Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 41

ऑपरेशन स्माइल: 2024 में 2509 गुमशुदाओं को लौटाई खुशियां

107

उत्तराखण्ड पुलिस के “ऑपरेशन स्माइल” से लौटी 2509 परिवारों की मुस्कान

▪️ अब तक का सबसे सफल अभियान, वर्ष 2024 में रिकार्ड 2509 गुमशुदाओं को किया बरामद

▪️ एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर भविष्य में अभियान को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी

▪️ ऑपरेशन स्माइल केवल खोज न होकर, मानवीय संवेदना व समर्पण का प्रतीक – डीजीपी

DEHRADUN: उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन स्माइल” में विगत वर्षों की अपेक्षा वर्ष 2024 में दो चरणों में अभियान चलाकर सबसे अधिक 2509 गुमशुदाओं को बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया।

आज पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा पुलिस मुख्यालय में “ऑपरेशन स्माइल” की समीक्षा की गयी। “ऑपरेशन स्माइल” के पहले चरण (माह 01 मई से 30 जून) में 1370 व दूसरे चरण (15 अक्टूबर 2024 से 15 दिसम्बर 2024) में 1139 गुमशुदाओं (कुल 2509) को बरामद किया गया। अभियान की सफलता इस तथ्य से स्पष्ट होती है कि इसमें रिकार्ड 2509 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजा गया – जिनमें 845 बच्चे, 709 पुरुष एवं 955 महिलाएं शामिल हैं।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख जनपदों – देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल में 4-4 तथा अन्य जनपदों एवं रेलवे में 1-1 टीम गठित कर कुल 26 खोज टीमों* का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में महिला पुलिसकर्मी की नियुक्ति की गई।

टीमों ने गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर जानकारी संकलित की, उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों में जाकर खोजबी* की। साथ ही, प्रदेश एवं सीमावर्ती राज्यों में मिले लावारिस शवों से गुमशुदाओं का मिलान* भी कराया गया। *अभियान के दौरान कई मामलों में वर्षों से लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से पुनः मिलाया गया।

डीजीपी दीपम सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि “ऑपरेशन स्माइल केवल एक पुलिस कार्यवाही नहीं, बल्कि यह एक मानवीय प्रयास है, जो परिजन वर्षों से अपने अपनों की प्रतीक्षा कर रहे थे उन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बना है ।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल वर्ष 2015 से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसमें साल दर साल उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में इस अभियान में 3331 बच्चे, 1627 पुरुष, 2162 महिलाएं सहित कुल 7120 गुमशुदाओं को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा परिजनों एवं बच्चों के साथ संवाद किया और बच्चों को उपहार भी भेंट किये। इस अवसर पर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सिपाही की मृत्यु

0

DEHRADUN: आज पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे तथा वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध चल रहे थे, जो दिनांक: 07-04-2025 से अवकाश पर थे तथा दिनांक: 08-04-25 को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत श्री तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

दिवंगत श्री तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे तथा वर्ष 2023 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

कम उम्र में बड़े कारनामे, नशे के शौक में चोरी किए कई वाहन

0

हरिद्वार गंगनहर पुलिस की बड़ी सफलता

अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भांडाफोड़*

वाहन चोरी गिरोह में पुलिस की सेंध, गिरोह के 03 सदस्य आए गिरफ्त में

बुलेट, स्कूटी सहित चोरी के कुल 16 दोपहिया वाहन व 02 दोपहिया के पार्ट्स बरामद

नशे का शौक और हाथ की सफाई, चोरी वाहन को मॉडिफाई कर कमाते थे मुनाफा

HARIDWAR: गंगनहर हरिद्वार पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए आज लाठरदेवा पनियाला तिराहे के पास आम के बाग से 02 सन्दिग्ध व्यक्तियों मोनू व सचिन को बिना नम्बर की 02 मोटर साईकिल के साथ पकडा।

पूछताछ में दोनों संदिग्ध ने स्वीकार किया कि उक्त मोटर साईकिलें चोरी की हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध सचिन ने बताया कि वह और मोनू बचपन के दोस्त हैं। मोनू के जरिये ही उसकी मुलाकात गौरव से हुई थी। इसके बाद इनके ग्रुप में अंकित नाम के युवक की इंट्री हुई। सचिन और मोनू नशे के आदि होने के कारण इन जरूरतो को पूरा करने के लिये अपने साथियों संग मो0सा0 चोरी किया करते थे।

इस अन्तर्राज्यीय गिरोह ने हरिद्वार, रूडकी, मंगलौर, सहारनपुर व हरियाणा से मोटरसाईकिले चोरी की थी। ये वाहन चोरी गैंग भीडभाड़ वाले इलाकों व सुनसान इलाको में रेकी करते हुये मोटरसाईकल चोरी किया करते हैं। एक सदस्य मोटरसाईकिल चोरी करता था तथा बाकी वाहन स्वामी तथा अन्य लोगों पर नजर रखते थे।

संदिग्ध ने मई 2024 में बुरिया गुरूद्वारा यमुनागर व हनुमान कालोनी बी0एस0एम0 चौक से दो स्पलेण्डर मो0सा0, मार्च 2024 में पनियाला चाँदपुर से हीरो स्पलैण्डर मो0सा0, दिनाँक 22.02.2025 को मण्डी सहारनपुर से एक हीरो सुपर स्पलैण्डर, दिनाँक 25.03.2025 को रामनगर कोर्ट के पास से एक हीरो स्पलैण्डर मो0सा0, दिनाँक 31.05.2025 को मच्छी मौहल्ला चौक के पास से एक बुलेट मो0सा0, दिनाँक 01.04.2025 को मालवीय चौक के पास से एक स्पलेण्डर प्लस, दिनाँक 01.01.2025 को सोनाली पार्क से हीरो स्पलैण्डर प्लस, दिनाँक 04.04.2025 को सोनाली पार्क से ही हीरो स्पलैण्डर व दिनाँक 30.03.2025 को नेहरू स्टेडियम से आगे नहर पटरी के पास सें एक हीरो स्पलैण्डर प्लस मो0सा0, नेहरू राष्ट्रीय इण्टर कालेज मंगलौर से एक सीडी डीलक्स, सिकन्दरपुर भगवानपुर क्षेत्र से एक हयाते मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया।

अंकित मो0सा0 खोलने में माहिर है व मो0सा0 को मोडिफाई कर आगे बेचता है। गिरोह ने विभिन्न स्थानों से चुराए गए दोपहिया वाहनों को शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास एक खण्डर में छिपाया गया था। संदिग्धों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास खण्डर से दर्ज मुकदमों से संबंधित 06 मोटर साईकिलों सहित कुल 13 मोटर साइकिल व 02 मोटर साईकिल के पार्टस बरामद किये।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश करते हुए पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान गिरोह के सदस्य गौरव को पनियाला रोड़ से बिना नम्बर प्लेट की चोरी की मोटर साईकिल स्प्लेन्डर रंग के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ जारी है।

पकड़े गए आरोपित-
1-मोनू पुत्र राजकुमार निवासी टोडा कल्याणपुर, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
2-सचिन पुत्र श्याम सिंह सैनी निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष
3-गौरव पुत्र विजयपाल निवासी गोधना थाना पुरकाजी जनपद मुज्जफरनगर हाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार

वांछित आरोपित-
अंकित पुत्र धूपनारायण सिंह नि0 सोसायटी रोड़ केशनगर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार

 

“भाईजान” निकले थे “दबंग” बनने, चंद घंटों में निकल गई “हेकड़ी”

0

 

नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

नकली टॉय गन से शांति भंग में हुआ चालान

एस एस पी देहरादून द्वारा वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को दिये थे कार्यवाही के निर्देश

03 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार

जांच में टॉय गन निकली अभियुक्तों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली पिस्टल

DEHRADUN: वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमे किसी सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी में अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई दिखाई का प्रदर्शन किया जा रहा था।
वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली अभियुक्तों तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :
01 : मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन हरभज वाला पटेल नगर देहरादून
02 : बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी हरभज वाला देहरादून
03 : दानिश पुत्र मोनीश निवासी मेहुवाला माफी खादर देहरादून

अब चावल के कट्टे में भी “मिलावट”, 16 लाख का माल मिला

0

नशा तस्करों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस

फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 16 लाख रू0 मूल्य की 51.45 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

पुलिस से बचने के लिये चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर बस के माध्यम से सहारनपुर से देहरादून भिजवाता था अभियुक्त

अपने साथियों को फोन के माध्यम से जानकारी देकर रास्ते में ही उतरवा लेता था माल

पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है अभियुक्त

DEHRADUN: सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कल सभावाला मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक को उसने मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचने की फिराक में ले जा रहा था।

अभियुक्त अवैध स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था, तथा फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था।

अभियुक्त पूर्व मे भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में NDPS एक्ट के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

भूरा पुत्र असगर निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, उम्र- 45 वर्ष ।

बरामदगी:-

51.45 ग्राम अवैध स्मैक

*(अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रू0)

सीएम धामी ने 18 और लोगों को सौंपे विभागों के दायित्व

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा १८ लोगों  को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। उन्होंने बताया कि सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं –
1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
3. भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
4. सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
5. पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
6. गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
7. गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
8. डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
9. देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
10. अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।
11. प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
12. जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
13. गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
14. शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
15. महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
16. सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
17. नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
18. अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

चारधाम यात्रा-2025 को लेकर कस ली उत्तराखंड पुलिस ने कमर

0

उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू

चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुगमता के लिए IG गढ़वाल रेंज को बनाया गया चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी

रेंज कार्यालय में ‘चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम’ की स्थापना – यातायात, सुरक्षा और डेटा मॉनिटरिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी एक ही मंच से

पहली बार यात्रा मार्गों का 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों विभाजन, प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती और 24×7 निगरानी

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा यातायात को सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराये जाने दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों प्रारंभ कर दी गई हैं।

इसी क्रम में आज राजीव स्वरूप*, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं नारायण सिंह नपलच्याल,* पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात द्वारा सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी।

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को चारधाम यात्रा-2025 का नोडल अधिकारी* नियुक्त किया गया है। वे यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, भीड़ प्रबन्धन और आपदा से निपटने की तैयारियों की सीधी निगरानी एवं समन्वय करेंगे।

गढ़वाल रेंज कार्यालय में “चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जिसके प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून  लोकजीत सिंह होंगे। कन्ट्रोल रूम में *01 पुलिस उपाधीक्षक, 02 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक, व हेड कान्स०/कान्स० की नियुक्ति की जायेगी।

यह सेल 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम में रजिस्ट्रेशन, ट्रैफिक प्रवाह, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी का व्यवस्थापन, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री आवाजाही, डेटा प्रबंधन, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर कार्यवाही, आपदा प्रबंधन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय जैसे कार्यों हेतु विशेष डेस्क स्थापित की जाएंगी। यह कन्ट्रोल रूम अगले 5 दिनों में पूर्णतः सक्रिय हो जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों को यात्रा की स्थिति की दैनिक अपडेट प्रदान करेगा।

वहीं पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेन्द्र गुंज्याल के नेतृत्व में एक “चारधाम सेल” गठित किया जाएगा, जो यात्रा से संबंधित सूचनाओं का संकलन एवं समन्वय करेगा।

चारधाम यात्रा को निर्वाध एवं सुरक्षित संचालित किये जाने हेतु इस वर्ष सम्पूर्ण चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किमी रहेगा तथा इन सेक्टरों में 02-02 कान्स राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे।

समस्त यात्रा मार्गों पर 09 अपर पुलिस अधीक्षकों को रूट प्रभारी के रूप में अलग से नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा अपने ड्यूटी क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थायें की जायेंगी, साथ ही प्रत्येक धाम में 01-01 पुलिस उपाधीक्षक को धाम का प्रभारी बनाया गया है, जिनके द्वारा धामों की सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी।

सम्पूर्ण यात्रा के सकुशल संचालन हेतु 24 पुलिस उपाधीक्षक, 66 निरीक्षक, 366 उपनिरीक्षक, 615 हेड कान्सटेबल, 1222 कान्सटेबल, 208 महिला कान्सटेबल, 926 होमगार्ड, 1049 पी०आर०डी० के जवान, 09 कम्पनी पी०ए०सी० 26 सब टीम एसडीआरएफ* की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है।

यातायात प्रबंधन हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात ने स्वयं एवं अपनी टीम के साथ यात्रा मार्गों को स्थलीय निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है, तथा यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है।

▪️ नए एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को देखते हुए यमुनोत्री मार्ग पर अतिरिक्त हॉल्टिंग क्षेत्रों और पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन के साथ समन्वय से की जा रही है।

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर यमुनोत्री-गंगोत्री धामों के लिए विकासनगर क्षेत्र में एसपी विकासनगर के पर्यवेक्षण में यात्रियों एवं वाहनों का प्रबंधन किया जाएगा।

समस्त जनपद प्रभारियों से फीडबैक लिया जा रहा है और यात्रा मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल का आकलन किया जा रहा है।

 

कुंभ और चारधाम यात्रा पर मुख्य सचिव ने किया मंथन

0

मुख्य सचिव ने 2027 कुंभ और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज हरिद्वार में आगामी कुंभ-2027 के मेले को लेकर मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह से मायापुर स्थित कैंप कार्यालय में विचार विमर्श किया। उन्होंने जिलाधिकारी एंव जनपदीय अधिकारीयों को आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के सम्बंध में निर्देश दिए कि शासन स्तर पर भी आगामी सात-आठ दिन में बैठक की जाएगी जिसमें कुंभ- 2027 में सरकार द्वारा सुचारू व्यवस्था की जाएगी, साधु संतों और महात्माओं को साथ में लेकर और उनके मार्गदर्शन व विचार विमर्श कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मुख्य सचिव ने चार धाम यात्रा को लेकर अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिला प्रशासन के स्तर और शासन के स्तर पर भी जहां-जहां जो आवश्यकताए है, वह पूरी की जा रही है| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है| सभी हितधारकों के साथ भी विचार विमर्श शुरू हो चुका है और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है। चारों धाम पर जहां-जहां उनके यात्रा मार्ग पर जो आवश्यकता होगी वो पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के आरंभ में अधिक से अधिक दर्शनार्थी पहुँते हैं, अतः हम सभी राज्यों, प्रमुख व्यक्तियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों से अनुरोध करते हैं कि इस दौरान यात्रा न करे, लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की जाएगी, जिससे चार घाम यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सके।

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ को लेकर सभी योजनाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है और समस्त योजनाएं हरिद्वार के हित में होंगी।

हरिद्वार में पत्रकारों से अनौपचारिक संवाद के दौरान सीएस ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन स्तर से कई अधिकारी फील्ड में गए हुए हैं और ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। मीडिया द्वारा पूर्ण कुंभ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ण कुंभ के लिए साधु- संत और महात्मा लोगो से विचार विमर्श के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

राजस्थान के दंपत्ति का बच्चे की आड़ में काला कारनामा

0

शातिर टप्पेबाज दम्पत्ति आये दून पुलिस की गिरफ्त में

ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

ऑटो में बैठी महिला के बैग से 01 लाख रू0 चोरी करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार दम्पत्ति बेहद शातिर किस्म के है अपराधी, घटना को अजांम देते समय लोगो की नज़रों से बचने के लिए बच्चो को रखते है साथ

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 01 लाख रू0 हुए बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त मेरठ से टप्पेबाजी की घटना को अजांम देने आये थे ऋषिकेश

अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन को पुलिस ने किया सीज

DEHRADUN/कोतवाली ऋषिकेश*

३० मार्च को श्रीमती रेवती देवी, निवासी आर्शीवाद कॉलोनी, गुमानीवाला गली ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह दिनांक दि0 30-03-25 को नटराज चौक ऋषिकेश से गुमानीवाला घर जाने के लिए विक्रम मे बैठी थी, ऑटो में उनके बगल में एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ बैठी थी तथा उसकेे द्वारा उनके बैग से 01 लाख रुपये चोरी कर लिये गये है।

खुलासे के लिए थाना ऋषिकेश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर करते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सीएनजी पेट्रोल पम्प श्यामपुर ऋषिकेश के पास से उक्त घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों (1)- भारती पत्नी मोनू व (2)- मोनू पुत्र श्री राजवीर को चोरी किये 01 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- आरजे-60-सीए-6080(सेल्टोस) तथा 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त मोनू द्वारा बताया गया वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है तथा वर्तमान में अपनी दोनो पत्नियों भारती, गीता तथा बच्चों के साथ मेरठ में किराये पर रहता है। दिनांक 30-03-2025 को अभियुक्त अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टप्पेबाजी की घटना को अजांम देने के लिये मेरठ से ऋषिकेश आया था, पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा अपनी कार को नेपाली फार्म पर खडा कर अपनी पत्नी भारती को टप्पेबाजी की घटना के लिये अपने छोटे बच्चो के साथ ऋषिकेश भेज दिया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो, ऋषिकेश में अभियुक्ता भारती द्वारा ऑटो में एक महिला के बैग से चोरी की घटना को अजांम दिया तथा फिर वह वापस बच्चों के लेकर नेपाली फार्म पर आ गई, जहां से वह वापस मेरठ चले गये थे। आज भी अभियुक्त दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए ऋषिकेश आये थे, पर घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में भी अन्य स्थानों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अजांम दिया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।

बरामदगी :-

(1)- 01 लाख रूपये नगद
(2)- 02 मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त)
(3)- वाहन आर0जे0-60-सीए-6080(सेल्टोस)

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- भारती पत्नी मोनू निवासी इंदिरा कालोनी, तहसील रामगढ, अलवर राजस्थान, उम्र- 25 वर्ष ।
2- मोनू पुत्र श्री राजवीर निवासी इंदिरा कालोनी तहसील रामगढ अलवर राजस्थान उम्र- 28 वर्ष ।

*

गौतस्करों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, पुराना गैंगस्टर

0

गौतस्करों पर देहरादून पुलिस का वार

गौमाता के हत्यारे गैंगस्टर ,पंद्रह हजार का इनामी एहसान मुठभेड़ में घायल

डेढ़ दर्जन मुक़दमे और विकासनगर गौकशी केस में था वांछित

बदमाश थाना क्लेमेंट टाउन का वांछित अभियुक्त है जिस पर 15000 का इनाम है व हरियाणा कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है

DEHRADUN: आज तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भागने लगे जिस पर पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने पर  जवाबी फायरिंग में बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने घायल हो गया।

पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे 01 बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली*

मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया

विकासनगर पहुंचकर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं व गौकशी व गौतस्करी के मामले में क्लेमनटाउन थाने का 15000 रूपए का इनामी बदमाश है तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है बदमाश, विगत दिवस थाना विकासनगर,पुरूवाला(सिरमौर,हिमाचल प्रदेश) मे हुई गौकशी की घटना को भी बदमाश ने दिया था अंजाम, खुशहालपुर ,सहसपुर थाना क्षेत्र में छुपकर रह रहा था बदमाश, गौकशी में शामिल अभियुक्तों की पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी,दबिश के डर से तड़के सुबह आज मौका देखकर फरार होने का कर रहा था प्रयास,बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर किया गिरफ्तार*

पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया

मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक पंजीकृत हैं अभियोग उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित संगीन अपराधिक मामले है दर्ज

बदमाश से एक बाइक एक 12 बोर तमंचा एक खोका कारतूस एक जिन्दा कारतूस बरामद

मुठभेड़ मे गिरफ्तार अभियुक्त
एहसान पुत्र बुद्धु उर्फ फिल्टर निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र 22 वर्ष

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors