Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 66

Heavy rain : गंगा के तेज बहाव में बहते कांवड़िया की SDRF जवान ने बचाई जान

हरिद्वार। Heavy rain   उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्‍तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर यातायात एक बार फिर से बंद है। छिनका के पास भूस्खलन हुआ है। न सिर्फ छिनका बल्कि बाजपुर और टयापुल में भी पत्थर हाईवे पर गिरे हैं।

Maharashtra : अजित पवार खेमे ने किया 35 एनसीपी विधायकों के समर्थन का दावा

मंगलवार से भगवान भोलेनाथ के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। सावन के शुरू होते ही देशभर से लोग हरिद्वार जल लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी गंगा जल लेने के लिए शिव भक्त हरिद्वार पहुंचे। इन्ही में से एक कांवड़िया के लिए एसडीआरएफ का जवान देवदूत बनकर आया।

दरअसल, बुधवार को एक कांवड़िया जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचा था। वह गंगा स्नान कर रहा था कि इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव (Heavy rain) में बहने लगा। हरिद्वार के कांगड़ा ब्रिज के पास एक कांवड़िया गंगा जल लेने पहुंचा। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगा। एसडीआरएफ के जवान ने अपनी जान पर खेलकर इसे बचाया।

Bjp New State Chiefs : बीजेपी ने कई राज्यों में बदले बीजेपी अध्यक्ष

 

Maharashtra : अजित पवार खेमे ने किया 35 एनसीपी विधायकों के समर्थन का दावा

0

नई दिल्ली। Maharashtra :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में दो फाड़ हो गए हैं। भतीजे अजित पवार ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से बगावत कर एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली। अजित पवार के अलावा एनसीपी में बगावत करने वाले आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार अब पार्टी में कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं। अजित और शरद पवार का गुट आज अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने गुटों के नेताओं की आज बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद ही साफ होगा कि एनसीपी के कितने विधायक किस गुट के साथ हैं।

Bjp New State Chiefs : बीजेपी ने कई राज्यों में बदले बीजेपी अध्यक्ष

शरद गुट ने जारी किया व्हिप

शरद पवार गुट की ओर से मुख्य सचेतक जितेंद्र अह्वाड ने सभी विधायकों को एक लाइन का व्हिप जारी किया है। विधायकों से इस बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। वहीं अजित गुट ने भी सभी वर्तमान व पूर्व विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और अन्य को बैठक में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है।

40 से अधिक विधायकों का समर्थन: छगन भुजबल
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने अजित पवार को 40 से अधिक विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया है। भुजबल ने कहा कि 40 से अधिक विधायक और एमएलसी हमारे साथ हैं। हमने शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है। हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली।

अजित पवार को 35 विधायकों का समर्थन: सूत्र
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि अजित पवार को 35 विधायकों और पांच एमएलसी का समर्थन हासिल है।

अजित पवार का शक्ति प्रदर्शन (Maharashtra)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके गुट के नेता मुंबई के एमईटी बांद्रा में इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं से एफिडेविट लिए जा रहे
अजित पवार गुट के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी निष्ठा दिखाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र ले रहे हैं।

शरद पवार के साथ देश की जनता: फौजिया खान
शरद पवार गुट की एनसीपी नेता फौजिया खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फौजिया ने कहा कि मुझे लगता है इस देश की जनता शरद पवार के साथ है।

थोड़ी देर में शुरू होगी अजित पवार गुट की बैठक
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार पार्टी द्वारा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बुलाई गई बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी।

अजित पवार को माफ नहीं करेगी जनता: कांग्रेस
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अजित पवार पर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अजित पवार को माफ नहीं करेगी।

चिंता की बात नहीं: प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल (Maharashtra) ने कहा कि हमारे पास सभी हैं, चिंता करने कोई बात नहीं है।

शरद पवार की बैठक में पहुंचे अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख एनसीपी नेता शरद पवार की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार में नाराजगी नहीं: अजित पवार
अजित पवार ने कहा कि हम सबने मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। असंतोष का कोई सवाल ही नहीं है।

बैठक में पहुंचे प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल अजित पवार गुट द्वारा बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

हम हमेशा एनसीपी के खिलाफ: संजय शिरसत
शिवसेना (एकनाथ शिंदे) नेता संजय शिरसत ने कहा कि हम हमेशा से एनसीपी के खिलाफ थे। आज भी हम शरद पवार के खिलाफ हैं। एनसीपी के साथ आने के बाद पार्टी के कुछ नेता खुश नहीं हैं। हमने सीएम और डिप्टी सीएम को सूचित कर दिया है और उन्हें इस मुद्दे को हल करना होगा।

एफिडेविट पर साइन करवा रहे अजित गुट (Maharashtra)
बताया जा रहा है कि अजित पवार गुट की बैठक में शामिल होने वाले नेताओं से 100 रुपये के एफिडेविट पर साइन करवाए जा रहे हैं। वहीं, एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि हमें 2-3 विधायकों को छोड़कर सभी विधायकों का समर्थन हासिल है।

बैठक में शामिल होने पहुंचीं सुप्रिया सुले
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले बैठक में शामिल होने के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचीं।

Bjp New State Chiefs : बीजेपी ने कई राज्यों में बदले बीजेपी अध्यक्ष

 

 

Bjp New State Chiefs : बीजेपी ने कई राज्यों में बदले बीजेपी अध्यक्ष

0

Bjp New State Chiefs :  विधानसभा और लोकसभा चुनावों को मद्देनजर बीजेपी ने कई राज्यों के बीजेपी अध्यक्ष बदल दिए हैं। मंगलवार को भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। एनटीआर की बेटी और तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड और सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा एटाला राजेंदर को तेलंगाना भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

CM dhami Meet PM : दिल्‍ली में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

पीएम मोदी-शाह और नड्डा ने की थी अहम बैठक

इससे पहले 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। इस बैठक से भी पहले अमित शाह ने नड्डा, बीएल संतोष और आरएसएस के एक शीर्ष पदाधिकारी अरुण कुमार के साथ कम से कम पांच मैराथन बैठक की थी। पांच जून, छह जून और सात जून को इन शीर्ष नेताओं ने भाजपा मुख्यालय पर लंबी बैठक कर पार्टी में बदलाव की रूपरेखा तैयार की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में इन बदलावों पर चर्चा हुई और पीएम ने बदलावों पर अपनी मुहर लगाई।

चुनावी राज्यों में बदलाव!

बैठक में चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को लेकर भी चर्चा हुई थी। अटकलें थीं कि इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा सकता है तो कुछ मंत्रियों को बेहतर कामकाज के लिए संगठन में भेजा जा सकता है और हुआ भी कुछ ऐसा ही। तेलंगाना में इस साल चुनाव होने हैं और वहां का जिम्मा केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को दिया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा के सियासी संग्राम के साथ होने हैं, ऐसे में यहां पूर्व मुख्यमंत्री की रिश्तेदार पर दांव लगाकर भाजपा ने समीकरण साधने की कोशिश की है।

इस वजह से जरूरी हुआ बदलाव

जिस तरह विपक्षी दलों ने पटना में एकता बैठक (Bjp New State Chiefs) कर भाजपा को चुनौती देने की कोशिश की, उससे भी पार्टी को अपनी चुनावी तैयारियों को दुबारा सही करने की जरूरत महसूस हुई। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों ने भी पार्टी को अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत बताई। कांग्रेस ने जिस तरह विभिन्न राज्यों में मुफ्त चुनावी वादों से चुनावी समीकरणों में नया पेंच पैदा किया है, केंद्र सरकार के सामने उससे निपटना नई चुनौती हो गई है। बदलावों में इन सभी चुनौतियों से निपटने की रणनीति दिखाई दे रही है।

Bihar Politics : बिहार में अटकलों के बीच नीतीश कुमार से मिले हरिवंश

CM dhami Meet PM : दिल्‍ली में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

देहरादून: CM dhami Meet PM  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को बाबा नीम करौली का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में उत्तराखंंड ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है।

Bihar Politics : बिहार में अटकलों के बीच नीतीश कुमार से मिले हरिवंश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन की लागत केंद्र से वहन करने का अनुरोध

किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1546 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुये उन्होंने सम्पूर्ण लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 07.03.2023 को आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान की गई। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी द्वारा प्रदान की जानी है।

मुख्यमंत्री (CM dhami Meet PM) ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के पूंजीगत व्यय को 30 सितम्बर ( 6 माह की अवधि) तक 45 प्रतिशत अनिवार्य रूप से व्यय करने की शर्त में शिथिलता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति दी जाए

मुख्यमंत्री ने देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट किया जाने एवं ऋषिकेश के अन्तर्गत पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया।

Maharashtra Politics : अमोल कोल्हे अब शरद पवार गुट में हुए शामिल

 

 

Bihar Politics : बिहार में अटकलों के बीच नीतीश कुमार से मिले हरिवंश

0

पटना। Bihar Politics : बिहार की सियासी गलियारे में एक बार फिर से कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की, सोमवार 3 जुलाई की शाम दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पटना में एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक यह बैठक चली। लंबे समय बाद दोनों करीबी नेताओं की मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते के दौरान जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदले हैं, उससे बिहार की सियासत में भी फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।

Sawan 2023: Easy Tips To Stay Hydrated While Fasting

भाजपा के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेला होगा। इस बीच सीएम नीतीश के साथ जदयू सांसद हरिवंश की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का बेहद करीबी माना जाता है।

बायकॉट के बावजूद नई संसद के उद्घाटन में गए हरिवंश

हालांकि, भाजपा में टूट के बाद नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच भी राजनीतिक फासला बढ़ गया। जदयू द्वारा दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बायकॉट के बावजूद हरिवंश दिल्ली पहुंचे थे। इसपर जदयू ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।

विधायकों-सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं नीतीश (Bihar Politics)

बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि नीतीश कुमार लगातार जदयू विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इधर, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सीबीआइ ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू-राबड़ी के अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी को दूसरे आरोप पत्र में आरोपित बनाया है।

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार पाला बदलकर खेला करने में माहिर हैं। अबतक नीतीश कुमार पांच बार पाला बदल चुके हैं। पिछले साल अगस्त में उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद से हाथ मिला लिया था। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है, उससे महागठबंधन में टूट ज्यादा अचरज की बात नहीं होगी। हाल ही में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने नीतीश सरकार का साथ छोड़ एनडीए से हाथ मिला लिया।

Maharashtra Politics : अमोल कोल्हे अब शरद पवार गुट में हुए शामिल

Maharashtra Politics : अमोल कोल्हे अब शरद पवार गुट में हुए शामिल

0

नई दिल्ली। Maharashtra Politics :  अजित पवार को शपथ लिए अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि उनके खेमे में सेंध लगती नजर आ रही है, बीते दिन उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद अमोल कोल्हे ने अब मन बदल लिया है। अमोल ने कहा कि वे शरद पवार का साथ कभी नहीं छोड़ सकते और कल जो हुआ वो काफी गलत था।

Manipur Crisis : मणिपुर में दो महीने बाद खुला नेशनल हाईवे

शिंदे सरकार में शामिल होने को बताया जनता से धोखा

सांसद अमोल (Maharashtra Politics) ने बताया कि कल जो हुआ वो जनता के साथ दोखा था। उन्होंने बताया कि अजित उन्हें और अन्य नेताओं को बिना बताए शपथ ग्रहण समारोह में ले गए थे। अमोल ने कहा कि वे शरद पवार के साथ हैं और इसको लेकर कल शरद पवार से भेंट करेंगे।

शरद पवार बोले- मेरा अजित को आशीर्वाद नहीं

दूसरी ओर शरद पवार ने भी कहा कि उनके भतीजे अजित पवार की बगावत को उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं है। पवार ने कहा कि यह कहना एक तुच्छ बात होगी। केवल कम बुद्धि वाले लोग ही ऐसा कह सकते हैं। शरद पवार ने कहा कि मैं राज्य के दौरे पर निकला हूं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करूंगा। कुछ नेताओं ने जो किया है उससे उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।

CM meet Nirmala Sitharaman : CM धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

Manipur Crisis : मणिपुर में दो महीने बाद खुला नेशनल हाईवे

0

इंफाल। Manipur Crisis :  मणिपुर में अशांति के बीच नेशनल हाईवे- 2 को खोल दिया गया है। इधर, ताजा हिंसा में बिष्णुपुर जिले में तीन लोगों की मौत हुई है।

CM meet Nirmala Sitharaman : CM धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

खोइजुमंतबी गांव में तीन की मौत

मणिपुर से रुक-रुक कर लगातार हिंसा की खबर सामने आ रही है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के खोइजुमंतबी गांव में ताजा हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों ‘ग्राम स्वयंसेवक’ थे और एक अस्थायी बंकर में इलाके की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो महीने बाद खुला नेशनल हाईवे

इसी बीच, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) ने कांगपोकपी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग- 2 को खोल दिया है। ये दोनों संगठन कुकी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने इस हाईवे को बंद कर रखा था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद हाईवे को खोल दिया गया। यूपीएफ और केएनओ ने रविवार को कहा कि कांगपोकपी में नेशनल हाईवे को खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया गया है।

मणिपुर में (Manipur Crisis) मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लगभग दो महीने से हिंसा भड़की हुई है। जिसकी वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को पहली बार झड़पें हुईं थीं और बीते दिनों एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई।

Uniform Civil Code : सुशील मोदी की अध्यक्षता में UCC को लेकर अहम बैठक

CM meet Nirmala Sitharaman : CM धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

देहरादून: CM meet Nirmala Sitharaman  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया।

Uniform Civil Code : सुशील मोदी की अध्यक्षता में UCC को लेकर अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा नदी की सहायक नदी सौंग नदी पर सौंग बांध पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत रु० 2021 करोड़ है परियोजना के निर्माण से 150 एम.एल.डी. पेयजल ‘गुरुत्व’ के माध्यम से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों की लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना के निर्माण उपरान्त पेयजल व्यवस्था की नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त परियोजना के निर्माण से लगभग 3.50 कि0मी0 लम्बी झील का निर्माण होगा जोकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे रोजगार सृजन होगा एवं स्थानीय नागरिकों के आय में वृद्धि होगी। झील निर्माण से पर्यावरण को भी लाभ होगा।

इस परियोजना का एक अन्य मुख्य लाभ बाढ़ नियंत्रण है। परियोजना के निर्माण के फलस्वरूप देहरादून जनपद के 10 ग्रामों की लगभग 15000 आबादी को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से सम्बन्धित सभी आवश्यक तकनीकी, वन भूमि हस्तान्तरण स्टेज-1 एवं अन्य आवश्यक स्वीकृतियाँ सम्बन्धित विभागों / मंत्रालयों से प्राप्त की जा चुकी हैं। परियोजना से प्रभावित होने वाले कुटुम्बों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन हेतु 247 करोड़ रुपए का व्ययभार  राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री (CM meet Nirmala Sitharaman) से राज्य सरकार की सीमित वित्तीय संसाधनों के दृष्टिगत परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपए की अवशेष धनराशि का वित्तपोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एडीबी के तहत देहरादून के मुख्य मार्गों में विद्युत लाईनों (HT & LT Line) को भूमिगत करने के साथ ही राज्य की पारेषण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के कार्य, जिसमें विद्युत उपस्थानों एवं लाईनों का निर्माण कार्य सम्मिलित है का कार्य शीघ्र किया जाना है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार से उपरोक्त योजना की स्वीकृति प्रदान कराए जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Bihar Protest : नई शिक्षक नियमावली के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

Uniform Civil Code : सुशील मोदी की अध्यक्षता में UCC को लेकर अहम बैठक

0

नई दिल्ली। Uniform Civil Code : सोमवार को समान नागरिक संहिता को लेकर उच्च स्तरीय संसदीय स्थायी समिति बैठक करेगी। यह बैठक भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता में होगी। साथ ही इस बैठक में कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत, कानून और न्याय पर राज्यसभा संसदीय स्थायी समिति दोपहर 3 बजे विचार-विमर्श करेगी। सुशील मोदी ने पहले बताया था कि पैनल इस मामले पर हितधारकों की राय मांगेगा।

Bihar Protest : नई शिक्षक नियमावली के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

कौन-कौन होगा बैठक में शामिल

बताया जा रहा है कि इस बैठक के लिए कानूनी मामलों के विभाग, विधायी विभाग के साथ-साथ भारत के विधि आयोग के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यूसीसी नागरिकों के व्यक्तिगत कानून बनाने और लागू करने का प्रस्ताव है जो सभी नागरिकों पर उनके धर्म, लिंग और यौन अभिविन्यास की परवाह किए बिना समान रूप से लागू होते हैं।

14 जुलाई तक आम जनता से भी मांगी गई राय

आम जनता इस मामले पर 14 जुलाई तक अपनी राय आयोग को भेज सकती है। संसदीय पैनल ने इस विषय पर चर्चा का आह्वान किया है, जबकि 22वें विधि आयोग ने पिछले महीने समान नागरिक संहिता की जांच शुरू कर दी थी। 14 जून को 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता की जांच के लिए जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों से राय मांगी थी।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पीएम के बयान पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) की पुरजोर तरह से वकालत की थी। यूसीसी पर दिए पीएम मोदी के बयान के बाद से कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने हमला बोला हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत करते हुए कहा था कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? साथ ही उन्होंने संविधान में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का भी उल्लेख किया था।

Maharashtra : महाराष्ट्र में जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई यात्रियों ने जान

Bihar Protest : नई शिक्षक नियमावली के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

0

Bihar Protest: Bihar Protest  शनिवार को नई शिक्षक नियमावली के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे। राजभवन मार्च के लिए शिक्षक अभ्यर्थी पहले गांधी मैदान में जमा हुए। करीब 2000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लेकर राजभवन की ओर बढ़ रहे थे कि जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। अभ्यर्थी आगे न जा पाए इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। इससे रोड पर अफरातफरी मच गई। कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए। शिक्षक अभ्यर्थी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Maharashtra : महाराष्ट्र में जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई यात्रियों ने जान

शिक्षा विभाग ने कहा- आचार संहिता के तरह कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहले ही शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नई शिक्षा नियमावली का विरोध करने वालों के खिलाफ आचार संहिता के तरह कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटल दिया था। उनका कहना था कि अगर बिहार सरकार बीपीएससी द्वारा ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति खत्म कर दिया गया। इसलिए सरकार जल्द से जल्द इस नीति को लागू करे।

बिहार के बच्चों को गरीब और मजदूर बनाने की साजिश

रोहतास, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, सुपौल, सहरसा समेत कई जिलों से आए शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि हमलोग बिहार सरकार के हर मंत्री और विधायक को घरेंगे। इनलोगों ने हमारी डोमिसाइल नीति खत्म कर दी। यह बिहार का अपमान है। बिहार के बच्चों को गरीब और मजदूर बनाने के लिए यह तुगलकी फरमान जारी किया है। यह काला कानून गलत है। मुख्यमंत्री जी से हमलोग मिलकर बात करना चाहते हैं कि हमारी डोमिसाइल नीति लागू करें। और हमलोग पटना हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि हमारी सुरक्षा करें।

दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में

पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद शिक्षक अभ्यर्थी रुकने के लिए तैयार नहीं थे। वह लगातार आगे बढ़ रहे थे। बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो दर्जन से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी को कोतवाली थाने में रखकर पूछताछ कर रही है।

Monsoon Session 2023 : 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors