Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 76

Uttarakhand Police Recruitment : 1425 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड पुलिस में दी गई नियुक्ति

देहरादून : Uttarakhand Police Recruitment  1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।

Odisha Train Accident : साजिश या गलती ? अधिकारी ने जताई साजिश की आशंका

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में पुलिस आरक्षी के रूप में हमारे ऊर्जा से भरे नवयुवक एवं नवयुवतियां पुलिस का अभिन्न अंग बनने जा रहे हैं। पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे ये पुलिस आरक्षी कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस हमेशा से अपने कार्य के प्रति समर्पित रही है, कोरोनाकाल हो या फिर प्राकृतिक आपदा, हर विपरीत परिस्थितियों में हमारी पुलिस फोर्स ने बेहतरीन कार्य किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police Recruitment) को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखण्ड की आबादी के अलावा राज्य में राज्य की आबादी से लगभग पांच गुना श्रद्धालुगण देवभूमि आते हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। हमारी मित्र पुलिस के जवान पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर सेवाभाव से अपनी ड्यूटी करते हैं तभी हम सही अर्थों में अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करने में सफल रहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं कराने के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद अभी तक सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न कराई जा चुकी हैं। इस कानून के प्राविधान इतने कड़े किये गए हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी नकल माफिया खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने तय किया कि इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े, कितने भी लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़े, लेकिन एक गरीब माता-पिता के बेटे एवं बेटी के साथ अब वे अन्याय नहीं होने देंगे। एक सामान्य परिस्थिति में रहने वाले बेटे व बेटियों के माता-पिता के पास यदि कोई पूंजी होती है, तो उनकी शिक्षा होती है, उस पर भी लूट हो जायेगी, तो जो माता-पिता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाते हैं, उनके पास कुछ नहीं रह जायेगा। इस कानून के बनने के बाद प्रदेश सख्त नकल विरोधी कानून बनाने वाले राज्यों की श्रेणी में अग्रणी राज्य है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police Recruitment) में भर्ती होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हमारे इन युवाओं को जन सेवा करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। समाज के लिए पुलिस का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना एवं समाज को सही दिशा में ले जाने में भी पुलिस की बड़ी भूमिका होती है।

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने कहा आज उत्तराखण्ड पुलिस को 1425 नये जवान मिल गये हैं। 2016 के बाद लगभग सात साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को नये आरक्षी मिले हैं। उन्होंने कहा कि इनकी प्रशिक्षण की शुरूआत भी आज से ही की जायेगी। इन सभी आरक्षी को सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही तकनीक आधारित प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।   उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वर्तमान में मुख्य आरक्षी दूरसंचार, उपनिरीक्षक तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत कुल 538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री विनोद चमोली, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Manipur : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA का आवास फूंका

Odisha Train Accident : साजिश या गलती ? अधिकारी ने जताई साजिश की आशंका

0

भुवनेश्वर। Odisha Train Accident : ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा। खुर्दा डीआरएम रिंकेश राय ने भीषण रेल दुर्घटना को लेकर एक विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई फिजिकल टैपरिंग अर्थात शारीरिक रूप से छेड़छाड़ नहीं करेगा, तो सिग्नल गड़बड़ नहीं होगा। यह तकनीकी रूप से संभव ही नहीं है। उनका स्पष्ट कहना है कि सिग्नल के साथ फिजिकल टैंपरिंग की गई है।

Manipur : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA का आवास फूंका

खुर्दा डीआरएम बोले, सिग्‍नल के साथ की गई है छेड़खानी

खुर्दा डीआरएम ने कहा कि मुख्य लाइन पर ग्रीन सिग्नल था। प्री कंडीशन ठीक रहेगा, तभी ग्रीन सिग्नल मिलता है। अगर कुछ गड़बड़ी होगी तो कभी भी ग्रीन सिग्नल नहीं मिलेगा, लाल बत्ती जलेगी।

उन्होंने कहा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस जाने वाली मेन लाइन पर ग्रीन सिग्नल रहने की बात डाटा लाॅक से स्पष्ट हो चुकी है। खुर्दा डीआरएम ने कहा कि यही कारण है कि सिग्नल के साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ किए जाने का संदेह उत्पन्न हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी गड़बड़ी के कारण इतना बड़ा रेल हादसा हुआ है।

275 लोगों की मौत,1,208 लोग घायल (Odisha Train Accident)

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को बाहानगा में भीषण रेल हादसा हो गया था। हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी और 1,208 लोग घायल हो गए थे। 1009 से अधिक घायलों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पहचान के बाद शवों को परिजनों को भी सौंपा जा रहा है।

Mukhtar Ansari Convicted : अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार

 

Manipur : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA का आवास फूंका

0

इंफाल। Manipur :  मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की। काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ लोगों ने 100 घरों में आग लगा दी।  बताया जा रहा है कि इस कैंप में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (UKLF) के उग्रवादी सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ठहरे हुए थे। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू से कांग्रेस विधायक रंजीत के आवास सहित कम से कम 100 घरों को भी आग लगा दी गई है।

Mukhtar Ansari Convicted : अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार

पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है। आगजनी की घटनाओं से पहले रविवार को भारतीय रिजर्व बटालियन और सीमा सुरक्षा बल सहित राज्य पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद सभी उग्रवादी अपने शिविर से भाग गए।

ग्रामीणों ने कैंप को किया आग के हवाले

हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने रविवार रात शिविर को आग के हवाले कर दिया, जिसमें नए भर्ती हुए कुकी उग्रवादियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार को पश्चिमी इंफाल जिले के फायेंग से भी भीषण गोलीबारी की खबरें मिली थी। इस दौरान कुकी उग्रवादियों ने एक कारखाने में आग लगा दी थी।

लांगोल में कुछ घरों को लगाई आग

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में अज्ञात लोगों ने रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल में कुछ घरों में आग लगा दी। बता दें कि मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा कुल 37,450 लोगों ने वर्तमान में 272 राहत शिविरों में शरण ली है।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुई थीं। मेइती समुदाय मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए करीब 10,000 सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

Manipur Violence News : हिंसा के बाद मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश

 

Mukhtar Ansari Convicted : अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार

0

वाराणसी: Mukhtar Ansari Convicted वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट ने 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। वाराणसी और प्रयागराज में हुआ मुकदमे की सुनवाई लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Manipur Violence News : हिंसा के बाद मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश

सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने पर अदालत ने उक्त मुकदमे में फैसले के लिए पांच जून की तिथि मुकर्रर की थी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में लंबित मुकदमे में पिछली सुनवाई पर मुख्य आरोपित पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने 41 पृष्ठ में अपनी लिखित बहस अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था।

बचाव पक्ष ने अपनी लिखित बहस में वादी मुकदमा, एक अन्य गवाह व विवेचक द्वारा घटना का समय बताने को लेकर अभियोजन के दावे पर प्रश्न खड़ा किया था। वहीं बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Convicted) ने अपने वकील के जरिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 19 मई को जेल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का सीसीटीवी फुटेज तलब करने का अदालत से आग्रह किया है। अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि जेल अब मेरे लिए सुरक्षित नहीं है। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है।

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत

Manipur Violence News : हिंसा के बाद मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश

0

इंफाल। Manipur Violence News  मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद राज्य में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि, अब सरकार और सेना के प्रयासों के बाद जीवन पटरी पर लौटने लगा है। मणिपुर में शांति और सद्भाव लाने के लिए सेना, असम राइफल्स, CAPF और पुलिस द्वारा व्यापक क्षेत्र वर्चस्व अभियान आज से शुरू हुआ है। भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी है।

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत

मणिपुर हिंसा की होगी न्यायिक और सीबीआई जांच (Manipur Violence News)

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में महीने भर से चली आ रही जातीय हिंसा की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और 6 विशिष्ट मामलों की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसाग्रस्त मणिपुर के चार दिवसीय दौरे के बाद कहा था कि राज्यपाल अनुसुइया उइके की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय शांति समिति का गठन किया जाएगा और समिति में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को शामिल किया जाएगा।

Odisha Train Accident : हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द, NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत

0

Manish Sisodia : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। मनीष सिसोदिया की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कोर्ट ने सिसोदिया को शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए अंतरिम राहत दी है। सिसोदिया पुलिस हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे हैं।

Odisha Train Accident : हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द, NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर

जानकारी के अनुसार, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। पत्नी से मुलाकात के लिए कोर्ट ने सिसोदिया को राहत दी, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही पत्नी को दिल्ली के लोकनायक (LNJP) हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ गया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए इजाजत दी थी। कोर्ट ने शर्त रखी कि सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे। परिवार के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे। मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बता दें कि सिसोदिया ने पत्नी की खराब सेहत का हवाला देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन ED ने अंतरिम ज़मानत अर्जी का विरोध किया था।

ईडी ने कहा था कि कुछ दिन पहले ही वो अंतरिम जमानत की अर्जी को वापस ले चुके हैं। अब फिर से उसी आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं। जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि सिसोदिया पुलिस की मौजदूगी में पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

Dehradun : सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने मौत, मौत पर उठे सवाल

 

 

Odisha Train Accident : हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द, NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर

0

Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

8 Healthy and Fast Breakfast for Busy Mornings

ये ट्रेने हुईं रद्द (Odisha Train Accident)

12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2 जून, 2023, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा, 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, -20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस, 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इन ट्रेनों का बदल गया रास्ता

03229 2 जून 2023 को पुरी से पुरी-पटना स्पेशल वाया जाखपुरा-जरोली रूट से चलेगी, 12840 चेन्नई-हावड़ा मेल चेन्नई से जाखपुरा और जरोली रूट से चलेगी, 18048 वास्को डी गामा-हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस वास्को से जाखपुरा-जारोली रूट से चलेगी, 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस सिकंदराबाद से जाखपुरा और जरोली होते हुए चलेगी, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से जाखपुरा और जरोली रूट से चलेगी, 18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-आईबी रूट से चलेगी, 22804 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस संबलपुर से वाया संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रूट से चलेगी, 12509 बैंगलोर-गुवाहाटी एक्सप्रेस बेंगलुरु से विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुड़ा-टाटा रूट से चलेगी और 15929 तांबरम-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस तांबरम से वाया रानीताल-जारोली रूट से चलेगी।

एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर

माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के यात्री हैं। इसे देखते हुए बंगाल सरकार लगातार ओड़िशा सरकार के साथ संपर्क में है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली।

ओड़िशा सरकार के साथ संपर्क में: ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य प्रशासन लगातार ओडिशा सरकार से संपर्क में है। राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक कर गठित की गई राज्य की टीम को घटनास्थल पर समन्वय के लिए रवाना कर दिया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर, हावड़ा और संतरागाछी से राहत और बचाव के लिए राहत दुर्घटना राहत ट्रेनों को भेजा गया। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम, एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मामूली घायलों को बालासोर, खंटापारा, सोरो और गोपालपुर स्वास्थ्य इकाइयों में स्थानांतरित किया जा रहा है। हावड़ा, संतरागाछी, शालीमार, खड़गपुर और बालासोर में हेल्पडेस्क खोले गए हैं। इस बीच, जानकारी मिल रही है कि राहत व बचाव कार्य को तेज करने के लिए वायुसेना को भी उतारा गया है।

बंगाल से दक्षिण भारत जाने वाली सभी ट्रेने निरस्त

रेलवे विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना के बाद बंगाल से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कब तक इस रूट पर यातायात बहाल होगी, इस बारे में रेलवे के अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

घटना के बाद के अपडेट (Odisha Train Accident)

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एसआरसी कंट्रोल रूम पहुंचे। नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस दुखद रेल दुर्घटना के बारे में अभी स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। मैं शनिवार सुबह वहां जाउंगा।

ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस का एक अतिरिक्त बचाव दल जिसमें ओडिशा फायर एंड डिजास्टर रिस्पांस अकादमी भुवनेश्वर के अग्रिम बचाव उपकरणों के साथ 26 सदस्य शामिल हैं, बचाव के लिए दुर्घटना स्थल पर रवाना।

आपातकालीन नंबर: एचडब्ल्यूएच हेल्पलाइन- 03326382217, केजीपी हेल्पलाइन- 8972073925, 9332392339, बीएलएस हेल्पलाइन- 8249591559, 7978418322 एसएचएम हेल्पलाइन- 9903370746।
ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं। मैं मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हूं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई कोरोमंडल ट्रेन दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। 033- 22143526/22535185 सहायता नंबर जारी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजस्व मंत्री प्रमिला मल्लिक और एसआरसी सत्यब्रत साहू को मौके पर पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया।

भुवनेश्वर से अग्निशमन सेवाओं की स्ट्राइकिंग फोर्स का 26 सदस्यीय दल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा।

सीएमओ ने बहानगा में बचाव कार्यों की निगरानी और समर्थन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, डीजी फायर सर्विसेज को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया।

3 एनडीआरएफ, 4 ओडीआरएफ, कई अग्निशमन सेवा इकाइयाँ और 50 से अधिक एम्बुलेंस बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।
लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक आपातकालीन संपर्क नंबर (91 6782 262 286) जारी किया गया है।

Kurukshetra Wrestlers : खाप पंचायत के सदस्यों में झड़प, सदस्यों में कहासुनी

Dehradun : सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने मौत, मौत पर उठे सवाल

देहरादून: Dehradun  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात पुलिस के कमांडो प्रमोद रावत की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद कई सवालों ने जन्म ले लिया है। बताया जा रहा है गोली उनकी एके-47 से चली है। वहीं पुलिस अधिकारियों व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार व अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने जानकारी दी कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रमोद रावत ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है या फिर यह दुर्घटना है। विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

Kurukshetra Wrestlers : खाप पंचायत के सदस्यों में झड़प, सदस्यों में कहासुनी

वर्ष 2016 से वह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में थे। उनकी पत्नी व चार साल का बेटा यहीं दून में विजय पार्क स्थित आवास में रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रमोद के साथियों ने उन्हें फोन किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद जब वह बैरक में उन्हें देखने पहुंचे तो देखा कि प्रमोद लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े थे। पास ही उनकी एके-47 पड़ी थी। गोली उनकी ठोड़ी पर लगी हुई थी, जो गले के रास्ते बाहर निकलकर दीवार में जा घुसी।

कमांडो प्रमोद रावत को एके-47 से गोली लगी

सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारियों समेत आइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी सिटी सरिता डोबाल घटनास्थल पहुंचे और स्वजन को सूचना दी। अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि कमांडो प्रमोद रावत को एके-47 से गोली लगी है। उन्होंने बताया कि प्रमोद के स्वजन बुधवार को ही देहरादून से गांव लौटे थे। उनके गांव में इस महीने भागवत पूजा है, इसलिए प्रमोद ने 16 जून से छुट्टी मांगी थी। फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

स्वजन के अनुसार, गांव में पले बढ़े प्रमोद रावत चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता फौज से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यू पट्टी के ग्राम अगरोड़ा निवासी प्रमोद रावत वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में पीएसी की 40वीं बटालियन में भर्ती हुए थे।  बताया गया कि उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ गुरुवार दोपहर तीन बजे हल्द्वानी निकलना था। बुधवार रात्रि ड्यूटी खत्म करके वह गुरुवार सुबह आठ बजे अपने आवास में चले गए थे। दोपहर दोबारा बैरक पहुंचे थे।

उठ रहे ये चार बड़े सवाल (Dehradun)

प्रमोद रावत की मौत की घटना के बाद कई सवालों के जवाब आने अभी बाकी हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि यदि प्रमोद ने खुद को गोली मारी तो इसके कारण क्या रहे?
क्यों उन्हें खुद को गोली मारने के लिए विवश होना पड़ा?
अगर दुर्घटनावश गोली चली तो कैसे चल गई?

Shivaji Coronation Anniversary : PM बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का विचार उनकी ही देन

Kurukshetra Wrestlers : खाप पंचायत के सदस्यों में झड़प, सदस्यों में कहासुनी

0

कुरुक्षेत्र। Kurukshetra Wrestlers : शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में रणनीति तैयार करने के लिएखाप पंचायत बुलाई गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध कर रहे पहलवानों के समर्थन में अब किसान नेता भी जुड़ गए हैं। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, सुखविंदर सिंह औलख और अमरजीत मोहडी सहित कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता सूबे सिंह समैण करेंगे। इसमें श्योरण खाप, धनखड़ खाप, संगरोहा खाप, समैण खाप और सर्व खाप के शामिल होने की संभावना है। आज होने वाली बैठक में सर्वसम्मति के साथ फैसला लिया जाएगा।

Shivaji Coronation Anniversary : PM बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का विचार उनकी ही देन

इससे पहले बीते दिन राकेश टिकैत ने एलान किया था कि खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा था कि खाप और प्रदर्शनकारी पहलवानों की हार नहीं होगी। साथ ही किसान नेता ने कुरुक्षेत्र में फैसले लिए जाने की बात भी कही थी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहलवानों के विरोध (Kurukshetra Wrestlers) के समर्थन में बैठक के दौरान खाप पंचायत के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि आपस में क्‍यों विवाद हुआ।

कुरुक्षेत्र संयुक्त मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार खाप पंचायतों के फैसले पर नजर लगाए हैं उत्तर प्रदेश से फैसला लिया गया था कि कुरुक्षेत्र में आकर पंचायतों की ओर से लिए गए फैसले की घोषणा की जाएगी। ऐसे में आज हर हाल में यहां से फैसला लेकर ही उठा जाएगा।

10 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी वही कमेटी पंचायत के बीच में आकर फैसला सुनाएंगे। इस फैसले को लागू करने से पहले महिला खिलाड़ियों से पूछा जाएगा इसके बाद महिला खिलाड़ी आगे चलेगी और खाप पंचायत उनके साथ खड़ी रहेगी।

Brij Bhushan : बृजभूषण सिंह की 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली रद्द

Shivaji Coronation Anniversary : PM बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का विचार उनकी ही देन

0

नई दिल्ली। Shivaji Coronation Anniversary : छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने आज कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है। उन्होंने शिवाजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज के दिन से हम प्रेरणा लेते हुए नए भारत की ओर तेजी से बढ़ेंगे।

Brij Bhushan : बृजभूषण सिंह की 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली रद्द

नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया आज का दिन

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस (Shivaji Coronation Anniversary) के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समारोह को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि ये मौका नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है और राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं।

पीएम ने कहा कि शिवाजी ने हमेश भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में ये विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के एक पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश को प्रसारित किया गया। मोदी ने कहा कि इतने वर्ष के बाद भी छत्रपति शिवाजी द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे हैं। पीएम ने कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमने अमृत काल के 25 वर्षों की यात्रा पूरी करनी है।

पीएम बोले- इन मुद्दों पर यात्रा होगी तय

शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाने की यात्रा।
स्वराज, सुशासन और आत्मनिर्भरता की यात्रा।
विकसित भारत बनाने की यात्रा।
उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारत के सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया वो आज भी हमें प्रेरणा देता है।

शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा का जिक्र

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार का सौभाग्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर पिछले साल भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी। उन्होंने कहा कि हमने अंग्रेजी शासन की पहचान को हटाकर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है।

Global Investors Summit : के आयोजन की तैयारियों का सीएम ने दिए निर्देश

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors