Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 85

The Kerala Story Tax Free : MP सरकार ने टैक्स फ्री की ‘द केरला स्टोरी

0

नई दिल्ली। The Kerala Story Tax Free  महाराष्ट्र में विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री किए जाने की मांग हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की है। पार्टी के नेता पिछले कुछ दिनों से इसकी मांग भी कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, “‘द केरल स्टोरी’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने आतंकवाद के भयावह सच को उजागर किया है। मध्य प्रदेश में फिल्मों को कर मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।”

Rajouri Encounter : राजौरी में सेना के दो जवान बलिदान

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.5 करोड़ का किया बिजनेस

फिल्म तीन लड़कियों की काहनी है कि कैसे उनका ब्रेन वॉश करके उन्हें हिंदू से कन्वर्ट करके मुस्लिम बनाया गया। इसके कंटेंट के कारण कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा के तरह बता रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, द केरल स्टोरी ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिया है। इसके साथ ही द केरल स्टोरी इस साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

राहुल कोठारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केरल स्टोरी (The Kerala Story Tax Free) को कर मुक्त करने के लिए पत्र लिखा था। राहुल कोठारी के पत्र के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण मध्यप्रदेश ने बेटियों के मामले में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जिससे मध्य प्रदेश लव जिहाद के मामलों से भी सुरक्षित है।

बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही ‘द केरल स्टोरी’

वहीं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भी मुख्यमंत्री से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करते हुए फिल्म का विरोध करने वालों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “अगर वो इसका विरोध करते हैं, तो उनका मुस्तैदी से मुकाबला किया जाएगा। चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक फिल्म विरोधियों की तुष्टीकरण की मानसिकता को दर्शाता है। केरल की कहानी पर लव जिहाद की घटनाओं का पर्दाफाश हो गया है और जो लड़की आज तक लापता है”।

Rajouri Encounter : राजौरी में सेना के दो जवान बलिदान

Rajouri Encounter : राजौरी में सेना के दो जवान बलिदान

0

Rajouri Encounter : शुक्रवार को जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। इस घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के चलते कुछ समय के लिए राजोरी जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Chandra Grahan 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण ,गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई।

आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ (Rajouri Encounter) स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जाार है।  हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना थी। जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं।

गुरुवार को बारामुला में मारे गए थे दो आतंकी

बारामुला जिले के क्रीरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन गांव में गुरुवार कोआतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकवादी मार्च के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया।

Sharad Pawar : एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे शरद पवार ?

Chandra Grahan 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण ,गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

0

नई दिल्ली : Chandra Grahan 2023  ज्योतिष पंचांग के अनुसार, आज इस वर्ष का का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण था, जिस वजह से इस साल भारत में सूतक काल मान्य नहीं हुआ है। बता दें धार्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही यह जान लेना जरूरी है कि चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Sharad Pawar : एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे शरद पवार ?

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें यह कार्य

चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन कार्यों पर भी पड़ सकता है।

ग्रहण के दौरान जातक को खरीदारी से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान खान-पान की चीजें नहीं बनानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण का प्रभाव इन चीजों पर भी पड़ता है।

ग्रहण की अवधि में धार्मिक कार्यों को अशुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान की मूर्ति का स्पर्श भी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता क्रोधित हो जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि ग्रहण के अवधि में व्यक्ति को नींद भी नहीं लेनी चाहिए। इसके साथ गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें यह कार्य

ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि चंद्र ग्रहण की अवधि में व्यक्ति को धार्मिक मंत्रों का जाप और भगवान का स्मरण जरूर करना चाहिए। उन्हें गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र जाप निश्चित रूप से करते रहना चाहिए।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) के दौरन शिव चालीसा के पाठ को बहुत उपयोगी माना गया है। स्तोत्र का पाठ करने से ग्रहण का शुभ प्रभाव साधक पर नहीं पड़ता है

चंद्र ग्रहण के अवधी में व्यक्ति को खान-पान की चीजों में तुलसी या कोश दाल देना चाहिए ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन चीजों पर नहीं पड़ता है।

ग्रहण समाप्त होने के बाद व्यक्ति को स्नान अवश्य करना चाहिए और चावल, दूध, सफेद, मिठाई, दही इत्यादि का दान अवश्य करना चाहिए। इससे कई प्रकार के दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।

Eco task force : को मिली गाड़ियां और मोटरसाइकिल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Sharad Pawar : एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे शरद पवार ?

0

नई दिल्ली। Sharad Pawar :  शरद पवार ने दो मई को अचानक अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान कर सबको हैरत में डाल दिया था, वहीं पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पवार के इस फैसला से नाखुश थे और अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे थे। बता दें कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समिति ने पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।। शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।

Eco task force : को मिली गाड़ियां और मोटरसाइकिल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

शुक्रवार को समिति की बैठक के बाद एनसीपी नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘शरद पवार जी ने दो मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की।’

देश और पार्टी को उनकी जरूरत : प्रफुल्ल

प्रफुल्ल ने आगे कहा कि मेरे अलावा कई नेताओं ने पवार साहब (Sharad Pawar) से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया, क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। ना केवल एनसीपी नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया।

शरद पवार से अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध

प्रफुल ने आगे कहा कि पवार साहब ने हमें बिना बताए इस्तीफे का फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।

पवार ने 18 सदस्यीय समिति का किया था गठन

गौरतलब है कि पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए पवार ने 18 सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पीसी चाको, नरहरि जिरवाल, अजीत पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे-पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़ शामिल थे।

Eco task force : को मिली गाड़ियां और मोटरसाइकिल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Eco task force : को मिली गाड़ियां और मोटरसाइकिल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून: Eco task force   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गढ़ी कैंट, देहरादून में उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये बोलेरो वाहनों एवं  मोटरसाइकिलो का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान 02 बोलेरो पिकअप और 10 मोटरसाइकिलें ईको टास्क फोर्स को सौंपी गई।

Wrestlers Protest : पहलवानों को SC ने निचली अदालत जाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स (Eco task force) को 6  पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग से दोनों परियोजना क्षेत्रों में मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी के संरक्षण हेतु 120 दिनों के लिए दो जे.सी.बी. प्रदान की जायेंगी। ईको टास्क फोर्स के सहिया, कस्याली तथा बटालियन मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल भण्डारण हेतु 50 हजार लीटर की क्षमता की टंकियों का निर्माण कराया जायेगा। ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना की जाएगी। उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूआरडीए) द्वारा देहरादून, सहिया तथा कस्याली परियोजना स्थलों में 100 किलोवाट के सौर पैनल का प्रावधान किया जाएगा। सभी सरकारी विभागों में प्राप्त होने वाले ईको टास्क फोर्स के प्रस्तावों को पूरी प्राथमिकता दी जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए इको टास्क फोर्स की स्थापना की गई थी, उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह टीम निरंतर प्रयासरत है। 127 ईको टास्क फोर्स प्रदेश की प्रथम पर्यावरण यूनिट है, जिसकी स्थापना 01 दिसम्बर 1982 में गढवाल रायफल्स रेजिमेण्ट सेन्टर लैन्सडाउन में हुयी थी। उन्होंने कहा कि 127 इको टास्क फोर्स नें स्थापना के बाद से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अच्छा कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 40 वर्षाे में 127 ईको टास्क फोर्स ने उत्तराखण्ड राज्य के 1200 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों को यूनिट में भर्ती करके टिहरी, चमोली, देहरादून, तथा सीमान्त क्षेत्रों माणा तथा मलारी में लगभग 20,698 हैक्टेयर भूमि पर करीब 1 करोड 98 लाख पौधों का रोपण किया, यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को 127 और 130 ईको टास्क फोर्स की चार वित्त पोषित कम्पनियों के लिये पाँच साल एफ. ई. के विस्तार की सहमति देने के लिये आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। ईको टास्क फोर्स का भी इसके लिए निरंतर सहयोग मिल रहा है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये सरकार संकल्प नये उत्तराखण्ड के साथ आगे बढ़ रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि इको टास्क फोर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां इनके द्वारा राज्य में की जा रही हैं।

इस अवसर पर जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, कर्नल रोहित श्रीवास्तव, हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट हेड श्री यशपाल सरदाना एवं ईको टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

Supreme Court : SC में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Wrestlers Protest : पहलवानों को SC ने निचली अदालत जाने का दिया निर्देश

0

नई दिल्ली: Wrestlers Protest  आज जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का 12वां दिन है। बीते बुधवार को पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जहां एक ओर पहलवानों का आरोप है कि नशे में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और अपशब्द कहे। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती बेड लेकर धरना स्थल पहुंचे, उन्हें रोका गया तो पहलवानों ने विवाद शुरू कर दिया।

Supreme Court : SC में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

गुरुवार को पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने मामले पर सुनवाई की। कोर्ट में दिल्ली पुलिस एफआईआर का स्टेटस बताना था। बृजभूषण सिंह  की ओर से हरीश साल्वे दलीलें पेश कर रहे थे, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दलीलें दे रहे थे। मामले पर हरीश साल्वे ने कहा कि ये पूरा मामला पॉलिटिकल है। कोई भी आदेश से पहले बृजभूषण का पक्ष सुना जाए। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा सभी शिकायकर्ताओं को कोई खतरा नहीं है। हम शिकायत की जांच कर रहे हैं। हर चीज की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पूरे मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

पहलवानों के वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि जो याचिका दायर की गई थी उसमें एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी और इसे दर्ज करने के साथ ही याचिका का उद्देश्य पूरा हो गया है। जजों की पीठ ने ागे और राहत के लिए याचिकाकर्ताओं को मजिस्ट्रेट से संपर्क करने या किसी भी अन्य शिकायत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के सामने पेश होने की स्वतंत्रता दी।

पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। यह सुनवाई बृजभूषण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर है। महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट में दिल्ली पुलिस एफआईआर का स्टेटस बताएगी। पहलवान पहले ही सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में सबूत दे चुके हैं। बृजभूषण की ओर से हरीश साल्वे दलीलें पेश कर रहे हैं। मामले पर हरीश साल्वे ने कहा कि ये पूरा मामला पॉलिटिकल है। कोई भी आदेश से पहले बृजभूषण का पक्ष सुना जाए। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा सभी शिकायकर्ताओं को कोई खतरा नहीं है। हम शिकायत की जांच कर रहे हैं। हर चीज की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पूरे मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विनेश ने कही यह बात

विनेश ने कहा- बुधवार को जब भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आई थीं, तो उन्होंने कहा कि हम आपका भला चाहते हैं। आप ट्रेनिंग शुरू कर दो। इस पर मैंने कहा कि अगर आप चाहती हैं, तो हम भी ट्रेनिंग करना शुरू करना चाहते हैं। बतौर आईओए अध्यक्ष आप संसद में हमारी बात उठा सकती हैं, क्योंकि आप खुद सांसद हैं। आप हमारी लड़ाई लड़ सकती हैं। आपको पावर मिला है। जो चीज सुप्रीम कोर्ट (Wrestlers Protest) में चल रही है, उससे तो हम पीछे नहीं हटेंगे। इनडायरेक्ट तरीके से वह यही कह रही थीं कि धरने से उठ जाओ और ट्रेनिंग कर लो, लेकिन अब जो चीज सुप्रीम कोर्ट में चली गई है, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर लोग कह रहे हैं कि यह धरना पॉलिटिकल है, तो आप हमारी प्रधानमंत्री जी से बात करा दो। गृह मंत्री जी से कहो हमें बातचीत पर बुला लें। हमें न्याय दिला दो। हम हमारा करियर, हमारी जिंदगी दांव पर लगाकर बैठे हैं।

स्वाति मालीवाल ने पहलवानों से मुलाकात की

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल फिर से जंतर-मंतर (Wrestlers Protest) पहुंचीं और पहलवानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- मैं फिर से लड़कियों (पहलवानों) से मिलने आई हूं क्योंकि यह मेरा कर्तव्य है। पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने हमें बताया कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। झड़प के दौरान यहां ऐसे पुलिस अधिकारी थे जो नशे में थे और पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार किया।

Helicopter Crash : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

 

 

Supreme Court : SC में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

0

नई दिल्ली। Supreme Court :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक के बाद एक झटके लग रहे है, संसद की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सिर्फ यही नहीं अदालत ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई है। बता दें कि केरल की रहने वाली आभा मुरलीधरन ने राहुल गांधी के मामले का हवाला देते हुए यह याचिका दाखिल की थी। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, आप कौन हैं? क्या आपकी सदस्यता रद्द हुई है?

Helicopter Crash : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई थी सजा

2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। इसकी वजह से उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट (Supreme Court) के फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने सजा पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश सुरक्षित रखा है। जस्टिस हेमंत इस मामले में अवकाश के बाद फैसला सुनाएंगे। वही बता दे कि कोर्ट ने तब तक के लिए राहुल गांधी को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

23 मार्च को हुई थी सजा

सूरत की अदालत ने 23 मार्च को राहुल को सजा सुनाई थी। अदालत ने आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। कोलार में एक रैली में राहुल ने कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?

Virat Kohli 5 biggest controversies in IPL

Helicopter Crash : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

0

जम्मू। Helicopter Crash :  गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के मढ़वा दच्छन इलाके में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो गया है। हादसे का पता चलते ही पुलिस और सेना की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में दो से तीन लोग सवार थे। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Virat Kohli 5 biggest controversies in IPL

सेना के मुताबिक ध्रुव हेलीकाप्टर है और पायलट जख्मी है। इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित हैं। सेना ने किसी के बलिदानी होने की पुष्टि नहीं की है रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीम पहुंच गई है। इस हादसे में घायल चार सैन्य अधिकारियों में 11 आरआर के कमांडिंग अधिकारी शामिल हैं। सेना ने सिर्फ एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) होने की पुष्टि की है। वहीं सेना ने अभी तक किसी के बलिदानी होने की पुष्टि नहीं की है।

Uttarakhand Government : उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले के बैकग्राउंड का होगा वेरिफिकेशन

Karnataka Election : कांग्रेस के अपशब्दों को पीएम मोदी ने बनाया हथियार

0

नई दिल्ली। Karnataka Election :  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया है ऐसे में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो जाते हैं। कांग्रेस नेता खासतौर पर पीएम मोदी को कई बार अपशब्द कह चुके हैं। कांग्रेस को चुनावों में इसका खामियाजा भी उठाना पड़ा है। हाल ही में कर्नाटक की एक रैली में पीएम ने खुद ही कहा था कि कांग्रेस नेता उन्हें 91 बार गाली दे चुके हैं।

Uttarakhand Government : उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले के बैकग्राउंड का होगा वेरिफिकेशन

‘जहरीला सांप’ और ‘नालायक बेटा’

जैसा की आप जानते है कुछ ही दिनों बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Election) होना है। चुनाव से पहले पीएम मोदी को गाली देने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। बीते हफ्ते पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम की तुलना जहरीले सांप से की थी। अब उनके बेटे ने प्रियांक खरगे ने मोदी को अपशब्द कहे हैं। प्रियांक ने कर्नाटक में एक संबोधन के दौरान नरेंद्र मोदी को ‘नालायक बेटा’ कहा है।

कांग्रेस के अपशब्द, बीजेपी का ‘हथियार’

कांग्रेस नेताओं की ओर से पीएम मोदी को बोले गए अपशब्द कोई नई बात नहीं है। सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर के अलावा तमाम कांग्रेसी नेता मोदी को अपशब्द कह चुके हैं। बीजेपी मोदी को कहे गए अपशब्दों को चुनावों में भुना लेती है। बीते कई चुनावों में बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से कहे गए अपशब्दों को भुनाया और जीत दर्ज की।

The Kerala Story Screening : विवादों के बीच JNU में हुई The Kerala Story की स्क्रीनिंग

 

 

Uttarakhand Government : उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले के बैकग्राउंड का होगा वेरिफिकेशन

देहरादून: Uttarakhand Government  प्रदेश में भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार का रुख कड़ा होने जा रहा है। अब कोई भी व्यक्ति यदि उत्तराखंड में भूमि खरीदेगा तो भूमि क्रय करने के कारणों सहित उसकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होने के साथ ही खरीद का उद्देश्य संतोषजनक पाए जाने पर ही भूमि खरीदने की अनुमति मिल सकेगी।

The Kerala Story Screening : विवादों के बीच JNU में हुई The Kerala Story की स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस मामले को लेकर गंभीर होने के बाद शीघ्र ही नई व्यवस्था को कानूनी शक्ल देने की तैयारी है। मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वन, नदी-नालों के किनारे और बस्तियों के इर्द-गिर्द सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से मजारों के निर्माण को लेकर सरकार सख्ती बरतना प्रारंभ कर चुकी है। पूरे प्रदेश में ऐसे अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं।

चिह्नित किए जा चुके अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही चल रही है। अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से प्रदेश में भूमि की खरीद और बिक्री तेज हो चुकी है। इसमें अब और वृद्धि देखी जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति भूमि की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सरकारी जमीनों पर अलग-अलग रूप में अवैध कब्जे भी किए गए हैं।

सरकार इस स्थिति को आने वाले समय में कानून और शांति व्यवस्था के लिए चुनौती के रूप में देख रही है। देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand Government) के निवासियों का स्वभाव शांत माना जाता है। कानून व्यवस्था की स्थिति उत्तम होने का हवाला देकर सरकार यहां पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी भूमि खरीद-फरोख्त से जुड़े माफिया पर कड़ाई बरत रहा है।

ऐसे में आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं। सरकार भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति को देखते हुए अभी से कदम उठाने जा रही है। भूमि खरीद-फरोख्त के लिए संबंधित व्यक्ति की पृष्ठभूमि जांचने के लिए कानूनी प्रविधान के लिए बुधवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव रखा जा सकता है।

Sharad Pawar resigned : शरद पवार के बाद NCP में लगी इस्तीफों की झड़ी

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors