Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 42

सीएम धामी का बड़ा फैसला, राज्य के कई स्थानों के नाम बदले

0

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की

जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है नामकरण : धामी

मुख्यमंत्री धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार जनपद में प औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाना है।

देहरादून जनपद में मियांवाला का रामजी वाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर किया जाएगा।

जनपद नैनीताल में नवाबी रोड़ का अटल मार्ग, पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा।

उधमसिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।

शहर भर में ताबड़तोड़ छापे, तीन गिरफ्तार, सरकार सख्त

0

अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

अपमिश्रित आटे के मुख्य सप्लाइर की जानकारी जुटाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपमिश्रित आटे का विक्रय करने वाली दुकानों को चिन्हित कर कराया बंद

दुकानों से अपमिश्रित आटे को जब्त कर खाद्य विभाग की टीम के साथ करी विनिष्टीकरण की कार्यवाही

अपमिश्रित आटे की सप्लाई करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

DEHRADUN: जनपद के विभिन्न स्थानों से लोगो के एक साथ अचानक बीमार होने तथा विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा उपचाराधीन व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा कुटटू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया गया। मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा स्वयं अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन व्यक्तियों से उनके स्वास्थ के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को उक्त घटना के लिये जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पीडित व्यक्तियों से प्रारम्भिक पूछताछ में उनके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुटटू का आटा खरीदा जाना बताया गया। जिस पर अलग-अलग टीमों द्वारा सम्बन्धित दुकान स्वामियों सहित कुटटू का आटे के सम्बंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा सहारनपुर से उक्त कुटटू के आने तथा उक्त आटे के सहारनपुर, उत्तरप्रदेश में विकास गोयल की चक्की में पीसे जाने की जानकारी दी गई।

साथ ही उक्त आटे का देहरादून में मुख्य सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, निकट आर्मी कैन्टीन विकासनगर होने की जानकारी दी गई। उक्त घटना के सम्बंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मनीष सिंह द्वारा थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर के आधार पर (1)- शीशपाल चौहान( लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर) (2)- विकास गोयल(चक्की मालिक जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर) (3)- मैसर्स श्री गोविन्द सहाय शंकर लाल, बसंत विहार देहरादून के विरूद्व थाना बंसत विहार पर मु0अ0सं0- 65/25, धारा 274, 318(2), 61(2)बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के सम्बंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उनके द्वारा अपमिश्रित आटे को जिन दुकानों में विक्रय किया गया था, उन सभी दुकानों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही लक्ष्मी ट्रैडिंग के मेहुवाला स्थित मुख्य गोदाम को खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सीज किया गया तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुटटू के आटे की सप्लाई की गई 30 दुकानों को चिन्हित कर वहां से अपमिश्रित कुटटू के आटे को जब्त किया गया,विक्रय को रोका गया व अपमिश्रित आटे को नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मैसर्स श्री गोविन्द सहाय शंकर लाल के मालिक दीपक मित्तल तथा नलनीश मित्तल द्वारा उक्त कुटटू को शीशपाल चौहान को साबूत बेचा गया था, जिसके द्वारा उक्त कुटटू के आटे को सहारनपुर निवासी विकास गोयल की चक्की में पीसवाकर देहरादून लाया गया था तथा अन्य दुकानदारों को विक्रय किया गया था। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे बाद पूछताछ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

आटा क्रय करने वाले दुकान स्वामियों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त आटे के अपमिश्रित होने की जानकारी न होना तथा उनमें से कुछ विक्रेताओं के परिजनों का भी उक्त आटे के सेवन के बाद स्वास्थ खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उपरोक्त अभियोग में उक्त सभी दुकान स्वामियों द्वारा अनजाने में अपमिश्रित आटा बेचने के सम्बंध में उनसे विस्तृत पूछताछ करते हुए उनकी गवाही ली गई।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- शिशुपाल सिंह चौहान, पुत्र शोभाराम चौहान, निवासी 47 लेन न0-1, संगम विहार विकासनगर,
2- दीपक मित्तल पुत्र रमेश चन्द्र मित्तल, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
3- नलनीश मित्तल पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर सहारनपुर,उत्तरप्रदेश।

वांछित अभियुक्त
1- विकास गोयल, निवासी जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर(चक्की मालिक)

अपमिश्रित कुटटू का आटे का विक्रय करने वाली दुकानों का विवरण:-
1- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
2- अग्रवाल ट्रेडर्स स्टोर दीपनगर
3- महालक्ष्मी ट्रेडर्स मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी
4- कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट झंडा बाजार
5- कनिष्क स्टोर चंद्रबनी, पटेलनगर,
6- सुमित स्टोर बंजारावाला, पटेलनगर
7- अंबे एंटरप्राइजेज मियांवाला फ्लावर के पास, नेहरूकालोनी,
8- भगवती ट्रेडर्स मियांवाला
9- नेगी स्टोर राजीव नगर रिस्पना, नेहरूकालोनी,
10- ज्ञानचंद स्टोर ओल्ड राजपुर
11- द्वारिका स्टोर, पटेलनगर
12- सिंघल स्टोर, नालापानी
13-राणा स्टोर विकासनगर
14- संजय स्टोर करनपुर डालनवाला
15- शर्मा स्टोर रायपुर
16- गौरव परचूनवाला डोईवाला
17- अंजू डेरी राशन की दुकान, विधानसभा के पास, नेहरू कॉलोनी
18- परचून की दुकान निकट पंचायती मंदिर लोअर राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी
19- सुमित दुर्गा मंदिर के पास, बंजारावाला
20- मेहता स्टोर भाववाला सेलाकुई
21- लखमा स्टोर मेंहूंवाला माफी पटेलनगर
22- अग्रवाल ट्रेडर्स केदारपुरम, एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला,
23- गोयल स्टोर दीपनगर नेहरू कॉलोनी
24- गुलशन जनरल एवं पूजा स्टोर प्रेम नगर
25-एम0जे0 प्रोविजन स्टोर चंद्रबनी रोड पटेल नगर
26- मित्तल ट्रेडर्स, खलंगा चौक रायपुर
27- नौटियाल की परचून की दुकान, मानसी पुलिया के पास रायपुर
28- सुनील तोमर की दुकान चक्सा नगर नेहरू कॉलोनी
29- केक अग्रवाल की दुकान दीपनगर नेहरू कॉलोनी
30- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर

जहरीले कुट्टू के आटे को लेकर पुलिस की सहारनपुर की दौड़

0


DEHRADUN: जनपद देहरादून में कुट्टू के आटे से कई लोगो के बीमार होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली गयी व जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

जिला पुलिस द्वारा तत्काल 02 घण्टे के अन्दर ही 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया जहाँ से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में रेड मारकर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किये जाने की सम्भावना है व दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है।

अब तक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुयी है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने हेतु बताया गया है जिस सम्बन्ध में सहारनपुर में कार्यवाही की जा रही है व देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गयी है।

सावधान! कुट्टू का आटा हो सकता है घातक, कई व्रती हुए बीमार

0

देहरादून: नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है,विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है करीब 90 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है ।उक्त स्टोर ने कुतुबका आटा क्रय किया है_
➡️अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर

➡️लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला

➡️ संजय स्टोर करनपुर
➡️शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर
केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स

कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है
पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया, व लगातार कार्रवाई जारी है है।

*अपील:-

आमजन से अनुरोध है कि जिनके द्वारा विकासनगर,पटेलनगर,कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें , व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।*
उक्त अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।

संस्कृत को लेकर बड़ा फैसला, एक दर्जन सहायक प्रोफेसर तैनात

0

शिक्षा विभाग को मिले संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर

दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में मिली प्रथम तैनाती

देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में भेजा गया है। जिससे राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी दूर होगी और देववाणी संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा।

राजकीय महाविद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग से संस्कृत विषय में चयनित एक दर्जन सहायक प्राध्यापकों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रथम तैनाती दे दी गई है। इन सभी नवनियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसरों को दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में भेजा गया है। जिसमें दीपक कुमार कोठारी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, कंचन तिवारी व विनोद कुमार को पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, सुश्री आरती आर्य को राजकीय महाविद्यालय दन्या, सुश्री मंजू पाण्डे को चिन्यालीसौड, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को मजरामहादेव, मनोज जोशी व , डॉ. महेश चन्द्र शर्मा को जैंती, सुश्री रजनी नेगी को थलीसैण, सुनीता जोशी को गणाई गंगोली, सुश्री निर्मला को बेतालघाट और डॉ. गोविंद कुमार को राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में दी गई है। नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

यूकेडी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न, कप्तान लेंगे एक्शन

0

व्यापार मंडलो व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून से की भेंट

एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की एसएसपी देहरादून के सम्मुख रखी बात

एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

देहरादून: आज देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों सें आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई। भेंट के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल से जुडे व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा व्यापार करने की एवज में लगातार उनसे पैसों की मांग की जा रही है।

इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राजपुर क्षेत्र में यू0के0डी0 कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक व वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करने की घटना तथा सोशल मीडिया एकाउण्ट फेसबुक पर संतोष भण्डारी द्वारा वैश्य समाज के लोगों के विरूद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आम जन को उनके विरूद्ध भडकाने का प्रयास करने की घटना से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया कि उक्त घटनाओ के संबंध में थाना राजपुर तथा रायपुर में अभियोग पंजीकृत किये गए है तथा घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना की एक अन्य शिकायत रायपुर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं एसएसपी देहरादून द्वारा अपील की गई की यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या अन्य भुग़तान न किये जाने को लेकर कोई शिकायत हो तो वह इसकी शिकायत पुलिस तथा श्रम विभाग को दे सकते है।

भेंट के दौरान विपिन नागल्यिा ( दून उद्योग व्यापार मण्डल ), ध्रुव गुलाटी ( दून उद्योग युवा व्यापार मण्डल ), विवेक ( उत्तरांचल सर्व समाज सभा ), गुरजिन्दर आनन्द ( उत्तरांचल पंजाबी महासभा ), आदेश मंसले ( राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा ), विवेक अग्रवाल ( दिलाराम बाजार व्यापार मण्डल ) व अन्य संगठनों से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

दून में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की एक और दस्तक

0

देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया युग

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार

देहरादून:  ऑल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित अपनी स्वास्थ्य सेवा सुविधा के आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा की गई। कल इसका शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री राधा रतूड़ी आईएएस, उत्तराखंड सरकार की मुख्य सचिव और विशिष्ट अतिथि दीपम सेठ आईपीएस, डीजीपी, उत्तराखंड मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और गुणवत्ता को बदलने के उद्देश्य से स्थापित, ऑल्ट्रस हेल्थकेयर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, अत्यधिक कुशल और अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की टीम से सुसज्जित है, अस्पताल की सेवाओं में नवजात आईसीयू, बाल चिकित्सा आईसीयू, एचडीयू, प्रसूति, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा सर्जरी, बांझपन और कॉस्मेटोलॉजी जैसे सेवाएं शामिल हैं। इस अस्पताल का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करना और 250 से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन पहली परियोजनाओं में से एक है जो कमीशनिंग के चरण में पहुँची है, जिन्हें ‘उत्तराखंड इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन ’ के दौरान परिकल्पित और हस्ताक्षरित किया गया था।

सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, आसरा ट्रस्ट के सहयोग से वंचित बच्चों के लिए एक समर्पित ओपीडी और आईपीडी सुविधा स्थापित की गई है।

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर के पीछे दूरदर्शी इसके संस्थापक और अध्यक्ष मनीष कृष्णन हैं। देहरादून में पले-बढ़े और स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद, वे स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका चले गए। मनीष वर्तमान में नागरो में एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। नागरो के अलावा, वह क्विंटाइप टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष हैं, जो एक AI-संचालित मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, और सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी लिसनफर्स्ट के अध्यक्ष भी हैं।

अपने प्रदेश के लिए कुछ करने और योगदान देने की भावना से प्रेरित होकर, मनीष ने उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों की महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऑल्ट्रस हेल्थकेयर की कल्पना की। इसके लिए, उन्होंने देहरादून में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में प्रैक्टिस करने वाले अपने लंबे समय के सहयोगी विमल किशोर के साथ सहयोग किया। श्री किशोर ऑल्ट्रस हेल्थकेयर के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष हैं।

प्रेस वार्ता में श्री विमल किशोर, सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष, सुश्री शैला बृजनाथ, सह-संस्थापक और फिलांट्रॉफी की निदेशक, श्री संदीप सिंह, प्रबंध निदेशक और ऑल्ट्रस हेल्थकेयर के सभी स्टाफ एवं सदस्य मौजूद रहे।

26 मार्च 2025: कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि पर उपाय

0

🌤️ दिनांक – 26 मार्च 2025
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – द्वादशी 27 मार्च रात्रि 01:42 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – धनिष्ठा 27 मार्च रात्रि 02:30 तक तत्पश्चात शतभिषा
🌤️ योग – सिद्ध दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात साध्य
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 02:16 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:38
🌤️ सूर्यास्त – 06:50
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- पपमोचनी एकादशी (भागवत),पंचक ( आरंभ -दोपहर 03:14)
💥 विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 वारुणी योग 🌷
➡️ 27 मार्च 2025 गुरुवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक वारुणी योग है।
वारुणी योग में गंगादि तीर्थ में स्नान, दान, उपवास १०० सूर्यग्रहणों के समान फलदायी है।
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 27 मार्च, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🙏🏻 – प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🙏🏻 – इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी खोले।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷
👉🏻 27 मार्च 2025 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।
🙏🏻 हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
🌷 1).ॐ शिवाय नम:
🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम:
🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:
🌷 4).ॐ हराय नम:
🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:
🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:
🌷 8).ॐ वामदेवाय नम:
🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
🌷 11).ॐ ईशानाय नम:
🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:
🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
🌷 15).ॐ प्रधानाय नम:
🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम:
🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
🙏🏻 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु 🙏🏻
👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
🙏🏻 प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।
🙏🏻 घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश की मूर्ति के साथ मोर पंख सजाने से वास्तु दोष दूर होते हैं.
घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मोर पंख रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है.
अगर घर में कलह कलेश हो रहे हैं तो पूजा स्थान पर रखी धार्मिक ग्रंथ में मोरपंख रखें.
बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें.
अगर कोई व्यक्ति अक्सर डरावने सपने देखता है तो सिरहाने मोर पंख को रखने से डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं.
जिस व्यक्ति की राशि में राहु दोष होता हैं उन्हें अपनी जेब या डायरी में मोरपंख रखना चाहिए.

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएंगे। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आपका आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातक अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक में सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको कोई बहलाने की कोशिश कर सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तब वह भी फाइनल हो सकती है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घर परिवार में छोटो की गलतियों को अनदेखा करके माहौल को शांत बनाने की कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने भाइयों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में आपको योजना बनाकर चलनी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। आपके शौक मौज की चीजों में इजाफा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के बाद भी आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों को कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप रुके हुए कामों को भी पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको आर्थिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की लापरवाही की आदत के कारण पढ़ाई-लिखाई में समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपकी संतान आपकी किसी मन की इच्छा को पूरा कर सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आप कोई व्यापार को कर रहे हैं, तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपका किसी से कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं

टीबी उन्मूलन में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार*

0

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया सम्मानित

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों की जमकर सराहना
DEHRADUN: राज्य सरकार के सतत प्रयासों से उत्तराखंड ने टीबी उन्मूलन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत सरकार ने “टीबी मुक्त पंचायत पहल“ में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को पुरस्कृत किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदान किया गया। जिसे एनएचएम की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ग्रहण किया।

नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड में टीबी उन्मूलन को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि उत्तराखंड ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भविष्य में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मिशन निदेशक एनएचएम, स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।

मिशन निदेशक ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायती राज संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “टीबी मुक्त पंचायत पहल“ के अंतर्गत जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता, त्वरित पहचान, बेहतर उपचार और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। राज्य में टी.बी. उन्मूलन हेतु प्रभावी ट्रैकिंग सिस्टम और मल्टी-सेक्टोरल एप्रोच को अपनाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में टीबी उन्मूलन को एक जन आंदोलन के रूप में अपनाया गया है, जहां ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया गया है ताकि वे अपने स्तर पर टीबी के मामलों की निगरानी और नियंत्रण कर सकें। “निक्षय मित्र योजना“ के माध्यम से निजी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया, जिससे मरीजों को पोषण और सामाजिक समर्थन मिला।

यह पुरस्कार टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए अथक प्रयासों का प्रतिफल है। टीबी मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जब हम मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे, तभी स्वस्थ उत्तराखंड का सपना साकार हो सकेगा।” – *डॉ. धन सिंह रावत,

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा

0

चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

पीएम के ग्रैंड प्रमोशन और बढ़ी हुई यात्रा अवधि से हर कोई उत्साहित

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे से बना है जबरदस्त माहौल

DEHRADUN: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा रहे उत्साह को देखते हुए सरकार ने भीड़ प्रबंधन को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा और पर्यटन स्थल हर्षिल के दौरे से यात्रा के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री छह मार्च को उत्तराखंड आए थे। ऐसा पहली बार हुआ, जब कि चार धाम यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आना हुआ। भले ही औपचारिक कार्यक्रम शीतकालीन यात्रा को लेकर था, लेकिन प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा की भी भरपूर ब्रांडिंग की।

वर्ष 2024 में चार धाम यात्रा का शुभारंभ दस मई को हुआ था। इस बार उसकी शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। वर्ष 2023 में यात्रा 22 अप्रैल को शुरू हो गई थी और रिकार्ड 56,18497 यात्री उत्तराखंड पहुंचे थे। वर्ष 2024 में कम दिन मिलने और प्राकृतिक आपदा की घटनाओं के बावजूद यात्री संख्या के आंकडे़ ने सबको चौंका दिया था। इस वर्ष यात्रा में कुल 48,04215 यात्री उत्तराखंड पहुंचे थे।

चार धाम यात्रा, कब कहां के कपाट खुलेंगे

30
अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री
02
मई को केदारनाथ धाम
04
मई को बद्रीनाथ धाम

*सरकार चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है। उत्तराखंड की यात्रा व्यवस्था ने देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है और उनका भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी ने चारधाम यात्रा का भरपूर प्रमोशन किया है। हम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors