Tuesday, July 28, 2026
HomeCrimeउत्तराखंड में पैर पसार रहे नशा तस्कर, 25 लाख की हेरोईन बरामद

उत्तराखंड में पैर पसार रहे नशा तस्कर, 25 लाख की हेरोईन बरामद

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, व्यावसायिक मात्रा में हेरोईन बरामद कर 01 शातिर तस्कर की गिरफ्तारी

अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद की गयी करीब 200 ग्राम हेरोईन की बड़ी खेप

एसएसपी एसटीएफ के दिए गए दिशा निर्देशों पर एसटीएफ कुमायूँ युनिट द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही 25 लाख कीमत की हेरोईन बरामद

STF कुमायूँ यूनिट द्वारा कल पुलभट्टा थाने की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को करीब 200ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में हे0का0 गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि यह हेरोईन( स्मैक ) सैजना निवासी मोहम्मद हसन और वह बरेली से लाये हैं जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे मोहम्मद हसन फरार हो गया । मौ0 हुसैन और वह यहाँ आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से स्मैक( हैरोइन ) की सप्लाई कर रहे हैं। वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में थाना किच्छा में अभियुक्त के ऊपर लड़ाई-झगड़ा मारपीट , आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त – तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र- 50 वर्ष।
बरामदगी
200 ग्राम हेरोईन(स्मैक)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।