Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 63

Yamuna Water Level : दिल्ली में फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर

1

नई दिल्ली। Yamuna Water Level :  राजधानी दिल्ली पर अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है. रविवार शाम होते होते दिल्ली के कई जलमग्न इलाकों से पानी हटा तो लोगों ने चैन की सांस ली, लेकिन सोमवार सुबह फिर वह हुआ, जिसका डर था. सुबह 6 बजे से ही यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा. पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जलस्तर बढ़ने से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ने की वजह से उन्होंने अस्पताल और वार्ड में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सुविधाएं व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उनके साथ महापौर शैली ओबराय, विधायक राजेंद्र पाल गौतम, पार्षद मोहिनी जीनवाल, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, दिल्ली निगम उपायुक्त ज्ञानेश भारती व अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Opposition Meet : बेंगलुरु में भाजपा विरोधी पार्टियों की आज से दो दिवसीय बैठक

खतरे के निशान से जलस्तर नीचे आने के बाद ही जाएं अपने घर: अतिशी

हरियाणा में कुछ इलाकों में कल हुई भारी बारिश की वजह से आज यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ रहा है। Central Water Commission का अनुमान है कि रात तक 206.1m तक पहुंच सकता है। दिल्ली वालों के लिए इस से खतरा नहीं है। पर राहत कैंप में रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अभी अपने घर वापस ना जाए। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद ही अपने घरों में वापस जाए।

फरीदाबाद प्रशासन ने कराई बाढ़ में बही सड़क की मरम्मत

यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से मंझावली सहित आसपास के गांव की मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। बाढ़ के पानी में यह सड़कें बह गई थी और दर्जन भर से अधिक गांव की कनेक्टिविटी थम गई थी। हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। रविवार रात भर लोक निर्माण विभाग की टीम ने मंझावली से शेखपुर जाने वाले मुख्य रास्ते को दुरुस्त कर दिया है। अब आवागमन शुरू हो गया है।

दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में सुबह यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Level) 205.58 मीटर दर्ज किया गया, इससे पहले सुबह आठ बजे 205.50 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था।

गुरुग्राम से दो ट्रेनें कैसिल, कई ने देरी से शुरू किया सफर

गुरुग्राम में वर्षा के कारण थमी ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। सोमवार को दो ट्रेनें कैंसिल रहीं। वहीं, गुरुग्राम होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। इससे गुरुग्राम के ट्रेन यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। सोमवार को 14321 बरेली से भुज जाने वाली भुज बरेली एक्सप्रेस कैंसिल रही। इससे पहले इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल थीं। फरुखनगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली डीईएमयू भी निरस्त रही। दूसरी ओर गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज से अजमेर जाने वाली अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट चली। इसके अलावा गुरुग्राम होकर चलने वाली कई अन्य ट्रेनें भी आधे से एक घंटे की देरी से होकर चलीं।

नोएडा में झमाझम बारिश

औद्योगिक नगरी नोएडा में लगातार वर्षा का क्रम जारी है। सुबह से आसमान में काले बादल छाने के बाद नौ बजे वर्षा का क्रम शुरू हुआ। जो अभी तक जारी है। ‌वर्षा के कारण सड़क किनारे पानी रुकने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्षा के कारण मौसम सुहावना होने से गर्मी से राहत मिली है।

फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना के जलस्तर (Yamuna Water Level) में सुबह सात बजे मामूली बढ़ोतरी के बाद आठ बजे फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे जलस्तर 205.50 मीटर दर्ज किया गया है।

हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा है पानी

सोमवार सुबह में यमुना का जलस्तर घटकर 205.45 मीटर पर आ गया था। इसके एक घंटे बाद सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 हो गया। शाम छह से आठ बजे के बीच जलस्तर घटकर 205.22 मीटर पहुंचने की संभावनाएं हैं। हथिनीकुंड बैराज से अभी हर घंटे 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

यमुना का जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी

यमुना के जलस्तर में फिर से मामूली बढ़ोतरी सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। आज सुबह 7 बजे से पहले तीन घंटे तक जलस्तर 205.45 मीटर था।

Side Effects of Sleep Deprivation on Your Body

 

Opposition Meet : बेंगलुरु में भाजपा विरोधी पार्टियों की आज से दो दिवसीय बैठक

0

नई दिल्ली। Opposition Meet : सोमवार को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियां दो दिवसीय बैठक करने जा रही हैं। इस बैठक में सभी भाजपा विरोधी गुट लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तय करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर कल भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सभी पार्टियां दिल्ली में जमावड़ा लगाने वाली हैं। बता दे कि इस बैठक में 30 दल एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन दोहरा सकते हैं।

Side Effects of Sleep Deprivation on Your Body

आइए, 10 प्वाइंट में जानें बैठक के बारे में सब कुछ

1-  केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हुए विपक्ष (Opposition Meet)  के कम से कम 24 दलों के नेता 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में जुटेंगे।

2- विपक्ष की इस बैठक में सभी दल आपसी मतभेदों को दूर करने और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की रणनीति बना सकते हैं।

3- बैठक के लिए सभी विपक्षी नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारी बैठक से भाजपा डरने लगी है और इसके चलते ही उसे एनडीए की बैठक बुलानी पड़ी।

4- शाम 6 बजे के करीब सभी दल बैठक करेंगे और इसके बाद रात 8 बजे डिनर होगा। 18 जुलाई को बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति की घोषणा की जा सकती है।

5- विपक्षी पार्टियां का एक एजेंडा 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में भाजपा को घेरना का भी होगा। बैठक में विपक्षी गठबंधन का नाम तय होगा और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा भी होगी।

6- हालांकि, विपक्षी दलों के बीच संभावित सीट बंटवारे का अंतिम निर्णय संबंधित राज्य इकाइयों पर छोड़ दिया जाएगा।

7- दूसरी ओर मंगलवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में भाजपा ने गठबंधन (Opposition Meet) सहयोगियों के अलावा कई नए सहयोगियों और कुछ पूर्व सहयोगियों को आमंत्रित किया है।

8- जिन नए सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है, उनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट, शिवसेना, चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी (आरवी) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) शामिल है।

9- बिहार से चार नेता – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेन्द्र सिंह कुशवाह और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी बैठक में आ सकते हैं।

10- काफी अटकलों के बाद भी एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी और बादल परिवार के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल एनडीए का हिस्सा नहीं होंगी। जानकारी के अनुसार, भाजपा इन पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं करेगी और पंजाब में अकेले और आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ सकती है।

एनडीए में वर्तमान में 25 पार्टियां

भाजपा, एआईएडीएमके, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी), एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी), एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा), जेजेपी (जननायक जनता पार्टी), आईएमकेएमके, आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन), आरपीआई (रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया), एमएनएफ (मिजो नेशनल फ्रंट), टीएमसी (तमिल मनीला कांग्रेस), आईपीएफटी (त्रिपुरा), बीपीपी (बोडो पीपुल्स पार्टी), पीएमके (पाटली मक्कल कच्ची), एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी), अपना दल, एजीपी (असम गण परिषद), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, निषाद पार्टी, यूपीपीएल, एआईआरएनसी (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस पुडुचेरी), शिरोमणि अकाली दल सयुंक्त (ढींढसा), एसबीएसपी (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) और जनसेना (पवन कल्याण)।

वहीं, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट), लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), एचएएम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा), आरएलएसपी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) और वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) गठबंधन में नए सदस्य होंगे।

विपक्षी गुट में ये पार्टियां शामिल

विपक्षी गुट में कांग्रेस, आप, सीपीएम जैसी तीन राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा सपा, एनसीपी (शरद पवार), टीएमसी, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), आरएलडी, जेएमएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई, डीएमके, मुस्लिम लीग और एमडीएमके। 9 नई पार्टियां भी इसका हिस्सा बनने वाली हैं।

Uttrakhand Heavy Rain : CM ने समस्त मंत्रीगणों को अपने जनपदों में प्रवास के दिए निर्देश

Uttrakhand Heavy Rain : CM ने समस्त मंत्रीगणों को अपने जनपदों में प्रवास के दिए निर्देश

0

देहरादून: Uttrakhand Heavy Rain  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मंत्री गणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा (Uttrakhand Heavy Rain) के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

PM Visit To UAE : अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सचिवालय और आवास से दूरभाष या मौखिक रूप से दिए जाने वाले निर्देशों हेतु अधिकारियों को किया गया अधिकृत

देहरादून : मुख्यमंत्री सचिवालय अथवा आवास कार्यालय से आकस्मिकता एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में दूरभाष या मौखिक रूप से दिए जाने वाले निर्देशों हेतु अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

मा०  मुख्यमंत्री सचिवालय अथवा आवास कार्यालय से किसी भी प्रकार के निर्देश- अनुदेश सामान्यतः लिखित रूप से प्रसारित किए जाते हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों में एवं आकस्मिकता की स्थिति में उक्त कार्यालयों से मा0  मुख्यमंत्री जी के किसी भी निर्देश को दूरभाष के माध्यम से या मौखिक रूप से अवगत कराए जाने की आवश्यकता पड़ने पर, इस हेतु अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त जिन अधिकारियों / महानुभावों को प्राधिकृत किये जाने के निर्देश हैं, इनमें सचिव,   मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन, अपर सचिव,   मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन, दिवस अधिकारी ( जिस तिथि / दिवस को दिवस अधिकारी के रूप में दायित्वों का निवर्हन किया जा रहा हो। ) तथा  मुख्यमंत्री जी द्वारा प्राधिकृत अन्य सामाजिक व्यक्ति (जिसके सम्बन्ध में पृथक से अवगत कराया जाएगा। )

Civil Code : UCC पर जनता 28 जुलाई तक दे सकते हैं सुझाव

 

 

 

PM Visit To UAE : अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत

0

नई दिल्ली। PM Visit To UAE :  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे। हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने सीओपी 28 यूएई के अध्यक्ष और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ से मुलाकात की।

Civil Code : UCC पर जनता 28 जुलाई तक दे सकते हैं सुझाव

अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ के साथ बैठक

अबू धाबी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीओपी 28 यूएई के अध्यक्ष और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान डॉ. जाबेर ने प्रधानमंत्री को आगामी सीओपी-28 के बारे में जानकारी दी। साथ ही, पीएम ने यूएई की सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। पीएम ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत के प्रयासों और पहलों पर भी प्रकाश डाला है।

पीएम मोदी प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करेंगे

हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक भी करेंगे। पीएम मोदी की देश की आधिकारिक यात्रा से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा ने कल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित किए। Mस्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया, “आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।”

कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोनों देश एनर्जी, फूड सिक्योरिटी, डिफेंस जैसे मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा, दोनों देश रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही, G20 के एजेंडे को लेकर भी दोनों देश बातचीत कर सकते हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद ये UAE का 5वां दौरा है।

NDA Party Meeting : JP नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को लिखी चिट्ठी

Civil Code : UCC पर जनता 28 जुलाई तक दे सकते हैं सुझाव

0

नई दिल्ली: Civil Code  शुक्रवार को विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर लोगों के विचार भेजने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी। बात दे कि आयोग ने गत 14 जून को यूसीसी पर संस्थाओं व आम लोगों से प्रतिक्रिया मांगी थी।

NDA Party Meeting : JP नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को लिखी चिट्ठी

शुक्रवार को प्रतिक्रिया देने की एक माह की समय सीमा खत्म हो गई। वहीं आयोग ने अब इसकी सीमा बढ़ा दिया है। विधि आयोग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि हम सभी इच्छुक लोगों को अपने मूल्यवान विचारों और विशेषज्ञता का योगदान करने के लिए विस्तारित समय सीमा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

इस विषय पर जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया और विभिन्न क्षेत्रों से टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग के मद्देनजर हितधारकों द्वारा विचार और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय और दिया गया है।

कोई भी इच्छुक व्यक्ति, संस्थान और संस्था विधि आयोग (Civil Code) की वेबसाइट पर 28 जुलाई तक यूसीसी पर टिप्पणी कर सकता है। अब तक डाक द्वारा भेजी गई लिखित प्रस्तुति के अतिरिक्त वेबसाइट पर 50 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो चुकी हैं।

यूसीसी का तात्पर्य देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना है जो धर्म पर आधारित नहीं है। यूसीसी को लागू करना भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है। आगामी दिनों में उत्तराखंड अपना खुद का यूसीसी लाने को तैयार है।

Kanwar 2023 : सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, डीजे की धुन पर खूब थिरके शिवभक्त

NDA Party Meeting : JP नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को लिखी चिट्ठी

0

नई दिल्ली। NDA Party Meeting  आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली हैं। एक ओर जहां भाजपा के खिलाफ 15 विपक्षी दल एकजुट हुए हैं। दूसरी ओर अपना पासा फेंक दिया है 18 जुलाई को भाजपा ने भी नई दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर भाजपा ने दूसरे पार्टियों को पत्र लिखकर आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।

Kanwar 2023 : सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, डीजे की धुन पर खूब थिरके शिवभक्त

नड्डा ने चिराग पासवान को दिया आमंत्रण

नड्डा ने चिराग पासवान को लेटर लिखकर एनडीए की बैठक (NDA Party Meeting) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी एनडीए की अहम साथी है। इसलिए आपको पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

लोक जनशक्ति पार्टी रही NDA की अहम साथी

पत्र में लिखा है कि आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं।

साथ ही लिखा है, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा सुरक्षा, विदेश में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

18 जुलाई को दिल्ली में होगी बैठक

पत्र में बैठक की जगह, तिथि और समय के बारे में भी बताया गया है। इसमें बताया गया, ‘आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुदृढ़ता प्रदान करता है। एनडीए के साथी दलों की बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।’

मांझी को भी बैठक का बुलावा

नड्डा ने चिराग के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी को भी बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आपकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की अहम साथ है। इसलिए 18 जुलाई को होने वाली बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। बता दें, संयुक्त विपक्ष की बैठक भी 18 जुलाई को होगी। यह बैठक बेंगलुरु में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए 24 दलों को आमंत्रित किया गया है।

Delhi Flood : यमुना का जलस्तर घटा, पर संकट बरकरार

Kanwar 2023 : सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, डीजे की धुन पर खूब थिरके शिवभक्त

0

Kanwar 2023 : मेरठ में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार को अचानक कांवड़ियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। सीएम योगी सहारनपुर के बाद सीधे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की तादात में उपस्थित शिवभक्तों पर दोनों हाथों से फूल बरसाए।

Delhi Flood : यमुना का जलस्तर घटा, पर संकट बरकरार

सीएम के लिए हाईवे पर विशेष मंच बनाया गया था, जिस पर खड़े होकर उन्होंने पुष्प वर्षा की।

वहीं, सीएम योगी को अपने बीच पाकर कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़ियों ने भी सीएम योगी का अभिनंदन किया।

इस बीच शिवभक्तों की ओर से योगी-योगी, हर हर महादेव और जय भोले का उद्घोष भी सुनाई दिया। सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को अधिकारियों द्वारा शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलिकॉप्टर से प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने आसमान से कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

मेरठ से बरनावा तक कांवड़ियों (Kanwar 2023) पर फूल वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद लगातार हर साल कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाते हैं। कुछ दिन पहले वाराणसी में भी अफसरों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की थी।

मेरठ पुलिस लाइन (Kanwar 2023) से कमिश्नर, डीएम समेत अन्य बड़े अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से उड़ान भरी। हेलीकाप्टर से पूरे जिले और जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद पुष्पवर्षा हुई।

डीएम और एसएसपी ने मेरठ जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से फूल बरसा किया। पुलिस लाइन, बेगमपुल, सिवाया टोल, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास पुल, जानी पुल, निवाड़ी, मोहिद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेज, सुभारती, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

इसके बाद बागपत में पुलिस लाइन से रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी, गल्हैता गांव ओर पुरामहादेव मंदिर में पुष्पवर्षा हुई।

Bastille Day Parade : फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम, राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद

Delhi Flood : यमुना का जलस्तर घटा, पर संकट बरकरार

0

नई दिल्ली। Delhi Flood : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई सड़कों को जलभराव के बाद बंद कर दिया गया है। अब बाढ़ के चलते गाजियाबाद के अवास विकास, मंडोला, और ट्रोनिका सिटी के तीनों बिजलीघर अगले आदेश तक बंद किए गए हैं।

Bastille Day Parade : फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम, राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद

सोमवार को खुलेंगे सभी 12वीं तक के स्कूल

ग्रेटर नोएडा में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल सोमवार को खुलेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह ने छुट्टी की घोषणा की हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को महाशिवरात्रि का स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 16 जुलाई को रविवार होने के कारण अब सभी बोर्ड के स्कूल 17 जुलाई को खुलेंगे। बता दे भारी वर्षा और यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 14 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया था।

गाजियाबाद के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

साहिबाबाद के पचरा और बदरपुर गांव के 100 से ज्यादा परिवार अपना समान लेकर सड़क पर आ गए हैं। प्रशासन की ओर से चार टेंट लगाए गए हैं। वर्षा होने पर इन लोगों की और परेशानी बढ़ सकती है। यमुना का पानी लगातार गांवों में जा रहा है।

ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ITO स्थित विकास भवन में खराब हुए ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण (Delhi Flood)किया है, जहां उन्होंने काम कर रहे इंजीनियरों से बात की। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। उनसे पहले यहां एलजी वीके सक्सेना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ITO स्थित विकास भवन में खराब हुए ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण किया है, जहां उन्होंने काम कर रहे इंजीनियरों से बात की। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। उनसे पहले यहां एलजी वीके सक्सेना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

नोएडा कमर्शियल सेक्टर साइट चार में भरा पानी

नोएडा औद्योगिक कमर्शियल सेक्टर साइट चार (Delhi Flood) में बाढ़ का पानी भर गया है। रेडिसन होटल कार के शोरूम, और फर्नीचर की दुकानों पर काम करने वाले और जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की शिकायत। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग व परियोजना विभाग के कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकालने की कर रहे कार्रवाई।

दिल्ली सरकार ने मांगी सेना से मदद

पूरी रात दिल्ली सरकर की टीमें डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 के रेगुलेटर के पास नाले में आई दरार को ठीक करने के लिए काम करती रहीं। फिर भी इस दरार को ठीक नहीं किया जा सका है। यहां से यमुना का पानी शहर में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने मुख्य सचिव को सेना, एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, इसे तत्काल ठीक किया जाने की जरूरत है।

मंत्री आतिशी ने बैठक कर जाना हाल

यमुना के पानी को लेकर कुछ देर पहले बैठक कर राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली का हाल जाना।अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने पानी की स्थिति और यमुना से प्रभावित लोगों काे पहुंचाई जा रही मदद पर बात की। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मध्य दिल्ली में प्रवेश के ये रास्ते बंद और इतने हैं खुले (Delhi Flood)

सिग्नेचर ब्रिज—- बंद
वजीराबाद ब्रिज —- बंद
कश्मीरी गेट —–बंद
गीता कालोनी — बंद
विकास मार्ग—-बंद
एनएच नौ— खुला
डीएनडी — खुला
कालिंदी कुंज—– खुला

सिग्नेचर ब्रिज से सराय काले खां तक रिंग रोड यातायात पूरी तरह से बंद

रिंग रोड पर अब सराय काले खां से आईटीओ होते हुए राजघाट, कश्मीरी गेट की तरफ भी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। यानी अब सिग्नेचर ब्रिज/वजीराबाद ब्रिज से सराय काले खां तक रिंग रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी, पीएम मोदी बोले- गुडलक

Bastille Day Parade : फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम, राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद

0

नई दिल्ली। Bastille Day Parade :  पीएम मोदी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम मोदी के परेड में पहुंचने पर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी सम्मानित अतिथि के तौर पर परेड में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले पीएम ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी, पीएम मोदी बोले- गुडलक

पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। पीएम ने इस दौरे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। इस बीच पीएम मोदी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शामिल हुए। पीएम मोदी के परेड में पहुंचने पर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।

फ्रांस के इतिहास में महत्वपूर्ण है आज का दिन

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस (Bastille Day Parade) फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हमले की याद दिलाता है। बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है।

भारतीय सैनिक भी परेड का हिस्सा

इस बार परेड में 269 सदस्यीय भारतीय सेना के जवान भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी, पीएम मोदी बोले- गुडलक

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी, पीएम मोदी बोले- गुडलक

0

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। हो सकता है कि सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

Ganga Corridor: CM ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश

Chandrayaan-3 Launch : तेमजेन ने अमिताभ बच्चन का वीडियो किया शेयर

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है।

राजनाथ सिंह बोले- भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देगा यह मिशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

Chandrayaan 3: लॉन्चिंग देखने पहुंचे 200 स्कूली छात्र

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण (लॉन्च) को देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं। एक छात्रा ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं।

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान मिशन लॉन्च की उल्टी गिनती ‘बढ़ रही’

इसरो ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे निर्धारित लॉन्च के लिए ‘प्रगति’ पर है। इसरो ने मिशन के बारे में एक अपडेट में कहा कि ‘एलवीएम3-एम4 और चंद्रयान-3 मिशन’ की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उल्टी गिनती जारी है। लॉन्च के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती गुरुवार दोपहर 1.05 बजे शुरू हुई थी।भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा ‘फैट बॉय’ करार दिए गए एलवीएम3-एम4 रॉकेट को चेन्नई से लगभग 135 किमी दूर स्थित इस स्पेसपोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाना है।

Chandrayaan-3 Launch : लॉन्चिंग के बाद 1627 किमी होगी रफ्तार

आज दोपहर 2.35 बजे जब रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी। लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो जाएंगे और रॉकेट की रफ्तार सात हजार किमी प्रति घंटा पहुंच जाएगी।

Chandrayaan 3 launch: 16 मिनट में पृथ्वी की बाहरी कक्षा तक पहुंचेगा

क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद रॉकेट की रफ्तार 36,968 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो जाएगा और धीरे-धीरे अपना ऑर्बिट बढ़ाकर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।

Chandrayaan 3: पीएम मोदी बोले- आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चंद्रयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमारे द्वारा की गई प्रगति के बारे में अधिक से अधिक जानने का आग्रह करता हूं। यह आप सभी को बहुत गौरवान्वित करेगा।

Chandrayaan 3 Launch: अनुपम खेर ने इसरो को दीं शुभकामनाएं

अनुपम खेर ने इसरो को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद!

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 में गोदरेज एयरोस्पेस का प्रमुख योगदान

चंद्रयान-3 में गोदरेज एयरोस्पेस का भी महत्वपूर्ण योगदान है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले रॉकेट के दूसरे चरण के दो इंजन गोदरेज एयरोस्पेस ने बनाए हैं। गोदरेज एयरोस्पेस के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट और बिजनेस हेड मानेक बहरामकामदिन ने बताया, चंद्रयान-3 एक बहुत ही प्रतिष्ठित मिशन है, गोदरेज ने दो इंजनों के लिए हार्डवेयर में योगदान दिया है, जो दूसरे चरण के इंजन हैं।

Chandrayaan 3 launch: चंद्रयान के लिक्विड इंजन में ईंधन भरने का काम पूरा

इसरो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) में मिशन चंद्रयान-3 की उलटी गिनती जारी है। एल-110 चरण ((लिक्विड इंजन)) में प्रणोदक भरने का काम पूरा हो गया है। इसरो का कहना है कि सी-25 चरण ((क्रॉयोजनिक इंजन)) में प्रणोदक भरना शुरू हो रहा है।

कौन हैं वीरमुथुवेल?

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एक परिवार से नाता रखने वाले वाले वीरमुथुवेल प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मद्रास) के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने पीएचडी भी कर रखी है। चंद्र मिशन के परियोजना निदेशक के रूप में वीरमुथुवेल ने वनिता का स्थान लिया है, जो तत्कालीन इसरो प्रमुख के सिवन के नेतृत्व में चलाए गए चंद्रयान -2 मिशन की परियोजना निदेशक थीं। वनिता इसरो के इतिहास में इस पद काबिज हुई पहली महिला थीं। पहले चंद्रयान मिशन का नेतृत्व करने के बाद मयिलसामी अन्नादुरई को ‘मून मैन ऑफ इंडिया’ की पदवी दी गई। वह भी तमिलनाडु से नाता रखते थे। दिलचस्प तथ्य यह है कि पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्होंने भारत के रॉकेट कार्यक्रम का नेतृत्व किया, वह भी तमिलनाडु के रामेश्वरम से थे।

च्रंद्रयान का तमिलनाडु से अनोखा नाता

वर्ष 2008 में पहले चंद्र मिशन के साथ शुरू हुई चंद्रयान श्रृंखला के बारे में एक अनोखी समानता उसका तमिलनाडु से संबंध है। तमिलनाडु में जन्मे मयिलसामी अन्नादुरई और एम वनिता के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 का नेतृत्व करने के बाद, अब विल्लुपुरम के मूल निवासी पी वीरमुथुवेल तीसरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं। वीरमुथुवेल (46) वर्तमान में सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक हैं। एस सोमनाथ की अध्यक्षता में इसरो का मकसद उन विशिष्ट देशों की सूची में शामिल होना है, जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में महारत हासिल कर ली है।

किताब की प्रस्तावना खुद सोमनाथ ने लिखी

कोझिकोड स्थित लिपि बुक्स (Lipi Books) द्वारा प्रकाशित ‘प्रिज्म’ अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, जीव विज्ञान, मानव विज्ञान और गणित सहित विज्ञान की विभिन्न धाराओं के 50 दिलचस्प लेखों का संकलन है। इसमें विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है जैसे जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन, डार्क स्काई पर्यटन, ब्लैक होल पुष्टिकरण, कुत्ते लाइका की पहली अंतरिक्ष यात्रा इत्यादि। 167 पन्नों की इस किताब की प्रस्तावना सोमनाथ ने खुद लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह “विज्ञान के चमत्कारों” से भरपूर है। ‘प्रिज्म’ विज्ञान के सौंदर्य और काव्यात्मक पहलुओं की खोज है और यह आम लोगों को विज्ञान के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने और इसकी सुंदरता को महसूस करने में मदद करेगा।

चंद्रयान-3 लॉन्चपैड पर अनूठी पुस्तक का हुआ विमोचन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और लेखक विनोद मनकारा की नई किताब श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में रॉकेट लॉन्चपैड से जारी की गई। विज्ञान लेखों के संग्रह ‘प्रिज्म: द एनसेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ का अनोखा लॉन्च कार्यक्रम गुरुवार शाम एसडीएससी-शार (SDSC-SHAR ) में आयोजित किया गया।जहां देश के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन चंद्रयान -3 के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पुस्तक को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर को सौंपकर जारी किया।

Mrunal Thakur Exudes Elegance Bridal Photoshoot

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors