silver Duty Hike :  भारत ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 फीसदी करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद तस्करी बढ़ने की आशंका है। इस फैसले के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की उम्मीद भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए शुल्क से कीमती धातुओं के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में मांग कम हो सकती है। हालांकि, यह भारत के व्यापार घाटे को कम करने और रुपये को समर्थन देने में मदद कर सकता है।

Assam CM Oath Ceremony : दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर लगाया है। इससे प्रभावी आयात कर 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि यह कदम चालू खाता घाटे को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे मांग प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें पहले से ही अधिक हैं।

सोने की खरीदारी पर पीएम मोदी की अपील

गौरतलब है कि भारत अपनी सोने की खपत का लगभग पूरा हिस्सा आयात से पूरा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया में तनाव और संकट से निपटने के उपाय करने का आह्वान करते हुए कहा है कि एक साल तक सोने की खरीद से बचने का प्रयास करें।

तस्करी बढ़ने की आशंका, जानकारों ने आगाह किया

धातु जगत और सोने-चांदी के उद्योग से जुड़े जानकारों ने आगाह किया है कि उच्च आयात करों के कारण तस्करी फिर से बढ़ सकती है। भारत द्वारा मध्य-2024 में टैरिफ कम करने के बाद तस्करी में कमी आई थी। एक मुंबई स्थित बुलियन डीलर ने कहा कि अवैध रूप से सोना लाने के लिए प्रोत्साहन अधिक हैं। मौजूदा मूल्य स्तरों पर तस्कर काफी मुनाफा कमा सकते हैं।

आयात पर पहले से ही अंकुश

भारत हाल के सप्ताहों में सोने के आयात पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 3 फीसदी एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर लगाना शुरू किया था। इससे बैंकों ने एक महीने से अधिक समय तक आयात रोक दिया था। परिणामस्वरूप, अप्रैल में आयात करीब 30 साल के निचले स्तर पर आ गया था। बुलियन डीलरों ने कहा कि अब आयात शुल्क बढ़ने के बाद आयात फिर से गिरने की संभावना है।

NEET EXAM 2026 : पेपर लीक के बाद NEET 2026 परीक्षा रद, सीबीआई करेगी मामले की जांच

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors