Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 83

The Kerala Story Film : SC ने ममता सरकार को फिल्म बैन करने को लेकर लगाई फटकार

0

नई दिल्ली। The Kerala Story Film  सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार, शुक्रवार को बंगाल सरकार द्वारा ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म (The Kerala Story Film) पर बैन लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो प.बंगाल में क्यों नहीं लोगों को तय करने दें कि फिल्म अच्छी है या बुरी।

Wrestlers Protest : बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज, एसआईटी का किया गठन

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं की उस याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिसमें राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ तमिलनाडु सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

ममता सरकार से पूछा सवाल

सीजेआई ने आगे कहा कि फिल्म पूरे देश में प्रदर्शित की जा रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार को फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाया है। सीजेआई ने सरकार से पूछा कि आप इस फिल्म को चलने क्यों नहीं देना चाहते हैं? फिल्म देश के विभिन्न हिस्सों में समान जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ चल रही है।

CBSE Board 12th Result : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, जाने कौन रहा टॉप पर

 

Wrestlers Protest : बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज, एसआईटी का किया गठन

0

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।

CBSE Board 12th Result : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, जाने कौन रहा टॉप पर

पुलिस के मुताबिक, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Wrestlers Protest) का बयान दर्ज किया गया और कुछ दस्तावेज मांगे गए। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा जुटाने को कहा है।

Alia Bhatt becomes first Indian global ambassador for Gucci

CBSE Board 12th Result : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, जाने कौन रहा टॉप पर

देहरादून: CBSE Board 12th Result  सीबीएसई के छात्र और छात्राओं का इंतज़ार हुआ ख़त्म, शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 87.33 प्रतिशत रहा है। वहीं लड़कियों ने पीछे छोड़ा लड़को को परिणाम में लड़कियों मारी बाजी। अगर बात करे देहरादून की तो रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

National Technology Day : के मौके पर पीएम ने 5800 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

रीजन के हिसाब से त्रिवेंद्रम देश में प्रथम, बेंगलुरू दूसरे, चेन्नई तीसरे, दिल्ली वेस्ट चौथे, दिल्ली ईस्ट छठे और नोएडा 14वें स्थान पर है। वहीं बात करे लड़कियों की तो लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। छात्राओं को (CBSE Board 12th Result) रिजल्‍ट प्रतिशत 90.68 और छात्रों का प्रतिशत 84.67 रहा। इनमें देहरादून रीजन 15वें स्थान पर है। बीते साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई। 2021-22 में 85.39 पास प्रतिशत रहा था।

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। देहरादून रीजन से 12वीं में 92 हजार 265 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 53757 छात्र व 38508 छात्राएं शामिल थे। बोर्ड के अधीन 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पहली बार बोर्ड परीक्षा दी थी।

Delhi Govt vs LG : सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केजरीवाल ने बताया ‘जनतंत्र की जीत’

National Technology Day : के मौके पर पीएम ने 5800 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

0

National Technology Day : बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सशक्तिकरण के स्रोत के रूप में और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए किया है। चाहे जनधन, आधार और मोबाइल की तिकड़ी हो कोविन पोर्टल हो या किसानों के लिए डिजिटल बाजार हो उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी को ‘समावेश के एजेंट’ के तौर पर इस्तेमाल किया है।

Delhi Govt vs LG : सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केजरीवाल ने बताया ‘जनतंत्र की जीत’

उत्सव समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित

पीएमओ से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, इस आयोजन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जतनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई का प्लैटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री हाल के दिनों में भारत में की गई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले एक्सपो का उद्घाटन भी किया। वह इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को सम्मानित करने के लिए की थी।

18 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का उद्घाटन करेंगे मोदी

बुधवार को किशन रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई यानी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रगति मैदान के हॉल नंबर दो और तीन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दर्शकों को देशभर के संग्रहालयों की सांस्कृतिक विरासत को जानने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का आयोजन 18 से 20 मई तक किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के दूसरे चरण में इसका आयोजन किया जा रहा है।

Maharashtra Political : उद्धव ठाकरे इस्तीफा न देते तो बच सकती थी कुर्सी : सुप्रीम कोर्ट

Delhi Govt vs LG : सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केजरीवाल ने बताया ‘जनतंत्र की जीत’

0

Delhi Govt vs LG :  केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने आज अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह सर्वसम्मति का फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह व्यवस्था दी कि जमीन, पुलिस और कानून-व्यवस्था को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी की बाकी प्रशासनिक सेवाओं पर दिल्ली सरकार का ही नियंत्रण है। उपराज्यपाल इन तीन मुद्दों को छोड़कर दिल्ली सरकार के बाकी फैसले मानने के लिए बाध्य हैं।

Maharashtra Political : उद्धव ठाकरे इस्तीफा न देते तो बच सकती थी कुर्सी : सुप्रीम कोर्ट

  1. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ (Delhi Govt vs LG) ने इस मामले में सर्वसम्मति से फैसला सुनाया और 2019 के जस्टिस अशोक भूषण के फैसले से असहमति जताई। 2019 के फैसले में कहा गया था कि तमाम सेवाएं दिल्ली सरकार के दायरे से पूरी तरह बाहर हैं।

  2. सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के मुताबिक महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (IAS) पर भी दिल्ली सरकार का नियंत्रण रहेगा, भले ही वे उसकी तरफ से नियुक्त न किए गए हों।

  3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को अधिकारियों को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं दिया गया तो जवाबदेही तय करने के सिद्धांत का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

  4. शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर अधिकारियों ने मंत्रियों को रिपोर्ट करना बंद कर दिया या उन्होंने मंत्रियों के निर्देश नहीं माने तो सामूहिक जिम्मेदारी के सिद्धांत पर असर पड़ेगा।

  5. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि लोकतांत्रित रूप से निर्वाचित सरकार को अधिकारियों को नियंत्रित करने की इजाजत नहीं दी गई तो विधायिका और जनता के प्रति उस सरकार की जवाबदेही कमजोर हो जाएगी। दिल्ली का केंद्र शासित क्षेत्र अन्य केंद्र शासित प्रदेशों जैसा नहीं है। यह अपने आप में अलग है।

  6. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा तय प्रशासनिक भूमिका के तहत आने वाले अधिकारों का उपराज्यपाल इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, विधायिका के दायरे के बाहर आने वाले मुद्दों को वे कार्यकारी रूप से चला सकते हैं।

  7. सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ यह भी जोड़ा कि इसके ये मायने नहीं हैं कि उपराज्यपाल का पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर प्रशासनिक नियंत्रण है। अगर पूरा प्रशासन उन्हें दे दिया गया तो दिल्ली के अंदर पृथक निर्वाचित व्यवस्था के कोई मायने नहीं रह जाएंगे।

Sushila Baluni passed away : मुख्यमंत्री धामी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Maharashtra Political : उद्धव ठाकरे इस्तीफा न देते तो बच सकती थी कुर्सी : सुप्रीम कोर्ट

0

नई दिल्ली। Maharashtra Political :  सुप्रीम कोर्ट ने आज उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं पर फैसला सुनाया। वहीं कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अभी इस मामले में कोई निर्णय लेना जल्दबाजी होगी, इसलिए इसे 7 जजों की बड़ी बेंच को सौंपा जा रहा है।आपको याद होगा कि पिछले साल एकनाथ शिंदे और उनके गुट के कुछ विधायकों ने उद्धव ठाकरे के साथ बगावत कर ली थी और उसके बाद उद्धव ठाकरे को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार गिर गई थी।

Sushila Baluni passed away : मुख्यमंत्री धामी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

शिंदे सरकार को SC से राहत

SC ने अपने फैसले में कहा कि तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया था इसलिए एमवीए सरकार को बहाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही SC ने कहा कि सबसे बड़े दल भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे को शपथ दिलाना राज्यपाल द्वारा उचित था।

उद्धव इस्तीफा नहीं देते तो स्थिति कुछ और होती : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वो उद्धव ठाकरे सरकार को वापिस बहाल नहीं किया जा सकता है। इसी के साथ कोर्ट ने कहा कि अगर उद्धव इस्तीफा नहीं देते तो स्थिति कुछ और होती।

स्पीकर का फैसला अवैध (Maharashtra Political)

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि गोगावाले (शिंदे समूह) को शिवसेना पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त करने का स्पीकर का फैसला अवैध था। कोर्ट ने कहा कि आंतरिक पार्टी के विवादों को हल करने के लिए फ्लोर टेस्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। न तो संविधान और न ही कानून राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने और अंतर-पार्टी विवादों में भूमिका निभाने का अधिकार देता है।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

संविधान पीठ ने बीते 16 मार्च को संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में अंतिम सुनवाई 21 फरवरी को शुरू हुई थी और नौ दिनों तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई थीं। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के अंतिम दिन आश्चर्य व्यक्त किया था कि वह उद्धव ठाकरे की सरकार को कैसे बहाल कर सकती है जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सदन में बहुमत परीक्षण का सामना करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

Sushila Baluni passed away : मुख्यमंत्री धामी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

 

Sushila Baluni passed away : मुख्यमंत्री धामी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: Sushila Baluni passed away  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

PM Modi Rajasthan Visit : राजसमंद में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा ने स्थगित किए कार्यक्रम (Sushila Baluni passed away)

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर महिला मोर्चा के द्वारा महानगर की कार्यसमिति बुधवार को ली-अमृतम होटल सहारनपुर रोड़ में होनी थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर के समस्त विधायकगण, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि ने शामिल होना था।

मंगलवार देर शाम सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने बुधवार सुबह सभी कार्यक्रम स्थगित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। अब महिला मोर्चा की कार्यसमिति गुरुवार को करने पर विचार किया जा रहा है।

Karnataka Election 2023 update : कर्नाटक में एक बजे तक 37 फीसदी हुआ मतदान

PM Modi Rajasthan Visit : राजसमंद में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

0

नाथद्वारा। PM Modi Rajasthan Visit : राजस्थान के नाथद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है। यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला, मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है।

Karnataka Election 2023 update : कर्नाटक में एक बजे तक 37 फीसदी हुआ मतदान

अशोक गहलोत पर कसा तंज

पीएम मोदी ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ‘कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल विवाद पैदा करना पसंद है। आपने कुछ लोगों को ‘कि आता पहले या दाता पहले’ कहते सुना होगा, लेकिन इतिहास गवाह है कि तेज गति से विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। दूरदृष्टि के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था, ये आप भलीभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।

पीएम मोदी ने राजस्थान के लोगों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैंने 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए राजस्थान के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है।’

राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत को उतनी मिलेगी गति

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी।

CM अशोक गहलोत ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, ‘मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।’

‘पीएम मोदी को लिखता रहूंगा पत्र’ (PM Modi Rajasthan Visit)

सीएम गहलोत ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं पीएम मोदी को पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा।

नाथद्वारा में हुआ स्वागत

नाथद्वारा पहुंचते ही पीएम मोदी के कार पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए राजस्थान के लोगों ने उनका स्वागत किया। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

राजस्थान के लोगों को दिया तोहफा

पीएम मोदी आज राजस्थान के लोगों को रेलवे, राजमार्ग और चिकित्सा सुविधाओं सहित कई बड़ी सौगात दे रहे हैं। इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

CM Helpline : CM ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ

 

Karnataka Election 2023 update : कर्नाटक में एक बजे तक 37 फीसदी हुआ मतदान

0

नई दिल्ली। Karnataka Election 2023 update :  चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 12 जिलों में 40 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा, ‘मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया…हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए…।

CM Helpline : CM ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ

Karnataka Election 2023 update :

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दावा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटिंग के बाद कहा कि मैं पिछले 55 सालों से उस पोलिंग बूथ पर मतदान कर रहा हूं, लोगों के उत्साह को देखकर मुझे लगता है कि मेरी पार्टी सत्ता में आएगी और हम बहुमत से जीतेंगे।

13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है। एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है। मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा।

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार ने पत्नी संग डाला वोट

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार और उनकी पत्नी और JDS नेता गीता शिवराजकुमार ने कर्नाटक चुनाव में वोट डाला।

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

बेंगलुरु के जेपी नगर में Karnataka Assembly Election 2023 के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। बता दें कि कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान दर्ज किया गया है।

BJP प्रत्याशी बीसी नागेश ने परिवार संग डाला वोट

कर्नाटक के मंत्री और तिपतुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बीसी नागेश और उनके परिवार ने तिपतुर में वोट डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता

कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। बता दें कि स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

वोट डालने पहुंचे एक्टर ऋषभ शेट्टी

अभिनेता ऋषभ शेट्टी उडुपी के एक पोलिंग बूथ पर Karnataka Assembly Election2023 के लिए वोट डालने पहुंचे।

एचडी रेवन्ना ने की परिवार संग पूजा-अर्चना

जेडीएस के उम्मीदवार एचडी रेवन्ना ने अपने परिवार के साथ हासन जिले के होलेनरसीपुरा में एक मंदिर में पूजा अर्चना की।

प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी, हमें 130-135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

Imran Khan Arrested : पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार

 

CM Helpline : CM ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ

देहरादून: CM Helpline  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हैल्प लाईन 1905 के नये वर्जन में 1905 डायल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप एवं ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की सुविधा भी दी गई है। अब 24 घंटे सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मदद लिये जाने के साथ शिकायत भी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Imran Khan Arrested : पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन (1905 CM Helpline) की विभागों द्वारा माह में दो बार समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह में इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 से लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाये गये इस हेल्पलाईन का लाभ आमजन को मिले। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस हमारा उत्तरदायित्व है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का जो सरकार का उद्देश्य है, उसमें सीएम हेल्पलाइन 1905 महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए जन समस्याओं का जिस स्तर पर समाधान होना है, उस स्तर पर ही समाधान हो जाए। तहसील स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, वे अनावश्यक जिलाधिकारी तक न आये और जिन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर वो शासन स्तर तक न आये। जिस स्तर पर समस्याओं का समाधान होना है, यदि नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को और सशक्त बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जाय। जनपद स्तर पर भी जिलाधिकारी प्रतिमाह जनसुनवाई करें। उन्होंने ने निर्देश दिये कि प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस का आयोजन किया जाए एवं चौथे मंगलवार को जनपद में जिलाधिकारी जन समर्पण दिवस लगाकर जन समस्याओं का समाधान करें। सभी जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को ऑनलाईन रजिस्टर किया जाए। जिन लोगों की समस्याओं का समाधान तहसील एवं जनपद स्तर पर नहीं हो पायेगा, उन समस्याओं को ही मुख्यमंत्री कार्यालय को संदर्भित किया जायेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, श्री विनोद रतूड़ी, निदेशक आईडीटीए श्रीमती नितिका खण्डेलवाल एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे, सभी जिलाधिकारी वर्चुवल माध्यम से बैठक से जुड़े थे।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors