Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 45

ये शातिर महिलाएं जो चुरा लेती है आंखों से सुरमा

0

मध्य प्रदेश का अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

गिरोह की 02 महिला अभियुक्ताओ को पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार

अभियुक्ताओ द्वारा विकासनगर क्षेत्र में महिला का पर्स काटकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम

अभियुक्ताओ के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद

अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर दिया जाता है चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम

गिरोह के सदस्य घटनाओं का अंजाम देने से पूर्व अन्य राज्यों में जाकर धर्मशालाओं आदि बनाते है अस्थाई ठिकाना

02 से 03 की संख्या में गिरोह की महिलाएं भीड़ भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक समारोह आदि में जाकर देती है घटनाओ को अंजाम

गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता शातिर किस्म की है अपराधी, जिनके द्वारा दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में दिया है चोरी अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम

देहरादून: श्रीमती बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी न0 5 ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 05/03/2025 को उनके द्वारा SBI बैक हरबर्टपुर से 01 लाख रुपये निकालकर उसमें से 10 हज़ार रुपये पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी में किसी अन्य खाते में जमा किये गये तथा शेष 90000/-रुपये, जिन्हे उन्होंने अपने पर्स में रखा था, को PNB ढकरानी के अन्दर से ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पर्स को नीचे से काटकर चोरी कर लिये। शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना विकासनगर में तत्काल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गठित टीम द्वारा SBI बैंक हरबर्टपुर, बैंक से बाहर आने जाने वाले मार्गो तथा घटनास्थल pnb बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, तो SBI बैंक की सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता के कैश काउंटर पर खड़े रहने के दौरान दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में एंट्री कर बैंक में बैठती हुई दिखायी दी, जो शिकायतकर्ता को बैंक से पैसे निकालने तथा पैसों को गिनते हुए देख बैंक से बाहर सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक महिला का अपने दाहिने हाथ से शिकायतकर्ता के बैग के पास हरकत करना तथा उसके पश्चात दोनो महिलाओं का तेजी से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया।

उक्त महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तो उक्त दोनों महिलाओं के राजगढ जिला म0प्र0 के होने तथा अन्य राज्यों में भी उनके द्वारा इसी प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। साथ ही उक्त महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः उक्त स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली।

चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से 02 संधिक्त महिलाओ को, जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ी में भागने का प्रयास कर रही थी, हिरासत में लिया गया, जिनसे नाम-पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया।

दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा pnb बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200/- रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया।

 

80 लाख रूपये की हेरोइन के साथ दो अंतर्राजीय नशा तस्कर गिरफ्तार

0


उधम सिंह नगर के  थाना किच्छा  क्षेत्र से करीब 80 लाख रूपये की हेरोइन के साथ दो अंतर्राजीय नशा तस्कर गिरफ्तार।

कब्जे से बरामद की गयी करीब 262 ग्राम अवैध हेरोइन की खेप।

कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आजाद नगर शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आये हैं जो रायनवादा बरेली का रहने वाला है।
STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्तगण –
1- चमन बाबू पुत्र नेम चंद निवासी रायनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली उम्र 30 वर्ष।
2- नाम मोहम्मद शादाब अंसारी पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी निवासी मुंडिया जागीर थाना देवरनियाँ जिला बरेली उम्र 23 वर्ष।

पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट

0

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम शुरू

देहरादून के पौराणिक साईं मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम पहाड़ी शैली में बनेगे सौंदर्यीकृत ट्रैफिक रेगुलेशन चौराहे चौक

प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट

11 अति व्यस्त जंक्शनों पर भी  ट्रैफिक लाइट लगनी हो जायेंगी अगले माह शुरू

देहरादून: देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवारा जा रहा है वही सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा के लिए अभिनव पहल शुरू की गई है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है।

मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे सजाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।
वहीं देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए टेंडर इत्यादि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले माह से ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम भी शुरू किया जाएगा। 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड आगमन से पहले राज्य को दी दो बड़ी सौगात

0

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार

देवभूमि उत्तराखंड आगमन से पहले पीएम ने दी राज्य को दी दो बड़ी सौगात

दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ने दोनों रोपवे के निर्माण के लिए पीएम से किया था अनुरोध

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा है। श्री केदारनाथ का पुनर्निमाण, श्री बदरीनाथ के मास्टर प्लान के कार्य तेजी से हुए हैं। उनके आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे को दी मंजूरी 

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे को मंजूरी दी है। परियोजना का डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर 4,081.28 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर विकसित किया जाएगा। रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह सबसे उन्नत ट्राई-केबल डिटेचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर आधारित होगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रतिदिन 18 हजार यात्रियों को ले जाएगी।

यह रोपवे परियोजना केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वरदान होगी क्योंकि यह पर्यावरण-अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और एक दिशा में यात्रा का समय लगभग 8 से 9 घंटे से घटकर लगभग 36 मिनट कर देगी। रोपवे परियोजना निर्माण और संचालन के साथ-साथ आतिथ्य, यात्रा, खाद्य और पेय पदार्थ (एफ एंड बी) और पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में पूरे वर्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराएगी। रोपवे परियोजना का विकास संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, पहाड़ी क्षेत्रों में लास्ट मील कनेक्टिविटी को बढ़ाने और तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वर्तमान में केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा गौरीकुंड से 16 किमी की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इसे पैदल, घोड़ा-खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर से किया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करने और सोनप्रयाग तथा केदारनाथ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। केदारनाथ 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3,583 मीटर (11968 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड राज्य में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी (12.4 किमी) तक रोपवे परियोजना के विकास को भी दी मंजूरी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजना के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना का डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजीगत लागत 2,730.13 करोड़ रुपये होगी। वर्तमान में हेमकुंड साहिब जी की यात्रा गोविंदघाट से 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इसे पैदल, घोड़ा-खच्चर, पालकी से किया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना हेमकुंड साहिब जी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों और फूलों की घाटी में आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई है और यह गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब जी के बीच हर मौसम में अंतिम मील की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह गोविंदघाट से घांघरिया (10.55 किमी) तक मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) पर आधारित होगा, जिसे घांघरिया से हेमकुंड साहिब जी (1.85 किमी) तक सबसे उन्नत ट्राइकेबल डिटैचेबल गोंडोला (3 एस) तकनीक से जोड़ा जाएगा, इसका डिजाइन इस तरीके से तैयार किया जाएगा जिससे इसकी क्षमता प्रति घंटे प्रति दिशा 1,100 यात्री (पीपीएचपीडी) होगी और यह प्रतिदिन 11,000 यात्रियों को ले जाएगा। रोपवे परियोजना निर्माण और परिचालन के दौरान और साथ ही पूरे वर्ष आतिथ्य, यात्रा, खाद्य और पेय (एफ एंड बी) और पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करेगी। रोपवे परियोजना का विकास संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, तीर्थयात्रियों के लिए अंतिम मील तक कनेक्टिविटी बढ़ाने और क्षेत्र के तीव्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हेमकुंड साहिब जी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित तीर्थ स्थल है। इस पवित्र स्थल पर स्थापित गुरुद्वारा मई से सितम्बर के बीच साल में लगभग 5 महीने के लिए खुला रहता है और हर साल लगभग 1.5 से 2 लाख तीर्थयात्री यहां आते हैं।

थोड़ी सख्ती, थोड़ी नसीहत, परिणाम कई जानें हुईं सुरक्षित

0

विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सडक दुर्घटनाओं की संख्या में आई 30 प्रतिशत की कमी

विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 2025 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव में 04 गुना अधिक हुई कार्यवाही

डेंजरस ड्राइविंग, रैश/स्टंट ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही का आंकड़ा विगत वर्ष की तुलना में 03 गुना बढ़ा

*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के परिणाम भी सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी 

विगत 06 माह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में अथवा वाहनो में बैठकर शराब पीने वाले 06 हज़ार से अधिक लोगो के विरुद्घ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

DEHRADUN: सडक सुरक्षा तथा यातायात सुधार की दिशा में एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। विगत वर्ष के शुरुआती 02 माह की तुलना में वर्ष 2025 के शुरुआती 02 माह में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। विगत वर्ष के शुरुआती 02 माह में पुलिस द्वारा डेंजरस/रैश/स्टंट ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 811 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 272 वाहनों को सीज किया गया था। जबकि वर्ष 2025 के शुरूवाती 02 माह में 2430 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई गयी है तथा 1014 वाहनों को सीज किया गया।

साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 182 वाहन चालकों को पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया था, जबकि वर्ष 2025 में 02 माह में 852 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती का असर सडक दुर्घटनाओं की संख्या में भी परिलक्षित हुआ है। वर्ष 2024 के शुरूआती 02 माह में हुई 91 सडक दुघर्टनाओं की तुलना में वर्ष 2025 के शुरूवाती 02 माह में केवल 65 सडक दुघर्टनाएं ही हुई है।

सड़क दुर्घटनाओ में आयी कमी का एक मुख्य कारण पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई भी है, विगत 6 माह के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 6127 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने लाया गया, जिनमें से अधिकतर व्यक्ति सड़क किनारे अपने वाहनों में बैठकर शराब पीते हुए पाए गए थे, पुलिस की कार्रवाई से शराब पीने के बाद वाहन चालकों के वाहन न चला पाने के परिणाम भी सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी के रूप में परिलक्षित हुए है।

नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी, ये हैं खास बातें

0

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम।

राज्य के धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का लिया गया निर्णय ।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य

ओवररेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस होगा रद्द

नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

देहरादून: राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण किया जायेगा। उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त किया गया है। नई आबकारी नीति में किसी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत ली जाती है, तो लाइसेंस निरस्त करने का प्राविधान किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी mrp लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य

पिछले दो वर्षों में आबकारी राजस्व में राज्य में काफी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4038.69 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4439 करोड़ रुपये का लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 4000 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है।

पर्वतीय क्षेत्रों में से वाइनरी इकाइयों को अगले 15 वर्षों तक आबकारी शुल्क में दी जाएगी छूट ।

नई आबकारी नीति के तहत स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। थोक मदिरा अनुज्ञापन केवल उत्तराखंड निवासियों को जारी किए जाएंगे, जिससे राज्य में आर्थिक अवसर बढ़ेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में वाइनरी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में उत्पादित फलों से वाइनरी इकाइयों को अगले 15 वर्षों तक आबकारी शुल्क में छूट दी जाएगी। इससे कृषकों और बागवानी क्षेत्र में कार्य करने वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। मदिरा उद्योग में निवेश को प्रोत्साहित करने के निर्यात शुल्क में कटौती की गई है। माल्ट एवं स्प्रिट उद्योगों को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

स्थानीय कृषि उत्पादों को डिस्टिलरी द्वारा प्रयोग करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित ।

आबकारी नीति के तहत नवीनीकरण, लॉटरी और अधिकतम ऑफर जैसी पारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से दुकानें आवंटित की जाएंगी। आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है। स्थानीय कृषि उत्पादों को डिस्टिलरी (आसवनी इकाइयों) द्वारा प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें नए बाजार उपलब्ध होंगे। आबकारी नीति-2025 में जनसाधारण को मदिरा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाने के विशेष अभियान चलाने का प्राविधान किया गया है। नई आबकारी नीति प्रदेश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण, पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

बलवा करने की कोशिशें हुई नाकाम, पुलिस का बड़ा एक्शन

0

DEHRADUN : कल रंजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून*

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: धर्मवीर
02: राजा
03: राजू
निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

समीक्षा अधिकारी की नौकरी का सौदा 26 लाख में, महिला कर्मचारी का भंडाफोड़

0

सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्ता द्वारा सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवक से 26 लाख 55 हजार रुपए लिए थे हड़प

नौकरी के नाम पर पैसे लेकर दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र

महिला अभियुक्ता पर सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 03 अभियोग है पंजीकृत

अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर है तैनात।

DEHRADUN:  अमित कुमार निवासी ऋषिकेश द्वारा थाना नेहरुकोलोनी पर रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला द्वारा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर उसे 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से प्राप्त करने तथा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्ता रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 59 वर्ष को मु०अ०सं०- 463/23 धारा 420/467/468/471/120 ipc आईपीसी मे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है, जिसके विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के संबंध में 03 अभियोग पंजीकृत है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता

1- रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर – ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव, जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 59 वर्ष।

 

VIDEO: हरिद्वार में चाइनीज मांझे से बेजुबानों पर भी संकट

0

फायर स्टेशन रुड़की*

बेजुबान पक्षी बाज के लिए एक बार फिर देवदूत बनी हरिद्वार पुलिस

विशालकाय पेड़ पर चाइनीज माँझे से फँसे बाज को फायर टीम ने सकुशल बचाया

DEHRADUN: चाइनीस मांझे को लेकर हरिद्वार पुलिस की सख्ती के बावजूद भी मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बेजुबान को घायल अवस्थामे हरिद्वार दमकल विभागद्वारा बचाय गया जो की चीनी मांझे में फसकर घायल हो गया था।

प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक सुरक्षा एवं रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी B भी बीटीगंज थाना सिविल लाइन पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक बाज पक्षी 🦅चौकी परिसर में खड़े एक विशालकाय पेड़ में डेढ़ सौ से 200 फीट ऊपर टहनी में चाइनीज मांझे में पूरी तरह फस गया था एवं जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था।

फायर सर्विस के हेड कांस्टेबल चालक विपिन सिंह तोमर द्वारा बिना देरी किए हुए उक्त मोटे एवं विशालकाय पेड़ में ऊपर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालकर आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के उक्त बेजुबान बाज पक्षी को सकुशल नीचे उतारा एवं उसकी जान बच गई चाइनीज माझे में घायल बाज पक्षी को प्राथमिक चिकित्सा भी दी गई मौके पर मौजूद प्रभारी चौकी सोत B सी श्रीमती अंशु चौधरी एवं स्टाफ उपस्थित जनमानस ने फायर सर्विस के उक्त मानवता पूर्ण कार्य की जमकर प्रशंसा की ‌गई।

रेस्क्यू टीम का विवरण
1 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2 चालक विपिन सिंह तोमर
3 फायरमैन विपिन सैनी
4 फायरमैन सुनील बन्दोंलिया
5 फायरमैन शंकर कुमार

माणा आपदा: सीएम ने लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा

0

 

CHAMOLI: चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर जारी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना।

साथ ही बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors