Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 82

Weather Update : अगले सात दिनों तक नहीं चलेगी लू, लेकिन तापमान में होगा इजाफा : IMD

0

नई दिल्ली। Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी, जिससे उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से प्रभावित हुए। अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। इसलिए हम अगले सात दिनों तक वहां लू चलने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन तापमान में इजाफा होगा। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Employment Fair : पीएम मोदी ने बांटे चयनित 71000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर।

इस वजह से चल रही धूल भरी हवाएं (Weather Update)

कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वातावरण शुष्क है और गर्म वातावरण के कारण मिट्टी ढीली हो गई है। इसलिए 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं और इसे वायुमंडल में फैला रही हैं। ये मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

Land For Job Scam : CBI की बड़ी कार्रवाई, देशभर नें नौ ठिकानों पर छापेमारी

Employment Fair : पीएम मोदी ने बांटे चयनित 71000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र

0

नई दिल्ली। Employment Fair  मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों में चयनित 71,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र बांटे। इस दौरान मोदी ने बीते नौ सालों के कार्यकाल के दौरान रोजगार के क्षेत्र में किए गए काम के बारे में भी बताया। मोदी ने अपने कहा, ‘बीते नौ वर्षों में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू भी खत्म हो गए हैं। इन सारे प्रयासों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है।’

Land For Job Scam : CBI की बड़ी कार्रवाई, देशभर नें नौ ठिकानों पर छापेमारी

पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है। इन नौ वर्षों के दौरान रोजगार (Employment Fair) की नई संभावनाओं को केंद्र में रखकर सरकार की नीतियां तैयार की गई हैं। बीते नौ वर्षों में भारत सरकार ने मूलभूत सुविधाओं के लिए पूंजीगत व्यय पर करीब-करीब 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस साल के बजट में भी पूंजीगत व्यय के लिए 10 लाख करोड़ रुपए तय किए गए हैं। पीएम ने ये भी कहा कि बीते नौ वर्षों में गरीबों के लिए जो चार करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं, उन्होंने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं। गांव-गांव में खुले पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटर आज रोजगार का बड़ा माध्यम बने हैं। युवाओं को विलेज लेवल का उद्यमी बना रहे हैं।

काम की प्रवृत्ति में बदलाव

मोदी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में काम की प्रवृत्ति भी बहुत तेजी से बदली है। बदलती हुई इन परिस्थितियों में युवाओं के लिए नए सेक्टर्स उभर कर आए हैं। केंद्र सरकार इन नए सेक्टर्स को भी निरंतर सपोर्ट कर रही है। इन नौ वर्षों में देश ने स्टार्ट अप कल्चर की नई क्रांति देखी है। पीएलआई स्कीम के तहत केंद्र सरकार मैन्युफैक्चरिंग के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दे रही है। ये राशि भारत को दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार में भी सहायता करेगी।

CM dhami in Kashipur : मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Land For Job Scam : CBI की बड़ी कार्रवाई, देशभर नें नौ ठिकानों पर छापेमारी

0

आरा। Land For Job Scam  मंगलवार की सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पटना सहित देशभर के कई ठिकानों पर एकसाथ छापामारी की है। जिसे देखकर लगता है एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती है। राजद विधायक किरण देवी और राज्यसभा सांसद प्रेम चंद गुप्ता के आवास पर भी पिछले छह घंटे से अधिक समय से तलाशी जारी है।

CM dhami in Kashipur : मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

बता दे कि भोजपुर के संदेश से राजद विधायक किरण देवी के पति और पूर्व विधायक अरूण यादव ने पटना स्थित सगुना मोड़ के पास एक अपार्टमेंट में आधा दर्जन फ्लैट खरीदा था। खरीदे गए फ्लैट को लालू परिवार के नाम गिफ्ट कर दिया था। अरुण यादव लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। अरुण यादव भोजपुर के बड़े बालू कारोबारी भी हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका कारोबार फैला है।

सूत्रों की मानें को फ्लैट के लेन-देन (Land For Job Scam) में पैसों का ट्रांजेक्शन बालू कंपनी के चेक से हुआ था। चर्चा है कि लंबे समय से लालू परिवार और उनके करीबियों के खिलाफ छापेमारी कर रही सीबीआई को इस मामले में ठोस जानकारी मिली थी, जिसके बाद भोजपुर के अगिआंव और पटना हार्डिंग रोड स्थित विधायक किरण देवी के दोनों आवास पर एक साथ छापेमारी हो रही है। सीबीआई के अफसर अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे हैं। बस से जवान आए हुए हैं।

परिवार के सदस्य भी आवास पर मौजूद

करीबी सूत्रों ने बताया कि सुबह छह बजे से किरण देवी के आवास पर छापामारी जारी है। छापामारी के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो, इसके लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों को छापामारी के दौरान तैनात किया गया है। पटना आवास पर नौकर समेत अन्य स्टाफ भी आवास पर मौजूद हैं। वहीं, अगिआंव आवास पर विधायक और पूर्व विधायक समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल गए विधायक के पति

बता दें कि किरण देवी के पति अरुण यादव भी राजद के विधायक रह चुके हैं। अरूण यादव पर साल 2019 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पोक्सो के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि 19 जुलाई 2019 को नगर थाना अंतर्गत कबीरगंज निवासी युवक के बयान पर अरुण यादव समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई गई थी।

इसके तीन साल बाद 16 जुलाई 2022 को पूर्व विधायक अरुण यादव ने पोक्सो के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार सिंह के कोर्ट में समर्पण किया था। उस समय कोर्ट के आदेश पर पूर्व विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अरुण यादव के जेल में रहने के कारण पिछले चुनाव में उनकी पत्नी किरण देवी को राजद ने टिकट दिया था।

साक्ष्य के अभाव में अदालत ने अरुण यादव को किया बरी

पिछले साल 12 दिसंबर 2022 को कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व राजद विधायक यादव को बरी कर दिया था। दुष्‍कर्म के मामले में नाम आने के बाद अरुण यादव ने अपनी पत्‍नी किरण देवी को इस सीट से राजद का टिकट दिलाया था।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha stylish engagement pictures

CM dhami in Kashipur : मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

काशीपुर/देहरादून : CM dhami in Kashipur  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में 355.27 करोड़ की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 287.36 करोड़ की 102 योजनाओं का शिलांयास तथा 67.91 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। यहा योजनायें विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत इन विधानसभा क्षेत्रों में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM dhami in Kashipur)  ने कहा कि आज की गई योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आने वाले समय में लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। पेयजल की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को बल मिलेगा और आमजन के घरों तक आसानी से पेयजल मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र को लक्ष्य मानकर काम करते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर सरकार देना हमारा प्रयास है जिससे लोगों की बात सरकार तक पहुंचे और सभी की समस्या का समाधान हो। जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना हमारा उद्देश्य है। उत्तराखंड राज्य हित में जिन फैसलों की आवश्यकता होगी वह लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड, अब नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री जी (CM dhami in Kashipur)  द्वारा कहे गए कथन  ’’21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक होगा’’ को चरितार्थ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एक नई कार्य संस्कृति और सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को लेकर हमारी सरकार प्रदेश में पूर्ण सुशासन स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 30 जून तक तैयार हो जाएगा, जोकि पूरे राष्ट्र के लिए मॉडल बनने वाला है। उन्होंने सभी राज्यों से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का आह्वान कियां। उन्होंने कहा कि कठोर भूकानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य लैण्ड जिहाद एवं अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
हमने एक वर्ष के अन्दर तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क देने का काम किया। आज एक लाख 81 हजार परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 15 लाख के सापेक्ष 11 लाख 30 हजार घरों को पेयजल उपलब्ध करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरवमय मार्ग को प्रशस्त करने के लिए ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ का  जो मंत्र दिया है उसने देश की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, परन्तु अब योजनाएं भी बनाई जाती हैं और उनको लागू भी किया जाता है। इसी तरह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जहां बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया जाता है, वहीं उनका उद्घाटन भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में देश जहां विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, वहीं वैश्विक कूटनीति के मंच पर भी विश्व में भारत अग्रणी देशों में गिना जाता है, रूस और यूक्रेन युद्ध के समय हमारे द्वारा उठाए गए कदमों से यह बात परिलक्षित होती है। ’’अंत्योदय के साथ-साथ ’’सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’’ का मंत्र आज देश की मूल प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का जो ’’विकल्प रहित संकल्प’’ लिया है, उसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर किए गए प्रहार से लेकर समान नागरिक आचार संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने, लैंड जिहाद और गरीबों को तीन निःशुल्के सिलेंडर देने जैसे कठिन मुद्दों पर हमारे द्वारा उठाए गए ’’ऐतिहासिक कदम’’ इस बात का प्रमाण हैं कि आज हमारी सरकार प्रदेश हित में ऐसे मुद्दों पर भी निर्णय लेने का कार्य कर रही है, जिन मुद्दों को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
उन्होंने कहा कि काशीपुर औद्योगिक नगरी (CM dhami in Kashipur) के रूप में विकसित रहा है यहां पर समुचित विकास की जो भी आवश्यकताएं हैं उनकी हम समीक्षा कर रहे हैं। उद्योगपतियों के साथ बीते दिनों हुई बैठक में उनकी समस्याओं पर मंथन भी किया है, संवाद भी किया है और उनसे सुझाव लेकर कुछ त्वरित निर्णय लिए हैं और दीर्घकालिक निर्णय भी शीघ्र लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 9 वर्षों में डेढ़ लाख करोड़ से भी ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उनका यहां से कर्म और मर्म का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि नये जिलों के सृजन के लिए एक कमेटी काम कर रही है और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाये जाएंगे। विधायकों के साथ मिलकर उनके क्षेत्रों के विकास का पहिया तेजी से चलाया जाएगा। काशीपुर के बाईपास और फ़्लाईओवर के जल्द निर्माण की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मेहन्द्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भी अपने-अपने विचार रखे।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, आदेश सिंह चौहान, अरविन्द पाण्डे, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी,सहित विकास शर्मा, राजेश कुमार, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, खिलेन्द चौधरी, राम महरोत्रा, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Aryan Khan Drugs Case : आर्यन ड्रग्स केस में वानखेड़े पर लगे चौंकाने वाले आरोप

0

मुंबई। Aryan Khan Drugs Case  सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग्स मामले में एक बड़ा खुलासा किया गया है। सीबीआई की तरफ से कहा गया है कि आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश की गई थी। अब इस मामले में इस केस के गवाह केपी गोसावी और उसके साथियों पर वसूली के आरोप लगे हैं।

Karnataka Politics : तो इस फॉर्मूले पर तय हुआ कर्नाटक का CM

25 करोड़ रुपए वसूलने की रची गई साजिश

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने केपी गोसावी और प्रभाकर सेल को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में गवाह बनने के लिए कहा था। सीबीआई की तरफ से FIR में साफ कहा गया है कि आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपए वसूलने का प्लान किया जा रहा था। इस केस के दौरान एक शख्स की आर्यन खान के साथ सेल्फी भी वायरल हुई थी, ये और कोई नहीं केपी गोसावी ही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये FIR पिछले सप्ताह दर्ज की गई थी, जिसमें वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व एसपी विश्व विजय सिंह, एनसीबी के खुफिया अधिकारी आशीष रंजन और दो निजी व्यक्तियों – गोसावी और उनके सहयोगी संविल डिसूजा को आरोपी के रूप में नामित किया गया। इसे अब सोमवार को सार्वजनिक किया गया है। इसके अलावा FIR में कहा गया है कि अक्टूबर 2021 में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी को फ्रीहैंड की अनुमति दी गई थी।

देशभक्ति करने की सजा मिल रही है : वानखेड़े

इससे पहले वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा था कि उन्हें देशभक्ति करने की सजा दी जा रही है। उनका ये बयान सीबीआई की कथित रूप से छापेमारी के बाद आया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई के 18 अधिकारियों ने मेरे आवास पर छापा मारा और 12 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली गई। उन्हें 23 हजार रुपए और चार संपत्ति के कागजात मिले। ये संपत्ति मेरे सेवा में शामिल होने से पहले की है।

सीबीआई की 29 स्थानों में छापेमारी

गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े और आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले के बाद देश भर में 29 स्थानों पर तलाशी ली सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले (Aryan Khan Drugs Case) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई की तरफ से मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

Anna Utsav 2023 : मुख्यमंत्री धामी ने श्री अन्न महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ

 

Karnataka Politics : तो इस फॉर्मूले पर तय हुआ कर्नाटक का CM

0

बेंगलुरु। Karnataka Politics  कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हो गई है। पार्टी के लिए सीएम का फैसला करना काफी चुनौती भरा हो गया है। पार्टी ने बीते दिन इसको लेकर पर्यवेक्षक भी बना दिए हैं जो आज दिल्ली में आलाकमान को रिपोर्ट सौपेंगे। वही सीएम पर एक फॉर्मूले के तहत फैसला लिया गया है।

Anna Utsav 2023 : मुख्यमंत्री धामी ने श्री अन्न महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ

खरगे सोनिया गांधी, राहुल गांधी लेंगे अंतिम निर्णय

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने बताया कि सीएम का निर्णय लेकर दिल्ली भेजा गया है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी, राहुल गांधी से बात करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

दिल्ली नहीं जाएंगे डीके शिवकुमार

कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (Karnataka Politics) के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चा थी जिसे उन्होंने अब नकार दिया है। वहीं, शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है, जिसके चलते पार्टी महासचिव सुशील कुमार शिंदे और अन्य नेताओं ने उन्हें मिलकर बधाई भी दी।

सीएम का फैसला आलाकमान करेगा – डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है और हम इसे पार्टी आलाकमान पर छोड़ रहे हैं कि वो क्या निर्णय लेते हैं। शिवकुमार ने कहा कि मैंने दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है, मुझे जो भी काम करना था मैंने किया, अब सीएम का फैसला आलाकमान करेगा।

सभी विधायकों के साथ बैठक कर ली जाएगी राय

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के फैसले पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमने रात 2 बजे तक बैठक कर सभी विधायकों से राय ले ली है और एक रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस रिपोर्ट को कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेंगे।

UP Nagar Nikay Chunav यूपी नगर पंचायत चुनाव में 204 पर भाजपा आगे

 

Anna Utsav 2023 : मुख्यमंत्री धामी ने श्री अन्न महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ

देहरादून: Anna Utsav 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया।

UP Nagar Nikay Chunav यूपी नगर पंचायत चुनाव में 204 पर भाजपा आगे

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 (Anna Utsav 2023) को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण ही आज समस्त विश्व हमारे देश की परम्परागत फसलों के महत्व को समझ रहा है। भारत के प्रस्ताव पर ही ’’संयुक्त राष्ट्र संघ’’ ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने मिलेट्स को ’’श्री अन्न’’ की संज्ञा दी है।’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमें गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है। श्री अन्न फसलों में पौषणीय तत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी पाये जाते है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने और रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। राज्य के पर्वतीय जिलों के कृषकों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है साथ ही किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। इससे न सिर्फ किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन हेतु किसान प्रोत्साहित भी हो रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन तथा आम जनमानस के भोजन में सम्मिलित करने हेतु लगभग 73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। जैविक कृषि के साथ-साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के 11 जनपदों में इस वर्ष से आरम्भ किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा 6400 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 796 लाख के कृषि मिशन कार्यक्रम के संचालन की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। राज्य में ’’मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना’’ तथा नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना“ द्वारा प्रदेश के अधिक से अधिक कृषि क्षेत्र को प्राकृतिक कृषि के अन्तर्गत आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन किये जाने हेतु नियमित अनुश्रवण एवं नियोजन के लिए “राज्य प्राकृतिक कृषि बोर्ड“ का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोक पर्वों एवं त्योहारों में श्री अन्न को अवश्य शामिल करें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में प्राचीन काल से ही श्री अन्न की खेती होती थी। देवभूमि उत्तराखण्ड मोटे अनाजों की राजधानी रही है। राज्य में किसानों से मंडुवे को एमएसपी पर लेने एवं इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जो इन्सेन्टिव देने की व्यवस्था की गई यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया श्री अन्न के महत्व को समझ रही है। उत्तर प्रदेश में भी पौष्टिक आहारों को तेजी से प्रमोट किया जा रहा है।
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मिलेट्स के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य में अनाजों की उपज बढ़ रही है। किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन कर अच्छा मूल्य मिले इसके लिए राज्य में मंडुवे की एमएसपी 35 रूपये 78 पैसे रखी गई है। किसानों से एमएसपी पर मंडुआ लेने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो मंडुवे पर 1.50 रुपये इन्सेंटिव की व्यवस्था की गई है। 2025 तक राज्य के सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जैविक खेती के क्षेत्र में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। इसके लिए उत्त्राखण्ड को लगातार दो साल प्रथम पुरस्कार मिला है। ऐरोमा के क्षेत्र में भी राज्य में तेजी से कार्य हो रहे हैं। एप्पल मिशन मिशन (Anna Utsav 2023) में 35 करोड़ एवं कीवी मिशन में 20 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। 2025 तक मिलेट्स एवं हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री सुरेश गड़िया, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव कृषि श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, निदेशक कृषि श्री गौरी शंकर एवं प्रदेश भर से आये कृषक मौजूद थे।

UP Nagar Nikay Chunav यूपी नगर पंचायत चुनाव में 204 पर भाजपा आगे

0

UP Nagar Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनाव दो चरणों में हुआ। पहले चरण की वोटिंग 4 मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को हुई। नगर निकाय चुनाव के परिणाम (UP Urban Local Bodies Election Result) 13 मई 2023 को घोषित किए गए। इन निकाय चुनावों को 2024 आम चुनाव से पहले यूपी का सेमीफाइनल कहा गया था। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा के बाद नगर निकायों में भी दबदबा बरकरार रखा है। शहरी निकाय चुनाव तीन तरह के निकायों के लिए होते हैं- नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका। सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी ने महापौर पद पर जीत हासिल की। बीजेपी ने तीनों निकायों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं। समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टियां बनकर उभरीं।

Karnataka Election Results 2023 : कांग्रेस को बहुमत मिलते देख भावुक हुए डीके

यूपी नगर निगम चुनाव 2023 : कहां से कौन बना मेयर

नगर न‍िगम विजेता (पार्टी)
लखनऊ नगर निगम सुषमा खर्कवाल (बीजेपी)
कानपुर नगर निगम प्रमिला पांडे (बीजेपी)
गाजियाबाद नगर निगम सुनीता दयाल (बीजेपी)
सहारनपुर नगर निगम डॉक्‍टर अजय सिंह (बीजेपी)
अयोध्या नगर निगम गिरीशपति त्रिपाठी (बीजेपी)
वाराणसी नगर निगम अशोक तिवारी (बीजेपी)
आगरा नगर निगम हेमलता दिवाकर (बीजेपी)
झांसी नगर निगम बिहारीलाल (बीजेपी)
शाहजहांपुर नगर निगम अर्चना वर्मा (बीजेपी)
फिरोजाबाद नगर निगम कामिनी राठौर (बीजेपी)
मेरठ नगर निगम हरिकांत अहलूवालिया (बीजेपी)
प्रयागराज नगर निगम गणेश केसरवाली (बीजेपी)
अलीगढ़ नगर निगम प्रशांत सिंघल (बीजेपी)
मुरादाबाद नगर निगम विनोद अग्रवाल (बीजेपी)
गोरखपुर नगर निगम मंगलेश श्रीवास्तव (बीजेपी)
बरेली नगर निगम उमेश गौतम (बीजेपी)
मथुरा-वृंदावन नगर निगम विनोद अग्रवाल (बीजेपी)

यूपी नगर निकाय चुनाव 2023: नगर पालिका परिषदों के नतीजे

यूपी में कुल 199 नगर पालिका पर‍िषदों के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा 5,327 सदस्‍यों का चुनाव हुआ।

यूपी नगर निकाय चुनाव 2023: नगर पंचायत के नतीजे

उत्तर प्रदेश में कुल 544 नगर पंचायत अध्यक्षों और 7,178 सदस्‍यों का चुनाव हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था। चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।

Imran Khan News : अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान खान को राहत

Karnataka Election Results 2023 : कांग्रेस को बहुमत मिलते देख भावुक हुए डीके

0

Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है।

Imran Khan News : अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान खान को राहत

Karnataka Election Results 2023 update

भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

कांग्रेस को मिली 4 सीट पर जीत, 2 पर भाजपा का खुला खाता

चुनाव आयोग ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस ने 4 सीट जीत ली है, वहीं 2 पर भाजपा को जीत मिली है।

सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ये जनता की जीत

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है।

शिवकुमार बोले- पार्टी को पहले से था मुझपर भरोसा

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

भावुक हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है और झूठ का पर्दाफाश किया है।

शख्स ने अपने सीने पर ‘सिद्धारमैया सीएम’ का टैटू गुदवाया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर सिद्धारमैया सीएम का टैटू गुदवाया।

 सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया

राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

रुझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस को अभी से ऑपरेशन लोटस का डर

कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ पार्टी में अभी से ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायकों के लिए रिजॉर्ट बुकिंग करा दी है।

राहुल की गदा लिए फोटो जारी (Karnataka Election Results 2023)

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलते देख कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने राहुल गांधी की गदा लिए फोटो जारी की है। उन्होंने इसी के साथ ट्वीट कर जय बजरंग बली लिखा। दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विजय के पोस्टर लगाए।

कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर, बीजेपी को 36.17 फीसद वोट शेयर और जेडीएस को 12.97 फीसद वोट शेयर मिला है।

रुझानों में AAP, JDU, AIMIM को नोटा से भी कम वोट

चुनाव आयोग के रुझानों में कई बड़ी पार्टियों की खस्ताहालत दिख रही है। AAP, AIMIM को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, अभी तक JDU को 0 फीसद वोट शेयर मिला है।

कर्नाटक की सभी सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 118 सीटों के साथ बहुमत मिल रहा है तो भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

रुझानों में कांग्रेस सरकार, अब 117 सीटों पर चल रही आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनती दिख रही है। 11 बजे तक के रुझानों के तहत कांग्रेस को 117 तो भाजपा को 71 सीटें मिल रही है। वहीं, जेडीएस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी शुरू, मिठाई बांट रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक चुनाव के रुझानों में जीत मिलते देख दिल्ली में AICC कार्यालय में आतिशबाजी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है।

एचडी कुमारस्वामी के बेटे रुझानों में काफी पीछे

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रुझानों में काफी पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार निखिल 13000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

The Kerala Story Film : SC ने ममता सरकार को फिल्म बैन करने को लेकर लगाई फटकार

 

Imran Khan News : अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान खान को राहत

0

इस्लामाबाद। Imran Khan News : इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में राहत मिली है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अभियोग पर स्थगन आदेश जारी किया है। साथ ही साथ अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान को राहत मिल गई है। इमरान खान को 2 सप्ताह के लिए जमानत दे दी है।

The Kerala Story Film : SC ने ममता सरकार को फिल्म बैन करने को लेकर लगाई फटकार

हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही हंगामा

इमरान समर्थक वकीलों ने कोर्ट रूम में इमरान के नारों से हंगामा कर दिया इससे पहले हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही हंगामा मच गया था। जिससे जज रूम छोड़कर चले गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया।

इमरान ने समर्थकों से की शांति की अपील

बीती शाम को इमरान (Imran Khan News) ने अपने समर्थकों से शांति की अपील करते हुए दावा किया कि हिरासत में उन्हें डंडों से पीटा गया।

मुझे आतंकी समझा गया – इमरान

पूर्व पीएम ने कहा कि उनके खिलाफ 145 केस दर्ज हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी एक आतंकी की तरह की गई। वहीं, चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल, जस्टिस मुहम्मद अली मजहर और जस्टिस अतर मिनल्लाह की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि उनपर यह कार्रवाई अवैध थी।

पीठ ने गिरफ्तारी के खिलाफ जताई नाराजगी

पीठ ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए पाक रेंजरों द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के तरीके पर भी गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को उन्हें उसके समक्ष पेश करने का आदेश दिया। कोर्ट रूम में इमरान के प्रवेश करते ही अदालत के दरवाजे बंद कर दिए गए और पीठ ने सुनवाई शुरू की। चीफ जस्टिस बंदियाल ने इमरान से कहा, ‘आपको देखकर अच्छा लगा। हमारा मानना है कि आपकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट को शुक्रवार को मामले की सुनवाई करनी चाहिए और वह जो भी फैसला दे, आपको स्वीकार करना होगा।’

Wrestlers Protest : बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज, एसआईटी का किया गठन

 

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors