Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 50

31 जनवरी 2025: घर में हो कलह तो करें यह आसान उपाय

0

🌤️ दिनांक – 31 जनवरी 2025
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वितीया दोपहर 01:59 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – शतभिषा 01 फरवरी प्रातः 04:14 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
🌤️ योग – वरीयान शाम 03:33 तक तत्पश्चात परिघ
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:28 से दोपहर 12:52 तक
🌤️ सूर्योदय 07:17
🌤️ सूर्यास्त – 06:27
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – पंचक
💥 विशेष- *द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 माघ शुक्ल तृतीया (गौरी तृतीया) 🌷
01 फरवरी 2025 शनिवार को माघ शुक्ल तृतीया है ।
🙏🏻 तृतीया तिथि को सार्वत्रिक रूप से गौरी की पूजा का निर्देश है, चाहे किसी भी मास की तृतीया तिथि हो। भविष्यपुराण के अनुसार माघ मास की शुक्ल तृतीया अन्य मासों की तृतीया से अधिक उत्तम है | माघ मास की तृतीया स्त्रियों को विशेष फल देती है | माघ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को सौभाग्य वृद्धिदायक गौरी तृतीया व्रत किया जाता है। भविष्यपुराण उत्तरपर्व में आज से शुरू होने वाले ललितातृतीया व्रत की विधि का वर्णन है जिसके करने से नारी को सौभाग्य, धन, सुख, पुत्र, रूप, लक्ष्मी, दीर्घायु तथा आरोग्य प्राप्त होता है और स्वर्ग की भी प्राप्ति होती है |
🌷 सौभाग्यं लभते येन धनं पुत्रान्पशून्सुखम् । नारी स्वर्गं शुभं रूपमारोग्यं श्रियमुत्तमाम् ।।
🙏🏻 भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व में भगवती गौरी ने धर्मराज से कहा :- माघ मास की तृतीया को गुड़ और लवण (नमक) का दान स्त्रियों एवं पुरुषों के लिए अत्यंत श्रेयस्कर है भगवन शंकर की प्रिये उस दिन मोदक एवं जल का दान करें .
🌷 माघमासे तृतीयायां गुडस्य लवणस्य च । दानं श्रेयस्करं राजन्स्त्रीणां च पुरुषस्य च ।।
तृतीयायां तु माघस्य वामदेवस्य प्रीतये । वारिदानं प्रशस्तं स्यान्मोदकानां च भारत ।।
🙏🏻 पद्मपुराण, सृष्टि खंड के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया मन्वंतर तिथि है। उस दिन जो कुछ दान दिया जाता है उसका फल अक्षय बताया गया है।
🙏🏻 धर्मसिंधु के अनुसार माघ मास में ईंधन, कंबल, वस्त्र, जूता, तेल, रूई से भरी रजाई, सुवर्ण, अन्न आदि के दान का बड़ा भारी फल मिलता है।
🙏🏻 माघ में तिलों का दान जरूर जरूर करना चाहिए। विशेषतः तिलों से भरकर ताम्बे का पात्र दान देना चाहिए।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞यदि आपके घर में बिना बात का क्लेश रहता है या फिर एक के बाद एक समस्याएं बनी रहती हैं तो इसका कारण घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। इसके लिए अपने घर के बाहर की दीवार पर हल्दी की रेखा बना दें। इससे आपके घर में ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। जिससे घर में शांति बनी रहती है।
🌷 ससुराल मे कोई तकलीफ 🌷यदि किसी महिला को ससुराल पक्ष से मान-सम्मान नहीं मिलता है और परिवार में समस्याएं बनी रहती हैं तो सात साबुत हल्दी की गांठें, एक पीतल का टुकड़ा और थोड़ा सा गुड़ लेकर कन्या जाते समय ससुराल पक्ष की ओर फेंक दे। मान्यता है कि इससे ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे होते हैं।
👩🏻 किसी सुहागन बहन को ससुराल मे कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाए, दूध रोटी खा लें..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाए बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल
👉🏻 माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया जो की इस साल 01 फरवरी 2025 शनिवार को है ।
👉🏻 वैशाख शुक्ल तृतीया और
👉🏻 भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया
जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…
🙏🏻 पंचक 2025 फरवरी

पंचक शुरू- 30 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 6:35 बजे

पंचक खत्म- 3 फरवरी 2025, सोमवार को रात 11:16 बजे
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

🌹 आज का राशिफल 🌹
🙏🏻दिनांक : 31 जनवरी 2025*🙏🏻

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके साथ आकस्मिक घटनाएं अधिक घटेंगी। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की अपेक्षाएं आपसे अधिक रहेंगी। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कार्य करेंगे फिर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। पारिवारिक वातावरण आज पहले से बेहतर रहेगा एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत भी अचानक ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा। लाभ-हानि समान रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ आपको मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा आध्यत्म योग में रूचि अधिक रहेगी। परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। दिन का पूर्वार्ध धार्मिक कृत्यों में व्यस्त रहेगा इससे कार्य क्षेत्र पर विलम्ब हो सकता है। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे अपने काम बनाने के लिए भी समय उपयुक्त है। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। विद्यार्थी वर्ग मेहनत का उचित फल ना मिलने से निराश रहेंगे। महिलाये कार्यो में असंतोष रखेंगी। आर्थिक लाभ आज अवश्य होगा लेकिन भविष्य की योजनाएं नहीं बना पाएंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। कंजूसी वृति आगे के लिये लाभ दायक रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बना सकते है जिस कारण व्यवसाय के कार्य कुछ समय के लिए लंबित रहेंगे। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परिवार के बुजुर्गो की कृपा से सम्मान में वृद्धि होगी परन्तु घर से बाहर आज अधिक समय मौन रहना ही बेहतर रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ेगी। खर्च अनियंत्रित रहेंगे परन्तु सुख की चाह के आगे व्यर्थ नहीं लगेंगे। दोपहर का समय आलस्य में बीतेगा लेकिन संध्या के समय कार्यो में अधिक सक्रियता दिखाएँगे फिर भी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा। गृहस्थ सुख में कुछ कमी अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सभी कार्यो को निष्ठा एवं आत्मविश्वास से करेंगे सहकर्मियो का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर धन की आमद सुनिश्चित होने के साथ ही नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे। आज किसी अन्य को मिलने वाला लाभ भी आपके पक्ष में आ सकता है इसके लिए थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। आकस्मिक व्यवसायिक यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंतिम क्षणों में निरस्त भी हो सकते है आज यात्रा का मन ना होने के कारण इससे आपको प्रसन्नता ही होगी। महिलाये गृहस्थ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए भी आगे आएँगी। संतान प्रतियोगी परीक्षा में आशानुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अधिकांश समय आपकी बुद्धि अस्थिर रहेगी। प्रातः काल से ही किसी कार्य को करने में रूचि नहीं दिखाएँगे इसके विपरीत सुखोपभोग में अधिक ध्यान भटकेगा। सरकारी कार्यो में लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था रहेगी। सहकर्मी एवं अधीनस्थों के मनमाने व्यवहार के कारण स्वयं को लाचार अनुभव करेंगे। आज सुखोपभोग के साधनों पर आवश्यकता से अधिक खर्च होगा जिससे निकट भविष्य में धन सम्बंधित समस्या बनेगी। पारिवारिक उलझनों को मिल बैठ कर जल्द सुलझा ले अन्यथा गंभीर रूप ले सकती है। दोपहर के समय स्त्री वर्ग का सहयोग मिलने से स्थिति शीघ्र सुधरने की संभावना बढ़ेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र से थोड़े बौद्धिक परिश्रम के बाद मन चाही सफलता मिल सकेगी। नौकरी पेशा जातक यदि कार्य क्षेत्र बदलने की सोच रहे है तो इसके लिए आज का दिन अवश्य लाभदायक रहेगा। बेरोजगारों को भी नविन रोजगार सुनिश्चित होंगे। धन लाभ के अवसर कई क्षेत्रों से उपस्थित रहेंगे परन्तु किसी भीं कार्य में आज ढील ना दे अन्यथा लाभ आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आज आपसे सलाह मांगेंगे। धर्म के प्रति आस्था बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण बीच में थोड़ा गर्म हो सकता है फिर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में बिगड़े हुए कार्य बनते प्रतीत होंगे परन्तु मध्यान तक खिंचने पर दुविधा में फंसे रहेंगे किसी परिचित के गलत मार्गदर्शन के कारण महत्त्वपूर्ण अनुबंध हाथ से निकल सकते है। परन्तु संध्या तक संतोष जनक धन प्राप्ति हो जायेगी। भागीदारी में व्यापार की योजना बनेगी लेकिन आज नए कार्य आरंभ ना करें अन्यथा हानि होगी। दोपहर के आस-पास का समय धन के विषय में अधिक शुभ रहेगा आशा के अनुकूल कार्य संपन्न होने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। संध्या का समय बाहर की अपेक्षा घर में बिताना अधिक पसंद करेंगे। बुजुर्गो का सहारा रहने से संतान की चिंताओ से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक खरीददारी अंत समय में निरस्त करनी पड़ेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज प्रातः काल से ही आपके मन में नई-नई योजनाएं बनेंगी परन्तु इनको फलीभूत होने में अभी काफी समय लग सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सामान्य बने रहने से कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन लाभ के लिए दोपहर के बाद तक इंतजार करना पड़ेगा। आज के दिन महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थियां प्रतिकूल बनी रहेंगी इसलिए अधिकतर कार्य व्यवहार के बल पर निकालने पड़ेंगे कार्यो में सफलता संदिग्ध रहेगी। अति महत्त्वपूर्ण कार्य भी विलम्ब से होने के कारण क्रोध आ सकता है। व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक विषयो को लेकर किसी से तीखी बहस होगी। व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा लाभ की आशा ना रखें। दोपहर के बाद थोड़ा बहुत धन लाभ किसी की सहायता से हो सकेगा। महिला वर्ग नाराज होने पर गृहस्थ वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा मनाने में भी समय लगेगा। आस पड़ोसियों से भी मर्यादित व्यवहार रखें अकारण झगड़ा होने की संभावना है।

सेब क्रय-विक्रय में सरकार को करोड़ों की चपत, एसआईटी के हवाले जांच

0


सरकार ने दी सेब घोटले के एसआईटी जांच की अनुमति

विभागीय मंत्री ने कहा, बख्शे नहीं जायेंगे घोटाले के आरोपी

विभागीय जांच में मिली कई अनियमितताएं, करोड़ों की हेराफेरी

DEHRADUN:  नौगांव सेब सहकारी समिति में हुये सेब घोटाले पर राज्य सरकार ने अपनी भृकुटी तान दी है। विभागीय मंत्री ने इस प्रकारण की जांच एसआईटी को सौंपने की अनुमति दे दी है। कुछ समय पूर्व नौगांव सेब सहकारी समिति में सेब क्रय-विक्रय में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी जिस पर विभागीय जांच कराई गई थी जिसमें प्रथमदृष्टा करोड़ों की हेराफेरी सामने आने पर एसआईटी जांच की सिफारिश की गई थी। इसी आधार पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एसआईटी जांच की अनुमति दे दी है ताकि दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

एनसीडीसी प्रोजेक्ट के तहत उत्तरकाशी में सेब काश्तकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनामृत फार्म एज ऑनर्स कमंनी बीच एक संयुक्त उद्यम पार्टनरशिप के आधार पर किया गया था। जिसमें सेब काश्तकारों से सेब क्रय कर बाजार में बेचा जाना था। सेब की बिक्री एफएफटीएच से की गई थी जिसने समिति को बिक्री किये गये सेबों के बिल बावउचर उपलब्ध नहीं कराये साथ ही बैंक खाते का विवरण भी उपलब्ध नहीं कराया। इस संबंध में समिति के संचालक मंडल द्वारा निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड एवं परियोजना निदेशक राज्य सहकारी विकास परियोजना को लिखित रूप से शिकायत उपलब्ध कराई थी। जिस पर विभागीय जांच बिठाई गई थी।

विभागीय जांच में सेब के क्रय-विक्रय में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली। इस पूरे घोटाले की जांच के लिये विभागीय जांच समिति ने उच्च स्तरीय जांच की सफारिश की।

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बड़ा एक्शन लेते हुये घोटाले की जांच एसआईटी को सौंपने की अनुमति दे दी है ताकि घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

डॉ. रावत ने कहा कि विभागीय जांच में सेब क्रय-विक्रय में बड़े पैमाने पर धांधली पाई गई। जिसको आधार बनाकर जांच एसआईटी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सेब क्रय-विक्रय के घोटालेबाजों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा और एसआईटी की रिपोर्ट आने के पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनसीडीसी के माध्यम से लगभग चार करोड़ का बजट पायलट प्रोजेक्ट के लिये दिया था। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सेब काश्तकारों को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

 

साइबर फ्रॉड: फर्जी खाता खोलने वाले मास्टरमाइंड सहित गिरोह का किया पर्दाफाश

0

SOG एवं मुखानी पुलिस की गिरफ्त में आये गैग के मास्टर माइन्ड सहित 06 शातिर ठग

कई फर्जी दस्तावेज, मोबाईल, ATM, आधार, पेन कार्ड आदि सामग्री बरामद

HALDWANI; नैनीताल पुलिस जो कल सूचना मिली कि बाहरी राज्यों से हल्द्वानी आकर फर्जी आधार बनाकर साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले फर्जी तरीके से बैंक में खाता खुलवा* रहे हैं और उन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी राशि को इधर-उधर करने में कर रहे हैं।

सूचना पर गठित टीम मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित तारा कंपलेक्स मालिक वीरेंद्र मेहरा पुत्र गोविंद सिंह मेहरा निवासी तारा कंपलेक्स निकट ग्रामीण बैंक चौपला चौराहा के साथ कमरा खुलवा कर देखा गया तो 6 व्यक्ति कमरे में मौजूद मिले जिनसे अलग-अलग बैंकों के फॉर्म, आधार कार्ड स्टांप मोहर, व उद्यम विभाग के फर्जी रजिस्ट्रेशन व अन्य सामग्री बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि हम लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके आधार पर बाजार की दुकानों की फोटो खींचकर उद्यम विभाग में फर्जी रजिस्ट्रेशन कराते हैं, और इन्हीं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर उसका एटीएम, चैकबुक आदि अपने गैग के सदस्य चार्ली उर्फ के0के0 को भेजते हैं। जिसमें प्रत्येक करन्ट एकाउन्ट पर एकाउन्ट खोलने वाले व्यक्ति को खाता देने पर 25000 रूपये नगद मिलते हैं तथा बाद में लेन-देन का 10 से 15 प्रतिशत भी मिलते रहता है।

अभी तक इस गैग के मास्टर माइन्ड राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रघ्घू द्वारा हल्द्वानी बैक ऑफ बडौदा शाखा कालाढूॅगी रोड में इन्ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने गैंग के सदस्य रोहन खान का खाता खुलवाया गया है, और अन्य सदस्यों के खाते भी आज-कल में खोले जाने थे पुलिस टीम की गिरफ्त में आ गये।

मकान मालिक द्वारा उक्त लोगों को सत्यापन न कराने पर नियमानुसार 10,000 रूपये का चालान* किया गया, तथा भविष्य में बिना सत्यापन किरायेदार न रखने की चेतावनी दी गयी है

इस मामले में फर्जी आधार कार्ड व उद्यम विभाग के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले व्हाट्एप यूजर एस्कैम व सरगना चार्ली उर्फ के0के0 की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तारी/बरामदगी-

1- मास्टर माइन्ड राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रघु पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी देवरिया मीर थाना देवरिया जिला देवरिया उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष
बरामदगी- 04 फर्जी रबर स्टैम्प, पत्रकारिता स्तम्भ चेतना प्रेस कार्ड, 05 प्री एक्टिवेटेट सिम, इससे पूर्व खोले गये फर्जी खाते का लेन-देन विवरण धनराशि- 143000 रूपये अभियुक्त के अलग-अलग 06 खातों में, फर्जी उद्यम विभाग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बैक ओपनिंग फार्म, धोखाधडी में प्रयुक्त 04 मोबाइल सिम सहित, अलग- अलग बैकों के एटीएम/डेविड कार्ड, 02 ब्लेैक चैक खाता धारक के विवरण रहित, 2000 नगद

2- लकी पुत्र विकी निवासी बदरूवन काशीराम कॉलोनी बांग्ला बाजार थाना आशियाना जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष
बरामदगी- धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल 02सिम सहित, आधार, पेन कार्ड

3- रोहन खान पुत्र समीर खान निवासी ग्राम राजीव गांधी नगर थाना कैंट सदर लखनऊ उत्तर प्रदेश मूल पता 12/13 हसखेरा पर काशीराम कॉलोनी मानक नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 02सिम सहित, खाते खोलने की स्लिप

4- आकाश सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम राजीव गांधीनगर थाना कैंट सदर लखनऊ उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 02सिम सहित,

5- दीपक पुत्र श्याम बाबू निवासी विक्रमादित्य मार्ग मोहल्ला 06 मुख्यमंत्री आवास बदरियाबाद थाना गौतम पल्ली लखनऊ उत्तर प्रदेश मूल पता 82/1 ओसीएफ फैक्ट्री शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 02सिम सहित,

6- रॉकी पुत्र स्वर्गीय राजन निवासी बदरुख काशीराम कॉलोनी बांग्ला बाजार थाना आशियाना उत्तर प्रदेश मूल गेट नंबर 23 दिलकुश रेलवे क्रॉसिंग एमजी मार्ग लखनऊ उत्तर प्रदेश उम्र 43 वर्ष
बरामदगी- आधार कार्ड

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

 

उठाई निर्वाचन आयोग से उमेश एवं चैंपियन पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध की मांग

0


उमेश कुमार की विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाए : आनंद

DEHRADUN: पहाड़ अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर उत्तराखंड में विधायक खानपुर उमेश कुमार एवं पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन के मध्य चल रहे विवाद के संदर्भ में विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती रितु खंडूरी से इस पूरे प्रकरण में विधायक उमेश कुमार की संलिप्तता होने पर विधायक खानपुर उमेश कुमार की विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा गाली गलौज एवं शास्त्र लहराना किसी भी जनप्रतिनिधि के निम्न स्तर के आचरण को दर्शाता है इसीलिए विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दें।

उन्होंने कहा कि विधायक समाज का दर्पण होता है और उसको देखकर युवा प्रेरित होते हैं लेकिन विधायक उमेश कुमार द्वारा इस प्रकार गाली गलौज करते हुए शास्त्रों को लहराना जैसी नीच हरकत को देवभूमि में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन आयोग को भी इसका संज्ञान लेते हुए विधायक उमेश कुमार एवं प्रणव चैंपियन दोनों पर आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी की चुप्पी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में किए गए इन दोनों के कृतियों पर अपना स्टैंड क्लियर करें।

उन्होंने कहा जिस प्रकार सोशल मीडिया पर दोनों गाली देते हुए और शास्त्र लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं वह बहुत अशोभनीय है इसलिए महिला एवं बाल विकास आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से भी इस पूरे प्रकरण में संज्ञान लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का रवैया, बर्ताव और आचरण इन दोनों ने दिखाया है देवभूमि उत्तराखंड की जनता ऐसे दोनों जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार कर में इनको धूल चटाने का काम करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां इस प्रकार की गाली गलौज एवं शास्त्रों का प्रदर्शन करना चिंता का विषय भी है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाओं को देखकर के की साख को बट्टा लगा है जिसके लिए उमेश कुमार एवं चैंपियन समान रूप से दोषी हैं, इसलिए उत्तराखंड की जनता इन दोनों अब माफ करने वाली नहीं है। अंत में उन्होंने मांग की कि दोनों पर कानून कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पीएम मोदी ने दर्शकों को साथ जोड़कर राष्ट्रीय खेलों का किया शुभारंभ

0

मोबाइल फ्लैश लाइट जलवा कर पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

भव्य आयोजन के साथ उत्तराखंड में शुरू हुए 38 में नेशनल गेम्स

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो गई है। देहरादून के रायपुर स्टेडियम में एक भव्य अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्होंने खेलों के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स भी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों व खिलाड़ियों को दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के अंत में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ जुड़कर राष्ट्रीय खेलों के शुरुआत की घोषणा की और इसके लिए उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवा कर इस मुहिम का हिस्सा बनाया।
इसके पक्ष टी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

कल जनपद देहरादून में नेशनल गेम्स कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान में बदलाव

0

कल VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल एंव आस-पास के 02 कि0मी0 का हवाई क्षेत्र रहेगा “नो फ्लाईंग जोन”*

कार्यक्रम स्थल पर पानी की बोतल/बैग/ज्वलीनशील वस्तुएं/खाद्य पदार्थ इत्यादि वस्तुएं ले जाना रहेगा प्रतिबन्धित

जनपद देहरादून में VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता हेतु यातायात प्लान

दिनाँक 28/01/2025 को VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट एवं डार्यवट प्लान निम्नवत रहेगा :-

 दिनाँक 28.01.2025 को समय 12:00 बजे के बाद जोलीग्राण्ट एयरपोर्ट से किसी भी प्रकार की टैक्सी / मैक्सी कैब को एयरपोर्ट तिराहा से थानों रोड की और नही आने दिया जायेगा, उक्त मार्ग पर केवल इवेन्ट में आने वाले और स्थानीय जनता को पहचान पत्र के आधार पर आने दिया जायेगा।

 प्रातः समय 07:00 बजे से रात्रि 24:00 बजे तक मालदेवता/रानीपोखरी/थानों/जौलीग्राण्ट/06 नम्बर पुलिया/लाडपुर तिराहा/कारगी चैक/नया गांव/ट्रांसपोर्ट नगर/लालतपड्ड से समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

 लाडपुर तिराहा /06 नम्बर पुलिया बैरियर प्वांइट से 19:00बजे के बाद कोई ट्रैफिक महाराणा प्रताप चैक की और नही भेजा जायेगा।

 समय 19:00 बजे से मालदेवता रोड से आने वाले ट्रैफिक को मालदेवता रोड बैरियर से कालागाँव की और डायवर्ट किया जायेगा।

 समय 19:00 बजे के बाद महाराणा प्रताप चौक /स्टेडियम तिराहा थानो रोंड से सोडा सरोली की और कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा।

 समय 19:00 बजे से भोपालपानी अण्डरपास बैरियर से काई भी ट्रैफिक थानों / सोडा सरोली / क्रिकेट स्टेडियम की और नहीं आने दिया जायेगा।

 समय 19:00बजे से सोडा सरोली से कोई भी ट्रैफिक क्रिकेट स्टेडियम/महाराणाप्रताप चौक की और नहीं आने दिया जायेगा।

 दिनाँक 28.01.2025 को समय 18:00 बजे से रानीपोखरी /एसडीआरएफ तिराहा/भूमयां मन्दिर तिराहा से थानों रोड की और कोई भी ट्रैफिक नही आने दिया जायेगा।

 समय 19:00 बजे से महाराणा प्रताप कालेज गेट न0 2 से जोलीग्राण्ट एयरपोर्ट की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं भेजा जायेगा । इसी प्रकार थानों चौक से भी समय 19:00 बजे से किसी भी प्रकार के वाहनों को सोडा सरोली की और नही आने दिया जायेगा।

 थानो रोड पर चलने वाली सिटी बस / मैजिक / विक्रम समय 13:00 बजे बाद जोगीवाला/06 नम्बर पुलिया/लाडपुर तिराहा से महाराणाप्रताप चैक की नहीं जाने दिया जायेगा।

 समय 14:00 बजे बाद मालदेवता से महाराणा प्रताप चैक की और कोई भी वाहन नहीं आने दिये जायेंगे।

VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास 02 कि0मी0 का हवाई क्षेत्र को अस्थाई रेड जोन घोषित किया गया है, इस दौरान उक्त क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को पानी की बोतल/बैग/ज्वलनशील वस्तुएं/खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नही दी जायेगी। अतः आमजन से अनुरोध है कि कार्यक्रम स्थल पर ऐसी कोई भी वस्तु अपने साथ लेकर न आये।

उत्तरकाशी का गांव आग की चपेट में, कई घरों को नुकसान

0

UTRARKASHI: उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में देर रात आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित कर लिया गया है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया । जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी मे रात को लगभग 10.40 बजे प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आग  लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया।
घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके कर लिए रवाना हो चुके हैं। उपजिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की एक टीम प्रभावित गांव में पहुंच चुकी है। प्रशासन के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कार्मिकों को भी राहत एवं बचाव कार्य मे सहयोग हेतु बुलाया गया है।
जिलाधिकारी ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्यो  के लिए  सभी संबन्धित विभागों को तत्परता से जुटने के निर्देश देते हुए  चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के भी निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी पुरोला को राहत एवं बचाव कार्य का  समन्वय करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया है कि क्षेत्र के वनकर्मी आग को काबू करने के अभियान में जुटे है और वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।
सावणी गांव में लगी आग को काबू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में आस-पास के गांवों के लोग भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट राहत एवं बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी और निर्देशन में जुटे हैं।
चिकित्सा टीम भी प्रभावित गांव पहुंचने वाली है।
प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सावणी गांव में करीब 8 से 10 मकान आग की चपेट में आए है और कोई जनहानि नही हुई है।

आग पर पूर्ण नियंत्रण
प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव मै लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

20 पुलिस अधिकारियों की अध्ययन टीम को भेजा जा रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

0

▪️ 20 पुलिस अधिकारियों की अध्ययन टीम को भेजा जा रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

▪️ उत्तराखण्ड SDRF की 01 कम्पनी को उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर भेजा जा चुका है, महत्वपूर्ण स्नान घाटों पर रहेंगे तैनात

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुम्भ 2025 में पुलिस व्यवस्थाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से 20 पुलिस अधिकारियों की अध्ययन टीमों को तीन चरणों में प्रयागराज, उत्तर प्रदेश हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरे का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन करना है।*

इसी क्रम में प्रथम चरण में 06 पुलिस अधिकारियों अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF, श्री जितेन्द्र चौधरी, ASP देहरादून, जितेन्द्र कुमार मेहरा, SP हरिद्वार, मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी नरेन्द्रनगर, उदित राठी, प्लाटून कमाण्डर, 40वीं वाहिनी पीएसी, अनुज, उपनिरीक्षक जीआरपी) को दिनांक 26 जनवरी से 01 फरवरी, 2025 तक के लिए प्रयागराज, उत्तर प्रदेश हेतु भेजा जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा अध्ययन टीम को निम्न निर्देश दिए-
▪️ महाकुम्भ की अभिन्यास योजना (Layout plan), सेक्टर थानों का चिन्हीकरण, मेलाधिकारी/पुलिस अधिकारी से समन्वय, स्नान मार्गों का अध्ययन करना।

▪️ यातायात प्रबन्धन में अखाड़ों हेतु निर्धारित मार्ग, यातायात मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस व्यस्थापन, आदि का अवलोकन।

▪️ स्नान घाटों पर व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था/ड्यूटी चार्ट, जल पुलिस, माउनटेड पुलिस सम्बन्धी कार्यों की जानकारी का अध्ययन।

▪️ रेलवे पुलिस व्य्स्थापन, रेलवे पुलिस थाना व चौकियों का अध्ययन करना।

*उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड SDRF की कार्यकुशलता, दक्षता, व अनुभव के दृष्टिगत उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज में प्रचलित महाकुम्भ 2025 को सकुशल, सुरक्षित व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर सहयोगार्थ प्रमुख स्नान पर्वों हेतु उत्तराखण्ड SDRF की 01 कम्पनी (90 पुलिसकर्मी) सहायक सेनानायक श्री शान्तनु पराशर के नेतृत्व में भेजी जा चुकी है। जिन्हें प्रयागराज महाकुम्भ के संगम जैसे चुनौतीपूर्ण स्नान घाटों पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही फायर सर्विस से 15 फायर चालक व पुलिस दूरसंचार से 60 पुलिसकर्मियों की दक्ष टीमों को भी प्रयागराज महाकुम्भ भेजा जा चुका है।

 

उत्तराखण्ड बनेगा समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य: धामी

0

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का पर्व-मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड बनेगा समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के खेलों को बढावा देने का अवसर-मुख्यमंत्री

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राट्र बनाने की संकल्पना को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि में समान नागरिक संहिता को भी लागू करने की तैयारी में हैं। उत्तराखण्ड समान नागरिक सहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेलो तथा खिलाडियों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाले साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार के साथ उद्योगों के अनुकूल वातावरण का सृजन किया जा रहा हैं। निवेश में रोजगार को प्रमुखता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया है, आने वाले समय में इससे स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा। कुमांऊ मण्डल में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढावा देने तथा आर्थिकी की मजबूती के लिये शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत वर्षों में राज्य हित में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 24 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान भी हमारे लिये सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है।

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष में विकसित उत्तराखण्ड के साथ, एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं आत्म निर्भर भारत के महाअभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रण लेने की भी सभी से अपेक्षा की है।

गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक”

0

DEHRADUN: भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal of Distinguished Service (PSM)}एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)}से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है :-*

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
{President’s Medal of Distinguished Service (PSM)}
1- श्री अर्जुन सिंह, लीडिंग फायरमैन, जनपद नैनीताल।

सराहनीय सेवा के लिए पदक
{Medal for Meritorious Service (MSM)}
1- श्रीमती शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक उत्तराखण्ड।
2- श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून।
3- श्री बीरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
4- श्रीमती सुमन पंत, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद चम्पावत।
5- श्री राजेन्द्र सिंह उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस जनपद देहरादून।

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors