Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 55

देवर भाभी ने बुनी नशे के कारोबार की केमिस्ट्री

0

11 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 37.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ देवर- भाभी सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

गिरफ्तार अभियुक्त डिमांड के हिसाब से नशे के आदि व्यक्तियों सप्लाई कर रहे थे स्मैक।

रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्तो के रिश्तेदार दंपति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में भेजा गया था जेल

DEHRADUN: आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज रायपुर पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत अधोईवाला रोड़ में मित्तल स्टील के सामने चाय पानी की दुकान के पास एक परिवार विगत कुछ समय से स्मैक बेचने के काम में लिप्त होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मित्तल स्टील के सामने चूना भट्टा अधोइवाला स्थित एक घर से 02 अभियुक्तों अमित साहनी व मोनी साहनी को कुल 22.32 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए गये 10,000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना रायपुर में धारासे वी  8/21/29 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । कुल कीमत छह लाख रुपए

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह आपस में देवर- भाभी है, तथा पिछले कुछ समय से मादक पदार्थो की बिक्री में लिप्त है। बरामद स्मैक को वह मद्रासी कॉलोनी में एक व्यक्ति से खरीद कर लाए थे। अभियुक्तो द्वारा स्मैक को छोटी छोटी बिट बनाकर ऊंचे दामों में नशे के आदि व्यक्तियों को डिमांड के हिसाब से बेचा जाता है।

अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ समय पूर्व उनके रिश्तेदार दंपति के भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाने की जानकारी हुई है, अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

वहीं सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रेडापुर छरबा से एक अभियुक्त शाहरुख को 14.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0: 08/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद स्मेक को विकास नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया गया, अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1-शाहरुख पुत्र यामीन निवासी रेडापुर छरबा सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष ।

कहने को मेडिकल कॉलेज, सुविधाएं मोहल्ला क्लिनिक जैसी भी नहीं

0

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: सरकार की अनदेखी ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया पटरी से बाहर

ALMODA: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज आज दुर्दशा से जूझ रहा है। सरकार की घोषणाओं के बावजूद अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का कहना है कि डॉक्टरों की भारी कमी है जिस कारण आवश्यक सेवाएं ठप पड़ी हैं।

संजय पाण्डे
सामाजिक कार्यकर्ता

जानकारी देते हुए श्री पांडे ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को हल्द्वानी या अन्य दूरस्थ स्थानों पर रेफर किया जा रहा है,जबकि न्यूरोसर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, और रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी नियुक्ति अब तक नहीं हुई है।लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तीन महीने से बंद है, जिससे मरीज परेशान हैं। कोविड के समय लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर उपकरण की कमी के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग बाहरी स्थानों पर हो रही है।

मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी यहां मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी से बाधित हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने बताया कि उनके द्वारा इन सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

 

संजय गुंज्याल विशेष सेवा के लिए ” राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित

0

DEHRADUN: ITBP बल में अति कठिन क्षेत्रो में तैनाती के दौरान संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखण्ड कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी असाधारण सेवा की दृष्टिगत उनको विशेष सेवा के लिए ” राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया था, जिसे आज आईटीबीपी के *RASINING DAY PARADE के दिन, आज 7 जनवरी 2025 को भुवनेश्वर , ओडिशा में गृह राज्य मंत्री भारत सरकार  नित्यानंद राय के द्वारा अलंकृत किया गया गया

संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखण्ड कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, विभिन्न जनपदों और रेंज में सेवा के उपरान्त हरिद्वार पूर्ण कुंभ मेला के सफल आयोजन हेतु वे ताम्र पत्र से सम्मानित है | श्री गुंज्याल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा जैसे विभिन्न पदक और इस वर्ष IG ITBP के रूप में किए जा रहे, उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत DG ITBP इन्सिग्निया गोल्ड डिस्क से भी सम्मानित किया गया है। ITBP बल में अति कठिन क्षेत्रो में तैनाती के दौरान , उनकी असाधारण सेवा की दृष्टिगत उनको विशेष सेवा के लिए ” *राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया था, जिसे आज आईटीबीपी के RASINING DAY PARADE के दिन, आज भुवनेश्वर , ओडिशा में गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय जी के द्वारा अलंकृत किया गया।

07 जनवरी 2025: इन राशियों पर आज हनुमान जी की खास कृपा

0

🌤️ दिनांक – 07 जनवरी 2025
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – पौष
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – अष्टमी शाम 04:26 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – रेवती शाम 05:50 तक तत्पश्चात अश्विनी
🌤️ योग – शिव रात्रि 11:16 तक तत्पश्चात सिद्ध
🌤️ राहुकाल – शाम 03:29 से शाम 04:51 तक
🌤️ सूर्योदय 07:19
🌤️ सूर्यास्त – 06:11
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त : शाम 05:50)
💥 विशेष-  अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 खांसी में 🌷
😪 अब ठंडी के दिन हैं, सर्दी की शिकायत होगी, खांसी व कफ की शिकायत होगी l दायें नथुने से श्वास लिया और रोका l एक से सवा मिनट श्वास रोका और मन में जप करो “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमंत बीरा” l फिर बायें नथुने से श्वास निकाल दो l जिसको सर्दी है तो ४ से ५ बार करें, ज्यादा नहीं l लेकिन सूखी खांसी हो तो वे लोग ये प्राणायाम ना करें l
😩 सूखी खांसी में घी के मालपुए बनाकर दूध में डूबो दो l २ घंटे तक डूब जाएँ, फिर वो मालपुए खा लो l सूखी खांसी में आराम होगा l
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 ह्रदय रोग की सरल व अनुभूत चिकित्सा 🌷
🌵 १ कटोरी लौकी के रस में पुदीने व तुलसी के ७-८ पत्तों का रस, २-४ काली मिर्च का चूर्ण व १ चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पियें l इससे ह्रदय को बल मिलता है और पेट की गड़बडियां भी दूर हो जाती हैं l
🍋 नींबू का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व सेवफल का सिरका समभाग मिलाकर धीमी आंच पर उबालें l एक चौथाई शेष रहने पर नीचे उतारकर ठंडा कर लें l तीन गुना शहद मिलाकर कांच की शीशी में भरकर रखें l प्रतिदिन सुबह खाली पेट २ चम्मच लें l इससे Blockage खुलने में मदद मिलेगी l
अगर सेवफल का सिरका न मिले तो पान का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व शहद प्रत्येक १-१ चम्मच मिलाकर लें l इससे भी रक्तवाहिनियाँ साफ़ हो जाती हैं l लहसुन गरम पड़ता हो तो रात को खट्टी छाछ में भिगोकर रखें l
🍲 उड़द का आटा, मक्खन, अरंडी का तेल व शुद्ध गूगल समभाग मिलाके रगड़कर मिश्रण बनालें l सुबह स्नान के बाद ह्रदय स्थान पर इसका लेप करें l २ घंटे बाद गरम पानी से धो दें l इससे रक्तवाहिनियों में रक्त का संचारण सुचारू रूप से होने लगता है l
🍮 १ ग्राम दालचीनी चूर्ण एक कटोरी दूध में उबालकर पियें l दालचीनी गरम पड़ती हो तो १ ग्राम यष्टिमधु चूर्ण मिला दें l इससे कोलेस्ट्रोल के अतिरिक्त मात्रा घट जाती है l
🍝 भोजन में लहसुन, किशमिश, पुदीना व हरा धनिया की चटनी लें l आवलें का चूर्ण, रस, चटनी, मुरब्बा आदि किसी भी रूप में नियमित सेवन करें l
🍶 औषधि कल्पों में स्वर्ण मालती , जवाहरमोहरा पिष्टि, साबरशृंग भस्म, अर्जुन छाल का चूर्ण, दशमूल क्वाथ आदि हृदय रोगों का निर्मूलन करने में सक्षम है l
🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बिजनेस में कुछ नयी योजनाएं बेहतर रहेंगी। कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। संभव हो किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। आपको अपने संतान की सेहत में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो उनकी वह बीमारी बाद में बड़ी बन सकती हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवन साथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं वह पार्ट टाइम कार्य करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको धन संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें, क्योंकि इससे कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम को करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे ले बढ़ने की कोशिश करेंगे। विवाह की बात भी पक्की हो सकती हैं। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो बेवजह का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने ऑफिस के काम को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उसमें भी आप ढील दे सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको किसी भी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक सदस्य काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं। दिल से संबंधित मामलों को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में कोई योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थी वह फिर शुरू हो सकती हैं। जीवन साथी को करियर में कब तक करते देखा आपको खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। यदि आप ऑनलाइन कोई व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आप अपने काम में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं को भी आप नजरअंदाज न करें। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं

नैनीताल में “ऑपरेशन रोमियो”, गिरफ्त में आये 147 मनचले और हुड़दंगी

0

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना

NAINITAL: मुखानी क्षेत्रान्तर्गत व थाना मुखानी  पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर  शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले मुखानी क्षेत्र में कुल- 62 व्यक्तियों तथा रामनगर में 85 व्यक्तियों के कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट  के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई और उन्हें परामर्श के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

भाजपा के बागियों को संगठन से तीन दिन की और मोहलत

0

देहरादून। भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नाम वापिस नहीं लेने वाले अपने कार्यकर्ताओं को तीन दिन की मोहलत और दी है। उनके योगदान को संवेदशीलता से लेते हुए, पूर्व सीएम, सांसदों, विधायकों पदाधिकारियों को उनसे विमर्श की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ अभी भी जो लोग पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में हैं उनको पार्टी ने अभी 3 दिन का और समय दिया है। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर 8 जनवरी की शाम तक हम प्रतीक्षा करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी निकायों के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, सरकार में दायित्वधारी और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये सभी प्रयास करेंगे कि 8 तारीख तक निकाय चुनाव में नाम वापिस नहीं लेने वाले कार्यकर्ता, पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में अपने समर्थन की घोषणा करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक जितने भी नाम सामने आएं हैं उनमें मानने वालों को छोड़कर शेष के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा या किन्हीं अन्य वजहों से वह पार्टी निर्णय के विरुद्ध गए तो उन्हें समझाने और पुनर्विचार करने का एक और अवसर दिया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनको यह अतिरिक्त समय दिया गया है।

नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कुल 8429459 मतदाता शामिल

0

DEHRADUN: उत्तराखण्ड में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांॅफ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं,जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हर्ता तिथि के आधार पर विभिन्न आयुवर्ग में दर्ज मतदाताओं की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हानें बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कोई भी नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।

30 लाख रूपये की चरस, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

जनपद नैनीताल के  थाना खन्सयू  क्षेत्र से करीब 30 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद की गयी करीब 05 किलो 457 ग्राम चरस की खेप

NAINITAL/Dehradun : कल देर शाम उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खन्सयू क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए खन्सयू- हैडाखान मार्ग के पास से दो चरस तस्करों महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह तथा बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निबासीगण ग्राम चमोली थाना खन्सयू जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 05 किलो 457 ग्राम चरस बरामद हुई ।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस अपने गॉव से लाये थे जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह अक्सर अपने गॉव से चरस ले जाकर मैदानी क्षेत्रों में बेचते है जिससे उनको काफी मुनाफा होता है।  STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त
1- महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह
2- बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निबासीगण ग्राम चमोली थाना खन्सयू जिला नैनीताल

बरामदगी
कुल 5 किलो 457 ग्राम चरस
मोटर साइकिल UK 04 AL 7260

 

मंगलोर, हार्बटपुर व देहरादून में लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा

0

उत्तराखण्ड में बिहार व उत्तरप्रदेश वाली राजनैतिक संस्कृति लाना चाहती है भाजपा
निकाय चुनाव में बैलेट की जगह बाहुबल पर भाजपा को भरोसा
मंगलोर हार्बटपुर व देहरादून में लोकतंत्र की हत्या- धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में हार के डर से पहले तो पिछले एक साल से चुनावों को लगातार टालने में लगी रही और अब जब कोर्ट के हस्ताक्षेप से राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं तो सम्भावित हार का खतरा देख कर भाजपा बाहुबल और सरकारी मशीनरी के दम पर लोकतंत्र की ह्त्या करने का प्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही श्री ने आरोप लगाया कि हरिद्वार जनपद में सरकार व भाजपा के दबाव में नगरपालिका पारिषद मंगलौर के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम, हरबटपुर देहरादून में नगर पंचायत प्रत्याशी यामिनी रहेला व देहरादून नगर निगम पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 49 इलियास अंसारी के नामांकन भाजपा के दबाव के चलते गलत तथ्यों के आधार पर निरस्त कर दिए गए उन्होंने कहा कि मंगलौर के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम इससे पहले चार बार चुनाव लड़ चुके है और चारों बार उनके विरुद्ध नजूल की भूमि कब्जाने का आरोप उनके विरोधी लगाते रहे किन्तु हर बार उनके विरुद्ध लगाई गई आपत्तियों गलत पायी गयी और इस बार भी वही आपत्तियों लगायी गयी और इस बार सरकार व भाजपा के दबाव में उनका नामांकन रद्द कर दिया गया श्री धस्माना ने आरोप लगाया कि देहरादून के चार सिटिंग कांग्रेसी पार्षदों के नामांकन रद्द करवाने के लिए रायपुर के विधायक ने सारी मर्यादा को तोड़ते हुए नगर निगम प्रशासन और आरओ पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की जिसकी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया, श्री धस्माना ने कहा कि लगातर दो दिन तक भाजपा विधायक उमेश काउ दल बल के साथ नगर निगम पहुंच कर मुख्य नगर अधिकारी श्रीमती नमामी बंसल, अतिरिक्त मुख्य नगर अधिकारी श्री बिनवाल व आरओ पर दबाव बना कर कॉंग्रेस प्रत्याशियों मुकीम अहमद, 47 से रॉबिन त्यागी, 49 से इलियास अंसारी, वार्ड 3 से अनिल छेत्री के नामांकन रद्द करवाना चाहते थे किंतु प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वे स्वयं, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ,पूर्व विधायक राजकुमार और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक उमेश शर्मा का कड़ा विरोध करने से विधायक उमेश शर्मा के इरादे कामयाब नहीं हो पाए किन्तु आरओ द्वारा इलियास अंसारी का नामांकन गलत तथ्यों के आधर पर खारिज कर दिया जो सर्वथा अनुचित है श्री धस्माना ने कहा कि वे मंगलौर हरबटपुर और भगत सिंह कालोनी की ओर से आरओ के निर्णय को चुनौती देंगे। इस अवसर पर वार्ड की अधिकृत प्रत्याशी संगीता गुप्ता के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाली श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने अपना नाम वापस लेने की घोषणा की।
श्री धस्माना ने कहा कि चुनाव में हार जीत का निर्णय जनता के ऊपर छोड़ना चाहिए ना कि अधिकारियों पर दबाव बना कर विरोधी का नामांकन खारिज कर बेईमानी से जीत हासिल कर श्री धस्माना ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी निकाय चुनाव के लिए शीघ्र अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी और राजधानी देहरादून के लिए अलग से अपना दृष्टि पत्र जारी करेंगे
इस अवसर पर वार्ड 11 से कॉंग्रेस प्रत्याशी मोनिका के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पटेल, मदन ढोंगया, ललिता, आशीष गिल,उषा देवी, सोवन सजवाण , दीप चन्द सिसोदिया , लीला और वार्ड 44 से आम आदमी पार्टी के विशाल बंसल, उषा, पूजा, जाहीद, अमन धीमान, सुमित्रा ने आप छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए।

सीएम धामी ने किया देहरादून- मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण

0

सीएम धामी ने किया देहरादून- मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण

ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश

कहा – राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को बैठने, खाने – पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं।

अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा जिससे देश- विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके तथा यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराग धकाते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors