Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 43

टोल पर डंपर के ब्रेक फेल, दो की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

0

DEHRADUN: आज प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया, डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित

0

तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी

उपनल व संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनेगी

छात्रों-युवाओं पर फोकस, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण

दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य स्थानीय ठेकेदारों को ही

परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित

DEHRADUN: तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए, सरकार एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति के लिए शीघ्र ही एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएंगे।

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की जोशपूर्ण उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इन तीन वर्षों में हमारे प्रदेश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनकी गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग जो बोलने में सावधानी नहीं रखते उनके कारण प्रदेश में कभी-कभी क्षेत्रवाद या जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का कोई भी व्यक्ति यदि संकीर्ण क्षेत्रवाद या जातिवाद की बात करता है तो वो न केवल उन आंदोलनकारी के साथ अन्याय करता है, जिन्होंने इस प्रदेश के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया बल्कि वो अपनी मातृ-भूमि के खिलाफ भी कार्य करता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को सिलसिलेवार सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों से जहां एक ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की दिशा में कार्य किया है, वहीं प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 30 से अधिक नई नीतियां बनाकर उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास का एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर कई नई योजनाएं लागू की हैं। इसका परिणाम है कि हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड की प्रगति साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर प्रदान करना, प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा, सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को पुनः प्रारंभ करना, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना, 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जांचों की निःशुल्क सुविधाओं का खास तौर पर जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के सतत् विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के इंडेक्स में उत्तराखण्ड को मिले पहले स्थान के साथ ही
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी का जिक्र करते हुए बेरोजगारी दर में रिकार्ड कमी की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि से समान नागरिक संहिता की पवित्र गंगा प्रवाहित होने से पूरे देश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन में नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दंगा और धर्मांतरण विरोधी कानूनों की भी चर्चा की। भू-कानून के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे देवभूमि की इस पुण्य धरा को भू-माफियाओं से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमने जनता से जो वायदे किए, उन्हें पूरा किया। अब तक हम 2022 में जारी अपने दृष्टि पत्र के करीब 70 प्रतिशत से अधिक वादों को धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं। अन्य वादे भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ का विमोचन किया। इसमें सरकार द्वारा 03 साल में जनहित में लिये गये फैसले, योजनाएं और उपलब्धियां शामिल की गई हैं। ‘देवभूमि रजत उत्सव- संकल्प से सिद्धि’ कलेण्डर का डिजिटल विमोचन और कंटेंट क्रिएटर कंपटीशन का डिजिटल शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरकार के 03 वर्ष पूरे होने पर कलाकारों द्वारा राज्य की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

सीबीआई ने धर दबोचे ढाई लाख की रिश्वत में दो बड़े अधिकारी

0

सीबीआई ने 2.4 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन होते ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया*

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के वरिष्ठ महाप्रबंधक (Sr. GM) और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित दो आरोपियों को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन होते ही गिरफ्तार किया है, जो निजी कंपनी के आरोपी उप महाप्रबंधक द्वारा उक्त वरिष्ठ महाप्रबंधक को दी गई थी।

यह रिश्वत कथित तौर पर निजी कंपनी को दी गई सार्वजनिक क्षेत्र केउपक्रम की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण और पास करने में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए दी गई थी।
सीबीआई ने दिनांक 19.03.2025 को अजमेर में पदस्थ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक, मुम्बई स्थित एक निजी कम्पनी, उक्त निजी कम्पनी के चार प्रतिनिधियों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित 06 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। आरोप था कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का आरोपी लोक सेवक, अवैध परितोषण के बदले में निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर, आरोपी निजी कम्पनी को दी गई पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण तथा उन्हें पास करने में अनुचित लाभ पहुंचा रहा था। यह भी आरोप था कि परस्पर बातचीत होने के बाद, निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि ने रिश्वत की राशि देने के लिए दिनांक 19.03.2025 को सीकर में एक निश्चित स्थान पर आरोपी लोक सेवक से मिलने का निर्णय लिया।
सीबीआई ने जाल बिछाया तथा निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि (डीजीएम) से 2.4 लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के आरोपी वरिष्ठ महाप्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में सीबीआई द्वारा तलाशी ली जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं।
अन्वेषण जारी है।

सीएम धामी का सीधा सपाट निर्देश, खानापूर्ति नहीं, योजना पहुंचाओ जनता तक

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 मार्च से 25 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों में और 24 मार्च से 30 मार्च तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुद्देशीय शिविरों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाए। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को शामिल किया जाए। सभी कार्यक्रमों को जन-जन का कार्यक्रम बनाया जाए। सरकारी योजनाओं के माध्यम से जिन लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं, उनकी सफलता की गाथाओं को अन्य लोगों को भी बताया जाए। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, खेती, बागवानी और अन्य क्षेत्रों में राज्य में अच्छा कार्य करने वालों को इन आयोजनों में शामिल किया जाए। समाज के प्रतिष्ठित लोगों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित राज्य के लोगों और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को भी इन कार्यक्रमों में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनका नियमित लाभ भी दिया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में होम स्टे योजना, स्वरोजगार और स्टर्टअप्स को बढ़ावा देने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं के विकास, एक जनपद दो उत्पाद योजना, कुटीर और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और तेजी से कार्य किये जाएं। जिन लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अच्छा कार्य कर पलायन को रोकने में योगदान दिया है, उनको प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के साथ जल संचय की दिशा में जनपदों में और तेजी से कार्य किये जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, श्री आर.मीनाक्षी सुदंरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी.अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

आज का आपका राशिफल और ग्रहबाधा दूर करने का उपाय

0

🌤️ दिनांक – 21 मार्च 2025
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी 22 मार्च प्रातः 04:23 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – ज्येष्ठा 22 मार्च रात्रि 01:46 तक तत्पश्चात मूल
🌤️ योग – सिद्धि शाम 06:42 तक तत्पश्चात व्यतीपात
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:15 से दोपहर 12:46 तक
🌤️ सूर्योदय 06:42
🌤️ सूर्यास्त – 06:48
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- व्यतीपात योग (शाम 06:42 से 22 मार्च शाम 6:37 तक)
💥 विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 बच्चों का रोना 🌷
👦🏻 रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 ग्रहबाधा दूर करने का उपाय 🌷
👉🏻 शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें | कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें 🌷
👉🏻 जिसको स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें हैं, उनके लिए सरल उपाय हैं, सूर्य-अस्त के बाद अँधेरा होने के पहले, पश्चिम (west) में एक ही तारा होता हैं- शुक्र का तारा , वहा चमकता हैं। उसको यह मंत्र बोले
हेमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्‍यहम् ||
🌷 ॐ शुक्राय नमः
🏡 अगर घर पर हो तो दीपक भी दिखा दें नहीं तो सिर्फ़ मंत्र बोले. स्वप्नदोष, धातु की तकलीफों में बहुत लाभ होता हैं, शरीर में शुक्र मजबूत होता हैं ।
💵 कोई खर्चा नहीं हैं.कोई भी दिन कर सकते हैं। शुक्रवार को करो तो और अच्छा हैं ।
👉🏻 जिसको यह प्रॉब्लम हैं वे मानते हैं की यह ग़लत आदत हैं और यह मुझमे हैं। यह आदत आप में हैं तो आपसे अलग हैं। आप अपने को शुद्ध, बुध आत्मा जानो। इस तरह इससे बच सकते हों। दृढ विश्वास रखें।
🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞पंचक
26 मार्च, 2025 (बुधवार) को दोपहर 3:14 बजे शुरू होकर 30 मार्च, 2025 (रविवार) को शाम 4:35 बजे समाप्त होगा.

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। काफी संघर्षों के बाद आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी संतान को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की कृपा आप कर बनी रहेगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपको पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको कुछ पुराने लेने-देनो से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी किसी नए प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह में कोई रुकावट आ सकती है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी में धन लगा सकते हैं। आपको घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ऑफिस में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे, इसके लिए आपको किसी वकील से सलाह लेनी पड़ सकती है।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपको ऑफिस में अक्समात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आपको कोई टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे

धामी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर मनाया जाएगा सेवा दिवस

0

 

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस।

मेरा हर पल राज्य के विकास के लिए है समर्पित – मुख्यमंत्री

राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।

DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जन सरारेकारों से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि वे अभी दिल्ली प्रवास पर हैं, लेकिन उनका मन हर पल राज्य के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाए। विभिन्न क्षेत्रों में सरानीय कार्य करने वालों की सफलताओं की कहानियां आम लोगों तक पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन साल के कालखण्ड में राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप विकास के कई प्रतिमान स्थापित किये गये हैं। कई ऐसे निर्णय लिये गये हैं, जो राज्यहित के लिए नितान्त जरूरी हैं। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी जैसे ऐतिहासिक कानून लागू किये गये, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को अलग पहचान मिली है। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए पहली बार राज्य का बजट 01 लाख करोड़ के पार पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के साथ ही चाल-खाल, कुओं, गाड-गदेरों के पुनर्जीवीकरण के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किये जाएं। आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत प्रदेशभर में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये।

 

जेल से निकले और कर लिए दुपहिया वाहन चोरी

0

शातिर स्नैचर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

चोरी तथा स्नैचिंग की 03 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी का माल को खरीदने वाले 01 अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे अलग-अलग घटनाओं में छीेने गये 05 मोबाइल फोन तथा चोरी की दो स्कूटियां हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं अपराधी, घटनाओं को अंजाम देने के लिये चोरी की स्कूटी का किया था इस्तेमाल

अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग

नशे तथा जुए के शौक को पूरा करने के लिये अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटनाओ को अंजाम, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में जा चुके हैं जेल

DEHRADUN:  वादी सुरेश कुमार वर्मा द्वारा कोतवाली कैंट पर लिखित तहरीर दी कि एक्सिस बैंक की पार्किंग से उनकी स्कूटी किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है जबकि श्रीमती किरण तिवारी पत्नी आशीष तिवारी निवासी पी 1/2 यमुना कॉलोनी देहरादून ने भी थाना कैंट पर लिखित सूचना दी की दिनांक: 03-03-25 की सांय लगभग 18.30 बजे जब वह यमुना कॉलोनी बाजार से सामान लेकर फोन पर बात करते हुए अपने घर की तरफ पैदल-पैदल जा रही थीं तो पीछे से दो अज्ञात स्कूटी सवार उनका मोबाइल छीनकर भाग गये। एक अन्य घटना में गोविंदगढ़ ईदगाह के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार एक महिला का फोन छीनकर भागे हैं, जिसमें वादिनी पूर्णिमा की तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट में मु0अप0सं0: 37/2025 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

कैंट क्षेत्र में लगातार हुई घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त घटनाओ में शामिल 02 अभियुक्तो 01: कुबेर गुप्ता तथा 02: शुभम जलाल को घटनाओं में लूटे गये मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीपी-9172 एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को माह दिसम्बर में पटेलनगर क्षेत्र से चोरी करना बताया गया, साथ ही देहरादून में अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन छीनने की घटनाओ को अंजाम देना तथा उक्त मोबाइल फोनों को अपने एक अन्य साथी विशाल को बेचने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल उर्फ बिहारी को अन्य घटनाओ में छीने गये मोबाइल फोनों तथा अभियुक्तों द्वारा कैण्ट क्षेत्र से चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त कुबेर तथा शुभम द्वारा बताया गया कि वे दोनो एक दूसरे को पिछले 06 सालों से जानते हैं तथा दोनो नशे के आदी हैं। अपने नशे की पूर्ति के लिये अभियुक्तों द्वारा राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल छीनने तथा सूनसान स्थानो पर खडे वाहनों को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। चोरी किये गये मोबाइल फोनों तथा स्कूटियों को अभियुक्त अपने साथी विशाल के पास सस्ते दामों में बेच देते है।

अभियुक्त विशाल जुआ खेलने का आदी है तथा अभियुक्तों से मिले मोबाइलों तथा अन्य सामान को उसके द्वारा अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचकर अपने जुए की लत को पूरा किया जाता है।

कैंट क्षेत्र में हुई घटनाओं से पूर्व दिनांक: 3 मार्च 2025 को अभियुक्त शुभम जलाल पुणे से देहरादून आया था तथा साधुराम इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में अभियुक्त कुबेर तथा विशाल उर्फ बिहारी से मिला, जहां तीनों ने मिलकर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई, योजना के अनुसार अभियुक्त शुभम तथा कुबेर द्वारा दिनांक: 03-03-25 को यमुना कालोनी के पास एक महिला से तथा दिनांक: 06-03-25 को गोविन्द गढ ईदगाह के पास एक युवती से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया गया। ईदगाह के पास घटना कों अंजाम देने के बाद अभियुक्त कोलागढ से सालावाला होते हुए दिलाराम की ओर भागे, इस दौरान अभियुक्तों द्वारा राह चलते 03 अन्य व्यक्तियों के फोन भी छीन लिये थे। उक्त सभी घटनाओं में अभियुक्तों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गयी स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था। उक्त घटनाओं में छीने/लूटे गये मोबाइलों को दोनो अभियुक्तों द्वारा अपने साथी विशाल उर्फ बिहारी को सस्ते दामों में बेच दिये थे।

अभियुक्त कुबेर तथा शुभम पूर्व में भी लूट तथा चोरी के अभियोग में जेल जा चुके हैं तथा अभियुक्त कुबेर डालनवाला क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना में 03 माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था तथा कैंट क्षेत्र से चोरी की गयी स्कूटी को अभियुक्त द्वारा आगे बेचने के लिये विशाल उर्फ बिहारी को दिया गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- कुबेर गुप्ता पुत्र पंकज कुमार निवासी अर्जुन की चढ़ाई गुरु रोड संजय कॉलोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
2- शुभम जलाल पुत्र चंदन सिंह जलाल उम्र 27 वर्ष निवासी 74 गांधीग्राम नई बस्ती, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष
3- विशाल उर्फ बिहारी पुत्र राजेश चौधरी निवासी कल्याण आश्रम संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष

बरामदगी:-

1- दोनों घटनाओं में लूटे गये 02 मोबाइल फोन सैमसंग एवं रेडमी अभियुक्त कुबेर तथा शुभम से बरामद।
2- 03 मोबाइल फोन वीवो रेडमी नोट तथा रेडमी 9ं अभियुक्त विशाल उर्फ बिहारी से बरामद
3- घटना में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा: यू0के0-07-बीपी-9172 अभियुक्त कुबेर द्वारा पटेल नगर क्षेत्र से चोरी।
4- थाना कैंट क्षेत्र से चोरी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीडी-6473

मसूरी के बोर्डिंग स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत

0

DEHRADUN/कोतवाली मसूरी

आज कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो प्राप्त हुआ कि एक बालक/छात्र (बोर्डिंग स्कूल मसूरी) उम्र 13 वर्ष को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में कम्युनिटी अस्पताल लाया गया था, इस सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ़ से जानकारी की गई तो स्कूल स्टाफ के द्वारा बताया गया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था, जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया, जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया, बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचना दी गई , जिनके मसूरी पहुँचने पर पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई, शव को बाद पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है, उक्त प्रकरण में जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के बाद हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार

0


जांच में ढिलाई पर पूर्व इंस्पेक्टर हटाए जा चुके हैं पद से

विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों द्वारा होली के दिन रेस्ट्रोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद के चलते अपने अन्य साथियों के साथ दिया था घटना को अजांम

DEHRADUN/कोतवाली विकासनगर

वादी राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूवाला विकासनगर जिला देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर में प्रार्थना पत्र दिया कि उनका मेहूवाला विकासनगर में आनन्द वाटिका नाम से रेस्टोरेंट है, जहां होली के दिन दिनांक 14/03/2025 को कुछ लोगो की रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान नौक-झौंक हो गई, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी , सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को समझा कर रेस्टोरेंट खाली कराया गया तथा रेस्टोंरेंट पर ताला लगवाकर बन्द करा दिया गया था। करीब 20 मिनट पश्चात एक पक्ष के करीब 20-25 लोगों रेस्टोरेंट पर आये व रेस्टोरेंट में तोडफोड व आगजनी की घटना को अजांम दिया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस एवं फायर सर्विस मौके पर पंहुची, किन्तु रेस्टोरेंट फूस का होने एवं तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उक्त आगजनी की घटना से रेस्टोरेटं में रखे बर्तन, गैस सेलेण्डर तथा एक पुरानी मो0सा0 नष्ट हो गई थी।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक, विकासनगर द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में नामजद 02 अभियुक्तों (1)-सागर पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर तथा (2) दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह, निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा, हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला के अतिरिक्त (3) अंकुश पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, (4) आयुष उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून तथा (5) राहुल उर्फ हन्नी निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून का नाम प्रकाश में आया जिनमें देर रात्री घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1)- सागर पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर उम्र 25 वर्ष, (2)- दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला उम्र 22 वर्ष (3)- अंकुश कटारिया पुत्र श्री ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को स्थान ढालीपुर, आर0टी0ओ0 कार्यालय के समीप आसन बैराज की ओर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से प्रारम्भिक पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए पश्चिमी वाला में स्थिति आनन्द वाटिका रेस्टोरेंट में गये थे, जहां पूर्व से ही कुछ लोग होली मना रहे थे, रेस्ट्ररेंट में अभियुक्तों द्वारा जबरदस्ती होली मनाने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्तियों तथा रेस्ट्रोरेंट वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस को आते देख सभी अभियुक्त वंहा से भाग गये थे। रेस्ट्रोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को बुलाने व अभियुक्तों को होली न मनाने देने पर उनके द्वारा रेस्ट्रोरेंट मालिक को सबक सिखाने की योजना बनायी और कुछ समय पश्चात अभियुक्त अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे तथा वहां तोड-फोड करते हुए रेस्ट्रोंरेंट में आग लगा दी।

बता दे कि इस मामले  में जांच में ढिलाई एवं उचित कारवाई न करने पर पूर्व SHO को SSP ने कार्यालय अटैच कर SOG से निरीक्षक विनोद गुसाईं को नया कोतवाल बना कर भेजा था।

हत्या के प्रयास में वांछित सभी आरोपी सलाखों के पीछे

0

हत्या के प्रयास में वांछित 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

DEHRADUNकोतवाली ऋषिकेश

15 मार्च को शिकायतकर्ता श्रीमति ममता रावत पत्नी श्री आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो 1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण 2-ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित 3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित 4-माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल 5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को दिनाँक 15/03/2025 को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्ष
2- ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
4- माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors