Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 91

Asad Ahmed Encounter : असद एनकाउंटर में ढेर, CM योगी ने एसटीएफ की थपथपाई पीठ

0

लखनऊ। Asad Ahmed Encounter  उमेश पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोप‍ित माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed Encounter) को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार ग‍िराया। बता दें कि पुलिस ने दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इस दौरान पुल‍िस ने अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद क‍िए हैं।

Avneet Kaur breaks the internet in mesmerizing black dress

यूपी एमपी के बार्डर पर पहुंचा था असद के साथ गुलाम

दिल्ली से भागने के बाद असद और गुलाम यूपी बॉर्डर के पास एमपी में थे। वहीं से एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया और झांसी में मुठभेड़ में दोनों मार ग‍िराया। मुठभेड़ के दौरान असद और गुलाम ने एसटीएफ पर फायर किए।

पांच-पांच लाख का था इनाम

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा और पांच लाख का इनामी असद उसका साथी गुलाम गुरुवार को झांसी में एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हो गए।

CM योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है। एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। साथ ही यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।

उमेश पाल हत्‍याकांड में इनका भी हुआ एनकाउंटर

उमेश पाल की हत्या के तीसरे रोज पुलिस ने शूटरों की कार के ड्राइवर अरबाज को नेहरू पार्क के जंगल मे मार गिराया था। कुछ दिन बाद एक और शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा इलाके में एसओजी के साथ एनकाउंटर में मारा गया था। विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने ही उमेश पाल को पहली गोली मारी थी।

Millets-2023 : ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का CM ने किया शुभारंभ

Millets-2023 : ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का CM ने किया शुभारंभ

0

देहरादून: Millets-2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी के एक होटल में मिलेट्स-2023 (Millets-2023)  के अन्तर्गत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आये अतिथियों का स्वागत किय। उन्होंने कहा कि इस कान्फ्रेंस में विशेषज्ञों द्वारा जो मंथन किया जायेगा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष को सफल बनाने में यह कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर मिलेट्स किसानों के लिए अपनी कम लागत क्षमता के कारण उपयोगी हैं वहीं ये पोशक तत्वों से भरपूर होने के कारण आज के बदलते परिवेश में हम सबके लिए भी अति-आवश्यक हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल मिलेट्स के प्रचार प्रसार में सहायता मिलेगी बल्कि इनसे उत्तराखंड में मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

Rajasthan politics : नीतीश और राहुल की मीटिंग में विपक्षी एकता पर अहम फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि भारत के प्रस्ताव और गंभीर प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (Millets-2023) वर्ष घोषित किया। भारत के बहुत से राज्यों में मोटे अनाज की खेती प्रचुर मात्रा में होती है, परंतु पहले इसके उचित दाम किसानों को नहीं मिलते थे। अब तस्वीर बदल रही है, इसका कारण लोगों का मोटे अनाजों को लेकर बदलता नजरिया है। आज मिलेट्स को लेकर देश में कई स्टार्टअप भी प्रारंभ हुए हैं, जो न केवल किसानों को फायदा पहुंचा रहे हैं बल्कि लोगों को रोजगार भी दिला रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने इसे श्री अन्न की संज्ञा दी है। जब हम किसी संकल्प को आगे बढ़ाते हैं तो उसे सिद्धि तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम होती है। श्री अन्न केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं है, जो लोग भारत की परंपराओं से परिचित हैं वे जानते हैं कि हमारे यहां किसी के आगे ’’श्री’’ ऐसे ही नहीं जुड़ता है। जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है,समग्रता भी होती है और विजय भी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा (Millets-2023)  कि श्री अन्न भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमे गांव और गरीब जुड़े हैं और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी जुड़ रहा है। श्री अन्न देश के छोटे किसानों के समृद्धि का द्वार है। देश के करोड़ों लोगों के पोषण का कर्णधार है। देश के आदिवासी समाज का सत्कार है। केमिकल मुक्त खेती का बड़ा आधार है और क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने में मददगार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने श्री अन्न को वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ही नेतृत्व में वर्ष 2018 में हमने मोटे अनाज को “पोषक अनाज“ घोषित किया था। इसकी खेती के प्रति लोगों और किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर बाजार में रुचि पैदा करने के लिए भी विशेष अभियान चलाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। राज्य के पर्वतीय जनपदों के कृषकों से सहकारिता विभाग एवं उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मंडुवा, झंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। प्रत्येक वर्ष सहकारिता एवं विपणन बोर्ड द्वारा पर्वतीय जिलों में क्रय केन्द्र संचालित करके पर्वतीय जिलों के कृषकों से उनके गांव के निकट ही मंडुवा, झंगोरा आदि की खरीद करके किसानों को उनके खाते में ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है, इससे न सिर्फ किसानों की आय में बढोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन हेतु किसान प्रोत्साहित भी हो रहे हैं। उत्तराखण्ड की जलवायु के अनुसार मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, ताकि हमारा प्रदेश मिलेट उत्पादन में शीर्ष स्थान प्राप्त करे एवं राज्य की आर्थिक उन्नति में भागीदार बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोक पर्वों और त्योहारों  में मिलेट उत्पादों का उपयोग अवश्य करें।

कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि विपणन बोर्डों का राष्ट्रीय परिषद (कौसाम्ब) द्वारा मिलेट्स पर आधारित यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लेकर एक नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलक्षित करते हुए भारत में श्री अन्न को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन कर मिलेट्स का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रूपये तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि मई माह में देहरादून एवं हल्द्वानी में मिलेट्स को बढ़ावा देने के बड़े आयोजन किये जायेंगे। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कौसाम्ब के उपाध्यक्ष और गोवा मण्डी परिषद के अध्यक्ष श्री प्रकाश शंकर, असम मण्डी परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज बारूह, हरियाणा मण्डी परिषद के अध्यक्ष श्री आदित्य देवीलाल चौटाला, कौसाम्ब के एमडी डॉ. जे. एस. यादव, उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के एमडी श्री आशीष भटगाई एवं विभिन्न राज्यों से आये विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Vande Bharat Inauguration : पीएम मोदी ने राजस्थान को दी वंदे भारत की सौगात

Rajasthan politics : नीतीश और राहुल की मीटिंग में विपक्षी एकता पर अहम फैसला

0

Rajasthan politics : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान खरगे के साथ ही मौजूद रहे। सभी नेता विपक्षी एकता के मुद्दे को लेकर आपस में बैठक कर रहे थे। इस दौरान सिर्फ तेजस्वी ने कुछ नहीं बोला बाकी सभी नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। सभी विपक्षी नेताओं ने एकजुट होने पर सहमति दी है।

Vande Bharat Inauguration : पीएम मोदी ने राजस्थान को दी वंदे भारत की सौगात

खरगे ने कहा – एकजुटता दिखाकर लड़ना है (Rajasthan politics)

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।

नीतीश कुमार बोले- गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास

नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। हम सब साथ बैठेंगे और चीजों को तय किया गया है। हम लोगों की इस पर अंतिम तौर पर बात हो गई है। जितने लोग हमारे साथ सहमत होंगे, हम उनके साथ भी बात करेंगे। साथ में बैठने तो दीजिए, हम लोगों को।

विपक्ष का नजरिया विकसित करेंगे : राहुल

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जो नीतीश जी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में बहुत एतिहासिक कदम लिया गया है। कितनी विपक्षी पार्टियों को इकट्ठा करना है। ये एक प्रक्रिया है। विपक्ष का जो भी नजरिया है, उसे हम विकसित करेंगे और जो भी पार्टियां विचारधारा की लड़ाई में साथ आना चाहती हैं उसको लेकर चलेंगे। जो संस्थानों पर आक्रमण हो रहा है, देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम लड़ेंगे।

Bomb Threat : दिल्ली के द इंडियन स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

Vande Bharat Inauguration : पीएम मोदी ने राजस्थान को दी वंदे भारत की सौगात

0

Vande Bharat Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आधुनिक वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। मुझे गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। संकटों से गुजर रहे हैं। इसके बाद भी विकास के काम के लिए समय निकालकर आए हैं। रेलवे के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मैं उनका स्वागत, अभिनंदन करता हूं। गहलोत जी, आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू है। आपके रेलमंत्री राजस्थान के हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, अब तक नहीं हो पाया। आपका मुझ पर इतना भरोसा है कि आपने वह काम भी मेरे सामने रखे हैं। एक मित्र के नाते जो भरोसा रखते हैं, उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं।

Bomb Threat : दिल्ली के द इंडियन स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Inauguration) का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से लाइव जुड़े। सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी जयपुर जंक्शन पर उद्घाटन स्थल कार्यक्रम पर पहुंचे। सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत भी कार्यक्रम में मौजूद है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है, जो राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह सेकेंड जनरेशन ट्रेन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वंदे भारत ट्रेन प्रफेश को देने और राजस्थान को 9000 करोड़ से ज्यादा का रेल बजट देने पर भी आभार प्रकट किया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयपुर शहर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके हैं और ट्रेन में बैठे पैसेंजर विशेष आमंत्रित सदस्यों ,स्टूडेंट से बातचीत कर रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन पहले दिन उद्घाटन एक्सप्रेस के रूप में चलेगी इसमें आर्मी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राजसमंद से बीजेपी सांसद दीया कुमारी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर भी पहुंचे।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, जयपुर के मालवीय नगर से बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ, किशनपोल से पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, हवामहल से पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, अजमेर दक्षिण से बीजेपी की विधायक अनीता बधेल सहित कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान मंच से बीजेपी मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने इस ट्रेन के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई है।

वंदे भारत में जयपुर का क्रू और चैकिंग स्टाफ चलेगा…

वंदे भारत में क्रू स्टाफ यानी लोको पायलट, गार्ड और चेकिंग स्टाफ जयपुर का ही रहेगा। इस संबंध में प्रिंसिपल सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव की ट्रेड यूनियन के साथ अंतिम बैठक हो चुकी है। ट्रेड यूनियन की मांग को मानते हुए यह फैसला लिया गया है। अगली वंदे भारत ट्रेन में अजमेर का स्टाफ रहेगा यह आश्वासन अजमेर की यूनियन को दिया गया है, जो आंदोलन कर रही थी।

ट्रेन का शेड्यूल यह रहेगा… (Vande Bharat Inauguration)

वंदे भारत ट्रेन जाते समय सुबह 7:50, आते समय रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, 13 अप्रैल से ट्रेन 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी।

बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में रुकेगी। जयपुर में दोनों तरफ आते-जाते ट्रेन का 5 मिनट स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन अजमेर से सुबह 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर

से 7:55 बजे रवाना होकर 9:35 बजे अलवर पहुंचेगी। 9:37 बजे चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम) 11:15 बजे पहुंचेगी।
फिर 11:17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर सुबह 11:35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत शाम 6:40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी।

गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। फिर रात 10:10 बजे जयपुर से रवाना होकर 11:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Entrance Ceremony : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Bomb Threat : दिल्ली के द इंडियन स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली। Bomb Threat : बुधवार को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल के अंदर एक धमकी भरा ईमेल आया कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है। इसके बाद आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है। बता दें कि स्थानीय पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए जांच में जुट गई है। स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है।

Entrance Ceremony : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

E-Mail के जरिये मिली बम की धमकी

स्कूल में बम रखे जाने की धमकी वाला ईमेल आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिला था। सूचना के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया और बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि इस हरकत के पीछे कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है।

पहले भी हुई है ऐसी घटना (Bomb Threat)

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। 28 नंवबर 2022 को भी द इंडियन स्कूल में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डाग स्क्वाड पहुंच गए और स्कूल को खाली कराकर पूरे स्कूल की जांच की थी। इस दौरान स्कूल में कोई बम नहीं मिला थी।

Rozgar Mela 2023 : 71 हजार युवाओं को 13 अप्रैल को नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम

Entrance Ceremony : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून: Entrance Ceremony   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम (Entrance Ceremony)  में प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक माह तक चलेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं का प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू किया गया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने विद्यालय से 8वीं पास करने वाली बालिकाओं को मैट्रिकुलेशन सेरेमनी से अलंकृत भी किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों के 21 हजार से अधिक अध्यापकों को टेबलेट के लिए उनके स्कूलों में डीबीटी के माध्यम से 21 करोड़ 76 लाख रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर कुछ अध्यापकों को टेबलेट भी प्रदान किये। इनका उपयोग शिक्षा शिक्षण अधिगम के लिए करेंगे।

Rozgar Mela 2023 : 71 हजार युवाओं को 13 अप्रैल को नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला में उपलब्ध भूमि की चाहरदीवारी एवं उपलब्ध भूमि के अनुरूप खेल का मैदान बनाया जायेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावासों में मानदेय पर कार्यरत अल्पकालिक शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों के मानदेय में तर्कसंगत वृद्धि की जायेगी। राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत मानदेय पर रखे गये भोजनमाता एवं अनुसेवकों के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जायेगी। इस कल्याण कोष का उपयोग संबंधित भोजनमाता एवं अनुसेवकों के द्वारा एक निश्चित योगदान अवधि पूर्ण करने के बाद विद्यालय से मुक्त होने पर उन्हें एकमुश्त तर्कसंगत धनराशि दिए जाने के लिए किया जायेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला के लिए डाइनिंग हॉल एवं 02 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में प्रवेशोत्सव (Entrance Ceremony)  करने पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है, वहीं दूसरी और विद्यार्थियों के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ से उच्चीकृत एक नए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का भी शिलान्यास किया जा रहा है। इस समय राज्य में टनकपुर, चम्पावत, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, पीठसेन में कुल 11 ऐसे आवासीय छात्रावास स्वीकृत हुए हैं, जिनके माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है, इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 2 नये आवासीय छात्रावास टनकपुर एवं श्रीनगर में स्वीकृत किये गये हैं साथ ही 3 छात्रावास गदरपुर, पीठसेन एवं बनियावाला को भी उच्चीकृत किया गया है। इन छात्रावासां के माध्यम से बालकों तथा बालिकाओं दोनों को निःशुल्क भोजन, आवास, गणवेश, शिक्षण सामग्री आदि उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को डिजिटल सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से टीचर रिर्सोस पैकेज के तहत टैबलेट क्रय के लिए दस हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी नहीं हो सकते हैं। शिक्षा का मकसद व्यक्ति के हर आयाम का सन्तुलित विकास करना है। सन्तुलित विकास इनोवेशन के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें उच्च विचार, उच्च आचार, उच्च संस्कार और उच्च व्यवहार के साथ ही समाज की समस्याओं का उच्च समाधान भी उपलब्ध कराती है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करके दिखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल इस देश का भी भविष्य हैं, बच्चे ही वो मजबूत नींव है, जिस पर नए भारत की तकदीर और नए भारत का भविष्य टिका हुआ है। राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज समृद्धशाली और शक्तिशाली बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा मिलेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। इससे शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी। उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम (Entrance Ceremony)  एक माह तक चलेगा। स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगण भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को शून्य प्रतिशत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अलावा अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी मुफ्त में किताबें देने का निर्णय सरकार ने लिया है, जल्द ही सभी को किताबें मिल जायेंगी। अब प्रत्येक स्कूलों में बुक बैंक बना रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितने भी अल्पसंख्यक स्कूल हैं, उन सभी स्कूलों को सर्वे किया जा रहा है, जिन मानकों के हिसाब से स्कूलों को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला है, उनका कितना पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण की पॉलिसी को मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य में माह में बच्चों को स्कूलों में एक दिन बस्ता फ्री दिवस करने जा रहे हैं, उस दिन व्यायाम, योगा एवं अन्य गतिविधियां कराई जायेंगी। जल्द ही शिक्षा के पांचों बोर्ड की बैठक की जाएगी, इस बैठक में बच्चों के बस्ते के वजन को कम करने के लिए निर्णय लिया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्री दलीप सिंह रावत, श्री मोहन सिंह मेहरा, सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Jharkhand News : झारखंड में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

 

Rozgar Mela 2023 : 71 हजार युवाओं को 13 अप्रैल को नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम

0

नई दिल्ली। Rozgar Mela 2023   13 मार्च यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार मेले के तहत भर्ती हुए 71 हजार युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। साथ ही पीएम मोदी नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

Jharkhand News : झारखंड में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

इन पदों पर काम करेंगे युवा (Rozgar Mela 2023)

देश भर से चुने गए नए युवा ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर काम करेंगे।

पीएमओ की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।” नए भर्ती किए गए लोगों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्त लोगों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

पिछले साल की थी 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान

रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।

Sachin Pilot Protest : अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट

Jharkhand News : झारखंड में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

0

रांची। Jharkhand News  हेमंत सरकार के खिलाफ झारखंड में भाजपा का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसबल के बीच झड़प देखने को मिली । एक तरफ प्रदर्शनकारियों और की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इन पर पानी की बौछारें की जा रही है। शहर में गोल चक्कर के पास ही बैरिकेटिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

Sachin Pilot Protest : अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट

शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। प्रशासन लगातार भीड़ को वापस जाने के लिए लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है। हालांकि, भीड़ पर यह बेअसर है। इस बीच, एक महिला भाजपा नेत्री ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है, जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीड़ पर नकेल कसने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए।

भाजपा (Jharkhand News) ने दावा किया है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक इस घेराव में हिस्सा लेंगे। हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत जेएससीए स्टेडियम के पास प्रभात तारा मैदान से दोपहर बाद तीन बजे होगी। यहां से भाजपा का कारवां सचिवालय की तरफ बढ़ेगा। प्रभात तारा मैदान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। विधायक सीपी सिंह को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

इस हल्ला बोल से अधिकारियों की सांस अटकी हुई है। आनन-फानन में रांची प्रशासन ने धुर्वा गोलचक्कर, प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक, हटिया को जोड़ने वाली सड़क और इस सड़क के 200 मीटर की परिधि में सुबह आठ बजे से निषेधाज्ञा (धारा 144) लगा दी है। यह निषेधाज्ञा रात 11ः30 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया गया है। इनमें रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनी के अलावा रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), क्यूआरटी, इको, महिला पुलिस व जिला पुलिस के हथियारबंद व लाठी पार्टी के जवान शामिल हैं।

CM in Rishikesh : उत्तराखंड BJP महिला मोर्चा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

Sachin Pilot Protest : अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट

0

जयपुर Sachin Pilot Protest : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही प्रदेश सरकार के खिलाफ अनशन मोर्चा खोल दिया है। सचिन जयपुर के शहीद स्मारक के सामने अनशन कर रहे हैं। पिछली वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर आज पायलट एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं।

CM in Rishikesh : उत्तराखंड BJP महिला मोर्चा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

बता दें कि पायलट ने बीते दिनों एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा था कि वो सीएम को बीते दो सालों से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए कई चिट्ठियां लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कई घोटाले हुए थे और इसी को लेकर हमारी सरकार बनी थी, लेकिन इसपर कार्रवाई नहीं हुई है।

भ्रष्टाचार पर हो कार्रवाई- पायलट (Sachin Pilot Protest)

पायलट ने कहा कि वो राज्य से भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मांग को लेकर वो आज अनशन कर रहे हैं।

पायलट ने दी हाईकमान को खुली चुनौती

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने कहा कि सचिन पायलट हाईकमान को खुली चुनौती दे रहे हैं। उनका दिन भर का अनशन कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश भर में अपनी पकड़ खो दी है।

Covid-19 Mock Drill : मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने RMLअस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

CM in Rishikesh : उत्तराखंड BJP महिला मोर्चा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

0

देहरादून: CM in Rishikesh  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति अपनी क्षमता एवं दक्षता से राज्य का सम्मान तथा गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा को आगे बढाने का दायित्व  भी हमारी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है। हमारी संस्कृति अर्द्धनारिश्वर की उपासना के साथ देवियों की पूजा की परम्परा रही है।  सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है, क्योंकि नारी सृजनात्मक शक्ति का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति एवं परंपराओं की संवाहक होती हैं एवं आदिकाल से भारतीय संस्कृति में महिलाओं को काफी ऊंचा स्थान हासिल रहा है।

Covid-19 Mock Drill : मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने RMLअस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई होल्कर एवं सती सावित्री जैसी अनेक नारियों ने अपनी क्षमता के बूते समय-समय पर इसको प्रमाणित करने का कार्य किया। हमारी सांस्कृतिक विरासत में मां का स्थान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पुनः अपनी पुरातन विचार संस्कृति की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी महिला कार्यकर्ताओं पर प्रदेश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, हमारे देश और प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी आप पर है। हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां और योजनाएं है और इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर हर बहन तक पहुंचने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और उन्हें  पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में महिला मोर्चा और भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। महिला शक्ति ही महाशक्ति है इसलिए महिला मोर्चा की आप सभी उत्साही कार्यकर्ता जब घर-घर संपर्क करेंगी तो जनता का हमारे प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों से, आत्मबल से और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने खुद को तो आगे बढ़ाया ही है, साथ ही देश और समाज को भी आगे बढ़ाने और एक नए मुकाम पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं का हर क्षेत्र में सहयोग एवं योगदान बढ़ता है, तब देश का विकास सुनिश्चित हो जाता है। आखिर हमारा न्यू इंडिया का सपना यही तो है, जहां नारी सशक्त हो, सबल हो और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम देश में हो रहे हैं वे नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। नए भारत की तस्वीर में महिला पीछे नहीं बल्कि समाज का नेतृत्व करने के लिए आगे खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से प्राथमिकता पर रहा है। ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही सरकार है जिसने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करके वर्षों से इस कुप्रथा का दंश झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे। उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण ये सभी कार्य इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का दर्द किसी ने समझा तो वो आदरणीय मोदी जी ने ही समझा। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही थे जिन्होंने देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा अभियान प्रारंभ किया। हमारी सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए जिस तेज गति से काम किया, उससे आप हमारी प्रतिबद्धता को समझ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए, आपका समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक हमारी सरकार के “सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य“ के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति ने समय-समय पर अपनी क्षमताओं से प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, हमारी सरकार के सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण के “विकल्प रहित संकल्प“ की सिद्धि के लिए भी आप अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी इसका भी भरोशा मुख्यमंत्री ने जताया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के परमार्थ निकेतन पहुंचने पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने भी उनका स्वागत किया।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors