Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 90

Youth dialogue program : ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से CM ने किया संवाद

0

देहरादून: Youth dialogue program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम (Youth dialogue program) में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा भाषण एवं कविता का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया।

Delhi Excise Policy : केजरीवाल बोले- जांच एजेंसियां कर रही लोगों को टॉर्चर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिल की बात

युवा संवाद कार्यक्रम में आये सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। प्रधानमंत्री जी के 09 साल के कार्यकाल में उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए लाखों करोड़ रूपये के कार्यों की स्वीकृतियां प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य करने का मौका मिला है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जो भी भर्ती परीक्षाओं में धांधली करते हुए पाये गये उन पर सख्त कार्रवाई की गई। 90 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में जिस भी क्षेत्र को चुने, उसमें पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। यदि हम किसी कार्य को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि जो भी अपना कार्यक्षेत्र चुनें, उसमें लीडर की भूमिका में रहें।

मुख्यमंत्री से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर संवाद किया

विकासनगर की वंशिका ने पूछा कि अभिभावकों को कैसे समझाएं कि जो हम करियर में करना चाहते हैं, वे उसमें अपनी सहमति दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कार्य करें, कुछ बनने के लिए नहीं बल्कि जीवन में कोई सराहनीय कार्य करने के लिए करें। आप अपने अभिभावकों को इस तरह से समझा सकती हैं, कि मैं जिस भी क्षेत्र को अपने करियर के लिए चुनूंगी, इसमें अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करूंगी। बागेश्वर के दिव्यम कंडवाल ने पूछा कि क्या आपके जीवन में कभी ऐसे क्षण आते हैं, जब आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति के जीवन में ऐसे क्षण बार-बार आते हैं।

राजनीति में कार्य प्रोफेशन नहीं मिशन है, इसके लिए कार्य के प्रति समर्पण बहुत जरूरी होता है। भूमिका रावत ने पूछा कि देहरादून भारत की स्कूल राजधानी है। देहरादून में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के युवाओं को राज्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिले। इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। ऋषिका भट्ट ने पूछा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधयों के लिए समय कैसे निकालें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल तो बच्चों का टाइम टेबल अभिभावक बना देते हैं। बच्चों को इस बात का ध्यान देना होगा कि जिस समय जो कार्य कर रहे हैं, उस समय पूरा ध्यान उस कार्य पर होना चाहिए। रिया ने पूछा कि युवाओं के लिए आपका क्या विजन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले न बने, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य में स्वरोजगार के अलावा हार्टिकल्चर, पर्यटन, स्टार्टअप को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक श्री दुर्गेश पंत, ओहो रेडियो से श्री आर.जे काव्य एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा उपस्थित थे।

Dehradun : सीएम से मिले आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारी

Delhi Excise Policy : केजरीवाल बोले- जांच एजेंसियां कर रही लोगों को टॉर्चर

0

Delhi Excise Policy : शराब घोटाला मामाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा गया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने ईडी और सीबीआई पर कई आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने ये भी कहा कि जिन 14 फोन के तोड़े जाने का दावा ईडी-सीबीआई कर रही है वह सभी जिंदा हैं।

Dehradun : सीएम से मिले आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारी

केजरीवाल ने ईडी की जांच की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि इनके डॉक्यूमेंट में है कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिए और उन्हीं की सीजर रिपोर्ट कहती है कि उसमें से चार फोन ईडी के पास है। वहीं एक फोन सीबीआई के पास है, इस तरह से पांच फोन तो जांच एजेंसियों के पास ही हैं। अन्य भी जिंदा ही है जिसे टूटा हुआ बताया गया है।

ईडी और सीबीआई ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर झूठ बोला-केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है। कोई न कोई वॉलेंटियर यूज कर रहा है। इसकी जानकारी ईडी और सीबीआई को भी पता है। ईडी और सीबीआई ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर झूठ बोला। सच कुछ नहीं मिला। शराब घोटाला (Delhi Excise Policy) कुछ नहीं है। झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की।

ये रोज किसी न किसी को पकड़ लेते हैं

मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया, रोज किसी न किसी को पकड़ लेते हैं, उन्हें टॉर्चर करते, धमकी देकर, थर्ड डिग्री देकर मनीष सिसोदिया, केजरीवाल का नाम लेने को कहते हैं। कोई चंदन रेड्डी हैं, जिसे खूब मारा। मेडिकल रिपोर्ट में कहा है कि पेशेंट ने दोनों बताया कि 16 और 17 सितंबर को मारा, सुनाई नहीं दे रहा।

जांच में पता चला कि दोनों कान में चोट है, कान के पर्दे फट गए। चंदन रेड्डी पर क्या कहने का दबाव डाला गया, उसे किस कागज पर साइन करने को कहा गया? अरुण पिल्लई हैं कोई, उन्हें धमकी दी, टॉर्चर किया। समीर महेंद्रू से टॉर्चर कर बयान लिया, मनस्वी, रौशन को टॉर्चर कर बयान लिए।

Bihar Hooch Tragedy : मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, अब तक 14 लोगों ने तोड़ा दम

 

 

Dehradun : सीएम से मिले आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारी

0

देहरादून: Dehradun  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आईटीबीपी के आईजी श्री संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने आईटीबीपी से संबंधित विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Bihar Hooch Tragedy : मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, अब तक 14 लोगों ने तोड़ा दम

मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी द्वारा संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आईटीबीपी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही में शीघ्रता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेट शहीद टीकम सिंह नेगी की पत्नी को सेवायोजित किये जाने के संबंध में भी कहा कि इस प्रकरण में भी राज्य सरकार पूरी तरह से शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा में संलग्न सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों से संबंधित कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा उन्होंने देश सेवा के लिये सवोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में सड़क व स्कूलों आदि के नाम उनके नाम पर रखे जानी की बात कही।

आईजी श्री गुंज्याल ने मुख्यमंत्री (Dehradun) से आईटीबीपी के फ्रंटियर हेडक्वार्टर के लिये भू परिवर्तन की स्वीकृति तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी गयी थी। उन्होंने बॉर्डर आउटपोस्ट से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण का अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया तथा बताया कि उत्तराखण्ड के निवासियों का आईटीबीपी में सक्रिय योगदान रहा है।

इस अवसर पर डी.आई.जी. रंजीत राणा, डी.आई.जी. मनु महाराज, डी.आई.जी. आर.के. वर्मा, डी.आई.जी. आर.के. नरवाल, सेनानी पीयूष पुष्कर, अरुण रौथाण तथा पी.आर.ओ राजीव नेगी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

CM Visit Tapkeshwar Mahadev Temple : देश एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा – अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुंदरकांड में भी प्रतिभाग किया।

Ambedkar Jayanti 2023 : अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

Bihar Hooch Tragedy : मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, अब तक 14 लोगों ने तोड़ा दम

0

मोतिहारी। Bihar Hooch Tragedy  मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रा जारी है। बता दें कि संदिग्ध परिस्थितियों में मरनेवालों की संख्या चौदह पर पहुंच गई है। वहीं चार दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी के जहरीली शराब (Bihar Hooch Tragedy) पीने की आशंका है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सदर व अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित गांवों में जाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के तुरकौलिया में चार, सुगौली में पांच, पहाड़पुर में दो और हरसिद्धि में तीन लोगों की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है।

Ambedkar Jayanti 2023 : अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

शुक्रवार से मौत का सिलसिला जारी

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम अचानक से पहली घटना तुरकौलिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर में हुई। यहां के बैरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में रामेश्वर राम उर्फ जटा राम की मौत हो गई। वहीं, इसी गांव के ध्रुव पासवान ने मोतिहारी के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अशोक पासवान व छोटू पासवान ने मुजफ्फरपुर स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विभिन्न अस्पतालों में बीमार लोग भर्ती

तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर के बीमार संजय साह, कपिलदेव साह, बिनोद पासवान, अनिल पासवान, प्रमोद प्रसाद, प्रमोद पासवान, अजय राम, संजय राम, कैलाश पासवान, रवीन्द्र राम, उमेश राम, कमलेश पासवान व दिनेश पासवान का इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। इसी तरह सुगौली, पहाड़पुर व हरसिद्धि के बीमार लोगों की चिकित्सा मोतिहारी के निजी अस्पतालों के अलावा पड़ोसी जिला बेतिया के भी निजी अस्पतालों में चल रहा है।

डीएम ने प्रभावित इलाकों में भेजी मेडिकल टीम

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के जिलाधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि लोगों के मौत की सूचना मिली है। जहरीली शराब पीने की बात कही जा रही है। बीमार लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब के बिंदु पर जांच के लिए टीम बनाई गई है। सदर व अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित इलाके में जाकर तत्काल जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Delhi Free Electricity : दिल्ली में मुफ्त बिजली पर संकट, केजरीवाल सरकार ने एजली पर लगाया आरोप

Ambedkar Jayanti 2023 : अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

0

चंपावत/देहरादून: Ambedkar Jayanti 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में  नरसिंह डांडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी (Ambedkar Jayanti 2023) की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती पर  उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Delhi Free Electricity : दिल्ली में मुफ्त बिजली पर संकट, केजरीवाल सरकार ने एजली पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। जाति प्रथा और इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज उठाई थी। भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ.अंबेडकर जी के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में भी बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक, कानूनी तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी देश व समाज के लिए अनेक महान कार्य किए। उन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। जन धन योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि या फिर 80 करोड़ लोगों को राशन देने का कार्य हो आज मोदी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बाबा केदार की भूमि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा एवं कावड़ यात्रा में पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। इस साल चारधाम यात्रा में और अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के सभी मंदिरों का सौंदर्यीकरण कर उनमें अवस्थापना सुविधाएं विकसित कर उन्हें जोड़ने का कार्य एक सर्किट के रूप में किया जा रहा है।  देश में उत्तराखंड राज्य एक ऐसा राज्य होगा जो प्रत्येक क्षेत्र में आगे होगा। उत्तराखंड का मॉडल पूरे भारत के लिए एक मॉडल बनेगा।

इस अवसर पर लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में 40 महिलाओं को रोजगार देने वाली नारायणी देवी को उनके इस  सरहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया और इसी तरह आगे को भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जिला पुस्तकालय चंपावत का और अधिक विस्तारीकरण किया जाएगा, साज सज्जा का भी कार्य किया जाएगा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंह डांडा का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण किया जाएगा। नरसिंह डांडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। नरसिंह डांडा में लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। नरसिंह डांडा में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। नरसिंह डांडा की भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक दिलाए जाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। सिद्ध नरसिंह मंदिर कालू खान का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी बाराकोट विनीता फर्त्याल पार्टी सुमनलता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा गोविंद प्रसाद, जनपद प्रभारी भाजपा गणेश भंडारी, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, जिलाध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ मदन राम,ग्राम प्रधान नरसिंह डांडा कविता देवी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अधिकारी, जनता मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद टम्टा द्वारा किया गया।

PM Modi In Assam : पीएम मोदी ने असम को दिया AIIMS का तोहफा

Delhi Free Electricity : दिल्ली में मुफ्त बिजली पर संकट, केजरीवाल सरकार ने एजली पर लगाया आरोप

0

नई दिल्ली। Delhi Free Electricity : दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता में कहा कि उपराज्यपाल द्वारा फाइल को मंजूरी नहीं देने के कारण दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी रुक जाएगी। दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को प्रति माह दो सौ यूनिट तक निशुल्क और 201 से चार सौ तक 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

PM Modi In Assam : पीएम मोदी ने असम को दिया AIIMS का तोहफा

फाइल वापस न आने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी: आतिशी

वकीलों, किसानों, 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ित परिवारों को भी बिजली सब्सिडी दी जाती है। सोमवार से उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले बिजली बिल में कोई सब्सिडी नहीं रहेगी। अरविंद केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट में इस वित्त वर्ष में भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया था, लेकिन उपराज्यपाल उस फाइल को लेकर बैठ गए हैं। उपराज्यपाल के पास फाइल भेजी गई थी, वहां से फाइल वापस नहीं आने तक सब्सिडी का पैसा सरकार जारी नहीं कर सकती है। पैसे होने के बाद भी सरकार लोगों को सब्सिडी नहीं दे सकेगी।

होगी सामान्य बिलिंग (Delhi Free Electricity)

शुक्रवार सुबह टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड और उसके बाद बीएसईएस की दोनों कंपनियों ने उनके पास पत्र लिखकर कहा है कि उसके पास सब्सिडी की कोई सूचना नहीं है, इसलिए वह सामान्य बिलिंग शुरू करनी होगी। टीपीडीडीएल से पत्र आते ही वह तुरंत उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगी लेकिन 24 घंटे में भी वह चुनी हुई सरकार के मंत्री को पांच मिनट का समय नहीं दिया है। सरकार को फाइल भी वापस नहीं भेजी गई है।

एलजी ने जारी किया बयान

आतिशी की प्रेस वार्ता के बाद एलजी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि बिजली मंत्री को सलाह दी जाती है कि एलजी के खिलाफ अनावश्यक राजनीति और निराधार झूठे आरोपों से बचें। उन्हें झूठे बयानों से लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए, अगर उन्हें और मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि इस संबंध में फैसला 4 अप्रैल तक क्यों लंबित रखा गया, जबकि समय सीमा 15 अप्रैल थी? एलजी को 11 अप्रैल को ही क्यों भेजी गई फाइल? और 13 अप्रैल को चिट्ठी लिखकर और आज प्रेस कांफ्रेंस कर नाटक करने की क्या जरूरत है?

Karnataka Election 2023 : पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का थामा हाथ

 

PM Modi In Assam : पीएम मोदी ने असम को दिया AIIMS का तोहफा

0

PM Modi In Assam : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11.30 बजे गुवाहाटी पहुंचे। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया। इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। बता दें कि एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी। इसे 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम ने असम को 14300 करोड़ रुपये की सौगात दी।

Karnataka Election 2023 : पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का थामा हाथ

असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज भी मिले

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि आज उत्तर पूर्व को अपना पहला AIIMS (PM Modi In Assam) और असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। IIT-गुवाहाटी के साथ मिलकर आधुनिक रिसर्च के लिए 500 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी वाले अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। असम के लाखों-लाख साथियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का काम मिशन मोड पर शुरू हुआ है। आईआईटी-गुवाहाटी के साथ मिलकर आधुनिक रिसर्च के लिए 500 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी वाले अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। असम के लाखों-लाख साथियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का काम मिशन मोड पर शुरू हुआ है। पिछले नौ साल में हमने इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और इसलिए हर कोई कनेक्टिविटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की बात करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ-ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है। आज नॉर्थ-ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

विपक्ष पर भी साधा निशाना (PM Modi In Assam)

उन्होंने कहा कि आज कल नई बिमारी देखने को मिल रही है। मैं देश में कहीं भी जाता हूं और 9 वर्षों में हुए विकास की चर्चा करता हूं तो उससे कुछ लोगों को परेशानी हो जाती है। वह शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया, उन्हें श्रेय क्यों नहीं मिलता। श्रेय के भूखे लोगों और जनता की राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है।

बीते वर्षों में 15 नए AIIMS पर काम शुरू: पीएम

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने बीते वर्षों में 15 नए AIIMS पर काम शुरू किया। इनमें से अधिकतर में इलाज और पढ़ाई दोनों सुविधा शुरू हो चुकी है। AIIMS गुवाहाटी भी इसका परिणाम है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। यह असम की जनता का प्यार है कि मुझे खींचकर ले आता है।

‘राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम’ पर आधारित नीति: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि BJP की सरकारों में नीति, नीयत और निष्ठा किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम’ इसी भावना से हमारी नीतियां तय होती हैं। इसलिए हमने वोटबैंक की बजाए देश की मुश्किलों को कम करने पर ध्यान दिया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को पैसे के अभाव में अपना इलाज न टालना पड़े। हमने प्रयास किया कि हमारे गरीब परिवारों को भी घर के पास ही बेहतर इलाज मिले।

इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के ‘रंग घर’ के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी। एम्स का निर्माण केंद्र द्वारा 1,123 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसमें 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटें होंगी। पीएम मोदी ने एम्स परिसर से राज्य सरकार द्वारा निर्मित नलबाड़ी (615 करोड़ रुपये), नागांव (560 करोड़ रुपये) और कोकराझार (535 करोड़ रुपये) में तीन मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी गुवाहाटी परिसर के भीतर एक शोध अस्पताल की आधारशिला भी रखी, जिसे आईआईटी गुवाहाटी और असम सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा, जो शुरुआत में 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। पीएम मोदी ने 1.1 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए, जिन्हें हर साल पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा।

8 most incredible temples To Visit Once In Your Lifetime

 

Karnataka Election 2023 : पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का थामा हाथ

0

नई दिल्ली। Karnataka Election 2023   विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कई दल अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। एलान के साथ ही पार्टियों में भगदड़ मच गई है। वहीं कई नेता पाला बदलने में लगे हैं। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा में है। लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इसकी पुष्टि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने की है।

Covid-19 in India : भारत में रिकॉर्ड तोड़ते कोरोना संक्रमण के मामले

लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी से दिया था इस्तीफा

लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सावदी अथानी से तीन बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।

डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया से मिले सावदी (Karnataka Election 2023)

लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से उनके बेंगलुरु स्थित घर पर मुलाकात की। सावदी ने मौजूदा विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से भी उनके घर में मुलाकात की। गौरतलब कै कि लक्ष्मण ने अथानी विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उधर, डीके शिवकुमार ने कहा कि सावदी को बिना शर्त के पार्टी में शामिल किया गया है। वह बीजेपी में अपमानित महसूस कर रहे थे। ऐसे बड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाना हमारा कर्तव्य है। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं जो हमसे जुड़ना चाहते हैं।

अरुण सिंह ने कहा – लक्ष्मण सावदी ने गलती की

भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने काह कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया, उसके बाद भी वह ऐसी पार्टी में जा रहे हैं जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे।

10 मई को होगा चुनाव

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

Song Release : ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन

Covid-19 in India : भारत में रिकॉर्ड तोड़ते कोरोना संक्रमण के मामले

0

Covid-19 in India : कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 20 दिनों से लगातार बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले 10 हजार से अधिक हो गए हैं। 10,158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, जो पिछले दिन (7830 संक्रमितों) की तुलना में 30 फीसदी का उछाल है। देश में अब कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.02 प्रतिशत है।

Song Release : ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन

बता दे कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसको लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने अलर्ट किया था।

संक्रमण मामले बढ़ने की आशंका (Covid-19 in India)

भारत में कोविड-19 एंडेमिक स्टेज की ओर बढ़ रहा है। अगले 10-15 दिनों तक संक्रमण और बढ़ेगा लेकिन इसके बाद मामले कम होने के अनुमान हैफिलहाल भले ही देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हों, पर अच्छी बात यह है कि अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या कम है, जिसका मतलब है कि संक्रमित लोग आसानी से ठीक हो जा रहे हैं, यह गंभीर रोगों का कारण बनता नहीं दिख रहा है।

संक्रमण का एंडेमिक स्टेज क्या है?

किसी भी संक्रमण के एंडेमिक स्टेज का मतलब भौगोलिक स्थान पर संक्रमण की दर का स्थिर हो जाना है, जिसका अर्थ है कि रोगजनक संक्रमण का कारण तो बन रहे हैं पर इसके कारण गंभीर प्रकोप या फिर गंभीर रोग का खतरा कम होता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो साल से देश में कोरोना वायरस की जिस तरह की प्रवृत्ति रही है उससे ऐसा लगता है कि यह एंडेमिक स्टेज में पहुंच रहा है।

वैक्सीन कंपनी ने बढ़ाया उत्पादन

संक्रमण के मामलों के तेजी से बढ़ने के साथ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी के पास कोवोवैक्स वैक्सीन की छह मिलियन बूस्टर खुराक पहले से ही उपलब्ध है। एहतियात के तौर पर, जोखिम को देखते हुए हमने वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने का फैसला किया है ताकि लोगों के पास कोविशील्ड विकल्प के तौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति

देश में XBB.1.16 का संक्रमण दर इस साल फरवरी के मुकाबले मार्च में 35.8 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि के मामले उतने अधिक नहीं है। जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है क्योंकि संक्रमण का जोखिम उन लोगों में भी बना हुआ है जिनका टीकाकरण हो चुका है। बचाव ही सुरक्षित रहने का फिलहाल एक उपाय है।

Asad Ahmed Encounter : असद एनकाउंटर में ढेर, CM योगी ने एसटीएफ की थपथपाई पीठ

Song Release : ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन

0

देहरादून: Song Release  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियो गीत (Song Release) ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया।

Asad Ahmed Encounter : असद एनकाउंटर में ढेर, CM योगी ने एसटीएफ की थपथपाई पीठ

ख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कार्रवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास  गीत के माध्यम से किया गया है।

इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है।  इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार श्री ओम तरोनी तथा सुश्री उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा संगीत श्री विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी, श्री ललित जोशी, श्री राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Avneet Kaur breaks the internet in mesmerizing black dress

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors