Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 64

Ganga Corridor: CM ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश

0

देहरादून: Ganga Corridor  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए  बनाये जाने वाली कम्पनी के लिए भी शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर (Ganga Corridor) का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए।

BJP Protest : पटना विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता की मौत, कई सांसद घायल

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को  भी शीघ्र अन्तिम रूप दिया जाए।

बैठक में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,  श्री  आनन्द वर्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री दिलीप जावलकर,

 श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री एस.एन पाण्डेय, श्री वी. षणमुगम, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी  एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया लक्सर क्षेत्र के जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों-लक्सर बजार  मदारपुर, शाहपुर बस्ती, प्रहलादपुर, हस्तमौली में अतिवृष्टि एवं सोनाली नदी के कारण हुये जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का रेस्क्यू बोट एवं ट्रैक्टर में बैठकर स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र में सोनाली एवं अन्य नदियों से होने वाले जलभराव की स्थिति के प्रभावी रोकथाम के लिये फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुयी हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

BJP Protest : पटना विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता की मौत, कई सांसद घायल

0

पटना : BJP Protest  गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।

PM Modi France Visit : पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

पुलिस ने जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर पर लाठी मारी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उनको आनन-फानन तारा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद बाद पीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Protest)  ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

जहानाबाद सदर के कल्पा गांव में रोते बिलखते विजय सिंह के स्वजन

पुलिस ने मार्च में शामिल भाजपा नेताओं से रुकने की अपील की,लेकिन भीड़ नहीं रुकी। इसके बाद में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। कई भाजपा सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस दौरान भाजपा के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी पुलिस की लाठी लगी। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए न सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि प्रदर्शनकारियों पर पानी के बौछार से भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग किया।

नड्डा पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुई लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट दायर हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।”

Uttarakhand Rain : सीएम धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

 

PM Modi France Visit : पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

0

पेरिस। PM Modi France Visit  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि वह लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय पेरिस यात्रा के दौरान रक्षा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Uttarakhand Rain : सीएम धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

वहीं फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर खुश और उत्साहित है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 13-14 जुलाई तक फ्रांस का दौरा करेंगे। उनका 14 जुलाई को बैस्टिल डे परेड में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। पेरिस में भारतीय प्रवासी के सदस्यों ने कहा कि वे सभी पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, और वे उन्हें एक विशेष पगड़ी भेंट करेंगे। भारतीय गुजराती सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष जयेश भावसे ने कहा कि जैसे ही उन्हें पीएम मोदी की यात्रा के बारे में पता चला, वे उनके स्वागत की तैयारी कर रहे थे।

पीएम मोदी को भेंट की जाएगी विशेष पगड़ी

जयेश भावसे ने कहा कि वे पीएम मोदी (PM Modi France Visit) को एक विशेष पगड़ी भेंट करेंगे जिसमें भारत और फ्रांस के झंडे शामिल होंगे। जयेश भावसे ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए गुजरातियों सहित हर भारतीय उत्साहित है।

जब से हमें पता चला है कि पीएम मोदी फ्रांस की यात्रा पर हैं , हम उनकी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। आप वहां प्रदर्शन और उपहार देखेंगे जो हम पीएम मोदी को पेश करेंगे।” “हमने एक पगड़ी बनाई है जिसमें भारत और फ्रांस का झंडा शामिल है। हमारा इरादा इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को यह अनोखी पगड़ी पहनाने का है।’ हमने प्रोटोकॉल के तहत ये सभी चीजें दूतावास में जमा करा दी हैं।’ कार्यक्रम में बच्चे गरबा प्रस्तुत करेंगे।

पेरिस में रहते हैं लाखों भारतीय परिवार हम पीएम मोदी से सनातन मंदिर निर्माण के अपने इरादे के बारे में अनुरोध करेंगे और हमने दूतावास से इस बारे में बात की है।” गुजराती कल्चरल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भकुल पटेल ने कहा, ”मैं फ्रांस में 35-36 साल से रह रहा हूं।

भारतीय समुदाय मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित

पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद हमारे देश को एक अलग पहचान मिली है। जब से पीएम मोदी सत्ता में आए हैं, हर कोई कहता है कि भारतीय बहुत अच्छे लोग हैं। उन्होंने कहा, “पूरा भारतीय समुदाय पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। हर कोई उत्साहित है क्योंकि वर्तमान समय में विश्वगुरु कहे जाने वाले पीएम मोदी उनसे मिलने आ रहे हैं।”

पीएम मोदी बैस्टिल दिवस समारोह में लेंगे भाग

क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी फ्रांस में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। विदेश सचिव ने कहा कि यात्रा का प्रमुख औपचारिक हिस्सा शुक्रवार को शुरू होगा जिसमें पीएम मोदी बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेंगे। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में विशेष अतिथि होंगे, जहां भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं की टुकड़ी भाग लेगी। इसके अलावा, तीन राफेल भी परेड में भाग लेंगे।

Weather : हिमाचल से दिल्ली तक बारिश का कहर, 16 जुलाई तक दिल्ली में स्कूल बंद

Uttarakhand Rain : सीएम धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

0

देहरादून: Uttarakhand Rain  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

Weather : हिमाचल से दिल्ली तक बारिश का कहर, 16 जुलाई तक दिल्ली में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल (Uttarakhand Rain) के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय।
सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से भी लगातार संपर्क में रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों के लिए पर्याप्त बजट है। संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्री विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Weather : हिमाचल से दिल्ली तक बारिश का कहर, 16 जुलाई तक दिल्ली में स्कूल बंद

1

नई दिल्ली: Weather  गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। साथ ही अभी खतरा टला नहीं है आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, स्तिथि को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Monsoon makeup tips: Smudge-proof makeup during monsoon

Weather Update Today Live :

भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को लेकर अहम फैसला लिया है। पंजाब के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 16 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इससे पूर्व 13 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर (Weather) के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली में बाढ़ (Weather) से स्थिति बिगड़ती जा रही है। डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ के पानी की वजह से कई जगहों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। इसी बीच मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड को बंद किया गया है।
यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बैठक बुलाई है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुसने से स्थिति असमान्य हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।

दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ (Weather) वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाता दिखा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं। इसके अलावा सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Weather) बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस आया है।

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर धराली में खीर गंगा के उफान के बीच बड़े वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। नदी के उफान के कारण यहां अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे से 1 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

गुजरात में जलस्तर (Weather) बढ़ने के कारण गांधीनगर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी रोकने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

हिमाचल प्रदेश सड़क एवं परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 250 सड़को की बहाली हुई है। साथ ही लगभग 1100 रूट ऐसे हैं जो स्थगित हैं और कल इनमें से करीब 300 रूट को खोल दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाल रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें
दिल्ली में बाढ़ से ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज पर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सिविल लाइन्स इलाके में भी पानी घुस आया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल (Weather) का आवास भी सिविल लाइन्स इलाके में है, ऐसे में वहां भी पानी घुसने का खतरा है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण भूंतर में बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान इतना ज्यादा है कि इसकी भरपाई करना बहुत कठिन है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश से कई लोग बेघर हुए है। मैं इन विषयों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष रखूंगा। मुझे संतुष्टि है कि क्रेंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद की गई है।

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। वह बारिश और बाढ़ को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।

दिल्ली में निगम बोध घाट के पास का इलाका बाढ़ग्रस्त हो गया है, क्योंकि यमुना नदी उफान पर है और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली में गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद पीपलकोटिम के पास राजमार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया।

उत्तराखंड के पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है।

भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू के भुंतर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

दिल्ली में लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर में बुधवार को 208.08 मीटर दर्ज की गई। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पहले दर्ज 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Uttarakhand Rain : सीएम धामी ने भारी बारिश के चलते की ये अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

 

Uttarakhand Rain : सीएम धामी ने भारी बारिश के चलते की ये अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

0

देहरादून: Uttarakhand Rain  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा आपदा राहत नम्बर जारी किए गए हैं।

Jan Vishwas Bill : जन विश्वास विधेयक में संशोधन को मंजूरी दी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार से हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में नुकसान हुआ है और जगह-जगह पर लोग फंसे हुए हैं। सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। हिमाचल में भी उत्तराखंड के तमाम लोग फंसे हुए हैं। इन परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से आपदा राहत नंबर जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन से अपील और अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश (Uttarakhand Rain) के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासियों एवं तीर्थयात्री अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं राज्य आपदा कंट्रोल रूम तथा जिलाधिकारियों से सभी जनपदों से सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा, समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एवं एसडीआरएफ को हाई-अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
सहायता हेतु निम्न नंबरों पर लोग कर सकते हैं संपर्क 9411112985, 01352717380, 01352712685, इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी लोग मैसेज कर सकते हैं।

Jan Vishwas Bill : जन विश्वास विधेयक में संशोधन को मंजूरी दी

0

नई दिल्ली। Jan Vishwas Bill : बुधवार को जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार अब छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से मुक्त करने के लिए जन विश्वास विधेयक लाया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साल 22 दिसंबर को जन विश्वास (Jan Vishwas Bill) विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद बिल को संसद की संयुक्त समिति के पास भेज दिया गया था।

Tomato Price : टमाटर की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को शुक्रवार से मिलेगी राहत

समिति ने 19 मंत्रालयों या विभागों के साथ -साथ विधायी विभाग और कानूनी मामलों के विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की है। समिति ने मार्च में रिपोर्ट अपनाई, जिसे उसी महीने राज्यसभा और लोकसभा के समक्ष रखा गया था। बता दे कि संसदीय पैनल ने केंद्र को व्यापार और जीवनयापन को आसान बनाने उद्देश्य से जन विश्वास विधेयक की तर्ज पर छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से मुक्त करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया था।

समिति का सुझाव क्या था?

इसमें कहा गया था कि सरकार को प्रावधानों में संशोधन करना चाहिए, क्योंकि इससे अदालती मामलों के बैकलॉग को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही समिति ने यह सिफारिश की थी कि मुकदमेबाजी में हो रही बढ़ोतरी से बचने के लिए जहां तक संभव हो कारावास की वजह जुर्माना लगाया जाए। इस विधेयक में छोटे-मोटे अपराधों को अपराधमुक्त करने की मांग के अलावा विश्वास-आधारित शासन को बढ़ावा देते हुए अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक दंड को तर्कसंगत बनाने की भी परिकल्पना की गई है।

इन अधिनियमों में किया जा रहा संशोधन

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940, सार्वजनिक ऋण अधिनियम 1944, फार्मेसी अधिनियम 1948, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952, कॉपीराइट अधिनियम 1957, पेटेंट अधिनियम 1970, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 और मोटर वाहन अधिनियम 1988 समेत इत्यादि में संशोधन किया जा रहा है।

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में धारा 144 लागू , यमुना के जलस्तर का टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड

Tomato Price : टमाटर की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को शुक्रवार से मिलेगी राहत

0

Tomato Price : केंद्र ने नेफेड, एनसीसीएफ को प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में वितरण के लिए आंध्र, कर्नाटक, महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को शुक्रवार से रियायती कीमतों पर खुदरा दुकानों के माध्यम से टमाटर का वितरण किया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को कम दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को टमाटर खरीदने का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्रालय के अनुसार पिछले एक महीने में जिन स्थानों पर खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक रही हैं, वहां टमाटर घटी कीमतों पर वितरित किए जाएंगे।

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में धारा 144 लागू , यमुना के जलस्तर का टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड

टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार

देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 150 रुपये से 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार बीते एक पखवारे दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें चार गुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गईं हैं। गाजियाबाद की थोक सब्जी मंडी से टमाटर खरीद कर खुदरा बाजार में बेचने वाले सचिन बताते हैं कि जून की शुरुआत में जो टमाटर बाजार में अपनी क्वालिटी के हिसाब से 30 से 40 रुपये के भाव पर बिक रहा था उसकी कीमतें अब 100 से 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं।

टमाटर के अलावे हरी मिर्च व अदरक के भाव भी आसमान पर

टमाटर के के अलावे हरी मिर्च की कीमतें (Tomato Price) भी आसामान छू रही हैं। हरी मिर्च की कीमत पिछले पखवारे में जहां 50 से 60 रुपये किलो थी, अब 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। अदरक के भाव भी 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। सब्जियों के भाव बढ़ने से गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर ने पहले ही किचन से दूरी बना ली थी। अब मिर्च और अदरक के भाव भी उछलने से आम लोग परेशान हैं। उम्मीद है कि टमाटर के मामले में सरकार की ओर से उठाए गए कदम से लोगों को राहत मिलेगी।

हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ीं तो क्या बोलीं गृहणियां?

बाजार में सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर स्थानीय गृहणी संध्या और कविता ने बताया कि टमाटर का इस्तेमाल न होने से लोग परेशान तो हैं ही सब्जियों का स्वाद भी प्रभावित हो रहा है। अब टमाटर के साथ ही हरी मिर्च के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे परेशानी और बढ़ गई है। गृहिणी विमला, सरोज, सुनीता कहती हैं कि जिस प्रकार से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में हरी सब्जियां रसोई से दूर हो जाएंगी।

Uttarakhand Weather : बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आइएसबीटी पहुंचे CM

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में धारा 144 लागू , यमुना के जलस्तर का टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड

0

पूर्वी दिल्ली। Delhi Heavy Rain : पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद अब 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है। प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अफसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खादर क्षेत्र से लोगों को निकाल लिया गया है।

Uttarakhand Weather : बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आइएसबीटी पहुंचे CM

बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू

दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर (Delhi Heavy Rain) बढ़ गया है, वहां एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है।

इन इलाकों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर हैं तैनात

गीता कॉलोनी, पुराना लोहापुल व वजीराबाद रोड और सिग्नेचर ब्रिज पर भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर तैनात किए गए हैं, ताकि वहां पर लोगों की भीड़ जमा न हो। अभी रिहायशी क्षेत्र में पानी पहुंचने की संभावना नहीं है। पुश्ते के पास गीता कॉलोनी, उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, सोनिया विहार, भजनपुरा, खजूरी, गांधी नगर, किशनकुंज, मयूर विहार फेज-एक सहित कई कॉलोनी बसी हुई हैं।

पूर्वी दिल्ली में 60 लोगों का किया रेस्क्यू

पूर्वी दिल्ली में खेल गांव के पास खादर में जलस्तर बढ़ने से फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू करवाया गया है। यह रेस्क्यू प्रीत विहार एसडीएम राजेन्द्र कुमार व पुलिस ने मिलकर किया है। इसमें महिलाएं व बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं

Mahesh Babu’s daughter Sitara makes her debut on Time Square Billboard

Uttarakhand Weather : बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आइएसबीटी पहुंचे CM

0

देहरादून: Uttarakhand Weather उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून में सोमवार रात से बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आज कई जिलों में स्‍कूल व अन्‍य शिक्षण संस्‍थान बंद है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भी उत्‍तराखंड के हालातों की जानकारी ली गई है।

Mahesh Babu’s daughter Sitara makes her debut on Time Square Billboard

देहरादून में तीन मकानों में भरा पानी, फंसे लोगों को निकाला
देहरादून में चौकी नयागांव थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत भुडपुर गांव में पानी भर गया। यहां तीन मकानों में पानी भर गया है, जहां तीन परिवार फंसे हुए हैं। जिस पर थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई कर भारी बरसात एवं तेज बहाव में रस्सों के सहारे तीनों परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। जिसमें बच्चे बुजुर्ग आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे आइएसबीटी
मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत प्रदेश में हो रही भारी बारिश (Uttarakhand Weather) के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जलभराव एवं बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने देहरादून आइएसबीटी पहुंचे। अलग-अलग स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विकासनगर: यूटीलिटी पर बोल्डर गिरा, महिला समेत दो की मौत
मंगलवार को कालसी थाना क्षेत्र के तुनिया के पास पहाड़ से यूटीलिटी पर बोल्डर गिरने से पूर्व ग्राम प्रधान कोठा तारली समेत दो की मौत हो गई। वाहन में छह लोग सवार थे। गंभीर चार घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भेजा है।

विकासनगर: मूसलधार वर्षा से 41 मार्ग बंद
आसमान से बरसी आफत के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के 41 मोटर मार्ग बंद हो गए। जिसमें पांच स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, 34 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। 41 मोटर मार्ग बंद होने से करीब 160 गांवों, खेड़ों व मजरों में रहने वाले ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नगदी उपज टमाटर, बीन्स, हरा धनिया, शिमला मिर्च, गोभी, हरी मिर्च आदि मंडियों में नहीं पहुंच पाने के कारण किसानों को नुकसान हुआ।

गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास सुचारू
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Uttarakhand Weather) बंदरकोट के पास फिलहाल सुचारू किया गया है। उत्तरकाशी की ओर से कांवड़ यात्री और तीर्थ यात्रियों को ऋषिकेश की ओर भेजा जा रहा है।

विकासनगर: वर्षा के कारण शिमला बाईपास पूरी तरह से जलमग्न
मूसलधार वर्षा के कारण शिमला बाईपास पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। पानी से होकर ही वाहन गुजर रहे हैं। यूपी, हिमाचल के वाहनों के लिए देहरादून जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। लोग खतरा उठाकर इस मार्ग से जा रहे हैं। रामगढ़ रपटे में तीसरे दिन भी पानी का तेज बहाव है। ग्रामीण ऐसी आशंका भी जता रहे हैं कि हो सकता है जंगल में कहीं बादल फटा हो।

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में घुसा पानी
पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में बरसात व नाली नालों का गन्दा पानी भर गया है। जिसके चलते अकीदतमंद लोगों में दरगाह प्रबंधन के खिलाफ रोष है। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के चलते मुकर्रबपुर गांव में ताहिर का मकान गिर गया है।

सीएम धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की बात, दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा (Uttarakhand Weather)  के कारण हुई क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Kanwar Yatra 2023: शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर CM धामी ने किया स्वागत

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors