Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 89

Karnataka Elections : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

0

Karnataka Elections : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। बात दें कि इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जो कि राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

Atiq Ahmed shooter : 50 हजार का इनामी असाद कालिया प्रयागराज से गिरफ्तार

चार महीने में आठ बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम

पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections) के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।

2015 से पीएम कर चुके है 32 बार कर्नाटक के दौरा

जनवरी 2015 से पीएम मोदी कुल 32 बार कर्नाटक के दौरा पर गए हैं। इनमें से लगभग 25 फीसदी दौरे चुनावी साल में हुए हैं। मोदी ने एक साल में दूसरी सबसे अधिक कर्नाटक यात्रा  2018 में की थी, यह भी एक चुनावी साल था। उस साल सात में से छह दौरे चुनाव से पहले हुए थे। इनमें से पांच यात्राएं गैर-आधिकारिक थीं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद या भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राज्य का दौरा किया था।

High level meeting : CM धामी ने की सैन्य धाम की उच्च स्तरीय बैठक

Atiq Ahmed shooter : 50 हजार का इनामी असाद कालिया प्रयागराज से गिरफ्तार

0

प्रयागराज: Atiq Ahmed shooter  यूपी पुलिस ने बुधवार को माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर आसाद कालिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। 50 हजार का इनाम पुलिस ने उसपर घोषित किया था। बताया जा रहा है कि काल‍िया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असाद कालिया (Atiq Ahmed shooter) कई मामलों में वांछित चल रहा था। एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं।

7 Fitness and Beauty tips Learn From Jacqueline Fernandez

पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था। दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।

High level meeting : CM धामी ने की सैन्य धाम की उच्च स्तरीय बैठक

High level meeting : CM धामी ने की सैन्य धाम की उच्च स्तरीय बैठक

0

देहरादून: High level meeting   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए। सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों (शौर्य स्थलों) की जो स्टडी की गई है, उनमें जो बेहतर कार्य किये गये हैं, उन कार्यों का समावेश सैन्य धाम में किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित क्या गतिविधियां हो सकती हैं, इस पर भी ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में सैन्य धाम (शौर्य स्थल) की उच्च स्तरीय बैठक (High level meeting) के दौरान ये  निर्देश अधिकारियों को दिये।

Same Gender Marriage : समलैंगिक विवाह पर पांच जजों की पीठ कर रही सुनवाई

बैठक में जानकारी दी गई कि सैन्यधाम के निर्माण की कार्य प्रगति 45 प्रतिशत तक हो चुकी है। जिसके अन्तर्गत ऑडिटोरियम, टैंक प्लेटफॉर्म, मुख्य द्वार, बाबा जसवंत सिंह एवं बाबा हरभजन सिंह मन्दिर, शौर्य स्तम्भ, बुकिंग काउंटर, चाहरदीवारी एवं म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब-एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि) सचिव सैनिक कल्याण श्री दीपेन्द्र चौधरी, श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Claudio Raccnello : CM धामी से क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

Same Gender Marriage : समलैंगिक विवाह पर पांच जजों की पीठ कर रही सुनवाई

0

नई दिल्ली। Same Gender Marriage : समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं के एक बैच की सुनवाई शुरू हो गई है । मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों सुनवाई कर रही है।

Claudio Raccnello : CM धामी से क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

कपिल सिब्बल ने कहा – मामले में राज्यों को भी सुना चाहिए

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का कहना है कि मामले में राज्यों को सुना जाना चाहिए। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को अवगत कराया कि केंद्र ने याचिका की पोषणीयता पर प्रारंभिक आपत्ति उठाते हुए एक याचिका दायर की है।

एसजी तुषार मेहता का कहना है कि जो बहस होनी है, वह सामाजिक-कानूनी संस्था के निर्माण या प्रदान करने के बारे में है और क्या यह अदालत या संसद के मंच द्वारा की जानी चाहिए। CJI डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि हम उस पर बाद के चरण में केंद्र की दलील सुनेंगे।

‘ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिल रहा आरक्षण का लाभ’ : एसजी मेहता

एसजी मेहता ने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम में कोई कानूनी कमी नहीं है और सवाल सामाजिक-कानूनी मंजूरी देने का नहीं है। उन्होंने अदालत को अवगत कराया कि यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण के प्रावधान हैं।

‘जैविक पुरुष और महिला की पूर्ण अवधारणा जैसी कोई चीज नहीं’

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जैविक पुरुष और महिला की पूर्ण अवधारणा जैसी कोई चीज नहीं है। वहीं, एसजी ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली याचिका पर प्रारंभिक आपत्ति जताते हुए केंद्र की याचिका पर पहले विचार करने की बात दोहराई।

केंद्र ने SC से प्रारंभिक आपत्तियों को सुनने का किया आग्रह

केंद्र ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया है कि पहले समलैंगिक विवाहों (Same Gender Marriage) को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर प्रारंभिक आपत्ति सुनी जाए। केंद्र इस बात जोर दे रहा है कि क्या अदालत इस प्रश्न पर विचार कर सकती है या अनिवार्य रूप से संसद को इस पर पहले सुनवाई करनी होगी।

सीजेआई और एसजी के बीच हुई बहस

सीजेआई ने मेहता से कहा, “मुझे खेद है, मिस्टर सॉलिसिटर, हम प्रभारी हैं। अदालत पहले याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनेगी। आप यह तय नहीं कर सकते कि हम कार्यवाही कैसे करेंगे। मैंने अपनी अदालत में कभी इसकी अनुमति नहीं दी।” इस पर मेहता ने जवाब दिया कि वह ऐसा कभी नहीं करते।

एसजी मेहता ने कहा, ”यह एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है, जहां आप प्रारंभिक सबमिशन की जांच करेंगे और फिर मुझे कुछ समय देंगे। हमें इस बात पर विचार करना होगा कि इस बहस में आगे की भागीदारी में सरकार का क्या रुख होगा।”

CJI ने कहा, “व्यापक दृष्टिकोण रखने के लिए हम पर भरोसा करें”। मेहता ने कहा कि भरोसे की कमी का कोई सवाल ही नहीं है। जब पीठ ने कहा कि वह याचिकाकर्ताओं के तर्क को समझना चाहती है, तो SG ने कहा, “तब आप मुझे यह विचार करने के लिए समय दे सकते हैं कि सरकार किस हद तक इसमें भाग लेना चाहेगी।” इस पर सीजेआई ने कहा, “स्थगन के अलावा आप कुछ भी विचार कर सकते हैं।”

Apple Store : इंतजार हुआ खत्म, मुंबई में खुला भारत का पहला एपल स्टोर

 

 

 

Claudio Raccnello : CM धामी से क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

0

देहरादून: Claudio Raccnello  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री क्लाडियो रैकनेलो (Claudio Raccnello) के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण के लिए चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में यहां के युवाओं में स्किल को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए, यदि स्विटजरलैण्ड से कुछ अच्छे प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो सकती है, तो इस दिशा में कार्य किया जाए। राज्य में प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सरकार की ओर से की जायेगी। युवाओं को सर्टिफिकेट कोर्स की अच्छी सुविधा मिलने से उनके हुनर को बढ़ावा मिलेगा।

Apple Store : इंतजार हुआ खत्म, मुंबई में खुला भारत का पहला एपल स्टोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी स्विस एजुकेशन ग्रुप से मदद ली जाए। विद्यार्थियों को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा मिले इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। राज्य में पर्यटन के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन, शिक्षा, साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विटजरलैण्ड से यदि कोई प्रतिनिधिमण्डल आना चाहता है, तो उनको देवभूमि उत्तराखण्ड में सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा।

स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री क्लाडियो रैकनेलो ने कहा कि स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं। यदि वहां पर आध्यात्मिक गतिविधियों पर आधारित केन्द्रों में उत्तराखण्ड से इस क्षेत्र के विशेषज्ञ कार्य करें, तो इसमें कार्य करने के लिए अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की और से जो भी सहयोग मांगा जायेगा, उसे पूरा करने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

इस अवसर पर स्वामी अभय दास, श्री सूर्य प्रताप सिंह, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री रविनाथ रमन, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Former MP Manohar Kant Dhyani : से सीएम धामी ने की मुलाकात

Apple Store : इंतजार हुआ खत्म, मुंबई में खुला भारत का पहला एपल स्टोर

0

नई दिल्ली। Apple Store : मंगलवार को iPhone निर्माता कंपनी Apple का पहला स्टोर भारत में खुल गया है। इस खास मौके पर एपल के सीईओ टिम कुक खास तौर पर भारत आए हैं और उन्होंने ग्राहकों का स्वागत किया। बता दें कि इसे मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के Jio वर्ल्ड ड्राइव मॉल में Apple BKC नाम से खोला गया है।

Former MP Manohar Kant Dhyani : से सीएम धामी ने की मुलाकात

कहा जा रहा है कि Apple Store बाकी सभी स्मार्टफोन स्टोर से काफी अलग है। इसके खास तौर पर भारतीय कल्चर को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें कई अलग-अलग राज्यों के कलाकारी देखने को मिलती है। तो चलिए जानते हैं भारत के पहले एपल स्टोर (India’s First Apple Store) की क्या है खास बातें।

एपल का पहला स्टोर भारत में इस कंपनी के 25 साल पूरे होने की खुशी में खोला गया है। 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में इसे ओपन किया गया है। इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत में इसका दूसरा स्टोर खुलने वाला है। भारत में एपल का नया आउटलेट कंपनी द्वारा ‘भारतीयकृत’ (Indianize) करने के प्रयासों को दिखाता है। मुंबई में खोले गए आउटलेट को काले और पीले रंग में तैयार किया गया है जो कि मुंबई की फेमस टैक्सी से प्रेरित है।

भारतीय ग्राहक Apple BKC स्टोर में कंपनी की AI सर्विस ‘एपल ‘जीनियस’ के साथ बातचीत कर सकेंगे। यह सुविधा बिल्कुल वैसी ही है, जैसा विदेशों में एपल स्टोर में दिया जाता है। एपल ‘जीनियस से ग्राहक कपनी के किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। Apple BKC में ग्राहक नए iPhones और कंपनी के बाकी प्रोडक्ट्स को तो खरीद ही सकते हैं। साथ ही, खरीदार अपने पुराने iPhones, Mac, iPad को नए के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं। यह ट्रेड इन प्रोग्राम के तहत उपलब्ध है।

इससे भारत में रोजगार मिल रहा है । एपल भारत में सीधे तौर पर 2500 लोगों को रोजगार देता है और अपने ऐप ईकोसिस्टम के जरिए 10 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद करता है।

7 steps to protect yourself from COVID-19

 

Former MP Manohar Kant Dhyani : से सीएम धामी ने की मुलाकात

0

देहरादून: Former MP Manohar Kant Dhyani  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी Former MP Manohar Kant Dhyani से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

KKBKKJ Advance Booking : ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, राकेश ध्यानी, मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे। कल 16 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मनोहरकांत ध्यानी का कुशलछेम पूछने हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल जॉली ग्रांट पहुंचे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी डाक्टरों से ली इलाज की समस्त जानकारी ली एवं ध्यानी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

KKBKKJ Advance Booking : ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

KKBKKJ Advance Booking : ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

1

KKBKKJ Advance Booking : मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सलमान खान सुर्खियों में हैं। बता दें कि यह मूवी ईद के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, मूवी के गानों और ट्रेलर ने फैंस का बज हाई किया हुआ है, जिसके बाद लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Karnataka Assembly Election : कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार

फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू (KKBKKJ Advance Booking)

आज से सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, बुकिंग बहुत सीमित स्थानों पर कल शाम से शुरू हुई और यहां तक कि मुंबई के फेमस सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी को भी रात को इस सूची में जोड़ा गया। आश्चर्यजनक रूप से, केवल एक घंटे के अंदर ही फिल्म की टिकट शनिवार और रविवार के शो के लिए तेजी से बुक होने लगी।

‘गेयटी’ में फिल्म के शोज लगभग फुल

फिल्म की टिकट बुकिंग का ही नतीजा है कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर ‘गेयटी’ में ‘किसी का भाई किसी की जान’ के चार में से 3 शो लगभग फुल हो गए हैं। इस तरह एडवांस टिकट बुकिंग की झलक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। वीकएंड के लिए भाईजान की फिल्म की बुकिंग सबसे ज्यादा की जा रही है।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की टिकट का मूल्य साधारण रखा गया है, जिससे दर्शक इसे देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंचेंगे। जैसा कि आपने देखा कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ की ब्लॉकबस्टर टिकट मूल्य निर्धारण की रणनीति ने एक बड़े समय के लिए उलटा असर डाला। महंगी टिकट की वजह से दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख नहीं किया।

Atiq Ahmed case : अतीक अहमद हत्या मामले में अब पूर्व IPS अधिकारी पहुंचे SC

Karnataka Assembly Election : कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार

0

 नई दिल्ली। Karnataka Assembly Election  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही प्रदेश की राजनीति चरम पर है। बता दें कि इस बीच टिकट न मिलने से भाजपा के कई नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इनमें से 8 बड़े नेताओं ने तो पार्टी भी छोड़ दी है। वही टिकट न मिलने के कारण भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस या जेडीएस का दामन थाम लिया है। इन नेताओं में भाजपा की ओर से पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी है। शेट्टार तो भाजपा छोड़ने के बाद आज ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका भाजपा से जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Atiq Ahmed case : अतीक अहमद हत्या मामले में अब पूर्व IPS अधिकारी पहुंचे SC

कुल 8 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए टिकट जारी होने के बाद भाजपा के कुल 8 नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इनमें पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम से लेकर कई विधायक और एमएलसी तक शामिल है। इसी सूची में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी भी शामिल है।

इनके अलावा पूर्व विधायक डीपी नारीबोल, मंत्री एस अंगारा और बीएस येदियुरप्पा के करीबी डॉक्टर विश्वनाथ के साथ मौजूदा विधायक एमपी कुमारस्वामी, मौजूदा विधायक रामप्पा लमानी, मौजूदा विधायक गुली हटी शेखर, मौजूदा एमएलसी शंकर शामिल हैं।

सावदी और शेट्टार के जाने से बड़ा झटका

भाजपा को जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी के जाने से बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि पार्टी को आने वाले चुनाव में इसके चलते बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, शेट्टार हुबली-धारवाड़ से चुनाव लड़ते आए हैं और यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने देने से मना कर दिया।

कांग्रेस को मिल सकते हैं लिंगायत समुदाय के वोट

शेट्टार लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लिंगायत समुदाय के कर्नाटक में 18 फीसद मतदाता हैं और वो भाजपा के समर्थक माने जाते हैं। हालांकि, अब शेट्टार के भाजपा से जाने के बाद वो अकेले 20 से 25 सीटों पर असर डाल सकते हैं।

Youth dialogue program : ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से CM ने किया संवाद

Atiq Ahmed case : अतीक अहमद हत्या मामले में अब पूर्व IPS अधिकारी पहुंचे SC

0

नई दिल्ली। Atiq Ahmed case : सुप्रीम कोर्ट में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में अब एक और याचिका दायर की गई है। SC से हत्या के मामले को CBI को स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया है। ये याचिका सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दायर की है।

Youth dialogue program : ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से CM ने किया संवाद

वकील ने भी दाखिल की याचिका

सुप्रीम कोर्ट (Atiq Ahmed case) में अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर एक दिन पहले भी याचिका दाखिल हो चुकी है। याचिका में शीर्ष अदालत के पूर्व जज की निगरानी में मामले की जांच करवाने की मांग की गई है। वकील द्वारा दायर याचिका में यूपी में 2017 के बाद हुए सभी एनकाउंटर की जांच करवाने के लिए भी कहा गया है।

ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक : वकील विशाल तिवारी

वकील विशाल तिवारी की ओर से लगाई गई इस याचिका में कहा गया है कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए एक विशेष समिति बननी चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया है कि पुलिस एनकाउंटर लोकतंत्र के साथ कानून के राज को भी धीरे-धीरे खत्म कर सकता है।

अतीक पर लगभग 10 राउंड फायर

माफिया अतीक अहमद की हत्या प्रयागराज में उसको मेडिकल जांच के लिए ले जाते वक्त हुई थी। यूपी पुलिस ने जैसे ही उसे कैल्विन अस्पताल के लिए ले जाने के लिए वैन से उतारा तो कुछ ही दूरी पर तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। अतीक पर लगभग 10 राउंड फायर किए गए।

Delhi Excise Policy : केजरीवाल बोले- जांच एजेंसियां कर रही लोगों को टॉर्चर

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors