Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 65

Kanwar Yatra 2023: शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर CM धामी ने किया स्वागत

हरिद्वार/देहरादून: Kanwar Yatra 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ओम पुल, निकट डामकोठी, हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डामकोठी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कावड़ यात्रा का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है।  उन्होंने कहा पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में करीब चार करोड़ कावड़िए उत्तराखंड आए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य भव्यता के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख विश्व स्तर पर हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य में चौतरफा सड़कों का जाल बिछ रहा है। सरकार आस्था एवं विकास से सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, के कार्यों की भी सराहना की।
इस दौरान कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री धामी ने की शिष्टाचार भेंट 

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

West Bengal Panchayat Election : हिंसा के बीच मतदान, फूंकी गई मतपेटी

Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने आपके द्वार योजना का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून: Dehradun News  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की शुरूआत की गई है, यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं।

West Bengal Panchayat Election : हिंसा के बीच मतदान, फूंकी गई मतपेटी

वर्तमान में पायलट रूप में यह सेवा देहरादून शहर के 100 वार्डों में नजदीकी सी.एस.सी केंद्र के संचालकों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आई.टी.डी.ए ने “डोर स्टेप डिलीवरी” हेतु सी.एस.सी-एस.पी.वी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून शहर के सी.एस.सी संचालकों को पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा तथा संबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया

सचिव श्री शैलेश बगौली ने बताया कि इस सेवा की तीन माह की समीक्षा उपरांत पूरे प्रदेश (Dehradun News) में इस सेवा को उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। भविष्य में दूर दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा से विशेष लाभ होगा।आई.टी.डी.ए. निदेशक श्रीमती नितिका खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि सी.एस.सी. द्वारा केंद्र व राज्य की सरकारी सेवाओं के अलावा व्यावसायिक सेवाएँ जैसे बीमा, शिक्षण, बैंकिंग, पेंशन, डिजी पे, टेली-हेल्थ, टेली-लॉ भी नागरिकों को ग्राम स्तर तक उपलब्ध करायी जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री शिव अरोरा, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, अपर निदेशक आई.टी.डी.ए. श्री गिरीश चंद्र गुणवंत, व आईटीडीए एवं सीएससी-एसपीवी उत्तराखण्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

Karnataka Budget 2023 : सिद्धारमैया ने रिकॉर्ड 14वीं बार पेश किया कर्नाटक का बजट

West Bengal Panchayat Election : हिंसा के बीच मतदान, फूंकी गई मतपेटी

0

West Bengal Panchayat Election : पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव में 73 हजार से अधिक सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवानों की मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी बंगाल में तैनात है, जिन्हें चुनाव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

Karnataka Budget 2023 : सिद्धारमैया ने रिकॉर्ड 14वीं बार पेश किया कर्नाटक का बजट

दिनहाटा में बैलट बॉक्स पर फेंका गया पानी

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित दिनहाटा में इंद्रेश्वर प्राइमरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में अचानक ही मतदान रोकने की नौबत आ गई। यहां उपद्रवियों ने एक बैलट बॉक्स पर ही पानी फेंक दिया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने एहतियातन मतदान रुकवाया।

कूच बिहार में नाराज मतदाताओं ने मतपेटी फूंकी

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव (West Bengal Panchayat Election) के दौरान कूच बिहार ज़िले में दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी।

सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। वहां की सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का। जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए और राजनीतिक दृष्टि से काम करे तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है मगर वहां की सरकार जनाधार खो चुकी है और इसी डर में वो हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।

हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार: सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कह है कि राज्य में गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है इसलिए इतनी हत्या हो रही हैं। ममता बनर्जी हिंसा के लिए ज़िम्मेदार हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव के बीच उत्तर 24 परगना जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं सुबह से ही फील्ड में हूं… लोगों ने मेरे काफिले को रोककर मुझसे बात की। उन्होंने, उनके आस-पास हो रही घटनाओं के बारे में बताया। लोगों ने बताया कि गुंडे उन्हें मतदान केंद्र तक नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आसपास हत्याएं हो रही हैं… ये चिंता का विषय है…चुनाव बैलेट बॉक्स से होना चाहिए, बुलेट से नहीं।

बंगाल हिंसा पर आया भाजपा नेता का बयान

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा बंगाल में जारी हिंसा पर कहा कि जब चुनाव आयोग और राज्य सरकार मिलकर निर्णय ले लें कि सत्तारूढ़ टीएमसी चुनाव में लूट करें, तो अब जो हो रहा है वह हो रहा है। केंद्रीय बल यहां आए लेकिन उन्हें बूथों पर नहीं भेजा गया। ऐसी स्थिति बनाई गई कि पूरे चुनाव में लूट हो जाए… अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक तो TMC के अंदर ही लड़ाई है और दूसरा TMC के लोग बीजेपी और अन्य पार्टियों पर हमला कर रही है… हम इसे जनता का चुनाव नहीं कह सकते।

मतदान केंद्र पर उपद्रवियों ने देर रात किया हमला

कूच बिहार के सीताई में मतदान केंद्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर प्रथम मतदान पदाधिकारी अशोक राय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कल रात 2 बजे एक दल के कुछ लोग आए और बैलेट बॉक्स में पानी डाला। इसके बाद सुबह 7 बजे एक अन्य दल के लोग आए और उन्होंने यहां पर तोड़फोड़ की।

भाजपा उम्मीदवार का आरोप- टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर बम फेंका

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान कूचबिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक मतदान केंद्र पर गुंडों के हमले में भाजपा उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत हो गई। घायल होने के बाद उम्मीदवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बूथ पर मतदान रोक दिया गया है। उम्मीदवार माया बर्मन ने बताया, “टीएमसी के गुंडों ने मेरे एजेंट पर बम फेंका और उसे मार दिया। उन्होंने मुझ पर भी हमला किया।”

Karnataka Budget 2023 : सिद्धारमैया ने रिकॉर्ड 14वीं बार पेश किया कर्नाटक का बजट

 

 

Karnataka Budget 2023 : सिद्धारमैया ने रिकॉर्ड 14वीं बार पेश किया कर्नाटक का बजट

बेंगलुरु। Karnataka Budget 2023 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार यानी 7 जुलाई को राज्य की कांग्रेस सरकार का पहला बजट पेश किया। यह राज्य विधानसभा में सिद्धारमैया का 14वां बजट होगा, जो दिवंगत मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े का रिकॉर्ड तोड़ देगा। दिवंगत सीएम रामकृष्ण हेगड़े ने अपने पूरे राजनीतिक करियर में 13 बजट पेश किए थे।

Uttarakhand Cabinet Meeting : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, 33 विषयों को मिली मंजूरी

राज्य के नए बजट का कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये

सीएम सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश किया है, जिसका कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें राजस्व व्यय 2,50,933 करोड़ रुपये, पूंजीगत व्यय 54,374 करोड़ रुपये और ऋण चुकौती 22,441 करोड़ रुपये शामिल है। उनके द्वारा पेश किए गए पहला बजट 12,616 करोड़ रुपये था, जबकि उनके 13वां बजट 2,09,181 करोड़ रुपये था।

शिक्षा के लिए 37,587 करोड़ रुपये आवंटित

2023-23 के बजट में शिक्षा के लिए 37,587 करोड़ रुपये और महिला एवं बाल विकास के लिए 24,166 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो यह कुल बजट आवंटन का क्रमशः 11% और 7% है। वहीं, कुल बजट का 4% यानी 14,950 करोड़ रुपये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए आवंटित किए गए हैं।

इसी वित्त वर्ष में लागू होंगी पांचों गारंटियां

सीएमओ ने कहा कि इस बजट में संसाधन जुटाने और कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में वादा की गई सभी पांच गारंटियों को लागू करने पर जोर दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka Budget 2023) ने 3.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ राज्य का बजट पेश किया।

प्रत्येक माह मिलेंगे 4 हजार से 5 हजार रुपये

चुनाव के दौरान घोषणापत्र में किए गए 5 चुनावी वादों को पूरा करते हुए कर्नाटक सरकार प्रत्येक परिवार को प्रति माह 4,000 रुपये से 5,000 रुपये की औसत अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। 5 पोल गारंटी के माध्यम से, लगभग 52,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च किए जाएंगे और 1.3 करोड़ परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है।

केंद्र पर हमला करने की तैयारी में सिद्धारमैया सरकार

सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार देश को बीजेपी के खिलाफ संदेश देना चाहती है। उन्होंने जीएसटी हिस्सेदारी और राज्य को चावल बेचने में केंद्र के कथित असहयोग के मामले में सिद्धारमैया द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करने का संकेत दिया।

राज्य सरकार के पास एट्टिनाहोल, मेकेदातु, अपर कृष्णा, अपर भद्रा, कलासा बंदुरी और अलमट्टी जैसी प्रमुख सिंचाई और विकास परियोजनाओं के लिए गारंटी और आरक्षित निधि के लिए संसाधन जुटाने की अनिवार्यता है। इसके साथ ही, सिद्धारमैया के सामने बेंगलुरु के विकास के लिए उचित फंड सुनिश्चित करने की भी चुनौती है।

PM Modi Raipur Visit : रायपुर रैली में पीएम का कांग्रेस पर जमकर प्रहार

 

 

Uttarakhand Cabinet Meeting : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, 33 विषयों को मिली मंजूरी

देहरादून: Uttarakhand Cabinet Meeting राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय में सम्‍पन्‍न हुई। राजकीय भूमि पर अतिक्रमण संज्ञेय व गैर जमानती अपराध अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब अतिक्रमण पर सात से 10 वर्ष का कारावास मिल सकता है। बैठक में 33 विषयों को मंजूरी मिली है जो कि इस प्रकार हैं।

PM Modi Raipur Visit : रायपुर रैली में पीएम का कांग्रेस पर जमकर प्रहार

मंत्रिमंडल की बैठक में इन्‍हें भी मिली मंजूरी (Uttarakhand Cabinet Meeting)

पर्यटन विभाग के अंतर्गत जार्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी को पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। 15 साल के लिए दिया जाएगा लीज पर, 60 करोड़ की आय होगी।

विद्यालय शिक्षा विभाग में मृतक संवर्ग में 2364 पदों पर आउट सोर्स से भरा जाएगा।

बीपीएल परिवार को मिलने वाले तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने की योजना रहेगी जारी।

वैकल्पिक ऊर्जा के अंतर्गत विद्युत नियामक आयोग के कुछ विषयों को विधानसभा में रखा जाएगा।

वित्त विभाग के अंतर्गत लघु बचत योजना के कर्मचारियों को वित्त विभाग में समायोजित किया जाएगा। 31 कर्मचारी होंगे समायोजित।

सहायक लेखा अधिकारी के पदों में पदोन्नति के लिए नियमावली बनेगी। प्रदेश भर में इसके तहत होगी पदोन्नति।

वित्त विभाग में वन टाइम सेटलमेंट 2023-24 स्कीम को मिली कैबिनेट की मंजूरी।

उत्तराखंड राज्य में माल एवम सेवा अधिकार में अपीलीय पीठ का हुआ गठन।

देहरादून के आढ़त बाजार में सड़क चौड़ीकरण का विषय। बाजार शिफ्टिंग को ब्राह्मणवाला में सरकारी भूमि एमडीडीए को दी गई।

आवास विभाग के अंतर्गत आढ़त बाजार के प्रभावितों के पुनर्वास के लिए बनी नीति।

उत्तराखंड क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट में संशोधन को मिली मंजूरी।

50 बेड से कम के अस्पतालों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में दी जाएगी छूट।

राष्टीय प्राकृतिक कृषि योजना में गैप फंडिंग को मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना को मंजूरी।

गंगा के किनारे पांच किमी कारीडोर में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि योजना को स्वीकृति।

पर्यटन विभाग के पटेलनगर मुख्यालय में अब पीपीपी मोड में बनेगा बिजनेस होटल।

परिवहन विभाग की नियमवाली में संशोधन।

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ढांचे में पद सृजन को मंजूरी।

ग्राम पंचायत अधिकारियों के ऊधम सिंह नगर में बढ़ाए पद।

वित्त विभाग में केश मैनेजमेंट सेल बनाया गया, 11 पदों को मंजूरी।

अफोर्डबल, हाउसिंग और खेल गतिविधियों को लाने के लिए अब नई नियमावली की मंजूरी।

मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम क़ो मंजूरी, अब मानक हुए तय, नशा मुक्ति केंद्र पर कसी जाएगी नकेल।

2020 से पहले की लंबित चल रही योजनाओं की दें जानकारी: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र पोषित योजनाओं के उपयोग प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यकताओं को पूर्ण करते हुए धनराशि अवमुक्त करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत केंद्रांश वाली जो योजनाएं वर्ष 2020 से पूर्व से लंबित हैं उनका भी पूर्ण ब्यौरा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाने के लिए तेजी से कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड को 2025 तक सशक्त राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य व दीर्घकालिक योजनाओं के रोडमैप की समीक्षा की।

Modi Surname Case : मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल, सजा पर रोक में बनी अड़चन

 

 

PM Modi Raipur Visit : रायपुर रैली में पीएम का कांग्रेस पर जमकर प्रहार

0

रायपुर। PM Modi Raipur Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शराब बंदी से लेकर भ्रष्टाचार और गारंटी तक, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरे नहीं किए।

Modi Surname Case : मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल, सजा पर रोक में बनी अड़चन

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा।

गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराब बंदी (PM Modi Raipur Visit) का अपना वादा पूरा नहीं किया। सच तो यह है कि उसने हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया है, जिसकी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।

कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है।

छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।

कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना वह सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।

जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं।

देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए, वह मोदी नहीं हो सकता है।

अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है, जो असली गारंटी देती है और जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है।

पिछले 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक दिए हैं। इस साल भी यहां के धान किसानों को 22 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। ये भाजपा ही है, जो किसानों की मेहनत को समझती है और उनके लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है और उनसे झूठ बोल रही है।

Urvashi Rautela Becomes First Indian Showstopper At Paris Fashion Week 2023

 

Modi Surname Case : मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल, सजा पर रोक में बनी अड़चन

0

अहमदाबाद। Modi Surname Case : मोदी सरनेम पर टिप्पणी करना राहुल गांधी को पड़ा भारी। गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल को जिला अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा कायम रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में राहुल की सावरकर पर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया।

Urvashi Rautela Becomes First Indian Showstopper At Paris Fashion Week 2023

राहुल गांधी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले लंबित

गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले Modi Surname Case में सुनवाई करते हुए कहा कि देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले अभी तक लंबित हैं और इसमें रोक की मांग की जा रही है।हाई कोर्ट ने आगे कहा कि निचली अदालत का दोषी ठहराने का आदेश उचित और कानूनी था, इसलिए उसमें कुछ बदलने लायक नहीं है।

सावरकर पर दिए बयान ने भी फंसाया

याचिकाकर्ता और बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी के वकील हर्षित टोलिया ने बताया कि उन्होंने अखबारों में छपा एक बयान भी रिकॉर्ड में रखा था, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, “मैं वीर सावरकर नहीं हूं, सॉरी नहीं कहूंगा।” राहुल के वकील ने भी इससे इनकार नहीं किया। न्यायालय ने मामले में इस पर भी विचार किया।

भाजपा विधायक ने किया था केस

सूरत में एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में भाजपा गुजरात विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोर्ट ने 23 मार्च को मामले में गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

News Uttarakhand : CM धामी ने की ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

 

News Uttarakhand : CM धामी ने की ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

देहरादून: News Uttarakhand  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरुवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं 2020 से पूर्व की लंबित हैं, तो इनका पूरा ब्यौरा दिया जाए

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में बारिश से लोगों की बड़ी मुश्किलें, अलर्ट हुआ जारी

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं, ऑनलाईन मार्केटिंग की भी समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। उत्तराखण्ड के जिन उत्पादों की अधिक मांग है, उनकी पूर्ति के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठकों में जो निर्णय लिये जा रहे हैं, अगली बैठक में सबसे पहले उन निर्णयों के क्रियान्वयन में की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये गांवों में जो भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं, उसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले। जिन योजनाओं में भारत सरकार के स्तर से सामग्री अंश के भुगतान में किसी कारण विलम्ब होने की स्थिति में रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की जाए।

पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पचायतों को ओडीएफ प्लस करने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाए। गावों में सोलर लाईट को बढ़ावा दिया जाए। कम्प्यूटर विहीन ग्राम पंचायतों में कम्यूटरीकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 150 लाख मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर एवं जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अच्छा कार्य हो रहा है। मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर में वित्तीय प्रगति गत वर्ष की तुलना में क्रमशः 44, 59 एवं 42 प्रतिशत अधिक रही।

ग्रामीण विकास के माध्यम से आर्थिकी को दुगुना करने के लिए मनरेगा के तहत विभिन्न रेखीय विभागों के कन्वर्जेन्स की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन वैल्यू चैन आधारित विपणन सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जा रहा है। 2025 तक सवा लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 40 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं।

बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री नितेश झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री आनंद स्वरूप, श्रीमती नितिका खण्डेलवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Kafal Fruit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में बारिश से लोगों की बड़ी मुश्किलें, अलर्ट हुआ जारी

देहरादून। Uttarakhand Rain :  उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। ये बारिश अब आफत लेकर आ रही है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हैं। लैंडस्लाइड जानलेवा भी साबित हो रही है। केदारनाथ यात्रा पर भी इस बारिश का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी और खराब होने वाला है।

Kafal Fruit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश (Uttarakhand Rain) की चेतावनी जारी कर दी है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बता दें कि कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती शाम से रूक-रूक कर बारिश जारी है। एनएच पर बरसाती गदेरे के उफान पर आने के कारण वहां संचालन में परेशानी हो रही है। अन्य नदियों में भी जल स्तर बढ़ गया है।

राजमार्ग पर हुई लैंडस्लाइड

उत्तरकाशी के गंगोत्री-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी और धरासू के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इन स्थानों पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यहां जाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। सात ग्रामीण मार्ग बंद, गांव के लोगों की बढ़ी परेशानी

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। बीते दिन हुई बारिश से सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़ गए हैं जिस कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इनमें कुछ मार्ग ऐसे हैं जिन्हें बंद हुए तीन दिन हो गए ऐसे में गांवों में आवश्यक वस्तुओं की भी समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

बारिश के चलते जिले की गहड़-पल्या पटाला, सैण-धनसाणी, लालपुल-भुत्सी, इठारना, कुखुई, नरेंद्रनगर-नीर, गजा-माणदा, चिलेड़ी-मंज्यूड़ ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने से कुछ जगहों पर ग्रामीणों को करीब दो किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।

रुड़की में अलग-अलग जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

रुड़की। गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश (Uttarakhand Rain) के चलते रुड़की में अलग-अलग जगह पर दो पेड़ गिर गए। गनीमत यह रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। यहां गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते आफनगर झाल के पास कावड़ पट्टी मार्ग पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय यहां से कोई कावड़ यात्री नहीं जा रहा था। पेड़ गिरने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने वुड कटर से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया।

हरिद्वार में बारिश से आई आफत, मकान का मलबा गिरने से दबी कार

हरिद्वार में देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते कई जगहों से जलभराव और नुकसान का समाचार हैं। कनखल के लाटोवाली में बारिश से एक पुराना मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के बाहर खड़ी कार पर मकान का मलबा गिरने से कार दब गई। मकान के मलबे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हरिद्वार में भी देर रात से लगातार बारिश हो रही है यहां मध्य हरिद्वार समेत कई जगहों पर पानी भरा हुआ है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है।

बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,वाहन पर पत्थर गिरने से शिक्षिका घायल

गोपेश्वर। बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष चमोली कुलदीप रावत के अनुसार बाजपुर के पास लगातार हो रही बारिश से चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी इस दौरान यह हादसा हुआ।

बागेश्वर में बारिश से सड़के बंद, नदियों का बढ़ा जलस्तर

बागेश्वर। जिले में रात से मूसलधार वर्षा (Uttarakhand Rain) हो रही है। तीन मोटर मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गए हैं। बिजली, पानी और संचार सेवा भी पटरी से उतरने लगी है। बंद सड़कों को खोलने में बरसात खलल बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते बुधवार की रात से गरुड़, कपकोट, कांडा तहसील समेत जिला मुख्यालय पर वर्षा का दौर जारी है। जिससे हरसिला-सीमा मोटर मार्ग बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। इसके अलावा काफली कमेड़ा, सूपी,झुनी आदि सड़कों पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है।

बदरीनाथ में मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

चमोली। बदरीनाथ -राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां लगातार गिर रहे पत्थरों की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग थराली मोटर मार्ग हरमनी कुलसारी के पास मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब मलबा हटाकर इसे वापस से खोल दिया गया है।

केदारनाथ में महिला की मांग भरने का वीडियो वायरल, मचा बवाल

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और पुलिस की सख्ती के बावजूद वीडियो और रील बनाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही। राइडर गर्ल विशाखा का प्रेमी को प्रपोज करने संबंधी वीडियो सामने आने के तीन बाद एक और विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें केदारनाथ मंदिर के सामने एक युवक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है और महिला उसके पांव छू रही है। यह वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है।

Heavy rain : गंगा के तेज बहाव में बहते कांवड़िया की SDRF जवान ने बचाई जान

Kafal Fruit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल

देहरादून: Kafal Fruit  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री जी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित अपने पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल ’काफल’ प्राप्त हुए। हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं और उत्तराखण्ड तो इस मामले में बहुत धनी है, जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल-फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। काफल ऐसा ही एक फल है जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि काफल उत्तराखण्ड (Kafal Fruit) की संस्कृति में भी रचा बसा है। इसका उल्लेख विभिन्न रूपों में यहां के लोकगीतों में भी पाया जाता है। उत्तराखण्ड जाएं और वहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पहाड़ी फलों का स्वाद ना लें, तो यात्रा अधूरी लगती है। गर्मियों के मौसम में पक कर तैयार होने वाले काफल राज्य में आने वाले पर्यटकों में भी खासे लोकप्रिय हैं। अपनी बढ़ी हुई मांग के कारण मध्य हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाला यह फल स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती भी प्रदान कर रहा है। मुझे खुशी है कि काफल के लिए उपयुक्त बाजार सुनिश्चित कर गुणों से भरपूर इस फल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल से उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य की समृद्धि की कामना करता हूँ।

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे काफल

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि काफल के लिए उपयुक्त बाजार सुनिश्चित कर गुणों से भरपूर इस फल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल से उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य की समृद्धि की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री जी के पत्र हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी के इन स्नेहपूर्ण शब्दों से हमारा तथा समस्त राज्यवासियों का उत्साहवर्धन हुआ है।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors