Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 69

Manali Rain : मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल, फंसे हजारों लोग

1

मंडी। Manali Rain : एक ओर जहां लोग बारिश का लुफ्त उठा रहे है वहीं दूसरी ओर लोगो को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। 18 घंटे से मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल नहीं हो पाया है। सात व चार मील में पहाड़ दरकने से भारी चट्टानें व मलबा राजमार्ग पर आ गया है। मौसम प्रतिकूल होने की वजह से रात को मलबा हटाने का काम नहीं हो पाया। सुबह होते ही एनएचएआइ ने मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी। वहीं मौसम अगर साफ रहा तो दोपहर तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद है।

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर हुई सर्वदलीय बैठक संपन्न

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से हजारों वाहन व पर्यटक फंसे हुए हैं। पंडोह, मंडी व नाचगला में भारी जाम लगा हुआ है। पर्यटकों को भूखे प्यासे रात गुजारनी पड़ी है। वहीं, चाहल गांव में देर रात एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। महिला की तलाश में एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान शुरु किया हुआ है।

वाहन चालक कर रहे दिक्कत का सामना

जाम की वजह से मालवाहक वाहन व लग्जरी बसों को पंडोह, नागचला व मंडी में रोका गया है। हलके वाहनों को डडौर, बग्गी, चैलचौक, गोहर होकर पंडोह भेजा जा रहा है। यहां से वाहन फिर कुल्लू मनाली के लिए रवाना हो रहे हैं। कुल्लू मनाली की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को इसी वैकल्पिक मार्ग पर डडौर के लिए भेजा जा रहा है। यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

112 मार्ग बाधित 200 ट्रांसफार्मर प्रभावित

बारिश व भूस्खलन (Manali Rain) से जिला भर में 112 मार्ग बाधित है। 200 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मार्ग बंद होने से कुल्लू मनाली व मंडी जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को रोजर्मरा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पाई है।

बागी नाला के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

बागीनाला में गत वर्ष जैसे हालात पैदा न हों, इसलिए प्रशासन ने वहां नाले के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। बादल फटने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गत वर्ष यहां बादल फटने से सात लोग बह गए थे।

उपायुक्त मंडी, अरिंदम चौधरी ने कहा कि बारिश व भूस्खलन से जिला भर में 112 मार्ग बाधित हैं। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर बाद बहाल होने की उम्मीद है। सात व चार मील में भारी मलबा मार्ग पर आ गया है। इसे हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है।

Uttarakhand Niwas : मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड निवास का निरीक्षण

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर हुई सर्वदलीय बैठक संपन्न

2

नई दिल्ली। Manipur Violence :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। राष्ट्रीय राजधानी के संसद भवन में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), राजद (RJD), वामदलों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया।

Eid 2023 outfit ideas from Pakistani actress Mahira Khan

‘सर्वदलीय बैठक में खुले मन से हुई बात’

राजद सांसद मनोज झा के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक (Manipur Violence) में खुले मन से बातचीत हुई और तमाम दलों ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि खुले मन से बात हुई हम सबने अपनी राय रखी। वहां के राजनीतिक नेतृत्व में (लोगों का) अविश्वास है और यह बात सारे विपक्षी दलों ने रखी। हमने कहा कि जो इंसान प्रशासन चला रहा है उसमें कोई विश्वास नहीं है। अगर आपको शांति बहाल करनी है तो आप ऐसे व्यक्ति के रहते नहीं कर सकते हैं।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

हिंसाग्रस्त राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच एक महीने पहले भड़की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को पहली बार झड़पें हुईं थीं।

अमित शाह ने किया था चार दिवसीय दौरा

गृह मंत्री शाह ने पिछले महीने चार दिन के लिए राज्य का दौरा किया था और मणिपुर में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की थी। जिसके बाद हथियार सरेंडर करने की कई खबरें सामने आईं थीं।

Uttarakhand Niwas : मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड निवास का निरीक्षण

Uttarakhand Niwas : मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड निवास का निरीक्षण

0

देहरादून: Uttarakhand Niwas  मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को  निरीक्षण उपरांत दिशा-निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर बिंदुवार आख्या प्रेषित की जाये। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

BNI Doon E3 Expo : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन भवन “उत्तराखण्ड निवास” (Uttarakhand Niwas) में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है और इसका अपना सीवेज सोधन संयंत्र होगा। भवन में 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।

इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री राकेश चंद तिवारी, परियोजना प्रबंधक श्री योगेश कुमार, सहायक अभियंता श्री हरीश चंद जोशी व आर्किटेक्ट श्री सचिन अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से निजी आवास में जाकर की मुलाकात 

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की।
उक्त क्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित उनके निजी आवास में जाकर मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री झंडा साहिब में श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज से भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।

BNI Doon E3 Expo : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून: BNI Doon E3 Expo  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में बी.एन.आई देहरादून द्वारा आयोजित बी.एन.आई दून  E3 Expo  (बिजनेस कॉन्क्लेव) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) दून ई-3 एक्सपो में उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। बीएनआई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उत्तराखंड राज्य में सभी प्रकार के व्यवसाई अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं, सार्थक संबंध बना सकते हैं और नए अवसर तलाश सकते हैं।

Heavy Rain Alert : उत्‍तराखंड में 12 घंटे से हल्की वर्षा जारी, रेड अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन (BNI Doon E3 Expo) को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच एक उचित समन्वय बेहद आवश्यक है। हमारे एक-एक उद्यमी की उपलब्धि हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे है। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को सक्षम, रचनाशील, बदलाव के लिए तैयार एक अभिनव आर्थिक इकोसिस्टम के रूप में देख रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भी भारत की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख सहभागी बने और अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान सुनिश्चित हो। इसके लिए सरकार कार्यरत है। राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश को निवेश के लिए एक सर्वाधिक पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रयासरत है। राज्य में निवेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण, रेल, सड़क तथा वायु परिवहन की सुविधा, सस्ती एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल संसाधन उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, फार्मा, आयुष और कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, आईटी, पर्यटन, ग्रीन एनर्जी तथा सेवा क्षेत्र में कार्य किया जा रहा हैं। हमारी उद्योग अनुकूल नीतियों का परिणाम स्वरूप आज देश की विख्यात कंपनियां प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रही है। राज्य सरकार की नीतियों में प्रमुख रूप से मेगा औद्योगिक और निवेश नीति, एम.एस.एम.ई. नीति, मेगा टेक्सटाइल पार्क पॉलिसी, स्टार्टअप नीति, पर्यटन नीति, आयुष नीति, सौर ऊर्जा नीति, अरोमा पार्क नीति, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण नीति, एयरोस्पेस एवं डिफेंस पॉलिसी, सूचना प्रौद्योगिकी नीति और निर्यात नीति शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भी अति महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में हमने ’’एक जनपद-दो उत्पाद’’ योजना को लागू किया जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आजीविका का प्रमुख साधन बनाना है। संकल्प से सिद्धि के इस सकारात्मक और पारदर्शी माहौल में, उत्तराखंड के प्रत्येक निवेशक के लिए अवसरों का विस्तार हो रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री सुनील, श्री राहुल, श्री प्रकाश, रितु मौर्य, प्रगति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ukraine War : बागी वैगनर ग्रुप को पुतिन की चेतावनी, रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा

Heavy Rain Alert : उत्‍तराखंड में 12 घंटे से हल्की वर्षा जारी, रेड अलर्ट जारी

0

देहरादून: Heavy Rain Alert   उत्‍तराखंड में लोगों को मिली गर्मी से राहत। पिछले 12 घंटे से उत्‍तराखंड के कई शहरों में हल्की वर्षा हो रही है। इन शहरों में देहरादून, नैनीताल, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की व कई पहाड़ी जनपद शामिल हैं। वहीं चारधाम यात्रा सुचारू है।

Ukraine War : बागी वैगनर ग्रुप को पुतिन की चेतावनी, रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा

उत्तराखंड में एक-दो दिन में दस्तक दे सकता है मानसून

शनिवार को सुबह करीब पांच बजे से देहरादून, मसूरी, डोईवाला आदि क्षेत्र में तेज वर्षा (Heavy Rain Alert) हुई। जिसके बाद तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक-दो दिन में उत्तराखंड में मानसून किसी भी समय दस्तक दे सकता है। पिछले 24 घंटे में देहरादून और डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में 12.2 एवं 10.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

आज वर्षा व तीव्र बौछारों का रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शनिवार को गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर तीव्र बौछारों के एक से दो दौर और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नदी तटीय क्षेत्र में हुई मुनादी

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्र में रविवार से अगले तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। जिसको देखते हुए डोईवाला और ऋषिकेश तहसील प्रशासन की ओर से नदी तटीय क्षेत्र में मुनादी कराई गई है। जिसमें यहां रह रहे लोग को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

ऋषिकेश तहसील के अंतर्गत गंगा नदी, चंद्रभागा नदी, ग्रामीण क्षेत्र में सोंग नदी, सुषवा नदी आदि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नदी तटीय क्षेत्र में बसे हैं। डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत अभी बड़ी आबादी नदी के तट क्षेत्र में बसी हुई है। उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से सावधानी बरती जा रही है। सभी बाढ़ संभावित क्षेत्र में टीम भेजकर मुनादी करा दी गई है। सभी लोगों को अपने अपने स्तर पर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

Devbhoomi Uttarakhand : भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारा लक्ष्य – CM

 

Ukraine War : बागी वैगनर ग्रुप को पुतिन की चेतावनी, रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा

0

Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी मुश्किलें। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वहीं, वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं।

Devbhoomi Uttarakhand : भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारा लक्ष्य – CM

पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला (Ukraine War)

यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है। एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे।
प्रिगोझिन ने बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमले का वहीं नेतृत्व कर रहे थे। अब उनके लड़ाकू दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया। प्रिगोझिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर उनकी इकाइयों के खिलाफ हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है।

8 times Samantha Ruth Prabhu taught us fitness lessons

Devbhoomi Uttarakhand : भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारा लक्ष्य – CM

0

देहरादून: Devbhoomi Uttarakhand   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड (Devbhoomi Uttarakhand) को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने इसके लिये मुख्यमंत्री द्वारा कड़े निर्देश भी जारी किये गये हैं। सर्तकता विभाग को घूसखोरी एवं कदाचार के मामलों में प्रभावी नियंत्रण के लिये भी सजगता से कार्य दायित्वों के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सतर्कता विभाग द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने की राज्य सरकार की सुस्पष्ट प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं।

8 times Samantha Ruth Prabhu taught us fitness lessons

मौजा जाखन कोचर कॉलोनी जाखन पश्चिम ऑफिसर्स कॉलोनी राजपुर रोड़ पर गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जा किये जाने के प्रकरण में दोषी अभियुक्तों सेवा निवृत्त लेखपाल मौजा जाखन तहसील सदर देहरादून, श्री कुशाल सिंह राणा पुत्र स्व. श्री जूरा सिंह तथा अभियुक्त श्री राजेन्द्र डबराल पुत्र स्व. श्री इंद्रमणि डबराल के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई।
जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के संदर्भ में अभियुक्त श्री महिपाल सिंह लेखपाल तहसील लक्सर जिला हरिद्वार के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत अभियोजन चलाये जाने, श्री रजनीश कुमार पांडे, हाल वरिष्ठ भंडारक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये जाने की अनुमति दी गई है। श्री भूपेन्द्र कुमार मुख्य महाप्रबंधक वित्त उत्तराखण्ड परिवहन निगम के विरुद्ध पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने इत्यादि की खुली सतर्कता जांच की अनुमति दी गयी है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट 
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा,  सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स श्री भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून: दिनांक 28 से 30 मार्च 2023 के मध्य रामनगर जनपद नैनीताल में आयोजित जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल (जी 20-सी.एस.आई.आर.) की बैठक को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिये भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी (Devbhoomi Uttarakhand) का उत्तराखण्ड के प्रति गहरा लगाव होने के कारण ही उन्होंने उत्तराखण्ड में जी 20 की तीन बैठकों के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की। केंद्र सरकार के सहयोग से जी 20 की दो बैठकें रामनगर एवं नरेंद्रनगर में सफलता पूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं।

India-America Agreements: भारत और अमेरिका के बीच आठ मुद्दों को लेकर हुआ समझौता

0

नई दिल्ली। India-America Agreements : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। दोनों देशों के नेताओं ने व्हाइट हाउस में बैठकर द्विपक्षीय बातचीत की और आठ अहम समझौतों पर मुहर लगा दी। इन समझौतों पर मुहर लगने के बाद भारत-अमेरिका के बीच के संबंध और भी मजबूत हो जाएंगे। बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ड्रोन, जेट इंजन और स्पेस समेत कई समझौतों की घोषणा की।

IND vs WI : WI दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, यशस्वी-ऋतुराज की एंट्री

आर्टेमिस एकॉर्ड्स पर दोनों देश सहमत

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले सबसे अहम समझौते में ‘आर्टेमिस एकॉर्ड्स’ शामिल है। इसके जरिए समान विचारधारा वाले देश को नागरिक अंतरिक्ष खोज वाले मुद्दे पर एक साथ काम करते हैं। साल 2024 में नासा और इसरो एक साथ मिलकर संयुक्त मिशन करने पर सहमत हुए हैं। इस मिशन के पूरा होने के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो अंतरिक्ष में अमेरिका का सहयोगी है। अगले साल नासा के जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की भी यात्रा करेंगे।

गुजरात में स्थापित होगा सेमीकंडक्टर संयंत्र

कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन ने गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग का संयंत्र स्थापित करने का फैसला लिया है। माइक्रोन टेक्नोलॉजी और भारत नेशनल सेमीकंडक्टर मिशन मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाएंगे। इसके लिए कंपनी की ओर से 2.75 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। राष्ट्रपति बाइडेन की ओर से कहा गया है कि कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के टेस्ट और इलाज के लिए इस समझौते पर सहमति जताई गई है।

भारत में बनेंगे लड़ाकू विमान के इंजन

भारत में जीई एयरोस्पेस कंपनी का इंजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (India-America Agreements)  लगाया जाएगा। इसके बाद फाइटर जेट के इंजन भारत में बनने लगेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट तेजस के मेक-2 का एफ 414 इंजन बनाया जाएगा। इसके तहत अब GE एयरोस्पेस HAL के साथ मिलकर भारतीय वायुसेना के लिए लड़ाकू जेट इंजन बनाएगी।

अमेरिका ने भारत के दो स्टार्टअप्स के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

भारत और अमेरिका ने मिलकर यूएस-इंडिया डिफेंस एक्सीलेरेशन इकोसिस्टम (INDUS-X) शुरू करने के फैसले पर सहमति जताई है, जिस नेटवर्क में दोनों देशों की यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और थिंक टैंक्स शामिल होंगे।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस स्पेस फोर्स ने भारत के स्टार्टअप्स 114AI और 3rdiTech के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया किया है। इस समझौते के बाद भारतीय स्टार्टअप कंपनियां भी आने वाले समय में दुनिया के अन्य देशों में अपना हथियार सप्लाई कर सकती है।

iCET की पहले ही हो चुकी है शुरुआत

भारत और अमेरिका के बीच इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (iCET) की शुरुआत भी की गई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच इसकी शुरुआत जनवरी में ही हो गई थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा अमेरिकी दौरे पर की गई है। इसके साथ ही, दोनों देशों ने आपस में समझौता किया है कि वो आपस में जटिल तकनीक बाटेंगे और उसको सुरक्षित रखेंगे।

लड़ाकू ड्रोन के समझौते पर लगी मुहर

भारत और अमेरिका के बीच एमक्यू-9 रीपर (India-America Agreements) ड्रोन की खरीद पर भी मुहर लगी। इसकी तैनाती हिंद महासागर, चीनी सीमा के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जाएगी। इस सौदे के तहत भारत के खाते में 29 हजार करोड़ रुपये में 30 लड़ाकू ड्रोन आ जाएंगे। दोनों देशों के इस समझौते से चीन काफी बौखलाया हुआ है। फिलहाल, भारत को यह ड्रोन पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिए जाएंगे, इसके बाद तीनों सेनाओं से फीडबैक मिलने के बाद इनका निर्माण भी भारत में किया जाएगा।

भारत में स्थापित होंगे दो नए अमेरिकी दूतावास

भारत के हैदराबाद और बेंगलुरु में अमेरिका ने दो नए दूतावास स्थापित करने का ऐलान किया है। देश की राजधानी में स्थापित अमेरिकी दूतावास विश्व के सबसे बड़े दूतावासों में से एक है। गौरतलब है कि यह अमेरिकी दूतावास मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में चार वाणिज्य दूतावासों के साथ समन्वय करता है और यह सुनिश्चित करता है कि दोनों देशों के बीच के संबंधों में किसी तरह का तनाव न आए।

रेलवे को लेकर दोनों देशों के बीच हुआ करार

भारतीय रेलवे और अमेरिकी संघीय सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया (यूएसएआईडी/इंडिया) ने 14 जून को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। USAID/India आर्थिक विकास, कृषि क्षेत्रों, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, लोकतंत्र, मानवीय सहायता, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों में सहायता करके अंतर्राष्ट्रीय विकास का समर्थन करता है।

MTB Cycling Expedition : दल को CM धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

IND vs WI : WI दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, यशस्वी-ऋतुराज की एंट्री

0

नई दिल्ली। IND vs WI : वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारत की टेस्ट और वनडे टीम का एलान कर दिया है। यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। संजू सैमसन और उमरान मलिक की वनडे टीम में वापसी हुई है।

MTB Cycling Expedition : दल को CM धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज को मिला मौका

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों ही खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रुतुराज का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में बेमिसाल रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज ने 16 मैचों में 147 के स्ट्राइक रेट से 590 रन कूटे थे।

वहीं, यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 625 रन जड़े थे। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी यशस्वी का बल्ला जमकर बोल रहा था, जिसके चलते उनको लगातार टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी। वहीं, टेस्ट टीम में लंबे समय बाद नवदीप सैनी की भी वापसी हुई है।

रहाणे फिर बने उपकप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (IND vs WI) के फाइनल मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने का इनाम अजिंक्य रहाणे को मिला है। रहाणे को फिर से टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त कर दिया गया है। रहाणे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की दोनों ही पारियों में शानदार प्रदर्शन किया था।

वनडे में सैमसन और उमरान की वापसी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में संजू सैमसन की एकबार फिर वापसी हुई है। इसके साथ ही आईपीएल 2023 में कुछ खास प्रदर्शन ना रहने के बावजूद उमरान मलिक को वनडे टीम में मौका दिया गया है। मुकेश कुमार टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम में भी रखा गया है।

Patna Opposition Party Meeting : विपक्षी दलों की महाबैठक शुरू, 15 दलों के नेता मौजूद

MTB Cycling Expedition : दल को CM धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

0

देहरादून: MTB Cycling Expedition  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड भ्रमण में जा रहे निम (NIM) के  MTB Cycling Expedition  दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

Patna Opposition Party Meeting : विपक्षी दलों की महाबैठक शुरू, 15 दलों के नेता मौजूद

उल्लेखनीय है केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज स्कीम’ के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त अभियान में कुल 06 सदस्य है। यह अभियान प्रदेश के 11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा। इस आभियान का शुभारंभ जधोंग गांव (Vibrant Village) से होगा। जिसमे कुल लगभग 1064 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊ दोनों मण्डलों में स्थित गढवाल विश्वविद्यालय, कुमाऊ विश्वविद्यालयों के छात्रों, एवं फैकल्टी मेंबर्स  के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी सम्मिलित है।

इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य निम, श्री राकेश राणा, श्री दीप बहादुर शाही, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Drug free india: नशा मुक्त भारत के लिये CM ने की सभी से शपथ लेने की अपील

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors