Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 78

Uttarakhand Weather : देहरादून में बारिश के साथ पड़े ओले

देहरादून। Uttarakhand Weather : मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हैं। पहाड़ से मैदान तक वर्षा-ओलावृष्टि से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही। वहीं देहरादून में मौसम बदला और झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Sakshi Murder : साक्षी के पूर्व प्रेमी की री-एंट्री से साहिल बना हैवान

वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विकासनगर में मूसलधार बारिश के साथ ओले पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ। वर्तमान में लीची पकने के कगार पर थी, ओले पड़ने से लीची की गुणवत्ता खराब हो गई, लीची के फटने से बागवानों को नुकसान हुआ।

80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी

खासकर चारधाम मार्गों (Uttarakhand Weather) पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। बीते तीन दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लिपुलेख मार्ग बंद

चार दिन बाद एक दिन पूर्व खुला तवाघाट -लिपुलेख मोटर मार्ग सोमवार को मलघाट के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से पांगला से लेकर लिपुलेख तक का सम्पर्क भंग हो गया है। आदि कैलास के दर्शन कर लौट रहे आदि कैलास यात्रियों सहित सौ से डेढ़ सौ के आसपास लोग फंस गये हैं। धारचूला से आदि कैलास को जा रहे यात्री तीनतोला से लौट कर नारायण आश्रम पहुंचे हैं।

Wrestlers Protest Against WFI : पहलवानों ने किया बड़ा एलान, गंगा में बहा देंगे मेडल

 

 

Sakshi Murder : साक्षी के पूर्व प्रेमी की री-एंट्री से साहिल बना हैवान

0

Sakshi Murder : शाहबाद डेयरी में साक्षी की निर्मम हत्या दोस्ती के दुश्मनी में तब्दील होने की कहानी है। साक्षी की तरफ से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे।

Wrestlers Protest Against WFI : पहलवानों ने किया बड़ा एलान, गंगा में बहा देंगे मेडल

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

शाहबाद डेयरी में साक्षी की निर्मम हत्या (Sakshi Murder) दोस्ती के दुश्मनी में तब्दील होने की कहानी है। साक्षी की तरफ से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी।

जिस युवक से साक्षी बातचीत कर रही थी, उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी। पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल को साक्षी ने पिछले दिनों से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इसकी जगह वह अपने पुराने दोस्त से बातचीत करने लगी थी

पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ने के बाद साक्षी ने साहिल का फोन भी उठाना बंद कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि लड़की के धोखा देने से उसके मन में नफरत भर गया था और वह उससे बदला लेना चाहता था। वह लगातार साक्षी पर नजर रख रहा था। रविवार रात में उसने साक्षी को अकेले जाते हुए देखा।

आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस बात का पता चलते ही साक्षी ने उसका विरोध किया और अपने पास मौजूद खिलौने की पिस्टल से उसको डराने की कोशिश की। साहिल ने इस दौरान उसे पहले समझाने की कोशिश की। लेकिन बातचीत न बनने पर साहिल के ऊपर खून सवार हो गया।

रविवार शाम वह मौके की तलाश में था। साक्षी के सामने आते ही साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला (Sakshi Murder) कर दिया। फिर उसपर पत्थर से हमला और लात मारकर वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अभी दिल्ली लाया जा रहा है अभी पूछताछ होनी है। उसके बाद ही हत्या करने का कारणों का खुलासा हो पाएगा। आरोपी से पूछताछ कर उसके बयान का सत्यापन होने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

तीन-चार साल से एक दूसरे को जानते थे साहिल और साक्षी

शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है। साक्षी के परिजन आरोपी से पहचान होने की बात इन्कार किया है, जबकि उसकी सहेली नीतू का कहना है कि साक्षी और साहिल एक-दूसरे को तीन-चार साल से जानते थे। साहिल का नीतू के घर आना-जाना भी था। नीतू के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से साक्षी और साहिल के बीच मनमुटाव चल रहा था।

दोनों में बातचीत तक नहीं हो रही थी। नीतू का कहना है कि इसकी जानकारी भी साक्षी ने ही उसको दी थी। वहीं, अपने साथ साक्षी की दोस्ती पर नीतू का कहना था कि उसकी जान-पहचान ज्यादा पुरानी नहीं है। छह-सात माह से उसकी जान पहचान हुई थी। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि नीतू का पति एक मामले में जेल में बंद है।

नीतू ने बताया कि साक्षी (Sakshi Murder) अकसर उसके घर आकर रहती थी। इससे दोनों में दोस्ती गहरी हो गई थी। हत्या से दस दिन पहले से वह उसके घर रह रही थी। पति के साथ न होने से उसको भी साक्षी का साथ मिलने से सहूलियत हो गई थी। रविवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। दोनों मिलकर इसकी तैयारी कर रहे थे।

जिस वक्त की घटना है, उस वक्त साक्षी नीतू के घर से पास में रहने वाली दोस्त के पास जा रही थी। रास्ते में साहिल घात लगाए हुए था। मौका देखकर उसने हमला कर दिया और साक्षी की दर्दनाक मौत हो गई। साक्षी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नीतू के घर रहती थी। उसने बताया था कि वह 20 से 22 तारीख तक घर आने की बात कही थी।

साहिल का किसी से नहीं हुआ था झगड़ा

साहिल दिल्ली के प्रह्ललादपुर के जैन कॉलोनी बरवाला में अपने पिता सरफराज, मां और तीन बहनों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके मकान मालिक ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता है, जबकि साहिल फ्रिज और एसी की मरम्मत का काम करता था। मकान मालिक ने बताया कि साहिल को कभी भी इलाके में किसी से लड़ते हुए नहीं देखा था।

Dehradun News : केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित-CM

Wrestlers Protest Against WFI : पहलवानों ने किया बड़ा एलान, गंगा में बहा देंगे मेडल

0

नई दिल्ली: Wrestlers Protest Against WFI पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपने जीते हुए सभी मेडल को गंगा नदी में बहा देंगे। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवानों ने आज बड़ा एलान किया है।

Dehradun News : केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित-CM

‘शाम 6 बजे गंगा नदी में फेंक देंगे मेडल’

पहलवानों ने एलान करते हुए कहा, ‘हम अपने मेडल आज शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा नदी में बहा देंगे। गंगा मां हैं, जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।’

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को हटाया गया

29 मई को जंतर-मंतर (Wrestlers Protest Against WFI) पर धरने पर बैठे पहलवानों को वहां से हटाया गया। करीब 109 पहलवानों व उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उन्हें अलग-अलग थानों में रखा और देर शाम सभी को छोड़ दिया। इसके अलावा सभी को हिदायत दी गई कि वे दोबारा जंतर-मंतर पर धरना नहीं देंगे।

डीसीपी और दिल्ली पुलिस की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने कहा था कि 28 मई को प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बात-चीत की गई पर उन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया है। इसलिए उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है, लेकिन अब जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

Dehradun News : केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित-CM

 

Dehradun News : केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित-CM

देहरादून: Dehradun News  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं के रूप में देख रही है।

Vande Bharat Express :असम में मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना हर क्षण देश सेवा के लिए समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी (Dehradun News) के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास के नवरत्नों पर है। इसमें पहला रत्न- केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में 1300 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण का कार्य, दूसरा रत्न- ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का कार्य, तीसरा रत्न- कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में 16 मन्दिरों को शामिल किया गया है। चौथा रत्न- पूरे राज्य में होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जाना। पांचवा रत्न- राज्य में 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास, छठा रत्न- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार, उधमसिंह नगर में एम्स का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है। सातवां रत्न- करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना के कार्य किये जा रहे हैं। आठवां रत्न- ऋषिकेश-हरिद्वार का एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकास किया जा रहा है और नौवा रत्न- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन इस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की पिछले 09 सालों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकि के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 11.88 करोड़ लोगों को नल से जल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। देश में 48.27 करोड़ जन-धन खाते खोले गये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 करोड़ से अधिक आवास दिये गये। देश में 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रूपये सालाना दिये जा रहे हैं। सभी को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोविड काल में भारत ने दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई, इससे भारतवासियों के अलावा अन्य देशों की मदद भी की गई। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी का देश में तेजी से विस्तार हुआ। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक श्री विनोद चमोली, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, भाजपा के महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, श्री अश्विनी त्यागी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Dehli Crime : दिल्ली में सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से किए 21 वार

Vande Bharat Express :असम में मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

0

गुवाहाटी। Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। यह वंदे भारत ट्रेन असम को पश्चिम बंगाल से जोड़ेगी।

Dehli Crime : दिल्ली में सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से किए 21 वार

न्यू जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी के बीच चलेगी ट्रेन

पीएम मोदी ने कहा कि गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली यह ट्रेन असम और बंगाल के बीच सदियों पुराने संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने इस दौरान नए संसद भवन के उद्घाटन का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

आज असम सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट की रेल (Vande Bharat Express) कनेक्टिविटी के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। आज नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम एक साथ हो रहे हैं। आज नॉर्थ-ईस्ट को अपनी पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है।
असम और मेघालय के लगभग सवा चार सौ किमी रेलवे ट्रैक पर बिजलीकरण का काम पूरा हो गया है।

लामडिंग में नवनिर्मित डेमो मेमो शेड का भी आज लोकार्पण हुआ है।

बीते 9 साल भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों और नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल ही देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हजारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।

हमारी सरकार ने आने के बाद सबसे ज्यादा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी। गरीबों के घर से लेकर महिलाओं के लिए टॉयलेट तक, पानी की पाइपलाइन से लेकर बिजली कनेक्शन तक, गैस पाइपलाइन से लेकर एम्स मेडिकल कॉलेज तक, रोड, रेल, जलमार्ग, पोर्ट, एयरपोर्ट, मोबाइल कनेक्टिविटी, हमने हर क्षेत्र में पूरी शक्ति से काम किया।

अपने अतीत की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कुछ लोग कहते हैं कि पहले भी तो नॉर्थ-ईस्ट में बहुत काम हुआ था। इन लोगों ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को मूल सुविधाओं के लिए भी दशकों तक इंतजार करवाया। इस अक्षम्य अपराध का बहुत बड़ा नुकसान नॉर्थ-ईस्ट ने उठाया है। गति के साथ-साथ भारतीय रेल आज दिलों को जोड़ने, समाज को जोड़ने और लोगों को अवसरों से जोड़ने का भी माध्यम बन रही है।

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत नॉर्थ-ईस्ट के रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल बनाए गए हैं। ये ‘वोकल फॉर लोकल’ को बल दे रहे हैं। इससे हमारे स्थानीय कारीगर, कलाकार, शिल्पकार जैसे साथियों को नया बाज़ार मिला है।
आज भारत में हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम की पूरी दुनिया में बहुत चर्चा हो रही है, क्योंकि यही इंफ्रास्ट्रक्चर तो जीवन आसान बनाता है। यही इन्फ्रास्ट्रक्चर तो रोज़गार के अवसर बनाता है। यही इंफ्रास्ट्रक्चर तेज़ विकास का आधार है। यही इन्फ्रास्ट्रक्चर गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, ऐसे हर वंचित को सशक्त करता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के इस काम से सबसे अधिक लाभ अगर किसी को हुआ है तो वह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत है।

क्या है वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग?

वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी।

यह ट्रेन न्यू-जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी जंक्शन सहित छह स्टेशनों न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या पर रुकेगी।

वंदे भारत ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर में गुवाहाटी पहुंचेगी।

गुवाहाटी से यह ट्रेन शाम 4.30 बजे रवाना होगी और रात करीब 10.20 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

Niti Aayog : नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक जारी

Dehli Crime : दिल्ली में सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से किए 21 वार

0

बाहरी दिल्ली। Dehli Crime :  दिल्ली में एक बार फिर दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक में एक नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Niti Aayog : नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक जारी

बर्थडे पार्टी में जा रही थी साक्षी (Dehli Crime)

भावना ने बताया कि वह साक्षी के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रही थी। भावना नहाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में चली गई। इस दौरान साक्षी भावना के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया व साक्षी से बात करने लगा। बातों ही बातों में उसने जेब से चाकू निकाला व साक्षी के पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर देखा तो साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

इसका एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता जरा रहा है। इतना ही नहीं चाकू से वार करने के बावजूद उसका जब मन नहीं भरता तो उसे लात मारता है और फिर सिर पर पत्थर से वार करता है।

Cannes 2023 : Sunny Leone steals the spotlight at Kennedy screening

Niti Aayog : नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक जारी

0

नई दिल्ली। Niti Aayog :  आज नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बात दे कि बैठक में विकसित भारत के रोडमैप को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

Cannes 2023 : Sunny Leone steals the spotlight at Kennedy screening

दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रही बैठक

नीति आयोग की बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक प्रगति मैदान में आयोजित की जा रही है। बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047 टीम इंडिया की भूमिका’ रखी गई है।

इन मुद्दों पर होगा फोकस (Niti Aayog)

एमएसएमई
इन्फ्रास्ट्रक्चर व निवेश
नियमों को कम करना
महिला सशक्तिकरण
स्वास्थ्य व पोषण
कौशल विकास
गति शक्ति

आठ राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बैठक का बहिष्कार किया है। वही, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काफी उहापोह के बाद शुक्रवार देर रात बैठक में आने का फैसला किया।

केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिख कर बैठक में शामिल न होने की बात कही

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बैठक में शामिल न होने की बात कही है। केजरीवाल ने इसकी वजह केंद्र सरकार का वह अध्यादेश बताया है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार के अधिकारों पर कैंची चला दी गई है।

Haridwar : केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में CM ने किया प्रतिभाग

 

Haridwar : केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में CM ने किया प्रतिभाग

देहरादून: Haridwar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाने का कई वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। वहां श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर तैयार हो रहा है। उज्जैन में महाकालेश्वर ने दिव्य व भव्य स्वरूप प्राप्त कर लिया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वहां का पूरा स्वरूप ही परिवर्तित हो गया है। वहां पर अब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल लेकर वहां आसानी से जलाभिषेक कर सकते हैं।

Rahul Gandhi Passport : राहुल गांधी की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार

मुख्यमंत्री ने कहा की चारधाम यात्रा (Haridwar) में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में रोपवे बन जाने से केदारनाथ तथा हेमकुण्ड धाम की यात्रा और भी आसान होने वाली है। चारधाम यात्रा की भांति कुमाऊं में मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए बनाई गई समिति ने 90 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा कर लिया है, जो आगामी 30 जून तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्मान्तरण की रोकथाम के लिये सख्त कानून बनाया गया है।

बैठक में परम पूज्य महामण्डलेश्वर युग पुरूष स्वामी परमानन्द गिरिजी महाराज, परम पूज्य शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती जी, राम राजेश्वरा जी महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरि जी, स्वामी विवेकानन्द जी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा श्री रवीन्द्र पुरी, स्वामी गिरधर गिरि जी महाराज आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के कोने-कोने से आये हुये धर्माचार्यों, सन्त-महात्माओं का एक-एक करके माल्यार्पण करते हुये उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री दिनेश जी, श्री राजेन्द्र पंकज, श्री अशोक तिवारी, श्री चम्पत राय, मिलिन्द पराडे, श्री नितिन गौतम, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप गोयल, पूर्व मेयर श्री मनोज गर्ग, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सन्त-महात्मा, कार्यकर्ता सहित श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

New Parliament Building : नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर याचिका खारिज

Rahul Gandhi Passport : राहुल गांधी की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार

0

Rahul Gandhi Passport राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नया पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी की मांग वाली याचिका आंशिक रूप से स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने तीन साल के लिए एनओसी दी है। इससे पहले दिल्ली कोर्ट ने राहुल गांधी पासपोर्ट मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

New Parliament Building : नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर याचिका खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 साल की अवधि के लिए एक नया साधारण पासपोर्ट हासिल करने के लिए एनओसी मांग वाली याचिका दाखिल की थी। पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसका विरोध किया था। स्वामी ने दिल्ली ने दिल्ली की एक अदालत में जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि आवेदक के पास दस साल के लिए पासपोर्ट जारी करने का कोई वैध या प्रभावी कारण नहीं है।

स्वामी ने अदालत में कहा, आवेदन में दस साल के लिए पासपोर्ट जारी करने के लिए कोई योग्यता नहीं है। अदालत अनुमति देने के लिए विवेक का इस्तेमाल कर सकती है। न्यायालय न्याय व कानून के व्यापक क्षेत्रों में राहुल गांधी के मुकदमे पर फैसले लेने में अन्य संबंधित मामलों की जांच और विश्लेषण के बाद अनुमति देने के विवेक का इस्तेमाल कर सकता है।

नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से नए पासपोर्ट (Rahul Gandhi Passport) की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए 24 मई को दिल्ली की राउस एवेन्यू अदालत ने सुब्रमण्यम स्वामी को शुक्रवार 26 मई तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा था।
राहुल गांधी ने सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपने राजनयिक यात्रा दस्तावेज को सरेंडर करने के बाद नया ‘साधारण पासपोर्ट’ हासिल करने के लिए एनओसी हासिल करने के लिए अदालत का रुख किया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने कहा था कि जमानत आदेश में गांधी की यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था और अदालत ने उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के स्वामी के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

New Parliament Building : नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर याचिका खारिज

0

नई दिल्ली। New Parliament Building :  सुप्रीम कोर्ट से नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से करवाने की मांग वाली याचिका खारिज। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर ऐसी याचिका दोबारा लगाई गई तो कोर्ट जुर्माना भी लगा देगा।

Monsoon Update IMD : जून में दस्तक देगा मानसून, सामान्य रहेगा मानसून

SC ने लगाई फटकार

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आखिर इससे किसका हित होने वाला है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकाओं की सुनवाई करना हमारा काम नहीं है।

राष्ट्रपति मुर्मु से उद्घाटन की थी मांग

सुप्रीम कोर्ट में बीते दिन इस मामले में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल हुई है, जिसमें यह मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र को ये निर्देश दे कि नए संसद भवन (New Parliament Building) का 28 मई को उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया जाना चाहिए। जनहित याचिका में कहा गया है, “लोकसभा सचिवालय ने उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करके संविधान का उल्लंघन किया है।”

भारतीय संविधान का उल्लंघन- याचिकाकर्ता

अधिवक्ता जया सुकिन द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि 18 मई को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान और नए संसद भवन के उद्घाटन के बारे में महासचिव, लोकसभा द्वारा जारी किया गया निमंत्रण भारतीय संविधान का उल्लंघन है।

याचिका में ये कहा गया था

याचिका में कहा गया कि सरकार ने भारतीय संविधान का उल्लंघन किया है और संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है।संसद भारत की सर्वोच्च विधायी संस्था है। भारत में राष्ट्रपति दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा को बुलाने और टालने या लोकसभा को भंग करने की शक्ति रखते हैं, इसलिए ये कार्य भी उन्हें ही करना चाहिए।

8 Health Benefits of Drinking Enough Water

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors