Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 7

Operation Sindoor anniversary : ‘हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम’, वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

0

Operation Sindoor anniversary :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय बहादुरी का परिचय देते हुए पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया था।

Election Commission : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तैयारी और आपसी समन्वय को दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया। साथ ही यह भी दिखाया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों ने देश की सुरक्षा को और मजबूत किया है। मोदी ने कहा कि एक साल बाद भी भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को खत्म करने के अपने संकल्प पर पूरी मजबूती से कायम है।

गृह मंत्री ने आतंकियों को दी चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर हमेशा दुश्मनों को भारतीय सेना की अचूक मारक क्षमता की याद दिलाता रहेगा।

अमित शाह ने कहा कि इतिहास इस दिन को भारतीय सेनाओं की सटीक स्ट्राइक क्षमता, खुफिया एजेंसियों की सूक्ष्म जानकारी और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के संयुक्त प्रदर्शन के रूप में याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हमला करने वाले आतंकियों और उनके ठिकानों को सीमा पार जाकर नष्ट किया गया।

गृह मंत्री ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे कहीं भी छिप जाएं, भारत की नजर और सेना की मारक शक्ति से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यह दिन दुश्मनों के लिए हमेशा एक कड़ा संदेश बना रहेगा। अमित शाह ने इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और बलिदान को भी सलाम किया।

ऑपरेशन सिंदूर के हुए आज एक साल

भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं। 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी तो पाकिस्तान की इस नापाक साजिश और उसकी हरकतों को भारत ने यूं ही नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 7 मई की तड़के सुबह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। भारतीय बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आतंकी मारे गए और आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया। भारत के इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे।

Amritsar Blast : जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

Election Commission : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

0

Election Commission :  निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त मानी जाती है और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

Amritsar Blast : जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

ईसी के अधिकारी ने क्या कहा?

आयोग (Election Commission)  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी करना एक अहम सांविधानिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसके साथ पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है और अब सरकार गठन के अगले चरण शुरू हो सकते हैं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराई गई। इस अधिसूचना के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है और इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के लगातार शासन का अंत हो गया है।

Iran US relations : अमेरिका ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम; डोनाल्ड बोले- ईरान की नाकाबंदी जारी रहेगी

Amritsar Blast : जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

0

Amritsar Blast :  जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Iran US relations : अमेरिका ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम; डोनाल्ड बोले- ईरान की नाकाबंदी जारी रहेगी

जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन (Amritsar Blast) की चादरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है।

अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Bengal post-election violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP के दो और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

Iran US relations : अमेरिका ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम; डोनाल्ड बोले- ईरान की नाकाबंदी जारी रहेगी

0

Iran US relations :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को कुछ समय के लिए रोकने का एलान किया है। यह मिशन हॉर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शुरू किया गया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही जहाजों को निकालने का काम रोका गया है, लेकिन ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी पहले की तरह पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।

Bengal post-election violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP के दो और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों की अपील पर लिया गया है। पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। इसके अलावा, ईरानी प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

इस रोक का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि क्या तेहरान और वॉशिंगटन के बीच समझौता फाइनल होकर साइन हो सकता है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि समझौते की संभावना को देखते हुए आपसी सहमति से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ यानी जहाजों की आवाजाही को केवल थोड़े समय के लिए रोका गया है ताकि बातचीत को अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ही इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया भर के देशों ने अपने जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अमेरिका से मदद मांगी थी। इसके बाद सोमवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस मिशन के लिए अमेरिकी सेना ने बड़ी तैयारी की थी। इसमें मिसाइल नष्ट करने वाले युद्धपोत, 100 से ज्यादा विमान और ड्रोन शामिल किए गए थे। साथ ही, 15,000 सैनिकों को भी इस काम में लगाया गया था। यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को सुरक्षित बनाने के लिए था।

MAMATA BANERJEE : हार के बाद सीएम ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

Bengal post-election violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP के दो और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

0

कोलकाता। Bengal post-election violence : बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मंगलवार को भाजपा के दो और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई।

MAMATA BANERJEE : हार के बाद सीएम ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

बताया गया कि भाजपा के विजय जुलूस के दौरान बहस के बाद उस पर हमला हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया और सड़क जाम किया। हालात काबू में करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी।

टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप (Bengal post-election violence)

वहीं, बीरभूम जिले के नानूर में टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, संतोषपुर गांव में विवाद के दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

टीएमसी के नानूर से निर्वाचित विधायक विधान माझी ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने इस हत्या को अंजाम दिया, जबकि भाजपा नेता श्यामापद मंडल ने आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा, हावड़ा के उदय नारायणपुर में भी यादव बर नामक एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना सामने आई है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने और गुलाल खेलने के कारण उस पर हमला किया गया।

कई हिस्सों में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं

इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं भी हुईं। टालीगंज के बिजयगढ़-नेताजी नगर इलाके में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के चुनाव कार्यालय में भीड़ ने तोड़फोड़ की। कस्बा के रूबी क्रासिंग पर टीएमसी पार्षद के दफ्तर में भी हमला किया गया। इसके अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में पार्टी कार्यालयों में आगजनी और हमले की खबरें हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Raghav Chadha News : राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद, राघव चड्ढा ने आप पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

MAMATA BANERJEE : हार के बाद सीएम ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

0

कोलकाता MAMATA BANERJEE :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. टीएमसी प्रमुख ममता ने ज्ञानेश कुमार को चुनाव का विलेन करार दिया. साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी.

Raghav Chadha News : राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद, राघव चड्ढा ने आप पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) ने ऐलान किया, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी… सवाल ही नहीं उठता. नहीं. अब, मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे. यह हमें हराने की उनकी कोशिश है. चुनाव आयोग के जरिये, वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं.”

उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के लिए विलेन बन गए. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. उन्होंने हर जगह रेड करना शुरू कर दिया. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और BJP ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला. यह BJP और चुनाव आयोग के बीच सट्टेबाजी है.”

हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी

ममता ने आगे कहा कि हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. सीधा दखल देने में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं. उन्होंने SIR के जरिये वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए. जब ​​हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा, घटिया और शरारती खेल खेला. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.”

ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) ने कहा, “पहले राउंड की मतगणना के बाद, वे कहने लगे कि BJP को 195-200 सीट मिल रही हैं. आपने अंतिम नतीजों का इंतजार नहीं किया. आपने 5-6 राउंड का भी इंतजार नहीं किया. प्रेस मीडिया के साथ उस कैंपेन के बाद, BJP पोलिंग स्टेशन के अंदर गई और उन्होंने लोगों, काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया. जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंट्स हटा दिए गए, तो मैं लगभग 30,000 से आगे चल रही थी और लगभग 5 राउंड बाकी थे. हमें 32,000 से ज्यादा मिलना चाहिए था. फिर BJP उम्मीदवार 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर गया, फिर उन्होंने हमारे लोगों को पीटा. महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फॉर्म छीन लिए.”

मेरे पेट और पीठ पर लात मारी: ममता

टीएमसी प्रमुख ने कहा, “जब ​​मुझे पता चला, तो मैं वहां गई. उन्होंने मेरी कार रोक दी लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया. जब मैं अंदर गई, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाजत नहीं है. मैंने कहा कि मैं एक प्रत्याशी हूं…फिर मैंने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की कि स्थिति सामान्य होने तक काउंटिंग तुरंत रोक दी जाए. मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को देखा. मुझे पता है कि उन्होंने 15 दिन पहले किसी को मैसेज किया था कि ‘काउंटिंग में खेल होगा’…मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गई थी. उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी और मेरे साथ मारपीट की. उस समय CCTV बंद था…”

मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी: ममता

विपक्षी नेताओं की एकजुटता पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया. INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी. अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया है कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आ जाओ. तो, वह कल आएंगे. एक-एक करके सब आएंगे. मेरा उद्देश्य बहुत साफ है. मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक छोटे आदमी की तरह. अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं. इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं आपकी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. ”

Election Analysis : राहुल के खाते में 99वीं हार, कांग्रेस की राजनीति के केंद्र; जनता लगातार नकार रही नेतृत्व

Raghav Chadha News : राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद, राघव चड्ढा ने आप पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

0

Raghav Chadha News :  आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

Election Analysis : राहुल के खाते में 99वीं हार, कांग्रेस की राजनीति के केंद्र; जनता लगातार नकार रही नेतृत्व

सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। मान पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा क्या बोले

वहीं मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha News) ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ डेंजरस पालिटिक्स कर रही है। राघव ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी। आप भ्रष्टाचारी लोगों के हाथों में फंस गई है। सरकार मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन्होंने हमारी छवि खराब करने की कोशिश की। आप बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आप सरकार का अगला निशाना मैं हूं।

संदीप पाठक ने कहा कि झूठे मामले दर्ज कर आप लोगों का भरोसा नहीं जीत सकते।

सीएम ही करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

राष्ट्रपति भवन से केवल सीएम को ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

Assembly Election 2026 Results : बंगाल में भाजपा सरकार, तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री; केरल में UDF को बहुमत

Election Analysis : राहुल के खाते में 99वीं हार, कांग्रेस की राजनीति के केंद्र; जनता लगातार नकार रही नेतृत्व

0

Election Analysis :  करीब दो दशकों से राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता के तौर पर लगातार सक्रिय रहे हैं। मार्च 2004 में राजनीति में प्रवेश के बाद से उन्होंने कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के अभियान की कमान संभाली, लेकिन चुनावी नतीजों को लेकर उनके नेतृत्व पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्हें देशभर में 99 बार हार का सामना करना पड़ा है। जनता लगातार उनके नेतृत्व को नकारती रही है।

Assembly Election 2026 Results : बंगाल में भाजपा सरकार, तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री; केरल में UDF को बहुमत

2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस को मिली हार

विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर

2014
पंजाब

2007
2012
2022
हरियाणा

2014
2019
2024
दिल्ली

2013
2015
2020
2025
गुजरात

2007
2012
2017
2022
राजस्थान

2013
2023
महाराष्ट्र

2014
2019
2024
गोवा

2012
2017
2022
कर्नाटक

2004
2008
2018
केरल

2006
2016
2021
मध्य प्रदेश

2008
2013
2018
2023
तेलंगाना

2014
2018
आंध्र प्रदेश

2014
2019
2024
पुडुचेरी

2011
2021
2026
तमिलनाडु

2011
2016
2026
हिमाचल प्रदेश

2007
2017
उत्तराखंड

2007
2017
2022
सिक्किम

2004
2009
2014
2019
2024
उत्तर प्रदेश

2007
2012
2017
2022
बिहार

2005
2010
2020
2025
पश्चिम बंगाल

2006
2016
2021
2026
अरुणाचल प्रदेश

2019
2024
असम

2016
2021
2026
नगालैंड

2008
2013
2018
2023
मणिपुर

2017
2022
मिजोरम

2018
2023
त्रिपुरा

2008
2013
2018
2023
मेघालय

2018
2023
झारखंड

2005
2009
2014

ओडिशा

2004
2009
2014
2019
2024

छत्तीसगढ़

2008
2013
2023

2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति (Election Analysis)

केरल, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में कांग्रेस के हाथ निराशा लगी। कांग्रेस को केरल में 63, पश्चिम बंगाल में केवल दो, असम में 19, पुदुचेरी में एक सीटें और तमिलनाडु में पांच सीटें मिली।

क्या कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ?

राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम कांग्रेस के लिए किसी बड़े राजनीतिक सदमे से कम नहीं हैं। केरल को छोड़कर, जहां वाम मोर्चे के खिलाफ दस साल की एंटी-इनकंबेंसी के चलते कांग्रेसनीत यूडीएफ की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, शेष चार राज्यों के नतीजों ने पार्टी की सांगठनिक कमजोरियों की पोल खोलकर रख दी है। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस न तो अपनी पुरानी गलतियों से सबक ले रही है और न ही जोखिम उठाकर नई रणनीति बनाने का साहस दिखा पा रही है। यह न केवल कांग्रेस, बल्कि पूरे इंडिया ब्लॉक के लिए करारा झटका है, जिससे उबरना उसके लिए काफी मुश्किल होगा।

Assam Election Results : असम में BJP की लगातार तीसरी बार जीत! गौरव गोगोई जोरहाट से हारे

Assembly Election 2026 Results : बंगाल में भाजपा सरकार, तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री; केरल में UDF को बहुमत

0

नई दिल्ली। Assembly Election 2026 Results  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने कई स्थापित राजनीतिक समीकरणों को उलट दिया है। बंगाल की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जहां ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा की पहली बार सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने 200 के आंकड़े को भी पार कर लिया और ममता बनर्जी की पार्टी दो अंकों में सिमट गई।

Assam Election Results : असम में BJP की लगातार तीसरी बार जीत! गौरव गोगोई जोरहाट से हारे

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को स्पष्ट बढ़त मिली है, जबकि असम और पुडुचेरी में भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

इन चुनावों ने राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की बढ़ती ताकत, क्षेत्रीय दलों की चुनौतियां और कांग्रेस की सीमित वापसी को स्पष्ट रूप से सामने रखा है। नतीजों ने वाम दलों को पूरी तरह हाशिये पर धकेल दिया है। अब पूरे देश में सत्ता से उनका सफाया हो गया है।

बंगाल में 200 के पार भाजपा

बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने दो सौ का आंकड़ा पार कर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। यह राज्य की राजनीति में निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस इस बार सौ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

सीमावर्ती, आदिवासी व औद्योगिक क्षेत्रों में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला, जबकि तृणमूल कांग्रेस शहरी व कुछ ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित रह गई। चुनाव प्रचार के दौरान ध्रुवीकरण, मतदाता सूची और ईवीएम सुरक्षा जैसे मुद्दों ने माहौल को तनावपूर्ण बनाए रखा।

हालांकि हार के बाद ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। समाचार लिखे जाने तक भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में ममता बनर्जी से मामूली अंतर से आगे चल रहे थे, वहीं नंदीग्राम से उन्होंने जीत हासिल कर ली थी।

तमिलनाडु में विजय की पार्टी को मिली सबसे ज्यादा सीटें

तमिलनाडु में 234 सीटों के चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े की ओर बढ़ते हुए टीवीके ने द्रविड़ राजनीति के पारंपरिक द्विध्रुव को तोड़ दिया है।

द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक दोनों ही पीछे छूट गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट तक नहीं बचा सके। विजय की नई छवि, संतुलित बयानबाजी और लोकलुभावन वादों ने मतदाताओं को आकर्षित किया है।

एमजीआर और जयललिता के बाद यह पहला अवसर है जब किसी फिल्मी व्यक्तित्व को इतनी व्यापक राजनीतिक स्वीकृति मिली है

केरल में UDF को बहुमत (Assembly Election 2026 Results)

केरल में दस वर्षों के बाद सत्ता परिवर्तन के संकेत स्पष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने बहुमत की ओर बढ़त बनाई है। यहां लंबे समय से वामपंथी एलडीएफ की राजनीति मजबूत थी, जो इस बार पूरी तरह पिछड़ गया।

हालांकि नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस को सुकून से सरकार बनाने-चलाने के लिए सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ेगा।

यूडीएफ के बहुमत में आते ही वाम दलों का देश में आखिरी मजबूत गढ़ भी कमजोर हो गया है। यहां यूडीएफ के 21 में से 13 मंत्री चुनाव हार गए, हालांकि मुख्यमंत्री पी. विजयन जीत गए हैं। हार के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

असम में BJP की हैट्रिक

असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। 126 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी ने सहयोगियों के साथ मिलकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है।

हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में सरकार ने विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और घुसपैठ के मुद्दे पर निर्णायक काम किया था। इसके सामने कांग्रेस पूरी तरह पिछड़ गई और उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार गौरव गोगोई को भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं हिमंत ने छठी बार जीत हासिल की है।

भाजपा ने पूरे चुनाव के दौरान सहयोगी दलों के साथ संतुलन बनाए रखा, जिसका लाभ मिला। पुडुचेरी में भी राजग ने अपना प्रदर्शन दोहराते हुए सत्ता बरकरार रखी।

PM Modi BJP Office Visit : पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी

Assam Election Results : असम में BJP की लगातार तीसरी बार जीत! गौरव गोगोई जोरहाट से हारे

0

गुवाहाटी: Assam Election Results असम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ी बढ़त बना ली है. अब तक आए रुझानों में एनडीए कुल 126 सीटों में से 98 पर आगे है. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 27 सीट पर आगे चल रहा है.

PM Modi BJP Office Visit : पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को 23,182 मतों के अंतर से हराया. सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद गोस्वामी को कुल 69,439 वोट मिले, जबकि गोगोई 46,257 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे.

चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 25 सीट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 10 सीट और असम गण परिषद (AGP) 8 सीट पर आगे हैं. AIUDF और रायजोर दल दो-दो सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

रुझानों में स्पष्ट बढ़त के बाद गुवाहाटी में बीजेपी ऑफिस में जश्न चल रहा है. राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी में आगे चल रहे हैं. 10 राउंड की मतगणना (Assam Election Results) के बाद बीजेपी उम्मीदवार सरमा 46,449 मतों के अंतर से आगे हैं. सरमा को 67,144 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की बिदिशा नियोग (Bidisha Neog) को 20,695 मिले हैं.

उधर, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई शुरुआती ट्रेंड्स में दिसपुर से आगे चल रहे हैं.

अब तक आए नतीजों से साफ हो गया कि असम में बीजेपी के नेतृत्व में NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है.

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 100 सीटें जीतने के करीब है. उन्होंने कहा, “लोगों को न्याय मिला, इसलिए लोग खुश थे, और उन्हें लगता है कि अगर BJP की सरकार बनी तो उन्हें और ज्यादा विकास मिलेगा.”

असम में सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. 126 विधानसभा सीटों पर 722 कैंडिडेट ने चुनाव लड़ा. 35 जिलों में 40 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं.

सत्तारूढ़ BJP नीत NDA में असम गण परिषद (AGP) और बोडो पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं. BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि AGP और BPF ने क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 99 सीट, रायजोर दल ने 13, असम जातीय परिषद ने 10, CPI(M) ने तीन और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा.

असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव हुए थे और ऐतिहासिक 85.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

Assembly-Elections 2026 : असम में बीजेपी को बंपर बढ़त, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पाचों राज्यों का हाल

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors