Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 52

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने दिखाई रोड शो में ताकत

0

भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के रोड शो में उतरा जन सैलाब

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री सतपाल महाराज गणेश जोशी भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजानदास विनोद चमोली बृजभूषण गैरोला एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो आयोजित किया गया।

रोड शो भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला भेट की रोड शो पलटन बाजार होते हुए राजा रोड एवं द्रोण होटल तक चला रोड शो की प्रथम पंक्ति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे मोर्चा के द्वारा नारेबाजी भारत माता की जयकारे के साथ रैली में पूर्ण जोश दिखाई दे रहा था द्वितीय पंक्ति में महिला के द्वारा नृत्य करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया गया। महिलाएं एवं युवाओं के द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी के नारों के साथ पलटन बाजार गूंज रहा था कई स्थानों पर व्यापारियों के द्वारा सौरभ थपलियाल को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई कई स्थानों पर मुख्यमंत्री एवं सौरभ थपलियाल को पुष्प माला रुद्राक्ष माला पहनकर अभिनंदन हुआ।

रैली में सौरभ थपलियाल के द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं की साथ मिलकर कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण पर कोटि-कोटि नमन कर पुष्पांजलि की।

“विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र”

0

विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: चौहान

चुनाव प्रचार के एक दिन शेष रहते कांग्रेस ने निभाई औपचारिकता की रस्म

देहरादून 20 जनवरी। भाजपा ने कांग्रेस के वचन पत्र को हवा हवाई और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि इसमें विजन का स्पष्ट अभाव है। उन्होंने घोषणा पत्र की टाइमिंग को लेकर तंज किया कि यह जनता के लिए नहीं बल्कि औपचारिकता के लिए लाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेसी घोषणापत्र को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारों की उपलब्धि का बखान किया है और निकायों मे विकास के लिए उसकी क्या सोच है यह बताने मे वह असफल रही है।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र महज घोषणा का पुलिंदा है और कैसे योजना का क्रियान्वयन और निकाय की आय बढ़ेगी इसका जिक्र नही है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सीवर, ड्रैनेज को लेकर कांग्रेस ने कुछ भी नया नहीं कहा है, जबकि ये सभी कार्य भाजपा सरकारों में स्मार्ट सिटी और अन्य योजनाओं से पूरे हो रहे हैं। अतिक्रमण फ्री शहर और वेंडर जोन बनाने का वचन दे रहे हैं, जबकि सबसे अधिक बाहर से लोगों को लाकर, अवैध रूप से व्यापार चलवाने में कांग्रेसी सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ किसी भी कार्यवाही मे कांग्रेस विरोध की राजनीति करती है। जहां तक वेंडर जोन की बात है तो भाजपा निकायों में इसको लेकर पहले ही शानदार कार्य कर रही है। मलिन बस्तियों को लेकर भी कांग्रेस ने अपने पत्र में झूठे वचन लिखे हैं। जबकि भाजपा ने ही दोनों बार अध्यादेश लाकर गरीब परिवारों की छतों को बचाने का काम किया है। इन बस्तियों के लोगों को भी भरोसा है कि हम ही इस समस्या का निराकरण करेंगे।

उन्होंने कांग्रेसी घोषणापत्र की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा किया कि प्रचार में एक दिन का समय शेष है, ऐसे में कब उनके यह वचन जनता के मध्य पहुंचेंगे। लिहाजा कांग्रेसी घोषणा पत्र जितना खोखला है, उतना ही घोषणा पत्र लाने के पीछे उनकी गंभीरता की पोल भी खोलता है।

वार्ड 53: राजनीतिक विरासत लेकर निकाय चुनाव में पदार्पण की दस्तक

0

 

DEHRADUN: देहरादून जनपद का माता मंदिर वार्ड नंबर 53 अजबपुर कला, शैक्षिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन इस क्षेत्र में आज भी जनता को विकास की दरकार है और यहां स्थानीय विकास का संकल्प को लेकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर युवा चेहरे क्षितिज फरासी को पार्टी ने मैदान में उतारा है। युवा होने के साथ ही वे शिक्षित भी है जबकि पृष्ठभूमि के तौर पर उन्हें राजनीति और समाज से जुड़े रहने की योग्यता अपने पिता भूपेंद्र फरासी से मिली है।
बता दें कि उनके पिता भूपेंद्र फारसी स्वयं भी पहले अजबपुर क्षेत्र के प्रधान एवं बाद में पार्षद रह चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उनकी बौद्धिक क्षमता आमजन की भावनाओं और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ी हुई है जिसका अनुसरण करते हुए अब उनके पुत्र क्षितिज फरासी भी राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे हैं।
माता मंदिर वार्ड नंबर 53 में अब तक यह सीट भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान पार्षद अनूप नौडियाल के पास थी जो इस बार टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी से विमल उनियाल तो निर्दलीय ही आशीष कंडवाल भी मैदान में है।
चुनावी जंग की बात करें तो क्षेत्र से जो रुझान प्रचार प्रसार के तौर पर देखने को मिले हैं उनमें निश्चित तौर पर कांग्रेस के  क्षितिज फरासी को अन्य उम्मीदवारों पर भारी पड़ता हुआ देखा गया है। पुत्र को राजनीति के प्लेटफार्म पर तैयार करने के लिए उनके पिता भूपेंद्र फरासी भी स्वयं एक “कार्यकर्ता” की भूमिका में खड़े हुए हैं जबकि स्थानीय प्रतिष्ठित परिवार होने के कारण पार्षद पद के प्रत्याशी क्षितिज फारसी क्षेत्र के लोगों के लिए एक पहचान वाले चेहरे हैं।
पार्षद चुनावों से राजनीति के प्लेटफार्म पर उतरे क्षितिज फरासी के लिए आगे की राह चुनौती पूर्ण है, लेकिन इस निकाय चुनावों में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से जिस प्रकार की व्यावहारिकता एवं मेलजोल का कौशल पेश किया है वह निकाय चुनाव में उन्हें एक सम्मानजनक स्थिति में खड़ा करने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर वार्ड 53 में कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं लेकिन कहीं न कहीं वोटो के ध्रुवीकरण का लाभ भी इस वार्ड में कांग्रेस को मिलने की भी संभावना नजर आती है।

सरकार का बड़ा कदम, अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी

0

खेल विभाग के स्तर पर तैयार हो रहे लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट में प्रस्ताव

मंशा ये ही, राष्ट्रीय खेलों के बाद भी ढांचे का हो बेहतर प्रयोग

*ललेगेसी पाॅलिसी का ड्राफ्ट जल्द ही शासन को भेजा जाएग

DEHRADUN: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी खेल गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होती रहें। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

उत्तराखंड में खेलों के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। देश-विदेश से अत्याधुनिक उपकरण मंगवाए गए हैं। कई खेल उपकरण अंतर्रराष्ट्रीय मानक वाले हैं। इस बीच, यह भी विचार किया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के बाद अवस्थापना सुविधाओं का संचालन किस तरह से किया जाएगा। रांची समेत देश के कई जगहों के उदाहरण सामने हैं, जहां पर राष्ट्रीय खेल समाप्त होने के बाद आधारभूत ढांचे का सही इस्तेमाल नहीं किया जा सका। नतीजतन, देख-रेख के अभाव में महंगे उपकरण खराब हो गए और आधारभूत ढांचा उपयोगी साबित नहीं हो पाया।

उत्तराखंड ने दूसरे राज्यों के अनुभवों से सबक लिया है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के बीच ही लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के अनुसार-खेल अवस्थापना सुविधाओं का उत्तराखंड को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे, इसलिए लेगेसी पाॅसिली का ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है। कोशिश ये ही है कि जल्द से जल्द इसे तैयार कर इसकी मंजूरी ले ली जाए।

इसलिए जरूरी हैं खेल अकादमी
-देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम व काॅलेज से लेकर खटीमा, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत तमाम शहरों में खेल अवस्थापना सुविधाएं व्यापक स्तर पर बढ़ी हैं। राष्ट्रीय खेलों के बाद इन जगहों पर आधारभूत ढांचे और अत्याधुनिक उपकरणों की देख-रेख के लिए खेल अकादमी को जरूरी माना जा रहा है। इसके साथ ही, खेल अकादमी शुरू होने के बाद खिलाड़ियों के लिए संबंधित खेलों में प्रशिक्षण लेने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। विभाग को खेल अकादमी संचालित करने के लिए प्रशिक्षण और प्रबंधन से जुडे़ मानव संसाधन की आवश्यकता पडे़गी।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल अवस्थापना सुविधाओं का बडे़ स्तर पर विस्तार हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल सुविधाएं किसी एक जगह पर नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बढ़ने जा रही हैं। यह उत्तराखंड के खेल विकास के लिए अति महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खेल अवस्थापना सुविधाओं से खिलाड़ियों को लगातार लाभ मिलता रहे।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

कुख्यात गो तस्करों से तड़के मुठभेड़, दो को लगी गोली

0

DEHRADUN

तड़के सुबह मे पटेलनगर क्षेत्र में हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों/गौतस्करों द्वारा चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर, पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर किया ,पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ मे 02 बदमाश घायल एक बदमाश के पैर पर,व दूसरे बदमाश के हाथ मैं लगी गोली

मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु इंद्रेश हॉस्पिटल लाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं, बदमाशों द्वारा थाना बसंत बिहार/पटेलनगर में विगत 02 दिनों मे गोकशी की घटना को दिया था अंजाम,

आज सुबह भी जंगल मैं गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे आए थे,बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर किया गिरफ्तार

नशा तस्करी से जल्दी पैसा कमाने का लालच ले पहुँचा सलाखों के पीछे

0

एसएसपी दून की सख्ती नशा तस्करों पर पड़ रही भारी

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से 15 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 49 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके एक अन्य साथी द्वारा बरेली से लाकर दी थी अवैध स्मैक

अभियुक्तों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों तथा शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को किया जा रहा टारगेट

DEHRADUN: “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन के तहत थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिनाँक 18/01/2025 को 02 अभियुक्तों मोहम्मद लईक तथा मोहम्मद आरिफ को अवैध मादक पदार्थो के साथ सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त लईक द्वारा बताया गया कि वह शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा वर्तमान में सेलाकुई पीठ वाली गली में रहता है तथा राज मिस्त्री का काम करता है। मोहम्मद आरिफ, जो बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा मजदूरी का काम करता है, उसके गाँव अभियुक्त की बहन की शादी हो रखी है, जिस कारण अभियुक्त की लईक से जान पहचान हो गयी। दोनो अभियुक्तों द्वारा बदायूं के रहने वाले यूसुफ नाम के व्यक्ति के माध्यम से उक्त स्मैक प्राप्त की गई थी, जिसे दोनो अभियुक्त औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मो० लईक पुत्र सफी निवासी ग्राम भांबी, थाना पुआया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 40 वर्ष
2- मो० आरिफ पुत्र मोहम्मद सादिक थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी-

1- 21 ग्राम अवैध स्मैक (लईक)
2- 28 ग्राम अवैध स्मैक( आरिफ)
(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए)

फर्जी नियुक्ति पत्र से सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास

0

सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग

उत्तराखंड राज्य में तम्बाकू उत्पादों के वितरण के संबंध में वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में कोतवाली डालनवाला में दर्ज किया गया अभियोग

सहायक आयुक्त व्यापार कर विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत

DEHRADUN: राजीव तिवारी, सहायक आयुक्त व्यापार कर विभाग देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी गई कि वायरल पत्र जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा तम्बाकू उत्पादों की खरीद तथा वितरण का कार्य मेसर्स इंडसन भारत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 30, द्वितीय तल, शिवाजी मार्ग, नजफगढ़ रोड, नई दिल्ली नाम की कंपनी के निदेशक रमा कांत राम तथा समीर दास को राज्य में तम्बाकू उत्पादों की खरीद और वितरण व्यवस्था के लिए राज्य नोडल एजेंट के रूप में नामित किये जाने तथा उक्त कंपनी द्वारा 25 लाख रुपये प्रति वर्ष राज्य सरकार को भुगतान दिए जाने के संबंध में अवर सचिव जगत सिंह रौतेला के हस्ताक्षर किया गया एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड शासन द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के लिए उक्त कूटरचित फर्जी पत्र को प्रसारित किया जा रहा है।

संबंधित विभाग की ओर से पत्र को फर्जी बताया गया है और इस संबंध में कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0 – 11/25 धारा- 318(4), 356(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

कांग्रेस ने लगाया आरोप, धार्मिक उन्माद फैलाकर सौहार्द बिगाड रही भाजपा

0

निकाय चुनावों में धार्मिक उन्माद फैलाकर राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाडना चाहती है

मुख्यमंत्री का फतवा वाला बयान इसकी बानगी मात्र हैः- डॉ0 प्रतिमा सिंह

DEHRADUN: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी फतवे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, भाजपा की धार्मिक उन्मान फैलाकर राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाडने की कुचेष्टा बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार के पास अपने कार्यकाल की कोई भी उपलब्धि जनता को बताने के लिए नहीं है इसलिए वह इस शांत एवं गंगा जमुनी संस्कृति वाले राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाडने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम, मंगलसूत्र, भैंस चुराने जैसे तुच्छ जुमलों से जनता को भ्रमित करने का काम किया था ठीक उसी प्रकार भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर निकाय चुनाव प्रचार में कभी लव जेहाद की बात करते हैं, कभी थूक जेहाद की।
डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज के विकास पर विश्वास करती है तथा उसके विकास के केन्द्र में समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति होता है वहीं भाजपा को विकास के नाम पर केवल धर्म और जाति की राजनीति करना आता है परन्तु राज्य की जनता अब भाजपा की इस कुटिल नीति और कुत्सित सोच को समझ चुकी है तथा इसका आने वाली 23 जनवरी को भजापा को करारा जवाब देने जा रही है।

थूक जिहाद की मानसिकता और समर्थको को स्वीकार नही करेगी जनता

0

हार के लिए बहाने बना रही है कांग्रेस: चौहान

थूक जिहाद की मानसिकता और समर्थको को स्वीकार नही करेगी जनता

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कभी सांप्रदायिक आधार तो कभी मशीनरी का राग अलाप रही कांग्रेस अब हार के लिए बहाने तलाश रही है। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है और कांग्रेस को जल्दी ही जवाब मिलने वाला है।

चौहान ने बागेश्वर मे हुई थूक जिहाद की घटना को कुकृत्य करार देते हुए कहा कि भाजपा पर सांप्रदायिक आधार पर चुनाव लड़ने वालों के ऐसे मौके पर होंठ सिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसी कारण लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाये हैं और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि देव भूमि की जनता ऐसी मानसिकता को कदापि स्वीकार नही करेगी। वहीं ऐसी मानसिकता के लोगों के समर्थकों को सबक सिखाने के लिए जनता आतुर है।

चौहान ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग में की जा रही शिकायतों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के हार टालने वाले ऐसे टोटकों में नहीं फंसने वाली है और पिछले चुनावों से भी बड़ी जीत भाजपा को देगी। कांग्रेस की स्थिति यह है कि वह निकाय चुनाव के लिए अपना विजन अभी तक जनता के सामने नही रख पायी, जबकि भाजपा अपना संकल्प पत्र प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के लिए जुटी है।

 

चुनाव आयुक्त ने जांची तैयारियां, दिए निर्देश, रहने न पाए कमियां

0


देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण कराए जाने की बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलोें एवं यातायात हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। मतदान के उपरान्त पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी लेट हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों द्वारा बैलेट बॉक्स वापस जमा कराए जाने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैमेंट बेस्ड यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बल का आकलन एवं तैनाती पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएँ चाक चौबंद रखें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के भ्रमण कर लॉ एंड ऑर्डर एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टीज के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट्स को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों का लगातार दौरा कर नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शराब सहित अवैध मादक पदार्थों के जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को रोके जाने हेतु प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के ईंधन के लिए चिन्हित पेट्रोल पम्पों को पूर्व से ही उचित मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखे जाने की बात कही।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयो राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता एवं उपसचिव वीरेन्द्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors