Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 68

CM Helpline : जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार समीक्षा करें- CM

0

देहरादून: CM Helpline  सीएम हेल्पलाइन-1905 की सभी जिलाधिकारी माह में दो बार समीक्षा करें। सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर  त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी बात करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हर माह के अन्तिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करेंगे।

Bharat Jodo Yatra 2.0 : भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की एक अलग ही अंदाज में शुरुआत

सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। विजिलेंस को भी सख्ती से कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें। जन शिकायतों का समयबद्धता के साथ निदान हो, सभी विभाग इसको पूरी गंभीरता से लें। कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जो विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर एवं विभाग के स्तर पर लोग जो अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका शीघ्रता से समाधान हो।

जिस क्षेत्र में अधिक जन शिकायतें आ रही हैं, उनका अलग से डाटा रखा जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) पर शिकायतों का आंकलन अच्छी तरह से हो, शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आगामी बैठक में सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों पर प्रत्येक जनपद में कितने प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण हुआ है, इसका भी पूरा डाटा प्रस्तुत किया जाए। विभिन्न विभागों में किसी क्षेत्र में अधिक शिकायतें आ रही हैं, तो इनका भी अलग से डाटा रखा जाए, ताकि इनके समाधान के लिए आगे नीति निर्धारण किया जा सके।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जानी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) पर विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से बात भी की। अल्मोड़ा के गिरीश चन्द्र तिवारी ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके विद्युत कनेक्शन पर किसी और का बिल दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी विभागीय कार्यालय को देने के बाद जल्द समाधान नहीं हुआ। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद मात्र चार दिन बाद समाधान हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
पौड़ी के श्री महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए दो बार अप्लाई किया था, दोनों बार फार्म रिजेक्ट किया गया। सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) पर शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान जल्द हो गया था। टिहरी गढ़वाल के श्री देवराज सिंह ने शिकायत दर्ज की कि नगर पंचायत लम्बगांव के वार्ड नं. 01 व 02 में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लगभग 600 लोग प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की टीम को शीघ्र मौके पर भेजकर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों की वजह से जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।
नैनीताल जनपद के भास्कर चन्द्र ने शिकायत दर्ज की थी कि पुलिस चौकी हीरानगर के बेलवाल बिस्कुट फैक्ट्री के समीप सार्वजनिक रास्ते को बरसाती नहर की पुलिया में लोहे के तीन एंगल लगाकर कई वर्ष पुराने दो पहिया वाहन के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है, उन्होंने इसको खुलवाने का अनुरोध किया था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद समस्या का समाधान हो गया है।
पिथौरागढ़ जनपद के श्री बाला सिंह परिहार ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज की थी कि बरम से कनार तक पैदल मार्ग और कनार से तुवांईतोला तक आपदा के दौरान पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस कारण ग्रामीणों को आवगमन में समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि मौके पर जाकर इस जनससमया का शीघ्र समाधान किया जाए।
चमोली जनपद के श्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम देवस्थान, पो. रोहिड़ा में बाटाधार से देवस्थान 04 किमी मोटर मार्ग निर्माण होना है, इसका सर्वे काफी पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण में जो भी अड़चने आ रही हैं, उनका शीघ्रता से समाधान करने का प्रयास किया जाए।
चम्पावत के नवीन चन्द्र भट्ट ने कहा कि उनका अभी तक मेडिकल क्लेम प्राप्त नहीं हो पाया है, इसकी शिकायत वे कई बार कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम को निर्देश दिये कि इस मामले का परीक्षण कर शीघ्र समाधान किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दिलीप जावलकर, श्री सचिन कुर्वे, श्री विनोद रतूड़ी, श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिवगण, विभागीय एचओडी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Meerut : सड़क पर नमाज अदा की तो होगी FIR, नोटिस चस्पा

0

मेरठ: Meerut ईद उल अजहा पर सड़क पर नमाज न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को पुलिस ने मस्जिदों पर आदेश चस्पा किए हैं। इसमें सीधे कहा गया है की ईदगाह या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की ओर से सभी मस्जिदों पर ऐसे आदेश चस्पा किए जाते रहे। 9 से लेकर मुस्लिम वर्ग के चेहरों पर खौफ देखा गया। पूरे दिन मेरठ में ये आदेश चस्पा करने के क्रम जारी रहा।

Bharat Jodo Yatra 2.0 : भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की एक अलग ही अंदाज में शुरुआत

इस बारे में जब मस्जिदों के मुतवल्ली और इमाम (Meerut)  से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया केवल इतना कहा सरकार के जो आदेश है उसे सभी आमो ख़ास को अवगत करा दिया गया हैं। उन्हें इसका पालन करना चाहिए।

इससे पहले देवबंद स्थित दारुल उलूम ने भी की ओर से अपील जारी करते हुए कहा था कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है इसलिए हर मुसलमान इसका ख्याल रखें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। यह भी कहा कि खुले में और सड़कों व रास्तों पर कुर्बानी बिल्कुल न करें।

72 Hoorain : ’72 हूरें’ को लेकर सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार

Bharat Jodo Yatra 2.0 : भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की एक अलग ही अंदाज में शुरुआत

0

Bharat Jodo Yatra 2.0 :  राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की एक अलग अंदाज में शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी की यह यात्रा पुरानी भारत जोड़ो यात्रा की तरह लगातार पैदल चलने वाली यात्रा की बजाय अलग-अलग राज्यों में रोजमर्रा की जिंदगी में रोज कमाने-खाने वालों से मिलने को लेकर शुरू हुई है। इस कड़ी में राहुल गांधी ने दिल्ली के करोलबाग में मोटर मैकेनिकों से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि उनके काम में हाथ भी बंटाया। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी का रोजमर्रा की जिंदगी में रोज कमाने खाने वालों से मिलने का यह सिलसिला भारत जोड़ो यात्रा का एक बड़ा और अगला हिस्सा ही है। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने एक बड़ी योजना बनाई है। इस योजना के तहत राहुल गांधी न सिर्फ मिस्त्री, मैकेनिक, राजगीर, कपड़े प्रेस करने पर वाले, सड़कों की सफाई करने वाले, सुरक्षाकर्मी और होटल रेस्टोरेंट पर काम करने वाले वेटर समेत उन सभी लोगों से मुलाकात करेंगे, जो अपने परिवार का पेट भरने के लिए रोज कमाते हैं उसी से रोज खाते हैं।

72 Hoorain : ’72 हूरें’ को लेकर सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार

ऐसे हुई है शुरुआत

राहुल गांधी मंगलवार को अचानक करोल बाग मार्केट (Bharat Jodo Yatra 2.0) में एक बाइक बनाने वाले मैकेनिक की दुकान पर उससे मिलने पहुंच गए। इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ में एक ट्रक पर बैठकर पूरा सफर किया था। उसके बाद राहुल गांधी जब अमेरिका गए थे तो उन्होंने भी वहां पर पंजाबी समाज से ताल्लुक रखने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ लंबा सफर तय किया था। राजनीतिक विश्लेषक जटाशंकर सिंह कहते हैं कि बीते कुछ समय में राहुल गांधी जिस तरीके से अपनी भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद एक नए अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं, वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का ही अगला हिस्सा है। उनका मानना है कि राहुल गांधी की यह मुलाकात कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले चुनावों के लिहाज से बूस्टर डोज की तौर पर देखी जा रही है। इस तरीके का एक प्रयास राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान भी किया था। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता राजकुमार कश्यप कहते हैं कि राहुल गांधी का ऐसे लोगों से सीधे तौर पर मिलना उनको न सिर्फ लोगों से जोड़ता है, बल्कि कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक रूप से मजबूत भी करता है।

यह बनाई है कांग्रेस ने बड़ी योजना

राहुल गांधी की लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने की इस शैली को लेकर पार्टी ने भी बहुत कुछ प्लान किया है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रणनीति बनाने वालों ने इसे और ज्यादा आगे बढ़ाने की योजना तैयार की है। कांग्रेस पार्टी की रणनीति बनाने वालों में शामिल एक प्रमुख नेता कहते हैं कि राहुल गांधी का सीधे तौर पर इन लोगों से जुड़ना पार्टी को एक नई ऊर्जा दे रहा है। यही वजह है कि पार्टी राहुल गांधी की सीधे तौर पर सामान्य लोगों से मिलने के सिलसिले को और आगे व्यापक रूप से बढ़ाने का पूरा रोडमैप तैयार कर चुकी है।

मुलाकात चुनावी राज्यों तक सीमित नहीं

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का ऐसे लोगों से मिलने का सिलसिला सिर्फ चुनावी राज्यों में ही नहीं चलेगा। वह कहते हैं कि राहुल गांधी उन राज्यों में भी ऐसे ही लोगों से मुलाकात करेंगे, जहां पर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होने हैं। इसके पीछे के तर्क को लेकर सियासी जानकारों का मानना है कि दरअसल यह एक तरीके से दिखाने की कोशिश है कि वह इन मुलाकातों के माध्यम से राजनीति नहीं कर रहे हैं। राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार जीडी शुक्ला का मानना है कि किसी बड़े राजनेता खासतौर से राहुल गांधी जैसे बड़े कद के नेताओं का इस तरह लोगों से मिलना-जुलना एक सामान्य प्रक्रिया तो नहीं हो सकती है। निश्चित तौर पर इसके पीछे सियासत ही है। हालांकि यह बात अलग है कि किसी भी बड़े कद के नेता का ऐसे लोगों से मिलना-जुलना उन्हें सीधे तौर पर जोड़ता है। वह कहते हैं कि यही वजह है कि राहुल गांधी का यह फॉर्मूला हिट भी माना जा रहा है। शुक्ला का मानना है कि राहुल गांधी ने बीते चुनावों में कर्नाटक में भी ऐसे ही लोगों से मुलाकात की थी और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra 2.0) के दौरान लगातार ऐसे लोगों से मिलते रहे थे। इसलिए कमाने-खाने वालों से मिलने के फॉर्मूले पर पार्टी लोकसभा के चुनावों के नजरिए से बड़ी फील्डिंग सजा रही है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पीएल पुनिया कहते हैं कि उनके नेता राहुल गांधी जिस तरह से सामान्य लोगों से मिलते हैं, तो उन लोगों का हौसला बढ़ता है और हमें उनकी समस्याओं से रूबरू होने का भी एक मौका मिलता है। वह कहते हैं कि उनकी पार्टी ऐसे लोगों से मिलने-जुलने के सिलसिले को लगातार करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक अन्य वरिष्ठ नेता का मानना है कि राहुल गांधी अगले कुछ महीनों में जिन राज्यों में जाएंगे, वहां पर ऐसे ही लोगों से मुलाकात करने का सिलसिला बढ़ाएंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों की एक बैठक भी पिछले सप्ताह हुई है। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की ओर से इस तरीके की बैठक करने का कोई सुझाव नहीं आया है। लेकिन रणनीति के तहत इस हिट हो रहे फॉर्मूले को एक सुनियोजित तरीके से और भारत जोड़ो यात्रा के सतत चलने वाले कार्यक्रम के तहत ही आगे बढ़ाए जाने का पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसलिए अगले कुछ महीनों में इस तरह से मिलने-जुलने का सिलसिला राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

Aroma Park Kashipur: देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना

72 Hoorain : ’72 हूरें’ को लेकर सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार

नई दिल्ली। 72 Hoorain : आतंकवाद के काले सच पर आधारित फिल्म 72 हूरें टीजर के साथ ही चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई थी कि ये 28 जून को आ रहा है। हालांकि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 72 हूरें के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। मेकर्स फिर भी पीछे नहीं हटे और ट्रेलर को बुधवार को डिजिटली रिलीज की कर दिया है।

Aroma Park Kashipur: देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना

सेंसर बोर्ड के फैसले ने किया हैरान

72 हूरें (72 Hoorain) को लेकर इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म को थिएटर्स में स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी गई। वहीं, जब ट्रेलर की बात आई तो सेंसर बोर्ड ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।

CBFC की गाइडलाइन्स

सेंसर बोर्ड के इस फैसले ने फिल्म जगत को हैरत में डाल दिया है, जिसके बाद क्रिएटिव फ्रीडम और सेंसरशिप को लेकर बहस छिड़ गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड किसी भी फिल्म को पास करने से पहले ये सुनिश्चित करता है कि फिल्म दर्शकों की भावनाओं को आहत न करें। सेंसर बोर्ड ने इसके लिए कुछ गाइडलाइन्स और दिशानिर्देश तय किए है, जिसका पालन हर फिल्म को करना पड़ता है। 72 हूरें को लेकर सेंसर बोर्ड के इस रवैये ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि जो फिल्म में है वो ही ट्रेलर में भी होता है।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

72 हूरें का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर और अशोक पंडित ने मिलकर किया है। फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 72 हूरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की होगा।

8 indian famous high protein desserts

Aroma Park Kashipur: देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना

0

देहरादून: Aroma Park Kashipur मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर में एरामा पार्क का भमिपूजन कर प्लाटों का अवंटन किया। उन्होंने कहा कि आज कैप, सेलाकुई, सुगन्ध व्यापार संघ, दिल्ली तथा एशेंसियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया नोएडा एवं सिडकुल द्वारा देश के प्रथम एरोमा पार्क (Aroma Park Kashipur) की स्थापना उत्तराखण्ड में की जा रही है यह हमारे लिये गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसमें एरोमैटिक सेक्टर के विकास हेतु प्रदेश स्तर पर हमारी सरकार द्वारा एक विशिष्ट एवं समर्पित संस्थान सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप) की स्थापना की गयी है, जिसे सगन्ध फार्मिंग द्वारा राज्य की आर्थिकी बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।

8 indian famous high protein desserts

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दो दशकों में राज्य सरकार द्वारा कैंप के माध्यम से प्रदेश में एरोमैटिक सेक्टर का काफी विकास किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश में चौबीस हजार से भी अधिक किसान एरोमैटिक फार्मिंग से जुड़े है। प्रदेश में सरकार द्वारा एरोमैटिक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सगन्ध फॉर्मिग के कलस्टर विकसित किये गये हैं। वर्तमान में प्रदेश में 109 एरोमा कलस्टरों में सगन्ध फॉर्मिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 192 आसवन सयंत्र स्थापित किए गए हैं। सगन्ध फॉर्मिंग के बढ़ते क्षेत्रफल से वर्तमान में एरोमा सेक्टर का टर्नओवर 86 करोड़ से अधिक हो गया है, जबकि वर्ष 2002 में एरोमा सेक्टर का टर्नओवर लगभग 2 करोड़ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में एरोमैटिक सेक्टर (Aroma Park Kashipur)  के विकास तथा यहां उत्पादित सगन्ध तेलों की अच्छी गुणवत्ता को देखते हुए सगन्ध व्यापार संघ एवं इशेंस्यल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ई०ओ०ए०आई०), दिल्ली द्वारा प्रदेश में एरोमा पार्क बनाने का प्रस्ताव उत्तराखण्ड सरकार को दिया गया था। जिसे हमारी सरकार द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए एरोमा पार्क पॉलिसी 2018 लागू की गयी, जिसके अन्तर्गत एरोमा तथा परफ्यूमरी से सम्बन्धित 46 उद्योग सिडकुल काशीपुर में स्थापित किए जा रहे है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 दिसम्बर 2021 को किया गया था। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में एरोमा पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सगन्ध फसलों की 6 एरोमा वैली विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे डेमस्क रोज वैली जनपद चमोली एवं अल्मोड़ा, तिमूर वैली- पिथौरागढ़ सिनामॉन वैली चम्पावत एवं नैनीताल, लेमनग्रास एवं मिन्ट वैली- हरिद्वार, मिन्ट वैली – ऊधमसिंह नगर तथा लैमनग्रास लैमनग्रास एवं मिन्ट वैली हरिद्वार, मिन्ट वैली ऊधमसिंह नगर तथा लैमनग्रास वैली- पौड़ी 14000 है० क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन उद्योगों द्वारा उत्तराखण्ड के सगन्ध काश्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ- साथ हमारी सरकार द्वारा विकसित हो रही एरोमा वैलियों के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जायेगा। स्थापित सगन्ध उद्योगों की मांग के अनुसार नई फसलों की खेती द्वारा भी राज्य के किसानों को खेती के नये विकल्प मिलेगें, जिससे निश्चित ही उनकी आजीविका में और अधिक सुधार होगा। वर्तमान में एरोमा पार्क में एरोमा तथा परफ्यूमरी उद्योग लगाये जायेंगे, जिसमें लगभग 300 करोड़ का निवेश होगा तथा हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। बताया गया है कि अभी तक 24 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है, जिनको आज पजेशन पत्र दिया जा रहा है। एरोमा पार्क में स्थापित होने वाले सगन्ध उद्योगों को राज्य सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन दिये जा रहे है, इससे इस सेक्टर से जुड़े अन्य उद्योगपति भी एरोमा पार्क की ओर आकर्षित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में आर्थिकी और पर्यावरण के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए जहां एक ओर हम ऐसे उद्योगों और फसलों को बढ़ावा दे रहे हैं जिनको पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से लगाया जा सकता है वहीं दूसरी ओर हम ऐसी तकनीकें विकसित करने पर ध्यान दे रहे हैं जिससे हमारे किसानों की आय दुगनी हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एरोमा पार्क बंजर पड़ी तीन लाख से अधिक कृषि भूमि में सगन्ध फसलों जैसे दालचीनी, तिमूर व सुरई आदि के बगीचे स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा जिससे जहां एक ओर सगन्ध पौध उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का एक श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे ‘विकल्प रहित संकल्प’ के अनुरूप 2030 तक लगभग 21 हजार हैक्टेयर भूमि को सगन्ध फसलों से आच्छादित करने की योजना को साकार करने में यह उत्कृष्टता केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके साथ ही यह केंद्र हमारी 1 डिस्ट्रिक 2 प्रोडक्ट की पॉलिसी को विस्तार देने में भी कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एरोमा पार्क की स्थापना से सगन्ध फसलों के उत्पादन में तेजी से वृद्धि होगी तथा इन फसलों का राज्य में तीव्र विस्तार होगा। प्रदेश में पर्यटन एवं हॉर्टिकल्चर के साथ हार्टी टूरिज्म को बढावा देने के प्रयासों को भी इससे मदद मिलेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भटट, विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर सुश्री उषा चौधरी, सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी, एम.डी. सिडकुल श्री रोहित मीणा के साथ ही विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Manipur : असम राइफल्स ने मणिपुर से बरामद किए हथियार

0

कोहिमा (नागालैंड) Manipur :  असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने नागालैंड के कोहिमा शहर में एक संयुक्त विशेष अभियान में तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और संघर्षग्रस्त मणिपुर की ओर जा रहे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मंगलवार को डिफेंस पीआरओ की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बरामद वस्तुओं में दो पिस्तौल और अन्य गोला-बारूद शामिल हैं। पीआरओ के बयान में कहा गया, “दो पिस्तौल, चार मैगजीन, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए।”

Tomato Price Hike : बारिश ने बढ़ाए टमाटर के दाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

पीआरओ के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि बदमाश नागालैंड के रास्ते संघर्षग्रस्त मणिपुर में हथियारों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, 26 जून को सुबह 2 बजे असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

असम राइफल्स ने किया तेरह हजार से अधिक गोला-बारूद बरामद

बयान में आगे कहा गया, “असम राइफल्स (Manipur) ने एक यात्री वाहन को देखा और उसे निगरानी में रखा। सुबह 6 बजे टीमों ने संयुक्त रूप से वाहन की तलाशी ली।” मणिपुर पुलिस के एक बयान में सोमवार को कहा गया, “अब तक कुल 1100 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, क्षेत्र प्रभुत्व, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।”

हिंसा में अबतक 100 लोगों की मौत

मणिपुर 52 दिनों से अधिक समय से जातीय हिंसा की चपेट में है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। भाजपा शासित राज्य में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने के लिए रविवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक हुई।

मेइती को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान झड़प के बाद 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़क उठी।मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में गश्त, फ्लैग मार्च और घेराबंदी, तलाशी अभियान चलाया है।

Uniform Civil Code : पीएम ने समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Tomato Price Hike : बारिश ने बढ़ाए टमाटर के दाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

0

Tomato Price Hike : केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में आयातित स्टॉक आने तक राष्ट्रीय बफर स्टॉक से दलहन तुअर दाल को ‘कैलिब्रेटेड और लक्षित’ तरीके से जारी करने का फैसला किया है। खाद्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) को पात्र मिल मालिकों के बीच ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से अरहर का निपटान करने का निर्देश दिया है ताकि उपभोक्ताओं के लिए तैयार अरहर दाल के उपलब्ध स्टॉक को बढ़ाया जा सके। सरकार आमतौर पर आकस्मिकताओं और वस्तुओं की कीमतों (Tomato Price Hike) में भारी वृद्धि के बीच आवश्यकताओं को प्रबंधित करने के लिए बफर स्टॉक रखती है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने जमाखोरी और सट्टेबाजी को रोकने और उपभोक्ताओं के लिए कीमत समान्य बनाए रखने के लिए 2 जून, 2023 को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को लागू करके तूर और उड़द दाल के स्टॉक की अधिकतम सीमा लागू की थी। इस आदेश के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक तुअर और उड़द के लिए स्टॉक सीमा निर्धारित की गई है।

Uniform Civil Code : पीएम ने समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

थोक-खुदरा दुकानदारों और मिलों के लिए अलग-अलग है स्टॉक सीमा

थोक विक्रेताओं के लिए प्रत्येक दाल पर व्यक्तिगत रूप से लागू स्टॉक सीमा 200 टन है। खुदरा विक्रेताओं के लिए यह 5 टन है। बड़े शृंखला खुदरा विक्रेताओं के लिए डिपो में स्टॉक की सीमा 200 टन और मिलों के लिए पिछले 3 महीनों का उत्पादन या वार्षिक स्थापित क्षमता का 25 प्रतिशत, जो भी अधिक हो है। आदेश में इन इकाइयों के लिए विभाग के संबंधित पोर्टल पर स्टॉक की स्थिति की घोषणा करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में कीमतों की लगातार निगरानी कर रही हैं और स्टॉक सीमा आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए स्टॉक-होल्डिंग संस्थाओं की स्टॉक स्थितियों का सत्यापन कर रही हैं। भारत दालों का एक बड़ा उपभोक्ता व उत्पादक है और यह आयात के माध्यम से अपनी खपत की जरूरतों के एक हिस्से को पूरा करता है। भारत में मुख्य रूप से चना, मसूर, उड़द, काबुली चना और अरहर का सेवन किया जाता है।

देशभर में टमाटर की कीमतों का बढ़ना जारी

देश भर के बाजारों में टमाटर की कीमतें पिछले (Tomato Price Hike)  कुछ दिनों में ही 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। इसके पीछे का कारण टमाटर उगाने वाले क्षेत्रों से हीटवेव और भारी बारिश के कारण आपूर्ति में आई गिरावट है। मुंबई के कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के प्रमुख अजय केडिया के अनुसार, ‘इस साल कई कारणों से पिछले वर्षों की तुलना में कम टमाटर की बुआई हुई। चूंकि, पिछले साल सेम की कीमत बढ़ गई थी, इसलिए कई किसानों ने इस साल सेम उगाना शुरू कर दिया। हालांकि, मानसून की बारिश की कमी के कारण फसलें सूख गई हैं और मुरझा गई हैं। सब्जियों, विशेष रूप से टमाटर की सीमित आपूर्ति का प्रमुख कारण भारी वर्षा और अत्यधिक गर्मी के कारण फसल का नुकसान है। दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद राजू ने कहा, ‘टमाटर 80 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में दर अचानक बढ़ गई है। उनके अनुसार, कीमत में अचानक वृद्धि भारी वर्षा के कारण हुई है। बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है।

दक्षिण से लेकर उत्तर तक हर जगह टमाटर के भाव आसमान छू रहे

दक्षिणी राज्य कर्नाटक और इसकी राजधानी बेंगलुरु में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं क्योंकि लगातार बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है और बची फसल को मंडी तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। व्यापारियों ने कहा है कि भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाजार में एक सप्ताह पहले 40 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि दिल्ली में यह 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कानपुर के बाजार में एक सब्जी विक्रेता लक्ष्मी देवी ने कहा, “महंगाई बारिश की वजह से है। टमाटर बेंगलुरु से आ रहा है। 10 दिनों में कीमतें और बढ़ेंगी। हर साल इस महीने के दौरान टमाटर की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं। बारिश के कारण कर्नाटक के टमाटर उत्पादक जिलों कोलार, चिकबल्लापुर, रामनगर, चित्रदुर्ग और बेंगलुरु ग्रामीण में टमाटर की आपूर्ति में काफी व्यवधान आया है।”

Democracy Fighters Honored: CM धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Uniform Civil Code : पीएम ने समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

0

भोपाल। Uniform Civil Code :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अपने विदेशी दौर से आने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। भोपाल में उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता ((Uniform Civil Code) का विपक्ष सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

Democracy Fighters Honored: CM धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

भाजपा मुसलमानों के पास जाकर उनके भ्रम को दूर करेगी : मोदी

पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर दो टूक बयान देते हुए कहा कि सियासी फायदे के लिए विपक्ष यूसीसी का इस्तेमाल कर रहा है। आज यूसीसी के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? संविधान भी समान अधिकारों की बात करता है…सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी लागू करने को कहा है। भाजपा मुसलमानों के पास जाकर उनके भ्रम को दूर करेगी।

तुष्टिकरण ने देश का नुकसान किया: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने ही दल के लिए जीते हैं, दल का ही भला करना चाहते हैं और वो ये सब इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का, कट मनी का हिस्सा मिलता है। उन्होंने जो रास्ता चुना है, उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ये रास्ता है तुष्टिकरण का। गरीब को गरीब बनाये रखने, वंचित को वंचित बनाए रखने से ही उनकी राजनीति चलती है। तुष्टिकरण का ये रास्ता कुछ दिनों के लिए तो फायदा दे सकता है लेकिन ये देश के लिए महाविनाशक होता है। ये देश के विकास को रोक देता है, देश में भेदभाव बढ़ाता है, देश में तबाही लाता है… समाज में दीवार खड़ी करता है।

देश का भला करने का रास्ता संतुष्टिकरण है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ इस तरह के लोग हैं जो तुष्टिकरण कर अपने स्वार्थ के लिए छोटे-छोटे कुनबे दूसरों के खिलाफ खड़े कर देते हैं और दूसरी तरफ हम भाजपा के लोग हैं… हमारे संस्कार अलग हैं, हमारे संकल्प बड़े हैं और हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश की है। हम मानते हैं कि जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा। भाजपा ने यह तय किया है कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है। देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है।

मेहनत वाला होता है संतुष्टिकरण का रास्ता: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि संतुष्टिकरण का रास्ता मेहनत (Uniform Civil Code) वाला होता है। उसमें पसीना बहाना पड़ता है। अगर बिजली मिलेगी तो सबको मिलेगी, तब लोग संतुष्ट होंगे। नल से जल का अभियान चलेगा तो हर घर तक जल पहुंचाने का प्रयास होगा। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

तुष्टिकरण ने लोगों के बीच खाई पैदा की: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देखा है कि कैसे तुष्टिकरण वाली गंदी सोच ने कुछ राज्यों ने लोगों के बीच खाई पैदा कर दी। उत्तर प्रदेश में कोरी, खटीक सहित कई समाज के लोग राजनीति के शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए। बिहार, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक सहित राज्यों में भेदभाव हुआ है। हमारे घुमंतु वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया। सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गांव और गरीब के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है। भाजपा सरकार ने हमारे बंजारा भाई-बहनों घुमंतु समुदाय के लिए गठित ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। हमने पहली बार सबके लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से बैंक से कम ब्याज पर पैसे दिलाने का काम किया।

तीन तलाक पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सवाल किया कि अगर तीन तलाक इस्लाम से अलग नहीं है तो मिस्र, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम बहुल देशों में इसका चलन क्यों नहीं है। मिस्र, जिसकी 90 फीसदी आबादी सुन्नी मुसलमानों की है, ने 80 से 90 साल पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”जो तीन तलाक की वकालत करते हैं, वोट बैंक के भूखे ये लोग मुस्लिम बेटियों के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि तीन तलाक सिर्फ महिलाओं से संबंधित नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार को तबाह कर देता है। जब एक महिला, जिसकी शादी परिवार बहुत उम्मीदों के साथ किसी से कर देता है, को तीन तलाक के बाद वापस भेज दिया जाता है तो माता-पिता और भाई उस महिला को लेकर चिंतित हो जाते हैं।

PM Modi Meeting : पीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

 

Democracy Fighters Honored: CM धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

0

देहरादून: Democracy Fighters Honored  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशन/निधि दी जायेगी, इसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान की सभी को जानकारी हो सके, इसके लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा जो भी मांग पत्र दिया है, उन पर पूरी गम्भीरता से कार्य किये जायेंगे।

PM Modi Meeting : पीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित (Democracy Fighters Honored) करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किये गए त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। जब आपातकाल लगाया गया तो उसका विरोध सिर्फ राजनैतिक लोगों तक सीमित नहीं रहा बल्कि उस समय जन-जन के मन में आक्रोश था।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामान्य जीवन में लोकतंत्र का क्या वजूद है, वह तब पता चलता है जब कोई लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लेता है। आपातकाल में देश के सभी लोगों को लगने लगा था कि उनका सब कुछ छीन लिया गया है। इसके लिए लखनऊ विवि, बीएचयू और इलाहाबाद विवि सहित अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा बना, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित उस समय के बड़े नेताओं नानाजी देशमुख, अटल बिहारी बाजपेई ने अपना समर्थन दिया। उस संघर्ष का ही परिणाम था कि देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने संपूर्ण विश्व में अपनी क्षमता को साबित कर दिखाया है। आज उनके कुशल नेतृत्व प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, चाहे वह दलित हो, महिला हो, किसान हो, दिव्यांग हो या फिर युवा हो। देश में हर वर्ग को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी लोकतंत्र सेनानियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते वे हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोकतंत्र सेनानियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये गये प्रयासों की आने वाली पीढ़ियों को जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए उस समय इनके द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये गये प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए जनपद स्तर पर भी कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे ये लोकतंत्र सेनानी इसी भावना से आगे भी कार्य करते रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी में यह अच्छी बात है कि वे बुजुर्गों का आदर एवं सम्मान करते हैं और प्रदेश के विकास के लिए,उनके लंबे कार्यकाल के बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके साथ है।लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद उनके साथ है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान के अपने अनुभवों को भी साझा किया,तथा मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्री के. के. अग्रवाल, महामंत्री श्री गिरीश काण्डपाल, रणजीत सिंह ज्याला, श्री विजय कुमार महर, श्री योगराज पासी, श्री प्रेम बड़ाकोटी, श्री हयात सिंह मेहरा एवं अन्य लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।

Manali Rain : मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल, फंसे हजारों लोग

PM Modi Meeting : पीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

0

नई दिल्ली। PM Modi Meeting : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। अमेरिका और मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे।

Manali Rain : मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल, फंसे हजारों लोग

शाह ने पीएम को दी मणिपुर के घटनाक्रम की जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें मणिपुर के घटनाक्रम की जानकारी दी। रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शाह को राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।

नड्डा से पीएम मोदी ने पूछा- देश में क्या चल रहा है (PM Modi Meeting)

इससे पहले, पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की सफल यात्रा के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है, जिस पर नड्डा ने बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं। देश के लोग भी काफी खुश हैं।

एक साथ आ रहे भारत और अमेरिका

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी की अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर बात की। उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा थी। यह बहुत गर्व का क्षण था, जब व्हाइट हाउस में भारत पर चर्चा हुई। अमेरिका भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखता है। यात्रा के दौरान भारत पर केंद्रित कई विदेश नीतियों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और अमेरिका एक बड़ी ताकत के रूप में एक साथ आ रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा को विश्व स्तर पर एक मील का पत्थर माना जाता है। भारत अब एक बड़ी ताकत बन गया है।

अब वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है भारत

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत को अब एक महत्वपूर्ण तकनीकी भागीदार और वैश्विक खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ 35 उभरती हुई तकनीकों पर साझेदारी की गई। भारत-अमेरिका अर्धचालकों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे। जेट इंजन सौदा सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर हुई सर्वदलीय बैठक संपन्न

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors