Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 53

लाखों रूपये की धोखाधड़ी कर 26 वर्षों से था फरार

0

फरार अभियुक्तों पर दून पुलिस की कार्यवाही जारी

26 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछ

अभियुक्त द्वारा कम्पनी खोलकर लोगों से की थी लाखों रूपये की धोखाधड़ी

लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने बिजनौर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

देहरादून: वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी  के क्रम में कोतवाली डालनवाला में सनफिक्स एग्रो इण्डिया कम्पनी खोलकर लोगों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-46/1998, धारा-420/406 में अभियुक्त किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद निवासी- 72 राजपुर रोड, देहरादून मूल निवासी- विदुर कुरी रोड बुखारा, बिजनौर, उ0प्र0 जो वर्ष 1998 से लगातार फरार चल रहा था जिसे बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल का रहा है जन मुद्दों को लेकर पुराना संघर्ष

0

उत्तराखंड आंदोलन के योद्धा और दूनघाटी की राजनीति में नई उम्मीद: विरेंद्र पोखरियाल

DEHRADUN: निकाय चुनावों को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल का राजनीतिक सफर और व्यक्तित्व उल्लेखनीय हैं। 90 के दशक में डीएवी कॉलेज में छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पोखरियाल ने 1993 में छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद न केवल छात्रों का नेतृत्व किया बल्कि आरक्षण विरोधी आंदोलन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा भी दी। उनके स्पष्ट, सरल और जुझारू व्यक्तित्व ने उन्हें छात्रों और युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया।

पृथक राज्य के संघर्ष में 1994 में उत्तराखंड आंदोलन को गति देने में विरेंद्र पोखरियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पौड़ी की ऐतिहासिक रैली के दौरान उन्होंने आरक्षण विरोधी आंदोलन को उत्तराखंड आंदोलन में तब्दील किया, जिससे यह आंदोलन गांव-गांव तक फैल गया। यह उनकी नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़ाव का प्रमाण है।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पोखरियाल सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहे और पिछले डेढ़ दशक से सहकारी बाजार के अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाए रखी। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका बेदाग चरित्र और स्पष्टवादिता है, जो आज भी उन्हें जनता के बीच सम्मानित और भरोसेमंद बनाती है।

कांग्रेस ने इस बार उन्हें देहरादून नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। उनके समर्थन में न केवल राज्य आंदोलनकारी बल्कि दूनघाटी के आम जन भी एकजुट हो रहे हैं। विरेंद्र पोखरियाल जैसे ईमानदार और संघर्षशील नेता को प्रत्याशी बनाना, स्थानीय निकाय चुनावों के साथ ही क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

राज्य आंदोलनकारियों का आज भी कहना है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के ढाई दशक बाद भी आंदोलनकारी साथियों को अपनी मूल अवधारणाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में, विरेंद्र पोखरियाल जैसे आंदोलनकारी को राजनीतिक भागीदारी देना, आंदोलनकारियों के लिए उम्मीद की किरण है। यह समय है कि सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हों।

कांग्रेस नेताओं का भी मानना है कि विरेंद्र पोखरियाल की मेयर पद पर जीत केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं होगी, बल्कि यह राज्य आंदोलन के मूल्यों और उद्देश्यों को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। उनके नेतृत्व में दूनघाटी के विकास और नैसर्गिक सौंदर्य को संरक्षित रखने की उम्मीद की जा सकती है।

 

हरिद्वार में फिर हुई मुठभेड़, नशा तस्कर को लगी गोली

0

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश जारी

घायल बदमाश को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया

नज़ाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमद नगर नई बस्ती थाना फ़तहगंज पश्चमी ज़िला बरेली

बिना नंबर प्लेट बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे पीछे बैठे बदमाश ने जटवाड़ा पुल पर चैकिंग के लिए रोके जाने पर पुलिस टीम पर फायर किया, रेगुलेटर पुल नहर पटरी की ओर भागे, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

स्मैक की तस्करी हेतु हरिद्वार आए थे

घायल बदमाश- नजाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिम बरेली उत्तर प्रदेश

101.5 gram स्मैक रिकवरी

भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज, चुनाव पर याद आती है जनता

0

DEHRADUN: नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी किये गये संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को जनता की समस्याएं नजर आने लगी हैं तथा अपनी खामियों को छुपाने के लिए धामी सरकार एक बार फिर धारा 370, कॉमन सिविल कोड और राम मंदिर का सहारा लेने लगी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा संकल्प पत्र जारी करते हुए जिस प्रकार के उद्गार किये हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। आज महंगाई अपने चरम पर है, कभी गैस सिलेंडर कंधे में लटकाने और प्याज की माला पहनने वाले भाजपा के नेता अपने मुंह में दही जमाए हुए हैं।
अपने संकल्प पत्र में महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली धामी सरकार में सबसे अधिक सामूहिक बलात्कार की घटनाएं घटी हैं। कोटद्वार नगर निगम के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र में अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिये जाने का कहीं भी जिक्र नही है। युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं को रोजगार में 30 प्रतिशत आरक्षण की बात भाजपा करती है परन्तु अभी तक जितनी भी परीक्षायें हुई हैं उन सब में भारी घोटाले सामने आये हैं।
डॉ0 प्रतिमा सिंह ने ने कहा कि देहरादून महानगर में पिछले पांच साल में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून शहर का नक्शा ही बिगाड कर रख दिया है आज जगह जगह गड्डे तथा नालियां खुदी पड़ी हैं। स्मार्ट सिटी के लिए जनता की गाडी कमाई के टैक्स की बंदरबांट की गई है निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सबसे घटिया है। इस सब पर भाजपा के संकल्प पत्र में कोई बात नहीं की गई है मात्र चुनावी जुमलों की बरसात की गई है परन्तु अब जनता भाजपा की इस कुटिल नीति को समझ चुकी है तथा आने वाली 23 जनवरी को वोट के रूप में भाजपा को सबक सिखाने वाली है।

सीएम धामी का ऐलान, निकाय चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”

0

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी

देहरादून में हुआ भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है, जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है और उन्हें जीवन की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना है। घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है। आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल , श्री सुबोध उनियाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी, कुंवर प्रणव चैंपियन, मीरा, कुलदीप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ एक्शन

0

चाईनीज मांजा बेचने वालो की धरपकड़ हेतु लगातार चल रहा दून पुलिस का चैकिंग अभियान

अलग-अलग थाना क्षेत्रो में चाईनीज मांजा बेचने वाले 03 दुकानदारो के विरूद्व पुलिस ने दर्ज किये अभियोग

सभी अभियुक्तों के विरूद्व की जा रही वैधानिक कार्यवाही

DEHRADUN: विभिन्न स्थानो पर चाईनीज मांजे के कारण हुई दुर्घटनाओ के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाईनिज मांजा बेचने वालो के विरूद्व कार्यवाही हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

जिसके तहत जनपद के नगर/देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए चाईनीज मांजा बेचने वालो के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग के दौरान आज अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाईनीज मांजा बेचने वाले दुकानदारो के विरूद्व अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। दून पूलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- कोतवाली पटेलनगर

आज दिनाँक 14/01/2025 को पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक दुकान अग्रवाल स्टोर से चाईनीज मांझे के छोटे- बड़े कुल 08 रोल बरामद किए गए। दुकान स्वामी द्वारा चाईनीज मांजा बिक्री किये जाने पर उनके विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण :-

अरुणपटेल नगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष

2- कोतवाली डोईवाला

*प्रतिबन्धित चाईनीज मांजा बेचने वाले 02 दुकानदारो के विरूद्ध पंजीकृत किये गये अभियोग

बरामदगी – 3 चकरी चाइनीज मांजा

02- सतीश उम्र 35 वर्ष
स्थान – दून पब्लिक स्कूल के पास भानियावाला डोईवाला देहरादून
(मु0अ0सं0-18/2025 धारा-223(ख) BNS)

बरामदगी – 32 चकरी चाइनीज मांजा

निकाय चुनाव जीत का मंत्र “संकल्प पत्र” में अंकित किया भाजपा ने

0

निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र

देहरादून। भाजपा बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में डबल इंजन सरकार का उपलब्धि एवं पार्टी का निकाय चुनावों पर संकल्प पत्र जारी करेगी।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी मुख्यालय में बुधवार 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इसे सार्वजनिक करेंगे। गहन विचार विमर्श और जन सुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसे कल मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनता के लिए सार्वजनिक करेंगे। संकल्प पत्र मे एक प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र होगा और शेष 11 सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग होंगे। इनके माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को सामने तो रखेंगे ही, वहीं निकायों के विकास हेतु हम क्या क्या काम करना चाहते हैं उनकी जानकारी भी साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियों और समस्याएं अलग-अलग हैं, लिहाजा उसको समाधान के तरीके भी अलग-अलग है। इसलिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र पूरे प्रदेश और प्रत्येक निगम के लिए पृथक पृथक संकल्प पत्र तैयार किया है। पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जनपदों और निकाय क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम से हम अपना संकल्प जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। जिसमें वहां के विधायक, पार्टी के प्रभारी और पार्टी पदाधिकारीगण, जिन्हें नगर निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शामिल रहेंगे।

वहीं चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अभियान जोर शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री कुल 28 जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार अभियान के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसमें जनसभाएं, रोड शो, पदयात्रा, जनसंपर्क कार्यक्रम, बैठकें, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित होंगे।

कांग्रेस विधायक मयूख माहरा के पार्टी में शामिल होने को लेकर पूछे गया सवाल का ज़बाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, जो भाजपा की रीति नीति से सहमत होगा और संगठन, प्रदेश एवं देश के विकास में सहयोग करने की स्थिति में होगा ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक लगातार एक के बाद एक 15 हजार से अधिक कांग्रेसजन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। जिस पर हम गौर करते हुए भविष्य में उचित निर्णय लेंगे।

 

राम भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं, पौड़ी अस्पताल प्रबंधन को लिया आड़े हाथ

0

पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

DEHRADUN: बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान से होता है दस हजार गोदान का फल प्राप्त

0

🌤️ दिनांक – 14 जनवरी 2025
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा 15 जनवरी रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 10:17 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – विष्कंभ 15 जनवरी रात्रि 02:59 तक तत्पश्चात प्रीति
🌤️ राहुकाल – शाम 03:33 से शाम 04:55 तक
🌤️ सूर्योदय 07:19
🌤️ सूर्यास्त – 06:15
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – मकर संक्रांति (पुण्यकाल: सुबह 09:03 से सूर्यास्त तक),उत्तरायण,महाकुंभ प्रयाग का प्रथम प्रमुख शाही स्नान,ऋषि दर्शन जयंती,पोंगल,धनुर्मास समाप्त
💥 विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 माघ मास 🌷
माघ मास में जप, होम, दान – ये तीन पुण्यकर्म विशेष हैं। (पद्म पुराण)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 मकर संक्रांति 🌷
➡️ 14 जनवरी 2025 मंगलवार को (पुण्यकाल सुबह 09:03 से सूर्यास्त तक मकर संक्राति है।
🌷 नारद पुराण के अनुसार

🌞 सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।
🌷 पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।
🌷 गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।
👉🏻 मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।
👉🏻 मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गजक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।
🌷 विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार
कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते । उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।
🌞 सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता हैछ ॥
🌷 धर्मसिन्धु के अनुसार
तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:। सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।। तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै: . तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे
👉🏻 उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों सेठ उबटन, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .
🌞 अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः . वस्त्रदानं महाफलं
👉🏻 मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .

🌞 अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः
👉🏻 इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है .
🌷 नारद पुराण के अनुसार “क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् । स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”
🌞 जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।

🌞 ~ वैदिक – पंचांग ~ 🌞पंचक शुरू- 30 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 6:35 बजे

पंचक खत्म- 3 फरवरी 2025, सोमवार को रात 11:16 बजे

पंचक शुरू- 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे

पंचक खत्म- 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺💐🍁🌸🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

 

🙏🏻🌹आज का राशिफल 🙏🏻🌹
दिनांक : 14 जनवरी 2025

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी परंतु आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के स्वादिष्ट भोजन के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज का दिन भी सामान्य ही रहेगा। लेट लतीफी के कारण धन लाभ में कमी आएगी। सेहत संध्या के आसपास कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद कम लेकिन संतोषजनक हो जाएगी। रिश्तेदारों व संतानों के ऊपर खर्च बढेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन लगभग सभी कारणों से विपरीत फलदायक रहने वाला है। हाथ में लिए कार्य समय से पूरा नहीं कर पाने से अधिकारियो अथवा सम्बंधित व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। भोजन भूख लगने पर ही खाये असंयमित भोजन के कारण सेहत खराब हो सकती है। नए अनुबंधों पर विचार फिलहाल टालें। परिजनों को थोड़ा समय दें। उपहार सम्मान के साथ खर्च भी होगा। सेहत नरम गरम रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा। आरोग्य आज ठीक रहेगा फिर भी खाने पीने में संयम बरतें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको शुभ फलों अथवा समाचारों की प्राप्ति कराएगा। दिन आज दिनभर प्रसन्नचित रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। अविवाहितो को दूर से रिश्ते आएंगे लेकिन इसमे सफलता मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत उत्तम बनी रहेगी अग्नि अथवा लोहे से सावधानी रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन श्रम साध्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। स्वयं अथवा परिजन का ख़राब स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन की आमद के लिये कुछ इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू पूजा पाठ में भाग लेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में गिरावट आने से कार्य के प्रति उत्साह कम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे मन मे विपरीत खयाल आएंगे। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के लिये आज अनैतिक साधनों से दूरी बनाकर रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन रुके हुए कार्यो में गति आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज होने वाली गतिविधियों की समीक्षा अवश्य करें गलतियों में सुधार होगा। धन लाभ आज निश्चित होगा भले ही थोड़ा विलम्ब से हो। धार्मिक कार्यो में आस्था रहेगी। दान पुण्य करेंगे। सामाजिक व्यवहार पर खर्च होगा। घर में शांति से रहे छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित शिकायते लगी राह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्यतः शुभ फल देने वाला रहेगा। परंतु आज विलासी प्रवृति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री सुख मिलेगा। पूर्व नियोजित यात्रा में कुछ कष्ट होने के बाद आनन्द मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। उपहार वस्तुओ का आदान प्रदान होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा फिर भी संतोष कर लेंगे। प्रियजनों के साथ उत्तम भोजन पर्यटन सुख मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सौरभ ने जन्मदिन पर देवी रूपी कन्याओं का लिया आशीर्वाद

0

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी महानगर देहरादून सौरभ थपलियाल के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर परिवार के साथ सिद्ध पीठ मंदिर लक्ष्मण सिद्ध पर विधिवत पूजा कर दिन की शुरुआत की।
उसके बाद बद्रीपुर में अपना घर द्वारा संचालित स्नेहा बालिका धाम में जाकर छोटी बालिकाओं के साथ जन्मदिन मनाया।

आज प्रचार के दौरान भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने वार्ड 86 नवादा में प्रत्याशी वीरेंद्र बलिया के साथ जनसभा की तत्पश्चात मियां वाला चौक पर हजारों की संख्या में महिलाओं एवं युवा वर्ग के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया वहां से बाइक रैली के माध्यम से तुनवाला होते हुए रायपुर चौक रायपुर चौक से दो नाली होते हुए बालावाला गंगा फॉर्म तक हजारों की संख्या में वोट की अपील करते हुए सहभाग किया।

गंगा फॉर्म में भारतीय जनता पार्टी के बालावाला मंडल के सात वार्डों के बूथ अध्यक्ष संयोजकों के सम्मेलन में प्रतिभा किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने सभी कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों संयोजकों पदाधिकारी का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि हमारे भाजपा के नगर निगम देहरादून के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुनाव है सौरभ थपलियाल कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और सरल सौम्य स्वभाव के होने के साथ-साथ ईमानदार व्यक्ति हैं हमारी सरकार ने नगर निगम के पिछले कार्यकाल में बहुत कार्य किए हैं हमने लगातार देहरादून महानगर को स्वच्छता के साथ-साथ विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाया है।

कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के द्वारा अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी सौंपती है आज सौरभ थपलियाल को महानगर देहरादून का प्रत्याशी बनाया है हमारी सरकार ने मेरी विधानसभा के अंतर्गत कई कार्य किए गए हैं नगर निगम बोर्ड के द्वारा भी वार्डों का सृजन करने का काम किया गया है हमारा उद्देश्य है कि हम प्रत्येक वार्ड को बेहतर वार्ड बना सके। इसके लिए हम कटिबंध हैं।

कार्यक्रम में महापौर भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं पार्टी की शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देता हूं कि आज मुझे पार्टी ने सेवा करने का मौका दिया है मैं अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते हुए एक सेवक के रूप में कार्य करूंगा।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार हर क्षेत्र में विकास किया है और करते रहेंगे । युवाओं के लिए प्रत्येक वार्ड में व्यायाम शाला महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार देकर अपनी माता बहनों को आत्म निर्भर बनाने में मेरी पूर्ण भूमिका रहेगी।

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors