Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 67

Maharashtra : महाराष्ट्र में जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई यात्रियों ने जान

0

Maharashtra : महाराष्ट्र में देर रात करीब डेढ़ बजे नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जल गए। भीषण बस हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग बस की पिछली खिड़की तोड़कर बाहर निकले, जिससे उनकी जान बच गई। बता दें कि नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

Monsoon Session 2023 : 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

चश्मदीद ने बताई आपबीती

हादसे में जिंदा बचे एक यात्री ने बताया कि ‘बस का टायर फट गया था और हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मैं और मेरे साथ बैठे एक अन्य यात्री ने किसी तरह बस की पिछली खिड़की को तोड़ा और बाहर निकल गए।’ हादसे में जिंदा बचे व्यक्ति ने बताया कि ‘पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद 4-5 लोग जलती बस से बाहर आने में सफल रहे थे लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके।’

‘लोग जिंदा जल गए’

हादसे में बचे एक (Maharashtra) व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने बस से बाहर आकर सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहनों से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी अपना वाहन नहीं रोका। एक स्थानीय ने बताया कि ‘पिंपलखुटा के इस रूट पर कई हादसे होते हैं। हमें मदद के लिये बुलाया गया तो हम मौके पर पहुंचे लेकिन यहां का मंजर खौफनाक था। बस के भीतर मौजूद लोग खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। हमने देखा कि लोग जिंदा जल गए…आग इतनी भीषण थी कि हम कुछ नहीं कर सके। हम रो रहे थे।’

चश्मदीद ने बताया कि हाइवे से गुजर रहे वाहन अगर रुकते तो कई लोगों की जान बच सकती थी। हादसे में घायल हुए आठ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। हादसे के समय बस में 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बांयी तरफ पलटी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा नीचे आ गया और बस में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे बस में आग लग गई।

UP Politics : माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम ने किया लोकार्पण

Monsoon Session 2023 : 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

0

नई दिल्ली। Monsoon Session 2023 : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

UP Politics : माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम ने किया लोकार्पण

23 दिन तक चलेगा मानसून सत्र कुल 17 बैठकें होंगी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2023) 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।

UCC बिल हो सकता है पेश

बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में Uniform Civil Code का ड्राफ्ट तैयार

UP Politics : माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम ने किया लोकार्पण

0

प्रयागराज। UP Politics : यूपी में लोकसभा की 80 सीटों के ल‍िए बीजेपी ने ब‍िसात ब‍िछाना शुरु कर द‍िया है। इसी क्रम में आज प्रयागराज पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भय मुक्‍त प्रदेश का संदेश द‍िया। माफ‍िया अतीक अहमद की जमीन पर गरीबों के ल‍िए आवास बनवाकर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संदेश द‍िया क‍ि प्रदेश में स‍िर्फ कानून का राज चलेगा।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में Uniform Civil Code का ड्राफ्ट तैयार

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 12 बजे प्रयागराज आए। सबसे पहले उन्होंने लूकरगंज में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैट वाले अपार्टमेंट का लोकार्पण किया। चार-चार मंजिल के दो ब्लाकों में तैयार 76 फ्लैटों के आवंटियों को उन्होंने चाबी सौंपी। इस मौके पर अपने घर का सपना पूरा होते देख आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा।

लीडर प्रेस मैदान पर आयोजित समारोह में सीएम योगी ने 768 करोड़ की 226 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने प्रयाग के महत्व को बताते हुए कहा कि कुख्यात माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर बने मकानों को चाबी देने का पवित्र काम आज प्रयाग से शुरू हुआ है। कहने के लिए 76 आवास हैं, लेकिन इसके पीछे पवित्र भाव है।

वर्ष 2017 से पहले गुंडे माफिया किसी की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा नहीं है, प्रयागराज प्राचीन काल से धर्म, शिक्षा व न्याय की धरा रही है, आज उसका वैभव लौटाया जा रहा है। ये सुशासन की शुरुआत है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने नौ वर्ष पहले देखा था। पहले प्रधानमंत्री आवास में गरीबों को आवास नहीं मिलता था। केंद्र सरकार आवास देने को कहती थी लेकिन 2017 के पहले की सरकार आवास लेती नही थी।

2017 के बाद से अब तक 10 लाख लोगों को आवास (UP Politics) दिया जा चुका है। बिना किसी का नाम लिए कहा कि पहले की सत्ता माफिया के साथ खड़ी रहती थी। ये जातियों के नाम पर समाज को अलग करते थे। इससे विकास नहीं हो पाता था, अब हम गरीब के साथ खड़े हैं। ट्रिपल इंजन 2025 का कुंभ भव्य व दिव्य कराएगा। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी बहुमत में जीतना है, तभी नए भारत का निर्माण हो पाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

PM MODI IN DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए PM

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में Uniform Civil Code का ड्राफ्ट तैयार

0

देहरादून: Uniform Civil Code  उत्‍तराखंड में समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर लिया गया। जिसे जल्‍द ही उत्‍तराखंड सरकार को सौंपा जाएगा। यह जानकारी जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को दी।

PM MODI IN DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए PM

विशेषज्ञ समिति का काम पूरा

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है। गुरुवार देर शाम तक समिति ने ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया। समिति ने अभी ड्राफ्ट सरकार को सौंपने की तिथि तय नहीं की है। माना जा रहा है कि जुलाई के पहले पखवाड़े में मुख्यमंत्री को समिति ड्राफ्ट सौंप देगी। चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड के दौरे के समय समिति उनकी उपस्थिति में मुख्यमंत्री को ड्राफ्ट सौंप सकती है।

प्रदेश सरकार ने 27 मई 2022 को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का ड्राफ्ट बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसमें चार सदस्य शामिल किए गए। बाद में इसमें सदस्य सचिव को भी शामिल किया गया। इस समिति का कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। इसी वर्ष मई में इसका कार्यकाल चार माह के लिए बढ़ाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कहा था कि समिति 30 जून तक ड्राफ्ट सरकार को सौंप देगी। समिति भी इसके लिए लगातार जुटी हुई है। सभी वर्गों, धर्मों व राजनीतिक दलों से संवाद के बाद ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।

यद्यपि, समिति द्वारा इसका ड्राफ्ट 30 जून, यानी शुक्रवार तक मुख्यमंत्री को सौंपा जाना फिलहाल संभव होता नजर नहीं आ रहा है। कारण यह कि समिति अंतिम ड्राफ्ट तैयार करते हुए किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देना चाहती। यही कारण रहा कि तैयार ड्राफ्ट का गुरुवार को भी समिति सदस्यों ने गहराई से अध्ययन कर विचार-विमर्श किया।

Manipur : हिंसा के बीच CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा, कार्यकर्ता मनाने में जुटे

PM MODI IN DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए PM

0

नई दिल्ली। PM MODI IN DU :  शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छात्रों को डीयू के इतिहास पर चर्चा की। इसी बीच उन्होंने छात्रों अपने दोस्त के साथ कॉलेज जाने-आने के दौरान होने वाली बातचीत का भी जिक्र किया, जिसको सुनकर सभी लोग हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जब दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 साल का समारोह हो रहा तो इस सेलिब्रेशन के माहौल में मुझे भी आने का मौका मिला है और साथियों का कैंपस में आने का मजा तभी होता है।

Manipur : हिंसा के बीच CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा, कार्यकर्ता मनाने में जुटे

जब आप अपने दोस्तों के साथ आते हैं… दो दोस्त गप्पे मारते हुए चलते हैं… दुनिया जहान का बातें करें… कौन-सी फिल्म देखी, ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है, वो वाली रील देखी या नहीं देखी। बातों का अथाह समंदर होता है। इसलिए मैं आज यहां मेट्रो में अपने युवा दोस्तों से बातचीत करते हुए पहुंचा हूं। वहीं, प्रधानमंत्री की इन बातों को सुनने के बाद हॉल में मौजूद सभी लोगों उत्साहित होकर तालियां बजाने लगे। प्रधानमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है। आज युवा कुछ नया करना चाहता है, अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है।

हमारे देश में साल 2014 से पहले सौ स्‍टार्टअप थे। अब भारत में स्टार्टअप की संख्या 1 लाख पार कर गई है। हमारे एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। एक वक्त था जब छात्र किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन से पहले केवल प्‍लेसमेंट को प्राथमिकता देते थे, पर आज युवा कुछ नया करना चाहते हैं। AI और VR साइंस फिक्‍शन, जिसको हम फिल्मों में देखते थे। वह अब हमारे जीवन का हिस्सा हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (PM MODI IN DU) की स्थापना 1 मई, 1922 को हुई थी। पिछले सौ वर्षों में, विश्वविद्यालय का काफी विकास हुआ है और अब इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं जो राष्ट्र निर्माण में बेजोड़ योगदान दे रहे हैं।

Opposition Meet : 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की बैठक

Manipur : हिंसा के बीच CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा, कार्यकर्ता मनाने में जुटे

0

इंफाल। Manipur : मणिपुर हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। मणिपुर में बीते महीने से जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिली। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय और राजभवन के बाहर हलचल तेज हो गई है।

Malaika Arora Flaunts In A Sexy Blue Dress

सीएम ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

गुरुवार को राज्य में फिर से हुई हिंसा में तीन और लोगों की जान चली गई और 5 घायल हो गए। सीएम ने इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने का समय मांगा है।

मनाने में जुटे कार्यकर्ता (Manipur)

सीएम बीरेन के इस्तीफे को लेकर जैसे ही राज्य अफवाहों की हवा तेज हुई, उनके कार्यकर्ता सीएम कार्यालय के बाहर जुटने लगे। लगभग 100 मीटर दूर नुपी लाल कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुईं और पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इस्तीफा नहीं देने का आग्रह किया। महिला नेता क्षेत्रमयुम शांति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीरेन सिंह सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और उपद्रवियों पर नकेल कसनी चाहिए।

गुरुवार को  गोलीबारी से 3 की मौत

अधिकारियों ने कहा कि एक दिन पहले कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों और संदिग्ध दंगाइयों के बीच गोलीबारी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन हो गई। आज ही एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने स्थिति से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई की और दंगाइयों को भगा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी में महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की भी चुनौती दी और आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीच में टायर जला दिए।

Indian Farmer Union : के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

Opposition Meet : 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की बैठक

0

नई दिल्ली: Opposition Meet   एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि विपक्षी दलों के नेताओं की अगली बैठक 13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद तय किया गया था कि अगली बैठक शिमला में होगी। विपक्षी एकजुटता की हुई महाबैठक में सभी प्रमुख दलों ने एकजुट होकर 2024 की जंग लड़ने पर सहमति जताई थी।

Indian Farmer Union : के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

देश में विपक्षी एकता को धार देने के मकसद से 23 जून को पटना में महाबैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में विपक्ष के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने भाग लिया। हालांकि, बैठक से कुछ खास निकल कर नहीं आया। जिसके बाद यह तय किया गया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक का आयोजन शिमला में किया जाएगा। जिसके बाद आज शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि बैठक अब शिमला की जगह 13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद पीएम मोदी बेचैन हैं।

पहले शिमला में होनी थी बैठक

इसके पहले कहा जा रहा था कि शिमला में विपक्षी दलों की बैठक (Opposition Meet) 10-12 जुलाई के बीच होगी. हालांकि, अब शरद पवार ने साफ कर दिया है कि यह बैठक शिमला में न होकर बेंगलुरु होगी. विपक्षी दल लगातार बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कोशिशों में जुटे हैं और इसी पर मंथन के लिए पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अगली बैठक में तय होगा कि कौन कहां लड़ेगा.

Bakrid 2023 : PM मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं

Indian Farmer Union : के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

0

देहरादून: Indian Farmer Union  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।

Bakrid 2023 : PM मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Indian Farmer Union) ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से श्री राजेन्द्र सिंह मलिक, श्री अशोक बालियान, श्री सलवेन्द्र सिंह कलसी, श्री धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री से किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

cm dhami

Rahul Gandhi In Manipur: मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका

 

Bakrid 2023 : PM मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली। Bakrid 2023 : गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha)/बकरीद की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन आप सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए। साथ ही हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव की भावना को भी कायम रखे।

Rahul Gandhi In Manipur: मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका

पीएम ने कुवैत के नेताओं को दी शुभकामनाएं

वहीं, पीएम मोदी ने ईद उल-अजहा (Bakrid 2023) के मौके पर कुवैत के नेताओं और वहां के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। कुवैद के आमिर शेख नवाफ, कुवैद के क्राउन प्रिंस शेख मिशाल, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ और कुवैत के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईद उल अजहा के पवित्र त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने कहा कि पीएम ने कहा कि यह पवित्र त्योहार भारत में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक हैं, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं।

पीएम मोदी ने शेख हसीना को दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के पवित्र त्योहार के मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ईद उल अजह के पवित्र त्योहार के अवसर पर पीएम शेख हसीना और बांग्लादेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में, पीएम ने विश्वास जताया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा। बता दें कि ईद उल अजहा को बलिदान के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर के मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ज़ुल-हिज्जा के 10वें दिन पड़ता है।

CM Helpline : जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार समीक्षा करें- CM

Rahul Gandhi In Manipur: मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका

0

इंफाल। Rahul Gandhi In Manipur गुरुवार को दो दिन के मणिपुर दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजधानी इंफाल पहुंचे हैं। राहुल वहां के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ कई नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच इंफाल से विष्णुपुर जाते समय राहुल के काफिले को पुलिस ने रोक दिया है।

CM Helpline : जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार समीक्षा करें- CM

कांग्रेस ने जताया एतराज

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले (Rahul Gandhi In Manipur) को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। राहुल गांधी के काफिले के साथ कई और कांग्रेस नेता साथ जा रहे थे।

वहीं, पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट में विष्णुपुर एसपी के हवाले से बताया गया कि इलाके हालात चिंताजनक हैं। कुछ जगहों पर हाल ही में गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में हम राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते और उन्हें आगे जाने की इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं।

क्या है राहुल गांधी का कार्यक्रम?

दरअसल, राहुल गांधी आज और कल यानी 29-30 जून को मणिपुर में रहेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वे इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। वे राहत शिविरों का दौरा भी करेंगे।

CM Helpline : जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार समीक्षा करें- CM

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors