Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 77

Brij Bhushan : बृजभूषण सिंह की 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली रद्द

0

अयोध्या। Brij Bhushan : डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली स्थगित की जा रही है। बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि पुलिस जांच के चलते इस रैली को फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच की जंग जारी है।

Top Healthiest Seeds to Eat and Their Benefits

बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में ‘जन चेतना महारैली’ का ऐलान किया था। इस महारैली में बृजभूषण ने साधु-संतों से शामिल होने की अपील की थी। पहलवानों के लगाए गंभीर आरोपों के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या से अपना दमखम दिखाने की योजना बनाई थी।

पांच जून को नहीं मिली रैली की इजाजत

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) को अयोध्या जिला प्रशासन ने यहां पांच जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद को अयोध्या में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई। अंचल अधिकारी (अयोध्या) एसपी गौतम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर सिंह की ओर से मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया।

बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित प्रमुख पहलवान 23 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं।

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ खाप पंचायत कर सकती है बड़ा फैसला

Global Investors Summit : के आयोजन की तैयारियों का सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून: Global Investors Summit  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उत्तराखण्ड में नवम्बर/दिसम्बर 2023 में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुरोध किया है।

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ खाप पंचायत कर सकती है बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छे वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी है। राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आयें, इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) के तहत 02 रोड शो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवं 06 रोड शो राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मसूरी एवं रामनगर में मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन भी प्रस्तावित है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत राज्य में पर्यटन, उद्योग, आईटी, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राज्य में निवेश के लिए रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री विनय शंकर पाण्डे, एमडी सिडकुल श्री रोहित मीणा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Manipur : अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच राजीव सिंह बने नए डीजीपी

 

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ खाप पंचायत कर सकती है बड़ा फैसला

0

मुजफ्फरनगर: Wrestlers Protest  भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ और पहलवानों के समर्थन में खाप चौधरी सोरम के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पहुंच गए हैं। आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंचे हैं।

Manipur : अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच राजीव सिंह बने नए डीजीपी

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के नामचीन पहलवानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार पहलवानों की सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि भाजपा के जाट सांसद भी मौन हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को सम्मान दिला कर रहेंगे। कहा कि भाजपा ब्रज भूषण शरण सिंह (Wrestlers Protest) को बचाने का प्रयास कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। पंचायत में भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि आज खाप चौधरी जो निर्णय लेंगे वह पूरे देश में लागू होगा।

चौधरी नरेश टिकैत करेंगे अंतिम घोषणा

फिलहाल खाप प्रतिनिधि बोल रहे हैं। इसके बाद विभिन्न खापों के चौधरी अपनी बात रखेंगे। वहीं अंतिम घोषणा बालियान खाप के चौधरी और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत करेंगे। खाप चौधरियों की पंचायत में मनमुटाव भी देखने को मिला है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि कुछ चौधरी अपने आप को खाप प्रमुख मान रहे हैं। इस पद का सम्मान करना चाहिए और अपने आपको स्वयं खाप चौधरी किसी को भी नहीं मानना चाहिए।

महिला पहलवानों का आरोप

विनेश ने कहा, ‘जंतर मंतर पर बैठने से तीन-चार महीने पहले, हम एक अधिकारी से मिले थे, हमने उन्हें सब कुछ बताया था कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम धरने पर बैठ गए।’

Nepal PM India Visit : भारत-नेपाल के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर

 

 

Manipur : अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच राजीव सिंह बने नए डीजीपी

0

Manipur :  मणिपुर हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया है। पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्मस विभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर कहा कि राजीव सिंह तत्काल प्रभाव से मणिपुर के नए डीजीपी होंगे। राजीव सिंह, पी डोंगेल की जगह लेंगे।

Nepal PM India Visit : भारत-नेपाल के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा कैडर से मणिपुर कैडर में हुआ तबादला (Manipur)

अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच में यह आदेश आया है। गृह मंत्रालय ने जनहित में विशेष मामले के तहत पॉलिसी में राहत देते हुए राजीव सिंह की तैनाती हुई । राजीव सिंह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात रह चुके हैं। गृह मंत्रालय ने राजीव सिंह को त्रिपुरा कैडर से तीन साल के डेप्युटेशन पर मणिपुर कैडर में ट्रांसफर दिया है।

मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़कने के तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व मुखिया कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया था। मणिपुर में बीते करीब एक महीने से जातीय हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। राज्य में जारी हिंसक घटनाओं में अभी तक 80 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार रात को हुई खुंबी पुलिस स्टेशन में गोलीबारी

बुधवार रात को पुलिस और उग्रवादियों के बीच  तांगजेंग इलाके में खुंबी पुलिस स्टेशन में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुकी उग्रवादियों के साथ ये मुठभेड़ हुई। घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इंफाल पूर्व के चानुंग इलाके में भी भारी गोलीबारी की खबर है। हालांकि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

BJP United Front State Working Committee : की बैठक को CM ने किया संबोधित

Nepal PM India Visit : भारत-नेपाल के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर

0

नई दिल्ली। Nepal PM India Visit : दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

BJP United Front State Working Committee : की बैठक को CM ने किया संबोधित

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, “मुझे याद है, 9 साल पहले 2014 में कार्यभार संभालने के 3 महीने के भीतर, मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए HIT (Highways, I ways and Transway) फार्मूला दिया था। मैंने कहा था कि भारत-नेपाल के बीच ऐसे संबंध स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर्स बैरियर न बनें।” वहीं इस मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का आमंत्रण दिया है, मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द नेपाल का दौरा करेंगे।”

रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का अनावरण (Nepal PM India Visit)

रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने अनावरण किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम प्रचंड आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बॉर्डर विवाद को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “दोस्ती और सहयोग के बंधन को गहराते हुए। पीएम @narendramodi ने नेपाल के पीएम @cmprachanda को द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचने पर बधाई दी।”

नेपाल के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

“नेपाल के प्रधानमंत्री @cmprachanda ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।”  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, अपने कार्यालय संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की। आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वह अपनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे।

Cabinet Meeting : आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने का ऐलान

BJP United Front State Working Committee : की बैठक को CM ने किया संबोधित

देहरादून: BJP United Front State Working Committee  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जी एम एस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक (BJP United Front State Working Committee) को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

Cabinet Meeting : आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने का ऐलान

उन्होंने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग तथा महिलाओं के बीच जाना होगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत की उभरती तस्वीर को आमजन के समक्ष रखते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देनी होेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है,जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर अपना भरोसा जताया था, और आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की “समृद्धि रूपी“ रेल गाड़ी को “विकास रूपी पटरियों“ पर तेजी से दौडाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौ सालों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार (BJP United Front State Working Committee)  ने स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए विदेशी कृपा पर निर्भर रहता था, जबकि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इन जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की ओर से शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम लाना उनकी “शिक्षित समाज- मजबूत भारत“ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी।इन नौ वर्षाे में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक के आवास गरीबों के लिए बनाए गए। इसी के साथ-साथ कोविड काल में प्रधानमंत्री जी ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की, जो अभी भी उपलब्ध करायी जा रही है। देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग उनके खाते में सीधे डी.बी.टी. करने के लिए हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण (BJP United Front State Working Committee) का बीड़ा भी प्रधानमंत्री जी ने ही उठाया इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। इसी के साथ-साथ इन नौ वर्षों में  नौ करोड़ से अधिक  उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। सरकार ने विभिन्न रोजगार मेलों का आयोजन कर दस लाख लोगों के रोजगार देने का कार्य भी प्रारंभ किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 का खात्मा, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी की मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर देश में आतंकवादी, नक्सलवादी और उग्रवादी गतिविधियों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमारे द्वारा प्रारंभ की गई यू.पी.आई. जैसी कई योजनाओं को पश्चिमी देश हाथों हाथ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 2014 से पहले के भारत और आज के भारत के विकास का अन्तर स्पष्ट दिखाई देता है। 2014 से पूर्व देश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य सेवाओं का जिस तरह विस्तार हुआ है, वह विपक्ष के राज में संभव नहीं था। 2014 से पूर्व की सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 2014 से पूर्व बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन आज मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का सांस्कृतिक वैभव पुनः वापस लौट रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत एक पिछलग्गू राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है। 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद से हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक यूनिवर्सिटी खोली गई है। 2014 के बाद आज हर दिन देश में दो कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2014 के बाद हर दिन एक नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। यह सब बीते नौ वर्षों में प्रधनमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली से भेजा एक रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, लेकिन आज दिल्ली से चला 100 रुपए पूरा का पूरा गरीबों तक पहुंच रहा है। आने वाले सैकड़ों वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्य भारत की विजय गाथा का यशगान करते रहेंगे। उन्होंने सभी से इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा हर वर्ग को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में भी मददगार बनने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में ’’टीम उत्तराखंड’’ के रूप में अपना हर सहयोग देने के लिए तत्पर रहना है। हमें केंद्र सरकार के कार्यों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा विकास,सुशाशन, रोजगार तथा उत्तराखंड की विशिष्ट संस्कृति को बचाने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में भी लोगों को जागरूक करना होगा। वर्तमान में उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर हमारे सांसद हैं, 2024 के चुनावों में हमारा संकल्प इन पाँचों सीटों पर विजय प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए एक नए इतिहास की रचना करना भी है। हम सबके प्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इसके लिये हमें 2024 के इस पुण्य अभियान में अभी से पूर्ण मनोयोग के साथ जुट जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब एक नए जोश और एक नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित, आदिवासी, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का “विकल्प रहित संकल्प“ लेना है। हमें बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री जी द्वारा कहे गए कथन ’’21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक होगा’’ को चरितार्थ करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहना है तथा जब तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नही पहुंच जाता तब तक हम चौन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।

Wrestlers Protest : पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले बृजभूषण, बताया इमोशनल ड्रामा

 

Cabinet Meeting : आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने का ऐलान

देहरादून। Cabinet Meeting : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के 13 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, परिवहन, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इस कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है। अब आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होगा। अभी तक आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच साल का होता था। कार्यकाल के साथ-साथ उम्र भी बढ़ाई गई है। आयु भी 65 से बढ़ा कर की 68 वर्ष कर दी गई है। अब 68 वर्ष पर रिटायरमेंट होगी।

Wrestlers Protest : पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले बृजभूषण, बताया इमोशनल ड्रामा

सीएम ने नवीन चकराता टाउनशिप को मंजूरी दी

कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने नवीन चकराता टाउनशिप को मंजूरी दी। इस टाउनशिप में 40 गांव शामिल होंगे। एमडीडीए का इसके लिए विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही साथ पर्यटन विभाग के ढांचे में 37 नए पद बढ़ाये गए है। कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। पर्यटन विभाग के ढांचे में अभी तक 269 पद थे। अब ये बढ़कर 306 हो गए हैं।

कैबिनेट में लिए गए ये अहम फैसले (Cabinet Meeting)

केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चार चिंतन शिविर के नक्शा पास करने की 75 लाख रुपए फीस माफ कर दी गई है।
विद्युत विभाग की 2021-22 वार्षिक लेखा रिपोर्ट को सदन पटल में रखने की मंजूरी।
राजस्व विभाग में संग्रह अमीन की सेवा नियमावली में संशोधन को दी मंजूरी।
उच्च शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना को दी मंजूरी।
उच्च शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना को दी मंजूरी।
खनिज परिहार नियमावली की दी मंजूरी। आवेदन शुल्क बढ़ाया। 10 साल तक के लिए दिए जा सकेंगे खनन पट्टे। पट्टा बदलने पर अब लगेगा शुल्क। ई ऑक्शन की प्रक्रिया की निर्धारित।
अवैध खनन में अब रॉयलिटी का दो गुना लिया जाएगा जुर्माना। दूसरी बार पकड़े जाने पर तीन गुना जुर्माना।
उच्च न्यायालय को हल्द्वानी में शिफ़्ट करने को 26.08 हेक्टर जमीन हस्तांतरित करने को दी मंजूरी

Rahul Gandhi USA Visit : भगवान को भी समझा सकते हैं पीएम, राहुल गांधी ने कसा तंज

Wrestlers Protest : पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले बृजभूषण, बताया इमोशनल ड्रामा

0

Wrestlers ProtestWFI के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान गंगा नदी में अपने ओलंपिक और विश्व पदक विसर्जित करने पहुंचे थे, लेकिन किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने पदक को गंगा नदी में नहीं बहाया। इस मामले को लेकर WFI के प्रमुख और सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है।

Rahul Gandhi USA Visit : भगवान को भी समझा सकते हैं पीएम, राहुल गांधी ने कसा तंज

मुझ पर साबित हुआ आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा- बृजभूषण

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा। बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यूपी के बाराबंकी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

गंगा में मेडल बहाने से मुझे नहीं मिलेगी फांसी – बृजभूषण

बृजभूषण (Wrestlers Protest) ने कहा, ‘मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। चार महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो पहलवान अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी।’

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अगर तुम्हारे पास कोई सबूत है तो जाकर पुलिस या अदालत को दो और अदालत मुझें फांसी देगा तो मुझे स्वीकार है। ये इमोशनल ड्रामा है।

NICDIT Meeting : एनआईसीडीआईटी की दूसरी बैठक में CM ने किया प्रतिभाग

Rahul Gandhi USA Visit : भगवान को भी समझा सकते हैं पीएम, राहुल गांधी ने कसा तंज

0

Rahul Gandhi USA Visit :  विदेश की धरती से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक के बाद एक निशाना साधा। अमेरिका दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जितने भी साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर भाजपा-आरएसएस का नियंत्रण था।

NICDIT Meeting : एनआईसीडीआईटी की दूसरी बैठक में CM ने किया प्रतिभाग

राहुल ने बताई भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की वजह

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा शुरू की थी। इससे पहले हमने पाया कि राजनीति के लिए अब तक हम जिन सामान्य साधनों का इस्तेमाल करते थे, जैसे जनसभाएं भारत में काम नहीं कर रही थीं। सिर्फ वहीं नहीं उन्होंने आगे कहा कि हमें जितने भी उपकरणों की जरूरत थी, उन पर भाजपा और आरएसएस का नियंत्रण था। लोगों को डराया जाता है और हमने यह भी पाया कि इस तरह से हमारे लिए राजनीतिक रूप से काम करना मुश्किल था। यही कारण था कि हमने भारत के सबसे दक्षिणी छोर से चलने का फैसला किया।

राहुल ने कहा कि भारत में कुछ लोगों को यह भ्रम है कि वे सब कुछ जानते हैं। भारत में हम विभिन्न भाषाओं, विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ बड़े हुए हैं और इसी पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में परंपरा यह रही है कि आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। यह एक बीमारी है कि भारत के कुछ समूह सोचते हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। यहां तक ​​कि अगर वे भगवान के साथ बातचीत करते हैं, तो वे उन्हें समझा सकते हैं।

भगवान को भी समझाने लगेंगे पीएम मोदी- राहुल (Rahul Gandhi USA Visit)

राहुल ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। यदि आप उन्हें भगवान के साथ बिठाएंगे, तो वह भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है और भगवान भी भ्रमित हो जाएंगे कि उन्होंने क्या बनाया है।

भारत जोड़ो यात्रा रोकने का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उनकी ये यात्रा आगे बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि पांच-छह दिन के बाद हमने महसूस किया कि 4 हजार किमी चलना आसान बात नहीं है। मेरे घुटने में पुरानी चोट थी, जिसमें दर्द हो रहा था, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मेरे पास दर्द के बावजूद चलने के अलावा कोई चारा नहीं है। फिर एक हैरान कर देने वाली बात हुई। मैंने ध्यान देना शुरू किया कि और 25 किमी चलने के बाद मुझे बिल्कुल भी थकान नहीं हो रही थी।

Uttarakhand Weather : देहरादून में बारिश के साथ पड़े ओले

NICDIT Meeting : एनआईसीडीआईटी की दूसरी बैठक में CM ने किया प्रतिभाग

देहरादून: NICDIT Meeting  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। उन्होंने उत्तराखण्ड के किच्छा तहसील के अन्तर्गत लगभग 1000 एकड़ पर विकसित किये जाने वाले अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर प्रोजेक्ट (NICDIT Meeting) के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में लगभग 7500 करोड का प्रत्यक्ष निवेश व युवाओं के लिए लगभग 20000 रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

Uttarakhand Weather : देहरादून में बारिश के साथ पड़े ओले

राज्य सरकार द्वारा स्पेशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी) का गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी) का गठन, पर्यावरणीय अनुमति, शेयर होल्डर एग्रीमेंट व स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट, ग्राउण्ड वाटर अनुमति एवं सीडा द्वारा मानचित्र के अनुमोदन की कार्यवाही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के सम्पन्न होने के बाद यह परियोजना प्रारम्भ करने के स्थिति में हैं। राज्य सरकार ने एस.पी.वी. को भूमि लीज पर दिये जाने हेतु सिडकुल को उपलब्ध करा दी है। इसी तरह अवस्थापना विकास कार्यों हेतु इंटरनल डेवलपमेंट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। बाह्य अवस्थापना कार्यों जैसे विद्युत आपूर्ति एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु यूपीसीएल एवं सिंचाई विभाग से डीपीआर बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से एस.पी.वी में अपना अंश जो कि लगभग 410 करोड़ है, का योगदान मिलने से समस्त अवस्थापना के कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने एस.पी.वी में अपना अंश जल्द देने का केन्द्र सरकार से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत औद्योगिक प्रोत्साहन योजना को और विस्तार देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां लगभग उत्तर पूर्वी राज्यों की भांति है।

किच्छा डिग्री कॉलेज एवं बस अड्डा का कार्य प्रारम्भ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को आर्थिक केन्द्र बनाते हुए लगभग 3000 एकड़ पर ग्रीन फील्ड सिटी बनाने की परियोजना पर भी कार्य कर रही है। इस क्षेत्र में एम्स का सेटेलाईट सेंटर, किच्छा डिग्री कॉलेज एवं बस अड्डा का कार्य प्रारम्भ हो चुका है एवं रोड चौड़ीकरण के प्रथम चरण का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है। इस क्षेत्र से लगभग 15 मिनट की दूरी पर पंतनगर एयरपोर्ट है, इसको इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए योजना अन्तिम चरण में है। इस तरह राज्य सरकार एक योजनाबद्ध तरीके से इस क्षेत्र के लिए सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी, सचिव डीपीआईआईटी श्री राजेश कुमार, विशेष सचिव श्रीमती सुमीता डाबरा उपस्थित थे।

Sakshi Murder : साक्षी के पूर्व प्रेमी की री-एंट्री से साहिल बना हैवान

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors