Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 92

Covid-19 Mock Drill : मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने RMLअस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

0

नई दिल्ली। Covid-19 Mock Drill  भारत में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है। अस्पतालों में हो रहे मॉक ड्रिल के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। इसी बीच IMA ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं होना भी केस बढ़ने की बड़ी वजह है।

Kumaon Gate Festival Program : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री बोले – कोविड की स्थिति से अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं

सोमवार को गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति से अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, मंत्री ने कहा कि औसतन हर रोज लगभग 100 मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है।

देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी

COVID-19 मामलों में लगातार तेजी के चलते सोमवार को देशभर में कई सरकारी और निजी अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

COVID-19 मामलों से निपटने के लिए मप्र में पर्याप्त व्यवस्था: मंत्री सारंग

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है। कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अभ्यास के हिस्से के रूप में उनकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Coronavirus Update मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 170 हुए

मध्य प्रदेश में मॉक ड्रिल जारी है और लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 32 नए मामले आने के साथ सक्रिय मामले 170 हो गए हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने से बढ़ रहे मामले: IMA

देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बयान आया है। एसोसिएशन का कहना है कि देश में कोविड केस के उछाल के पीछे का कारण कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना, कम परीक्षण दर और कोविड के एक नए संस्करण का उभरना हो सकता है।

Covid-19 Mock Drill Live अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी

देशभर में कोरोना की तैयारियों को लेकर अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद उसको कैसे काबू में लाया जाएगा इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा हो रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी और बढ़ेंगे कोरोना के मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में 24 घंटे में कोरोना से हुई 4 मौतों में से 3 की मौत कोरोना समेत अलग-अलग बीमारियों से हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ेंगे क्योंकि यहां घनी आबादी है।

Most Expensive Handbag Brands in the World

 

 

Kumaon Gate Festival Program : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

0

नैनीताल: Kumaon Gate Festival Program  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर पहुंचे। करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लाेकार्पण करेंगे। साथ ही वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम (Kumaon Gate Festival Program) में प्रतिभाग करेंगे। नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम धिराज गर्ब्याल के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। सीएम राज्य अतिथि गृह काठगोदाम में सोमवार रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान नैनीताल में डेढ़ घंटे व भवाली में करीब साढ़े तीन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।

Most Expensive Handbag Brands in the World

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर खींचतान भी हुई। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पवन जाटव, नितिन जाटव व अविनाश कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

142 योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

नैनीताल में आरक्षित समय को छोड़ सीएम पंत पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटा बितायेंगे। जहां वह पेयजल की छह, पीएमजीएसवाई व शहरी विकास विभाग की 13.28 करोड़ की एक एक योजना का लोकार्पण करेंगे।साथ ही 206 करोड़ की 134 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें पेयजय के साथ ही आयुष विभाग, शहरी विकास विभाग, पीएमजीएसवाई की योजनाएं शामिल है।

सीएम का भवाली का कार्यक्रम जारी

नैनीताल दौरे के साथ ही सीएम का भवाली का भी कार्यक्रम जारी हुआ है। सीएम के भवाली में तीन घंटे 20 मिनट के कार्यक्रम को आरक्षित रखा गया है। जिसकों लेकर शहर में बेहद चर्चा है।

UP Nikay Chunav 2023 : आज जारी होगा सीटों का अंतिम आरक्षण

 

 

Coronavirus : केंद्र सरकार ने कोविड-19 के लिए राज्यों को सतर्क की दी सलाह

0

नई दिल्ली। Coronavirus   शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

UP Nikay Chunav 2023 : आज जारी होगा सीटों का अंतिम आरक्षण

मॉक ड्रिल का दिया निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कोविड-19 के बचाव और प्रबंधन को लेकर पिछली लहरों के समय हमने जैसा किया था, उसी प्रकार इस बार भी केंद्र और राज्य सरकारों को साथ मिलकर काम करते रहना होगा। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि वे 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर मॉक ड्रिल करें। साथ ही 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तैयारी की समीक्षा करें।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ आयोजित बैठक में राज्यों से कोविड-19 के हॉटस्पॉट की पहचान करने और फ्लू जैसे लक्षणों और श्वसन तंत्र के गंभीर लक्षणों (एसएआरआई) के मामलों की पहचान करने और कोविड-19 (Coronavirus) तथा इन्फ्लूएंजा के पर्याप्त सैंपल जांच के लिए भेजने की अपील की। साथ ही पॉजिटिव सैंपलों की जिनॉम सिक्वेंसिंग बढ़ाने की भी बात कही।

केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्तमान में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (वीओआई), एक्सबीबी.1.5 पर बारीकी से नजर रख रहा है और छह अन्य वैरिएंट बीक्यू.1, बीए.2.75, सीएच.1.1, एक्सबीबी, एक्सबीएफ और एक्सबीबी.1.16. निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति लाख की आबादी पर जांच की दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

केंद्र ने जांच की दर तेजी से बढ़ाने की अपील की

मंडाविया ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बावजूद टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीका और कोविड अनुरूप आचार के की पंच-नीति परखी हुई रणनीति है। इससे समुचित जन स्वास्थ्य उपायों के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जांच की दर तेजी से बढ़ाने की अपील की। यह दर 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 100 प्रति दस लाख थी। साथ ही जांच में आरटी-पीसीआर का अनुपात बढ़ाने की भी सलाह दी।

PM Modi in Hyderabad : पीएम ने तेलंगाना में दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

 

UP Nikay Chunav 2023 : आज जारी होगा सीटों का अंतिम आरक्षण

0

UP Nikay Chunav 2023 : नगरीय निकाय चुनाव के िलए आज सीटों का अंतिम आरक्षण जारी हो सकता है। समाजवादी पार्टी की आपत्तियों के कारण निस्तारण में ज्यादा समय लग रहा है। नौ या दस अप्रैल को चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना है।

PM Modi in Hyderabad : पीएम ने तेलंगाना में दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

नगरीय निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के लिए सीटों के फाइनल आरक्षण की अधिसूचना रविवार को जारी हो सकती है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग 9-10 अप्रैल तक चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। नगर विकास विभाग की ओर से निकाय चुनाव के लिए सीटों के अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी हुई थी।

विभाग की ओर से अनंतिम आरक्षण पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। जिलाधिकारियों से लेकर विभाग के निदेशालय तक नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और महापौर पद पर आरक्षण में 2000 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। विभाग की टीम ने प्रत्येक आपत्ति का अध्ययन कर उसके निस्तारण की कार्यवाही बृहस्पतिवार से ही शुरू कर दी थी। शुक्रवार को भी आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही चलती रही।

विभाग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार दोपहर तक आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद सरकार ओर से चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने की तैयारी है।

सपा की आपत्तियों के निस्तारण पर चली लंबी कार्यवाही

समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों के आरक्षण पर जताई गई आपत्तियों पर नगर विकास विभाग को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। सपा की ओर से जताई गई प्रत्येक आपत्ति के निस्तारण के लिए विधिक राय भी ली गई। प्रत्येक आपत्ति का निस्तारण करते हुए उसका जवाब भी दिया जाएगा। देर रात तक सपा की आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही चलती रही। विभाग की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर चरणबद्ध तरीके से अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

kaladhungi : कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण

 

 

PM Modi in Hyderabad : पीएम ने तेलंगाना में दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

0

हैदराबाद। PM Modi in Hyderabad : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंच गए है। पीएम तेलंगाना में 11,360 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Tips for long and Healthy life

पीएम ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (PM Modi in Hyderabad) को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ती है।

बता दें कि यह तीन महीने की छोटी अवधि के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। ये ट्रेन दोनों शहरों के बीच की यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।

एम्स बीबीनगर का नरेंद्र मोदी ने  किया शिलान्यास

हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बीबीनगर का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

8 Powerful Home remedies for acne

 

kaladhungi : कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण

0
कालाढूंगी /देहरादून:  kaladhungi मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के लिए 95 करोड़ 09 लाख की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास  किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के भविष्य की नींव रखी गई है, योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। इन योजनाओं से क्षेत्र के 8012 परिवार पेयजल योजना से लाभान्वित होंगे। आज का दिन विधानसभा कालाढूंगी में (kaladhungi ) विकास के एक नए युग का सूत्रपात में सहायक सिद्ध होगा। इन 36 योजनाओं में मोटर मार्ग निर्माण, पेयजल और सिंचाई की क्षमता के विकास जैसे जनहितकारी क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस माह 04 प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है तथा रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को प्रेषित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति लागू करना हो, नई खेल नीति लागू करना हो, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो सभी का सरकार द्वारा कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा कालाढूंगी मे (kaladhungi) 398.00 लाख की धनराशि से आनंदपुर नलकूप पेयजल योजना तथा लामाचौड खास नलकूप पेयजल योजना लागत 159.00 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कालाढूगी के विकास के लिए 34 योजनाओं का शिलान्यास किया।  जिसमें गोविन्दपुर गढवाल पेयजल योजना लागत रूपये 310.00 लाख, पनियाली पेयजल योजना लागत 222.00 लाख, पीपलपोखरा पेयजल योजना 558.00 लाख, लालपुर नायक पेयजल, लागत 334.00 लाख,प्रेमपुर लोश्ज्ञानी पेयजल, लागत 431.00 लाख, रामडी आनसिंह पेयजल योजना लागत 326.00 लाख, पतलिया पेयजल योजना लागत 434.84 लाख, बजूनिया हल्दू पेयजल योजना लागत 297.93 लाख, कमोला नलकूप योजना लागत 399.63 लाख, कालाढूगी बन्दोबस्ती पेयजल योजना लागत 298.61, सेल्सिया पेयजल लागत 117.38 लाख, छोटी हल्द्वानी पेयजल लागत 161.08 लाख, रतनपुर रामपुर पेयजल 490.11 लाख,धापला पेयजल 63.91 लाख, दोहनीया पेयजल 206.74 लाख,गिनती गांव पेयजल 399.30 लाख, चांदपुर पेयजल 142.82 लाख, नाथुजाला पेयजल 227.10 लाख, नया पाण्डे गांव पेयजल 54.00 लाख, पवालगढ मनखथपुर पेयजल 332.45 लाख,विजयपुर धमोला पेयजल 271.64 लाख, धमोला पेयजल 350.86 लाख, मन्दरजुडा पेयजल 442.26 लाख, चोपडा पम्पिंग पेयजल 235.33 लाख,ज्योली पेयजल 172.12 लाख,भद्यूनी पम्पिंग योजना 103.35 लाख, बल्यूटी पम्पिंग योजना 261.39 लाख, रानीबाग पम्पिंग योजना 342.05 लाख,सूर्यागांव पम्पिंग योजना 151.98 लाख, दोगडा पेयजल योजना 88.61 लाख,डोलमार पेयजल योजना 61.13 लाख, हैडी पेयजल योजना 27.43 लाख तथा डहरिया धानमिल से आनन्दा स्कूल निलांचल कालोनी से बिडला स्कूल छडायल रोड तक मार्ग पुनः निर्माण कार्य लागत 381.80 लाख की धनराशि का कुल 34 योजनाओं का शिलान्यास किया।

घोषणा

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कालाढूंगी विधान सभा के लिए नगर पंचायत कालाढूंगी में (kaladhungi uttarakhand) उपमण्डी समिति की घोषणा, कालाढूंगी में ब्रिटिश कालीन फाउंड्ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु उसका सौन्दर्यीकरण एवं मुख्य मार्ग तक नहर कवर कर सड़क का निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम धमोला मे लदुवागाड झरने का पर्यटन स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं सडक निर्माण, कालाढूंगी मुख्य मार्ग के चकलुवा में नेहाल नदी में मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण,ग्राम रतनपुर बैलपडाव में नलकूप निर्माण तथा बैलपडाव के सरदार धडे मे नलकूप निर्माण, ग्राम पंचायत आंवलकोट मे स्थित प्राचीन हुनमानधाम मन्दिर का जीर्णाेद्वार व सौन्दर्यीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा कालाढूंगी आज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है जिसका लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा। सरकार द्वारा कालाढूंगी के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है जो कालाढूंगी विधानसभा के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र भट्ट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर  जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल रौतेला, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमन्त द्विवेदी, विकास भगत, डॉ अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पंचायत पुष्कर कत्यूरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, नवीन भटट, सुरेश भट, गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, लाखन नेगी, प्रताप बोरा सुरेश गौड, रंजन बर्गली, भूवन भटट, राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, हुकम सिंह कुवर, दीपक सनवाल, दीपक मेहरा, मुकेश बोरा, दीपाली कन्याल,कल्पना बोरा, अलका जीना के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Tiuni Fire : फायर ब्रिगेड प्रभारी समेत 4 दमकल कर्मी निलंबित, डीजीपी ने दिए जांच के निर्देश

0

देहरादून: Tiuni Fire  गुरुवार शाम को राजधानी देहरादून के त्यूणी के पास लकड़ी व पत्थर से निर्मित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से कमरे के अंदर फंसी चार बालिकाओं की मौत को लेकर डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Land Jihad : लैंड जिहाद को लेकर CM पुष्‍कर सिंह धामी मुखर

अशोक कुमार ने दिए जांच के निर्देश

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने घटना की जांच के निर्देश दिए। घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर 03 दिवस के भीतर संपादित कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार निलंबित (Tiuni Fire)

बता दें कि त्‍यूणी अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सोनिका ने नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया। वहीं तहसीलदार के विरुद्ध अुनशासनात्‍मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अग्निशमन विभाग के लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बीच, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

4 दमकल कर्मी निलंबित

लापरवाही बरतने वाले फायर ब्रिगेड प्रभारी समेत 4 दमकल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीआइजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुंवर ने कहा घटना से जुड़े पहलुओं की जांच पड़ताल में त्यूणी में तैनात फायर कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

Covid-19 Update : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक शुरू

 

Land Jihad : लैंड जिहाद को लेकर CM पुष्‍कर सिंह धामी मुखर

0

हल्द्वानी: Land Jihad  उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या असंतुलन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। लैंड जिहाद को लेकर सख्ती बढ़ा दी जाएगी। किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Covid-19 Update : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक शुरू

प्रदेश में एक हजार से ज्यादा जगह मजार बना दीं

शुक्रवार को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज में 95 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने के बाद आयोजित आभार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से ज्यादा जगह मजार बना दी हैं। जब खोद के देखा गया तो उसके नीचे किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। ऐसे में प्रदेश में लैंड जिहाद (Land Jihad) को किसी भी कीमत में नहीं होने देंगे।

तुष्टिकरण भी नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि हम लोग किसी के विरोधी नहीं हैं। लेकिन तुष्टिकरण भी नहीं होने देंगे। इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, आयोजक विधायक बंशीधर भगत आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।

ये की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने कालाढूंगी ने निहाल नदी पर डबल लेन पुल, लदूवागाड़ झरने को पयर्टन स्थल विकसित होगा, उप मंडी समिति की स्थापना, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण आदि की घोषणा की।

G D Goenka Public School : का सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारम्भ

Covid-19 Update : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक शुरू

0

नई दिल्ली। Covid-19 Update  कोरोना मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। देश में आज कई महीनों बाद कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 6000 को पार कर गया है। पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले दर्ज किए गए थे।

G D Goenka Public School : का सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारम्भ

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी भी कोरोना को लेकर पहले सभी राज्यों के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते केंद्र ने कोविड-19 पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी को देखते हुआ आज बैठक रखी गई।

पुडुचेरी में मास्क लगाना अनिवार्य (Covid-19 Update)

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुडुचेरी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ई.वल्लवन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुआ ये कदम उठाया गया है और कोरोना मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है।

संक्रमण में 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट

कोरोना मामलों की इसी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। देश में चार अप्रैल को कोरोना के 3038 और पांच अप्रैल को 4,435 नए मामले मिले थे। इंसाकोग के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण में एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट को देखा गया है। संक्रमण में 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट है।

मृतकों की सूची में सात मामले जोड़े

केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में सात मामले जोड़े हैं। इसके अलावा कोरोना के चलते कर्नाटक और महाराष्ट्र से दो-दो लोगों की मौतें भी हुई हैं। केरल और पंजाब से एक-एक मौत की सूचना मिली है।

बता दें कि इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,39,054 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Health ATM Inaugurated : 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

G D Goenka Public School : का सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारम्भ

0

देहरादून:  G D Goenka Public School  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को शिमला बाईपास रामगढ़ में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल (G D Goenka Public School) का शुभारम्भ किया। देश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले जी.डी. गोयन्का पब्लिक स्कूल समूह के विद्यालय से उत्तराखण्ड को जोड़ने के लिए स्कूल के संस्थापक श्री कुलानन्द नौटियाल को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशा है कि यह संस्थान भविष्य में सफलता के नवीन आयाम स्थापित करेगा।

Health ATM Inaugurated : 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते,  उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है, इसीलिए हमारे यहां शिक्षक और बच्चों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता नहीं होता, बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता होता है तथा यह संबंध जीवन भर का होता है। हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम स्वयं की और अपने अस्तित्व की खोज करते हैं। एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और हमारे समाज के निर्माण में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण तत्व है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसके अंतर्गत देश में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्तमान समय के अनुसार, नई शिक्षा नीति को हमारे सम्मुख रखा गया है। नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। स्कूली स्तर पर ’’कौशल विकास’’ से युवा कुशलता के साथ कार्य करने में सक्षम होंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगार परख शिक्षा मिलेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयारी नही करनी पड़ेगी। साथ ही इससे शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा और मेरा मानना है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी। आप सभी को यह बताते हुए मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 को लागू किया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं, उत्तराखण्ड व देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है और पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपना यह कर्तव्य पूर्ण समर्पण और मनोयोग के साथ पूर्ण करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत, विधायक यमुनोत्री श्री संजय डोभाल, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, जी डी गोयनका समूह के एमडी श्री निपुन गोयनका, संस्थापक श्री कुलानन्द नौटियाल, शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors