Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 6

West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु बने भाजपा के पहले ‘अधिकारी’, कोलकाता में आज भव्य शपथ समारोह

0

नई दिल्ली। West Bengal CM :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आ गया है। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के साथ वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Kedarnath Dham News : मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

नवनिर्वाचित 206 भाजपा विधायकों (सुवेंदु दो सीटों से जीते हैं) की बैठक में सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। आज शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। यह समारोह ब्रिगेड मैदान में आयोजित होगा।

विरोध में नहीं आया कोई दूसरा नाम

न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई इस निर्णायक बैठक के लिए अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक के बाद अमित शाह ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी लोकतांत्रिक रही। आठ प्रस्ताव आए और सभी में केवल सुवेंदु अधिकारी का ही नाम था। हमने दूसरे नाम के लिए पर्याप्त समय दिया, लेकिन कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आया।

ममता को दी करारी शिकस्त, मिला ईनाम

सुवेंदु अधिकारी की इस ताजपोशी के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका ममता बनर्जी को उनके ही घर में मात देना रहा। 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराने के बाद, इस बार सुवेंदु ने भवानीपुर में उन्हें 15 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

शपथ ग्रहण की तैयारी, मोदी होंगे गवाह

राज्य की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई है। शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए बंगाल भाजपा में जबरदस्त उत्साह है।

अमित शाह ने शुक्रवार सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बंगाल के नए सफर की मंगलकामना की। सुवेंदु अधिकारी अब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, जिसके बाद शनिवार को वे बंगाल के नौवें और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

Kedarnath Dham News : मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

0

रुद्रप्रयाग/देहरादून : Kedarnath Dham News  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया।  यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।

Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं जिसके माध्यम से आज प्रदेश के अंदर लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार  मिल रहा है इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी  कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा एवं मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि  यह अस्पताल सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बद्री केदार उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, श्री केदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखडी, महा मंत्री अकिंत सेमवाल, संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, केशव बहुगुणा, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिक तोमर, उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, कर्नल अजय कोटियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

BJP Bengal CM candidate : बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

0

नई दिल्ली। Tamil Nadu Political Crisis : तमिलनाडु में सियासी संकट गहराते हुए तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती है तो पार्टी के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे।

BJP Bengal CM candidate : बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

टीवीके ने कही ये बात

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी ने साफ कहा कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी होने के बावजूद उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। टीवीके का आरोप है कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलीभगत कर उसे दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे हैं

शुक्रवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने विजय को बहुमत साबित करने से मना कर दिया और कहा कि उनके पास पर्याप्त समर्थन नहीं है। राज्यपाल ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे हैं। टीवीके को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है और वह वामपंथी दलों व अन्य छोटे दलों से बातचीत कर रही है। पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।

डीएमके ने शुक्रवार सुबह अपनी बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए, जिसमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार दे दिया गया।

डीएमके वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है

डीएमके के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि पार्टी एक वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है, जिसमें डीएमके के बाहरी समर्थन से एआईएडीएमके के ई. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इस गठबंधन पर जनता की प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित हैं।

एआईएडीएमके फिलहाल प्रतीक्षा करो और देखो की नीति पर चल रही है। पलानीस्वामी ने अपने 45 से अधिक विधायकों की बैठक में कहा कि टीवीके के साथ कोई संबंध नहीं है और विधायकों की खरीद-फरोख्त का सवाल ही नहीं उठता।

राज्यपाल के फैसले पर विपक्षी दलों में नाराजगी है। सीपीआई ने राज्यपाल से संविधान के अनुसार काम करने की अपील की है और कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को बहुमत साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए। वीसीके के थोल थिरुमावलवन और कमल हासन ने भी विजय का समर्थन किया है।

TCS Case : TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

BJP Bengal CM candidate : बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

0

कोलकाता। BJP Bengal CM candidate : बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सबकी नजर राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी है कि पार्टी किसको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है। शुक्रवार को इस पर से पर्दा हट जाएगा।

TCS Case : TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर (BJP Bengal CM candidate) में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है।

अगले दिन नौ मई, शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शाह सहित भाजपा शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, 8-10 मई तक लागू रहेगा सीजफायर

TCS Case : TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

0

TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान का नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है। नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने बताया कि यह गिरफ्तारी छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और वहां की क्राइम ब्रांच की मदद से की गई। यह मामला नासिक के देवळाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज है।

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, 8-10 मई तक लागू रहेगा सीजफायर

निदा खान पर क्या हैं आरोप?

आरोप है कि कंपनी की एक महिला कर्मचारी निदा खान अपने सहकर्मियों को इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने, नमाज पढ़ने और मांसाहारी भोजन खाने के लिए दबाव डालती थी। इस केस में एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर समेत आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। टीसीएस ने भी इन आरोपों पर सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह पूरा मामला निदा खान के ही एक सहकर्मी की शिकायत पर आधारित है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अपनी पेशेवर स्थिति का फायदा उठाते हुए पीड़ित को डराने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

अदालत से नहीं मिली थी राहत

इससे पहले 18 अप्रैल को निदा खान ने अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की मांग की थी, लेकिन नासिक की अदालत ने 2 मई को उसकी याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस ने निदा खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानहानि और धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। चूंकि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति से है, इसलिए एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को यह जानकारी होने के बावजूद धार्मिक दबाव बनाया गया।

महिला कर्मचारियों ने खोली पोल

बता दें कि, टीसीएस नासिक यूनिट की आठ महिला कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाकर वरिष्ठ सहयोगियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोप लगाया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने न केवल उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया, बल्कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। गंभीर बात यह है कि जब महिलाओं ने इसकी शिकायत कंपनी के एचआर विभाग से की, तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

CM YOGI IN UTTARAKHAND : दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी, पंचूर के धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, 8-10 मई तक लागू रहेगा सीजफायर

0

Russia-Ukraine War :  रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस आठ मई की आधी रात से 10 मई तक युद्धविराम (सीजफायर) लागू करेगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान लिया गया है।

CM YOGI IN UTTARAKHAND : दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी, पंचूर के धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

सरकारी रूसी न्यूज एजेंसी ताश के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर व्लादिमीर पुतिन के फैसले के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान, 8 मई की आधी रात से 10 मई तक रूस की ओर से युद्धविराम घोषित किया जाता है।

चार मई को येवरेन में हुए 8वें यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 9 मई को होने वाली रूस की विक्ट्री परेड का जिक्र करते हुए कहा था कि इस बार शायद परेड में सैन्य उपकरण न दिखें। अगर ऐसा होता है, तो यह कई वर्षों में पहली बार होगा। वे सैन्य उपकरण नहीं ला सकते और उन्हें डर है कि रेड स्क्वायर के ऊपर ड्रोन मंडरा सकते हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि अगर यूरोपीय संघ के देशों को लगता है कि वे जेलेंस्की के आक्रामक बयानों को नजरअंदाज कर सकते हैं, तो वे गलत हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि 9 मई को लेकर पश्चिमी देशों का रवैया क्या है। वे लगातार सोवियत स्मारकों को नष्ट कर रहे हैं, सोवियत सैनिकों की यादों को मिटा रहे हैं और इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड पर संभावित यूक्रेनी ड्रोन हमले की चेतावनी के जवाब में रूस के राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना कीव के केंद्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला कर सकती है। उनका कहना था कि अब तक रूस ने ऐसा करने से परहेज किया है, जबकि उसके पास इसकी क्षमता मौजूद है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि जेलेंस्की के येवरेन में दिए गए बयानों को लेकर आर्मेनिया के राजदूत को तलब किया गया। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने मॉस्को में आर्मेनिया के राजदूत गुरगेन आर्सेन्यान से मुलाकात की और कहा कि आर्मेनिया द्वारा जेलेंस्की को रूस के खिलाफ ‘आतंकी धमकियां’ देने के लिए मंच देना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Bihar Cabinet Expansion : नीतीश के 10 चहेतों को फिर मिली कैबिनेट में जगह, 2 नामों ने चौंकाया

CM YOGI IN UTTARAKHAND : दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी, पंचूर के धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

0

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल: CM YOGI IN UTTARAKHAND  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 7 मई को अपने पैतृक पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी के गांव पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद यमकेश्वर हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं, जहां वह नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे.

Bihar Cabinet Expansion : नीतीश के 10 चहेतों को फिर मिली कैबिनेट में जगह, 2 नामों ने चौंकाया

गुरुवार को यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पंचूर गांव के दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बिथ्याणी स्थित महायागी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में अपने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद सीएम योगी ने कॉलेज के पास बनाए ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज भी की. वहीं दोनों ने क्षेत्र के यमकेश्वर महादेव मंदिर भी पूजा अर्चना भी की. इस दौरान स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया.

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी (PHOTO- UTTARAKHAND INFORMATION DEPARTMENT)
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा. कार्यक्रम स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी अपने गांव व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं और उनका दौरा दो दिनों तक रहेगा.

वहीं, सीएम धामी ने मुख्यमंत्री योगी के पैतृक गांव पहुंचने को उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया. बताया जा रहा है कि पंचूर गांव में आयोजित होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक गांव से विशेष लगाव रहा है और वह समय-समय पर यहां पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है.

Bengal Violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

Bihar Cabinet Expansion : नीतीश के 10 चहेतों को फिर मिली कैबिनेट में जगह, 2 नामों ने चौंकाया

0

पटना। Bihar Cabinet Expansion :  सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जदयू ने पूर्व में मंत्री रहे 10 लोगों को फिर से मौका दिया। वहीं तीन लोगों को पहली बार मंत्री बनाया गया है। नए लोगों में निशांत कुमार, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल व श्वेता गुप्ता का नाम प्रमुख है।

Bengal Violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

जो पहले भी मंत्री थे (Bihar Cabinet Expansion)

1. श्रवण कुमार

जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। लगातार आठ बार उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता है। नीतीश सरकार में वह ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और परिवहन विभाग का कामकाज संभाल चुके हैं। वह 66 वर्ष के हैं।

2. लेशी सिंह

जदयू काेटे से मंत्री बनीं लेशी सिंह पूर्णिया जिले के धमदाहा विघानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुकी हैं। पिछली सरकार में वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थी। नीतीश कुमार की सरकार मे वह कई बार मंत्री रह चुकी हैं। पहली बार 2000 में वह धमदाहा से विधायक बनीं थीं। उनका जन्म 1974 में हुआ था।

3. दामोदर रावत

दामोदर रावत पूर्व में भी नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे हैं। वह झाझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इतिहास से उन्होंने एमए किया हुआ है। उनकी उम्र 67 वर्ष की है। वह पांच से अधिक बार विधायक रह चुके हैं।

4. अशोक चौधरी

अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी कांग्रेस की सरकार मे मंत्री थे। वर्ष 1968 में जन्मे अशोक चौधरी ने मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। वह वर्तमान में पटना स्थित एएन कॉलेज में प्राध्यापक हैं।

विधान परिषद के सदस्य अशोक चौधरी नीतीश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। जदयू में आने से पहले वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

5. भगवान सिंह कुशवाहा

भाेजपुर के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं भगवान सिंह कुशवाहा। वह पूर्व में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया। कुशवाहा समाज में इनकी अच्छी पकड़ है और समता पार्टी के समय ही नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे हैं।

6. मदन सहनी

जदयू नेता मदन सहनी अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उनका जन्म 1971 मे दरभंगा जिले के खराजपुर में हुआ। राजनीति के आरंभिक दिनों मे वह दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष थे।

वर्ष 2015 में वह पहली बार विधायटक बने। नीतीश कुमार की सरकार मे कई विभागों के मंत्री बूने। वर्तमान में वह दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

7. रत्नेश सदा

रत्नेश सदा पूर्व में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह चार बार से लगातार सहरसा जिले के सोनबरसा (सुरक्षित) क्षेत्र से विधायक हैं। वर्ष 2023 मे जब हम के संतोष सुमन ने इस्तीफा दिया था तो उनकी जगह उन्हें मंत्री बनाया गया था। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है।

8. शीला कुमारी

सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री बनी शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल नीतीश कुमार की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुकी हैं। उनके ससुर धनिक लाल मंडल बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। वर्ष 2020 में शीला ने राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। मधुबनी के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक हैं।

9. सुनील कुमार

रिटायर्ड आईपीएस सुनील कुमार पूर्व में नीतीश कुमार की सरकार मे मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से वह पढ़े हैं। वर्ष 2020 में वह जदयू में शामिल हुए। गोपालगंज के भोरे (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक है।

10. जमा खां

जमा खान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की। वर्ष 2020 में वह बसपा की टिकट पर पहली बार विधायक बने। अभी वह कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नीतीश कुमार की सरकार में वह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

बता दें कि अल्पसंख्यक समाज से आने वाले जमा खां सम्राट सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। इनको फिर से मंत्री बनाना नीतीश कुमार के अकलियत समाज में संदेश देने की कोशिश भी है।

Assam : 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

Bengal Violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

0

Bengal Violence : पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना आधी रात के बाद पनिहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर हुई।

Assam : 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

तीन बम लगातार फेंके

पता चला है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से बात कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार चार लोगों ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम फेंके। तीन बम लगातार फेंके गए, जिसके बाद उपद्रवी भाग गए। इस बम विस्फोट में पांच भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाके में तनाव फैला (Bengal Violence)

इस घटना से इलाके में काफी तनाव फैल गया। घायलों को गंभीर हालत में आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक उनका वहां इलाज चल रहा है। वहीं, खबर मिलते ही खारदाह पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। केंद्रीय बल भी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया और इलाके में गश्त की। खारदाह पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

15 वर्षों के महा जंगल राज का परिणाम: शुभेंदु अधिकारी

मध्यग्राम घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने खरदाह में हुए बम विस्फोट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘राज्य में पिछले 15 वर्षों से बदले की राजनीति चल रही है। यह 15 वर्षों के महा जंगल राज का परिणाम है। कल रात खरदाह में बम विस्फोट हुआ और बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई गईं। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।’

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर पनिहाटी में बम विस्फोट करने का आरोप लगाया है, जो मध्यमग्राम से लगभग 7 किलोमीटर दूर है, जहां अधिकारी के निजी सहायक को हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तृणमूल से जुड़े उपद्रवियों ने बम धमाका किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होने के बाद से ही राज्य भर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। कुछ घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और पार्टी के पोस्टर फाड़ दिए गए। कुछ जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया, जिनमें से कई घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Operation Sindoor anniversary : ‘हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम’, वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

Assam : 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

0

Assam :  असम नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा में वेटनरी फील्ड में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने यह जानकारी दी।

Operation Sindoor anniversary : ‘हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम’, वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

सुरक्षा और तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक (Assam)

उन्होंने बताया कि सुरक्षा और तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमें पुसिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा गया है।

भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के लिए शाह पर्यवेक्षक नियुक्त

भाजपा संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Election Commission : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors