Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 51

राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

0

 

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाय। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग लाइव प्रसारण सुगमता से देख सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर अलग छवि बनाने का यह सुनहरा अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास राज्य में खेलों को बढ़ावा देने यह अच्छा अवसर है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा और खेल इन्फ्रास्टक्चर के विकास से राज्य में आगे भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेल को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत राज्य के सभी खेल स्थलों के आस-पास आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों के लिए आवागमन, ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो पुलिस द्वारा रूट प्लान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

रेंजर्स ग्राउंड में मतगणना कल, यातायात व्यवस्था में रहेगा परिवर्तन

0

रुट प्लॉन #DEHRADUN 

दिनाँक 25/01/2025 को रेंजर्स ग्राउंड में होने वाली मतगणना के दृष्टिगत रूट प्लॉन

रेंजर्स कॉलेज में मतगणना में सम्मिलित होने वाले प्रत्याशी/ एजेण्ट/कर्मचारियों के वाहनों हेतु रूट/पार्किंग प्लान

1- प्रेमनगर/ बसन्त विहार से आने वाले वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चौक से सीपीडब्लूडी ऑफिस के सामने गेट न0 1 से रेंजर्स कॉलेज में पार्क किये जायेंगे।

2- राजपुर/हाथीबडकला से आने वाले वाहन ग्लोब चौक से पेसिफिक तिराहा से कानवेन्ट तिराहा से लैन्सडाउन चौक से सीपीडब्लूडी ऑफिस रेंजर्स कॉलेज गेट न0 1 से रेंजर्स कॉलेज में पार्क किये जायेंगे।

3- हरिद्वार रोड/हर्रावाला/मिंयावाला से आने वाले वाहनों क्रास रोड से बुद्वा चौक से गेट न0 3 से रेंजर्स कॉलेज गेट न0 3 से रेंजर्स कॉलेज में ड्रापिंग करेंगें।

4-आईएसबीटी /सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन प्रिंस चौक से तहसील चौक से दर्शनलाल चौक से सीपीडब्लूडी ऑफिस के सामने गेट न0 1 से रेंजर्स कॉलेज में पार्क किये जायेगें।

5-रायपुर/सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक से कानवेन्ट तिराहा से मनोज क्लिनिक से बुद्वा चौक से रेंजर्स कॉलेज गेट न0 3 से रेंजर्स कॉलेज में पार्क किये जायेंगें।

6- बुद्वा चौक से लैन्सडाउन चौक तक वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

7- समस्त विक्रम केवल तहसील/दून चौक से डायवर्ट किये जायेंगे।

8- रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग के फुल होने पर वाहनो के काबुल हाउस (ई0सी0 रोड) पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।

बैरियर/डायर्वट प्वांइट

1-बुद्वा चौक
2-लैन्सडाउन चौक
3- दून चौक
4- दर्शनलाल चौक

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी, जारी हुई सूची

0

DEHRADUN: उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है*:-

श्री राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड देहरादून।
2-श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून।
3- श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार।
4-श्री सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
5- श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
6-श्री दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
7-श्रीमती ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
8-श्री प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद उत्तरकाशी।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
1- श्री प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, उत्तराखण्ड, देहरादून।
2-श्री राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
3- श्री बिपेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
4-श्री उमादत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, जनपद टिहरी गढ़वाल।
5-श्री कुंवर सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़।
6-श्री जगत सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक एम0टी0, जनपद देहरादून।
7-श्री विजय लक्ष्मी जुयाल, उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून। ।
8-श्री राजेन्द्र सिंह, अपर गुल्मनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी।
9-श्री सुरेश लाल स्नेही, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, सीआईडी खण्ड देहरादून।
10-श्रीमती साधना, मुख्य आरक्षी 10 ना0पु0, जनपद नैनीताल।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री कमल कुमार लुन्ठी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
2-श्री प्रकाश शाह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एएनटीएफ देहरादून।
3-श्री दिनेश कुमार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, एएसआईओ (वीके) मंगलौर, हरिद्धार।
4-श्री नरेश चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर।
5-श्री नरेश सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1- श्री कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना/पुलिस दूरसंचार उत्तराखण्ड, देहरादून।
2- श्री कमलेश पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा उत्तराखण्ड।
3- श्री अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्धानी।
4- श्री बिरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
5- श्री महेश चन्द्र, अग्निशमन अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा।
6- श्री जीवन सिंह बिष्ट, निरीक्षक(एम), सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
7- श्री बालम सिंह बजेली, दलनायक, एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्राण्ट, देहरादून।
8- श्री नीरज यादव, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू हरिद्वार।
9- श्री शेर बहादुर, निरीक्षक अभिसूचना, एसपीआर हल्द्धानी।
10-श्री मंगल सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़।
11-श्री अरूण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू उत्तरकाशी।
12-श्री सुरेन्द्र सिंह राणा, उप निरीक्षक एमटी, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
13-श्रीमती पुष्पा रौतेला, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, यातायात निदेशालय, पुलिस मुख्यालय।
14-श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद नैनीताल।
15-श्री जसवन्त सिंह, अपर गुल्मनायक, पीटीसी नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
16-श्री सुशील कुमार, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जीआरपी उत्तराखण्ड।
17-श्रीमती मोहिनी देवी, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।
18-श्री उमेश चन्द्र देवराड़ी, सहायक उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
19-श्री सुन्दर सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
20-श्री ललित प्रसाद, आरक्षी, आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत।
2-श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू देहरादून।
3-श्री त्रिभुवन रौतेला, निरीक्षक नागरिक पुलिस साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून।
4-श्री देवेश कुमार खुगसाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
5-श्री प्रद्युमन सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
6-श्री अमनदीप सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद चमोली।
7-श्री विकास कुमार सैनी, मुख्य आरक्षी 139 नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल।
8-श्री प्रदीप सिंह मेहता, आरक्षी 3340, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड।
9-श्री पंकज बिष्ट, आरक्षी पीएसी, पीटीसी नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
10-श्री वसीम अकरम, आरक्षी 648 नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

 

पूर्व सीएम हरीश रावत के नाम पर बवाल कांग्रेस का प्रोपेगेंडा

0

DEHRADUN: भाजपा ने निकाय मतदाता सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम होने की अधिकृत सूचना सामने आने को कांग्रेसी प्रोपेगेंडा की पोल खुलने वाला बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, जिस तरह दिन भर इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया और मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनकी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की हद है कि न हरदा और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने अपने नामों के सूची में होने को लेकर जागरूकता दिखाई, अफसोस उनके मतदाता वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को मालूम नहीं था। वावजूद इसके सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने के लिए उनके द्वारा प्रोपेगेंडा फैलाया गया, उससे कांग्रेस की राजनैतिक विश्वसनीयता एक बार फिर शून्य हो गई है।

भाजपा, कांग्रेस की इस गैरजिम्मेदाराना और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के खिलाफ झूठ फैलाने वाली हरकत की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।

प्रशासन ने किया दावा, पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम सूची में शामिल

0

DEHRADUN: कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची में वोटरों के नाम गायब होने के आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी सूची में नदारत है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही इन तमाम खबरों का खंडन करते हुए स्पष्टीकरण दिया है कि पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम सूची में शामिल है। प्रशासन द्वारा इसकी सत्यता के लिए वोटर लिस्ट भी प्रकाशित की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब होने सम्बन्धी भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा रहा है जबकि नागर निर्वाचक नामावली-2024 पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं उनके परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज है।

 

निकाय चुनाव में अव्यवस्थाओं का अम्बर, चुनाव आयोग की लचर व्यवस्थाएं

0


कांग्रेस के गंभीर आरोप, चुनाव आयोग की लचर व्यवस्थाएं,

आरोप लगाए पूर्व मुख्यमंत्री समेत अनेक महत्वपूर्ण लोगों और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब, प्रशासन ने बताया आरोप निराधार

प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड में आज संपन्न हुए चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में अंडर करंट का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य के निर्वाचन आयोग पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की चुनाव की तैयारियों बहुत ही लचर थीं। देहरादून समेत राज्य के अधिकांश निकायों से इसी प्रकार की शिकायतें दिन भर आती रही।

आज मतदान पूर्ण होने के बाद अपने ईसी रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि जब राज्य में बैलेट से चुनाव होने थे तो राज्य निर्वाचन आयोग को पहले ही मतदान केंद्रों व बूथों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी जिससे बूथों पर भीड़ कम होती और अधिक से अधिक मतदाता वोट दे पाते किंतु अनेक बूथों पर घंटों इंतजार करने के बाद बड़ी संख्या में लोग थक कर बिना मतदान के वापस चले गए।

उन्होंने कहा कि आज देहरादून नगर निगम क्षेत्र के पचास से ज्यादा वार्डों में जो नजारा उन्होंने देखा उसमें अधिकांश मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम ना होने व घंटों खड़े होने के बाद भी वोट ना डाल पाने की शिकायत कर रहे थे।श्री धस्माना ने कहा कि बैलेट को फोल्ड करने की ट्रेनिंग भी ठीक प्रकार से नहीं दी गई थी और अनेक मत पत्र गलत फोल्ड किए गए जिससे मत अवैध घोषित होने की ज्यादा संभावना है। श्री धस्माना ने कहा कि कुल मिला कर राज्य निर्वाचन आयोग की व्यवस्थाएं बहुत ही खराब थी।

जानिए उत्तराखंड के यूनिफॉर्म सिविल कोड की खास बातें

0

उत्तराखंड के यूनिफॉर्म सिविल कोड: वैवाहिक शर्तों और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत विधिक ढांचा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार सामाजिक समरसता और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “यूनिफॉर्म सिविल कोड अधिनियम, 2024” को लागू करने जा रही है। यह अधिनियम राज्य के सभी निवासियों पर लागू होगा, चाहे वे राज्य के भीतर रह रहे हों या बाहर। हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 342 और 366(25) के तहत अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों तथा भाग XXI के अंतर्गत संरक्षित प्राधिकार/अधिकार-प्राप्त व्यक्तियों व समुदायों पर यह अधिनियम लागू नहीं होगा।

मुख्य प्रावधान और उद्देश्य
इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य विवाह संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं को सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। यह कानून व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।

विवाह के लिए पात्रता:

दोनों पक्षों में से किसी के पास जीवित जीवनसाथी नहीं होना चाहिए।

दोनों मानसिक रूप से स्वस्थ और विवाह की अनुमति देने में सक्षम हों।

पुरुष की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और महिला की 18 वर्ष होनी चाहिए।

दोनों पक्षकार निषिद्ध संबंधों की परिधि में न हों।

विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता:

अधिनियम लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण 60 दिनों के भीतर अनिवार्य होगा।

26 मार्च 2010 से अधिनियम लागू होने तक हुए विवाहों का पंजीकरण 6 महीने के भीतर करना होगा।

26 मार्च 2010 से पहले हुए विवाह, यदि सभी कानूनी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो वे भी (हालांकि अनिवार्य नहीं है) पंजीकरण कर सकते हैं।

पूर्व में नियमानुसार पंजीकरण करा चुके व्यक्तियों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें अभिस्वीकृति (Acknowledgement) देनी होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया:

विवाह पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।

आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उप-निबंधक को निर्णय लेना अनिवार्य है।

15 दिनों के भीतर निर्णय न होने पर आवेदन स्वतः निबंधक को अग्रेषित होगा।

अभिस्वीकृति से संबंधित आवेदन 15 दिनों के पश्चात स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।

पारदर्शी अपील प्रक्रिया:

आवेदन अस्वीकृत होने पर पारदर्शी अपील प्रक्रिया उपलब्ध है।

मिथ्या विवरण देने पर दंड का प्रावधान है।

पंजीकरण न होने का प्रभाव:

पंजीकरण न होने मात्र से विवाह अमान्य नहीं माना जाएगा।

निगरानी और क्रियान्वयन
राज्य सरकार विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए महानिबंधक, निबंधन और उप-निबंधकों की नियुक्ति करेगी। ये अधिकारी संबंधित अभिलेखों का संधारण और पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे।

उत्तराखंड का यह यूनिफॉर्म सिविल कोड, वैवाहिक शर्तों और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में एकरूपता और समरसता स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून न केवल विवाह प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि इसे अधिक पारदर्शी और जनहितैषी भी बनाएगा।

शहर में अब सात ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

0

डीएम सविन बंसल का ड्रीम प्रोजेक्ट, शहर में तेजी से बढ़ रहे हैं, ईवी चार्जिंग स्टेशन।

रायपुर चौक, सहस्त्रधारा हेलीपैड व आईटीपार्क चौक में तीन ईवी चार्जिंग स्टेशन हो रहे हैं तैयार

शहर में अब 07 ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण निंयत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,डीएम का ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट

ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार, नगर निगम एवं आपदा कन्ट्रोलरूम डेशबोर्ड मॉनिटिरिंग के निर्देश

दूनवासियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन का तेजी से हो रहा है विस्तार

DEHRADUN:  जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं।

पिता से विवाद की सजा मिली ग्यारह साल के मासूम को

0

सेलाकुई क्षेत्र में हुई बालक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

हत्या में शामिल 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संधिक्त सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अभियुक्तों तक पहुँची पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त बच्चे के पिता का था परिचित

पूर्व में बच्चे के पिता से हुए विवाद के चलते उसे डराने की नीयत से अभियुक्त बच्चे को बहला फुसलाकर ले गए थे अपने साथ

सुद्धोवाला के जंगल बच्चे द्वारा शोर मचाने तथा पकड़े जाने के डर से अभियुक्तो द्वारा शराब के नशे में उसी दिन दिया था घटना को अंजाम

DEHRADUN: थाना सेलाकुई पर इरफान पुत्र निसार, निवासी धामपुर, बिजनौर हाल निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पुत्र अरमान, उम्र 11 वर्ष घर से बिना बताए कही चले गया है, जिसको काफी ढूंढने का प्रयास किया, परन्तु वह नही मिला।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिक बच्चे की तलाश हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वादी के घर व आस-पास आने-जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया, साथ ही आस-पास के व्यक्तियों से पूछताछ तथा सर्विलांस के माध्यम सेे भी गुमशुदा बालक के सम्बंध में जानकारी की गई।

संधिक्त सीसीटीवी फुटेजो के अवलोकन के दौरान पुलिस टीम को एक बच्चा एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया, उक्त फुटेज को गुमशुदा बालक के पिता को दिखाने पर उनके द्वारा उक्त बच्चे की पहचान अपने पुत्र के रूप में की गई, साथ ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का हुलिया उनकी पहचान के अरबाज नाम के व्यक्ति से मिलता-जुलता बताया, जो सेलाकुई क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति अरबाज की धरपकड हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को धूलकोट तिराहे के पास से हिरासत में लिया गया। अभियुक्त से गुमशुदा बालक के सम्बंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त बालक की अपने एक अन्य साथी सोहेल के साथ मिलकर दिनाँक 11/01/2025 को ही सुद्वोवाला के जंगल में हत्या करना तथा शव को जंगल में ही छुपा देना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर गुमशुदा बालक के शव को सुद्वोवाला के जंगल से बरामद किया गया तथा अभियोग में हत्या की धारा की बढौत्तरी करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में अभियुक्त के साथ शामिल उसके साथी सोहेल को देहरादून रोड गुरुद्वारा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त अरबाज द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई क्षेत्र में ही मजदूरी का कार्य करता है तथा मृतक बच्चे के पिता और वह आस-पडोस के गांव के रहने वाले है, जिस कारण उनकी अच्छी जान-पहचान थी। पूर्व में अभियुक्त का किसी बात को लेकर मृतक बच्चे के पिता से विवाद हो गया था, जिस पर बच्चे के पिता को डराने के उद्देश्य से दिनांक 11-01-2025 को अभियुक्त अपने एक अन्य साथी सोहेल के साथ उक्त बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान दोनों अभियुक्तो ने शराब पी तथा बच्चे को सुद्वोवाला के जंगल में ले जाने के बाद बच्चे द्वारा शोर मचाने तथा पहचाने के डर से दोनो अभियुक्तों द्वारा नशे में बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को जंगल में छोडकर वापस अपने घर आ गये। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से अभियुक्त बच्चे के परिजनो के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में उनके साथ इधर-उधर घूमने लगे, जिससे कोई उन पर शक न कर सकें।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1-अरबाज खान पुत्र महबूब, निवासी ग्राम ठाठ, थाना धामपुर, जनपद बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई
2-सोहेल उर्फ अरबाज पुत्र हसन, निवासी ग्राम सेटल, थाना हबीबगंज, जनपद बरेली, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई

मतदान के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था, 141 संवेदनशील केन्द्र व 380 संवेदनशील स्थल

0

DEHRADUN: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय नागर निकाय निर्वाचन मतदान कार्मिकों तृतीय एवं मतगणना कार्मिकांें का द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।
जनपद में 438 मतदान केन्द्र हैं तथा 1071 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें 25 पिंक बूथ (20 देहरादून व 05 ऋषिकेश) शामिल हैं।

जनपद में 141 संवेदनशील केन्द्र व 380 संवेदनशील स्थल हैं तथा 114 अति संवेदनशील केन्द्र तथा 302 अति संवेदनशील स्थल है। जनपद में निर्वाचन हेतु 27 जोनल अधिकारी तथा 63 सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं, कुल 4704 मतदान कर्मिक तथा 1454 मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। नगर निगम देहरादून हेतु 07 आरओ तैनात है तथा मतगणना के दिन प्रत्येक आरओ के अन्तर्गत 15-15 टेबल, तथा नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हरबर्टपुर, नगर पंचायत सेलाकुई, नगर पालिका परिषद मसूरी एवं डोईवाला में 14-14 टेबल लगाई जा रही है। नगर निकाय निर्वाचन लेखा मिलान के लिए 17 लेखा टीमें है।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors