Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 75

Uttarakhand Government : उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री नम्बर

देहरादून: Uttarakhand Government  आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकांश जन समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भ्रष्टाचार से संबंधित विजिलेंस को जितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन पर की गई कार्यवाही की विजिलेंस से नियमित रिपोर्ट ली जाए। मुख्यमंत्री ने सभी एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनको निस्तारित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी को दिये।

Monsoon 2023 : आपके राज्य में कब दस्तक देगा मानसून, जानें मौसम का पूरा हाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Government) ने बैठक में निर्देश दिये कि ग्राम सभाओं की चौपालों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा माह में कितनी बार भ्रमण किया जा रहा है। इसका भी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग पूरा अपडेट रखे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी नियमित ग्रामसभा चौपालों में जाएं और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेंजे। ग्राम भ्रमणों की मासिक रिपोर्ट, बीडीसी एवं तहसील दिवस की मासिक रिपोर्ट एवं उनमें प्राप्त शिकायतें और उनके निस्तारण के लिए की गई कार्यवाही की नियमित रिपोर्ट कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को भेजें।

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जन प्रतिनिधियों एवं आम जन के फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश अधिकारी फोन रिसीव न कर पा रहे हैं, तो बाद में अवश्य कॉल बैक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल एवं कुमांऊ कमिश्नर अपने मण्डलों में जन समस्याओं के त्वरित निदान एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा करें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (Uttarakhand Government) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात का समय शुरू होने वाला है। सभी जिलाधिकारी जिन क्षेत्रों में जल भराव होता है, मलवा आने की संभावनाएं होती हैं, इनके समाधान के लिए अभी से पूरी कार्ययोजना बना लें। वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखें। जिला अधिकारी जनपदों में प्रतिमाह आय-व्ययक की भी समीक्षा बैठक करें।

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर जनपदों में प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट भेजी जाए। जनपदों में जिन दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। तात्कालिक रूप वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। सड़कों की स्थित हर जगह सही हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनपदों में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, यदि उनमें किसी स्तर पर विलंब हो रहा है, तो जिलाधिकारी इसकी सूचना शीघ्र शासन को दें। सभी जनपदों में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाएं।

बैठक में सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग श्री दीपक कुमार गैरोला, वर्चुअल माध्यम से कमिश्नर कुमांऊ श्री दीपक रावत, सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Nainital-Ranibagh Ropeway Project : रानीबाग से नैनीताल तक अब रोपवे से कर सकेंगे सफर

 

Monsoon 2023 : आपके राज्य में कब दस्तक देगा मानसून, जानें मौसम का पूरा हाल

0

Monsoon 2023 : गुरुवार को केरल में मानसून ने आठ दिन की देरी से आखिरकार दस्तक दे दी। इसी के साथ भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई। बात दें इसके पहले साल 2016 और 2019 में मानसून आठ जून को आया था। मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही गर्मी से लोगों को राहत भी मिलने लगेगी। आइए जानते हैं कि कब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी?

Nainital-Ranibagh Ropeway Project : रानीबाग से नैनीताल तक अब रोपवे से कर सकेंगे सफर

मौसम विभाग ने जारी किया नक्शा और शेड्यूल (Monsoon 2023)

मौसम विभाग ने एक नक्शा और शेड्यूल भी जारी किया है। इसमें विभाग ने बताया है कि केरल के बाद मानसून कब और कहां पहुंचेगा। केरल तक पहुंचे मानसून का असर अगले 48 घंटे के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण के समुद्री इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, नगालैंड और मेघालय में भी नौ से 12 जून तक बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अगले दो से चार दिनों तक गर्मी और हीट वेब झेलना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों में बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है।

अब जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में
15 जून गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में
20 जून गुजरात के कुछ हिस्सों में। पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून दस्तक देगा।
25 जून मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख
30 जून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब

15 से 21 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी भाग में गरज, चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
पश्चिमी तट और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में 15 से 21 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है।
उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है।
कुल मिलाकर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में वर्षा की गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Live-in Partner Murder : सरस्वती वैद्य हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

Nainital-Ranibagh Ropeway Project : रानीबाग से नैनीताल तक अब रोपवे से कर सकेंगे सफर

हल्द्वानी: Nainital-Ranibagh Ropeway Project  सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट नैनीताल में जाम से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही परिवहन भी सस्ता होगा। पर्यटक बगैर किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर 60 मिनट में पूरा कर लेंगे। अभी तक इस सफर को पूरा करने के डेढ़ घंटा लगता है। जाम की समस्या हो तो यह सफर दो से तीन घंटे हो जाता था। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अक्टूबर 2018 में रानीबाग से नैनीताल तक के रोपवे प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया गया था।

Live-in Partner Murder : सरस्वती वैद्य हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

मल्टी लेवल कार पार्किंग भी शामिल

इस प्रोजेक्ट में मल्टी लेवल कार पार्किंग भी शामिल है। करीब 11-12 किमी लंबाई के रोपवे प्रोजेक्ट रानीबाग एचएमटी (Nainital-Ranibagh Ropeway Project) फैक्ट्री से साढ़े तीन किमी में डाेलमार, वहां से 4.7 किमी में ज्योलीकोट और फिर तीन किमी हनुमानगढ़ी नैनीताल है।रानीबाग से मात्र पांच से दस मिनट में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। दरअसल, नैनीताल पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बिताने के लिए हर कोई नैनीताल की खूबसूरत वादियों में आने की चाह रखता है।

पूरी तरह पर्यटकों से पैक हो जाता है नैनीताल

मई व जून में नैनीताल पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो जाता है। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पर्यटक जाम में फंसकर सिस्टम को कोसते हैं। इससे सरकार व स्थानीय पुलिस-प्रशासन की छवि भी खराब होती है। लेकिन रोपवे बनने से पर्यटक बगैर किसी जाम के सुगम यात्रा करेंगे। क्याेंकि भारी ट्रैफिक के कारण ज्यादातर सड़कों में जाम रहता है। रोपवे के जरिये पर्यटक सफर का रोमांच भी ले सकेंगे।

साथ ही लोगों को रोजगार और आय उप उपलब्ध कराने में काफी मददगार साबित होगा। तीन साल पहले हुई थी घोषणा तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस प्रोजेक्ट की नैनीताल में घोषणा की थी। जिसके बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने डिजाइन तैयार किया। तब प्रोजेक्ट की लागत करीब पांच सौ से साढ़े पांच सौ करोड़ आंकी गई थी।

यह है महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की विशेषता

प्रोजेक्ट के अनुसार लोअर टर्मिनल प्वांइट एचएमटी रानीबाग, टर्न स्टेशन डोलमार, मिड टर्मिनल स्टेशन ज्योलीकोट तथा अपर टर्मिनल स्टेशन हनुमानगढ़ी नैनीताल प्रस्तावित है। हनुमानगढ़ी में रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, पब्लिक कन्वीनियंस, ज्योलीकोट में ईको टूरिज्म रिजार्ट, रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, एचएमटी, रानीबाग में थ्री स्टार होटल, मल्टी लेवल कार पार्किंग, रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, मल्टी काशन रेस्टोरेंट, फास्ट फूड रेस्टोरेंट आदि बनेगा।

BJP Office : रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

Live-in Partner Murder : सरस्वती वैद्य हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

0

नई दिल्ली। Live-in Partner Murder :  दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर के बाद महाराष्ट्र में सरस्वती वैद्य हत्याकांड ने लोगों को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया था कि वो एचआईवी पॉजिटिव है। मनोज ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है, बल्कि उसने तीन जून को ही खुदकुशी कर ली थी। पुलिस आरोपी मनोज से पूछताछ कर रही है।

BJP Office : रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फ्लैट में घुसी तब इस हत्याकांड (Live-in Partner Murder) का खुलासा हुआ। मनोज साने ने सरस्वती की लाश के कई टुकड़े किए हुए थे। लाश को वो ठिकाने नहीं लगा पाया तो उसने इन्हें कुकर में उबाल दिया। इसके बाद मिक्सी में पीसा। पुलिस ने घर के बर्तनों में सरस्वती की लाश के अलग-अलग हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के बीच अहम जानकारी हाथ लगी है।

सरस्वती की दोस्त का बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती अनाथ थी और वो अनाथालय में रहती थी। सरस्वती की अनाथालय की दोस्त ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। सरस्वती की दोस्त ने बताया कि उसने हमें बताया था कि वो अपने चाचा के साथ रहती है।

सरस्वती ने कहा था- चाचा के साथ रहती हूं

सरस्वती की दोस्त भी इस हत्याकांड के बाद हैरान है। उसकी दोस्त ने बताया, ‘सरस्वती ने कहा था कि वो मुंबई में एक फ्लैट में रहती है। उसके साथ उसका चाचा भी साथ रहता है।’

सरस्वती ने खुदकुशी की: मनोज साने

इससे पहले, मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की, बल्कि सरस्वती ने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। सरस्वती की मौत के बाद वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। मनोज ने पुलिस को ये भी बताया है कि वह एचआईवी+ है।

Joshimath landslide : राहत और पुनर्वास के लिए SBI ने दी 02 करोड़ की आर्थिक सहायता

BJP Office : रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

देहरादून: BJP Office  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय (BJP Office) के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।

Joshimath landslide : राहत और पुनर्वास के लिए SBI ने दी 02 करोड़ की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने स्व. दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी करते हुए कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा एक भारत’ और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है। देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी जा रही है। नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने का प्रयत्न कर रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंट में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समिश्रण से बनी नई शिक्षा नीति का अनुसरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गौरव को पुनः प्रशस्त करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ का मंत्र दिया है उसने देश की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। आज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जहां बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया जाता है, वहीं उनका उद्घाटन भी किया जाता है।

आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर किए गए प्रहार से लेकर समान नागरिक आचार संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाना और गरीबों को तीन निःशुल्क सिलेंडर देने जैसे कठिन मुद्दों पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम इस बात का प्रमाण हैं कि आज राज्य सरकार प्रदेश हित में ऐसे मुद्दों पर भी निर्णय लेने का कार्य कर रही है, जिन मुद्दों को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Mumbai Murder Case : शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, शव के किए टुकड़े

Joshimath landslide : राहत और पुनर्वास के लिए SBI ने दी 02 करोड़ की आर्थिक सहायता

देहरादून: Joshimath landslide जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Mumbai Murder Case : शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, शव के किए टुकड़े

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति , मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी उन्होंने एस.बी.आई से सहयोग की अपेक्षा की।

भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक (Joshimath landslide) श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने कहा कि एस.बी.आई सामाजिक जिम्मेदारियों के अन्तर्गत समाज में जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए समय-समय पर समाज के विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहयोग प्रदान करता रहता है। भविष्य में भी राज्य की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर एस.बी.आई के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक श्री राजकुमार सिंह एवं श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Bihar News : 22 घंटे से सोन पुल के पिलर में फंसा मासूम, रेस्क्यू जारी

Mumbai Murder Case : शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, शव के किए टुकड़े

0

Mumbai Murder Case :  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विचलित कर देने वाला मामला देखने को मिला है। मीरा इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल कर दिया। यहीं नहीं, दरिंदे ने युवती की लाश को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट दिया। ये शख्स इतने में ही नहीं रुका उसने शव के टूकड़ों को कुकर में भी उबाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ चल रही है।

Bihar News : 22 घंटे से सोन पुल के पिलर में फंसा मासूम, रेस्क्यू जारी

फ्लैट से आ रही थी बदबू

मीरा रोड थाने पर स्थित एक सोसाइटी का है। 56 वर्षीय मनोज साहनी अपनी लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के साथ रहता था। सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों को कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों से सूचना मिलते ही नयानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की जांच की। फ्लैट में घुसते ही पुलिस हैरान हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस जब दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर घुसी तो उसे एक कमरे में सरस्वती के शरीर के कई टुकड़े बिखरे मिले। पुलिस को देखते ही साहनी ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में जब पुलिस फ्लैट के अंदर गई तो देखा कि युवती का कटा हुआ पैर पड़ा था। कहा जा रहा है कि आधे से ज्यादा युवती के शरीर को आरोपी नष्ट कर चुका था।

सात से आठ टुकड़े कुकर में उबाल चुका आरोपी (Mumbai Murder Case)

आसपास के लोगों के अनुसार मनोज को पहले कभी कुत्तों के साथ नहीं देखा था। जबकि कुछ दिनों से वो कुत्तों को रोजाना कुछ न कुछ खिलाता हुआ दिखता था। पुलिस बयान से अंदाजा लगा रही है कि आरोपी ने जरूर शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाया होगा। वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने कुछ टुकड़ों को फ्लश भी किया होगा।रिपोर्ट के अनुसार, युवती के हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है। इस बीच वह करीब सात से आठ टुकड़े कुकर में उबाल चुका। जबकि पुलिस को एक कटा पैर और 13 शव के टुकड़े मिले हैं।

विपक्ष ने सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, इस मामले को लेकर अब विपक्ष ने सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील करते हुए कहा कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। जांच एजेंसियों को इस मामले में आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और उसे मौत की सजा देने की कोशिश करनी चाहिए।

8 Surprisingly Simple Ways to Look Younger

 

Bihar News : 22 घंटे से सोन पुल के पिलर में फंसा मासूम, रेस्क्यू जारी

0

Bihar News : बुधवार की दोपहर को नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के दो पिलरों के बीच एक 12 साल का बच्चा फंस गया। बच्चे को बुधवार से पिलर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन 22 घंटे बाद भी रेस्क्यू पूरा नहीं हो सका है।

Mussoorie Restructured Water Supply Scheme : हेतु 56.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

सोन नदी पुल के पाया संख्या एक में फंसे रंजन कुमार को 22 घंटे बाद भी नहीं निकला जा सका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने पिलर में छेद कर रंजन को निकालने का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। बच्चे का नाम रंजन कुमार बताया जा रहा है। पिता ने बताया है कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

होश में है बच्चा

रंजन पिलर के अंदर पूरी तरह होश में है। पाइप के सहारे मासूम को ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई है। लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

नासरीगंज के बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम ने बताया कि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। रात पौने तीन बजे से एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे को निकालने में लगी है। अबतक ऑक्सीजन के 35 सिलेंडर दिए जा चुके हैं। पूरा प्रयास बच्चे को बिना नुकसान पहुंचे बाहर निकालने का है।

दो दिन से घर से लापता था रंजन (Bihar News)

पिता ने बताया कि उनका बेटा दो दिन से घर से गायब था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को दोपहर बाद पुल से गजर रही एक महिला ने लड़के को पिलर में फंसे देखा और वह रो रहा था। जिसके बाद महिला ने उसके परिजनों को सूचना दी।

मौके पर बीडीओ, एसएचओ पहुंचे

परिजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। बुधवार शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया। एसडीआरएफ की टीम बुधवार शाम को मौके पर पहुंची। हालांकि, गुरुवार सुबह तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है। पुल के पिलर में छेद कर मासूम को निकालने का प्रयास जारी है।

एनडीआरएफ टीम के अनुसार, बच्चे को रेस्क्यू करने में कितना समय लग सकता है, यह बताना मुश्किल है। जहां बच्चा फंसा है, वहां तक होल के माध्यम से पहुंचना भी मुश्किल है। फिर भी प्रयास है कि वह बिना किसी खरोंच के सुरक्षित निकल जाए।

Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच 10 जून तक इंटरनेट बैन

Mussoorie Restructured Water Supply Scheme : हेतु 56.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

देहरादून: Mussoorie Restructured Water Supply Scheme  भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को मसूरी शहर के लिए मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किया है। इस योजना से मूसरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपर्ति योजना (Mussoorie Restructured Water Supply Scheme) हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के पूरे होने से मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच 10 जून तक इंटरनेट बैन

0

इंफाल। Manipur Violence : 5 जून की रात एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़क उठी। इसमें बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। वहीं, असम राइफल्स के दो सैनिक घायल हो गए हैं। इस बीच भारतीय सेना ने एक बयान जारी किया है। सेना ने कहा कि पिछले 48 घंटों में आगजनी/हिंसा को रोकने के लिए असम राइफल्स के 5 और बीएसएफ के 2 सैनिकों को क्षेत्र में फिर से तैनात किया गया था।

Uttarakhand Police Recruitment : 1425 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड पुलिस में दी गई नियुक्ति

सुगनू-सेरो में चला रहे तलाशी अभियान

सेना ने कहा कि इनपुट विद्रोहियों के हताहत होने का संकेत देते हैं। इसकी जमीनी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तलाशी के दौरान सामान्य क्षेत्र से दो एके सीरीज राइफलें, एक 51 मिमी मोर्टार, दो कार्बाइन, गोला-बारूद और युद्ध के सामान बरामद किए गए है। भारतीय सेना के अनुसार, क्षेत्र को साफ करने के लिए अभियान जारी है।

10 जून तक इंटरनेट बैन

हिंसा के बीच मणिपुर की सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध (Manipur Violence) को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में तीन मई से इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आयुक्त (गृह) एच ज्ञान प्रकाश द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सहित मोबाइल डेटा सेवाओं का निलंबन 10 जून की दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा। राज्य में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में करीब 98 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। कुल 37,450 लोग वर्तमान में 272 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद 3 मई को पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार झड़पें हुई थी। मेइती मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और यह पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए करीब 10,000 सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

Odisha Train Accident : साजिश या गलती ? अधिकारी ने जताई साजिश की आशंका

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors