Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 71

International Yoga Day 2023 : पीएम ने योग दिवस पर अमेरिका से दिया संदेश

0

नई दिल्ली। International Yoga Day 2023 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।

International yoga day: योग ने देश व दुनिया को दिया है स्वस्थता का संदेश-मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।

आज शाम को भारतीय समयानुसार शाम करीब 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।

‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने योग दिवस को बनाया खास

पीएम ने कहा कि इस साल योग दिवस (International Yoga Day 2023) के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।

Newly constructed Sardar Patel Bhavan : का CM धामी ने किया लोकार्पण

International yoga day: योग ने देश व दुनिया को दिया है स्वस्थता का संदेश-मुख्यमंत्री

0

देहरादून: International yoga day  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

Indian Actresses Who Married To Politicians

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे योगाचार्यों ने भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने योग को भारत की विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा कि योग (International yoga day) में मन और चित्त की मलिनता को दूर करने की ताकत है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। उन्होंने कहा योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाए एवं लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। उन्होंने कहा आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की नीति हमेशा से सत्यता एवं न्याय के आधार पर आगे बढ़ने की रही है, उन्होंने कहा हमारा देश मानवता की सेवा का जीता जागता उदाहरण है। कोरोना काल के बाद मेगा वैक्सीनेशन का कार्य भारत वर्ष में चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य किया गया। भारत ने हमेशा से सभी के सुख और कल्याण की कामना करते हुए सर्वे भवंतू सुखिन, सर्वे संतु निरामया की भावना का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25 वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा एवं सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही चारों धाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हर की पैड़ी हरिद्वार, गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश एवं 300 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों मे भी योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Newly constructed Sardar Patel Bhavan : का CM धामी ने किया लोकार्पण

Newly constructed Sardar Patel Bhavan : का CM धामी ने किया लोकार्पण

0

देहरादून: Newly constructed Sardar Patel Bhavan  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कोर्ट रोड़, देहरादून स्थित नव निर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने 112 कंट्रोल रूम, स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया।

Doon Medical College Hospital : का CM धामी ने किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की ई-बीट एप्प, उत्तराखंड के नागरिकों हेतु सी.ई.आई.आर सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। आरक्षी नागरिक पुलिस, अन्तः कक्ष प्रशिक्षण विषय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।  डायल 112 का क्रियान्वयन भी भवन से किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु धनराशि में बढोत्तरी करते हुये 45 करोड़ का प्राविधान किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Newly constructed Sardar Patel Bhavan) ने कहा कि ई-बीट एप्प को पुलिस एवं आम जनता से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन समाधान, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा  राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस के विकास हेतु भविष्य में भी पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने की ओर अग्रसर है। हम पुलिस को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील, तकनीकी रूप से दक्ष बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पुलिस जवानों को आधुनिक उपकरण एवं शस्त्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों को भी हाईटेक किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में चारधाम यात्रा गतिमान है। जिसमें देश-विदेश से लाखों संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को बेहतरीन तरीके से संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार और पुलिस चारधाम यात्रा को आमजन के लिये सुगम व सुरक्षित बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप हम उत्तराखंड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए निरंतर कार्य करे रहे हैं। इस “संकल्प“ को पूर्ण करने में सभी जवान और अधिकारियों का साथ भी जरूरी है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण देश में उत्तराखण्ड राज्य की पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने अथक प्रयासों से इस गौरवशाली सेवा को सुशोभित कर उत्तराखंड पुलिस की कर्तव्यनिष्ठ और मित्र पुलिस की छवि को हमेशा बरकरार रखेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को सुधारने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। करोड़ों की संख्या में हमारे राज्य में पर्यटक अन्य राज्यों से आते हैं। ऐसे में पुलिस राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काम करती है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस को वर्तमान समय के साथ भविष्य के लिए भी खुद को तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा राज्य में पुलिस विभाग के उत्थान एवं आधुनिकीकरण के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करती रहेगी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार निरंतर स्मार्ट पुलिस के मंत्र पर काम कर रही है। बीते वर्षों में पुलिस को आधुनिकता से जोड़ने के लिए कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नवीन भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें उसकी गुणवत्ता और समयावधि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल भवन के लोकार्पित होने से उत्तराखंड पुलिस को  एक बहुउद्देशीय कार्यालय भवन मिला है। सरकार पटेल भवन में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त यातायात निदेशालय, एस०डी०आर०एफ० प्रशिक्षण, अग्निशमन एवं आपात सेवा आदि कार्यालय शिफ्ट किये गये हैं। जिसमें लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस दौरान कार्यक्रम सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Kedarnath Gold Plating : भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; उठाया ये कदम

Doon Medical College Hospital : का CM धामी ने किया औचक निरीक्षण

0
देहरादून: Doon Medical College Hospital  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जान, व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल (Doon Medical College Hospital) में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।

Kedarnath Gold Plating : भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; उठाया ये कदम

0

रुद्रप्रयाग: Kedarnath Gold Plating  केदारनाथ मंदिर की चार दीवारी पर सोने की परत के बजाय तांबा लगाए जाने के आरोपों को लेकर मंदिर समिति सख्त। साथ ही दानी दाता से सभी जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं, इन सभी कागजों की पड़ताल के बाद समिति भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। आरोपों को लेकर मंदिर समिति ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। दानी दाता से सोने से संबंधित सभी अन्य दस्तावेज मंगवाए गए हैं, इसके लिए दानीदाता को सूचित कर दिया गया है।

Heat stroke : हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल बैठक

केदारनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास

इन सभी की पड़ताल के बाद मंदिर समिति वीडियो (Kedarnath Gold Plating) जारी करने व आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रही। मंदिर समिति का कहना है कि इस तरह के आरोपों से केदारनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर मंदिर समिति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए मंदिर समिति सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के दुष्प्रचार न किया जा सके। वहीं मंदिर समिति स्पष्ट कर चुकी है विगत 16 जून का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मंदिर के गर्भ गृह में स्वयंभू शिवलिंग के चारों ओर जलेरी पर लगे स्वर्ण जड़ित पट्टी को मंदिर की सफाई व पूजा के दौरान नुकसान पहुंच रहा था।

इसकी सूचना बद्री केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी ने मुख्य कार्य अधिकारी व मंदिर समिति के अध्यक्ष को दी गई, जिसके बाद इसकी सूचना दानी दाता को दी गई और उनके द्वारा उनके द्वारा केदारनाथ अपनी टीम भेजकर जिस स्थान पर सफाई से सोने को नुकसान पहुंचा था, वहां पर ट्रीटमेंट कर लेमिनेशन किया गया। ताकि भविष्य में सफाई के दौरान होने को नुकसान न पहुंचे।

PM Modi Visit America : रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में हम तटस्थ नहीं…PM

Heat stroke : हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल बैठक

0

नई दिल्ली। Heat stroke  मंगलवार को केंद्र सरकार ने लू के प्रकोप से बचने के लिए एक बैठक बुलाई थी। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू के प्रकोप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिनमें यूपी और बिहार के कई राज्य शामिल है। लू से होने वाली मौतों को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्क है।

PM Modi Visit America : रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में हम तटस्थ नहीं…PM

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक खत्म होने के बाद मांडविया ने कहा, ‘जिन राज्यों में लू चल रही है और लू की घटनाएं हुई हैं। वहां आपदा प्रबंधन, मौसम विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम राज्य सरकार की सहायता के लिए भेजी जाएगी।

मनसुख मांडविया कल भी करेंगे बैठक

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कल मैं ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड और बिहार जैसे पूर्वी राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों और मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करूंगा। मैंने आईसीएमआर को हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों को रोकने के लिए पहले से तैयारी करने का भी निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गौरतलब है कि लू के कारण यूपी और बिहार में कई लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह गर्मी और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय प्राथमिकता पर करें। योगी ने इसको लेकर सोमवार को एक बैठक की थी। बैठक में योगी ने कहा कि लू से पीड़ित मरीजों के इलाज की अच्छी व्यवस्था सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में करें। लू से पीड़ित मरीजों के तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

लू से बचने के उपाय (Heat stroke)

कड़ी धूप में बेवजह बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक।

लू से बचने के लिए खूब पानी पिएं, अगर प्यास नहीं लग रही है तब भी पानी पीते रहें।

हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता और धूप का चश्मा लगाएं। जूते व चप्पल पहनें।

सफर में अपने साथ पानी रखें।

शराब, चाय व काफी जैसे पेय पदार्थों का प्रयोग न करें। यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

किसी काम से घर से बाहर निकलें तो टोपी, गमछा व छाते के साथ-साथ गीले कपड़े को साथ रखें और इसे बार-बार चेहरे, सिर व गर्दन में रखते रहें।

घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, आम का बना पना और नींबू पानी का सेवन करें।

घर में अगर गोवंशीय पशु या श्वान आदि हैं तो उन्हें भी छांव में रखें और खूब पानी पीने के लिए दें।

अपने घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें और रात में कमरे की खिड़कियां खुली रखें।

Manipur Crisis : मणिपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच सेना का जवान घायल

PM Modi Visit America : रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में हम तटस्थ नहीं…PM

0

नई दिल्ली। PM Modi Visit America : मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं और इससे पहले उन्होंने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को इंटरव्यू दिया। अपने इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका के संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत-चीन के बीच के सीमावर्ती मुद्दों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। बता दें कि पीएम मोदी के इस दौरे को भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्ते की मजबूती के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Most bizarre outfits of urfi javed

रूस-यूक्रेन युद्ध के सवाल पर बोले पीएम मोदी

वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल किया गया, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि भारत शांति के पक्ष में है और शांति ही भारत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवादों को कूटनीति और संवाद से सुलझाया जाना चाहिए, न कि युद्ध से। कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं, लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्ष में हैं, दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है।”

द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती इलाकों में अमन-चैन जरूरी

इसके साथ ही, इंटरव्यू के दौरान अमेरिका पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी ने चीन को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा, “चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के लिए LAC पर शांति बहाली जरूरी है। संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हमारा मूल विश्वास है। साथ ही, हम भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध हैं।”

UN का हिस्सा बनना चाहता है भारत (PM Modi Visit America)

यूएन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत यूएन का हिस्सा बनना चाहता है। उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वर्तमान सदस्यता का मूल्यांकन होना चाहिए और दुनिया से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह भारत को वहां रखना चाहती है।”

‘आजाद भारत में जन्मा पहला पीएम हूं’

वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। उन्होंने कहा, “मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं और इसलिए मेरी विचार प्रक्रिया मेरे देश की विशेषताओं और परंपराओं से प्रेरित और प्रभावित है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत अधिक उच्च, गहरी और व्यापक प्रोफाइल और एक भूमिका का हकदार है।”

पहले से ज्यादा इंटरकनेक्टेड और इंटरडिपेंडेंट दुनिया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के नेताओं में एक-दूसरे के प्रति अभूतपूर्व विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, “हम भारत को किसी अन्य देश के पीछे नहीं देखते हैं, हम भारत को दुनिया में उसकी सही जगह देख रहे हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि आज की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा इंटरकनेक्टेड और इंटरडिपेंडेंट हैं। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन में और विविधता लाने की जरूरत है।

Manipur Crisis : मणिपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच सेना का जवान घायल

 

Manipur Crisis : मणिपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच सेना का जवान घायल

0

इंफाल। Manipur Crisis : मणिपुर हिंसा को डेढ़ महीने हो चुके है लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच हर रोज हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही है। इस बीच भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि सशस्त्र बदमाशों ने 18/19 जून की रात के दौरान कांटो सबल से चिंगमंग गांव की ओर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

PM Modi US Visit : 23 जून को अमेरिकी CEOs से मुलाकात, ये है PM मोदी का पूरा शेड्यूल

इलाके में ग्रामीणों की मौजूदगी को देखते हुए सेना की टुकड़ियों ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक सेना का जवान घायल हो गया, जिसे सैन्य अस्पताल लीमाखोंग ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है। भारतीय सेना ने बताया कि क्षेत्र में शामिल किए गए अतिरिक्त कॉलम और संयुक्त अभियान प्रगति पर हैं।

मणिपुर सरकार ने 20 जून तक इंटरनेट सेवा किया बंद

भारतीय सेना द्वारा इंफाल घाटी में हिंसा (Manipur Crisis) प्रभावित क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है। अधिकारियों ने 18 जून को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का भी फैसला किया है। मणिपुर सरकार ने हिंसा के बीच इंटरनेट सेवाओं को 20 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ITLF के ट्विटर हैंडल पर रोक

इससे पहले, प्रमुख आदिवासी नेताओं के फोरम का ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया। आदिवासी फोरम इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के ट्विटर हैंडल पर रोक लगा दी गई। आईटीएलएफ मीडिया सेल के ट्विटर पेज पर एक संदेश लिखा है जिसमें कहा गया है कि अकाउंट को कानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक लगा दिया गया है। आईटीएलएफ ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है। इसके अलावा इसे सेंसरशिप का चौंकाने वाला काम बताया है।

भाजपा नेताओं के घरों को जलाने की कोशिश

मणिपुर में हिंसा के बीच इंफाल पैलेस मैदान के पास एक गोदाम को आग के हवाले कर दिया और फिर भाजपा नेताओं के घरों को जलाने की भी कोशिश की। हिंसक लोग इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी भिड़ गए। इंफाल शहर में रात भर भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में जो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचंदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी की सूचना मिली।

Adipurush : आदिपुरुष पर काठमांडू में बैन,सिनेमाहॉल में हिंदू संगठनों का बवाल

PM Modi US Visit : 23 जून को अमेरिकी CEOs से मुलाकात, ये है PM मोदी का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली। PM Modi US Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के बारे में विदेश सचिव ने पीएम मोदी के पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-23 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे।

Adipurush : आदिपुरुष पर काठमांडू में बैन,सिनेमाहॉल में हिंदू संगठनों का बवाल

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 जून अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की शुरुआत 21 जून सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में योगा दिवस समारोह से होगी। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण जो मुद्दा रखा जाएगा, वह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग होगा। क्वात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। बाद में, 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की यात्रा पर रहेंगे।

22 जून को व्हाइट हाउस में होगा PM मोदी का स्वागत (PM Modi US Visit)

उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व स्तर की द्विपक्षीय बैठक होंगी। प्रधानमंत्री मोदी यूएस कांग्रेस को संबोधित भी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

विदेश सचिव बताया कि 21 जून को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में ‘स्केलिंग फॉर फ्यूचर’ पर आधारित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 21 जून को ही अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक निजी मुलाकात होने की संभावना है।

HESCO and ICICI Foundation : के माध्यम से गांवों में निर्मित 55 पुलों का लोकार्पण

 

Adipurush : आदिपुरुष पर काठमांडू में बैन,सिनेमाहॉल में हिंदू संगठनों का बवाल

नई दिल्ली। Adipurush : फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग को लेकर थम नहीं रहा विवाद। फिल्म पर कई जगह बैन लगाने की मांग हो रही है और कई जगह बैन लगा दिया गया है। बीते दिन महाराष्ट्र के पालघर स्थित नालासोपारा के एक मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने खूब हंगामा किया।

HESCO and ICICI Foundation : के माध्यम से गांवों में निर्मित 55 पुलों का लोकार्पण

मल्टीप्लेक्स में फिल्म आदिपुरुष स्क्रीनिंग रोकी

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स में चल रही फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की स्क्रीनिंग ही रोक दी। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए। इसके बाद शो रद्द करना पड़ा।फिल्म रोके जाने के बाद वहां हंगामा मच गया और मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ उनकी खूब बहस भी हुई।

काठमांडू में फिल्म पर बैन

नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग विवाद के बाद वहां सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, पर्यटन शहर पोखरा में भी इसपर बैन लगाया गया है।

काठमांडू के महापौर शाह ने कहा कि काठमांडू के सभी फिल्म हॉल से हिंदी या बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग को हटा दिया गया है और उन्हें हॉलीवुड और नेपाली फिल्मों के साथ बदल दिया है।

मेयर ने फिल्म आदिपुरुष में सीता को भारत की बेटी बताने पर आपत्ति जताई और इसे ठीक करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। वहीं, नेपाल सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति जताई है।

जानिए इन डायलॉग पर हुआ बवाल

फिल्म में एक जगह जब लंका में हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है, तो मेघनाथ पूछता है…अब जली…

इसके जवाब में हनुमान जी कहते हैं- तेल तेरे बाप का.. कपड़ा तेरे बाप का… और जलेगी भी तेरे बाप की।
ऐसा ही एक डायलॉग है- बोल दिया, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे।

कुछ विवादित संवादों को संशोधित करेंगे : मनोज मुंतशिर

मैं यहां किसी भी बात को सही बताने नहीं आया हूं। मुझे पता है कि मैं आज कुछ भी सफाई दूं, लेकिन जिन लोगों के मन को ठेस पहुंची है, वो ठीक नहीं होगी। इसके चलते मैंने और फिल्म निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि हम कुछ विवादित संवादों को संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह से फिल्म में शामिल करवाएंगे।

Uttarkashi : पुरोला में हटाई धारा 144, 21 दिन बाद खुली मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors