Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 87

Writer Cramp : सिविल जज परीक्षा में राइटर्स क्रैम्प से पीड़ित उम्मीदवार के लिए खुशखबरी

0

नई दिल्ली। Writer Cramp  शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में सिविल जजों के लिए राइटर्स क्रैम्प से पीड़ित एक न्यायिक सेवा के उम्मीदवार को अपनी प्रारंभिक परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब लेने की अनुमति दे दी है। बता दें कि उम्मीदवार धनंजय कुमार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनका कहना था कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से उन्होंने परीक्षा के लिए एक स्क्राइब की अनुमति मांगी थी। लेकिन आयोग ने उनका यह अनुरोध निर्धारित परीक्षा से कुछ दिन पहले 20 अप्रैल को खारिज कर दिया था।

Wrestlers Protest : पहलवानों की शिकायत पर बृज भूषण के खिलाफ FIR दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि आयोग से अनुमति न मिलने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। जिसके चलते वह सुप्रीम कोर्ट गए। वह राइटर्स क्रैम्प से पीड़ित हैं, इसलिए परीक्षा लिखने के लिए उन्हें एक स्क्राइब की सुविधा दी जाए। उन्होंने इसके बारे में 25 सितंबर, 2017 वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से एक प्रमाण पत्र भी पेश किया था।

आइए जानते है क्या है राइटर्स क्रैम्प

राइटर्स क्रैम्प (Writer Cramp) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिखते और पेटिंग करते समय हाथ लड़खड़ा रहे हैं। परफेक्ट ग्रिप नहीं बनने के कारण कॉर्डिनेशन बिगड़ने से लिखते समय फ्लो नहीं बन पा रहा है। ऐसा अक्सर राइटर्स क्रैम्प बीमारी में होता है।

आयोग को 12 मई तक जवाब देने का निर्देश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और राज्य सरकार को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि कुमार को स्क्राइब क्यों नहीं दिया गया। वहीं आयोग को 12 मई तक जवाब देने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को एक अंतरिम निर्देश जारी करते हुए कहा कि आगामी परीक्षा के लिए याचिकाकर्ता को एक लेखक प्रदान किया जाए।

Badrinath Dham Yatra : बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

Wrestlers Protest : पहलवानों की शिकायत पर बृज भूषण के खिलाफ FIR दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस

0

नई दिल्ली। Wrestlers Protest  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शुक्रवार को FIR दर्ज करने का फैसला किया है।

Badrinath Dham Yatra : बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

आज दर्ज की जाएगी FIR

दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि FIR आज दर्ज की जाएगी। मेहता ने पीठ से कहा, ”हमने FIR दर्ज करने का फैसला किया है। यह आज दर्ज की जाएगी।” दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस आज भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

यौन उत्पीड़न की शिकार लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश

पीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को खतरे की धारणा का आकलन करने और यौन उत्पीड़न (Wrestlers Protest ) की कथित शिकार नाबालिग लड़कियों में से एक को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया। बता दें, देश के शीर्ष पहलवान इस मामले को लेकर रविवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शऱण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में महिला पहलवानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

91 FM transmitters in india : 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन

Badrinath Dham Yatra : बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

0

देहरादून: Badrinath Dham Yatra  उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के आरम्भ के साथ ही आईटीबीपी द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम एवं इसके आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। आईटीबीपी के जवानों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर के निकट पहाड़ियों व जलस्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाया गया है। गुरूवार को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा श्री बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Dham Yatra) के निकट दुर्गम पहाड़ी पर रैपलिंग करते हुए यात्रियों द्वारा फेंके गए कूड़े को हटाया गया। आईटीबीपी द्वारा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। प्रशासन ने भी आईटीबीपी के जवानों के इस स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धामों व चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

91 FM transmitters in india : 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आईटीबीपी के जवानों को श्री बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान संचालित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मनमीत रावत की माताजी के निधन पर दुःख किया व्यक्त 
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्य मनमीत रावत की माताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री मनमीत रावत की माताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

91 FM transmitters in india : 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन

0

नई दिल्ली। 91 FM transmitters in india  शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन उपहार की तरह है।

Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, CM ने समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं  

पीएम ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।

इस दौरान इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है कि आज 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन (91 FM transmitters in india) किया जा रहा है। यह स्थानीय लोगों तक मनोरंजन, खेल और खेती से संबंधित जानकारी प्रसारित करने में बहुत मददगार होगा। मन की बात ने रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाई है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए सुगम और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।

पीएम ने कहा कि FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा।

Chhattisgarh : सीएम बघेल ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा

Chhattisgarh : सीएम बघेल ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा

0

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुए 10 जवानों को अंतिम सलामी (Chhattisgarh) दी गई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इसके बाद वह जवानों के परिजनों से भी मिले। मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी लेंगे। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए जा रहे हैं।

Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, CM ने समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं  

नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलियों को हमारे जवान घेरकर जंगल में मारते हैं और उनके शवों को लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको अब ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।

परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस लाइन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से हमले का वीडियो जारी किया गया है। इसमें जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ते और नक्सलियों के मूवमेंट को दिखाया गया है।

ये जवान हुए शहीद

हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है।

लौट रहे जवानों की गाड़ी ब्लास्ट से उड़ाई

माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान बुधवार दोपहर वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै। वारदात की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी. ने की है।

Cabinet minister chandan das : पंचतत्व में विलीन हुए चंदन दास, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, CM ने समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं  

0
चमोली/देहरादून: Badrinath Dham  भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरुवार को सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रह्म बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई।
कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्धालु धाम मौजूद थे। गुरुवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकह कुमारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (Badrinath Dham) के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी वी.सी. ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की कामना की। पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए है। कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा (Badrinath Dham) के सकुशल संचालन हेतु राज्य सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। हल्की बर्फबारी व बारिश के बीच सेना की टुकडी ने बैण्ड की मधुर धुन तथा स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत व नृत्य के साथ भगवान बद्रीनाथ की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुरूप बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा से श्रद्वालु गदगद हो उठे। कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

कपाटोद्घाटन के अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह,  उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, एसडीएम कुमकुम जोशी, ईओ सुनील पुरोहित आदि सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य, हक हकूकधारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

बैकुंठ धाम में अन्य तीर्थ एवं पर्यटक स्थलों में भी जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-बैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेष नेत्र झील, नीलकण्ठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीम पुल, वसुधारा जलप्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है।

कब कितने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ

विगत वर्षों में लाखों श्रद्वालु बद्रीनाथ की यात्रा कर चुके है। पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2016 में 654355, वर्ष 2017 में 920466 तथा वर्ष 2018 में 1048051, वर्ष 2019 में 1244993 तथा वर्ष 2020 में 155055 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुॅचे। वर्ष 2021 में कोरोना संकट के कारण 197997 श्रद्धालु ही बदरीनाथ पहुॅचे। जबकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद विगत वर्ष 2022 में 1763549 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। इस बार शुरुआत में ही रिकॉर्ड पंजीकरण के साथ बडी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुँच रहे है।

Cabinet minister chandan das : पंचतत्व में विलीन हुए चंदन दास, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

0

बागेश्वर: Cabinet minister chandan das  कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि (Cabinet minister chandan das)  अर्पित की।

Indian Space Research Organization : ISRO ने श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो सैटेलाइट किया लॉन्च

जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी हिमांशु कुमार वमा्र ने भी पुष्पचक्र चढ़ाया। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इधर, दास की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत मैदान से दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। 10 बजे शव यात्रा निकली। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

Indian Space Research Organization : ISRO ने श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो सैटेलाइट किया लॉन्च

Indian Space Research Organization : ISRO ने श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो सैटेलाइट किया लॉन्च

0

श्रीहरिकोटा। Indian Space Research Organization : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 को पीएसएलवी-सी55 के साथ लॉन्च कर दिया है। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी55 रॉकेट को सिंगापुर के 2 उपग्रहों के साथ इंटेंडिट ऑर्बिट से लॉन्च कर दिया है। यह सैटेलाइट पृथ्वी के ऑब्जर्वेशन के लिए लॉन्च की गई है।

Eid 2023 : ईद-उल-फितर की पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

2.19 मिनट पर हुई लॉन्चिंग

22.5 घंटे की उलटी गिनती के अंत में, 44.4 मीटर लंबा रॉकेट चेन्नई से लगभग 135 किमी दूर स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दोपहर 2.19 मिनट पर लॉन्च किया गया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि पीएसएलवी ने दोनों सैटालाइट को इंटेंडिट ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। मिशन कंट्रोल सेंटर से प्रसन्न सोमनाथ ने कहा, “पीएसएलवी ने अपने 57वें मिशन में एक बार फिर अपनी उच्च विश्वसनीयता और इस तरह के कमर्शियल मिशन के लिए उपयुक्तता का प्रदर्शन किया है।”

पीएसएलवी का और होगा निर्माण

सोमनाथ ने कहा,”इस मिशन में हमारे पास पीएसएलवी का एक कोर अलोन कॉन्फिगरेशन था जिसमें कई विशिष्टताएँ और सुधार हैं जो हमने रॉकेट की लागत के साथ-साथ इसके एकीकरण समय को कम करने के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ हमारा यही लक्ष्य है कि आने वाले समय में हमें पीएसएलवी के उत्पादन और लॉन्च को और बढ़ाना है।

TeLEOS-2 है एक सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट

प्राथमिक उपग्रह TeLEOS-2 (Indian Space Research Organization) सिंगापुर सरकार और ST इंजीनियरिंग का प्रतिनिधित्व करने वाली रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी (DSTA) के बीच साझेदारी के तहत निर्माण किया गया एक सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट है। TeLEOS-2 में सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) पेलोड है। इसका उपयोग पूरे मौसम में दिन और रात कवरेज प्रदान करने के लिए किया जाएगा और यह सिंगापुर के लिए एक मीटर पूर्ण पोलरिमेट्रिक रिज़ॉल्यूशन पर इमेजिंग करने में सक्षम है।

ल्यूमलाइट-4 की भी हुई लॉन्चिंग

TeLEOS-2 सैटेलाइट के साथ ल्यूमलाइट-4 को भी लॉन्च किया गया है। यह सैटेलाइट सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के इन्फोकॉम रिसर्च एंड सैटेलाइट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में बनाई गई थी। इसरो ने कहा कि सैटेलाइट का उद्देश्य सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और वैश्विक शिपिंग समुदाय को लाभ पहुंचाना है।

Chardham Yatra 2023 : आज खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Eid 2023 : ईद-उल-फितर की पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

0

नई दिल्ली। Eid 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देश को बधाई दी और लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!”

Chardham Yatra 2023 : आज खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

देशभर से लोगों ने दी बधाई

ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। नमाज अदा करने आए एक शख्स ने समाचार एजेंसी से कहा, “मैं ईद के मौके पर पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। 30 दिनों के उपवास के बाद यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। हम बेहद खुश हैं और यहां सुबह की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आज हमारे घरों में ईद के मौके पर लजीज खाने की चीजें बनेंगी।”

भाईचारे का संदेश

उन्होंने कहा, “ईद-उल-फितर शांति, भाईचारा, मानवता और प्रेम का संदेश देती है। मैं कामना करता हूं कि देश से सभी बुराइयां दूर हो और हर जगह खुशियां फैलें। मेरी कामना है कि देश आगे बढ़ता रहे और समृद्ध होता रहे।” गाजियाबाद के एक अन्य शख्स जी आर सिद्दीकी ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। भारत में हर जगह प्यार से नमाज पढ़ी जा रही है।”

रमजान का महीना काफी पवित्र माना जाता है और देश भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। चांद दिखने की वजह से इस त्योहार का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद चांद के दिखने की खबर का इंतजार करते थे, क्योंकि यह एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक माना जाता था। रमजान खत्म होने के साथ ही इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है।

Chief Minister :  मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

Chardham Yatra 2023 : आज खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

0

देहरादून: Chardham Yatra 2023  शनिवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ खोले गए। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश हो गया है।

Chief Minister :  मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

दोपहर 12: 35 बजे गंगोत्री के कपाट खुले गए तथा दोपहर 12.41 बजे यमुनोत्री के कपाट खोले गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने गंगोत्री धाम की पूजा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया। जबकि यमुनोत्री धाम में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल हुई। शनिवार को गंगोत्री धाम में करीब 8 हजार और यमुनोत्री धाम में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले

बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु कपाट खोलने मुहूर्त के समय गंगोत्री धाम पहुंचे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या की सीमा हटाई

उत्तराखंड में शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023)  को लेकर धामी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस कड़ी में चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। धामों में दर्शन को संख्या निर्धारित करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों के साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े कारोबारियों के मध्य से विरोध के सुर उठ रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले यह कदम उठाया है। धामों में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू रहेगी।

16 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण

21 फरवरी से आनलाइन पंजीकरण खोले गए हैं। अब तक 16 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी थी। बदरीनाथ में प्रतिदिन 18000, केदारनाथ में 15000, गंगोत्री में 9500 व यमुनोत्री में 5500 प्रतिदिन की संख्या तय की गई थी। कुछ समय पहले तीर्थ पुरोहितों और चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े कारोबारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस सीमा को हटाने का आग्रह किया था।

बदरी-केदार के कपाट खुलने की तिथियां

धाम, तिथि
केदारनाथ, 25 अप्रैल
बदरीनाथ, 27 अप्रैल

Char Dham Yatra 2023 : चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर CM धामी ने किया स्वागत

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors