Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 49

केरल के सिर फुटबॉल चैंपियन का ताज, उत्तराखंड को शिकस्त

0

10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड को सिल्वर, दिल्ली ने कांस्य जीता

HALDWANI: 38वें राष्ट्रीय खेल के फुटबॉल मुकाबलों के फाइनल में 10 खिलाड़ियों के साथ केरल ने रचा इतिहास।
फाइनल मुकाबला केरल और उत्तराखंड के बीच हुआ, जहां पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में 53वें मिनट में केरल के गोकुल एस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
हालांकि, केरल के लिए स्थिति तब मुश्किल हो गई जब उनके खिलाड़ी सफवान एम को 75वें मिनट में रेड कार्ड मिला, जिससे केरल को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद, केरल की डिफेंस ने उत्तराखंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और 1-0 की जीत के साथ केरल ने 38वें राष्ट्रीय खेल में फुटबॉल का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
कांस्य पदक मुकाबला:

दिल्ली ने असम को हराया
कांस्य पदक के लिए दिल्ली और असम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दिल्ली के महीप अधिकारी ने 20वें मिनट में पहला गोल दागा, जिसके बाद 44वें मिनट में जासनबोक बुफ़हांग ने दूसरा गोल कर दिल्ली को 2-0 की मज़बूत बढ़त दिला दी।
हालांकि, असम ने भी हार नहीं मानी और पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2′) में अक्रंग नाज़ारी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में दिल्ली के आदित्य अधिकारी ने 72वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को फिर से 3-1 की बढ़त दिलाई। असम के ज्वंगबला ब्रह्मा ने 82वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 किया, लेकिन मैच के अंतिम लम्हों में (90+6′) आदित्य अधिकारी ने अपना दूसरा और दिल्ली के लिए चौथा गोल कर 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी।
इस जीत के साथ दिल्ली ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि असम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

शपथ लेने के साथ ही जनपद दून में निकाय हुए क्रियाशील

0

DEHRDAUN: देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ। आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दिलाई शपथ।

उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

दरोगा कर दिया कप्तान ने सस्पेंड, जांच में दिखाई लापरवाही

1

विवेचना में लापरवाही बरतने पर SSP NAINITAL ने उ0नि0 को किया निलंबित, अन्य सभी को भी दिए कड़े निर्देश

HALDWANI: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर आज कड़ा रुख अपनाते हुए उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है।

राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का दबदबा, उत्तराखंड 15वें स्थान पर

0

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में कर्नाटक ने 54 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने कुल 46 पदक (27 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश 34 पदकों (17 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 16 होने के कारण वह चौथे स्थान पर है। हरियाणा 51 पदकों के साथ पांचवें और तमिलनाडु 44 पदकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है। मणिपुर, दिल्ली, केरल और पंजाब शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक कुल 33 पदक (4 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य) जीत चुका है और वह पदक तालिका में 15वें स्थान पर है।

राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, और आने वाले दिनों में पदक तालिका में और बदलाव की उम्मीद की जा रही है। उत्तराखंड में आयोजित इस भव्य खेल आयोजन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

नेशनल गेम्स “लोगो” के साथ सीएम का चित्र लगाकर पदक बेचने के आरोप, मुकदमा दर्ज

0

झूठी व भ्रामक खबरों के माध्यम से राज्य की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले पोर्टल संचालक के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग

DEHRADUN: आज राजेश ममगाई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा थाना रायपुर में लिखित तरीके की दिनांक 05/02/2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के Logo के साथ मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की फोटो लगाते हुए “उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की गई है, उक्त खबर में संबंधित संचालक द्वारा झूठ व भ्रम फैलाते हुए पदकों की कीमत का भी उल्लेख किया गया है, जिसे विभिन्न माध्यमों से प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।

उक्त झूठी एवं भ्रमित खबर के माध्यम प्रतिस्पर्धा में आए खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड राज्य के खेल विभाग की प्रतिष्ठा के साथ-साथ खिलाड़ियों के मन में भी हीन भावना का प्रसार हो रहा है।

वादी द्वारा दी गई उक्त तहरीर के आधार पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर में मु०अ०सं०- 39/25 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गोकशी करने वालों की खैर नहीं, एक और मुठभेड़ में घायल

0

DEHRADUN: तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग जाना,पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया , पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने पर ,जवाबी फायरिंग में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़*

पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे 01 बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली

मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया

विकासनगर पहुंचकर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं, बदमाश द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को दिया था अंजाम,आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था,बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर किया गिरफ्तार

मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी पंजीकृत हैं अभियोग

मुठभेड़ मे गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त
उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष

NATIONAL GAMES: पूर्व भारतीय गोलकीपर ने सराही भोजन की गुणवत्ता

0

हॉकी प्लेयर मीररंजन नेगी ने की नेशनल गेम्स में भोजन गुणवत्ता की तारीफ

DEHRADUN: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर और चक दे इंडिया फेम मीररंजन नेगी ने उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों और अन्य स्टॉफ को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता की तारीफ की है।
मंगलवार को हरिद्वार में वंदना कटारिया हाकी स्टेडियम में पहुंचे नेगी ने कहा कि वो नियमित तौर पर बड़े खेल आयोजनों में शामिल होने जाते हैं, लेकिन भोजन की पौष्टिकता के साथ ही शुद्धता और गुणवत्ता की जैसी व्यवस्था उत्तराखंड में हो रहे नेशनल गेम्स में देखने को मिल रही है, ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

नेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को यदि पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन न मिले तो उससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है, इसके लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, एक – एक भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए, नियमित निगरानी कर रहा है। इधर, नेशनल गेम्स के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए 18 टीमें गठित की गई हैं। खिलाड़ियों को ठहराने वाले होटलों के साथ ही आयोजन स्थल पर मिलने वाले भोजन के लिए एसओपी जारी की गई हैं। साथ ही मोबाइल टीम से भी भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। भोजन में स्थानीय उत्पादों को भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय खेलों में व्यवस्था का निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

सार्वजनिक स्थान पर दबंगई, वाहन में की थी तोड़ फोड़

0

सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद पर अभियुक्त द्वारा दूसरे पक्ष के वाहन में की थी तोड फोड

पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर की वैधानिक कार्यवाही

DEHRADUN: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो, जिसमें एक युवक कार सवार को दबंगई दिखाते हुए वाहन में तोड-फोड करता हुआ दिखाई दे रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो नेहरू कालोनी क्षेत्र से सम्बन्धित होना पाया गया, जिस पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी द्वारा वीडियो मे दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त व्यक्ति की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी नकरौंदा के रूप में हुई, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति पर भूमाफियाओं की नजर

0

 

भू- माफियाओं पर एसएसपी दून का कसता शिकंजा

NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह के विरुद्ध जारी है एसएसपी दून का एक्शन

सहारनपुर के शेरखान गिरोह का शातिर सदस्य मो० अकबर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

पूर्व में शेरखान गैंग के मुख्य सदस्य सोनू मूंछ सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस भेज चुकी है सलाखों के पीछे

*ळएसएसपी के निर्देशन में गिरोह के सरगना शेरखान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में दे रही है दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी

DEHRADUN: तीन माह पूर्व श्रीमती सुमन देवी निवासी किशनपुर थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था। शेरखान नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।

जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून के आदेशों के बाद धोखाधड़ी में शामिल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सुराग रस्सी -पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से संबंधित गिरोह के 04 अभियुक्तों 1- विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, 2- विनोद कुमार उर्फ के०डी०, 3- महेश चौहान 4- प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सुराग रस्सी पत्ता रस्सी करते हुए आज दिनांक 01/02/2025 को अभियुक्त मोहम्मद अकबर को मुखबिर की सूचना पर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे सभी शेरखान के लिए काम करते है, जिसके द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बना रखा है, जिसमे करीब 10-12 लोग शामिल है। उनके गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है, की रैकी उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है , तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं। उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।

अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा ऐसी सभी जमीनों तथा मकानों, जिनमे गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

मो० अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors