Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 8

Assam Election Results : असम में BJP की लगातार तीसरी बार जीत! गौरव गोगोई जोरहाट से हारे

0

गुवाहाटी: Assam Election Results असम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ी बढ़त बना ली है. अब तक आए रुझानों में एनडीए कुल 126 सीटों में से 98 पर आगे है. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 27 सीट पर आगे चल रहा है.

PM Modi BJP Office Visit : पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को 23,182 मतों के अंतर से हराया. सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद गोस्वामी को कुल 69,439 वोट मिले, जबकि गोगोई 46,257 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे.

चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 25 सीट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 10 सीट और असम गण परिषद (AGP) 8 सीट पर आगे हैं. AIUDF और रायजोर दल दो-दो सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

रुझानों में स्पष्ट बढ़त के बाद गुवाहाटी में बीजेपी ऑफिस में जश्न चल रहा है. राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी में आगे चल रहे हैं. 10 राउंड की मतगणना (Assam Election Results) के बाद बीजेपी उम्मीदवार सरमा 46,449 मतों के अंतर से आगे हैं. सरमा को 67,144 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की बिदिशा नियोग (Bidisha Neog) को 20,695 मिले हैं.

उधर, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई शुरुआती ट्रेंड्स में दिसपुर से आगे चल रहे हैं.

अब तक आए नतीजों से साफ हो गया कि असम में बीजेपी के नेतृत्व में NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है.

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 100 सीटें जीतने के करीब है. उन्होंने कहा, “लोगों को न्याय मिला, इसलिए लोग खुश थे, और उन्हें लगता है कि अगर BJP की सरकार बनी तो उन्हें और ज्यादा विकास मिलेगा.”

असम में सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. 126 विधानसभा सीटों पर 722 कैंडिडेट ने चुनाव लड़ा. 35 जिलों में 40 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं.

सत्तारूढ़ BJP नीत NDA में असम गण परिषद (AGP) और बोडो पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं. BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि AGP और BPF ने क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 99 सीट, रायजोर दल ने 13, असम जातीय परिषद ने 10, CPI(M) ने तीन और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा.

असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव हुए थे और ऐतिहासिक 85.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

Assembly-Elections 2026 : असम में बीजेपी को बंपर बढ़त, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पाचों राज्यों का हाल

PM Modi BJP Office Visit : पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी

0

PM Modi BJP Office Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी में कराए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री का आगमन शाम करीब 6 से 7:00 बजे निर्धारित है।

Assembly-Elections 2026 : असम में बीजेपी को बंपर बढ़त, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पाचों राज्यों का हाल

वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मतगणना के चार घंटे बाद भाजपा मुख्यालय में भव्य तैयारियां शुरू हो गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे।

बंगाल से तमिलनाडु और केरल तक बदलाव की बयार (PM Modi BJP Office Visit )

भाजपा से जुड़े जानकारों और गत 12 वर्षों में चुनावों के बाद पीएम मोदी के पुराने संबोधनों को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके संबोधन में आगामी योजनाओं और पार्टी की दिशा पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दरअसल, बंगाल में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी- टीवीके के सामने पस्त होते दिख रहे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने 15 मंत्रियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस कारण डीएमके की सत्ता भी जाने के संकेत हैं।

पांच राज्यों में चुनाव यानी भारत की 19 फीसदी जनता को मिलेगी नई सरकार

देश की करीब 19 फीसदी जनता राजनीतिक बदलाव का सामना करेगी। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी समेत पांच प्रदेशों में नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पीएम मोदी और भाजपा का कार्यक्रम पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM ANNOUNCEMENTS : उत्तराखंड के सभी विकासखंडों में खुलेगा बालिका छात्रावास, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

Assembly-Elections 2026 : असम में बीजेपी को बंपर बढ़त, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पाचों राज्यों का हाल

0

नई दिल्ली। Assembly-Elections 2026 :  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों ने सेंचुरी लगा दी है। असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कांग्रेस आगे चल रही हैं।

CM ANNOUNCEMENTS : उत्तराखंड के सभी विकासखंडों में खुलेगा बालिका छात्रावास, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी भाजपा आगे हो रही तो कभी तृणमूल। वहीं असम की 126 सीटों पर एकतरफा मामला देखने को मिल रहा है और यहां भाजपा आगे चल रही है।

तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाया (Assembly-Elections 2026)

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसने सत्ताधारी डीएमके को पछाड़ते हुए 82 सीटों पर बढ़ बनाई हुई है, जबकि डीएमके 58 सीटों पर आगे चल रही है।

केरलम में कौन आगे?

केरलम की 140 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट पीछे चल रही है।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना हो रही है और यहां बीजेपी ने बंपर बढ़त बना रखी है।

Women’s T20 World Cup : विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का आज होगा एलान, क्या किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका?

CM ANNOUNCEMENTS : उत्तराखंड के सभी विकासखंडों में खुलेगा बालिका छात्रावास, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

0

देहरादून: CM ANNOUNCEMENTS  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में की गई सीएम घोषणाओं को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत विधानसभा क्षेत्रों यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार की समीक्षा की.

Women’s T20 World Cup : विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का आज होगा एलान, क्या किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका?

बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को तमाम जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में बालिका छात्रावास खोला जाए. सीएम धामी ने सीएम घोषणाओं को समय पर पूरा करने और उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पीईआरटी) चार्ट तैयार किया जाए.

इसके साथ ही बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क से संबंधित समस्याओं का विभाग जल्द से जल्द समाधान करें. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. विधायको की ओर से अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें.

इसके साथ ही सीएम (CM ANNOUNCEMENTS) ने सख्त निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए. साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर, जनता की समस्याओं का समाधान करें.

सीएम ने कहा कि राज्य के हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विद्यालयों को चिन्हित करते हुए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए.

उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित किया जाए. सीएम ने कहा कि विधायकों की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन खोलने के लिए दिए जा रहे प्रस्तावों पर शिक्षा विभाग और संबंधित जिलाधिकारी केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही करें, ताकि प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर उन्हें जल्द स्वीकृति मिल सके.

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल बनाया जाए. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों की ओर से बैठक में उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित रोपवे प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए. साथ ही पार्किंग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से सोलर पैनल लगाए जाएं.

LPG Crisis : कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

Women’s T20 World Cup : विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का आज होगा एलान, क्या किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका?

0

Women’s T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान शनिवार को किया जाएगा। टीम चयन के लिए मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बैठक होगी। चयन से पहले चयनकर्ताओं के सामने कई दुविधाएं हावी रहेंगी। महिला टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाना है। भारत की नजरें खिताब पर रहने वाली हैं।

LPG Crisis : कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

वनडे विश्व कप चैंपियन टीम से दूसरा आईसीसी खिताब जीतने की उम्मीद

चयन समिति की बैठक बीसीसीआई मुख्यालय में होगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम से इस बार काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 अपने घर में जीता था। भारत ने पिछले साल दिसंबर में घर में श्रीलंका को 5-0 से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड को उसी के घर में मात दी और फिर ऑस्ट्रेलिया को भी 2-1 से हराया, लेकिन पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम प्रबंधन ने कई खिलाड़ियों को आजमाया, उपकप्तान स्मृति मंधाना को आराम दिया और कई नए विकल्पों को मौका दिया। हालांकि, गेंदबाजी अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। टीम का बड़ा हिस्सा लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन अमिता शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को 15 सदस्यीय टीम पूरी करने के लिए कुछ अहम स्थानों पर फैसला लेना होगा।

इन चेहरों को मिलेगा मौका?  (Women’s T20 World Cup)

बल्लेबाजी ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को हाल में डेब्यू का मौका मिला और दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

वहीं, लंबे समय बाद टीम में लौटीं पावर हिटर भारती फुलमाली ने भी अपनी दावेदारी मजबूत की है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन तीनों को टी20 विश्व कप टीम में जगह मिलती है।

मेजबान इंग्लैंड ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए तीन बाएं हाथ की स्पिनर चुनी हैं।

शनिवार की बैठक सिर्फ टी20 विश्व कप टीम तक सीमित नहीं रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप से पहले होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम चुनी जाएगी। इसके अलावा, इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए इंडिया ए टीम का भी चयन होना है।

भारत के पास क्या हैं विकल्प

अगर भारत विश्व कप के लिए तेज गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प चुनता है, तो डब्ल्यूपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली नंदिनी शर्मा को मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा और काश्वी गौतम का चयन भी दिलचस्प रहेगा, खासकर तब जब अमनजोत कौर पीठ की चोट के कारण बाहर हो सकती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आठ मई से दो जून तक होने वाली टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ता 17 या 18 सदस्यीय टीम चुन सकते हैं, जिससे वैष्णवी शर्मा के लिए भी दरवाजा खुल सकता है। हालांकि, टीम में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है, इसलिए राधा यादव, स्नेह राणा और जी कमलिनी जैसे खिलाड़ियों के विश्व कप टीम से बाहर रहने का खतरा भी बना हुआ है।

West Bengal re-polling : बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर मतदान शुरू

LPG Crisis : कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

0

LPG Crisis :  कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपये महंगा हो गया। लेकिन, रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। पहली नजर में यह राहत लगती है, लेकिन असली कहानी रोके हुए दबाव की है। बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की लागत बढ़ चुकी है और तेल कंपनियों पर नुकसान का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि आम उपभोक्ता को कब तक बचाया जा सकता है?

West Bengal re-polling : बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर मतदान शुरू

दिक्कत यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू कीमतों के बीच का अंतर अब बड़ा हो गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, अगर कच्चा तेल 120-125 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहता है, तो पेट्रोल पर तेल कंपनियों का मार्केटिंग मार्जिन करीब 14 रुपये और डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर निगेटिव है। घरेलू एलपीजी पर भी दबाव तेज है। एजेंसी का अनुमान है कि मौजूदा अंडर-रिकवरी बनी रही, तो वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू एलपीजी पर तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

यही आंकड़ा सरकार की मुश्किल बताता है। 2026-27 के बजट में एलपीजी सब्सिडी के लिए 11,085 करोड़ का प्रावधान है। इसमें गरीब परिवारों के एलपीजी कनेक्शन के लिए 9,200 करोड़ और पहल के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए 1,500 करोड़ रुपये शामिल हैं। अगर एलपीजी अंडर-रिकवरी 80,000 करोड़ के आसपास जाती है, तो यह मौजूदा बजट प्रावधान से कई गुना बड़ा बोझ होगा।

सरकार ने पहले भी की है भरपाई: यह पहली बार नहीं है, जब ग्राहकों को बचाने की कीमत तेल कंपनियों ने चुकाई है। अगस्त, 2025 में कैबिनेट ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को घरेलू एलपीजी पर नुकसान की भरपाई के लिए 30,000 करोड़ की क्षतिपूर्ति मंजूर की थी।

दबाव सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं: दबाव सिर्फ तेल कंपनियों तक सीमित नहीं है। इक्रा ने 2026-27 में उर्वरक सब्सिडी 2.05 से 2.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जबकि बजट में 1.71 लाख करोड़ का प्रावधान है। यानी महंगी ऊर्जा का असर सरकारी खर्च, कंपनी मार्जिन और जनता की जेब…तीनों पर पड़ रहा है।

सरकार के पास तीन रास्ते (LPG Crisis)

पेट्रोल-डीजल में भी कहानी ऐसी ही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, निकट भविष्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। खुदरा कीमतें अप्रैल, 2022 से लगभग स्थिर हैं। इस बीच, कच्चा तेल इस सप्ताह 126 डॉलर प्रति बैरल तक गया और नरमी के बाद भी 110 डॉलर से ऊपर रहा। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर और डीजल 87.67 रुपये लीटर पर है। सरकार के पास अब तीन रास्ते हैं-
पहला : तेल कंपनियों को नुकसान उठाने दिया जाए।
दूसरा : बजट से फिर क्षतिपूर्ति दी जाए।
तीसरा : कीमतें धीरे-धीरे बढ़ाई जाएं।

पहले रास्ते से तेल विपणन कंपनियों की बैलेंसशीट कमजोर होगी। दूसरे से राजकोषीय बोझ बढ़ेगा और तीसरे से आम आदमी पर महंगाई का असर पड़ेगा।

Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक

West Bengal re-polling : बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर मतदान शुरू

0

नई दिल्ली। West Bengal re-polling : पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो चुका है, लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक

15 बूथों पर पुनर्मतदान होगा

एएनआई के अनुसार पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि मगराहात पश्चिम के 11 मतदान केंद्रों और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर आज दोबारा मतदान होगा।

आयोग ने मतदान क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जारी किए हैं और यह भी कहा है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आज होने वाले नए मतदान के बारे में लिखित रूप में सूचित किया जाना चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि सभी 15 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा।

उन मतदान केंद्रों की सूची जहां पुनर्मतदान होगा (West Bengal re-polling)

142 – मगराहाट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना)
46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3
143 – डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा संख्या 2)

पुनर्मतदान का आदेश क्यों दिया गया है?

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए हैं और चेतावनी दी है कि जिन बूथों पर इस तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है, वहां दोबारा मतदान का आदेश दिया जाएगा।

चुनाव आयोग हाई अलर्ट पर है

चुनाव आयोग चुनाव के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में हुआ था 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, जिसमें राज्य ने स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने तृणमूल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

Kedarnath : केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, इस खास प्रोजेक्ट का करेंगे हवाई दौरा

Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक

0
अल्मोड़ा/देहरादून : Almora अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
डोल आश्रम (Almora) में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने बाबा कल्याणदास द्वारा वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का परिणाम है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kedarnath : केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, इस खास प्रोजेक्ट का करेंगे हवाई दौरा

0

Kedarnath : अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज एक मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ (Kedarnath) तक प्रस्तावित रोपवे का एरियर सर्वे भी करेंगे। बता दें कि रोपवे के निर्माण का जिम्मा अदाणी समूह को दिया गया है।

Jabalpur Cruise Incident : बरगी डैम में मृतकों की संख्या हुई नौ, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

जानकारी के अनुसार गौतम अदाणी शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने अलर्ट रहा।

Commercial Cylinder : कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

Jabalpur Cruise Incident : बरगी डैम में मृतकों की संख्या हुई नौ, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

0

Jabalpur Cruise Incident : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज बोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल ने तीन और शव बरामद किए हैंं। राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि अभी भी कुछ पर्यटक लापता हैं और उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Commercial Cylinder : कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

ताजा अपडेट के मुताबिक इस हादसे में नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, छह लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे।

28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम अचानक आए तेज तूफान के चलते बरगी डैम में एक क्रूज बोट पलट गई थी। नाव में 43 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
यह डैम नर्मदा नदी पर बना हुआ है। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रातभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि क्रूज बोट को पानी से बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या-क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे नाव में सवार लोगों ने चालक दल से किनारे लौटने की गुहार लगाई। हालांकि, शोर के कारण चालक दल यह सुन नहीं सका और नाव बहते-बहते पलट गई। कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से लाइफ जैकेट पहने यात्रियों को बचाने में मदद की।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा (Jabalpur Cruise Incident)

इस क्रूज हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी संवेदान व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ित और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

कोलकाता से अर्धसैनिक बल की टीम भी जबलपुर पहुंची

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं। इनके साथ भारतीय सेना के जवान भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इसके अलावा, हैदराबाद से विशेष रेस्क्यू टीम और हेलीकॉप्टर भेजा गया है, जबकि कोलकाता से अर्धसैनिक बल की टीम भी जबलपुर पहुंच चुकी है।

सभी एजेंसियां मिलकर युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं। डैम के पानी में करीब 20 फीट गहराई पर फंसी क्रूज बोट को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके लिए क्रेन, हाइड्रोलिक कटर और एक्सकेवेटर जैसी भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

West Bengal election : क्या पश्चिम बंगाल में दोबारा होंगे चुनाव? EVM में गड़बड़ी की मिली 77 शिकायतें

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors