Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 81

Hemkund Sahib Yatra 2023 : पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना

गोपेश्वर: Hemkund Sahib Yatra 2023  20 मई को हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं। शुक्रवार 19 मई को यात्री गोविंद घाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।शुक्रवार को गोविन्द घाट गुरुद्वारा में सुबह गुरुवाणी, अरदास, सुखमणी पाठ और शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया। हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। सुबह आठ बजे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से दोपहर दो बजे तक यात्रियों को जाने दिया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग व बच्चों को यात्रा की मनाही है।

Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी मस्जिद में अगली सुनवाई तक नहीं होगी कार्बन डेटिंग

पवित्र सरोवर में भी स्नान के लिए हटाई गई बर्फ

वहीं हेमकुंड यात्रा की तैयारियों को लेकर अंतिम रुप दे दिया गया है। हेमकुंड सरोवर में एक हिस्से में बर्फ हटाकर स्नान के लिए जगह बना दी गई है। हेमकुंड गुरुद्वारे को भी सजाने का कार्य शुरु हो गया है। पंच प्यारों के साथ श्रद्धालु गोविदंघाट से घांघरिया के लिए रवाना हो चुके हैं। रात्रि विश्राम घांघरिया में ही होगा। गोविंदघाट में गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।

हेली सेवा 25 मई तक शुरु होने की उम्मीद

हेमकुंड यात्रा रुट पर घोड़े खच्चर संचालन को लेकर 700 का पंजीकरण हो चुका है। इसके अलावा डंडी कंडी की भी सुविधा हेमकुंड साहिब रूट पर है। इस बार हेली सेवा कपाट खुलने पर शुरु नहीं हो पा रही है। हालांकि हेली सेवा के किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। गोविदंघाट से घांघरिया तक हेली सेवा का किराया 2975 है। हेली सेवा के संचालक सरदार देवेंद्र सिंह का कहना है कि हेली सेवा 25 मई तक शुरु होने की उम्मीद है। कहा कि इस साल हेली का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन और FIPIC III समिट में होंगे शामिल

Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी मस्जिद में अगली सुनवाई तक नहीं होगी कार्बन डेटिंग

0

Gyanvapi Masjid : सुप्रीम कोर्ट में आज ज्ञानवापी के दो मामलों पर सुनवाई होनी है। पहला मामला परिसर में मिली शिवलिंगनुमा आकृति की साइंटिफिक सर्वे और कॉर्बन डेटिंग को लेकर है। हाईकोर्ट के कॉर्बन डेटिंग कराए जाने के फैसले पर मुस्लिम पक्ष ने नाराजगी जताई है। मुस्लिम पक्ष ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है जिस पर आज सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Masjid) में मिली शिवलिंगनुमा आकृति की उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग व वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन और FIPIC III समिट में होंगे शामिल

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ के समक्ष ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति के वकील हुजेफा अहमदी ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपील लंबित रहते हुए आदेश पारित किया है।

क्या है मुस्लिम पक्ष की मांग?

अहमदी ने कहा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील लंबित है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मई को अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर, ज्ञानवापी मस्जिद में मिली उस संरचना की उम्र निर्धारित करने का आदेश दिया था, जिसके ‘शिवलिंग’ होने का दावा किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने वाराणसी जिला अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसके तहत मई 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में किए गए सर्वे के दौरान मिली संरचना की कार्बन डेटिंग सहित अन्य वैज्ञानिक परीक्षण कराने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

ये है दूसरा मामला

वहीं, दूसरा मामला ज्ञानवापी के सात मामलों की सुनवाई एक साथ करने को लेकर है। जिस पर आज वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों की सुनवाई एक साथ किए जाने के मुद्दे पर 12 मई को जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में वादी और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में दलील पेश की। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 19 मई तय की। ज्ञानवापी से जुड़े श्रृंगार गौरी वाद की महिला वादिनियों लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक, सीता साहू व मंजू व्यास ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सात मामलों की सुनवाई एक साथ, एक ही अदालत में करने की मांग की थी।

7 Indian Television Celebrities Who Got Secretly Married

G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन और FIPIC III समिट में होंगे शामिल

0

नई दिल्ली। G7 Summit : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए जापान के पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। आज सुबह 9:50 बजे जापान के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी छह दिवसीय यात्रा से पहले पीएम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति भारत के लिए उपयोगी साबित होगी क्योंकि वर्तमान में जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है।

Patch Reporting App : ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का CM धामी ने किया शुभारम्भ

पीएम मोदी जापान के पीएम फुमियो किशिदा से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी ने कहा कि वह दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों और सामूहिक रूप से उनसे निपटने की आवश्यकता पर जी 7 देशों और अन्य आमंत्रित भागीदारों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं हिरोशिमा जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा। पीएम ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलने के लिए अपनी खुशी भी जाहिर की।

पीएम मोदी FIPIC III समिट में भी होंगे शामिल

फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आईलैंड कोऑपरेशन (FIPIC III समिट) के तीसरे शिखर सम्मेलन (G7 Summit) की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

FIPIC नेताओं से विभिन्न विषयों पर करेंगे बीतचीत पीएम

पीएम ने कहा कि FIPIC को 2014 में मेरी फिजी यात्रा के दौरान लॉन्च किया गया था और मैं FIPIC नेताओं के साथ उन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जो हमें एक साथ लाते हैं, जैसे कि जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और कल्याण, बुनियादी ढांचा और आर्थिक विकास विषयों में शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ करेंगे बैठक

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी की यात्रा से पहले पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री की अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेने और मार्च में नई दिल्ली में आयोजित हमारे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन पर आगे बढ़ने का अवसर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत करूंगा और भारतीय समुदाय से मिलूंगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को और मजबूत करेगा।’

Kiren Rijiju : किरेन रिजिजू की क़ानून मंत्रालय से छुट्टी

Patch Reporting App : ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का CM धामी ने किया शुभारम्भ

देहरादून: Patch Reporting App  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायतकर्ता को ऐप के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Kiren Rijiju : किरेन रिजिजू की क़ानून मंत्रालय से छुट्टी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा सड़क पर गड्ढ़े से संबंधित जो शिकायत की जायेगी, उसका समाधान एक सप्ताह के अन्दर ठीक कराया जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाय। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से सड़कों को पूर्णतया गड्ढा मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की सड़कों को पूर्णतया गड्ढ़ा मुक्त (Patch Reporting App) बनाने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सख्त निर्देश दिये गये थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए पैच रिपोर्टिंग एप विकसित किया गया है।

प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग करने वाला यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग द्वारा सुगम सुरक्षित यात्रा हेतु सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने और आमजन से परस्पर संवाद बनाये रखने के लिए विकसित किया गया है। इस एप के द्वारा गड्ढे वाले स्थान की लोकेशन की सूचना अक्षांश, देशांतर द्वारा स्वतः ही प्रदर्शित होगी। एप से प्राप्त सूचना के आधार पर लोक निर्माण विभाग त्वरित कार्रवाई कर कार्य का विवरण चित्र सहित संबंधित शिकायतकर्ता एवं उच्च अधिकारी को प्राप्त होगा। यह एप जनसामान्य द्वारा लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड के अधीन सड़कों पर स्थित पैच/ गड्डों के बारे में जानकारी प्रदान करने और विभाग द्वारा उनके त्वरित निराकरण किए जाने हेतु विकसित किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Karnataka CM : सिद्धारमैया दूसरी बार बनेंगे CM, डीके होंगे डिप्टी सीएम

Kiren Rijiju : किरेन रिजिजू की क़ानून मंत्रालय से छुट्टी

0

नई दिल्ली। Kiren Rijiju : गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय रिजिजू को सौंपा गया है। अब तक यह विभाग केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पास था।  वहीं, उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है।

Karnataka CM : सिद्धारमैया दूसरी बार बनेंगे CM, डीके होंगे डिप्टी सीएम

मेघवाल बोले- सभी को न्याय मिलना चाहिए

मेघवाल ने कहा कि सभी को न्याय मिलना चाहिए और अदालतों में लंबित मामले जितना संभव हो उतना कम होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री (Kiren Rijiju)  ने जिम्मेदारी बदलने जाने पर प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, अन्य न्यायाधीशों और कानून अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्य न्यायाधीश समेत पूरी न्यायपालिका को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।

पीएम के विजन को पूरा करने की कोशिश : रिजिजू

रिजिजू ने कहा, ‘कानून मंत्री के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने की उम्मीद है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसी उत्साह और जोश के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने की कोशिश करूंगा।’

अर्जुन राम मेघवाल संभालेंगे कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी

अब से अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। इसके अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मेघवाल को दिए जाएंगे।

CM dhami in Rishikesh : रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण

Karnataka CM : सिद्धारमैया दूसरी बार बनेंगे CM, डीके होंगे डिप्टी सीएम

0

बेंगलुरू/नई दिल्ली। Karnataka CM :  कई दिनों के इंतज़ार के बाद आज कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि कर्नाटक में जीत पार्टी नहीं, बल्कि जनता की है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष ने किया है और डीके शिवकुमार भी सीएम पद के दावेदार थे।

CM dhami in Rishikesh : रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण

लोकसभा चुनाव तक शिवकुमार अध्यक्ष बने रहेंगे

सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव तक डीके शिवकुमार अध्यक्ष बने रहेंगे और पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार कर्नाटक में अपनी पहली केबिनेट बैठक में पांच गारंटी लागू करेगी।

20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा

20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (Karnataka CM) के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने लगभग 20-25 नए मंत्रियों को रखने का भी फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे।

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने मिलकर खरगे से मुलाकात की

सरकार गठन पर सहमति बनने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार ने मिलकर खरगे से मुलाकात की। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने एक फोटो भी ट्वीट की। सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे द्वारा सिद्धारमैया और शिवकुमार के हाथ उठाते हुए तस्वीर डालते हुए लिखा की ये विजेता टीम है।

दूसरी बार सीएम बनेंगे सिद्धारमैया

75 वर्षीय सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम थे। वहीं, 61 वर्षीय शिवकुमार राज्य में मंत्री रह चुके हैं, सिद्धारमैया दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। और वर्तमान में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख हैं।

Adani Group Case : SEBI को 14 अगस्त तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट- SC

 

CM dhami in Rishikesh : रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण

देहरादून: CM dhami in Rishikesh  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

Adani Group Case : SEBI को 14 अगस्त तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट- SC

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (CM dhami in Rishikesh) ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेम चंद अग्रवाल, सासंद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंमगाई, गढ़वाल आयुक्त श्री सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल श्री के. एस. नगन्याल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Air India : सिडनी जा रहे विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

Adani Group Case : SEBI को 14 अगस्त तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट- SC

0

नई दिल्ली। Adani Group Case  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अदाणी समूह (Adani Group Case) पर हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुनवाई हुई। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को कोर्ट ने जांच के लिए तीन महीने का समय देते हुए 14 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।

Air India : सिडनी जा रहे विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

30 सितंबर तक जांच खत्म करने का आदेश

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। बुधवार को सेबी को जांच स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। पीठ में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला भी शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद 30 सितंबर तक जांच खत्म करने पर आदेश दिया जा सकता है। शेयर बाजार के कामकाज में सुधार पर एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट सभी पक्षों को दी जाएगी। 11 जुलाई को इस पर चर्चा होगी।

11 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने दो मार्च को यूएस शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी ग्रुप के खिलाफ स्टॉक हेरफेर के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 11 जुलाई को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

Hemkund Sahib Dham 2023 : 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा

Air India : सिडनी जा रहे विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

0

नई दिल्ली। Air India : बुधवार को एयर इंडिया का विमान दिल्ली से सिडनी जा रहा था इस दौरान विमान में कई झटके (Turbulence) लगे हैं। झटकों के कारण विमान में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। तभी हवा में विमान में झटके लगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है।

Hemkund Sahib Dham 2023 : 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा

मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी घटना

डीजीसीए ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। केबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं है।

डीजीसीए ने ये भी बताया कि सिडनी में एयर इंडिया एयरपोर्ट मैनेजर ने चिकित्सा सहायता की। केबिन क्रू ने यात्रियों में एक डॉक्टर और नर्स भी मौजूद थी। उनकी मदद से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ यात्रियों ने चिकित्सा सहायता का लाभ उठाया। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

23 अप्रैल को यात्री को बिच्छू ने मारा था डंक

इससे पहले, एयर इंडिया के विमान (Air India) में एक बिच्छू ने एक यात्री को काट लिया था। विमान ने नागपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। किसी विमान में बिच्छू द्वारा काटे जाने का ये दुर्लभ मामला था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने तब बताया था कि 23 अप्रैल को विमान संख्या 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की एक घटना सामने आई है। महिला यात्री को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Cannes 2023 : Sara Ali Khan makes her Cannes debut in ivory lehenga

Hemkund Sahib Dham 2023 : 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा

ऋषिकेश: Hemkund Sahib Dham 2023  श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हो रही है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib Dham 2023) मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से ऋषिकेश में बुधवार को प्रथम जत्थे की रवानगी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Cannes 2023 : Sara Ali Khan makes her Cannes debut in ivory lehenga

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के शुभारंभ का यह बहुत ही शुभ दिन है, पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है और मैं इस पवित्र अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास की यात्रा है, जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है।

राज्यपाल ने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओं को भी हिमालय की सात चोटियों के बीच, अमृत सरोवर की लहरों के बीच, पवित्र श्री निशान साहिब की लहराती दिव्य ध्वजा के साथ श्री हेमकुंड साहिब जी के पवित्र दर्शन प्राप्त कर जीवन को धन्य बनाने का यह अवसर प्राप्त हुआ है। राज्यपाल ने सिख गुरुओं को याद करते हुए कहा कि युद्ध कला, युद्ध रणनीति, ‘निश्चय कर अपनी जीत करौ’ विजय हासिल करने की शिक्षा, निंदा, चुगली से दूर रहने की शिक्षा, जरूरतमंद की सेवा करने की शिक्षा, बचत करने की शिक्षा, शस्त्र विद्या, घुड़सवारी करने की शिक्षा, नशे से दूर रहने की शिक्षा हमें गुरूओं ने दी है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान, साहस, बलिदान, परिश्रम और सेवा के मार्ग पर चलकर ‘सवा लाख ते एक लड़ावां’ का संदेश अदम्य साहस की शिक्षाओं का सार है।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट कर्नल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने गुरुद्वारा में माथा टेका। गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र अजीत सिंह बिंद्रा ने यहां आगमन पर सभी का स्वागत किया।

Weather Update : अगले सात दिनों तक नहीं चलेगी लू, लेकिन तापमान में होगा इजाफा : IMD

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors