Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 5

Assam CM Oath Ceremony : दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0

नई दिल्ली। Assam CM Oath Ceremony :  हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो शामिल हैं।

NEET EXAM 2026 : पेपर लीक के बाद NEET 2026 परीक्षा रद, सीबीआई करेगी मामले की जांच

गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और चारों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हिमंत का दूसरा कार्यकाल (Assam CM Oath Ceremony)

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।

असम में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। बतौर मुख्यमंत्री हिमंत का यह दूसरा कार्यकाल होगा। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें नेओग, बोरा और बोरो सरमा की पहली कैबिनेट के सदस्य थे, जबकि तेली, जो पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, राज्य की राजनीति में वापस लौटे हैं।

पिछली सरकार में नेओग वित्त मंत्री थीं, जबकि बोरा कृषि विभाग संभाल रहे थे और बोरो के पास परिवहन विभाग था। बता दें कि NDA ने 126 सदस्यों वाली विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतीं, जिनमें से 82 सीटें BJP के खाते में गईं। BJP के सहयोगी दलों, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटें जीतीं।

TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE : सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, सुबह से यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार

NEET EXAM 2026 : पेपर लीक के बाद NEET 2026 परीक्षा रद, सीबीआई करेगी मामले की जांच

0

नई दिल्ली। NEET EXAM 2026 :  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी।

TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE : सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, सुबह से यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने यह फैसला किया है कि इस मामले को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा जाएगा, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की पूरी जांच (NEET EXAM 2026) की जा सके। इस जांच में NTA, CBI को पूरा सहयोग करेगी और जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगी।

परीक्षा शुल्क किया जाएगा वापस

वहीं, दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले ही जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा और परीक्षा NTA के अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित की जाएगी।

SP MP Inflammatory Remarks : अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE : सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, सुबह से यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार

0

रुद्रप्रयाग: TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है. 23 दिन में चारधाम यात्रियों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच चुकी है. मौजूदा वक्त में हर दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में उमड़ रही है. मात्र 20 दिन में साढ़े 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. इसके बावजूद भी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. वहीं 12 मई मंगलवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं को भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ा.

SP MP Inflammatory Remarks : अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

हाल ही 10 मई को सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ का वीडियो सामने आया था. इसके बाद धामों की कैरिंग कैपेसिटी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. वहीं आज 12 मई को फिर से सोनप्रयाग में भयंकर भीड़ का नजारा देखने को मिला. केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों यात्रियों को सुबह से इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी और थकान साफ देखने को मिली. कई श्रद्धालु सड़क किनारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जबकि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि सोनप्रयाग (TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE) में आए दिन इस तरह की जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यात्रा सीजन के दौरान बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था बार-बार चरमरा रही है.

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि यात्रियों को घंटों जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े और केदारनाथ यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके.

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने आज 12 और कल 13 मई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में चारधाम जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई पर्वतीय जिले भी मौजूद हैं. साथ ही 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान भी जताया है. उत्तराखंड गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की है.

Tamil Nadu : विजय सरकार का बड़ा एक्शन, 717 शराब दुकानें होंगी बंद; जारी हुआ आदेश

SP MP Inflammatory Remarks : अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

0

SP MP Inflammatory Remarks :  बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tamil Nadu : विजय सरकार का बड़ा एक्शन, 717 शराब दुकानें होंगी बंद; जारी हुआ आदेश

बता दें कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान संबोधन के वक्त सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री को ‘देशविरोधी’ तक कह डाला। सांसद ने पीएम के खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताया है।

आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन (SP MP Inflammatory Remarks)

इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद शहर के आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। वहीं, भाजपा द्वारा सांसद पर मुदकमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

ये था पूरा मामला

सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर की समस्याओं और फसल बीमा घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें देशविरोधी बताया और कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न पहले कभी हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा।

सांसद ने कहा था- हम डरने वाले नहीं

पुतला फूंके जाने और विरोध की खबरों के बीच सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी लोग कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें करने दें। हम डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई बोलते रहेंगे। अगर भाजपा वाले मुकदमा लिखवाना चाहते हैं, तो लिखवा दें, इससे ज्यादा और क्या होगा।

Middle East conflict : ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’, पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने की बड़ी बैठक

Tamil Nadu : विजय सरकार का बड़ा एक्शन, 717 शराब दुकानें होंगी बंद; जारी हुआ आदेश

0

Tamil Nadu :  तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य भर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया। ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।

Middle East conflict : ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’, पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने की बड़ी बैठक

राज्य सरकार (Tamil Nadu) के अनुसार, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) वर्तमान में पूरे तमिलनाडु में शराब की 4,765 दुकानें चलाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे राज्य में एक विशेष सर्वे किया। इस जांच का मकसद उन दुकानों की पहचान करना था जो पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बहुत करीब चल रही थीं।

सर्वे के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 276 शराब की दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। इसके अलावा 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के पास मिलीं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंडों के करीब पाई गईं। इस तरह कुल 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य शराब की दुकानों पर सख्त नियंत्रण रखना है। जनता लंबे समय से सार्वजनिक और संवेदनशील जगहों के पास शराब की दुकानों को लेकर चिंता जता रही थी। सरकार के इस फैसले से लोगों की इन शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अनुशासन बना रहेगा।

Suvendu Adhikari PA Muder Case : शुभेंदु अधिकारी के पीए के तीन हत्यारे गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस पकड़कर ले गई साथ

Middle East conflict : ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’, पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने की बड़ी बैठक

0

नई दिल्ली। Middle East conflict : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर सतर्क नजर रखे हुए है।

Suvendu Adhikari PA Muder Case : शुभेंदु अधिकारी के पीए के तीन हत्यारे गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस पकड़कर ले गई साथ

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर सोमवार को IGoM की 5वीं बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सराहनीय काम कर रही है। मैं लोगों से शांत रहने का आग्रह करता हूं क्योंकि सरकार आपूर्ति में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है।’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में लोगों की सामूहिक भागीदारी आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से अपील

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भारतीयों से खर्च में कटौती करने की अपील की थी। उन्होंने सोने की खरीद से बचने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने और जहां तक संभव हो घर से काम करने की सलाह दी। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से भारत आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 काल में अपनाई गई आदतों, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को फिर से अपनाना चाहिए। इससे ईंधन खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा भंडार बचाया जा सकेगा। उन्होंने मेट्रो, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने और माल ढुलाई को रेलवे की ओर स्थानांतरित करने का आह्वान किया।

सोना न खरीदने पर दिया था जोर

सोने को लेकर पीएम ने विशेष अपील की। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय हित में हमें कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने का संकल्प लेना चाहिए।’ भारत दुनिया के सबसे बड़े सोने के आयातकों में शामिल है और त्योहारों-शादियों के मौसम में इसका आयात बिल बढ़ जाता है।

प्रधानमंत्री ने गैर-जरूरी विदेश यात्राएं, विदेशी छुट्टियां और डेस्टिनेशन वेडिंग को भी टालने की सलाह दी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को कीमत बढ़ोतरी से बचाने के लिए भारी नुकसान उठा रही हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट के चलते तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं।

Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र

Suvendu Adhikari PA Muder Case : शुभेंदु अधिकारी के पीए के तीन हत्यारे गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस पकड़कर ले गई साथ

0

Suvendu Adhikari PA Muder Case :  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बक्सर बिहार के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है। लेकिन, वर्तमान यह भी बक्सर में ही रहता है।

Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र

नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में हाईवे से किया गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से बलिया का रहने वाला राज सिंह लखनऊ की तरफ से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से आ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कोलकाता पुलिस ने संदिग्ध को नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में हाईवे से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक इसके संबंध में ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।

लगातार दबिश दे रही थी पुलिस (Suvendu Adhikari PA Muder Case)

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से वहां की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में यूपी समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। अब मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस आज दोपहर में प्रेस वार्ता करके गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी।

Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS

Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र

0

चेन्नई: Tamil Nadu New CM  तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. TVK (तमिझागा वेत्री कझगम) के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने विजय को आधिकारिक तौर पर समर्थन करने का ऐलान कर दिया है.

Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS

VCK अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने शनिवार को (TVK Tamil Nadu New CM) के महासचिव (इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट) आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा. थिरुमावलवन ने पत्र में राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना समर्थन दिया गया.

VCK से समर्थन पत्र मिलने के बाद TVK नेता आधव अर्जुन ने इसे ‘जीत’ बताया. उन्होंने सरकार बनाने पर TVK को ‘समर्थन देने’ वाला VCK का एक पत्र दिखाया. अर्जुन ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट और VCK चीफ थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया. उन्होंने भरोसा जताया कि विजय मुख्यमंत्री बनेंगे.

VCK नेता वन्नी अरासु, जो विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल आर्लेकर को एक पत्र लिखकर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है.

माना जा रहा कि विजय बहुत जल्द राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं.

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के समर्थन के ऐलान के बाद TVK में खुशी की लहर दौड़ गई. TVK समर्थकों ने चेन्नई में सड़क पर उतरकर अपनी खुशी का इजहार किया.

VCK के सूत्रों ने कहा कि पार्टी, अभी के लिए, TVK की पहली सरकार बनाने की कोशिश में विजय को बाहर से समर्थन देगी.

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है. IUML के नेताओं ने शनिवार को TVK को समर्थन पत्र सौंपा. IUML के दो विधायक हैं.

इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 121 हो गई है, जो 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है.

विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेत्री कझगम ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम है. बाद में पार्टी ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, CPI, CPI (M) और VCK – सभी DMK के सहयोगी, से समर्थन मांगा था.

विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन उन्हें उनमें से एक से इस्तीफा देना होगा, जिससे पार्टी की सीटें घटकर 107 हो जाएंगी. TVK को समर्थन करने वाली पार्टियों – कांग्रेस (5) और CPI, CPI (M) और VCK के विधायकों की कुल संख्या 11 है.

Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल

Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS

0

नई दिल्ली। Chief of Defence Staff :  केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। राजा सुब्रमणि जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।

Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल

फ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 1 सितंबर 2025 से संभाली हुई है।

इससे पहले, उन्होंने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने मार्च 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पद भी संभाला।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला था और भारतीय सेना में उनका करियर 37 वर्षों से अधिक का है।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न संघर्ष क्षेत्रों और भूभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर कार्य किया है। उनको चीन-पाकिस्तान सीमा पर काम काफी अनुभव है

शिक्षण और प्रशिक्षण (Chief of Defence Staff)

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के स्नातक हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के ब्रैक्नेल में स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली में स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम फिल की उपाधि प्राप्त की है।

इन पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया है। जिनमें…

परम विशिष्ट सेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक
सेना पदक
विशिष्ट सेवा पदक

West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु बने भाजपा के पहले ‘अधिकारी’, कोलकाता में आज भव्य शपथ समारोह

Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल

0

नई दिल्ली। Tamil Nadu political :  अभिनेता-राजनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के लिए सपना ‘करीब आकर भी दूर’ हो गया। राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने बहुमत साबित न कर पाने के कारण विजय को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है।

West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु बने भाजपा के पहले ‘अधिकारी’, कोलकाता में आज भव्य शपथ समारोह

अब तक क्या हुआ

टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती थीं।
विजय ने दावा किया था कि उन्हें 118 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों के अनुसार उनके पास केवल 116 विधायकों का लिखित समर्थन है।
राज्यपाल ने स्पष्ट कहा बिना 118 विधायकों के समर्थन पत्र के सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।
दो संभावित सहयोगी दल आईयूएमएल और एएमएमके ने टीवीके को समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया।

क्या हुआ?

शुक्रवार को विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही आईयूएमएल और टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके ने अलग-अलग पत्र जारी कर टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन से दूरी बना ली। एएमएमके ने राज्यपाल को पत्र लिखकर एआईएडीएमके को सरकार बनाने का मौका देने की अपील की।

वामपंथी दल (सीपीआई और सीपीएम) ने बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन भी मिला, लेकिन पूरा आंकड़ा 118 तक नहीं पहुंच सका।

टीवीके की प्रतिक्रिया (Tamil Nadu political crisis)

टीवीके विधायक मैरी विल्सन ने कहा कि विजय न सिर्फ पांच साल बल्कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री रहेंगे। हमें पूरा भरोसा है। आज देर रात तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक टीवीके अब अदालत का रुख कर सकता है।

राज्यपाल का रुख सख्त है

राज्यपाल ने विजय से कहा कि 113 या 116 विधायकों के सहारे सरकार नहीं चलाई जा सकती। लिखित समर्थन पत्र के बिना कोई कार्रवाई नहीं होगी।

अभी की स्थिति

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। सभी की निगाहें अब राज्यपाल के अगले कदम और संभावित अदालती लड़ाई पर टिकी हैं।

Kedarnath Dham News : मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors