Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 84

Imran Khan Arrested : पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार

0

इस्लामाबाद। Imran Khan Arrested :  मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार किया । इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी के स्थानीय समाचार एजेंसी ने दी है।

Conspiracy Case : तमिलनाडु में NIA की छह जगहों पर छापेमारी, हिरासत में दो लोग

भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि किए बिना कहा, ‘इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।’

धक्के मारकर ले गए पाक रेंजर्स (Imran Khan Arrested)

इमरान खान की पार्टी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें पाक रेंजर्स इमरान खान को धक्के मारते हुए दिख रहे हैं।

जेल जाने के लिए तैयार हूं: इमरान खान

उधर, इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, ‘मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है। वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।’

ISI अधिकारी पर हत्या की साजिश का आरोप

इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि दो बार उनकी हत्या का प्रयास करने वाले आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल थे।

Bus Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत

Conspiracy Case : तमिलनाडु में NIA की छह जगहों पर छापेमारी, हिरासत में दो लोग

0

नई दिल्ली। Conspiracy Case  मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Bus Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत

कई जिलों में जारी है छापेमारी (Conspiracy Case)

अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई के मदुरै क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और थेनी के एसडीपीआई जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा एनआईए की टीम द्वारा चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापेमारी की जा रही है।

पीएफआई के एक दर्जन सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में मामला दर्ज करने के बाद से अब तक पीएफआई के लगभग एक दर्जन सदस्यों को एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित है। जैसे धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करना और सार्वजनिक शांति और शांति को बाधित करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को अंजाम देना और भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करना शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि संगठन पर कार्यकर्ताओं के लिए घातक हथियारों के साथ प्रशिक्षण आयोजित करने और जिले व राज्य स्तर पर पीएफआई के नेताओं द्वारा चुने गए लक्ष्यों पर हमला करने के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप है।

GOOD NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत

Bus Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत

0

भोपाल। Bus Accident : मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। इसके अलावा, मृतकों में दो बच्चे और करीब छह महिलाएं शामिल हैं।

GOOD NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत

खरगोन जिले के श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी बस

बताया जाता है कि बस खरगोन जिले के श्रीखंडी गांव से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान वह दंसगा और डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।

मौके पर पहुंचे एसपी- कलेक्टर

घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वो दादागीरी करने लगते हैं।

जान गंवाने वाले के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे (Bus Accident) में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार, जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

GOOD NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत

GOOD NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत

देहरादून: GOOD NEWS  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत स्थायी निवास जाति एवं आय तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराये जाएं।

Anand Mohan Case : बाहुबली आनंद मोहन की फिर बढ़ी मुश्किलें

इस संबंध में सचिव श्री शैलेश बगोली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा हैं कि छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र की आवश्यकता एवं इन प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के दृष्टिगत राज्य के समस्त विद्यालयों में अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति एवं आय तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी किये हैं कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी को सम्मिलित करते हुए समिति का गठन किया जाय।

समिति द्वारा जनपद स्तर पर कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या का आकलन किया जायेगा। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों (पटवारी / लेखपाल / कानूनगो एवं सीएससी के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करवाया जायेगा। निवास स्थान,  चरित्र, आय  एवं पर्वतीय प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की प्रक्रिया हेतु टाइम फ्रेम का निर्धारण करते हुए कार्ययोजना तैयार की जायेगी। जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम का साप्ताहिक अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी।

तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा (GOOD NEWS) अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए समिति का गठन किया जाय। समिति द्वारा तैयार रोस्टर की सूचना से सम्बन्धित विद्यालयों को अवगत कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रमाण-पत्रों हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूचना प्रधानाचार्यो, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जायेगी। तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम का दैनिक अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी। कार्यवाही के पश्चात तहसीलदार स्तर से दैनिक निगरानी के अंतर्गत तिथिवार रोस्टर के अनुसार पटवारी / लेखपाल / कानूनगो एवं सीएससी के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की टीम द्वारा सम्बन्धित विद्यालय का भ्रमण किया जायेगा तथा प्रधानाचार्य से प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए प्रमाण-पत्र हेतु आवश्यक शुल्क / दस्तावेज, ऑनलाईन / ऑफलाईन माध्यम से तहसीलदार / उपजिलाधिकारी कार्यालयों को प्रेषित किये जायेंगे।

आवश्यक शुल्क / दस्तावेज प्राप्त होने के उपरान्त तहसीलदार/ उपजिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए उक्त प्रमाण-पत्र, छात्र-छात्राओं को वितरित किये जाने हेतु एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रभावी मॉनिटरिंग की जायेगी एवं किसी प्रकार की समस्या / कठिनाई उत्पन्न होने पर समिति के स्तर से सम्बन्धित को तात्कालिकता के आधार पर यथावश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेंगे।यह समस्त कार्यवाही अधिकतम दो माह के भीतर सम्पादित कराते हुए, प्रत्येक जनपद की साप्ताहिक सूचना, जिलाधिकारी द्वारा शासन को सलग्न प्रारूपानुसार अनिवार्य रूप से संप्रेषित कराया जाना सुनिश्चित करें।

MiG-21 Jet Crash : राजस्थान में मकान की छत पर गिरा मिग-21

Anand Mohan Case : बाहुबली आनंद मोहन की फिर बढ़ी मुश्किलें

0

पटना: Anand Mohan Case  बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीतीश सरकार व अन्य को नोटिस जारी किया है आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी आनंद मोहन को जेल के नियमों में संशोधन कर 27 अप्रैल को रिहा कर दिया था। बिहार सरकार के इस फैसले को कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उमा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। कोर्ट की इस कार्रवाई का कृष्णैया की पत्नी ने स्वागत किया है।

MiG-21 Jet Crash : राजस्थान में मकान की छत पर गिरा मिग-21

आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने कहा, हम खुश हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और नीतीश सरकार व अन्य को नोटिस जारी किया है और 15 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा है। साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से उन्‍हें इंसाफ जरूर मिलेगा, क्योंकि मैं अकेली नहीं हूं, पूरा देश मेरे साथ है।

कृष्णैया की पत्नी बोलीं- अच्‍छा संकेत है ये

जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी की याचिका सुप्रीम कोर्ट (Anand Mohan Case) में स्वीकार हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा, ये अच्‍छा संकेत है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट हमारे साथ जरूर न्याय करेगा। सर्वोच्‍च न्‍यायालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके फैसले को वापस लेने का आदेश देगा। उमा देवी की ओर से दायर याचिका में आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की मांग की गई है। इस पर आज सुनवाई है। बता दें कि जब आनंद मोहन की रिहाई हुई थी, तब उमा कृष्णैया ने कहा था कि ये वोटबैंक की राजनीति है। बिहार सरकार ने राजपूत वोटों के लिए आनंद मोहन की रिहाई की है।

पूर्व सांसद आनंद मोहन को 5 दिसंबर 1994 को हुई डीएम कृष्णैया की पीट-पीट कर हत्या आरोपी बनाया गया। लंबे समय तक मुकदमा चला। इसके बाद साल 2007 में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से वे बिहार की सहरसा जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में नीतीश सरकार ने जेल के नियमों में संशोधन कर 27 कैदियों को रिहा किया, जिनमें आनंद मोहन भी शामिल थे। आनंद मोहन की रिहाई पर खूब सियासी बवाल मचा, लेकिन इस पर आनंद मोहन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई।

Wrestlers Protest update : किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जंतर मंतर पर हंगामा

MiG-21 Jet Crash : राजस्थान में मकान की छत पर गिरा मिग-21

0

जयपुर। MiG-21 Jet Crash राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सेना का हेलीकाप्टर बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। वायु सेना सूत्रों के मुताबिक, विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।

Wrestlers Protest update : किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जंतर मंतर पर हंगामा

कोर्ट आफ इंक्वायरी का गठन

भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा, ”विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया, जिससे दुर्भाग्य से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया।”

जेट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित

जिलाधिकारी रुक्मणी रियार ने कहा कि मिग-21 जेट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जेट हनुमानगढ़ के डाबली इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना है।

पहले भी क्रैश हो चुके हैं विमान

इससे पहले, 28 जुलाई को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास जुड़वां सीटों वाले मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होन में दो पायलटों की मौत हो गई थी।

भरतपुर में भी एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू जेट सुखोई एसयू-30 और एक मिराज 2000 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक पायलट की जान चली गई थी। एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में तो दूसरा विमान भरतपुर में हादसे का शिकार हुआ।

पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अप्रैल में केरल के कोच्चि में उस समय हादसा हुआ, जब एक तटरक्षक हेलीकाप्टर लैंड कर रहा था।

सेना के दो हेलीकाप्टर हुए थे क्रैश

पिछले साल अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलीकाप्टर के क्रैश (MiG-21 Jet Crash) होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। पांच अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे भारतीय सेना के पायलट की मौत हो गई थी। इसके ठीक एक पखवाड़े के बाद 21 अक्टूबर को ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग गांव के पास भारतीय सेना के एविएशन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (वेपन सिस्टम्स इंटीग्रेटेड)- ALH WSI के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

Coronation of King Charles III : महाराजा चार्ल्स तृतीय ने संभाली बादशाहत

Wrestlers Protest update : किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जंतर मंतर पर हंगामा

0

नई दिल्ली। Wrestlers Protest update : दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 2 हफ्तों से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इसके बाद आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर कूच करने का आह्वान किया था। किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

Coronation of King Charles III : महाराजा चार्ल्स तृतीय ने संभाली बादशाहत

जंतर मंतर पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ता

जंतर मंतर पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है और दिल्ली पुलिस ने उनको रोकने के लिए लगाए बेरिकेड्स को भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया है और धरना स्थल की ओर कूच करने शुरू कर दिया है।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड्स तोड़े गए

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसानों के एक समूह को जंतर मंतर ले जाया गया है। वह एंट्री लेकर धरना स्थल पर पहुंचने की जल्दी में थे और इसी वजह से वह बैरिकेड्स पर चढ़ गए जो नीचे गए। अब उन बैरिकेड्स को हटा दिया गया है। पुलिस टीम ने उनके प्रवेश की सुविधा के लिए बैरिकेड्स को पीछे की ओर खींच लिया है।

पहलवानों ने किसानों से धरना स्थल पर पहुंचे की अपील

पहलवानों ने किसानों से धरना स्थल पर पहुंचे की अपील की थी, जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 मई को देशभर में पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन (Wrestlers Protest update) करने का एलान किया था। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत और किसान नेता राकेश टिकैत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहलवानों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुंचे थे।

 23 अप्रैल से WFI के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवान कर रहे हैं प्रदर्शन

23 अप्रैल से WFI के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। एक नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगया है। इससे पहले उन्होंने इस साल के शुरुआत में जंतर मंतर पर धरना दिया। तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया और इस मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया था, लेकिन अब पहलवानों ने समिति पर ही सवाल उठा दिए हैं।

Coronation of King Charles III : महाराजा चार्ल्स तृतीय ने संभाली बादशाहत

 

Coronation of King Charles III : महाराजा चार्ल्स तृतीय ने संभाली बादशाहत

0

लंदन। Coronation of King Charles III  शनिवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय ने बादशाहत संभाली है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला को ताज पहनाया गया। इस ताजपोशी कार्यक्रम के दो हजार से ज्यादा लोग गवाह बने। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब महाराजा चार्ल्स तृतीय को ताज पहनाया जा रहा था उस वक्त ‘गॉड सेव किंग चार्ल्स’ के जमकर नारे लगे।

Operation Trinetra : में शहीद हुए सैनिकों को CM धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वेस्टमिंस्टर एब्बे 1066 में विलियम प्रथम (विलियम द कॉन्करर) के समय से प्रत्येक ब्रिटिश ताजपोशी का गवाह रहा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला इस भव्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ताजपोशी वाले स्थान की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया, ”वेस्टमिंस्टर एबे महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला के ताजपोशी के लिए तैयार हैं।” बता दें कि चार्ल्स तृतीय और कैमिला की साल 2005 में शादी हुई थी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने महाराजा चार्ल्स (Coronation of King Charles III) तृतीय की ताजपोशी की पूर्व संध्या पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि एब्बे में जहां करीब हजार वर्षों से राजाओं की ताजपोशी होती रही है, हर धर्म के प्रतिनिधि पहली बार केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा था कि महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी असाधारण राष्ट्रीय गौरव का क्षण होगा। राष्ट्रमंडल और उससे आगे के दोस्तों के साथ हम अपने महान राजशाही की स्थायी प्रकृति का जश्न मनाएंगे। कोई अन्य देश ऐसा शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि किंग चार्ल्स तृतीय ने बीते साल सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों के सम्राट के दावेदार बने थे, ताजपोशी होते ही वह इन देशों के सम्राट बन जाएंगे।

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में अबतक 54 की मौत, हालात फिलहाल स्थिर

Operation Trinetra : में शहीद हुए सैनिकों को CM धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून: Operation Trinetra  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र (Operation Trinetra) में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में अबतक 54 की मौत, हालात फिलहाल स्थिर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी से वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री जय सिंह रावत ने की मुलाकात

देहरादून:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक :“बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन.बी.टी) ने प्रकाशित की है। एन.बी.टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली श्री जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं।

लेखक श्री जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रोशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों पर किया गया है। इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रक्रियाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय लोगों की विविध संस्कृतियां, समाज, स्थान, भाषा, लिपि, जैविक भिन्नता, शैक्षिक स्तर, विकास का प्रभाव, भोजन की आदतें, पूजा पद्धतियां और परम्परागत प्रथाओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है। यह ग्रन्थ लेखक के लगभग तीन दशक से अधिक समय के शोध और अध्ययन का प्रतिफल है।

The Kerala Story Tax Free : MP सरकार ने टैक्स फ्री की ‘द केरला स्टोरी

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में अबतक 54 की मौत, हालात फिलहाल स्थिर

0

इंफाल। Manipur Violence  मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा देखने को मिल रही थी। कई जिलों में जनजातीय समूहों द्वारा रैलियां निकाली गई जिसके बाद कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। राहत की बात ये है कि हालत अब काबू में है, और हिंसा धीरे-धीरे शांत हो रही हैं। इम्फाल घाटी में आज यानी शनिवार को जनजीवन सामान्य हो गया।

The Kerala Story Tax Free : MP सरकार ने टैक्स फ्री की ‘द केरला स्टोरी

हिंसा से प्रशासन सख्त

हिंसा के बाद प्रशासन सख्त हो गया था। वहां दुकानें और बाजार फिर से खुल गए और सड़कों पर गाड़ियों ने दौड़ना शुरू कर दिया है। वहां हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय पुलिस बलों को भेजकर सुरक्षा उपस्थिति को मजबूत किया गया।

पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़

लाम्फेल में क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने 23 लोगों के मरने की सूचना दी है। वहीं शुक्रवार रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पहाड़ी इलाके में रहने वाले पांच उग्रवादी मारे गए और इंडिया रिजर्व बटालियन के दो जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार उग्रवादी मारे गए।

100 से ज्यादा लोग घायल (Manipur Violence)

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया और आईआरबी के दो जवान घायल हो गए। वहीं, पिछले 12 घंटों में पूर्वी इंफाल और पश्चिमी जिलों में आगजनी की छिटपुट घटनाएं हुईं। असामाजिक तत्वों ने लगातार उत्पात मचाने की कोशिशें की हालांकि, घटनाओं का विवरण उपलब्ध नहीं था। समुदायों के बीच लड़ाई में कई लोग मारे गए और लगभग सौ घायल हो गए।

चुराचंदपुर, कांगपोकपी, मोरेह और काकचिंग में स्थिति नियंत्रित

हिंसा में मृतकों के शव इंफाल पूर्व और पश्चिम, चुराचांदपुर और बिशेनपुर जैसे जिलों से लाए गए थे। गोली लगने से घायल कई लोगों का इलाज रिम्स और जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में भी चल रहा है। सुरक्षा बलों ने हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न अल्पसंख्यक इलाकों से सभी समुदायों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। इसी वजह से राज्य के चुराचंदपुर, कांगपोकपी, मोरेह और काकचिंग अब पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और कल रात से किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं मिली है।

10,000 सैनिकों को किया गया तैनात

सेना और असम राइफल्स के लगभग 10,000 सैनिकों को राज्य में तैनात किया गया है। मणिपुर के इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय और पहाड़ी जिलों (Manipur Violence) के निवासी नागा और कुकी आदिवासियों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया था। सुरक्षाकर्मियों ने 13,000 नागरिकों को सुरक्षित कर लिया है। सभी नागरिक वर्तमान में कंपनी ऑपरेटिंग बेस और सैन्य गैरीसन के भीतर विशेष रूप से बनाए गए बोर्डिंग सुविधाओं में रह रहे हैं।

अमित शाह ने की थी स्थिति की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ मणिपुर में स्थिति की समीक्षा की। यहां तक कि केंद्र ने वहां शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और दंगा रोधी वाहनों को भेजा। सूत्रों ने कहा कि लगभग 1,000 और केंद्रीय अर्धसैनिक बल दंगा रोधी वाहनों के साथ शुक्रवार को मणिपुर पहुंचे।

चुराचांदपुर जिले में पहली बार भड़की थी हिंसा

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर जाने वाली ट्रेनों को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) के दर्जे की मांग के विरोध में बुधवार को आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबुंग क्षेत्र में पहली बार हिंसा भड़की थी। मणिपुर उच्च न्यायालय ने पिछले महीने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय द्वारा एसटी दर्जे की मांग पर चार सप्ताह के भीतर केंद्र को सिफारिश भेजने के लिए कहा था। जिसके बाद आदिवासियों ने नागा और कुकी सहित विरोध में मार्च निकाला था।

मणिपुर में 53% हैं मैतई

पुलिस ने कहा कि टोरबुंग में मार्च के दौरान एक सशस्त्र भीड़ ने मैतई समुदाय के लोगों पर कथित तौर पर हमला किया था। जिसके कारण घाटी के जिलों में जवाबी हमले हुए जिससे पूरे राज्य में हिंसा भड़क गई। मैतेई राज्य की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, आदिवासी समुदाय में नागा और कुकी शामिल हैं और यह आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं। ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Rajouri Encounter : राजौरी में सेना के दो जवान बलिदान

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors