Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 70

Patna Opposition Party Meeting : विपक्षी दलों की महाबैठक शुरू, 15 दलों के नेता मौजूद

1

Patna Opposition Party Meeting : शुक्रवार को नेक संवाद भवन में विपक्षी एकता की बैठक शुरू हो चुकी है। नेक संवाद में विपक्षी दलों के सभी नेता पहुंच चुके हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर से पहुंचे इसलिए बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो पाए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बैठक में मौजूद हैं। बता दें कि 15 दलों के प्रतिनिधि इस महाबैठक में मौजूद हैं।

Drug free india: नशा मुक्त भारत के लिये CM ने की सभी से शपथ लेने की अपील

भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है : राहुल

राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।

सभी बड़े नेता पहुंचे पटना (Patna Opposition Party Meeting)

राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी पटना पहुंच गए हैं। राहुल गांधी का काफिला भी सदाकत आश्रम पहुंच चुका है। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। राहुल गांधी, बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पटना पहुंची हैं। दोनों नेताओं का काफिला एनसीपी कार्यालय के लिए निकल चुका है।

राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे पटना एयरपोर्ट पहुंचे

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल विषेश विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राहुल के स्वागत में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है। रोड शो के दौरान स्वागत में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वो राहुल के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कई समर्थक उन्हें देश का भावी पीएम बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद में साढ़े 11 बजे महाबैठक हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों ने प्रतिनिधि इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाएंगे। नीतीश कुमार समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में रहेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जनु खरगे भी इसमें मौजूद रहेंगे।

हमलोग एक साथ लड़ेंगे – ममता

ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए  कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि आज की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो।

Shree Raghunath Kirti Complex : केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -सीएम

Drug free india: नशा मुक्त भारत के लिये CM ने की सभी से शपथ लेने की अपील

0
देहरादून: Drug free india  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत (Drug free india) के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी प्रदेश वासियों से शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा है। समाज के साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये सभी को नशा मुक्ति की दिशा में पहल करनी होगी।
ज्ञातव्य है कि “नशामुक्त भारत“ (Drug free india) के लक्ष्य की पूर्ति हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नियंत्रणाधीन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध एंटी ड्रग ई-प्लेज अभियान शुरू किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य से मात्र 0.47 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा ही ई-शपथ ली गयी है, जो कि अत्यन्त ही न्यून है तथा इसमें सुधार किये जाने की आवश्यकता है।

उक्त के दृष्टिगत मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु द्वारा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि दिनांक 26 जून को “विश्व ड्रग्स दिवस के अवसर पर जनता को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से तथा मादक पदार्थों से दूर रहने हेतु प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों में कार्यरत कार्मिक  https://pledge.mygov.in  लिंक के माध्यम से अपने परिवारजनों सहित ई-प्लेज लिया जाना सुनिश्चित करते हुये अन्य लोगों को भी ई-प्लेज हेतु प्रोत्साहित करेंगे।

Shree Raghunath Kirti Complex : केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -सीएम

0
देहरादून:  Shree Raghunath Kirti Complex  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर (Shree Raghunath Kirti Complex) बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात है। देव वाणी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ऐसे विश्व विद्यालय महत्वपूर्ण हैं। आशा है क़ि यहां अध्ययन करने वाले छात्र स्वामी करपात्री जी महाराज की तरह ही दृढ़संकल्पी, एवं त्यागी बनेंगे। युवाओं को स्वामी करपात्री जी महाराज से त्याग, संकल्पबद्धता और धर्म रक्षा की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक भूमि अपने वैभव को पुनः प्राप्त करे और हमारी संस्कृति और संस्कृत का प्रचार प्रसार हो। इसके लिए यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड ही नहीं वरन देश की महत्त्वपूर्ण धरोहर है। पहले उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को संस्कृत की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वाराणसी, जयपुर, केरल, हरिद्वार इत्यादि जैसे शहरों में जाना पड़ता था, इससे उनका समय और धन बहुत व्यय होता था। इस परिसर के खुलने से यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो गयी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस परिसर पर विशेष फोकस है। प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार इस परिसर के निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी करता है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संस्कृत और उत्तराखंड के प्रति प्रेम का सबसे बड़ा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि संस्कृत के माध्यम से रोजगार भी मिले। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वेदभूमि भी है। भारत ने विश्वभर में वेदों का ज्ञान दिया, इसी कारण हम विश्वगुरु कहलाये। वेद हमारी पहचान हैं। इस पहचान को हम तभी कायम रख पाएंगे जब संस्कृत का प्रचार और प्रसार पूरे भारत वर्ष में होगा। हम उत्तराखंड की शिक्षा में संस्कृत का समावेश करना चाहते हैं। संस्कृत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार तभी हो सकता है, जब उसे रोजगार से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम संस्कृत को जानेंगे तो अपनी संस्कृति को भी जान पाएंगे और अपनी संस्कृति को प्रेम करने तथा अपनाने वाला व्यक्ति ही जीवन में प्रगति कर पाता है। सरकार उत्तराखंड की संस्कृति के साथ साथ देववाणी संस्कृति के प्रचार और प्रसार के लिए “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री विनोद कंडारी, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी, परिसर के निदेशक डा. पीवीबी सुब्रह्मण्यम एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

NDA VS UPA-3 : एनडीए या विपक्षी एकता… कौन है किस पर भारी?

0

नई दिल्ली। NDA VS UPA-3  23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों के नेताओं का सबसे बड़ा मंच लगने जा रहा है। विपक्षी एकता की महाबैठक होने वाली है। बैठक में जदयू, आरजेडी, कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी के अलावा कई दलों के नेता शामिल होंगे। मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे तमाम विपक्षी दल कल पटना के मंच से सियासी हुंकार भरेंगे। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये विपक्षी एकता का ट्रेलर होगा। विपक्षी एकता के मिशन की कमान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ली है। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं का पटना पहुंचना शुरू हो गया है।

Delhi News : शनि मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, लोगों का विरोध

NDA VS UPA-3 हुई लड़ाई

मिशन 2024 की लड़ाई में जीत के लिए मामला अब NDA VS UPA-3 गल रहा है। एक तरफ एनडीए, जबकि दूसरी तरफ तमाम विपक्षी दल। हालांकि, बीजद के अलावा कई दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन फिर भी बीजेपी विपक्षी दलों के महाजुटान को हल्के में नहीं लेना चाह रही है। यही वजह है कि एनडीए अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी में है।

कौन-से दल, नेता होंगे बैठक में शामिल?

मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी कांग्रेस नेता, अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी), जदयू, राजद, हेमंत सोरेन, महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला। इसके अलावा सीपीआई, सीपीएम और डीएमके नेता भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं।

एनडीए के साथ-साथ कौन कौन?

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), एआईएडीएमके, लोक जनशक्ति पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), एनपीपी, एमएनएफ, एनपीएफ, एजेएसयू, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), एजीपी, पीएमके, तमिल मनीला कांग्रेस, यूपीपीएल, अजासू और एआईएनआरसी।

कांग्रेस की मुश्किल

विपक्षी एकता की कवायद को अमलीजामा पहनाने के आगे कुछ पेंच भी हैं। क्योंकि, कुछ विपक्षी दल ऐसे हैं जो कांग्रेस को अपने राज्य से बाहर रखना चाहते हैं। टीएमसी, आम आदमी पार्टी, सपा और भारत राष्ट्र समिति की शर्त है कि कांग्रेस उनके राज्य में चुनाव न लड़े।

Uttarakhand Accident : पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

 

Delhi News : शनि मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, लोगों का विरोध

0

नई दिल्ली: Delhi News  गुरुवार को दिल्ली के मंडावली इलाके में शनि मंदिर के बाहर अवैध रेलिंग को तोड़ने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बता दे कि यह विरोध कल से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की शिकायत पर पूर्वी जिला प्रशासन को फुटपाथ पर पेड़ के नीचे बने मंदिर के ढांचे को तोड़ना है। हिंदू संगठन के लोग प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान लोगों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई है।

Uttarakhand Accident : पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रशासन ने खुरेजी रोड पर शिवपुरी में फुटपाथ किनारे अवैध रूप से पेड़ के नीचे बने छोटे से शिव मंदिर के ढांचे को कल बुधवार को को हटा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई की थी। ढांचे के हटने से फुटपाथ पर राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से शिकायतें आ रही थीं कि पेड़ के नीचे अवैध रूप से मंदिर का ढांचा बनाया हुआ है। शिकायत सही पाए जाने पर मंदिर (Delhi News) से जुड़े लोगों को नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने मंदिर से मूर्ति हटाकर ढांचे को हटा दिया। इसके साथ ही पुलिस से कहा गया है कि दोबारा से अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

मंदिर के ढांचे तोड़ने की सूचना मिलते ही जुटे हिंदू संगठन

मंडावली में एक पेड़ के नीचे अवैध रूप से बनाए गए मंदिर के ढांचे को तोड़ने की सूचना मिलते ही बुधवार को कई हिंदू संगठन जुट गए। हनुमान चालिसा का पाठ किया। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से शिकायत मिली थी कि पीडब्ल्यूडी के फुटपाथ पर मंदिर का ढांचा बनाया गया है, साथ ही लोहे के जाल लगाकर काफी जगह कब्जा कर लिया गया है। इसके बाद एसडीएम प्रीत विहार ने ढांचे को तोड़ने के आदेश दिए हैं।

यमुनापार (Delhi News) में प्रशासन को पीडब्ल्यूडी, पुलिस व निगम के साथ मिलकर कई धार्मिक स्थलों को हटाना है। एलजी द्वारा गठित धार्मिक कमेटी की अनुशंसा पर प्रशासन जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन को वजीराबाद रोड पर भजनपुरा में फुटपाथ पर बने हनुमान मंदिर व बीच रोड पर बने चांद बाबा के मजार को कुछ दिनों पहले हटाना था, लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके साथ ही लोनी गोल चक्कर व जीटी रोड पर हनुमान मंदिरों को बीच सड़क से हटाया जाना है।

मजार हटने के बाद भी हसनपुर में यातायात नहीं सुगम

पूर्वी जिला प्रशासन ने धार्मिक कमेटी की अनुशंसा पर गत अप्रैल के आखिर में हसनपुर के पास बीच सड़क पर बनी मजार को हटा दिया था। मजार हटने के डेढ़ माह बाद भी स्वामी दयानंद मार्ग पर यातायात सुगम नहीं हुआ है। जिस जगह से प्रशासन ने मजार हटाई है, वहां पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए हैं।

साथ ही एक बड़ा पेड़ भी लगा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा था कि मजार के हटने से स्वामी दयानंद मार्ग पर मधु विहार लाल बत्ती के पास लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन पेड़ के चलते फिर भी वहां पर पहले ही तरह वाहन चालकों को वाहनों की गति धीमी करनी पड़ रही है। पेड़ के हटने के बाद ही यातायात सुगम हो पाएगा।

सड़क का इस्तेमाल नहीं कर रहे वाहन चालक

कुछ दिनों पूर्व ही मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र से सड़क के किनारे स्थित एक मंदिर के ढांचे को हटाया गया था। ढांचे को पूरी तरह से हटाने के बाद अब यहां की पूरी जमीन खाली है। लेकिन इस पूरी खाली जमीन का वाहन चालक अभी भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसकी एक वजह जमीन के किनारे स्थित एक पेड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का ढांचा हटाए जाने से इलाके के यातायात पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

Yoga day 2023 : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सामूहिक योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Uttarakhand Accident : पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

0

पिथौरागढ़। Uttarakhand Accident : गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।

Yoga day 2023 : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सामूहिक योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

बताया जा रहा है कि इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची है। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे हैं।

भारी बारिश से जानलेवा हुई सड़क हादसा

खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। जिसके चलते सड़क (Uttarakhand Accident) पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी है, उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

विधायक हरीश धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया

विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners

Yoga day 2023 : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सामूहिक योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

0

अल्मोड़ा/देहरादून :  Yoga day 2023  9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक डॉ मंजू उपाध्याय ने सभी योग साधकों को योग के विभिन्न आसन कराए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga day 2023) की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिकाल से ऋषि-मुनियों और आम जनमानस की आस्था का केंद्र रहा जागेश्वर धाम, देवभूमि की आध्यात्मिक यात्रा का सबसे अहम पड़ाव है। इस भूमि में ऐसी शक्ति है जो सदियों से जन-जन में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मुझे बाबा जागेश्वर के चरणों में शीश नवाने का सुअवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए योग पूजा-पाठ नहीं बल्कि ज्ञान रूपी प्राचीन धरोहर है। कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इन पांचों क्षेत्रों का समुच्चय है। उन्होंने कहा कि योग से जहां एक ओर बीमारियों पर नियंत्रण होता है, वहीं दूसरी ओर उनका समन भी होता है। उन्होंने कहा कि योग जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस है।

YOGA DAY 2023 : हरिद्वार में सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री (Yoga day 2023) और महान योग साधक श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग पहुंचा है यह भारत और भारतीयों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे मंदिरों, तीर्थ स्थानों और प्राचीन सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलकर प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और हमारी सांस्कृतिक विशिष्टता को बचाने के लिए कृतसंकल्पित है। कहा कि इस दिशा में हम गढ़वाल के केदारखंड की भांति ही कुमाऊं में “मानसखंड कॉरिडोर“ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके अंर्तगत कुमाऊं क्षेत्र के लगभग सभी प्राचीन मंदिरों का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति को लागू करना हो, नई खेल नीति बनानी हो, सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो या फिर भूमि अतिक्रमण के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही के साथ ही छात्रवृत्ति को लेकर लिया गया निर्णय हो, इन सभी में सरकार ने अपना स्पष्ट रुख दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इन सभी कठिन परंतु राज्य के लिए आवश्यक कार्यों को बहुत ही कम समय में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश के हित सर्वाेपरि हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 3381.96 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं 2077.96 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

शिलान्यासः

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में 2698 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन तथा जल संरक्षण हेतु 683.99 लाख की संरचना एवं योजनाओं का शिलान्यास किया गया

लोकार्पणः
प्रधानमंत्री कृषि योजना 2.0 जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु 769 लाख रुपए की संरचनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा योजना में अल्मोड़ा के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन तथा जल संरक्षण हेतु 1308.96 लाख रुपए की संरचना एवं कार्यों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के विभिन्न कार्यों हेतु निम्न घोषणाएं भी कीः

1 जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत लमगड़ा में तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा।
2ः वृद्ध जागेश्वर कोटेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
3ः पेठशाल- भेटाडांगी- बमनस्वाल मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
4ः डोल- शहरफाटक- भाबू बसगांव रोड की कटिंग एवं डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
5ः बसगांव से बिराड़ ल्वाली  मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
6ः रा0 उ0 मा0 कन्या विद्यालय मन्या डूंगरा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवर दत्त जोशी के नाम पर किया जाएगा।
7ः शौकियाथल से लछनाखाली होते हुए जटा गंगा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
8ः गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में जीव विज्ञान सवित्त मान्यता दी जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई।
योग कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री (Yoga day 2023) ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने जागेश्वर स्थित भंडारा स्थल में जूना अखाड़ा के स्वामी यतीन्द्र गिरी द्वारा आयोजित भंडारे में भी प्रसाद वितरण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत के विधायक प्रणोद नैनवाल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सचिव आयुष विभाग पंकज कुमार पांडे, अपर सचिव विजय जोगदांडे, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

YOGA DAY 2023 : हरिद्वार में सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

YOGA DAY 2023 : हरिद्वार में सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

0

हरिद्वार/देहरादून: YOGA DAY 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज-2 हरिद्वार के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Deepika Kakar : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेटे को दिया जन्म

योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई ये यात्रा आज आप सभी के समर्पण और दृढ़ता के कारण इस गंतव्य तक पहुंच सकी है। सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है और यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है, जो सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार का रूप मानता है। इसी सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ तय की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकों वैश्विक चुनौतियों और षड्यंत्रों का सामना करने के बावजूद भारत ने कभी भी मानवीय मूल्यों से हटकर आचरण नहीं किया और हमारी इस लोक कल्याणकारी अवधारणा का आधार हमारी संस्कृति है, जिसके मुख्य स्तंभों में से एक योग भी है। इसी वजह से योग आज दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है जो विश्व को भारतीय संस्कृति के साथ और अधिक प्रगाढ़ता से जोड़ने का काम कर रहा है। भारत की संत परंपरा हमेशा से ही ’’देश प्रथम’ की परिकल्पना को साकार करने का माध्यम रही है और पंतजलि योगपीठ की स्थापना भी इसी उद्देश्य के लिए हुई है। योगगुरू स्वामी रामदेव जी ने भारत को पुनः विश्वगुरू बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चेतना को जगाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और महान योग साधक श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान और स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ रहा है तथा भारत विश्व गुरू के पद पर पुनः आरूढ़ होने के लिए तैयार हो रहा है। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस (YOGA DAY 2023) इसका एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज सायंकाल अमेरिका में योग दिवस में शामिल होंगे। उन्हीं के आव्हान पर आज विश्व के लगभग सभी देश ’’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ मना रहे हैं तथा चित्त वृत्ति निरोध योगः के माध्यम से हमारे जीवन में जो कमी है, उसे दूर करते हुये सम्पूर्णता की ओर ले जाने का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कोराना काल का जिक्र करते हुये कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और कोरोना महामारी के दौरान हम सभी योग के महत्व से परिचित भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दौड़-भाग की जिन्दगी में चुनौती के साथ तनाव भी हैं तथा इस तनाव को दूर करने का साधन योग है, जिसे उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने में पतंजलि का महत्वपूर्ण योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मन अत्यंत चंचल है। यह भौतिक साधनों के पीछे भागता है, यह दौड़ता हुआ मन कभी भी व्यक्ति को चेतना की गहराइयों में नहीं ले जा पाता। हमारे इसी अन्तर्द्वन्द्व को शांत करने की प्रक्रिया योग कहलाती है और योग से ही हमें अपने शुद्ध आत्म स्वरूप को जानने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग की ख्याति बढ़ रही है और प्राचीन भारतीय पद्धतियों की महत्ता एवं वैज्ञानिकता सिद्ध हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी देवभूमि की तो पहचान ही एक विश्वस्तरीय योग केंद्र के रूप में है और सरकार का पूर्ण प्रयास है कि इस पहचान को और भी अधिक सशक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हम विकल्प रहित संकल्प के तहत निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं कि देवभूमि उत्तराखण्ड एक उत्कृष्ट व नम्बर वन राज्य बनने के साथ ही सनातन संस्कृति की वैश्विक राजधानी बने।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों का भी आह्वान किया कि उत्तराखण्ड को हर स्तर पर उत्कृष्ट बनाने के लिए हम सभी प्रतिदिन एक घंटा स्वयं के लिए निकालने का संकल्प लें और प्रतिदिन योग करें, सूरज उगने से पहले जगना होगा और खुद को बदलना होगा, जिससे दवाओं पर आने वाला व्यय भी कम होगा।

योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने कार्यक्रम (YOGA DAY 2023) का शुभारम्भ सूक्ष्म व्यायाम से किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि यह इतिहास की पहली घटना है कि प्रधानमंत्री आज शाम को यू0एन0ओ0 के हेडक्वार्टर में योग करेंगे। उन्होंने अष्टांग योग-(यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि) ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, योगिंग-जोंगिंग, भस्त्रिका प्रणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, मण्डूक आसन, पवन मुक्त आसन, शीतली, मकर आसन, भुजंग आसन, शीर्षासन, सर्वांग आसन, चक्रासन आदि का अभ्यास कराते हुये योग के महत्व के साथ-साथ पंतंजलि की विकास यात्रा पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

आचार्य श्री बालकृष्ण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि योग ने लोगों को रोग मुक्त करने के साथ ही रोजगार के द्वार भी खोले हैं तथा योग रोगों को दूर रखने में सहायक होने के साथ ही विकारों तथा बुराइयों से भी दूर रखता है तथा एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में भी सहायक होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु स्वामी रामदेव तथा आचार्य बाल कृष्ण ने कुमाऊंनी रामायण का विमोचन भी किया तथा प्रतिदिन योग करने एवं नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एसडीएम भगवानपुर श्री बृजेश तिवारी, एसडीएम लक्सर श्री विजयनाथ शुक्ल बड़ी संख्या साधू-सन्त, छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थे।

Manipur Violence : मणिपुर में फायरिंग के बीच बढ़ाया गया इंटरनेट बैन

Deepika Kakar : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेटे को दिया जन्म

Deepika Kakarटीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर खुशियों की दस्तक हुई है। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि इसकी जानकारी दीपिका कक्कड़ के पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। एक्टर ने बताया कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। आज सुबह 21 जून के दिन उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हालांकि यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। पर घबराने की कोई बात नहीं है सबकुछ ठीक है। इस गुडन्यूज के बाद अदाकारा दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस के बीच खुशियों की लहर है।

Manipur Violence : मणिपुर में फायरिंग के बीच बढ़ाया गया इंटरनेट बैन

शोएब ने पोस्ट साझा कर कही यह बात

बता दें कि डॉक्टर्स ने दीपिका (Deepika Kakar) को जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की तारीख दी थी। जिसकी जानकारी दीपिका ने अपने व्लॉग में दी थी। अब दीपिका ने प्रीमैच्योर डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार को शोएब ने अपने इंस्टा पोस्ट पर जन्मदिन के केक की तस्वीर के साथ लिखा, ‘यह पापा टू बी है और इंशाअल्लाह मैं जल्द ही अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करूंगा। मैं और अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।’

जनवरी में दी थी खुशखबरी

बता दें कि जनवरी में दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। यह कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को साझा करता रहता रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने एक्टिंग न करने को लेकर भी बात की थी। दीपिका ने कहा था कि वह कुछ समय तक अपने बच्चे का ख्याल रखेंगी। वहीं शोएब की बात करें तो वो इन दिनों स्टारभारत के शो अजूनी में नजर आ रहे हैं। इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

International Yoga Day 2023 : पीएम ने योग दिवस पर अमेरिका से दिया संदेश

Manipur Violence : मणिपुर में फायरिंग के बीच बढ़ाया गया इंटरनेट बैन

0

इंफाल। Manipur Violence :  मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझने का नाम नहीं रही है। मंगलवार देर रात को भी दो जगहों से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर सामने आई है। लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

International Yoga Day 2023 : पीएम ने योग दिवस पर अमेरिका से दिया संदेश

देर रात कई राउंड हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पूर्व के थंगजिंग में (Manipur Violence)  मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ऑटोमेटिक हथियारों से करीब 15-20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि गेलजैंग और सिंगडा से भी छिटपुट गोलीबारी की सूचना मिली है। ये दोनों इलाके कांगचुप क्षेत्र में आते हैं।

गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग

रात 8 बजे से 9.30 बजे के बीच गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग की गई। ये दोनों फायरिंग अलग-अलग जगह से की गई। दोनों जगहों के बीच की दूरी 2 किमी है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सक्रिय हो गए। असम राइफल्स के जवान दोनों जगहों पर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या कोई हताहत हुआ है।

International yoga day: योग ने देश व दुनिया को दिया है स्वस्थता का संदेश-मुख्यमंत्री

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors