Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 74

Uttarkashi : 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

0

उत्‍तरकाशी: Uttarkashi  पुरोला में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को देखते हुए 15 जून को महापंचायत आयोजित की जा रही है, तनाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 15 जून को होने वाली महापंचायत के आयोजनकर्ताओं को अनुमति नहीं दी है। विश्व हिंदू परिषद और प्रधान संगठन की ओर से अनुमति मांगी गई थी। साथ ही पुरोला में धारा 144 लागू करने की तैयारी की जा रही है।

Santosh Suman resigns : बिहार में महागठबंधन को झटका, संतोष सुमन ने दिया इस्तीफा

महापंचायत को लेकर मुस्लिम व्यापारियों में डर

वहीं नाबालिग लड़की को भगाने की घटना को 18 दिन बीत गए हैं। लेकिन, पुरोला में अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बल्कि 15 जून को होने वाली प्रस्तावित महापंचायत को लेकर मुस्लिम व्यापारियों में डर का माहौल और अधिक बढ़ गया है।

14 व्यापारियों ने खाली की दुकानें (Uttarkashi)

गत 26 मई को बिजनौर निवासी जितेंद्र सैनी और उवेस खान ने पुरोला में एक नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया। जिन्हें स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पकड़ा। जिसके बाद पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध स्थानीय व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ा। तब से अभी तक पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों की एक भी दुकान नहीं खुल पाई है। पुरोला में 30 से अधिक दुकानें पिछले 18 दिनों से बंद हैं। जबकि 14 व्यापारियों ने दुकानें खाली कर दी हैं।

गत सोमवार को तनाव शांत करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी पुरोला गए। जहां देर रात तक शांति व्यवस्था बहाल करने की अपील को लेकर व्यापारियों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। लेकिन, बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब पुरोला में जो मुस्लिम व्यापारी हैं जिनके अपने मकान हैं वह भी 15 जून की महापंचायत को देखते हुए कुछ दिन के लिए अपने रिश्तेदारों के घर देहरादून व अन्य स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Farmers Protest : एमएसपी पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम

Santosh Suman resigns : बिहार में महागठबंधन को झटका, संतोष सुमन ने दिया इस्तीफा

0

पटना। Santosh Suman resigns :  एक बार फिर बिहार के महागठबंधन में महाभारत देखने को मिल रही है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संतोष सुमन नीतीश सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री थे। मंगलवार को बिहार कैबिनेट से संतोष मांझी ने इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है।

Farmers Protest : एमएसपी पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने इस्तीफे की पुष्टि की

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) से मुलाकात के बाद संतोष सुमन मांझी ने इस्तीफा (Santosh Suman resigns) दिया है। जीतन राम मांझी के दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी इस्तीफे की पुष्टि की है। पार्टी ने बताया कि जदयू की तरफ से लगातार हम पार्टी को विलय करने का दबाव बनाया जा रहा था।

हम पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ‌‌ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हम पार्टी गरीबों के हितों की रक्षा के लिए बनी है। पार्टी ने गरीबों की हितों और कार्यकर्ताओं के सम्मान को देख देखते हुए बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन (मांझी) ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

जीतन राम मांझी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

कल ही जीतन राम मांझी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। वहीं, विपक्षी दलों की बैठक में आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। वहीं, बिहार में विपक्षी एकता को लेकर 23 जून को होने जा रही महाबैठक में भी जीतन राम मांझी ने नहीं जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस महाबैठक में आने का न्योता ही नहीं मिला है।

CM DHAMI : जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, CM लोगों की समस्याओं का कर रहे हैं समाधान

Farmers Protest : एमएसपी पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम

0

Farmers Protest : एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली हुई। किसानों की रैली को देखते हुए सरकार ने किसान नेताओं से एक घंटे का समय मांगा, लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। जिसके बाद किसानों ने हाईवे जाम कर दिया।

CM DHAMI : जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, CM लोगों की समस्याओं का कर रहे हैं समाधान

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिहं भोरिया ने किसानों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील थी। क्योंति आम जन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा था कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा

हरियाणा के साथ-साथ आसपास के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र में जुटे हैं। जिसके चलते प्रशासन से लेकर सरकार की भी इस रैली पर निगाहें टिकी हुई है। वहीं छह जून को शाहाबाद में हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम से सबक लेते हुए किसानों व पुलिस प्रशासन की ओर से फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

किसानों के समर्थन में रैली में पहुंचा था बजरंग पूनिया

कुरुक्षेत्र की महारैली में पहलवान बजरंग पूनिया भी आए थे। बजरंग पूनिया ने कहा था कि किसानों को सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसान यूपी में हुई घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन किसी पर एक्शन नहीं हुआ।

किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम (Farmers Protest ) करते ही पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।

शाहबाद में हुई महापंचायत में पीपली में एमएसपी लाओ- किसान बचाओ महारैली करने का फैसला लिया गया था। इसमें रैली में किसानों को उम्मीद थी कि सरकार उनकी मांगे मान लेगी। इस बैठक के लिए सरकार से बातचीत के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई थी। लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो महारैली को बीच में ही छोड़ किसानों ने आज फिर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे- टिकैत

रैली में राकेश टिकैत ने कहा था सवाल सिर्फ एक फसल पर एमएसपी का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। एमएसपी गारंटी कानून होना चाहिए। वहीं, कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।

Mumbai Murder : ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में बदबू छुपाने को अपनाया था ये हथकंडा

CM DHAMI : जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, CM लोगों की समस्याओं का कर रहे हैं समाधान

0

देहरादून: CM DHAMI जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यलय स्थित स्वागत कक्ष में प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है।

Mumbai Murder : ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में बदबू छुपाने को अपनाया था ये हथकंडा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (CM DHAMI) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड में कृषि और उद्यान को तेजी से बढ़ावा देने एवं किसानों के हित में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। राज्य में किसानों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री धामी से पीठाधीश्वर महन्त बृजमोहन दास जी महाराज ने की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अयोध्या से आये दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महन्त बृजमोहन दास जी महाराज ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर महन्त बृजमोहन दास जी महाराज का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Cyclone Biparjoy : पीएम मोदी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुलाई बैठक

Mumbai Murder : ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में बदबू छुपाने को अपनाया था ये हथकंडा

0

मुंबई। Mumbai Murder :  मुंबई के ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने शव के टुकड़ों से बदबू न आए, इसका हल गूगल से निकाला था।

Cyclone Biparjoy : पीएम मोदी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुलाई बैठक

आरोपी ने हत्या करने के बाद शव की ली थी तस्वीरें

पुलिस ने खुलासा किया कि साने ने हत्या करने के बाद शव की तस्वीरें ली थीं। साने ने शरीर को ठिकाने लगाने का तरीका जानने के लिए कई गूगल सर्च भी किए। पुलिस ने कहा कि साने पूछताछ के दौरान बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हालांकि, पुलिस ने उसके कई बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया।

सरस्वती वैद्य की तीन बहनें

जांच में पता चला है कि सरस्वती वैद्य की तीन बहनें थीं। तीनों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि वे आरोपी मनोज साने को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस से उसके खिलाफ मजबूत मामला बनाने की अपील कर रही हैं।

बाल काटकर किचन प्लेटफॉर्म पर रखे

पुलिस के सामने सरस्वती वैद्य के लंबे बालों की एक तस्वीर देखकर उनकी एक बहन भावुक हो गई थी, जो आरोपी ने खींची थी। साने ने सरस्वती के बाल काटकर अपने फ्लैट के किचन के प्लेटफॉर्म पर रख दिए थे। वसई-विरार पुलिस ने कहा कि बहन ने कहा कि सरस्वती को उसके लंबे बाल बहुत पसंद थे।

नीलगिरी के तेल की पांच बोतलें लाया

साने ने वुडकटर से सरस्वती के शव के टुकड़े कर उसे पूरी तरह से साफ कर दिया था। आरोपी ने इसके बाद शरीर के टुकड़ों से आने वाली दुर्गंध से बचने के लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद वो अपने इलाके की एक दुकान से नीलगिरी के तेल की पांच बोतलें ले आया और उसे छिड़का।

Uttarakhand : CM ने किया भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

Cyclone Biparjoy : पीएम मोदी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुलाई बैठक

0

नई दिल्ली। Cyclone Biparjoy : सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। इस बैठक में चक्रवात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Uttarakhand : CM ने किया भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गुजरात के दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है और अधिकारी गंभीर चक्रवाती तूफान के सौराष्ट्र-कच्छ तटों के साथ टकराने की संभावना ने मद्देनजर जिलों में लोगों को निकाल रहे हैं। तटीय देवभूमि द्वारका के अधिकारियों ने कहा कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

16 जून की सुबह तक खतरा (Cyclone Biparjoy)

भारतीय मौसत विभाग ने 15 जून से लेकर 16 जून की सुबह तक कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। इन जिलों से जुड़े जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ राज्य के मंत्रियों को स्थानीय प्रशासन के मिलकर राहत और बचाव कार्य करने का कहा गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की संभावित आपदा को लेकर गांधीनगर स्थित ‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ से जिलों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तटीय जिलों के कलेक्टरों से अपने जिले में की गई आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन की अग्रिम योजना बनाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो।

Uttarakhand : CM ने किया भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

Uttarakhand : CM ने किया भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

0

देहरादून: Uttarakhand   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया।

Love Jihad In uttarakhand : देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद ने बढ़ाई चिंता

मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी एस.डी.आर.एफ के साथ एन.डी.आर.एफ को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड (Uttarakhand) प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। राज्य में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है। देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में एन.डी.आर.एफ द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव के कार्य किये जाते हैं, हमारे इन जवानों की कार्यकुशलता सराहनीय है।

महानिदेशक एन.डी.आर.एफ श्री अतुल करवल ने कहा कि एनडीआरएफ के प्रथम पर्वतारोहण अभियान-2023 में अभियान दल द्वारा भागीरथी-2 का 30 मई 2023 को सफल आरोहण किया। उप महानिरीक्षक एनडीआरएफ श्री गम्भीर सिंह चौहान के नेतृत्व में दल के 38 पर्वतारोही शामिल थे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में एन.डी.आर.एफ की एक बटालियन स्थापित की जा रही है।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, आईजी एस.डी.आर.एफ रिद्धिम अग्रवाल एवं एनडीआरएफ के पर्वतारोहण दल के जवान उपस्थित थे।

NCP working president : शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

Love Jihad In uttarakhand : देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद ने बढ़ाई चिंता

0

देहरादून: Love Jihad In uttarakhand  प्रदेशभर में लव जिहाद के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष पांच महीनों में अब तक ऐसे 46 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दर्जनभर से अधिक मामले एक महीने के अंतराल में आए हैं। कई ऐसे मामले पूरे देश में सामने आए,साथ ही ऐसे भी कई मामले है जो पुलिस तक पहुंचे ही नहीं। लव जिहाद में मुस्लिम युवकों की संलिप्तता से पूरे प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के प्रति गुस्से का माहौल है। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है।

NCP working president : शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा आक्रोश

बीती 26 मई को यहां पुरोला में नाबालिग को भगाने का प्रयास करने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी उबेद खान और जितेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों की पुरोला बाजार में दुकानें हैं।

यह मामला शांत नहीं हो पाया था कि आठ जून को उत्तरकाशी के ही मोरी में एक मुस्लिम युवक ने दो सगी नाबालिग बहनों को भगा ले जाने का प्रयास किया। पुरोला के साथ ही जिले के चिन्यालीसौड़, डुंडा, नैनबाग, भटवाड़ी समेत अन्य हिस्सों में भी व्यापारी, हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लामबंद हैं।

एक दर्जन मुस्लिम व्यापारीयों ने किये दुकान खाली

पुरोला में दो सप्ताह से मुस्लिम व्यापारियों (Love Jihad In uttarakhand) की दुकानें बंद हैं। यहां 15 जून को महापंचायत बुलाने के साथ ही इससे पहले मुस्लिम व्यापारियों को दुकानें खाली करने की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद करीब एक दर्जन मुस्लिम व्यापारी दुकान खाली करके जा चुके हैं।

वहीं 6 जून को चमोली जिले के गौचर में दो मुस्लिम युवक रुद्रप्रयाग निवासी नाबालिग लड़की को लेकर होटल पहुंच गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसको लेकर हंगामा भी हुआ। इसी रोज हरिद्वार में मुस्लिम युवक के हिंदू गर्भवती किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया।

बाद में किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। देहरादून जिले के विकासनगर, चकराता और डोईवाला क्षेत्र में भी ऐसे मामले चर्चाओं में हैं। पिछले एक माह में लव जिहाद के सबसे अधिक आठ मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं।

Manipur Violence : एक्शन में  केंद्र सरकार, शांति समिति का गठन

 

 

NCP working president : शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

0

मुंबई। NCP working president : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पिछले महीने शरद पवार की ओर से पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद जो भूचाल आया था। हालांकि उसके बाद शरद पवार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। वही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी संगठन में दो अहम बदलाव किए हैं। पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

Manipur Violence : एक्शन में  केंद्र सरकार, शांति समिति का गठन

सुप्रिया और प्रफुल्ल को नए प्रभार सौंपे गए

शरद पवार ने इस घोषणा के साथ ही सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नए प्रभार भी सौंपे। सुप्रिया को महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब का प्रभार (NCP working president) दिया गया और प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गोवा और राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।

अजित पवार के लिए झटका

शरद पवार के इस फैसले को अजित पवार के लिए झटका भी माना जा रहा है। हालांकि, अजित पवार की मौजूदगी में ही यह घोषणा की गई। शरद पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की।

शरद पवार ने पिछले महीने की थी इस्तीफे की पेशकश

पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था। पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था।

Uttarakhand Government : उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री नम्बर

 

 

Manipur Violence : एक्शन में  केंद्र सरकार, शांति समिति का गठन

0

नई दिल्ली। Manipur Violence :  केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा मामले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उसने मणिपुर के राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति का गठन किया है। इस समिति में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Alia Bhatt’s skin care Routine for glowing skin

गृह मंत्रालय ने बताया कि शांति समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, समिति में पूर्व सिविल सेवक, शिक्षाविद्, साहित्यकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जातीय समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा (Manipur Violence)

बता दें, मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। ताजा मामला खोखेन गांव का है, जहां जवानों की वर्दी में आए मैती समुदाय के उग्रवादियों ने पहले कॉबिंग के बहाने ग्रामीणों को घरों के बाहर बुलाया और फिर उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Government : उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री नम्बर

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors