Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 80

Rupees 2000 Note : क्या 1000 रुपये के नोटों की फिर से होगी वापसी ?

0

नई दिल्ली। Rupees 2000 Note : भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस सिस्टम में लेने का एलान किया था। इस पॉलिसी में सभी बैंक 2000 रुपये के नोट को दूसरी करेंसी से एक्सचेंज करेंगे। 2000 रुपये के नोट वापस लिए जा रहे हैं। 30 सितंबर तक आप इन नोटों को बैंक में जमा करवा सकते हैं।

PM Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम, कई कंपनियों के CEO के साथ की बैठक

30 सितंबर तक नोट एक्सचेंज करवाने का मौका

आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) शक्तिकांत दास ने कहा है कि 1000 रुपये के नोट को वापस लाने का अभी कोई प्रस्ताव जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे। आप इस नोट को वैध रुप से इस्तेमाल कर सकते हैं। लोगों के पास 30 सितंबर तक नोट एक्सचेंज करवाने का मौका है।

2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर क्यों किया गया?

इस सवाल पर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों (Rupees 2000 Note) की हिस्सेदारी बाकी नोटों की तुलना में कम थी। 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा नहीं है। बड़े पैमाने पर होने वाले लेनदेन में भी इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर जाने पर अर्थव्यवस्था पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।

क्या कोई बड़ा नोट जारी किया जाएगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए गवर्नर ने कहा कि फिलहाल इस पर विचार नहीं किया गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। किसी करेंसी के बंद हो जाने का ये मतलब नहीं होता है कि उसकी जगह किसी और करेंसी को जारी किया जाएगा।

क्या 30 सितंबर की डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा?

आरबीआई ने नोट एक्सचेंज के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन रखी है। ऐसी उम्मीद की जी रही है कि 30 सितंबर तक लोग 2000 के नोटों को जमा कर देंगे। जो लोग विदेश में हैं, उन्हें 30 सितंबर के बाद कुछ रियायतें दी जाएंगी। अभी लोग एक दिन में केवल 2000 रुपये के 10 नोट ही बदलवा सकते हैं।

Ellegal Encroachment : सीएम धामी ने सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के दिए निर्देश

PM Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम, कई कंपनियों के CEO के साथ की बैठक

0

नई दिल्ली/सिडनी। PM Australia Visit :  सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंच गए। तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री सिडनी पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने उनका वणक्कम मोदी, नमस्ते मोदी और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता करेंगे और भारतीयों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। साथ ही साथ यहां वह भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

Wrestlers Protest : बृजभूषण की चुनौती को विनेश फोगाट ने किया स्वीकार

‘पीएम मोदी को है देश की परवाह’

सिडनी में पीएम मोदी से मुलाकात के सेलिब्रिटी शेफ सारा टॉड ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इतने अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। मैं उनसे मिलकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं और मैं देख सकती हूं कि उन्हें वास्तव में देश और दृष्टि की परवाह है। पीएम एक अविश्वसनीय प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने अविश्वसनीय काम किया है।

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई’

सिडनी में पीएम मोदी (PM Australia Visit) से मुलाकात के बाद हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष गीना राइनहार्ट ने कहा- यह बहुत ही रोचक था, यह वास्तव में रोमांचक था। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से भी कम समय में भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन हो गई है और अगले 25 सालों में 32 ट्रिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। भविष्य में विकास बहुत बड़ा होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ अपने संबंधों को विकसित करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं पीएम मोदी- पॉल श्रोडर

ऑस्ट्रेलियन सुपर के CEO पॉल श्रोडर ने कहा कि हमारी मुलाकात सबसे प्रभावशाली थी, पीएम बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं जो व्यापार को समझते हैं जो बहुत उत्साहजनक भी है। पीएम ने भारत के लिए अपने सपनों और अपनी नैतिकता के बारे में बात की जो वास्तव में एक शक्तिशाली संदेश था। उन्होंने कहा-ऑस्ट्रेलियन सुपर भारत में निवेश करता है और हमें भारत में निवेश करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा है।

पीएम मोदी ने पॉल श्रोडर से की मुलाकात

पीएम मोदी ने आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियन सुपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल श्रोडर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि PM मोदी ने दुनिया में विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में भारत की साख पर प्रकाश डाला और ऑस्ट्रेलियन सुपर को भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया है।

Ellegal Encroachment : सीएम धामी ने सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के दिए निर्देश

 

 

Ellegal Encroachment : सीएम धामी ने सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के दिए निर्देश

देहरादून: Ellegal Encroachment   प्रदेश की सरकारी जमीन के सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाये जाएं। प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और राज्य के कितने लोगों का कब्जा है, इसका डाटा शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए। उत्तराखण्ड के स्थानीय युवाओं को कौशल विकास विभाग के माध्यम से तकनीकि प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य के स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था भी की जाए। इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों की शत्रु सम्पतियों का अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करें। जिन शत्रु सम्पतियों को अभी तक जिला प्रशासन द्वारा अपने अधीन नहीं लिया गया है, उन्हें शीघ्र अपने अधीन लिया जाए।

Wrestlers Protest : बृजभूषण की चुनौती को विनेश फोगाट ने किया स्वीकार

जिन शत्रु सम्पतियों को अपने अधीन लिया जा चुका है, उनमें क्या पब्लिक प्रोजक्ट बन सकते हैं, इसका प्रस्ताव भी जिलाधिकारियों द्वारा शीघ्र शासन को भेजा जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों की अवशेष शत्रु सम्पतियों का जल्द चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सबंध में बैठक (Ellegal Encroachment) लेते हुए अधिकारियों को दिये। बैठक में जानकारी  दी गई कि वन विभाग द्वारा 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को न रोकने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी और कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी। सरकारी भूमि से विशुद्ध रूप से अतिक्रमण हटना है। इसके लिए शासन से जो आदेश जारी होंगे, उस पर सभी जनपदों को तेजी से कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को आदेश दिये कि बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन अभियान चलाया जाए एवं किरायेदारों का भी नियमित सत्यापन किया जाए, इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और एक दूसरे का सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में जो नई प्लाटिंग हो रही हैं, उनमें नियमानुसार सभी कार्यवाही हो, यदि कहीं भी कोई शिकायत आ रही है, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर जो भी बाहरी लोग कार्य कर रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि उन सभी का सत्यापन पूरा हो। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर एवं कुमायूं कमिश्नर को निर्देश दिये कि अपने कमीश्नरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से सबंधित सभी गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखें और जिलाधिकारियों के साथ इसके लिए नियमित बैठकें भी करें। कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करें।
उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्राम समाज की जमीनों पर भी अतिक्रमण न हो, यदि कहीं ऐसा हो रहा है, तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कानून का पूरी सख्ती से पालन हो। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति के जाली प्रमाण पत्र न बनें, यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो, सबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागों द्वारा सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की जो रिपोर्ट दी जा रही है, उनका क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया जाए, गलत सूचना देने वालों पर कार्रवाई भी की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी भूमि का अपना यूनिक नंबर होगा। सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर मेंटेन करेंगे। इसकी डिजिटल इन्वेंटरी होगी। सरकारी भूमि की समय समय पर सेटेलाइट पिक्चर ली जाएगी। राज्य की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण (Ellegal Encroachment) हटाने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसके लिए राजस्व परिषद् में तकनीकि सहायता के लिए एक सेल बनाया गया है। राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जनपद और राज्य स्तरीय समिति अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्यवाही की नियमित निगरानी रखेगी। सभी जनपदों में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गतिमान है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एच.सी. सेमवाल, श्री विनय शंकर पाण्डेय, प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक, एडीजी श्री वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी अंशुमान, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षण वन पंचायत श्री पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री रोहित मीणा, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. श्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डे वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, कुमायूं कमिश्नर श्री दीपक रावत, सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Wrestlers Protest : बृजभूषण की चुनौती को विनेश फोगाट ने किया स्वीकार

0

नई दिल्ली। Wrestlers Protest  दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते एक महीने से पहलवानों का धरना जारी है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट वाली चुनौती को स्वीकार कर लिया है। पूनिया ने कहा कि पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। बशर्ते कि यह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए।

2000 Note Exchange : दिल्ली हाईकोर्ट में 2000 के नोट का मामला

वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “मैं बृजभूषण से कहना चाहता हूं कि सिर्फ विनेश ही नहीं, शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसे लाइव किया जाना चाहिए ताकि देश की बेटियों के प्रति उसकी क्रूरता के बारे में पूरा देश जान सके।”

21 मई को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट, लाइ डिटेक्टर करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है कि मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के भी ये टेस्ट होने चाहिए। सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंड पर पोस्ट में आगे लिखा कि यदि दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो घोषणा करें। मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं।

दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश पर पाबंदी (Wrestlers Protest)

धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में पड़ोसी राज्यों से किसानों के पहुंचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए सभी सीमाओं पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यालय से सख्त निर्देश जारी किया गया है कि पुलिस किसी भी सूरत में सीमाओं से एक भी ट्रैक्टर को दिल्ली में प्रवेश करने न दें।

पुलिस अधिकारी ने गाजियाबाद व नोएडा के पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में सूचना साझा कर किसानों को समझाने के निर्देश दिए। पहले गाजीपुर बार्डर से किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने की सूचना मिली। वहां सुरक्षा बढाने पर किसानों का जत्था चिल्ला बार्डर से दिल्ली में प्रवेश करने के लिए वहां पहुंचे। 13 वाहनों में सवार होकर वे लोग वहां पहुंचे थे, जिनमें आठ ट्रैक्टर-ट्राली शामिल थे। सभी ट्रैक्टर-ट्राली को दोपहर एक बजे लौटा दिया गया।

 23 मई की शाम  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान 23 मई की शाम इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। बजरंग पुनिया ने कैंडल मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की।

Bollywood beauties slaying on Cannes 2023

 

 

2000 Note Exchange : दिल्ली हाईकोर्ट में 2000 के नोट का मामला

0

नई दिल्ली। 2000 Note Exchange :  सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मांग की गई है कि बिना पैसे जमा करने की पर्ची और आई कार्ड (पहचान प्रमाण) के 2000 रुपये के नोट को बदलने की अनुमति के नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही याचिकाकर्ता ने मांग की है कि नोट को व्यक्ति के संबंधित बैंक खाते में ही जमा किया जाना चाहिए।

Bollywood beauties slaying on Cannes 2023

दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि इस संबंध में आरबीआई और एसबीआई द्वारा अधिसूचनाएं मनमाना, तर्कहीन और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती हैं। याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि बड़े नोट में नकद लेनदेन भ्रष्टाचार का मुख्य कारण होता है और इसका उपयोग आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद, कट्टरपंथ, जुआ, तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, अपहरण, जबरन वसूली, रिश्वत और दहेज आदि जैसी अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है।

बैंक खाते में ही जमा हों 2000 के नोट: याचिकाकर्ता

साथ ही याचिका में RBI और SBI को निर्देश देने की मांग की गई है कि 2000 रुपये के नोट (2000 Note Exchange) संबंधित बैंक खातों में ही जमा किए जाएं, जिससे काले धन और आय से अधिक संपत्ति रखने वाले लोगों की आसानी से पहचान की जा सके। “हाल ही में, केंद्र द्वारा यह घोषणा की गई थी कि प्रत्येक परिवार के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए। इसलिए, आरबीआई पहचान प्रमाण प्राप्त किए बिना 2000 रुपये के नोट बदलने की अनुमति क्यों दे रहा है।” यह बताना भी जरूरी है कि 80 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त अनाज मिलता है। इसका मतलब है कि 80 करोड़ भारतीय शायद ही कभी 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल करते हैं।

23 मई से बदलने जाएंगे नोट

19 मई को RBI ने प्रचलन से 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी और कहा कि प्रचलन में मौजूदा नोट या तो बैंक खातों में जमा किए जा सकते हैं या 30 सितंबर तक बदले जा सकते हैं। आरबीआई ने कहा है कि 23 मई से किसी भी बैंक में 2,000 रुपये के बैंक नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक बदला जा सकता है।

G-7 Summit : जी-7 में दिखा बाइडन-मोदी और सुनक का याराना

Rajaji National Park : का मुख्यमंत्री धामी ने किया भ्रमण

देहरादून: Rajaji National Park   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।

G-7 Summit : जी-7 में दिखा बाइडन-मोदी और सुनक का याराना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा  कि राजाजी नेशनल पार्क (Rajaji National Park) का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक श्री समीर सिन्हा उपस्थित थे।

G-7 Summit : जी-7 में दिखा बाइडन-मोदी और सुनक का याराना

0

G-7 Summit : जापान के हिरोशिमा शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शनिवार को पीएम मोदी ने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। भारत इस संगठन का हिस्सा नहीं है, लेकिन एक मेहमान देश के तौर पर पीएम मोदी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने दुनियाभर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक शामिल रहे। जी7 की इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात की। हॉल में बाइडन के प्रवेश करते ही पीएम मोदी ने उनसे गले मिलकर अभिवादन किया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ बाते भी हुई।

Oath Taking Ceremony : सिद्धारमैया CM और शिवकुमार ने डिप्टी CM की ली शपथ

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की

पीएम मोदी ने इस बैठक में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। यहां भी दोनों नेताओं ने गले लगाकर एक दूसरे का अभिवादन किया। ब्रिटेन पीएम सुनक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गले मिलने की तस्वीरें भी शेयर की है।
पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन (G-7 Summit) के लिए जापान में 19 से 21 मई तक रहेंगे, इसके बाद वह एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पापुआ न्यू गिनी जाएंगे।

PM किशिदा से की थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Uttaranchal Press Club : की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन

 

Oath Taking Ceremony : सिद्धारमैया CM और शिवकुमार ने डिप्टी CM की ली शपथ

0

नई दिल्ली। Oath Taking Ceremony :  कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद सिद्धारमैया ने सीएम पद की शपथ ले ली है। कई दिनों तक सीएम पद लेने पर अड़े कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी आज डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली।

Uttaranchal Press Club : की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन

इस बीच आज कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस विधायक डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, सतीश जारकीहोली और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे, विधायक रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान भी आज राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह से कांग्रेस विपक्षी एकता की झलक दिखाने की कोशिश में भी होगी, पार्टी ने कई राज्यों के बड़े नेताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

राहुल बोले- कर्नाटक के लोगों की मुश्किलें करेंगे कम

राहुल ने कर्नाटक की जनता को कांग्रेस को जीताने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है और अब उनका हल होगा।

राहुल बोले- ये कांग्रेस नहीं गरीब की जीत

कर्नाटक में सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की नहीं, गरीब जनता की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नेम प्लेट बदली गई

बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय में नेम प्लेट में बदलाव कर दिया गया है। सिद्धारमैया के सीएम पद की शपथ लेने के बाद नेम प्लेट बदली गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक और विधायक सतीश ने भी ली शपथ

सतीश जारकीहोली और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, विधायक रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान भी आज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पांच बार के विधायक एमबी पाटिल और केजे जॉर्ज बने मंत्री

लिंगायत समुदाय के बड़े नेता और 5 बार के विधायक एमबी पाटिल को भी कांग्रेस ने मंत्री पद सौंपा है। पाटिल को सिद्धारमैया का करीबी नेता भी माना जाता है। वहीं, केजे जॉर्ज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

केएच मुनियप्पा ने भी ली मंत्री पद की शपथ

कोलार लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे केएच मुनियप्पा ने मंत्री पद की शपथ ली है। मुनियप्पा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

डॉ जी परमेश्वर ने ली मंत्री पद की शपथ

सीएम और डिप्टी सीएम के बाद कर्नाटक के कद्दावर दलित नेता और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ जी परमेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली।

सिद्धारमैया ने सीएम तो शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ (Oath Taking Ceremony) ले ली है। वहीं, डीके शिवकुमार ने भी डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली।

राहुल गांधी पहुंचे

कर्नाटक के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी पहुंच गए हैं। राहुल ने मंच पर पहुंचकर मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नामित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ हाथ खड़े कर एकता का प्रदर्शन किया।

शपथग्रहण समारोह में पहुंचे तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन

कर्नाटक में राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं को कांग्रेस ने आमंत्रित किया है।

कमल हासन शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए

अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।

प्रियांक खड़गे, परमेश्वर और डीके सुरेश भी पहुंचे स्टेडियम

शपथ ग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे, डॉ जी परमेश्वर और पार्टी सांसद और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश पहुंच गए हैं।

कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मनोनीत डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।

सिद्धारमैया सीएम पद की शपथ लेने के लिए घर से हुए रवाना

कर्नाटक में मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु में शपथ (Oath Taking Ceremony) लेने के लिए अपने आवास से कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं।

थावरचंद गहलोत दिलाएंगे शपथ

राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में कई विपक्षी नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरु पहुंचे

कर्नाटक के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरु पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही पहुंच चुके हैं।

New Tourism Policy : पर्यटन योजनायें बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम – सीएम

 

Uttaranchal Press Club : की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन

देहरादून: Uttaranchal Press Club   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य में पत्रकारों के लिए बीमा योजना शुरू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वहां की नियमावली का अध्ययन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी को प्रेस क्लब भवन निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने और राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें स्थायी मान्यता प्रदान करने संबंधी पूर्व घोषणा के क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

New Tourism Policy : पर्यटन योजनायें बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम – सीएम

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री विकास गुसाईं ने पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। क्लब कार्यकारिणी (Uttaranchal Press Club) ने हाल ही आंदोलनकारी नेत्री सुशीला बलूनी के देहावसान पर सरकार की ओर दिए गए राजकीय सम्मान की पहल, गांवों में मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम और घोषणाओं पर अमल के लिए शीघ्र शासनादेश जारी करने जैसी पहल को लेकर भी मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से आमजन के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है।

महामंत्री विकास गुसाईं ने पत्रकारों को अटल आयुष्मान योजना में पत्रकारों को भी कर्मचारियों की भांति गोल्डन कार्ड की सुविधा मुहैया कराने का आग्रह किया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पत्रकारों के लिए चलाई जा रही 20 लाख रूपये की बीमा योजना की ओर दिलाते हुए आग्रह किया कि उत्तराखंड में भी सरकार को पत्रकारों के लिए अंशदान आधारित इसी तरह की बीमा योजना आरंभ करनी चाहिए। क्लब अध्यक्ष राणा और पूर्व अध्यक्ष अंथवाल ने क्लब भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण जल्द कराए जाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों को स्थाई मान्यता संबंधी पूर्व घोषणा की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया।

इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल व मीना नेेगी, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य दयाशंकर पांडे, फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, राम अनुज, बीपी कुकरेती, सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे।

Hemkund Sahib Yatra 2023 : पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना

 

New Tourism Policy : पर्यटन योजनायें बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम – सीएम

देहरादून: New Tourism Policy  प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति (New Tourism Policy) का आम जनमानस तक व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लोग कितना लाभ ले पा रहे हैं, इसका पूरा आंकलन किया जाए। जिन योजनाओं में आम जन का रूझान बढ़ा है, इनमें यदि टॉपअप लोन अथवा सब्सिडी की धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है, तो इसका भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किये गये अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।

Hemkund Sahib Yatra 2023 : पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं का लाभ राज्य के सभी पात्र लोगों को मिले, इसके लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे यह पता चले सके कि कौन सा परिवार किन योजनाओं का लाभ लेने का पात्र है, और कितने परिवार योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जो जरूरतमंद लोग सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, उनको विभिन्न संचार एवं प्रचार माध्यमों से योजनाओं की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होम स्टे को और बढ़ावा देने की जरूरत है। होम स्टे को बढ़ावा देकर लोगों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से भी अपील की है, कि  अपने जनपद भ्रमण के दौरान होम स्टे में जरूर रूकें, इससे इनको और बढ़ावा मिलेगा।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि होम स्टे चलाने वालों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 10 सालों का विभागों द्वारा जो रोडमैप तैयार किया जा रहा है, उसमें भविष्य की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोडमैप पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। 2025 तक जिन कार्यों एवं योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, उनमें अभी से कार्य धरातल पर दिखने शुरू हो जाए। उन्होंने 2030 तक के पूरे रोडमैप पर सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन आधारित जो भी नई गतिविधियां की जा रही है और जिन स्थानों पर की जा रही है, पर्यटन विभाग द्वारा उनका वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।  राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से आगे बढना होगा। विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये भी यह जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शीघ्र ही पर्यटन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (New Tourism Policy) की संयुक्त बैठक की जाए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के चिन्हित वाइब्रेंट विलेज के आस-पास भी पर्यटन गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। पर्यटक स्थलों के आस-पास हेलीपैड की भी व्यवस्थाएं रखी जाएं। मानसखण्ड मन्दिर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकरियों दिये। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में जिन 16 मन्दिरों को चिन्हित किया गया है, उन पर मिशन मोड में कार्य किये जाएं। विभिन्न पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों पर जिन पौराणिक गुफाओं को विकसित किये जाने की योजना है उन पर भी तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें राज्य की प्रमुख वैलियों की पर्यटन की दृष्टि से ब्राडिंग करनी होगी। इसके लिए प्रत्येक जनपद में स्थित घाटियों के महत्व एवं प्राकृतिक उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।
पर्यटन मंत्री श्री सताल महाराज ने कहा कि राज्य में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में तेजी से कार्य भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किये गये अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मातृत्व मृत्युदर को और कम करने के लिए प्रयास किये जाएं। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन खुशियों की संवारी का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को लंबी लाईन पर खड़ा न रहना पड़ें, इसके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की  प्रभावी व्यवस्था की जाए। ई-संजीवनी एप का वृहद स्तर पर प्रचार किया जाए। जिससे अधिकांश लोग घर से ही चिकित्सकों से परामर्श ले सकें। उन्होंने कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों द्वारा क्या प्रयास किये गये हैं, इसकी भी समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय में आईटी सेल बनाया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम, श्री दीपेन्द्र चौधरी, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री दीपक गैरोला, अपर सचिव श्री सी. रविशंकर,  श्री मनोज पंत, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. वितीता शाह, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना उपस्थित थे।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors