Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 47

25 साल दर-दर की ठोकर, न्याय मिला तो मात्र दो महीनों में

0

97 वर्षीय शारीरिक रूप से अक्षम बजुर्ग महिला एवं 80 वर्षीय बेटी को मिला न्याय

25 वर्षों से न्याय की आस लगाए बुजर्ग महिला को डीएम ने दिलाया 2 माह के भीतर न्याय

80 वर्षीय नीना गुरुंग गत 25 वर्ष से अपनी जमीन छुड़ाने के लिए खा रहे थे दर-दर की ठोकरे

वृद्ध महिला की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया।

डीएम ने शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय महिला की संपत्ति दिलाकर सरकार/जिला प्रशासन की पारदर्शी कार्यशैली का दिया संदेश

मामला संज्ञान आते डीएम ने सील कराया था अनाधिकृत गैस गोदाम, बुजुर्ग महिला को दिलाया भूमि पर कब्जा

DEHRADUN: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि के असली मालिक 97 वर्षीय बुर्जुग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया है। डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में आया था मामला, जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज 03 जनवरी को गैस गोदाम सील करा कराया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम, भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने हेु 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे। जिलाधिकारी सविन बंसल के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। आज आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की है।
महिला ने अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि रायपुर में उनकी स्थिति को देखते हुए रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति द्वारा वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने हेतु दिया गया था, जिसकी लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से किराया देना बंद कर दिया तथा अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर दी प्रकरण को गंभीरता से लेते डीएम ने स्पष्ट जांच के साथ उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

BUDGET: धामी सरकार का बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करने वाला

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट के आकार ने 01 लाख करोड़ को पार किया है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है। बजट ईकोलॉजी, इकोनोमी, इन्नोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउन्टेबिलिटी को ध्यान में रख कर बनाया गया है। रीवर फ्रंट डेवेलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना जैसी अनेक नए पहलुओं को इसमें सम्मिलित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट (नमो) अर्थात नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत व ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के समावेशी एवं समग्र विकास के लिए (ज्ञान) अर्थात गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण को केंद्र में रखा गया है। राज्य सरकार ने इस बजट में वित्तीय प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा हम अपने संसाधनों से राज्य की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, उद्योग आदि क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आने वाले समय में राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आदर्श उत्तराखंड बनाने तथा उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को पूरा करेगा।

सामने आया गिरोह का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन, विदेशी नागरिकों को करते थे टारगेट

0

 

अंतर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का एसटीएफ/साइबर क्राईम एवं पटेल नगर थाना पुलिस ने किया भंडाफोड़, सामने आया गिरोह का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन
उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा जनपद देहरादून में चल रहे अंतराष्ट्रीय स्तर के काँल सेन्टर गिरोह के विरुद्व की गई कार्यवाही 

अवैध रूप से कॉल सेन्टर संचालित कर लोगों से धोखाधडी करने वाले 13 अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही

अभियोग पंजीकरण कर काँल सेन्टर संचालन से सम्बन्धित उपकरण किये गए बरामद

माइक्रोसॉफ्ट एवं एप्पल के प्रतिनिधि बनकर विदेशी नागरिकों को करते थे टारगेट

DEHRADUN: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट एंव एप्पल जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों का अधिकारी बताकर यू0एस0ए0 तथा कनाडा के नागरिको के सिस्टम में पॉप अप मैसेज भेज भेजकर पोर्न हब आदि वैबसाइट होने की बात कहकर, X-LITE डायलर के माध्यम से विदेशी नागरिकों को भ्रमित व डराकर उनके सिस्टम के करप्ट होने का झांसा देकर मदद के नाम पर धोखाधडी से धनराशि प्राप्त करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

चमन विहार, सहारनपुर रोड पर ICS (I Create Solution) नामक कम्पनी द्वारा एक इमारत में कुछ युवको द्वारा अवैध रुप से कॉल सेन्टर चलाकर यू0एस0ए0 व कनाडा के नगारिकों को भ्रमित कर तथा पॉप-अप मैसेज के माध्यम से उनके द्वारा पोर्न वीडियो देखे जाने व उनके बैक खातो में धोखाधडी की बात कहते हुये उनको डराकर धनराशि प्राप्त कर धोखाधडी का कार्य किया जा रहा था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कल सहारनपुर रोड स्थित उक्त इमारत पर छापामारी की गयी तो अभियुक्तगण मौके पर मिले जनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर काफी समय से दून में ही कॉल सेन्टर संचालित कर रहे है हम लोग विदेशी कॉल को X-LITE डायलर के माध्यम से विदेशी कॉलर को भ्रमित व डराते है इस क्रम में यू0एस0ए0 व कनाडा के नागरिको को फर्जी POPUP डलवाकर स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट एंव एप्पल कम्पनी से बताकर उनको डराते है कि आपके द्वारा अपने सिस्टम में पोर्न साइट देखी गयी है जिस पर आपके विरुद्व कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही से बचने हेतु उनसे धोखाधडी से धनऱाशि प्राप्त की जाती है । उक्त अपराध को कारित करने वाले व्यक्तियों द्वारा कॉल सेन्टर का संचालन कर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर धोखाधडी के अपराध को अंजाम दिया जा रहा था । मौके से पुलिस टीम द्वारा 13 लैपटाप, 02 वाईफाई राउटर, 03 स्विच, 01 मीडिया कनर्वटर, 01 एक्सटेन्शन, 10 लैपटाप चार्जर, 05 माऊस, 10 हेड फोन, 04 मोबाईल फोन व अन्य उपकरण बरामद किये गये ।

उक्त अभियुक्तगणों से बरामद कॉल सेन्टर चलाने वाले संसाधनो को तकनीकि रुप से चैक किया गया तो उक्त संसाधनो में काफी मात्रा में कॉल सेन्टर संचालन व विदेशी नागरिको से धोखाधडी करने सम्बन्धी साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्तगण के विरुद्व थाना साइबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर जिन 13 अभियुक्तो की मौजूदगी थी उनकी विरुद्व विवेचना में वैधानिक कार्यवाही की गयी है अन्य अभियुक्त गण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा उक्त फर्जी कॉल सेन्टर अपने साथियों के साथ देहरादून में संचालित किया जाना स्वीकार किया व बताया कि वे लोग युनाटेड स्टेट ऑफ अमेरिका व कनाडा के लोगो को टारगेट करते है, उनके द्वारा विदेशी नागरिकों से सम्पर्क कर स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट एंव एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कम्पनी का अधिकारी बताकर उनसे X-LITE डायलर के माध्यम से सम्पर्क कर उनके मोबाइल तथा कम्प्यूटर में Anydesk, Team viewer, ultra viewer जैसे एप्प डलवाकर उनके मोबाइल व कम्प्यूटर का एक्सेस प्राप्त कर पोर्न हब देखने की बात कहकर उनसे उक्त को ठीक करने हेतु धोखाधडी कर धनराशि प्राप्त की जाती थी उक्त कार्य उनके द्वारा अपने अन्य साथियों साथ मिलकर किये जाने की बात स्वीकार की गयी । उक्त के मिसड / डाइल कॉलों में विदेशी नम्बरों का होना पाया गया, साथ ही कुछ लेपटॉपो पर अलग-अलग एप्लीकेशन के माध्यम से पैसो के लेने देने से सम्बन्धित विवरण प्राप्त हुए तथा माइक्रोसॉफ्ट एवं एप्पल के प्रतिनिधि बनकर लोगों को डराने की स्क्रिप्ट, पॉर्न हब देखने की स्क्रिप्ट एंव यू0एस0 ट्रेजरी की स्क्रिप्ट आदि प्राप्त हुए।

नए बदलाव के साथ सख्त भू-कानून को कैबिनेट से मिली मंजूरी

0

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में भूमि खरीद-बिक्री से संबंधित नियमों को और सख्त बना दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने एक नए भू कानून को मंजूरी दी है, जो राज्य के संसाधनों की सुरक्षा और बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनियंत्रित भूमि खरीद को रोकने के लिए बनाया गया है।

क्या हैं नए भू कानून के प्रमुख प्रावधान?
त्रिवेंद्र सरकार के 2018 के सभी प्रावधान निरस्त
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा 2018 में लागू किए गए सभी प्रावधानों को नए कानून में समाप्त कर दिया गया है।
बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर प्रतिबंध
हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर, उत्तराखंड के 11 अन्य जिलों में राज्य के बाहर के व्यक्ति हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।
पहाड़ों में चकबंदी और बंदोबस्ती
पहाड़ी इलाकों में भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए चकबंदी और बंदोबस्ती की जाएगी।
जिलाधिकारियों के अधिकार सीमित
अब जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भूमि खरीद की अनुमति नहीं दे पाएंगे

19 फरवरी 2025: जानिए आज का अपना राशिफल

0

🌤️ दिनांक – 19 फरवरी 2025
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – षष्ठी सुबह 07:32 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – स्वाती सुबह 10:40 तक तत्पश्चात विशाखा
🌤️ योग – वृद्धि सुबह 10:48 तक तत्पश्चात ध्रुव
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:53 से दोपहर 02:19 तक
🌤️ सूर्योदय 07:07
🌤️ सूर्यास्त – 06:37
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 महाशिवरात्रि 🌷
26 फरवरी 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि है ।
🙏🏻 शिवरात्रि का व्रत, पूजन, जागरण और उपवास करनेवाले मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है। (स्कंद पुराण)
🙏🏻 शिवरात्रि के समान पाप और भय मिटानेवाला दूसरा व्रत नहीं है। इसको करनेमात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है। (शिव पुराण)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 शिवरात्रि के दिन करने योग्य विशेष बातें
🙏🏻 १. शिवरात्रि के दिन की शुरुआत ये श्लोक बोल के शुरू करें :-
🌷 देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते l
कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव ll
🙏🏻 2. काल सर्प के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर पिसी हल्दी से स्वस्तिक बना देना….शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाकर जप करना और रात को ईशान कोण में मुख करके जप करना l
🙏🏻 3. शिवरात्रि के दिन ईशान कोण में मुख करके जप करने की महिमा विशेष है, क्योंकि ईशान के स्वामी शिव जी हैं l रात को जप करें, ईशान को दिया जलाकर पूर्व के तरफ रखें , लेकिन हमारा मुख ईशान में हो तो विशेष लाभ होगा l जप करते समय झोका आये तो खड़े होकर जप करना l
🙏🏻 4. महाशिवरात्रि को कोई मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये ५ मंत्र बोलें :-
🌷 ॐ हरये नमः
🌷 ॐ महेश्वराए नमः
🌷 ॐ शूलपानायाय नमः
🌷 ॐ पिनाकपनाये नमः
🌷 ॐ पशुपतये नमः
🙏🏻
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

🙏🏻 आज का राशिफल🙏🏻

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर सब जगह आपकी प्रशंशा होगी। व्यवहार कुशलता आज सभी जगह काम आएगी। किसी से भी अपना काम निकालने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। महिलायें आज परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी लेकिन विपरीत लिंगीय लगाव अधिक रहने से मानसिक दुख के प्रसंग भी बनेंगे। कार्य व्यवसाय में नए लाभ के अनुबंध मिलने की सम्भवना है। लापरवाही से बचें। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के प्रथम भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन इसके बाद का समय खर्चीला ही रहेगा फिर भी बीते कल की अपेक्षा आज अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। परिजनों की मनोकामना पूर्ण होने से घर मे आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य स्थल पर आज अव्यवस्था अधिक रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो ही जायेगा। यात्रा पर्यटन एवं मनोरंजन की इच्छा मध्यान बाद अवश्य पूर्ण होगी। वाहन सावधानी से चलाए चोट लगने का भय है। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बीते कल की अपेक्षा आज के दिन आप प्रत्येक कार्यो में दिमाग की अपेक्षा अपने मन की सुनेगे। स्वभाव में भावुकता भी अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की छोटी बातो को दिन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली एवं ईर्ष्यालु वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक भायेगा। महिलाये आज किसी बात को लेकर अंदर से जली भुनी रहेंगी घर मे अव्यवस्था फैलने का कारण भी महिलाये ही रहेंगी। कार्य-व्यवसाय से मध्यान के बाद ही लाभ मिल सकेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिए अशुभ रहेगा। पारिवारिक बहस के कारण बनी बनाई योजनाए बिगड़ेंगी मानसिक संताप भी दिन भर बना रहेगा। आज अशांति का मुख्य कारण धन ही रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की आमद के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ेगी। बेरिजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा से भरे रहेंगे। महिलाये भी आज आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत ख़राब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी आपके लिए लाभ की स्थिति यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे होने वाले लाभ में कुछ कमी आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी आपके हिस्से का लाभ मिलकर ही रहेगा। धन के कारण आज मन की इच्छाओं को नही मारना पड़ेगा। महिला मित्रो से अंतरंग संबंध बनेंगे इनके ऊपर खर्च भी अधिक होगा। रिश्तेदारों एवं पुराने मित्रों से भेंट होगी। आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। लेकिन परिजनों से स्वार्थ सिद्धि के लिए मधुर व्यवहार करेंगे। व्यवसाय में अधिक लाभ पाने के लिए अनैतिक कार्यो में लिप्त होंगे। मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके दैनिक कार्यो का आरंभ विलंब से होगा। प्रातः काल धर्म कर्म में समय देंगे धार्मिक स्थल की यात्रा भी होगी। आध्यात्म में अधिक रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। परन्तु आज घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये आज घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका ध्यान काम पर कम और सुखोपभोग पर अधिक रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर स्थिति अनुकूल रहने से धन संबंधित समस्या नही रहेगी। नौकरी वाले लोग व्यवसायियों की अपेक्षा अधिक निश्चिन्त रहेंगे। आज किसी नजदीकी व्यक्ति की जमानत अथवा समझौता भी कराना पड़ेगा जसमे ना चाह कर भी समय एवं धन की बर्बादी होगी। महिलाये आज घरेलू वस्तुओ की खरीददारी के साथ ही व्यक्तिगत कार्यो पर अधिक खर्च करेंगी। आज आप किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य की अनदेखी कर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए विपरीत फलदायी रहने वाला है। दैनिक कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्यो में संघर्ष करना पड़ेगा। आज किसी भी कार्य को करने का उत्साह नही बनेगा और जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे अथवा अधूरा रह जायेगा। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे घर का बजट गड़बड़ायेगा। परिजनों को खुश रखने के लिए आज अनावश्यक खर्च भी करने पड़ेंगे। सेहत नरम-गरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है बेहतर रहेगा आज इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा लेकिन आज घरेलू कलह से बचने के लिए व्यावहारिक होना अतिआवश्यक है। आपकी टालने वाली आदत परिजनों के लिए नई परेशानी खड़ी करेगी। व्यवसायियो के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से पहले से बेहतर बनेगा। कार्य क्षेत्र पर कम समय एवं लागत में अधिक मुनाफा कमा लेंगे। महिलाओ को भी अकस्मात धन अथवा अन्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी स्वभाव से लालची भी रहेंगी। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। प्रियजनों के साथ उत्तम भोजन पर्यटन सुख मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप कार्य व्यवसाय में कम ही ध्यान देंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति हो ही जाएगी। दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढेगा इसके बाद घरेलू एवं अन्य आवश्यक कार्य एक साथ मिलने से दुविधा में पड़ जाएंगे लेकिन परिवार के बुजुर्ग एवं महिलायें आपको दुविधा से बाहर निकालने में सहयोग करेंगे। कारोबारी लोग मध्यान तक दिन भर की कसर पूरी कर लेंगे। आज आपके किसी सरकारी उलझन में भी फंसने की संभावना है। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके घरेलू कार्य पूर्ण होंगे। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका अधिकांश समय काल्पनिक दुनिया की सैर में बीतेगा। मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए बनायेगे परन्तु इनको साकार करने में फिसड्डी साबित होंगे। महिलाये भी आज परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र में स्वयं की आवश्यकता से अधिक बड़ाई करने पर हास्य की पात्र बनेंगी लेकिन गृहस्थी के लिए फिर भी उपयोगी ही रहेंगी। कारोबार को लेकर आशाये तो बहुत रहेंगी परन्तु आकस्मिक निर्णय लेने के समय दुविधा में पड़ेंगे जिसके कारण आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थितियों में थोड़ा बहुत हीं सुधार आएगा। मानसिक बेचैनी आज भी बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातको की दिनचर्या आज विशेष संघर्ष वाली रहेगी व्यवसायी वर्ग भी जोड़ तोड़ करके ही थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी परन्तु खर्च आवश्यकता से अधिक होने पर आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी। महिला वर्ग सेहत की अनदेखी करने के कारण बीमारी को बढ़ाएंगी। आपका आज का दिन भी निराशा से भरा रहेगा। सम्पति का विवाद बढ़ने से परिवार में तना-तनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें ।

जूस के नाम पर रंगीन पानी, पुलिस का दुकान पर छापा

0

कोतवाली ऋषिकेशदेहरादून

आज सोशल मीडिया पर कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कोयल घाटी में एक जूस की दुकान पर दुकानदार द्वारा पानी में रंग मिलाकर लोगो को पिलाने से सम्बन्धित वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इस पर तत्काल एक टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु उक्त दुकान पर भेजा गया, मौके पर पहुँची पुलिस टीम को उक्त दुकान पर 02 व्यक्ति मौजूद मिले, जिनसे नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम हसीब पुत्र ननकू नि0 आइनी थाना केशरगंज जिला बहराईच यू0पी0 हाल पता हेल्स जूस कॉनर कोयलघाटी ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 21 वर्ष व फरमान पुत्र सिराज नि0 परतपुर घासीपुर जिला बइराइच यू0पी0 हेल्स जूस कॉनर कोयलघाटी ऋषिकेश देहरादून उम्र – 19 वर्ष बताया।

मौके पर दुकान में अनियमितताये व गंदगी पाई गई, पुलिस द्वारा दुकान से संधिक्त खाद्य सामग्री को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जहाँ उनसे आवश्यक पूछताछ कर दोनो का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही मौके से बरामद खाद्य सामग्री की जांच हेतु खाद्य विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

विशेष ड्यूटी के तहत सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या में कटौती

0

गनर वापस लिए जाने की खबरों को बताया भ्रामक 

DEHRADUN: सुरक्षा में नियुक्त गनर वापस लिये जाने के संबंध में मीडिया के माध्यम से कुछ तथ्यहीन खबरे प्रकाशित/ प्रसारित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आज गुररिल्ला प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों द्वारा जुलूस तथा घेराव प्रदर्शन करने, विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनो द्वारा प्रस्तावित जलूसों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, हरिद्वार में आगामी शिवरात्रि के स्नान के अवसर पर लाखों की संख्या में लोगों के पवित्र घाटों में स्नान के लिए आने की दृष्टिगत हरिद्वार से विधानसभा सत्र के लिए पुलिस बल उपलब्ध ना होने तथा विधानसभा सत्र व अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान न्यायालय में मुलजिम ड्यूटी हेतु पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को सृदृढ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सीओ कार्यालय, अभियोजन कार्यालय से अधिकांश पुलिस बल को उक्त ड्युटियों में नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से नियुक्त पुलिस गार्दो व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मियों की संख्या में कटौती करते हुए उक्त पुलिस बल को इन सभी ड्युटियों में नियुक्त करने हेतु रिजर्व में किया गया है, जो कानूनी व्यवस्था को सृदृढ बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है ।

पूर्व में भी समय-समय पर विषम परिस्थितियों में चुनावों व अन्य कानून व्यवस्था की स्थिति के दौरान गार्दो व अन्य सुरक्षा ड्युटियों में अनुमन्यता के अनुसार कटौती कर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।

उत्तराखंड में पैर पसार रहे नशा तस्कर, 25 लाख की हेरोईन बरामद

0

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, व्यावसायिक मात्रा में हेरोईन बरामद कर 01 शातिर तस्कर की गिरफ्तारी

अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद की गयी करीब 200 ग्राम हेरोईन की बड़ी खेप

एसएसपी एसटीएफ के दिए गए दिशा निर्देशों पर एसटीएफ कुमायूँ युनिट द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही 25 लाख कीमत की हेरोईन बरामद

STF कुमायूँ यूनिट द्वारा कल पुलभट्टा थाने की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को करीब 200ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में हे0का0 गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि यह हेरोईन( स्मैक ) सैजना निवासी मोहम्मद हसन और वह बरेली से लाये हैं जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे मोहम्मद हसन फरार हो गया । मौ0 हुसैन और वह यहाँ आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से स्मैक( हैरोइन ) की सप्लाई कर रहे हैं। वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में थाना किच्छा में अभियुक्त के ऊपर लड़ाई-झगड़ा मारपीट , आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त – तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र- 50 वर्ष।
बरामदगी
200 ग्राम हेरोईन(स्मैक)

अगले राष्ट्रीय खेलों में और बड़े लक्ष्य का संकल्प, सरकार देगी सुविधाएं

110

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल खेल प्रतिभा निखारने में हो – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को आयोजन के साथ ही खेल प्रदर्शन को लेकर शानदार यादें देकर गया है। उत्तराखंड की मेजबानी को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, उत्तराखंड ने इस आयोजन के जरिए लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इसी तरह उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से, इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा, इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों से लेकर विभाग को तक प्रयास करने होंगे। सरकार इस काम में पूरा सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के जरिए उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो गया है। इसका इस्तेमाल खेल प्रतिभाओं को निखारने में किया जाएगा। सरकार खेल सुविधाओं के दीर्घकालिक इस्तेमाल के लिए योजना बनाएगी।

भव्य समापन: उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान: शाह

242

 

38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन*

उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान: केंद्रीय गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड द्वारा की गई शानदार व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी

HALDWANI: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह आयोजित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पीटी. ऊषा ने 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के चारों धामों के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने देवभूमि को राष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर 25वें स्थान से 7वें स्थान पर लाने का कार्य किया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों ने देवभूमि को खेल भूमि बनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत का खेल से मतलब नहीं है। जीत का जज्बा और हार से निराश न होना, ये खेल का संदेश है। हारने वाले खिलाड़ियों के लिए अगली बार मेडल लाने का मौका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सफलता सिर्फ शारीरिक क्षमता से नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय और मजबूत मन से प्राप्त होती है। अथक परिश्रम और निरंतर प्रयास खिलाड़ियों को आगे ले जाएगी। इन सभी के माध्यम से खिलाड़ी मेडल तक की यात्रा तय कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य ने इतने बड़े खेल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह बताता है कि भारत का हर राज्य खेलने और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। इस राज्य से, अब फिर राष्ट्रीय खेल का आयोजन एक पहाड़ी राज्यों में जा रहा है। आज खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। 2036 में ओलंपिक के अंदर उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल लाकर भारत के तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

नेशनल गेम्स से उत्तराखण्ड में नई उम्मीदों, और नई संभावनाओं की एक नई शुरुआत -सीएम*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ। खेलों के इस महा समागम में देशभर से पधारे 16 हजार से अधिक एथलीट्स ने 35 खेल विधाओं में प्रतिभाग कर कुल 448 स्वर्ण 448 रजत तथा 594 कांस्य पदक जीते। कई खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक रिकॉर्ड स्थापित किए गए और भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखने वाले बहुत से चैंपियन भी उभर कर सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल में देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और ऋषिकेश जैसे मैदानी शहरों के साथ ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी जैसे सुदूर पहाड़ी स्थानों में भी खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। चकरपुर जैसे एक छोटे से कस्बे में भी राष्ट्रीय खेलों की प्रमुख स्पर्धा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय खेल में जितने भी वाटर स्पोर्ट्स के इवेंट्स हुए, सभी को उत्तराखंड की हाई एल्टिट्यूड पर स्थित झीलों एवं नदियों में आयोजित किया गया। इन खेलों के आयोजन के लिए अस्थाई निर्माण की बजाय प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थाई स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का प्रयास किया गया।

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors