Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 79

Monsoon Update IMD : जून में दस्तक देगा मानसून, सामान्य रहेगा मानसून

0

नई दिल्ली। Monsoon Update IMD : शुक्रवार को IMD ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है। उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम और सुहावना होने वाला है।

8 Health Benefits of Drinking Enough Water

जून में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून में मानसून का आगमन होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। साथ ही इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना।

जून में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान (Monsoon Update IMD)

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

जून में बारिश सामान्य से 92 फीसद तक कम रह सकती है।

हालांकि, मानसून सीजन इस बार सामान्य रहने की संभावना है और 96 फीसद बारिश का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अल नीनो के बावजूद मानसून इस बार सामान्य हो सकता है और सितंबर तक यह समाप्त हो सकता है।

उत्तर भारत में भी जून में मानसून की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, जुलाई में ये पीक पर हो सकता है।

Manipur : मणिपुर में संदिग्‍ध उग्रवादियों ने की फायरिंग,1 व्यक्ति की मौत

Manipur : मणिपुर में संदिग्‍ध उग्रवादियों ने की फायरिंग,1 व्यक्ति की मौत

0

इंफाल। Manipur :  हिंसा प्रभावित मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचंदपुर जिलों की सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध उग्रवादियों और लोगों के एक समूह के बीच ताजा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

New Parliament Building Row : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को हुई हिंसा के दौरान 30 वर्षीय टोइजाम चंद्रमोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 22 वर्षीय लीचोम्बम अबुंगनाओ घायल हो गए थे, जब संदिग्ध आतंकवादियों ने लोगों के समूह पर गोलियां चलाईं, जिनमें ज्यादातर लोग शामिल थे, जो हाल ही में हुए जातीय संघर्षों के दौरान विस्थापित हुए थे।

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें थीं कि आतंकवादियों ने मंगलवार (Manipur) देर रात बिष्णुपुर जिले के तोरोंगलोबी में कुछ ग्रामीणों के घरों में आग लगा दी। मोइरांग कैंप में रहने वाले ग्रामीण और लोग अपने घरों के जलने से नाराज थे। जैसे ही इन लोगों को पता चला कि उग्रवादी बिष्णुपुर के थम्नापोकपी और चुराचंदपुर के कांगनथेई के पास एक इलाके में स्थित एक स्कूल में आग लगा सकते हैं, वे इलाके में चले गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बार जब वे मौके पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय दोनों में से एक की मौत हो गई। हिंसा के बाद, अधिकारियों ने क्षेत्र में 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया और कई अन्य जिलों में कर्फ्यू में ढील कम कर दी।

एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच, बिष्णुपुर जिले में मणिपुर पीडब्ल्यूडी मंत्री कोन्थौजम गोविंददास के घर में बुधवार को लोगों के एक समूह ने तोड़फोड़ की, जिसमें दावा किया गया कि हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार स्थानीय लोगों को दूसरे समुदाय के आतंकवादियों से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं कर रही है।

मंत्री, जो एक भाजपा नेता हैं और उनके परिवार के सदस्य, घर पर मौजूद नहीं थे, जब भीड़, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं, ने निंगथोखोंग इलाके में घर पर हमला किया और एक गेट, खिड़कियों, कुछ फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया।

UK Board Result 2023 : उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

New Parliament Building Row : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला

0

New Parliament Building Row : सर्वोच्च न्यायालय में गुरुवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए।कहा गया है कि राष्ट्रपति को उद्घाटन समारोह से बाहर करके, सरकार ने भारतीय संविधान का उल्लंघन किया है। संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है। इसमें मांग की गई है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन (New Parliament Building Row) राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए। विपक्षी दल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन का विरोध करते हुए कार्यक्रम के बहिष्कार की बात कह चुके हैं।

UK Board Result 2023 : उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

28 मई को होगा संसद भवन का उद्घाटन

28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं उद्घाटन को लेकर कांग्रेस नेताओं और कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि पीएम की बजाय राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही होना चाहिए। मुर्मू द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। इस बीच सूत्रों ने मंगलवार को कहा था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं।

ये दल रहेंगे मौजूद

इसी को लेकर लगातार सियासी बवाल मचा हुआ है। 28 मई को होने वाले समारोह का जहां कई राजनीतिक दलों ने बहिष्कार किया है। वहीं, कइयों ने शामिल होने की पुष्टि की है। समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), शिरोमणि अकाली दल, बीजू जनता दल (बीजेडी) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) है। इन पार्टियों ने बुधवार को एलान किया था कि वह उद्घाटन के समय उपस्थित रहेंगे।

इन राजनीतिक दलों ने किया बहिष्कार

बुधवार सुबह ही राजद ने घोषणा की थी की वह समारोह का बहिष्कार करेगा।
जदयू ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का एलान किया।
एनसीपी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी।
एआईएमआईएम ने भी किया बहिष्कार का एलान, कहा- लोकसभा अध्यक्ष करें नए भवन का उद्घाटन।
तृणमूल कांग्रेस ने सबसे पहले समारोह में शामिल नहीं होने की बात कही थी।
इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी समारोह में नहीं जाने का एलान किया।
भारतीय भाकपा ने मंगलवार को उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की जानकारी दी थी।
विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) भी 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होगी।
सपा ने बुधवार दोपहर घोषणा की वह 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी।

Vande Bharat : उत्तराखंड को PM मोदी ने दी पहली वंदे भारत की सौगात

UK Board Result 2023 : उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

UK Board Result 2023 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार सुबह जारी हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है।

Vande Bharat : उत्तराखंड को PM मोदी ने दी पहली वंदे भारत की सौगात

इंटरमीडिएट की परीक्षा (UK Board Result 2023)

1 – जसपुर के आरएलएस चौहान एसवीएमआई कॉलेज (यूएस नगर) की तनु चौहान 97.60% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में अव्वल आई हैं।
2- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चिन्यालीसौण उत्तरकाशी हिमानी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
3- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर के राज मिश्रा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.60% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
4- जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल की दीपांजलि गोस्वामी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.40% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।
4- साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज चुकटी देवरिया ऊधमसिंह नगर के उज्जवल सिंह बिष्ट ने 96.40% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
5- श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धर्मपुर देहरादून के छात्र सागर नेगी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल की परीक्षा

1- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर रहे।
2-एसवीएमआईसी आवास-विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत, 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
2-एसवीएमआईसी रुद्रपुर के रोहित पांडे , 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
3- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल की शिल्पी 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
3- तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर के शौर्य 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
4- गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी की कोमल कुमारी 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
4- एसवीएमआईसी एस चिन्यालीसौण के नारायण जोशी 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
4- एसवीएमआईसी उनियालसारी चंबा टिहरी निवासी आरची पुंडीर 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
4- एसवीएमआईसी जोशीमठ चमोली की स्नेहलता 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
4- एसवीएमआईसी गौचर चमोली के ऋषभ रावत 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
5- एसवीएमआईसी सेक्टर – 2 भेल रानीपुर हरिद्वार काशिश कांडपाल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
5- विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर की ज्योति जोशी 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
5- जीएसवीएम हाईस्कूल कालाढुंगी नैनीताल के अनमोल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

Priyanka Chopra breaks internet with her latest photoshoot

Vande Bharat : उत्तराखंड को PM मोदी ने दी पहली वंदे भारत की सौगात

देहरादून। Vande Bharat : उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े।

Priyanka Chopra breaks internet with her latest photoshoot

29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित होगी संचालन

वहीं बात करें इसके किराया का चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।

सप्ताह में बुधवार को नहीं चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली आनंद विहार से देहरादून आने वाली गाड़ी का नंबर 20457 रहेगा, जबकि देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली गाड़ी का नंबर 20458 रहेगा। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी।

सजाया गया दून रेलवे स्टेशन

दून रेलवे स्टेशन को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) के उद्घाटन के लिए फूलों से सजाया गया। वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर नंबर-दो से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस बल एवं जीआरपी को तैनात किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी से आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिससे किसी भी तरह की कोई चूक न रहे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है।

आज वंदे भारत एक्सप्रेस का मुफ्त सफर रहेगा

आज वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले दिन मुफ्त सफर रहेगा, हालांकि विधिवत संचालन के बाद टिकट लेना होगा। वंदे भारत में कुल आठ कोच और इसकी यात्री क्षमता 570 की है। दून से हरिद्वार के बीच राजाजी पार्क क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए औसतन रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

Crèche and Smart Class : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Crèche and Smart Class : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: Crèche and Smart Class  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ (Crèche and Smart Class) किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान  उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है।  क्रेच में आउटडोर खेल उपकरण लगाये गये हैं। फेन्सिंग, चित्रकारी एवं वाल पेंटिंग से इसे सजाया गया है। क्रेच में ऊर्जा की बचत हेतु दो किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट (सोलर पैनल पावर कंडीशनिंग यूनिट व बैटरी) की व्यवस्था की गई है जिसमें केन्द्र के स्मार्ट क्लास सिस्टम, एल.ई.डी. लाइटिंग एवं समस्त पंखे संचालित हो सकते हैं।

Anniversary of Hari Seva Ashram : महोत्सव में CM धामी ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के बच्चों के लिए क्रेच की यह अच्छी सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए यहां पर अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे जहां सचिवालय में कार्य करने वाले कार्मिकों को बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। क्रेच के नवीनीकरण का कार्य मात्र 18 दिनों में कराने के लिए उन्होंने नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रयासों की सराहना भी की।

सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की बेहतर सुविधा और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए इसमें की गई व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री एच.सी. सेमवाल एवं सचिवालय के कार्मिक उपस्थित थे।

Nitesh Pandey Death : ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितिश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन

Anniversary of Hari Seva Ashram : महोत्सव में CM धामी ने किया प्रतिभाग

देहरादून: Anniversary of Hari Seva Ashram  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव (Anniversary of Hari Seva Ashram) एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा आरती एवं पूजा-अर्चना की एवं संतों व महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Nitesh Pandey Death : ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितिश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन

मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुये हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा समारोह में उन्हें आमन्त्रित करने के लिये आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीमद्भागवत जैसे पुण्य कार्य में सहभागी होने का उन्हें अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर हम यहां किसी के बुलावे पर न आकर उस ईश्वर की असीम कृपा की वजह से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी का जिक्र करते हुये कहा कि स्वामी जी ने अपना जीवन राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति को समर्पित किया है।

श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में आज पूरा देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय कई देशों के प्रवास पर हैं, जिस देश में भी वे जा रहे हैं, वहां उत्सव हो रहा है तथा भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुये कहा कि भारत ने कई देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करके लाखों लोगों की जान बचाई है तथा वैक्सीन के पैकिंग के डिब्बों के माध्यम से विश्व बन्धुत्व-सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो सम्पूर्ण मानव मात्र व पूरे विश्व की चिन्ता करता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री के विस्तृत विजन की वजह से जी-20 की बैठकें देश के कोने-कोने में हो रही हैं तथा हमारे प्रदेश उत्तराखण्ड को भी जी-20 की तीन बैठकें करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है, जिनमें से एक बैठक रामनगर में हो चुकी तथा एक का शुभारम्भ आज ऋषिकेश में हो रहा है एवं तीसरी बैठक भी आगामी दिवसों में ऋषिकेश-नरेन्द्रनगर में आयोजित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पहले 11वें स्थान पर थी, जो प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की वजह से पांचवें स्थान की अर्थव्यवस्था बन गयी है, आयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अपना भव्य स्वरूप प्राप्त कर चुका है, केदारनाथ भव्य व दिव्य बन गया है, आने वाले समय में हेमकुण्ड धाम की यात्रा और भी आसान होने वाली है, जहां गोविन्दघाट से हेमकुण्ड तक रोपवे का निर्माण होने जा रहा है, जिससे यात्रा में बहुत ही कम समय लगेगा, कई रोपवे के निर्माण के साथ ही गुणावत्तापरक सड़कों का पूरे प्रदेश में जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति कुमाऊं में मन्दिर माला मिशन के तहत पर्यटन को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री का गऊ, गंगा, सन्त तथा सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि इस संसार में जिन्होंने भी बड़े-बड़े जन-कल्याणकारी कार्य किये हैं, विनम्र बनकर ही किये हैं, उसी तरह श्री पुष्कर सिंह धामी भी हैं, जो विनम्रता के साथ बड़े-बड़े जन-कल्याणकारी निर्णय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री का हरि सेवा आश्रम पहुंचने पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर महन्त दुर्गादास जी, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर जगदीश दास जी महाराज, गोविन्ददास जी महाराज, महन्त कमलदास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, भारत माता के प्रबन्ध न्यासी श्री आई0डी0 शर्मा, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, झबरेड़ा पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप गोयल,  श्री विकम भुल्लर, श्री रमेश शास्त्री, श्री नन्दलाल, प्रो0 हेमलता, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री मनीष दत्त, पुलिस, प्रशासन के अधिकारीगण, पदाधिकारीगण, सन्त समाज सहित श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।

cm dhami

Sengol : नए संसद भवन में रखा जाएगा ‘सेंगोल’, जानें क्या है ‘सेंगोल’

Nitesh Pandey Death : ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितिश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। Nitesh Pandey Death : टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर पसर गई हैं। दबंग 2 जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके एक्टर नितेश पांडे का बीती देर रात निधन हो गया। अनुपमा फेम एक्टर की 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। जिस समय उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, बता दें कि उस समय वह इगतपुरी में थे। एक्टर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर से लेकर एक्टर्स तक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Sengol : नए संसद भवन में रखा जाएगा ‘सेंगोल’, जानें क्या है ‘सेंगोल’

देवेन भोजानी ने नितेश पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया

देवेन भोजानी ने नितेश पांडे के निधन (Nitesh Pandey Death) पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “ये सच नहीं हो सकता, लेकिन सच यही है। दोस्त, कलिंग और बहुत ही उम्दा एक्टर नितेश पांडे का इगतपुरी में देर रात 2 बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे नितेश”।

अशोक पंडित ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हंसल मेहता ने नितेश पांडे के साथ-साथ अन्य एक्टर्स के निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “तीन यंग लोग, तीन एक्टर्स, जिन्होंने 3-4 दिनों के अंदर ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया । भगवान आप सबकी आत्मा को शांति दे, ये सच में बहुत बुरा समय है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए”।

आपको बता दें कि नितेश पांडे का इंडस्ट्री में 25 सालों का लंबा करियर रहा है। 1990 में थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले नितेश पांडे ने सबसे पहले टीवी शो ‘तेजस’ में काम किया, उस साल ही उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘बाजी’ में साइड किरदार निभाया। शाह रुख खान से लेकर सलमान खान तक हर बड़े एक्टर के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया।

UPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें रहा टॉपर

Sengol : नए संसद भवन में रखा जाएगा ‘सेंगोल’, जानें क्या है ‘सेंगोल’

0

नई दिल्ली। Sengol : 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है जिसे लेकर सियासी संग्राम जारी है। वहीं केंद्र सरकार इस समारोह को भव्य बनाने में जुटी हुई हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा और इस दौरान ‘सेंगोल’ को स्थापित किया जाएगा। ऐसे में भारत के ‘राजदंड’ सेंगोल का अचानक नाम सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चाएं होने लगी है।

UPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें रहा टॉपर

नेहरू से जुड़ा क्या इतिहास है

दरअसल, ‘राजदंड’ सेंगोल भारत की स्वतंत्रता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रतीक है। जब अंग्रेजों ने भारत की आजादी का एलान किया था तो सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर सेंगोल का इस्तेमाल किया गया था। लॉर्ड माउंटबेटन ने 1947 में सत्ता के हस्तांतरण को लेकर नेहरू से सवाल पूछा कि सत्ता का हस्तांतरण कैसे किया जाए। इसके बाद नेहरू ने सी राजा गोपालचारी से राय ली। उन्होंने सेंगोल के बारे में जवाहर लाल नेहरू को जानकारी दी। इसके बाद सेंगोल को तमिलनाडु से मंगाया गया और ‘राजदंड’ सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था।

नए संसद भवन में कहां लगेगा सेंगोल?

बता दें कि नए संसद भवन में सेंगोल (Sengol) को स्पीकर के आसन के पास लगाया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस पवित्र सेंगोल को किसी संग्रहालय में रखना अनुचित है। सेंगोल की स्थापना के लिए संसद भवन से अधिक उपयुक्त, पवित्र और उचित स्थान कोई हो ही नहीं सकता। इसलिए जब संसद भवन देश को समर्पण होगा, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी बड़ी विनम्रता के साथ तमिलनाडु से आए सेंगोल को स्वीकार करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इसे स्थापित करेंगे।

आखिर क्या है ‘सेंगोल’ का अर्थ?

जैसे की आप जानते है कि तमिल में इसे सेंगोल कहा जाता है और इसका अर्थ संपदा से संपन्न और ऐतिहासिक है। सेंगोल संस्कृत शब्द ‘संकु’ से लिया गया है, जिसका मतलब शंख है। सनातन धर्म में शंख को बहुत ही पवित्र माना जाता है। मंदिरों और घरों में आरती के दौरान शंख का इस्तेमाल आज भी किया जाता है।

कहां रखा हैं सेंगोल?

अमित शाह ने बताया कि यह सेंगोल (Sengol) वही है जो स्वतंत्रता के समय पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को दिया गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 की रात लगभग 10:45 बजे तमिलनाडु के अधिनाम के माध्यम से सेंगोल को स्वीकार किया। जिसके बाद इसका इस्तेमाल सत्ता हस्तांतरण के लिए किया गया। बता दें कि सेंगोल को को इलाहाबाद के एक संग्रहालय में रखा गया था और अब नए संसद भवन में ले जाया जाएगा।

Rupees 2000 Note : क्या 1000 रुपये के नोटों की फिर से होगी वापसी ?

UPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें रहा टॉपर

0

UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।

Rupees 2000 Note : क्या 1000 रुपये के नोटों की फिर से होगी वापसी ?

इतने उम्मीदवारों का चयन

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

UPSC CSE Result ऐसे करें चेक (UPSC CSE Result 2022)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची

इशिता किशोर
गरिमा लोहिया
उमा हरति एन
स्मृति मिश्रा
मयूर हजारिका
गहना नव्या जेम्स
वसीम अहमद भट
अनिरूद्ध यादव
कनिका गोयल
राहुल श्रीवास्तव

PM Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम, कई कंपनियों के CEO के साथ की बैठक

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors