Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 44

जांच में लापरवाही पर नप गए इंस्पेक्टर विकासनगर, कार्यालय अटैच

0

देहरादून: 14 मार्च को विकासनगर क्षेत्र में बादामवाला स्थित एक रेस्टोरेंट (जिसमें खानपान व बैठने की सुविधा हेतु कैबिन नुमा फूस के हट बनाए गए हैं) उक्त रेस्टोरेंट में खानपान को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद में एक पक्ष द्वारा रेस्टोरेंट के फूस के केबिन में आग लगा दी गई, जिस संबंध में थाना विकासनगर मे अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध अभी तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई व उक्त पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच किया जाता है
सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए गए है: एसएसपी देहरादून*

पूर्णागिरी मेला, श्रद्धा और पर्यटन का संगम, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ

*मेले को वर्ष भर चलाने के लिए संकल्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

जनपद चंपावत संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का है संगम

नीतियों और निर्णयों के माध्यम से पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे ठोस कार्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला – 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान संपूर्ण पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़ व आपदा प्रबंधन की दृष्टि से स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र ठुलीगाड़ में स्थापित किए जाने। पूर्णागिरि मेले हेतु सेलागाढ़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाए जाने (जिसमें मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी व पुलिस के साथ ही चिकित्सकों को एक साथ एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा मिलेगी)। पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड़ में पूर्णागिरि पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाने एवं पूर्णागिरि क्षेत्र में ठुलीगाड़, बाबलीगाड़ पंपिंग परियोजना बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इन घोषणाओं के माध्यम में इस क्षेत्र में विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की भूमि को देवी- देवताओं का भूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश के कण-कण में दिव्यता समाई हुई है। उन्होंने कहा माँ पूर्णागिरि धाम, उत्तराखंड का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है। उन्होंने कहा वो हमेशा अन्य लोगों को भी धार्मिक यात्रा के लिए माँ पूर्णागिरि आने हेतु आग्रह करते हैं। कुंभ और कांवड़ यात्रा के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु माँ पूर्णागिरि के धाम पर आते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार मेले को वर्षभर संचालित करने के लिए संकल्पित है। जिसके लिए पूर्णागिरि धाम में स्थायी बुनियादी ढांचों का विकास किया जा रहा है। आगामी वर्षों में यह स्थान और भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप लेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से चम्पावत के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमने भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने के साथ यात्रा का आध्यात्मिक अनुभव भी लेना चाहिए। राज्य सरकार माँ पूर्णागिरि धाम के विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में इसे एक विशाल आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। चम्पावत में 11 से बढ़ाकर 13 मल्टी-लेवल पार्किंग को स्वीकृति दी गई है, जिससे यातायात प्रबंधन सुगम होगा।टनकपुर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आईएसबीटी को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। माँ पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार इस सर्किट को सफल बनाने के लिए जिले में बेहतर सड़क संपर्क, संचार व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस पहल का उद्देश्य माँ पूर्णागिरि धाम की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना एवं चम्पावत जिले में पर्यटन को नया आयाम देना है। जिसके निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सालभर आकर्षित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्किट उत्तराखंड को धार्मिक एवं पर्यटन के नए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और शीघ्र ही इस पर अमल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा चंपावत को प्रत्येक क्षेत्र में विकसित व अग्रणी जिला बनाने का कार्य किया जा रहा है। कनेक्टिविटी तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किया जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार चंपावत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही अपनी नीतियों और निर्णय के माध्यम से पर्यटन को प्रोत्साहित करने व रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतु ठोस कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने मेला समिति को आश्वास्थ करते हुए कहा कि यह मेला हमारी प्राथमिकता में है। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को आतिथ्य प्रदान करना, अच्छी सुविधा व स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो यह हमारा कर्तव्य है। ताकि प्रत्येक वर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालु अपना अच्छा अनुभव लेकर जाएं और मेले के अच्छे अनुभव लोगों को साझा कर अन्य लोगों को भी मेले में आने के लिए प्रेरित करें।

भांजे के साथ सैर सपाटा, चार लोगों का काल बना

0

दिनांक 12-03-2025 को थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चण्डीगढ नम्बर की मर्सिडीज कार चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 व्यक्तियों व एक स्कूटी यू0के0 07-एई-5150 को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 व्यक्तियो की मौके पर मृत्यू हो गयी तथा स्कूटी सवार 02 व्यक्ति घायल हो गये।

घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई। घटना की प्रारम्भिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना में मर्सिडीज या उससे मिलते जुलते वाहन के संलिप्त होने की जानाकरी दी गई। घटना के समय घटना स्थल के पास से ऐसे कुल 11 वाहनों के गुजरने की जानकारी प्राप्त हुई, जिनमें से एक वाहन संख्या: सीएच-01-सीएन-0665 रंग सिल्वर ग्रे के एक साइड से क्षतिग्रस्त होने की पुलिस टीम को फुटेज प्राप्त हुई। जिस पर संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त वाहन हरबीर आटोमोबाइल्स एजेंसी, जिनके चण्डीगढ में महिन्द्रा के शोरूम हैं, उनके द्वारा रजिस्टर्ड कराया जाना पाया गया। जिस पर तत्काल रात्रि में ही एक टीम को चण्डीगढ रवाना किया गया।

घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे चैकिंग एंव सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन को सहस्त्रधारा स्थित एक खाली प्लाट के पास से बरामद किया गया था। वाहन के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पास के ही एक फ्लैट में रहने वाले मोहित मलिक नाम के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन को उनके परिचित वंश कत्याल द्वारा रात्रि में वंहा खडा किया गया है। रात्रि में वाहन को खडा करने के बाद वंश द्वारा उससे फोन पर सम्पर्क कर बताया गया था कि उसके वाहन में कुछ तकनीकि खराबी आ गयी है तथा उसके द्वारा अपने भांजे को जाखन छोडने के लिये उनसे उनकी स्कूटी मांगी थी तथा स्कूटी की चाभी उनके घर से ली थी, रात्रि में अपने भांजे को छोडने के बाद वंश कत्याल उनकी स्कूटी उन्हें वापस देकर चला गया था।
वाहन स्वामी जतिन प्रसाद वर्मा उपरोक्त से पूछताछ में भी उनके द्वारा उक्त वाहन को दिनांक: 12-03-25 को उसके साले वंश द्वारा ले जाने की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वंश के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए करते हुए वंश उपरोक्त को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है तथा बी0बी0ए0 करने के बाद दिल्ली में जॉब करता था। दिल्ली से जॉब छूटने के बाद वह काम की तलाश में देहरादून आया था तथा वर्तमान में वाडिया इन्स्टीट्यूट के अपोजिट मोहित विहार में पी0जी0 पर रह रहा था। दिनाँक: 12-03-25 को वह अपने भांजे के साथ अपने जीजा की मर्सिडीज कार संख्या: सीएच-01-सीएन-0665 को लेकर राजपुर की ओर घूमने गया था। वापसी में जाखन की ओर वापस आते समय अचानक 02 स्कूटियों के कार के सामने आने पर अभियुक्त की कार उनमें से एक स्कूटी के पिछले हिस्से से टकरा गई तथा अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे 04 व्यक्तियों से जा टकराई। घटना के बाद उसके द्वारा उक्त कार को सहस्त्रधारा में एक खाली प्लाट पर खडा कर दिया तथा अपने एक परिचित मोहित से अपने भंाजे को छोडने के लिये उसकी स्कूटी मांगी गई। भांजे को जाखन में छोडकर उसके द्वारा मोहित की स्कूटी उसे वापस कर दी।

थाने के पास तारों में भीषण आग, धुएं के गुबार से सहमे लोग

0

Dehradun:  Dehradun: रायपुर थाने के पास जंगल में आज तारों के एक बड़े बंडल में भीषण आग लग गई। रबर और प्लास्टिक की तार से निकल रहे धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को कल कर दिया जिसे देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।
पहले दमकल के एक वाहन को बुलाया गया लेकिन आंख की भीषणता इस प्रकार से विकराल होने लगी की एक वाहन कम पड़ने लगा और फिर एक और वहां को आग बुझाने के लिए भेजा गया।
इस दौरान रायपुर रोड पर भारी जाम भी लग गया।
दमकल के दोनों वाहनों द्वारा कुछ ही देर में भीषण अग्निकांड पर काबू पा लिया गया।

“कातिल कार” की छानबीन में चंडीगढ़ पहुंची पुलिस टीम

0

DEHRADUN:कल रात राजपुर रोड पर हुई एक्सीडेंट की घटना में एसएसपी देहरादून की लगातार निगरानी /निर्देशन में घटना करने वाले वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली जिस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर विस्तृत जानकारी जुटाई गई व देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में पूछताछ/जानकारी की जा चुकी है, देहरादून में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को बरामद किया गया है। वाहन के स्वामी के संबंध में पुलिस द्वारा पूर्ण जानकारी मिल गयी है।

जल्द ही पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

दून में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

दून में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

0

आज दिनांक 12-03-2025 को थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चण्ढीगढ नम्बर की मर्सिडिज कार चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 मजदूरों व एक स्कूटी यू0के0 07-एई-5150 को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 मजदूरों (1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष (2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष व 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर उत्तराचंल हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों (1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर तथा (2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल दुर्घटना में घायल हो गये, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रैफर किया गया । दुर्घटना में घायल दोनो व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है, जो उपचाराधीन है। चारो मृतको के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामें की कार्यवाही की जा रही है।
कार सवार व्यक्ति की तलाश हेतु तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त मृतकों का काठबंगला क्षेत्र नदी पार में रहने तथा शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई।

नाम/पता मृतक

(1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
(2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
(3) 02 अन्य अज्ञात

नाम/पता घायल

(1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।
(2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून।

नागरिक सुरक्षा पारितोषिक वितरण समारोह काआयोजन

0

देहरादून में नागरिक सुरक्षा पारितोषिक वितरण समारोह का सफल समापन

देहरादून :  देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल में कल पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में देहरादून जिले के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए जनहित कार्यो को सम्मानित किया गया जिनमे विभाग के सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन एवं इन्सिडेन्ट कण्ट्रोल अफसर मौजूद रहे। इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘कथकालय’ द्वारा होली धमाल की प्रस्तुति ने भी लोगो का मन मोह लिया। देहरादून नागरिक सुरक्षा के डिप्टी कंट्रोलर श्यामेन्द्र कुमार साहू की निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, डिप्टी चीफ वार्डन अरविन्द चौधरी, डॉक्टर सूर्यप्रकाश भट्ट, लोकेश गर्ग, रविंदर मोहन काला, महेश गुप्ता, संजय मल्ल, कुणाल मल्ला, नीरज उनियाल,विमला शर्मा,सुधीर बडोला,विनोद यादव, योगेश तनेजा, रजत जैन,हरीश नारंग, फ़िरोज़ अख्तर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉक्टर ललित , रेखा, प्रीती, ममता, उदित, नितिन गोयल, राखी उपाध्य, राहुल सोनकर एवं समस्त वरिष्ठ वार्डन,पोस्ट वार्डन एवं २५० सेक्टर वार्डन उपस्थित रहे इसी के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग की क्विक रिस्पांस टीम एवं विभाग का सोशल मीडिया भी लांच किया गया ।

नागरिक सुरक्षा विभाग को तत्काल आपातकालीन स्थितियों से निपटने, जनता की रक्षा करने, महत्वपूर्ण सेवाओं और सुविधाओं को बहाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आपदा से नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐतिहासिक रूप से, भारत सरकार की नागरिक रक्षा नीति, 1962 में आपातकाल की घोषणा तक, राज्यों और केंद्र क्षेत्रों को नागरिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता के प्रति सचेत करने और उन्हें तत्कालीन आपातकालीन राहत संगठन (ईआरओ) योजना के तहत प्रमुख शहरों और कस्बों के लिए तैयार नागरिक सुरक्षा योजनाओं को रखने के लिए सीमित कर दिया गया था। 1962 में चीनी आक्रामकता और 1965 में इंडो-पाक संघर्ष ने नागरिक रक्षा की नीति और दायरे के बारे में फिर से काफी विचार किया। सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 (1968 के अधिनियम 27) को मई 1968 में संसद द्वारा पारित किया गया था। यह अधिनियम पूरे भारत तक फैलता है।

सीएम धामी ने निगम में किया होली मिलन, ई-कोष वेबसाईट का लोकार्पण

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाईट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देहरादून नगर निगम द्वारा जहां एक ओर उच्च कोटि की जन सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, वहीं शहर में स्वच्छता को और भी अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। केदारपुरम में 3.5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से एक नए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं उच्च कोटि की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था बनाए जाने के लिए 2 स्थानों पर मैकेनाईज्ड ट्रांसफ़र स्टेशन स्थापित करने और वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के अन्तर्गत दस हजार रूपये प्रति माह का सम्मान भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन कर का भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा देने के साथ ही वित्तीय प्रकरणों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से ई-कोष वेबसाईट तैयार की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विधानसभा में उत्तराखंड का भू कानून के लिए विधेयक पारित किया जा चुका है। राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू कानून लाया जा रहा है। सामान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। यूसीसी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिख रहा है और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल ने होली मिलन कार्यक्रम में सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में राज्य ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा सहस्त्रधारा स्थित पूर्व ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इस स्थल को आम जन के लिए सुरक्षित व्यापक हाट बाजार में तब्दील किए जाने की योजना है।

10 मार्च 2025: जानिए क्या है आज का आपका राशिफल

0

🌤️ दिनांक – 10 मार्च 2025
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी सुबह 07:44 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – पुष्य रात्रि 12:51 तक तत्पश्चात अश्लेशा
🌤️ योग – शोभन दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️ राहुकाल – सुबह 08:21 से सुबह 09:50 तक
🌤️ सूर्योदय 06:52
🌤️ सूर्यास्त – 06:45
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- आमलकी एकादशी,श्री गोविन्द द्वादशी पयोव्रत समाप्त
💥 विशेष- हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत 🌷
➡️ 11 मार्च 2025 मंगलवार को भौमप्रदोष व्रत है।
🙏🏻 त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ….इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –
🌷 मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्। जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 आमलकी एकादशी 🌷
10 मार्च को आमलकी एकादशी (व्रत करके आँवले के वृक्ष के पास रात्रि-जागरण, उसकी १०८ या २८ परिक्रमा करने से सब पापों का नाश व १००० गोदान का फल )

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 कालसर्प योग से मुक्ति पाने 🌷
🐍 कालसर्प दोष बहुत भयंकर माना जाता है | और ये करो… ये करो… इतना खर्चा करो…..इतना जप करो…. कई लोग इनको ठग लेते हैं | फिर भी कालसर्प योग से उनका पीछा नहीं छूटता | लेकिन ज्योतिष के अनुसार उनका कालसर्प योग नहीं रहता जिनके ऊपर केसुड़े (पलाश ) के रंग – होली के रंग का फुवारा लग जाता है | फिर कालसर्प योग से मुक्ति हो गई | कालसर्प योग के भय से पैसा खर्चना नहीं है और अपने को ग्रह दोष है, कालसर्प है ऐसा मानकर डरना नहीं अपने को दुखी करना नहीं है |

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 ब्रम्हवृक्ष पलाश 🌷
🍂 पलाश को हिंदी में ढ़ाक, टेसू, बंगाली में पलाश, मराठी में पळस, गुजराती में केसुडा कहते है | इसके पत्त्तों से बनी पत्तलों पर भोजन करने से चाँदी – पात्र में किये भोजन तुल्य लाभ मिलते हैं |
🙏🏻 ‘लिंग पुराण’ में आता है कि पलाश की समिधा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र द्वारा १० हजार आहुतियाँ दें तो सभी रोगों का शमन होता है |
🥀 पलाश के फूल : प्रेमह (मुत्रसंबंधी विकारों) में: पलाश-पुष्प का काढ़ा (५० मि.ली.) मिश्री मिलाकर पिलायें |
रतौंधी की प्रारम्भिक अवस्था में : फूलों का रस आँखों में डालने से लाभ होता है | आँखे आने पर (Conjunctivitis) फूलों के रस में शुद्ध शहद मिलाकर आँखों में आँजे |
🙍🏻‍♂ वीर्यवान बालक की प्राप्ति : एक पलाश-पुष्प पीसकर, उसे दूध में मिला के गर्भवती माता को रोज पिलाने से बल-वीर्यवान संतान की प्राप्ति होती है |
🍂 पलाश के बीज : ३ से ६ ग्राम बीज-चूर्ण सुबह दूध के साथ तीन दिन तक दें | चौथे दिन सुबह १० से १५ मि.ली. अरंडी का तेल गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से कृमि निकल जायेंगे |
🍂 पत्ते : पलाश व बेल के सूखे पत्ते, गाय का घी व मिश्री समभाग मिला के धूप करने से बुद्धि की शुद्धि व वृद्धि होती है |
बवासीर में : पलाश के पत्तों की सब्जी घी व तेल में बनाकर दही के साथ खायें |
🥀 छाल : नाक, मल-मूत्र मार्ग या योनि द्वारा रक्तस्त्राव होता हो तो छाल का काढ़ा (५० मि.ली.) बनाकर ठंडा होने पर मिश्री मिला के पिलायें |
🍂 पलाश का गोंद : पलाश का १ से ३ ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध या आँवला रस के साथ लेने से बल-वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं | यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है |

 

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक राशिफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने कार्यों को अत्यंत ही विवेकपूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से करना उचित रहेगा। इस पूरे सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से आप बनते हुए कार्यों के प्रति भी उदासीन हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम और प्रयास करने पर आपकी स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश बनी रहेगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों और उच्च अधिकारियों आदि के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने पर लाभ होगा।

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर, कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह अपेक्षा से कुछ कम लाभकारी होने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और विनम्रता के साथ पेश आएं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी झोली में कोई बड़ी खुशी आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपकी सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के प्रारंभ में भूमि-भवन अथवा वाहन से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए दूर होंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की अपेक्षा अधिक उन्नति और लाभदायक रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने विशेष कार्यों को निबटाने का प्रयास करें।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विद्याथियों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता के योग बनेंगे। उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र और निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको अपनी ऊर्जा, समय आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।

सप्ताह में स्वजनों के प्रति आपके मन में भावनात्मक लगाव में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपनी ही समस्याओं में खुद को उलझा हुआ पाएंगे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर वापस लौटती हुई नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना में सोच-समझकर पूंजी निवेश करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़े किसी विषय को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार को सही रखें। दूसरों के मामलों आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी विधि-विधान से पूजा एवं लोकप्रिय संकटनाशन स्तोत्र पाठ करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनों के कारण मन खिन्न रहेगा। हर किसी के सामने अपनी समस्याओं को जाहिर करने की बजाय खुद उसके समाधान खोजने का प्रयास करना उचित रहेगा अन्यथा लोग मदद करने की बजाए उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप परिश्रम से पीछे न हटें और न ही किसी कार्य को अधूरा छोड़ें। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान जहां आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है।

पूरे सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपके लिए उचित रहेगा। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों को सप्ताह के उत्तरार्ध की बजाय पूर्वार्ध में हल करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें और कोई भी ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करने में आपको परेशानी महसूस हो। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात को सही तरीके से रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध संघर्षमय रहने की आशंका है। इस दौरान कार्यक्षेत्र, आजीविका आदि के संबंध में कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। धन उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर के साथ विश्वसनीयता और आत्मीयता को बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा कही गई कड़वी बात से आपको मन को ठेस लग सकती है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी भावनाओं और मन पर नियंत्रण रखना होगा। कन्या राशि के जातकों को किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस सप्ताह धन से जुड़े फैसले एवं खर्च खूब सोच-समझकर करें। जमापूंजी का सही तरीके से उपयोग करें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। जीवन के कठिन समय में लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्वेतार्क गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होने के योग बनेंगे। पूरे सप्ताह आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसती रहेगी। अधीनस्थ लोगों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है।

भूमि-भवन और वाहन आदि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। छात्रों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं महालक्ष्मी अष्टकम् का का पाठ करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चिंताओं को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। पूरे सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। जिससे आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह शुभता लिए हुए है। स्वजनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आप अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से अपेक्षा करने की बजाय अपने कार्य खुद ही समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप कोई भी बड़ा फैसला भावुकता अथवा क्रोध में आ कर न करें।

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरे रहे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको काफी सुकून रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है।

सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान आप अपने प्रेम संबंध को लेकर जरा ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। रिश्तों में आई गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर
मकर राशि के जातकों इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी सूझबूझ के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने मन में बेवजह का ईगो न पालें और खुद आगे बढ़कर दूसरों के साथ जुड़ाव का प्रयास करें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें।

यदि आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं तो किसी भी कार्य को करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हवन करते समय हाथ न जले, यानि सावधानी के साथ ही कार्य करें। इस सप्ताह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे अपनी क्षमता के अनुसार निभाने का प्रयास करें। सहोदर भाई-बहनों के साथ व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मादक पदाथों से दूर रहें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

 

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में आपका अधिकांश समय बर्बाद हो सकता है। इस सप्ताह लोगों के द्वारा समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने की चिंता सताएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से बचते हुए शरीर का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा मौसमी बीमारी को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन उनकी पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

 

मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले और अनचाही जिम्मेदारी मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन सही तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा वे अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढालने में ही भलाई रहेगी। निजी जीवन में भी किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचें।

इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन अध्ययन की बजाय अन्य गतिविधियों में लग सकता है, जिसके चलते उनकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रुपक्ष की कूटनीतिक चालों से बच कर रहें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए एकदूसरे की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह जीवनसाथी किे साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतानपक्ष की उन्नति को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

राजस्थान में छिपे दुराचारी को घसीट लाई दून पुलिस

0

युवती से मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार*

DEHRADUN:  थाना सेलाकुई पर २८ नवंबर एक युवती द्वारा प्रत्यक्ष बकरीवाल नाम के व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु०अ०सँ०- 170/24, धारा 64/115(2)/351(2)/324 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गठित टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तार से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिस पर मा० न्यायालय से अभियुक्त का गैर जमानती वारंट प्राप्त करते हुए मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो अभियुक्त के राजस्थान में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया, टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त प्रत्यक्ष को दिनांक 07/03/2025 को दादाबाड़ी कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors