Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 54

दून के दो साल के बच्चे का धामपुर में दो लाख में सौदा,

0

बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

गिरोह के 04 सदस्यो को उत्तरप्रदेश में अलग-अलग स्थानो से किया गिरफ्तार

अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत 02 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद

अभियुक्तो द्वारा 02 लाख रू0 की रकम लेकर किया था बच्चे का सौदा

अभियुक्तों से पूछताछ में मुख्य अभियुक्त द्वारा अपने दोनो बच्चो को भी बेचे जाने की मिली जानकारी, गहनता से की जा रही पूछताछ,

*बच्चे की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000 ₹ के पुरुस्कार

DEHRADUN: श्रीमती रीना पत्नी श्री सोमपाल निवासी कस्बा झालू बिजनौर हाल निवासी डी टी 45 यमुना कॉलोनी देहरादून के द्वारा उसके दो पुत्रों आकाश उम्र 05 वर्ष व विकास उम्र 02 वर्ष का अपहरण होने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली कैण्ट में दिया गया.

अभियोग की विवेचना के दौरान घटनास्थल यमुना कालोनी में आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर वादिनी के घर में राकेश नाम के व्यक्ति के आने-जाने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई तथा अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात दिनांक 02/01/2025 की सांय राकेश द्वारा वादिनी के अपहृत हुए बड़े पुत्र आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ते हुये लोगो द्वारा देखे जाने की जानकारी मिली।

वादिनी से परिजनो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16/12/2024 को वादिनी रीना, जो मानसिक रुप से कमजोर है, को उसके दोनों बच्चों के साथ राकेश व एक अन्य वृद्ध महिला अपने साथ यमुना कालोनी से ले गये थे, जिसकी पुष्टि आस-पास के लोगो से पूछताछ में भी हुई तथा दिनांक 30/12/2024 को राकेश द्वारा वादिनी को बिजनौर में उसके गांव के पास छोड दिया था।

अभियोग की विवेचना में भी राकेश पुत्र रैतु निवासी कस्बा जाटान मौहल्ला जिला बिजनौर उ०प्र०, जो कि विगत 15-16 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड पर रहता है तथा आर्डियेन्स फैक्ट्री में माली तथा सफाई का काम करता है, की एक अन्य व्यक्ति राहुल पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद हाल पता आई.टी. पार्क के साथ उक्त अपराध में संलिप्तता प्रकाश में आई। राहुल उपरोक्त के मोबाईल नम्बर की सर्विलांस के माध्यम से जानकारी करने पर भी दोनों के एक दूसरे के सम्पर्क में रहने की पुष्टि हुई तथा अपहरण की घटना में राहुल की पुत्री तानिया की भी संलिप्तता तथा अपहृत बच्चों को अपने पास छिपाने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये।

घटना के बाद से ही तीनो अभियुक्त पकडे जाने के डर से अपने मोबाइल नम्बर बंद कर फरार चल रहे थे, जिस पर पुलिस द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के जरीए तीनो अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, तो तीनो अभियुक्तों के अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को अमरोहा रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा कटाई अमरोहा में
अभियुक्त राहुल की बुआ के घर पर दबिश देते हुए अभियुक्त राकेश तथा तानिया को गिरफ्तार किया गया। जिनसे से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त बच्चे को धामपुर में प्रियकां व सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख रू0 में बेचने की जानकारी दी गई।

जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों को साथ लेकर उनके बताये अनुसार धामपुर कोढीपुर में दबिश देकर प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों प्रियंका व सैन्टी को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा उक्त बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त राकेश द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2004 से देहरादून में साफ-सफाई का कार्य कर रहा है तथा राहुल जो उसके साथ साफ-सफाई का काम करता है, से उसकी अच्छी जान-पहचान है तथा वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता है। दिसम्बर 2024 में राहुल की बेटी तानिया द्वारा उसे बताया कि धामपुर में प्रियंका नाम की एक महिला उसके साथ काम करती है तथा उसकी जान पहचान के एक व्यक्ति को एक बच्चे की जरूरत है, जिसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है, जिस पर अभियुक्त राकेश द्वारा अपने मामा की लडकी रीना, जो मानसिक रूप से कमजोर है, के 02 बच्चो को बेचने की योजना बनाई तथा दिनांक 16-12-2024 को रीना को बहला-फुसलाकर उसके 02 बच्चो के साथ अपने साथ ले गया, जहाँ अभियुक्त द्वारा राहुल व तानिया के साथ मिलकर रीना के 02 साल के बच्चे को धामपुर में प्रिंयका व सैन्टी को 02 लाख रू0 में बेच दिया तथा प्राप्त पैसो को आपस में बांट लिया।

उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा दिनांक 30-01-2024 को वादिनी रीना को उसके घर झालु बिजनौर के पास छोड दिया, रीना द्वारा पुलिस में शिकायत किये जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त राकेश द्वारा पकडे जाने के डर से उसके बडे पुत्र आकाश को दिनांक 02-01-2025 को यमुना कालोनी में उसके घर के पास छोड दिया था तथा पुलिस से बचने के लिये तीनो अभियुक्त अमरोहा में राहुल की बुआ के घर जाकर छुप गये थे। अभियुक्तो से पूछताछ में अभियुक्त राकेश द्वारा तानिया व राहुल के साथ मिलकर अपने स्वंय के दोनो बच्चो को भी बेचे जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में गहनता से जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000 ₹ के पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन रविवार को

0

 

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष*

*दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी

रविवार को आयोजित होने जा रहे प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए पंजीकृत प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून पहुंच गए हैं। दून पहुंचने पर एयरपोर्ट और होटल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सभी का स्वागत किया गया। जिस पर प्रवासियों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर, रविवार को स्थानीय होटल में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी पहुंच रहे हें। ज्यादातर पंजीकृत प्रवासी, रविवार देर शाम तक देहरादून पहुंच चुके हैं। इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी – वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी- बूटी में संभावना विषय पर चार अलग अलग सत्रों में पैनल डिस्कशन भी किया जाएगा।
इधर, देहरादून पहुंचने पर प्रवासियों का छोलिया नृतकों और पारंपरिक वेश भूषा में तैयार स्वागत टोली ने तिलक लगाकर किया। जिस पर तमाम प्रवासी भाव विभौर नजर आए। अमेरिका से आई अनीता शर्मा ने कहा कि, इस तरह के स्वागत से वो अपने बचपन के दिनों में खो गई। वहीं यूएई से आए शैलेंद्र नेगी ने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए, कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरओं से स्वागत विशिष्ट अनुभव रहा है।

शामिल हो रहे हैं कई दिग्गज
इस सम्मेलन में विदेश में रहते हुए अलग -अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई निवासी गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ अनिता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ एके काला जैसे नाम शामिल हैं।

विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने के पहल खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। दरअसल, दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर समिट से पहले सीएम धामी विदेश दौरे पर गए थे, जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तताम सफल लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए, शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित किए जाने के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में गत सात नवंबर को देहरादून में अपने देश के भीतर ही विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडियों के बीच ऐसा ही एक सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है।

11 जनवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल

0

🌤️ दिनांक – 11 जनवरी 2025
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – पौष
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वादशी सुबह 08:21 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – शुक्ल दोपहर 11:49 तक तत्पश्चात ब्रह्म
🌤️ राहुकाल – सुबह 10:03 से सुबह 11:25 तक
🌤️ सूर्योदय 07:19
🌤️ सूर्यास्त – 06:13
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – शनिप्रदोष व्रत,त्रयोदशी क्षय तिथि
💥 विशेष-  द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 12 जनवरी 2025 रविवार को दोपहर 11:24 से 13 जनवरी प्रात: 05:03 तक
🙏🏻 सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: – तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |
🙏🏻 इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है |
🙏🏻 यध्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है,तब तक उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |
🙏🏻 वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |
🙏🏻 मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |
🙏🏻 ‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |
🙏🏻 प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए | 🙏🏻 (‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)
👉🏻 भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा
आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 12 जनवरी दोपहर 11:24 से 13 जनवरी प्रात: 05:03 तक प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |
🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में आसानी होगी, क्योंकि आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो उसे पूरा होने में समस्या आएगी। दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप बिल्कुल ढील न दें। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। पारिवारिक मामलों में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास सफल होंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जिसे आपको सावधानी से चलना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। बिजनेस को लेकर आप कोई जल्दबाजी में न ले। आप किसी डील को लेकर थोड़ी समझदारी दिखाएं, तभी उसे फाइनल करें। आप अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शासन व सता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों से यदि संबंधों में कुछ कटुता चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा

31 जनवरी तक सुबह 8:30 से पहले नहीं लगेंगे स्कूल

0

Dehradun:  देहरादून जिला प्रशासन ने जनपद में पड़ रही कड़की की ठंड एवं शीत लहर के मध्य नजर सभी सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों व निजी स्कूलों के लिए फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 8:30 बजे सुबह के बाद ही संचालित होंगे।
सरकारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रातः 8:30 बजे से पूर्व स्कूल संचालित न किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि कई निजी विद्यालयय तो खुल चुके हैं या फिर १३ जनवरी से खुल रहे हैं।

आचार संहिता में पुलिस एवं वन विभाग में तबादलों पर आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

0


देहरादून; राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले एवं नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस एवं वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

तय हुए स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, कल कर्णप्रयाग से सीएम धामी करेंगे शुरुआत

0

भाजपा ने तय किये स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, कर्णप्रयाग से धामी करेंगे शुरुआत

प्रचार मे सीएम योगी के नाम पर मुस्लिमों को डरा रही कांग्रेस: भट्ट

देहरादून:। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति ने प्रचार अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। जिसकी शुरुआत कर्णप्रयाग से सीएम धामी के कार्यक्रम से होगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने योगी को स्टार प्रचारक बनाने पर कांग्रेस की आपत्ति को उनकी मुस्लिमों को डराकर वोट बटोरने की कोशिश बताया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सभी विभागों की प्रचार अभियान की रणनीति और गतिविधियों की विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की मौजूदगी में हुई इस बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना शुरू किया गया। मुख्यमंत्री प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए कल 11 जनवरी, कर्णप्रयाग से इसका आगाज करेंगे।
इसी क्रम में 13 जनवरी को देहरादून के अतिरिक्त 20 जनवरी तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भी 12 जनवरी से राज्य निकायों में 40 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों एवं अन्य स्टार प्रचारकों से बातचीत कर उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए अल्मोड़ा, देहरादून और श्रीनगर ने राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी का भी समय लिया जा रहा है।

वहीं बैठक में जानकारी दी गयी कि सभी 3 निर्विरोध और 6 समर्थन निकाय अध्यक्षों को छोड़कर शेष सभी 93 स्थानों पर चुनाव कार्यालय संचालित हो रहे हैं। साथ ही संवाद केंद्रों, प्रचार सामग्री, साहित्य वितरण, मीडिया रणनीति, रैली सभाओं, चुनाव आयोग से संपर्क आदि तमाम चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। आने वाले दिनों की चुनाव सभाओं को प्रभावी बनाने और जनसंख्या की दृष्टि से सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का समय भी प्रचार के लिए लिया जाएगा। जिसके बाद हल्द्वानी, ऋषिकेश और रुड़की में उनकी जनसभा की जाएगी।

इस दौरान छोटे चुनाव बताकर योगी के दौरे पर सवाल खड़ा करने पर उन्होंने पलटवार किया कि भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा मानकर नहीं चलती है। हम सभी चुनावों को समान भाव से पूर्णतया गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लड़ते हैं । हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। कांग्रेस के लोग चुनाव को बड़ा मानते हैं वह उनके विषय है। हम चुनाव को प्रभावी रूप से लेते हैं गंभीरता से लेते हैं। हमारे स्टार प्रचारकों की सूची में योगी जी का नाम है क्योंकि उत्तराखंड की जनता और पार्टी के कार्यकता उन्हें सुनना चाहता है। वे यहां के मूल निवासी भी हैं ऐसे उनका स्वागत तो कांग्रेस को भी करना चाहिए।

उन्होंने योगी के आने से हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड में मुसलमान की अनावश्यक चिंता किस बात की है जबकि भाजपा की सरकार में वह सबसे अधिक सुरक्षित और खुशहाल है।

पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ अब तक मैदान में खड़े कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि एक-दो दिन में सभी लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कैटेगिरी में तीन प्रकार के कार्यकर्ता लिए गए हैं । पहले वह जो के पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, दूसरे वो जिनकी पत्नी, माता पिता निर्दलीय प्रत्याशी हैं और तीसरे वह जो पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। सभी लोगों की तैयार सूची को संस्तुति दे दी गई है और एक दो दिन में सभी को जिला स्तर से 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।

बैठक में पार्टी मुख्यालय से प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती मधु भट्ट, नवीन ठाकुर, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, श्रीमती गीता रावत, अभिमन्यु कुमार, ओ पी कुलश्रेष्ठ, करुण दत्ता, सत्यवीर चौहान, राजेंद्र ढिल्लो, हरीश डोरा समेत वर्चुअल माध्यम से प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, शशांक रावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।

1071 बूथों में तय होगी नगर निकाय की नई तस्वीर,

0

देहरादून। स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) अभिनव शाह की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में कार्मिकों का द्वितीय रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। जनपद के 2 नगर निगम 04 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत हेतु कुल 1071 बूथ हेतु 1176 मतदान दल रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 4704 कार्मिकों रेण्डमाईजेशन हुआ, जिसमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत 20 एवं नगर निगम ऋषिकेश हेतु 05 पिंक बूथ सम्मिलित है।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रंजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।

10 जनवरी 2025: जानें आज का राशिफल और कुछ खास उपाय

0

🌤️ दिनांक – 10 जनवरी 2025
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – पौष
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी सुबह 10:19 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात रोहिणी
🌤️ योग – शुभ दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात शुक्ल
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:24 से दोपहर 12:46 तक
🌤️ सूर्योदय 07:19
🌤️ सूर्यास्त – 06:13
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – पुत्रदा एकादशी
💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~
🌷 पुत्रदा एकादशी 🌷
➡️ 09 जनवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 12:22 से 10 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 10:19 तक एकादशी है।
💥 विशेष – 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।
🙏🏻 पुत्रदा एकादशी (पुत्रप्राप्ति की इच्छा से इसका व्रत करनेवाला पुत्र पाकर स्वर्ग का अधिकारी भी हो जाता है ।)
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 शनिप्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 11 जनवरी 2025 शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🙏🏻 – प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🙏🏻 – इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

पंचक शुरू- 30 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 6:35 बजे

पंचक खत्म- 3 फरवरी 2025, सोमवार को रात 11:16 बजे

पंचक शुरू- 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे

पंचक खत्म- 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
*आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगे। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार में भी आपसी लड़ाई-झगड़ा का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
*आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं, वह अपने प्यार को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो उसे भी दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
*आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दान-धर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
*आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको अपने कामों में पूरी दृढ़ता दिखानी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
*आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, उनको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किस मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है॥

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
*आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
*आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके घर किसी परिजन के आने से खुशियां बनी रहेगी। खर्चा भी अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
*आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके कामों में सहजता बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
*आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
*आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों को पूरा करने में काफी धन खर्च करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जिसमें बाद में गड़बड़ी हो सकती है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
*आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपके किसी संबंधी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
*आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो आप उसका मिल बैठकर निदान करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अच्छा मुनाफा पाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

छात्रों को भा रहा नशे का सुरूर, बन रहे नशा तस्करों का सॉफ्ट टारगेट

0

01 kg 780 ग्राम अवैध चरस तथा 10 पेटी अवैध शराब के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त पहाड़ी जनपदों से अवैध चरस खरीदकर लाया था देहरादून

प्रेम नगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र थे अभियुक्त के टारगेट

DEHRADUN: नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज प्रेमनगर पुलिस को एएनटीएफ के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत टी स्टेट रोड़ पर बुलबुल चौक के पास एक व्यक्ति चरस लेकर बेचने जा रहा है । पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना पर कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर पकड़े गए सत्यकांत गौरव पुत्र स्वर्गीय श्री वीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम कीटगंज प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल पता स्मिथ नगर थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष द्वारा मोरी सांकरी उत्तरकाशी के एक चरस तस्कर से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा कुछ नशा तस्करों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेम नगर में धारा 8/20/29 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी
1- 01 kg 780 gm मादक पदार्थ चरस कीमती करीब 3,50,000 रुपए

वही एक अन्य मामले में ऋषिकेश पुलिस द्वारा गोविन्दनगर झुग्गी झोपड़ी बन्द गोदाम ऋषिकेश से दिनेश उर्फ गोलू पुत्र रमेश कुमार निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपड़ी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष को 10 पेटी अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।

डिवाइडर क्रॉस करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

0

डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी

राजपुर रोड दिलाराम चौक पर ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर तैयार,

डिवाइडर क्रॉस करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी लगा

देहरादून:  जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. राजपुर रोड दिलाराम चौक में डिवाइडर छोटे होने के कारण लोग जल्द बाजी में जान की परवाह न करते हुए डिवाइडर क्रॉस कर लेते थे जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है. दुर्घटनाओं को कम करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजपुर रोड में ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए हैं, दिलाराम चौक पर डिवाइडर बना दिए गए हैं. वहीं शहर में जगह-जगह वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं.
शहर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहों के चौड़ीकरण कार्य भी प्रस्तावित है शहर में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर कार्य गतिमान है.
जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors