Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 88

Chief Minister :  मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

0

देहरादून: Chief Minister  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया।

Char Dham Yatra 2023 : चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर CM धामी ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वे स्वयं भी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों को अटकाया जा रहा है या विलंब किया जा रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister)  ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस अवसर पर हरिद्वार जनपद के खेड़ी शिकोहपुर के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि लेखपाल द्वारा उनकी वास्तविक जमीन को फरद में कम दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इसकी जांच कराई जाए, यदि शिकायत सत्य पाई जाती है, तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए। एक व्यक्ति द्वारा अपने कमर का इलाज करवाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में करवाने का निर्देश दिया। एक व्यक्ति द्वारा देहरादून से रसिया महादेव तक बस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर एडीजी श्री वी. मुरूगेशन, अपर सचिव श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Char Dham Yatra 2023 : चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर CM धामी ने किया स्वागत

0

देहरादून: Char Dham Yatra 2023   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा – 2023“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा रही राहत किट का वितरण भी मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया।

Security Review : सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पीएम ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से प्रार्थना करता हूँ कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सकुशल संपन्न हो। उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु, यात्रा खत्म होने के उपरांत अपने घर लौटे वह देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) उत्तराखंड राज्य के लिए एक उत्सव है। उन्होंने कहा देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। इससे राज्य में रोजगार के कई अवसर पैदा होते हैं। इस वर्ष अभी तक 16 लाख लोगों द्वारा यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित शत प्रतिशत हो। 2022 में यात्रा खत्म होते ही सरकार 2023 की यात्रा की तैयारियों में जुट गई थी। चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की विशेष कृपा होती है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ का भव्य एवं दिव्य पुनर्निर्माण कार्य हुआ है साथ ही इस वर्ष से श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के कार्य दिखेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने हेमकुंड साहिब एवं गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोप-वे का शिलान्यास कर दिया है इससे आने वाले समय में यात्रा और ज्यादा सुगम होगी। ऑल वेदर रोड के निर्माण से पहले के मुकाबले आज यात्री बेहद कम समय में ऋषिकेश से चार धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की चिंता करना सरकार का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति श्रद्धालुओं को यात्रा संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करती हैं। जो कि अत्यधिक सराहनीय है। उन्होंने कहा राज्य सरकार का प्रयास है कि जब श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आएं तो उन्हें हर सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य में बार – बार उत्तराखंड आने का मन बनाएं, जिससे हमारे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके। इस बार सरकार की तरफ से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में “हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा“ करने का भी निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात रहने वाले प्रत्येक पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी अपने स्तर में सर्वश्रेष्ठ कार्य करें। जिससे यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आपसी सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से हम सभी इस बार की यात्रा को भी सुरक्षित संपन्न कराने में सफल रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे परिवार समान हैं। आप सबकी सुगम यात्रा हो यह हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा प्रत्येक निकाय/ पालिका में रेन बसेरा एवं शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह जहां भी विश्राम करें एवं भोजन करें वहां से बिल अवश्य लें। साथ ही स्थानीय उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें।
हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला जी ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार से समन्वय बनाकर हंस फाउंडेशन द्वारा चार धाम के प्रत्येक पड़ाव में विभिन्न प्रकार के सेवा कैंप लगाए गए हैं। चार धामों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार विभिन्न स्थानों पर हंस फाउंडेशन के सेवकों की तैनाती की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह भी किया।
इस दौरान हंस फाउंडेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, मेयर अनिता ममगाई, संजय शास्त्री, मनोज ध्यानी, जितेंद्र सिंह, विभिन्न राज्यों से चार धाम हेतु आए श्रद्धालु एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Security Review : सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पीएम ने बुलाई बैठक

0

Security Review : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता की में गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे। सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बहुत जल्द यह युद्धविराम टूट गया।

Poonch Terror Attack : पुंछ में जांच टीम को मिले दो समूहों के 7 सक्रिय आतंकी

विदेश मंत्री जयशंकर ने वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा (Security Review) को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। गोलाबारी व हवाई हमलों ने राजधानी खारतूम और नील नदी के ओमडुरमैन शहर को हिलाकर रख दिया है। देश में किसी अनजान जगह पर 31 भारतीयों के फंसे होने की खबरें भी हैं। भारतीयों की सुरक्षा पर जयशंकर ने चार देशों से चर्चा के बाद ट्वीट किया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान का शुक्रिया, जो हमारे संपर्क में हैं। उन्हें सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान व ब्रिटेन-अमेरिका से भी व्यावहारिक समर्थन का आश्वासन मिला है।

सैकड़ों लोगों की मौत

हताहतों की निगरानी करने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट ने कहा कि यहां सैकड़ों लोग मारे गए हैं। कई शव सड़कों पर पड़े हैं लेकिन उन तक पहुंच न बन पाने के कारण सही गिनती नहीं हो रही।

Shri Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ

Poonch Terror Attack : पुंछ में जांच टीम को मिले दो समूहों के 7 सक्रिय आतंकी

0

जम्मू-कश्मीर : Poonch Terror Attack  पुंछ आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय सेना चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाश कर रही है। भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजौरी-पुंछ सेक्टर में उसी इलाके के पास दो समूहों के 6 से 7 सक्रिय आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली है। ये आतंकवादी उसी जगह एक्टिव पाए गए जहां वीरवार को सैन्य वाहन पर हमला हुआ था। यह समूह कल पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला करने में शामिल था जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे।

Beautiful bridal looks of Bollywood actresses

ड्रोन के माध्यम से हो रही तलाश (Poonch Terror Attack)

सूत्रों के अनुसार यह समूह कल पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। सूत्रों ने कहा कि ड्रोन और निगरानी हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बलों की टीमों को इलाके में तलाशी और ऑपरेशन को नष्ट करने में मदद के लिए भेजा गया है।

तलाश में सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों सहित सुरक्षा बल अभियान का समन्वय कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और पाकिस्तान से होने का संदेह है। इस समय सेना क्षेत्र में उनके प्रवेश के मार्ग के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। सेना उन क्षेत्रों में बड़े भी बड़े पैमाने पर खोज कर रही है जहां कई गुफा और चट्टानों जैसी प्राकृतिक संरचनाएं मौजूद हैं।

SCO Summit : भारत दौरे पर आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, SCO की बैठक का करेंगे नेतृत्व

Shri Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ

0

देहरादून: Shri Kedarnath Dham  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

SCO Summit : भारत दौरे पर आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, SCO की बैठक का करेंगे नेतृत्व

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा (Shri Kedarnath Dham) की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा की देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Integrated Metropolitan Traffic Authority : की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने पुलिस और परिवहन विभाग से यातायात नियमों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क पर चलने वाला प्रत्येक व्यक्ति जब यातायात नियमों का पालन करने लगेगा, ट्रैफिक जाम से निजात मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आमजन को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया जाए। छोटी छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से सोशल मीडिया और सड़कों के किनारे और ट्रैफिक सिग्नल के आसपास स्क्रीन पर जागरूकता वीडियो चलाए जाएं। मुख्य सचिव ने महानिदेशक सूचना को इस सम्बन्ध में वीडियो बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक उपायों पर कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को मिलजुलकर ऑटो, ई रिक्शा आदि के लिए पार्किंग के साथ ही, ई-रिक्शा और ऑटो स्टॉप आदि निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। फुटपाथ एवं सड़कों से अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाए। यातायात नियम तोड़ने और नो पार्किंग में गाड़ी लगाने वालों पर लगातार चालान किए जाएं। मुख्य सचिव ने उपाध्यक्ष एमडीडीए को शहर में साइनेज आदि लगाकर यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने की बात भी कही। उन्होंने शहरों में फुटपाथों की मरम्मत के लिए अलग से बजट हेड बनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान एसएसपी देहरादून श्री दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नियमों के पालन न करने पर वाहन चालकों पर सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी चालान किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी द्वारा बताया गया कि स्कूल बसों की पार्किंग स्कूल परिसर में ही करने और स्कूल की छुट्टी के बाद खेल के मैदानों को पार्किंग के रूप में प्रयोग करने हेतु विभिन्न स्कूलों से लगातार बातचीत चल रही है। इसमें विभिन्न स्कूलों ने सकारात्मक रूख अपनाया है, और हर सम्भव सहयोग के लिए तैयार हैं। मॉल्स आदि को अपनी खुद की पार्किंग का पूर्णतः प्रयोग किए जाने हेतु कहा गया है, साथ ही पार्किंग फुल है अथवा पार्किंग कितनी भरी है इसकी जानकारी देने हेतु मॉल के बाहर सड़क पर डिस्प्ले के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए भी कहा गया है। बैठक में बताया गया कि नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकि एवं श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन श्री जितेन्द्र त्यागी, मुख्य नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Buddhist Summit : वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM. बुद्ध के विचारों का किया स्मरण

SCO Summit : भारत दौरे पर आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, SCO की बैठक का करेंगे नेतृत्व

0

नई दिल्ली। 4 और 5 मई को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत दौरे पर आएंगे। शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) की बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। जोकि गोवा में आयोजित होने जा रहा है । हालांकि पाक ने बिलावल के भारत दौरे को लेकर बीते कई दिनों से कोई भी साफ राय नहीं रखी थी। पाक का कहना था कि बिलावल भारत आएंगे या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। वही पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मुमताज जाहरा बलोच ने साफ किया कि वो भारत आ रहे हैं।

Buddhist Summit : वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM. बुद्ध के विचारों का किया स्मरण

जयशंकर के आमंत्रण पर आने की बात

बलूच ने कहा कि बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ चार्टर और प्रक्रियाओं के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान द्वारा अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताओं के महत्व को दर्शाती है, मुमताज ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसलिए बैठक में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें एससीओ बैठक (SCO Summit) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

2014 के बाद पाक नेता का पहला दौरा

बता दें कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत के युद्धक विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को उड़ा दिया था, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध गंभीर रूप से तनावपूर्ण हो गए थे।इसके बाद अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने और तत्कालीन राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के बाद दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए थे। यह 2014 के बाद में किसी भी पाकिस्तानी नेता द्वारा भारत का दौरा होगा।

एससीओ की स्थापना 2001 में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में की गई थी। हाल के वर्षों में, यह सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने।

Atiq Ahmed Case : आज रिक्रिएट होगा अतीक-अशरफ हत्‍याकांड का क्राइम सीन

Buddhist Summit : वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM. बुद्ध के विचारों का किया स्मरण

0

नई दिल्ली। Buddhist Summit : वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बुद्ध के विचारों का स्मरण किया। अपने संबोधित में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, आतंकवाद, धार्मिक उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में भगवान बुद्ध के विचार इन समस्याओं का समाधान पेश करते हैं।

Atiq Ahmed Case : आज रिक्रिएट होगा अतीक-अशरफ हत्‍याकांड का क्राइम सीन

भारत बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रहा है : पीएम

सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह समय की मांग है कि लोग और राष्ट्र अपने हितों के साथ वैश्विक हितों को भी प्राथमिकता दें। दुनिया को गरीबों और संसाधनों की कमी वाले देशों के बारे में सोचना होगा। साथ ही पीएम ने जोर देकर कहा कि भारत बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।

बुद्ध के विचारों पर आगे बढ़ रहा है भारत

पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध का मार्ग सिद्धांत, अभ्यास और अहसास है। पिछले 9 वर्षों में भारत इन तीनों ही बिन्दुओं पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भूकंप की चपेट में आने के बाद तुर्किये सहित अन्य लोगों की मदद करने वाले देश का हवाला देते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने हर इंसान के दर्द को अपना माना है।

20 और 21 अप्रैल को वैश्विक बौद्ध शिखर का सम्मेलन आयोजित

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बुद्ध के विचारों को प्रचारित करने और गुजरात में उनके जन्मस्थान और उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के साथ बौद्ध धर्म के गहरे संबंधों को उजागर करने का लगातार प्रयास किया है। शिखर सम्मेलन (Buddhist Summit) 20 और 21 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय “समकालीन चुनौतियों का जवाब: अभ्यास के लिए दर्शन” पर आधारित है।

Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India : द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

Atiq Ahmed Case : आज रिक्रिएट होगा अतीक-अशरफ हत्‍याकांड का क्राइम सीन

0

प्रयागराज : Atiq Ahmed Case  माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सियासत गरमाई नजर आ रही है, वही विपक्ष योगी सरकार पर एक के बाद एक आरोप लगा रहा है इसी बीच गुरुवार को मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या का सीन दोहराया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल के आस-पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही कुछ देर में एसआइटी की टीम हत्यारोपियों को लेकर मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद घटना का सीन दोहराया जाएगा।

Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India : द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

2 महीने बाद जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित आयोग पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह व पूर्व जज बृजेश कुमार सोनी जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। जांच के दौरान आयोग पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगा। 2 महीने में इस केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। आपकी जानकारीं के लिए बता दे कि किसी भी मीडियाकर्मियों को काल्विन अस्पताल में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड (Atiq Ahmed Case) के बाद पुलिस ने रिमांड पर लिया गया। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। बात दें कि वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

 4 आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो उसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा उमेश पाल पर गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहा आया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 4 आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया, बाकी अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

India Population : इस साल आबादी के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत

 

Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India : द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून: Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में इंडो डच हॉर्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। उन्नति एप्पल योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

India Population : इस साल आबादी के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है। कोका कोला इंडिया तथा इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी (Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India) ने जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया था, उसे सिद्धि तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसके अंर्तगत नाबार्ड के सहयोग से 18 हजार पॉलीहाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। सेब उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए एप्पल मिशन के तहत 35 करोड़ की योजना को भी प्रारंभ किया गया है। राज्य में उच्च मूल्य वाली फसलों कीवी, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी आदि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और उद्यान को बढ़ावा देने के साथ ही हमें प्राकृतिक खेती  पर अधिक ध्यान देना होगा। हम सेब की प्राकृतिक खेती द्वारा उत्तराखंड के सेब को देश दुनिया में विशिष्ट पहचान दिला सकें, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसा कर हम उत्तराखंड में सेब उत्पादन के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए भी अनुकूल नीति बनाई जा रही है।  मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी विकास के लिए शोध व अनुसंधान पर विशेष ध्यान देंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के साथ – साथ उत्तराखंड की भी सेब उत्पादन में विशेष पहचान बने, इसके लिए गुणवत्ता व पैकिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोका कोला इंडिया तथा इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी (Indo Dutch Horticulture and Coca Cola India_) के सहयोग से प्रदेश में चल रही “उन्नति एप्पल योजना“ के बड़े लाभकारी परिणाम सामने आये हैं। उनके द्वारा एक हज़ार बगीचों का कार्य पूरा किया गया है तथा लगभग चालीस हजार लोगों को इसके अंतर्गत ट्रैनिग प्रदान की गयी है। इससे राज्य में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्यान के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा भी औद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफल बनाने में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेब, कीवी, मौनपालन, मशरूम आदि के क्षेत्र में राज्य में काफी अच्छे कार्य हो रहे हैं।

इस अवसर पर उन्नति एप्पल योजना से लाभान्वित किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के पौध उपलब्ध होने से उनकी सेब की उत्पादकता बढ़ी है। इस अवसर पर कोका कोला इण्डिया की उपाध्यक्ष श्रीमती देवयानी राजलक्ष्मी राणा, निदेशक राजेश अयापिला, श्री अशोक बेरी, श्री सुधीर चड्ढ़ा एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषक उपस्थित थे।

Karnataka Elections : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

India Population : इस साल आबादी के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत

0

नई दिल्ली। India Population  बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने एक रिपोर्ट जारी की, रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही जनसंख्या के मामले में भारत, चीन को पछाड़ देगा। भारत की आबादी जल्द ही 142.86 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वहीं चीन की आबादी 142.57 करोड़ होने की संभावना जताई गई है।

Karnataka Elections : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

यूएन के कुछ पॉपुलेशन एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया कि भारत और चीन से नए आंकडे़ नहीं मिले हैं। कोरोना महामारी की वजह से जनगणना न होने के चलते ये माना जा रहा है कि भारत और चीन 8.045 बिलियन की अनुमानित आबादी के लिए जिम्मेदार हैं। यह आबादी दुनिया की जनसंख्या का एक-तिहाई है।

छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट आई है। इससे इसकी अर्थव्यवस्था और दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

भारत की वार्षिक जनसंख्या बढ़ोतरी (India Population) 2011 के बाद से औसतन 1.2% रही है, जबकि पिछले 10 सालों में ये 1.7% थी। वहीं यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिधि एंड्रिया वोजनार ने एक बयान में कहा, “भारतीय सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि जनसंख्या की चिंता आम जनता के बड़े हिस्से में फैल गई है।

आबादी बढ़ाने के लिए चीन लगातार नई-नई कोशिश

पिछले छह दशकों में यहां जन्मदर में कमी देखी गई है तो वहीं बुजुर्गों की आबादी ज्यादा हुई है। इसे लेकर चीन में कई योजनाओं की शुरुआत भी की गई। देश की आबादी बढ़ाने के लिए चीन लगातार नई-नई तरह की कोशिशें कर रहा है। चीन में पिछले कुछ दशकों में जन्मदर घट गई है।

यहां बूढ़े लोगों की आबादी अधिक हो गई है, जबकि युवा और काम करने वाले लोग कम हो गए हैं। इससे परेशान चीन ने पिछले कुछ सालों में आबादी बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं को शुरू किया। इनमें शादी के बाद 30 दिन की पेड लीव, लिव-इन में रहते हुए भी बच्चे करने की परमिशन, सामूहिक विवाह जैसी कई स्कीम शामिल हैं।

Atiq Ahmed shooter : 50 हजार का इनामी असाद कालिया प्रयागराज से गिरफ्तार

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors